Ep.5
रूद्र और गायत्री से भीख मांगने के बाद भी उन लोगो ने अंतरा को पैसे नहीं दिए थे इस लिए मजबूरी में mr shadow ने दिए हुए पैसो से अंतरा को अपने मामा के emergency operation का payment करना पड़ा था..
Operation होने के बाद अंतरा के मामा खतरे से बाहर हो गए थे और उन्हें ward में shift किया गया था.. Ward में अंतरा और मुकुंद बात कर रहे थे तब रूद्र और गायत्री भी वहां पर आये थे..
गायत्री वहां पर आई तब से अंतरा की धड़कने तेज़ होने लगी थी, क्योंकि सुबह गायत्री ने ही उसके पापा को call करके यह बताया था की अंतरा ने किसी गैर मर्द के साथ रात गुजारी हैं, इसी वजह से मुकुंद की तबियत ख़राब हुई थी.. “पापा, आपकी तबियत पूछने के साथ साथ एक और बात भी आपकोबतानी थी, इसीलिए हम दोनों यहाँ आये हैं” यह बोल कर गायत्री ने शैतानी नज़र से अंतरा की तरफ देखा था.. अंतरा को समझ आ गया था की वह क्या बताने जा रही थी.. अगर गायत्री ने पिछले 48 घंटे में उन सब के बीच जो कुछ हुआ हैं वह बता दिया तो उसके मामा यह सदमा सह नहीं पाएंगे.. अंतरा ने गायत्री की तरफ देखकर अपना सर हल्का सा “ना” में हिलाते हुए उसे इशारा किया की कुछ मत बोलना.. लेकिन गायत्री कहा उसकी बात मानने वाली थी.. गायत्री ने मुकुंद से कहा की “पापा, दरअसल रूद्र अब मेरे जीजाजी नहीं रहे.. वह मेरे…” गायत्री अपनी बात पूरी करे उससे पहेले अंतरा ने उसकी बात पूरी करते हुए कहा की “रूद्र अब गायत्री के boss भी हैं.. उन्ही की company में गायत्री job कर रही हैं ना.. रूद्र उसके काम की बहोत तारीफ़ करता हैं”.. यह सुन कर मुकुंद काफी खुश हुए और कहा की “चलो अच्छा हैं,गायत्री की पढ़ाई के लिए हमने जो मुश्किलों का सामना किया उसका अब मीठा फल मिल रहा हैं”..
अभी के लिए तो अंतरा ने गायत्री को रोक लिया था लेकिन गायत्री कब क्या बोल देगी उसका कोई भरोसा नहीं था.. मुकुंद ने रूद्र और गायत्री से कहा की “तुम दोनों खड़े क्यों हो !, बैठो ना”.. रूद्र ने मुकुंद से कहा की “नहीं बस आपकी तबियत पूछने आये थे, अभी office के लिए निकलना पड़ेगा” रूद्र की बात सुन कर मुकुंद ने मुस्कुराते हुए कहा की “हाँ हाँ, बिलकुल.. तुम लोग अपना काम निपटाओ, मेरी फिकर मत करो.. मैं बिलकुल ठीक हूँ”.. रूद्र ने कहा की “ठीक हैं फिर, हम चलते हैं, आपको कुछ भी जरुरत हो तो मुझे या गायत्री को call कर देना”.. रूद्र की समझदारी देखकर मुकुंद को हमेशा से लगता था की अंतरा बहोत खुशकिस्मत हैं जो उसे रूद्र जैसा सज्जन और सुशिष्ट लड़का मिला हैं, और आज रूद्र अपने काम में से वक़्त निकाल कर उसे मिलने आया इसलिए मुकुंद के दिल में उसके लिए इज्ज़त और भी बढ़ गई थी.. मुकुंद ने रूद्र से कहा की “रूद्र बेटा मुझे यह जान कर काफी ख़ुशी हुई की गायत्री तुम्हारे साथ काम कर रही हैं, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूँ की भले ही वो तुम्हारी साली है, लेकिन उस रिश्ते की वजह से उसकी एक भी गलती को नज़रंदाज़ मत करना.. क्योंकि काम के मामले में रिश्ता बिच में नहीं आना चाहिए” उनकी बात सुन कर रूद्र ने कहा की “उसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी.. गायत्री काफी अच्छा कर रही हैं” इतना बोल कर रूद्र ने अंतरा की तरफ नज़र करके कहा की “मैं गायत्री से काफी संतुष्ट हूँ” और फिर मुकुंद की तरफ देखकर कहा “मेरा मतलब गायत्री के काम से”.. मुकुंद ने रूद्र से कहा की “रूद्र