Ep.2
रुद्र के जाने के बाद bedroom में गायत्री आई थी.. अंतरा और गायत्री में बहस हो रही थी.. अंतरा ने जब गायत्री को रुद्र की रखैल कहा तो गायत्री ने भी जवाब में अंतरा को chawl वाली कहा था.. अंतरा ने गायत्री से कहा की "तुम शायद भूल रही हो की इस chawl वाली की वजह से ही तुम विदेश जाकर पढ़ पाई हो" अंतरा को जवाब देते हुए गायत्री ने कहा "तुम खुद यह चाहती थी की में abroad जाकर पढ़ू, उसके लिए मैंने तुम्हारे गले पर कोई छुरा नही रखा था.. इसलिए आगे से इस बात के लिए मुझ पर एहसान मत जताना" इतना कह कर गायत्री बिस्तर पर बैठ गई और अंतरा से कहा "और रुद्र तुम्हे छोड़ कर मेरे पास आ रहा है उसकी जिम्मेदार भी तुम खुद हो.. तुम इतने सालो में उसे कभी satisfy ही नहीं कर पाई होगी" यह बात कह कर गायत्री ने अंतरा पर गहरा वार किया था.. क्योंकि शादी के बाद अंतरा और रुद्र के सिर्फ एक बार शारीरिक संबंध बने थे वह भी इसलिए , क्योंकि रुद्र नशे में था.. इस बात को भी दो साल हो गए थे.. उसके बाद दोनो कभी साथ में सोए भी नहीं थे.. यह बात सिर्फ वह दोनो जानते थे.. जरूर रुद्र ने गायत्री को भी यह बात बताई होगी, इसलिए वह जान बूझ कर अंतरा की दुखती रग पर पाँव रख रही थी.. गायत्री ने कहा की "देख अंतरा.. मेरे लिए नहीं तो किसी और के लिए, आज नहीं तो कल रुद्र तुझे छोड़ ही देता.. तो फिर मुझमें क्या बुराई हैं.. में और रुद्र मिल कर तेरा खयाल रखेंगे".. गायत्री को गुस्से से जवाब देते हुए अंतरा ने कहा की "मुझे तुम दोनो की कोई जरूरत नहीं हैं.. में खुद कमा कर अपना खयाल रख सकती हूं" इस बात पर हंसते हुए गायत्री ने कहा की "लेकिन तुझे काम देगा कौन.. आता तो कुछ हैं नहीं" इतना कह कर गायत्री ने अपनी आंखें बड़ी करते हुए कहा की "अरे हां एक काम तु ज़रूर कर सकती हैं, call girl का.. और अब तो तुझे किसी तरह के protection की भी जरूरत नहीं पड़ेगी" इतना कह कर गायत्री ने अंतरा की तरफ आंख मारी और खिसियाते हुए हंसने लगी.. गायत्री की बेशर्मी देख कर अंतरा का खून खौल गया, वह गायत्री को थप्पड़ मारने ही जा रही थी तब अचानक गायत्री चीखने लगी.. उसके चीखने की आवाज सुन कर रुद्र और मधु ऊपर की तरफ दौड़े.. रुद्र ने बेडरूम का दरवाजा खोला तब गायत्री जमीन पर पड़ी हुई थी और अपना पेट पकड़ कर बोल रही थी की "अंतरा तुम्हे जो भी करना हैं मेरे साथ करो.. इसमें मेरे बच्चे की कोई गलती नहीं हैं" गायत्री की हरकत देख कर अंतरा को अब जाकर समझ में आया था की वह जान बूझ कर उसे उकसा रही थी.. आखिरकार वह गायत्री के जाल में फंस चुकी थी.. गायत्री ने रोते हुए कहा की "रुद्र, मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा हैं, कहीं हमारे बच्चे को कुछ हों न जाए".. यह देख कर मधु आग बबूला हो गई और अंतरा की तरफ जाते हुए कहा की “कमिनी.. तेरी इतनी हिम्मत की तूने आहूजा खानदान के होने वाले वारिस को नुकसान पहोचाने की कोशिश की.. मैं तुझे जिंदा नहीं छोडूंगी” यह कहते हुए मधु ने अंतरा को दो थप्पड़ लगा दिए.. रूद्र ने मधु को रोकते हुए कहा की “माँ पहले निचे से please मेरा phone लेकर आओ.. ambulance बुलानी पड़ेगी, रिस्क नहीं ले सकते” रूद्र की बात सुन कर मधु अंतरा को कोसते हुए कमरे के बहार गई और सीढियाँ उतरने लगी… दो तमाचे पड़ने की वजह से अंतरा के लम्बे चेहरे के दोनों तरफ मधु की मोटी उँगलियों से लाल निशान बन गए थे.. अंतरा ने देखा की गायत्री को संभालते हुए रूद्र गुस्से से उसकी तरफ देख रहा था.. रूद्र ने अंतरा को धमकी देते हुए कहा की “अगर मेरे बच्चे को कुछ हुआ न तो तुझे छोडूंगा नहीं”.. अंतरा ने जवाब में कहा की “उसे कुछ नहीं होगा, क्योंकि मैंने गायत्री को हाथ भी नहीं लगाया, लेकिन तुम कहा मेरी बात पर भरोसा करने वाले हो”.. रूद्र ने अंतरा से कहा की “तुमने भरोसा करने लायक कुछ छोड़ा हैं ?”
