Chapter 1 / 786

Mr. Shadow | मिस्टर शैडो | Author - Punit Nayak

Chapter 1

Mr. Shadow | मिस्टर शैडो | Author - Punit Nayak ·Punit Nayak

Ep.1

रात के 1 बजे एक orange कलर की audi कार मुंबई के बांद्रा-वरली sea link से गुज़र रही थी.. गाडी के अन्दर दो जवान लड़कियाँ बैठी थी.. एक गाड़ी चला रही थी तो दूसरी उसकी बग़ल वाली passenger सीट पर बैठी हुई थी..

“अंतरा, अब बतेएगी भी!, ऐसा क्या हो गया जो रात के बारह बजे तुझे घर से बहार निकाल दिया गया?” तन्वी कश्यप, जो गाड़ी चला रही थी, उसने अपनी best फ़्रेंड अंतरा आहूजा से पूछा.. अंतरा ने अपना सर खिड़की के कांच पर टिकाया हुआ था और वह बिना अपनी पलके झपकाए दूर जगमगातीहुई शहर की रौशनी देख रही थी..

हमेशा सुन्दर दिखने वाली अंतरा की कत्थई आँखें आज रो रो कर सूज गई थी.. ऐसा लग रहा था जैसे अब उसकीआँखों में आंसू भी ख़तम हो गए थे अंतरा आज के दिन को अपनी ज़िन्दगी से हमेशा के लिए “delete” कर देना चाहती थी, लेकिन तन्वी का सवालसुनकर उसे आज के दिन की घटनाये फिर से याद आ गयी अंतरा के ज़िन्दगी में सुनामी की शुरुआत आज शाम से हुई थी जब हॉस्पिटल में उसके हाथ में उसके एक टेस्ट का report रखा गया था, जिसमें लिखाथा “Fallopian tube blockage”.. इसका मतलब यह था की अंतरा कभी माँ नहीं बन सकती.. यह पढ़ कर अंतरा की लम्बी और कोमल उँगलियों से report छुट कर निचे गिर गया..

अंतरा का शरीर सुन पड़ गया था.. hospital के corridor में हो रहे कोलाहल के बावजूद अंतरा को कुछ सुनाई नहींदे रहा था… अंतरा कुछ देर के लिए पुतले कि तरह वही खाड़ी रही… तभी उसके कान में एक आवाज़ गूंजी..

“मैंने तो पहले ही कहा था, ज़रूर तेरे में ही कोई खोट हैं, इसलिए चार साल से बच्चा पैदा नहीं कर पा रही थी” यह आवाज़ अंतरा की सास मधु आहूजाकी थी… ऐसे वक़्त में अंतरा को दिलासा देने के बदले वह अंतरा को खरी खोटी सुना रही थी.. “हमारी तो किस्मत ही फूटी हुई हैं जो हमें तू मिली”

हॉस्पिटल के corridor में आ-जा रहे लोग उनकी तरफ देख रहे थे, लेकिन मधु आहूजा को उसकी कोई फिकर नहीं थी.. अंतरा की आँखों से आंसू कीधारा बहने लगी.. उसने अपनी दुखी आवाज़ में कहा की “मम्मीजी.. घ.. घर चल के बात करते हैं”.. अंतरा की इस बात पर मधु ने गुस्सा होते हुए कहाकी “क्यों? शर्म आ रही हैं?.. इतने समय से मुझे दादी नहीं बना पायी तब तो तुझे बिलकुल शर्म नहीं आ रही थी!”

अपनी अभागी किस्मत पर अंतराठीक से रो भी नहीं पायी थी और उससे पहले ही उसकी सास ने उसे ज़लील करना शुरू कर दिया था, वह भी दुनिया के सामने… वहा से आते जातेलोगो की घूरती नज़र अंतरा को और शर्मिंदा कर रही थी… अचानक उस भीड़ में अंतरा को एक परिचित चेहरा उसकी तरफ आता दिखा.. उस चेहरेपर बड़ी सी मुस्कान थी..