बेटा, मुझे तुमसे एक और बात करनी थी”.. यह सुन कर रूद्र ने मुकुंद की तरफ देखा.. अंतरा ने भी सवालियां नज़र से मुकुंद की तरफ देखा.. मुकुंद ने कहा की “रूद्र बेटा, मेरी हालत अब ऐसी हैं की कभी भी मुझे ऊपर वाले का बुलावा आ सकता हैं, इसलिए जाने से पहले मैं तुम दोनों के बच्चे के साथ खेलना चाहता हूँ”.. मुकुंद की बात सुन कर अंतरा ने अपना सर झुका लिया.. वह अपने मामा को कैसे बताती की वह कभी माँ नहीं बन सकती… गायत्री ने मुकुंद से कहा की “पापा, आपको शायद पता नहीं हैं, लेकिन अंतरा..” वह आगे कुछ कहे उससे पहले अंतरा ने अचानक से बीच में बोलते हुए कहा की “अरे मैं तो भूल ही गई.. Nurse ने मामा के लिए कुछ दवाइयां लाने कहा था”.. यह कह कर अंतरा ने prescription निकाला और गायत्री को देते हुए कहा की “गायत्री, please ground फ्लोर से यह दवाइयां लेकर आओगी, मुझे रूद्र से अकेले में कुछ बात करनी हैं ?”.. अंतरा की बात सुन कर गायत्री ने कहा की “अरें ऐसी क्या बात हैं जो सब के सामने नहीं हो सकती ! और वैसे भी यहाँ तो सब परिवार वाले हैं, तो हम से क्या छुपाना ! हैं ना रूद्र?”.. अंतरा ने गायत्री को ताना मारते हुए कहा की “लगता हैं विदेश में पढाई करके तुमने western culture अपना लिया हैं.. अपने जीजा को सीधा नाम से पुकार रही हो”.. गायत्री अंतरा के साथ कैसे भी पेश आये उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन गायत्री अपने पिता के सामने कुछ ज्यादा ही ढीठ बन रही थी.. अंतरा अपने मामा के सामने गायत्री से झगडा नहीं करना चाहती थी, लेकिन अगर उसकी वजह से फिर से उसके मामा को कुछ हुआ तो अंतरा उसे छोड़ने वाली नहीं थी.. आखिर में मुकुंद ने भी गायत्री से कहा की “गायत्री, पति-पत्नी के आपस के मामले में किसीको दखल नहीं देनी चाहिए? तुम जल्दी जाकर दवाई लेकर आओ”.. मुकुंद की बात सुन कर गायत्री कुछ कहना चाहती थी, लेकिन उसने देखा की रूद्र को इस बात से कोई ऐतराज़ नहीं था इसलिए वह मुह बनाते हुए दवाई लाने के लिए निकली… उसके जाने के बाद अंतरा ने राहत की सांस ली और फिर रूद्र से कहा की “थोड़ी देर के लिए बहार चलोगे? कुछ बात करनी हैं”.. रूद्र ने हलके से अपना सर “हाँ” में हिलाया… अंतरा ने मुकुंद से कहा की “मामा, मैं अभी आई”.. मुकुंद ने कहा की “हाँ हाँ बेटा.. आराम से, कोई जल्दी नहीं हैं और हाँ साथ में family planning की भी बात कर लेना ” यह बोल कर मुकुंद हंसने लगे.. उनकी बात सुन कर अंतरा शर्मिंदा हो गई.. रूद्र भी अपनी नज़रें चुराते हुए बाहर निकला.. अंतरा उसके पीछे बहार निकली.. अंतरा रूद्र को corridor से होते हुए fire exit की सीढियों के पास ले गई और दरवाज़ा बंद किया.. रूद्र अपने हाथ मोड़ कर अपना कन्धा दीवार पर टेक कर खड़ा था.. उसने हमेशा की तरह अपनी रुखी आवाज़ में कहा की “बताओ क्या बात करनी हैं तुम्हें?”.. अंतरा ने देखा की रूद्र की आँखों में उसके साथ बात करने का कोई उत्साह नहीं था.. अंतरा ने रूद्र को जवाब देते हुए कहा की “मामा की आज ही surgery हुई हैं, और तुमने देखा की अभी भी उनकी हालत बहोत नाज़ुक हैं.. Doctor ने कहा हैं की उन्हें किसी भी तरह का stress नहीं आना चाहिए वरना उनकी तबियत फिर से बिगड़ सकती हैं, और दूसरी बार बचने के उनके chances बहोत कम है, इसलिए हमारे divorce के बारें में फ़िलहाल उन्हें पता नहीं चलना चाहिए, वरना वह यह सदमा बर्दास्त नहीं कर