यह सब होने के कुछ ही देर बाद ambulance आ गई.. ward boys और रूद्र मिल कर गायत्री को ambulance के अन्दर ले जा रहे थे.. और दूसरी तरफ मधु ने अंतरा का हाथ पकड़ कर उसे घर से बहार निकालने के लिए अंतरा को ज़ोर से धक्का दिया.. जिसकी वजह से अंतरा ज़मीन पर गिर गई.. और उसके साथ ही अंतरा का सामन भी घर के बाहर फेंका गया.. घर के दरवाज़े पर खड़ी मधु ने अंतरा से कहा की “आज के बाद अपनी मनहूस शकल हमें कभी मत दिखाना”.. एक तरफ ambulance का दरवाज़ा बंद हुआ और दूसरी तरफ मधु ने घर का दरवाज़ा बंद किया.. अंतरा धीरे से खड़ी हुई.. बाहर की मिट्टी गीली होने की वजह से उसके कपडे ख़राब हो गए थे.. वह धीरे धीरे अपना बिखरा हुआ सामान बटोरने लगी.. वैसे तो अंतरा के पास ज्यादा सामान था नहीं.. थोड़े बहोत कपडे थे वह भी पुराने, सिर्फ उसकी माँ की कान की बालियाँ थी जो उसने मरते वक़्त अंतरा के लिए छोड़ी थी.. वह बालियाँ उसकी माँ की आखरी निशानी थी इसलिए अंतरा कभी पहनती नहीं थी, अंतरा ने हमेशा उन बालियों को संभाल कर एक box में रखा था.. box को फेंकने की वजह से वह खुल गया था और बालियाँ बॉक्स मेसे निकल कर कही बाहर गिर गयी थी, जिसकी वजह से दो बालियों में से एक मिल नहीं रही थी.. अंतरा परेशान हो कर बाली सब जगह ढूँढने लगी, लेकिन रात के अँधेरे में उसे वह बाली कहीं नहीं मिली.. अंतरा को अपनी माँ की याद आ गई और वह फिर से रो पड़ी.. अंतरा की माँ उसके पैदा होते ही गुज़र गई थी.. अंतरा को उसके दो मामाओ ने पाल-पोस कर बड़ा किया था.. दो में से एक मामा ने शादी ही नहीं की थी और दुसरे मामा की पत्नी उनके साथ हर-रोज़ झगडे करती थी, और एक दिन वह मामा और अपनी बेटी गायत्री दोनों को छोड़ कर चली गई.. इतनी तकलीफों के बावजूद भी उसके मामाओ ने कभी उसका साथ नहीं छोड़ा था, इसलिए अंतरा उन दोनों की काफी एहसानमंद थी क्योंकि अगर वह दोनों नहीं होते तो अंतरा शायद किसी अनाथ आश्रम में पड़ी होती.. लेकिन अंतरा के मामाओं की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहींथी, इसलिए जब गायत्री की पढ़ाई और career की बात आई तब अंतरा ने खुशी खुशी अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ कर काम करना शुरू कर दिया था.. अंतरा भले ही बारहवी तक पढ़ी थी लेकिन उसने और उसके मामाओ ने दिन रात मेहनत करके गायत्री को foreign university पढने भेजा था.. और वापस आने के बाद अंतरा ने ही रूद्र से बात कर के गायत्री को रूद्र के under job दिलवाई थी.. लेकिन आज उसीगायत्री ने अंतरा के संसार में आगलगाई थी.. अंतरा अपना सामान लेकर आंसू पोछते हुए मेन gate के बहार गई और वहा खड़ी हो गई.. ऐसी कोई जगह नहीं थी जहा वह इस वक्त जा सकती थी.. लेकिन तभी अंतरा का phone बजा.. उसने screen पर नाम देखा “तन्वी कश्यप”.. अंतरा ने call उठाया तो सामने से तन्वी की आवाज़ आई “अंतरा, आज hospital में क्या हुआ?”.. अंतरा ने कोई जवाब नहीं दिया… तन्वी अंतरा से सवाल पूछती रही, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी.. आखीर में तन्वी ने पूछा की “इतना तो बता की इस वक़्त तू हैं कहा?”.. अंतरा ने अपनी धीमी आवाज़ में कहा “घर के बहार”... तन्वी ने कहा की “तू वहीँ रुक मैं अभी पहोचती हूँ”.. दरअसल तन्वी कश्यप के पिता उस hospital के एक ट्रस्टी थे इसलिए उसे पता चला था की शाम को अंतरा की सास ने कुछ हंगामा किया था..