उसके नज़दीक आते ही अंतरा खुद को रोक नहीं पायी और उससे लिपट गई.. वह आदमी अंतरा का पति रूद्र आहूजा था.. अंतरा ने रूद्र के सिने से लग कर रोते हुए कहा की “रूद्र.. मेरा report…”

वह आगे कुछ बोल नहीं पायी… अंतरा रूद्र से लिपटी हुई थी लेकिन रूद्र नेअंतरा की पीठ पर अपने हाथ भी नहीं रखे थे, वह बिलकुल सीधा खड़ा था.. रूद्र ने अंतरा की नाज़ुक कमर को अपने दोनों हाथों से पकड़ कर खुद से दूर किया और अपनी माँ की तरफ देखते हुए कहा की “माँ.. report positive हैं”

अब तक मधु आहूजा अंतरा पर गुस्सा थी, लेकिन रूद्र की बात सुनकर वह ख़ुशी से उछल पड़ी “सच!!… माता रानी की बड़ी कृपा”

मधु ने हाथ जोड़ कर अपनी आँखें बंद की.. अंतरा को समझ नहीं आया की दोनों क्याबात कर रहे थे.. अंतरा रूद्र से पूछे की वह कौनसे report की बात कर रहा हैं उससे पहले रूद्र के पीछे से एक दूसरी जवान औरत आकर उनके साथखड़ी हो गई.. वह गायत्री बंसल थी, अंतरा की cousin.. उसके आते ही मधु ने गायत्री के सर पर हाथ रखते हुए कहा की “जुग जुग जियो बेटी.. तुम्हारीवजह से मेरा दादी बनने का सपना पूरा होने वाला हैं .. और मुझे पूरा भरोसा हैं की तुम्हारी कोख में लड़का ही हैं, आखिरकार वही तो मेरे रूद्र का वंशआगे बढ़ाएगा” .. यह सुनकर अंतरा के ऊपर बिजली गिरी.. उसे यकीन नहीं हो रहा था की उसकी cousin जिसे वह सगी बहन से भी ज्यादा मानतीथी, उसी ने उसके पति के साथ नाजायज सम्बन्ध बनाये थे!.. अंतरा की आँखों में खून उतर आया और उसने गायत्री को थप्पड़ मारने के लिए अपना हाथउठाते हुए कहा की “तुझे इतनी गिरी हुई हरकत करते हुए शर्म भी नहीं आई?”, लेकिन गायत्री तक अंतरा का हाथ पहोचे उससे पहले ही रूद्र ने उसे पकड़कर झटक दिया और अंतरा से कहा की “ख़बरदार जो गायत्री को किसी तरह का नुकसान पहोचाने की कोशिश की तो, वह मेरे बच्चे की मां बनने वालीहैं"

रुद्र की बात सुनकर अंतरा को एहसास हुआ की इस नाजायज रिश्ते में वह भी तो बराबर भागीदार था.. अंतरा ने गुस्से से रुद्र और गायत्री से पूछाकी "तुम दोनों का affair कब से चल रहा हैं ?" अंतरा के सवाल का जवाब देते हुए मधु ने उसे कहा की "तुम्हे यह पूछने का हक किसने दिया? तुम्हेहमारे परिवार के मामले में दखल देने की कोई जरूरत नहीं हैं"… मधु की बात सुनकर अंतरा ने पूछा की "तो क्या मैं परिवार का हिस्सा नहीं हूं?"

अंतरा को जवाब देते हुए मधु ने कहा की "नहीं.. तु कभी हमारे परिवार का हिस्सा थी ही नहीं.. वह तो मेरे ससुरजी ने तुझे जबरदस्ती मेरे रुद्र के गले बांधदिया था" धीरे धीरे मधु आहूजा की आवाज बढ़ती जा रही थी.. और उनके पास लोग इकट्ठा होने लगे थे… एक multinational company केCEO रुद्र आहूजा को ऐसे अपनी इज्जत मिट्टी में मिल जाए वह हरगिज मंजूर नहीं था.. इसलिए मधु आगे और कुछ कहे उससे पहले रुद्र ने कहा की "मां, घर चलते हैं.. गायत्री को आराम करना जरूरी हैं"..

अंतरा के सवाल अभी खत्म नहीं हुए थे, लेकिन वह भी दुनिया के सामने अपना और अपनेपरिवार का तमाशा नहीं बनाना चाहती थी… वह सब hospital के basement में पहुंचे.. रुद्र, मधु और गायत्री गाड़ी में बैठ चुके थे..

अंतरा ने बैठने केलिए दरवाजा खोला ही था की रुद्र ने रूखी आवाज में उसे कहा की "तुम taxi ले लो, गाड़ी में जगह नहीं हैं.. गायत्री के लिएं congested हो जायेगा"..अंतरा ने देखा की 7 seater range rover गाड़ी में तीन लोग बैठे थे फिर भी उसके लिए जगह नहीं थी… गायत्री ने अंतरा से कहा की "sorry अंतरा, वह क्या हैं ना की डॉक्टर ने कहा हैं की pregnancy की शुरुआत में मामला थोड़ा risky होता हैं, इसलिए रुद्र कोई chance नहीं लेना चाहता, बुरामत मानना..hmm!" इतना बोल कर गायत्री ने खींच कर बंद कर दिया और गाड़ी वहां से निकल गई.. अंतरा को यकीन नहीं हो रहा था की लोग इतनाजल्दी कैसे बदल सकते हैं!..