पाएंगे.. इसलिए तुम भी उन्हें कुछ मत बताना” रूद्र ने अंतरा से कहा की “पहले तो एक बीवी की तरह मुझे orders देना बंद करो, क्योंकि क़ानूनी तौर पर भले ही हमारा divorce नहीं हुआ, लेकिन दिल से हम अलग हो चुके हैं”.. रूद्र की बात सुन कर अंतरा ने अपनी भावनाओ पर काबू करते हुए कहा की “चार साल साथ में थे तब भी कभी तुमने मुझे orders देने का हक नहीं दिया था, तो अब अलग होने के बाद तुम्हे क्या ही order दूंगी.. चार साल की शादी में कभी कुछ नहीं माँगा.. लेकिन इस बार भीख मांग रही हूँ.. Please मेरी बात मानो”.. अंतरा की यह बात सुनने के बाद भी रूद्र के चेहरे पर कोई हावभाव नहीं था.. अंतरा ने आगे कहा की “तुम्हे लग रहा हैं की मेरी बात मानने से तुम हार जाओगे और मैं जीत जाउंगी, लेकिन यह बात हार-जीत की नहीं हैं, किसी की ज़िन्दगी का सवाल हैं.. और मेरे मामा गायत्री के पिता भी हैं, इसलिए मेरे लिए ना सही, गायत्री के लिए तुम इतना तो कर ही सकते हो” अंतरा की यह बात सुन कर रूद्र ने कहा की “मैं इस बारें में गायत्री से discuss करूँगा, और अब तुम्हारी बातें ख़तम हुई हो तो मैं चलता हूँ, मुझे late हो रहा हैं”.. अंतरा ने “हाँ” में अपना सर हिलाया.. अंतरा को भी अपने मामा के ward में पहोचने की जल्दी थी, क्योंकि अगर उसके पहले गायत्री वहां पर पहोच गई तो वह उसके मामा को सब कुछ बता देगी.. अंतरा दरवाज़ा खोलने के लिए मुड़ी तब रूद्र को उसके कंधे के पीछे का निशान दिखा, उसने अंतरा को रोकते हुए कहा की “एक मिनट.. तुम्हारी पीठ पर यह निशान?”.. यह सुन कर अंतरा का दिल काँप उठा.. वह निशान पिछली रात नशे में वह mr shadow के साथ हमबिस्तर हुई थी उसका नतीजा था… रूद्र को समझने में देर नहीं लगी की वह love bite का निशान था… रूद्र ने अपनी आँखें छोटी करते हुए अंतरा से पूछा की “मतलब सुबह तुमने मुझसे झूठ बोला था, कल रात तुम तन्वी नहीं बल्कि किसी आदमी के साथ थी?”.. अंतरा को रूद्र का सवाल बहोत ही बेतुका लगा.. रूद्र अब गायत्री के साथ था और अभी थोड़ी देर पहले उसने खुद कहा था की वह अंतरा को अपने दिल से निकाल चूका हैं, तो अंतरा किसी और के साथ क्यों नहीं हो सकती थी !... रूद्र ने गुस्से से कहा की “हमारा divorce होने से पहले तुमने रंगरलिया मनानी शुरू कर दी !”.. अंतरा ने जवाब देते हुए कहा की “वह बस एक accident था; लेकिन मुझे तुम्हे कोई सफाई नहीं देनी हैं.. एक बार मामा ठीक हो जाए तो हम divorce की procedure पूरी कर लेंगे, उसके बाद ना तुम्हे मेरी शक्ल देखनी पड़ेगी न मुझे तुम्हारी” इतना कह कर अंतरा वहां से निकलने के लिए मुड़ी, लेकिन रूद्र ने उसके कंधे पकड़ कर दीवार की तरफ धक्का दिया और पूछा की “बताओ, कौन हैं वह आदमी?”.. रूद्र की चौड़ी हथेलिओ ने अंतरा के पतले कंधो को दबोचा हुआ था, जिससे उसे दर्द हो रहा था.. अंतरा ने रूद्र को खुद से दूर करने की और अपने हाथो से धक्का देने की काफी कोशिश की, लेकिन रूद्र की मांसल बाजुओ की ताकत के सामने अंतरा के नाजुक हाथो की क्या बिसात थी.. अंतरा ने रूद्र से कहा की “छोडो मुझे रूद्र ”.. लेकिन रूद्र उसे छोड़ने के मूड में नहीं था.. उसने फिर से पूछा “बताओ कौन था वह, और तुम उसे कहा मिली थी?” अंतरा ने उसे ताना मारते हुए कहा की “मेरे बारें में तुम्हे तब सोचना चाहिए था जब गायत्री के साथ तुमने नाजायज़ रिश्ता बनाया था.. अब तुम्हे मुझे सवाल करने का कोई हक नहीं हैं”...