इसके बाद तन्वी अंतर को लेने पोहचि थी.. और रास्ते में अंतरा ने दिन भर की कहानी तन्वी को बता दी.. इस वक्त वो दोनो worli sea face पर बैठे थे.. तन्वी ने देखा की अंतरा के मासूम चेहरे का रंग आज उड़ा हुआ था.. हालांकी अंतरा इतनी ज्यादा भी गोरी नहीं थी, लेकिन उसके चेहरे पर हमेशा एक चमक रहती थी, लेकिन आज वह चमक कहीं गायब हो गई थी… अंतरा के साथ आज जो जो हुआ वह सुन कर तन्वी गुस्से से तिलमिला उठी और उसने खड़े होते हुए कहा की “वह लोग अपने आप को समझते क्या हैं, तू चल मेरे साथ पुलिस स्टेशन.. भी उनकी अकल ठिकाने लगाती हूँ”, लेकिन अंतरा ने उसका हाथ पकड़ते हुए कहा की “छोड़ यार.. मुझे किसी की कोई complaint नहीं करनी”.. तन्वी ने अंतरा से कहा की “मैंने तुझे कितना समझाया था की रूद्र तेरे लिए ठीक नहीं हैं, लेकिन तू नहीं मानी और उससे शादी कर ली”.. तन्वी की बात सुन कर अंतरा ने खुद पर हस्ते हुए कहा की “हाँ.. इसी लिए शायद मेरी यह हालत हो गई हैं”.. तन्वी ने अंतरा के कंधो पर हाथ रखते हुए कहा की “अरे यार मेरा वह मतलब नहीं था.. मैं तो…” तन्वी अपनी बात पूरी करे उससे पहले अंतरा ने कहा की “मैं जानती हूँ की तू कभी मेरे बारें में गलत नहीं सोच सकती, लेकिन अब मुझे इस बारें में और कोई बात नहीं करनी”.. तन्वी ने अंतरा से पूछा की “तूने कुछ खाया ?” उसके जवाब में अंतरा ने हलके से अपना सर “ना” में हिलाया.. तन्वी ने कहा की “तो फिर चल पहले कुछ खाते हैं” इतना बोल कर तन्वी ने अंतरा का हाथ पकड़ कर उसे खड़ा किया और दोनों गाडी की तरफ गए.. अंतरा ऐसे चल रही थी जैसे उसे पीछे से कोई जबरदस्ती धक्का दे कर चला रहा हो.. दोनों गाडी में बैठे और वहां से निकल गए..
hotel sahara के पोर्च में तन्वी और अंतरा गाडी से उतरे और तन्वी ने गाडी को velet parking के लिए दे दी.. दरवान ने उन दोनों को वेलकम किया और उनके लिए दरवाज़ा खोला.. तन्वी और अंतरा के अन्दर जाते ही दरवान ने अपने आसपास देख कर चेक किया कि वहाँ कोई और तो मोजूद नहीं है.. और फिर तुरंत अपना phone निकाला और किसी को call किया..