जो गायत्री अभी उसे ज्ञान देकर गई थी, वह यह भूल गई थी की अंतरा ने खुद की पढ़ाई छोड़ कर उसे पढ़ाया था और यहांतक की उसे विदेश पढ़ने भी भेजा था.. गायत्री अंतरा के मामा की लड़की थी.. दरअसल अंतरा के माँ-बाप नहीं थे, उसे उसके दो मामाओं ने पालपोसकर बड़ा किया था, इस लिएं अंतरा को हमेशा ऐसा लगता था की उसके मामाओं ने उस पर एहसान किया हैं.

अंतरा हॉस्पिटल के basement से बाहर आई.. वह अपनी सास के साथ हॉस्पिटल आई थी इसलिए उसके पास taxi के पैसे नहीं थे… जिसकी वजह से उसने घर की तरफ चलना शुरू किया… अंतरा housewife थी और उसे अपने पास पैसे रखने की इजाजत नहीं थी.. यहां तक की घर का सामानलेने के लिए भी अंतरा को अपनी सास मधु से पैसे मांगने पड़ते थे रुद्र को भी यह बात अच्छी तरह पता थी, फिर भी वह अंतरा को हॉस्पिटल में ऐसेछोड़ कर चला गया था.. वैसे भी चार साल की शादी में अंतरा से उसका बर्ताव हमेशा से रूखा ही रहा था.. रुद्र के दादाजी काफी बीमार रहते थे औरमरने से पहले वह रुद्र और अंतरा की शादी होते हुए देखना चाहते थे, इसलिए परिवार के बाकी लोगो के साथ साथ रुद्र भी दादाजी को मना नहीं करपाया था..

रुद्र के दादाजी जब जवान थे उस समय से उनका बांद्रा के pali hill इलाके में bunglow था… वहां के चढ़ाव चढ़ते हुए अंतरा की हालत खराब होगई.. आहूजा निवास हॉस्पिटल से ज्यादा दूर नहीं था फिर भी अंतरा को घर पहुंचने में 2 घंटे लग गए..

जब अंतरा घर पहुंची तो उसने देखा की रुद्र औरगायत्री सोफे पर बैठे हुए मुस्कुराते हुए बातें कर रहे थे और मधु गायत्री के लिए fruits काट रही थी… अंतरा को आता हुआ देखकर मधु के मुस्कुरातेहुए चेहरे पर फिर से गुस्सा आ गया और उसने अंतरा से कहा की "तेरे में कोई लाज शर्म है या नहीं? कहां था ना तुझे.. की इस घर में तेरे लिए अब कोईजगह नहीं हैं" मधु आगे कुछ कहे उससे पहले रुद्र ने उसे रोकते हुए कहां की "मां.. रुकिए, में बात करूंगा"

इतना कह कर रुद्र ने गायत्री से कहा की "तुममां से बातें करो मैं अभी आया".. फिर रुद्र ने अंतरा को ऊपर चलने को कहा.. वह दोनो पहले माले के अपने bedroom में जाने के लिए सीढ़ियां चढ़नेलगे 4 साल की शादी में वह दोनो शायद ही bedroom में साथ में रहे होंगे, क्योंकि रात में भी ज्यादातर रुद्र study room में ही सोता था..

बेडरूम में पहुंचते ही रुद्र ने cigeratte जलाई और अंतरा से कहा की "अपनी शर्ते बताओ" अंतरा को रूद्र की बात समझ नहीं आई और उसने पूछा की“क्या?” रूद्र ने कहा की “divorce के लिए कितने पैसे चाहिए तुम्हे.. वैसे भी पैसो के लिए ही तुमने मुझसे शादी की थी ना?”

रूद्र की बात सुनकर अंतरा हक्की बक्की रह गयी थी.. उसने रूद्र से कहा की “मैंने तुमसे इसलिए शादी की थी क्योंकि मैं तुम्हे पसंद करती थी.. और दादाजी की भी आखरीइच्छा यहीं थी” अंतरा की बात सुनकर रूद्र ने गुस्से से कहा की “बस करो.. मुझे पता हैं की तुमने मुझसे शादी करने के लिए दादाजी का इस्तेमाल कियाथा, लेकिन अब दादाजी भी रहे नहीं, इसलिए अब उनका नाम लेकर मुझे blackmail करने की ज़रूरत नहीं हैं.. तुम बस बताओ की तुम्हे कितना पैसाचाहिए?”