“अभी हमारा divorce नहीं हुआ हैं, इसलिए मैं अब भी तुम्हारा पति हूँ”
“अब मेरा कोई पति नहीं हैं, infact पहले भी नहीं था”
धीरे धीरे उन दोनों की बातों ने झगडे का रूप ले लिया था.. तभी रूद्र का phone बजा.. इसलिए उसे अंतरा को छोड़ना पड़ा.. अंतरा अपने कंधे सहलाती तुरंत वहां से निकल गई… अंतरा भागती हुई अपने मामा के ward की तरफ गई.. उसे बस एक ही बात का डर था की कहीं गायत्री अकेले में अपने पिता को सब बता न दे.. अंतरा ने ward का दरवाज़ा खोला तो देखा की अन्दर सिर्फ उसके मामा थे.. अंतरा ने उनसे पूछा की “गायत्री दवाई लेकर आ गई?” मुकुंद ने अंतरा से कहा की “नहीं बेटा”.. यह सुन कर अंतरा ने राहत की सांस ली.. उसके बाद वह मुकुंद के bed के पास बैठी और basket में पड़े fruits में से एक सेब उठाया.. मुकुंद ने उसे पूछा की “रूद्र वापस नहीं आया?” अंतरा ने सेब को छिलते हुए जवाब दिया की “उसे office से call आया था तो उसे निकलना पड़ा.. उसने आपसे यह बोलने के लिए कहा हैं की वह बाद में आप से मिलने ज़रूर आयेगा”.. यह सुन कर मुकुंद के चेहरे पर मुस्कराहट आ गई और उसने अंतरा से कहा की “बेटा तू खुशकिस्मत हैं जो तुझे इतना समझदार लड़का मिला हैं”.. अंतरा ने कोई जवाब नहीं दिया.. असल में रूद्र कितना समझदार हैं वह उसे अच्छी तरह से पता था.. अंतरा ने सेब छिल कर अपने मामा को दिए और कहा की यह खा लो उसके बाद दवाई लेनी हैं.. तब उसे एह्सास हुआ की अब तक गायत्री दवाई नहीं लायी थी.. उसने मुकुंद से कहा की “आप यह ख़तम करो तब तक मैं दवाई लेकर आई”.. उसके बाद अंतरा ground फ्लोर पर pharmacy पर गई.. तभी अंतरा को mr.shadow का message आया की उसने account में और 5 लाख रुपये transfer कर दिए हैं.. अंतरा ने pharmacy में जब दवाइयों की कीमत देखि तो उसे समझ आ गया की गायत्री ने दवाई क्यों नहीं खरीदी थी.. सिर्फ एक हफ्ते की दवाइयों के बिल की रकम 24 हज़ार थी.. अंतरा दवाई लेकर वापस अपने मामा के ward में गई तब तक रात के 8 बज चुके थे.. उसने अपने मामा के खाने पिने का इंतज़ाम देखा और अपने मामा से कहा की “मैं कल सुबह वापस आ जाउंगी”.. उसके बाद अंतरा वहां से निकल गई.. Hotel sahara के अन्दर जब अंतरा दाखिल हुई तब 9 बजने में 10 मिनट बाकी थी.. अंतरा ने लिफ्ट में जाकर 6 नंबर दबाया.. कुछ ही देर में छठे माले पर लिफ्ट का दरवाज़ा खुला.. वो बाहर निकल कर room no. 607 की तरफ बढ़ने लगी.. अंतरा को mr shadow कौन है यह जानने की उसुकता थी लेकिन साथ में उसे हलकी घबराहट भी हो रही थी.. अंतरा Room no. 607 के बहार आकर रुकी.. उसने एक गहरी सांस ली और दरवाजे के handle की तरफ हाथ बढाया.. उसके हाथ में हलकी सी कम्पन थी.. अंतरा ने धीरे से दरवाज़ा खोला और अन्दर गई.. अन्दर पहोचते ही उसे आवाज़ आई “Hi अंतरा”.. अंतरा ने देखा की कमरे में अँधेरा था लेकिन आकाश की हलकी रौशनी में उसे खिड़की के पास एक लम्बे आदमी का आकार दिख रहा था..
क्या अंतरा जान पायेगी की mr shadow कौन हैं? क्या सच में ऐसा कोई शख्स था या फिर अंतरा के खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा रहा था? जानने केलिए सुनते रहिये Mr. Shadow सिर्फ pocket fm par