Chapter 4 / 786

Mr. Shadow | मिस्टर शैडो | Author - Punit Nayak

Chapter 4

Mr. Shadow | मिस्टर शैडो | Author - Punit Nayak ·Punit Nayak

Ep.4

अंतरा को लगा था की वह नशे में थी इसलिए उसने सपना देखा था की उसने किसी अनजान आदमी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे, लेकिन अगले दिन सुबह अंतरा के phone पर unknown नंबर से message आया की गायत्री ने कुछ लोगो को तुम्हारा gang rape करने के लिए भेजा हैं जो room no.602 में हैं.. और फिर एक के बाद एक messages आने लगे जिससे यह साबित हो गया की वह आदमी पिछली रात वाकई में अंतरा के साथ उस कमरे में मौजूद था.. उसके हर एक message के निचे “The Shadow” नाम का signature था.. आखीर में जब एक message आया की अंतरा के wallet में उसने एक debit card रखा हैं और उस account में 5 लाख रुपये हैं तब अंतरा ने सीधा उस नंबर पर call किया.. अंतरा को लगा की शायद आवाज़ से वह पहचान जाए की वह रहस्यमयी आदमी कौन हैं..

अंतरा को बहोत गुस्सा आ रहा था.. कुछ सेकंड्स में ही call connect हो गया.. सामने की तरफ call receive होते ही एक धीमी आवाज़ आई “Hi अंतरा, मैं जानता हूँ की 5 लाख बहोत कम हैं, लेकिन मैं जल्द ही उस account में और पैसे transfer कर दूंगा”.. उस आदमी की आवाज़ इतनी आकर्षक थी की अंतरा कुछ सेकंड्स के लिए भूल गई की उसे क्या कहना था; लेकिन तुरंत ही उसने खुद को संभाला और कहा की “Mr. Shadow, आप जो कोई भी हो, दो बातें आप अच्छी तरह से समझ लो, पहली यह की कल रात मैं नशे में थी, इसलिए हमारे बीच जो कुछ भी हुआ वह गलती से हुआ.. इसलिए उसे one night stand समझना, और दूसरी बात यह की भले ही मेरे पास पैसे नहीं हैं, लेकिन मेरा ज़मीर अब तक मरा नहीं हैं.. आप मेरी मदद करना चाहते हो इसके लिए thank you, मगर मुझे आपके पैसे नहीं चाहिए” mr shadow ने अंतरा से कहा की “तुम जल्दबाजी कर रही हो.. मैंने कहा था सोच समझ कर फैसला लेना” अंतरा ने तुरंत जवाब दिया “मैंने सोच लिया हैं”.. अंतरा का जवाब सुन कर mr. shadow ने दबी हुई हंसी के साथ कहा की “तुमने नहीं सोचा हैं.. मुझे अस्वीकार करने के लिए इतनी उतावली मत हो अंतरा.. जितना तुम खुद को भी नहीं जानती उससे ज्यादा अच्छे से मैं तुम्हे जानता हूँ Mr. shadow की यह बात सुन कर अंतरा ने गुस्से से कहा की “मैंने कहा ना, मुझे आपके पैसे नहीं चाहिए” इतना बोलकर अंतरा ने phone काट दिया.. अंतरा ने बहोत कोशिश की लेकिन ऐसा कोई उसे याद नहीं आया जिसकी आवाज़ mr. shadow से मिलती हो.. तब तक उसका phone बजा.. Screen पर कोई landline नंबर था… अंतरा ने call answer किया तो सामने से आवाज़ आई “mrs आहूजा, आपके मामा सीरियस हैं,.. आप जल्दी से hospital आजाइए” यह सुन कर अंतरा की आँखें चौड़ी हो गई..