अंतरा को यकीन नहीं आ रहा था की उसकी शादी ख़त्म होने जा रही थी.. रूद्र की बातें सुनकर उसकी आँखों से आसुं निकल तो रहे थे लेकिनबह नहीं पा रहे थे, मानो उसकी आँखों में ही जम गये थे.. बार बार पूछने पर भी अंतरा जवाब नहीं दे रही थी इसलिए रूद्र ने चिढ़ते हुए अपनी cheque book निकाली और एक चेक पर अंतरा का नाम लिखने लगा.. यह देखकर अंतरा ने रूद्र से कहा की “तुम चार सालो में मुझे बिलकुल समझ नहीं पाए”

रूद्र ने cheque book से cheque फाड़ते हुए कहा की “तुम्हे जो समझना हैं समझो.. इस cheque में जो भी amount भरना हैं भर लेना और मुझेबता देना मैं sign कर दूंगा और कल family court पहोच जाना, divorce की procedure शुरू करनी हैं”

इतना कह कर वह अंतरा के मुह परcheque फेंक कर चला गया.. उसके पीछे बेडरूम का दरवाज़ा जोर से बंद हो गया.. अंतरा को ऐसा लगा जैसे की उस दरवाजे के साथ रूद्र के दिलका दरवाज़ा भी उसके लिए हमेशा के लिए बंद हो गया हो… अंतरा दीवार के सहारे सरकती हुई निचे बैठ गई.. पैरो के पास पड़ा हुआ cheque उसनेउठाया.. वह 8 x 3 इंच का कागज़ उसकी शादी ख़तम करने वाला फरमान था..

अंतरा ने उसे गुस्से से फाड़ दिया.. अभी तक रुके हुए उसके आंसू अबबहने लगे थे.. वह फुट फुट कर रोने लगी… मानो जैसे एक पल में उसकी पूरी ज़िंदगी बिखरते हुए देख रही हो.. कुछ देर बाद दरवाज़ा खुलने की आवाज़आई.. हालाँकि अंतरा की पीठ दरवाजे की तरफ थी.. उसने दरवाज़े की आवाज़ सुनते ही जल्दी से अपने आंसूं पोंछ लिए..

उसे लगा की रूद्र आयाहोगा.. वह रूद्र से ivf ट्रीटमेंट के बारें में बात करना चाहती थी.. वह रूद्र के साथ रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी.. लेकिन जैसे ही वह मुड़ी कीउसने देखा की वहां पर गायत्री आई हुई थी..

अंतरा ने उसे कहा की “तुम यहाँ से चली जाओ, मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी” अंतरा को जवाब देतेहुए गायत्री ने कहा की “मुझे तो रूद्र ने आराम करने के लिए यहाँ भेजा हैं.. उसने कहा की अब से यह bedroom उसका और मेरा हैं.. तुमसे divorce होते ही वह मुझसे शादी कर लेगा” गायत्री की बात सुनकर अंतरा हैरानी से उसकी तरफ देखने लगी..

दिखने में तो वह बिलकुल पहले वाली गायत्री थी, लेकिन रवैये और स्वभाव से ऐसा लग रहा था की वह कोई और ही हैं.. गायत्री ने अंतरा से कहा की “इसमें इतना हैरान होने वाली क्या बात हैं अंतरा?!, नतुम्हारे परिवार का कोई ठिकाना हैं, न ही ढंग से पढ़ी लिखी हो.. तुम कभी भी रूद्र के लायक थी ही नहीं.. इसलिए तुम्हारा जल्द से जल्द रूद्र से अलगहो जाना ही सही हैं”

गायत्री को जवाब में अंतरा ने कहा की “भले ही में जैसी भी हूँ, लेकिन जब तक divorce नहीं हो जाता तब तक में रूद्र की पत्नीही कहलाओगी, और तुम चाहे कितनी भी पढ़ी लिखी हो आखिर तो रूद्र की रखैल ही कहलाओगी” अंतरा का ताना सुनकर गायत्री ने मुस्कुराते हुए कहाकी “एक वक़्त था की हम दोनों chawl में रहते थे, आज हम pali hill के इस bunlgow में हैं, लेकिन तुम्हारी ज़बान अब भी वही chawl वाली हैं”

ऊपर के कमरे में माहौल गरमाया हुआ था लेकिन उस बात का निचे बैठे रूद्र और उसकी माँ मधु को पता नहीं था.. तभी अचानक उन्हें ऊपर से किसी कीदर्द भरी चीख सुनाई दी.. इसिके साथ रुद्र और मधु डर कर ऊपर की तरफ भागे..

क्या हुआ था ऊपर कमरे में? कहीं अंतरा और गायत्री के झगडे ने कोई गंभीर मोड़ तो नहीं ले लिया था? जानने के लिए पढ़ें Mr. Shadow ओनली On Pocket Novel!!

Chapter List: Next

Related Novels