तन्वी इस hotel में अक्सर आती थी, इसलिए वह अंतरा को अपने regular table पर ले गई.. तन्वी ने menu अंतरा की तरफ सरकाया और पूछा क्या “खाएगी?” अंतरा ने उसे कहा की “मुझे भूख नहीं हैं, मुझे drink करना हैं” तन्वी ने अंतरा के मूड को देखते हुए उसे मना नहीं किया और कहा की “ठीक हैं, लेकिन थोडा सा ही, और उसके बाद तुझे कुछ खाना पड़ेगा, ठीक हैं ?” अंतरा ने “हाँ” में अपना सर हिलाया… उसके बाद तन्वी ने wine आर्डर की.. 5 star hotel के dining hall में धीमे से piano music बजरहा था जो की आम तौर पर मन को शांति देता हैं, लेकिन अंतरा के चेहरे को देख कर तन्वी को समझ आ रहा था की अभी भी उसके अन्दर तांडव चल रहा था… तन्वी ने अंतरा को दिलासा देते हुए कहा की “ज़्यादा मत सोच.. सब ठीक हो जायेगा.. और रहने खाने का तो बिलकुल tension ही मत ले.. तू मेरे साथ मेरे ही घर में रहेगी”.. तन्वी को पता था की अंतरा के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था.. तन्वी की बात सुन कर अंतरा ने कहा की “कितने दिन रुकुंगी तेरे घर, बता ?” तन्वी ने दलील करते हुए कहा की “अरे कितने भी दिन हो जाये क्या फर्क पड़ता हैं.. जब तेरे रहने का इंतज़ाम हो जाए तब चली जाना”.. अंतरा जवाब में तन्वी से कहती हैं की “मुझे पता हैं की तू मेरी care करती हैं, और दिल से यह सब कह रही हैं, लेकिन मैं तेरे घर नहीं रह सकती.. और तू tension मत ले.. मैं अपना देख लुंगी”.. तन्वी आगे कुछ कहे उससे पहले waiter उनका आर्डर लेकर आ गया.. अंतरा ने सीधी वाइन की बोतल ही उठा ली और वो सीधा उसी मेसे वाइन पीने लगी.. wine के बड़े बड़े घूँट अंतरा की लम्बी गर्दन से निचे सरक रहे थे.. तन्वी ने अंतरा को रोकते हुए कहा की “अरे अंतरा क्या कर रही हैं.. मैंने पहले ही कहा था की तू कम पीयेगी.. एक तो तू वैसे ही drink नहीं करती, इसलिए हज़म नहीं कर पायेगी” तभी अंतरा ने बोतल टेबल पर रखी और कहा की “मैं ठीक हूँ” उसने यह कहा तो था, लेकिन उसकी कत्थई आँखों से फिर से आंसूं की धारा बहने लगी… कुछ ही देर में अंतरा को नशा चढ़ने लगा.. तन्वी के पापा बहोत बड़े businessman थे, उनकी company के इंडिया के बहार के associates अक्सर मुंबई आते जाते रहते थे, इसलिए उनकी company के नाम से एक suite हमेशा hotel sahara में reserved रहता था.. तन्वी ने hotel staff को बुलाया और अंतरा की तरफ इशारा करते हुए कहा की “इन्हें room no. छेह्सो चार(pls-note-that-room-no-should-be-pronounced-in-hindi-only) में पहोचा दो” इतना कह कर उसने अंतरा से कहा की “तूने बहोत ज्यादा पी ली हैं.. staff में से कोई तुझे ऊपर room में पहोचा देगा .. तू ऊपर मेरा wait कर, मैं तेरे लिए cash withdraw करके आती हूँ.. साथ में asprin ले आउंगी, तुझे ज़रूर hangover होने वाला हैं… अंतरा की बादाम के आकार की आँखों पर जैसे कोई वज़न रखा हो वैसे बंद हो रही थी.. तन्वी ने जो भी कहा था उसमें से उसे कुछ समझ नहीं आया था..फिर भी उसने “हाँ” में अपना सर हिलाया.. एक waiter ने अंतरा को सहारा देकर उठाया और उसे dining hall के entrance की तरफ धीरे धीरे ले जाने लगा.. तन्वी भी वहां से बहार निकली.. hotel के entrance पर उसी दरवान ने दरवाज़ा खोला और “thank you mam” कहा... जैसे ही तन्वी वहां से निकली की फिर से उसने किसीको call किया…
दूसरी तरफ अंतरा को और नशा चढ़ गया था.… उसे कभी धुंधला दिख रहा था, तो कभी थोडा साफ़.. waiter ने उसे कमरे में लेजा कर bed पर लेटाया और वहां से चला गया... कमरे में बहोत कम रौशनी थी और अब तक अंतरा को full on नशा चढ़ चुका था.. अंतरा ने जैसे ही उस अंधेरे कमरे में नज़र घुमायी, तो अचानक से उसे bed के किनारे पर रूद्र बैठा दिखा.. यह देख कर उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई.. अंतरा धीरे से उठी और रुद्र को kiss करने लगी.. और फिर धीरे धीरे बात आगे बढ़ने लगी.. लेकिन जिसे अंतरा रूद्र समझ रही थी वह दरसल कोई और आदमी था.. तभी अचानक से अंतरा को भी इस बात का एह्साह हुआ.. वह एकदम घबरा गई और उसने तुरंत उस आदमी को खुद से दूर करते हुए पूछा “कौन हो तुम? अन्दर कैसे आये?”
कौन था वह आदमी? कहीं अंतरा किसी मुसीबत में तो नहीं थी?
जानने के लिए पढ़ें Mr.Shadow ओनली On Pocket Novel!!