Life care हॉस्पिटल के gate के सामने एक taxi आकर रुकी.. अंतरा ने पैसे चुकाए और भागती हुई हॉस्पिटल के अन्दर गई.. अंतरा जब अन्दर पहोची तब उसके मामा को operation room में ले जा चुके थे.. Operation theatre के बहार टेबल पर बैठी हुई nurse के पास जाकर अंतरा ने चिंतित आवाज़ में पूछा की “excuse me sister, मुकुंद बंसल मेरे मामा हैं, क्या हुआ हैं उनको?” nurse ने जवाब देते हुए कहा की “वैसे तो उनकी condition stable थी, लेकिन सुबह उन्हें एक call आया था, उसके बाद उनका blood pressure अचानक से बहोत low हो गया.. पर आप चिंता मत कीजिये doctor उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं” यह सुन कर अंतरा का जी घबरा ने लगा.. मुकुंद बंसल गायत्री के पिता और अंतरा के बड़े मामा थे.. उन्हें एक heart attack पहले भी आ चूका था.. हालांकी उसके बाद वह दवाई ले रहे थे, लेकिन फिर भी उनकी तबियत नादुरस्त रहती थी… मुकुंद बंसल ने बचपन से अंतरा को माँ बाप दोनों का प्यार दिया था.. अंतरा की आँखों में आंसू उभरने लगे.. तब तक operation theatre का दरवाज़ा खुला और एक doctor बहार आये.. उनके सफ़ेद coat पर खून के निशान थे.. Doctor ने बहार बैठी nurse से पूछा की पेशेंट के relative आये?” nurse ने अंतरा की तरफ इशारा किया.. अंतरा ने doctor के पास जाकर पूछा की “Sir, मेरे मामा ठीक तो हैं ना?” Doctor ने अंतरा से कहा की “उनकी हालत बहोत नाज़ुक हैं, हमें जल्द से जल्द उनको ऑपरेट करना पड़ेगा, अब और इंतज़ार नहीं कर सकते”.. अंतरा ने कहा “क्या !.. आप अब तक इंतज़ार कर रहे थे ! लेकिन किस बात का ?”.. Doctor ने अंतरा से कहा की “आपका.. आप तुरंत 3 लाख रुपये जमा करवा दीजिये, ताकि operation जल्द से जल्द शुरू हो सके”.. अंतरा ने कहा की “Sir.. आप कैसी बात कर रहे हैं.. मैं कहा भागने वाली थी.. Operation के बाद मैं पैसे जमा कर देती”.. जिसके जवाब में doctor ने कहा की “sorry, हम बिना advance payment के किसी भी तरह की treatment नहीं कर सकते.. यह हॉस्पिटल की policy के खिलाफ है”.. अंतरा के पास इतनी बड़ी रकम तो थी नहीं, उसे समझ नहीं आ रहा था की वह क्या करे.... आज सुबह ही अंतरा ने फैसला किया था की वह रूद्र से अब कभी बात नहीं करेगी, लेकिन अब उसके मामा की ज़िन्दगी का सवाल था, इसलिए उसके पास रूद्र के सामने हाथ फ़ैलाने के अलावा और कोई चारा नहीं था… अंतरा ने अपने आत्म-सम्मान का गला घोंट कर रूद्र का नंबर dial किया… आठ-दस घंटियाँ बजने के बाद सामने से रूद्र की आवाज़ आई “क्या बात हैं !, जिस तरह सुबह तुमने मेरा call काटा था, मुझे तो लगा था की तुम कभी मुझसे बात नहीं करोगी, लेकिन लगता हैं divorce लेने के लिए तुम भी मेरे जितनी ही उतावली हो”.. रूद्र के ताने को नज़रंदाज़ करते हुए अंतरा ने रूद्र से कहा की “रूद्र, क्या तुम मुझे अभी 3 लाख रुपये दे सकते हो?”.. रूद्र ने अंतरा से कहा की “तुम्हारी लालच की कोई हद नहीं हैं.. अभी कल तुम्हे मैंने एक cheque दिया था और आज फिर से तुम पैसे मांग रही हो.. कल जब मैं कह रहा था की तुमने मुझसे पैसो के लिए शादी की थी तब तो बड़ी सती-सावित्री बन रही थी.. आज आ गई ना अपनी औकात पर”.. अंतरा रूद्र से कहने जा रही थी की वह cheque मैंने कल ही फाड़ दिया था, लेकिन उससे पहले doctor ने वहां से जाते हुए अंतरा को अपने हाथ की घडी दिखाकर इशारा किया की वक़्त निकला जा रहा हैं... अंतरा ने रूद्र से कहा की “रूद्र ऐसा समझ लो की मैं तुमसे भीख मांग रही हूँ.. बस एक बार मेरी मदद कर दो.. मैं तुम्हारी..” अंतरा आगे कुछ बोले उससे पहले रूद्र ने उसकी बात काटते हुए कहा की “तुम इतनी बेशर्म हो सकती हो, यह मैंने कभी सोचा नहीं था”.. तब दूर से nurse ने भी आवाज़ लगाईं “mrs आहूजा, जो भी करना हैं जल्दी कीजिये.. Patient के पास ज्यादा वक़्त नहीं बचा हैं”.. अंतरा ने रूद्र से गिडगिडाते हुए कहा की “रूद्र तुम्हे मुझे जो कहना हैं, जितनी गालियाँ देनी हैं दे दो लेकिन अगर मैंने 3 लाख रूपये जमा नहीं करवाए तो मेरे मामा मर जायेंगे.. मैंने आज तक तुमसे कुछ नहीं माँगा.. बस इस बार मेरी मदद कर दो, आगे से मैं कभी तुमसे कुछ नहीं मांगूंगी.. Please मुझे 3 लाख रुपये दे दो.”.. यह कहते हुए अंतरा रो पड़ी… सामने से आवाज़ आई “अब बस भी करो” यह आवाज़ रूद्र की नहीं बल्कि गायत्री की थी.. अंतरा ने उससे पूछा “रूद्र कहा गया? उसे phone दो, मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी”.. गायत्री ने अंतरा से कहा की “रूद्र ने खुद मुझे अपना phone दिया हैं और कहा हैं की वह तुमसे divorce के आलावा किसी और सिलसिले में बात नहीं करना चाहता”.. अंतरा ने गायत्री से कहा की “तुम्हे पता भी हैं क्या हुआ हैं !.. मामा hospit..” अंतरा आगे बोले उससे पहले उसकी बात गायत्री ने पूरी करते हुए कहा की “हॉस्पिटल में हैं, सीरियस हैं और उनकी surgery के लिए तुम्हे पैसो की ज़रूरत हैं.. यहीं ना?”.. अंतरा ने गायत्री के सामने भी गिडगिडाते हुए कहा की “please तुम रूद्र को मनाओ की वह मुझे 3 लाख रुपये दे.. मैं वादा करती हूँ की धीरे धीरे करके मैं पुरे पैसे लौटा दूंगी”.. गायत्री ने अंतरा से कहा की “अगर रूद्र अपनी मर्ज़ी से पैसे देने को राज़ी होता तब भी मैं उसे देने नहीं देती.. क्योंकि मैंने ही तुम्हारे मामा, मतलब की मेरे पूज्य पिताजी को सुबह call करके बताया था की तुम कल रात किसी गैर मर्द के साथ सोयी थी.. इतनी सी बात पर बुड्ढा सीधा operation theatre में जाकर गिरा” इतना कह कर गायत्री ने बेशर्मो की तरह हसते हुए phone काट दिया… दूसरी तरफ अंतरा को अपने कानो पर यकीन नहीं हो रहा था की एक बेटी अपने सगे बाप के साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं ! अंतरा गुस्से से काँप रही थी.. उसे ऐसा लग रहा था की उसने और उसके दोनों मामा ने इंसान को नहीं बल्कि सांप को पाला था.

“Mrs आहूजा.. आपको Operation करवाना हैं या नहीं यह बता दो” nurse की आवाज़ से अंतरा अपने खयालो से बाहर आई… अंतरा अब बहोत तनाव में आ गई थी.. तब उसके phone पर एक message आया “तुमने कुछ सोचा ? निचे लिखा था The shadow”.. यह पढने के बाद अंतरा ने ज्यादा न सोचते हुए फैसला लिया और अपने wallet में mr shadow ने रखा हुआ debit card निकाला और nurse से पूछा की “payment कहा करना हैं?”..

Payment होने के तुरंत बाद अंतरा के मामा की surgery शुरू हुई.. अंतरा operation theatre के बहार खड़ी थी.. उसने mr. shadow को reply किया “मैं तैयार हूँ”.... Mr. shadow का reply आया “ठीक हैं, आज रात को 9 बजे मैं ठीक उसी जगह तुम्हारा इंतज़ार करूँगा.. Hotel sahara, room no. 607”.. अंतरा को खुद पर ही हसी आ गई की आखिर उसने खुद को बेच ही दिया.. Operation काफी लम्बे समय तक चला, लेकिन अंतरा वहां से हिली तक नहीं.. 12 बजे अंतरा के phone पर रूद्र का call आया और उसने कहा की “मैं family court के बहार खड़ा हूँ, तुम कहा पहोची?” अंतरा ने जवाब देते हुए कहा की “मैं नहीं आ सकती”.. यह सुन कर रूद्र को गुस्सा आ गया और उसने कहा की “तुम अपनी बात से मुकर रही हो”.. अंतरा ने कहा की “नहीं, मैं भी जल्द से जल्द तुमसे छुटकारा चाहती हूँ”.. रूद्र ने कहा की “फिर जल्दी आओ, मेरे पास ज्यादा वक़्त नहीं हैं” अंतरा ने जवाब में कहा की “मैं भी तुम पर अपना वक़्त बर्बाद करना नहीं चाहती.. मेरे मामा का operation चल रहा हैं, इसलिए अभी मैं नहीं आ सकती, जैसे ही वह थोड़े स्टेबल हो जायेंगे, मैं तुम्हे बता दूंगी”.. रूद्र ने कहा की “मैंने पैसे देने से मना कर दिया इसलिए अब यह पैंतरा आजमा रही हो ! वाह..”.. अंतरा ने गुस्से से कहा की “बिलकुल नहीं.. तुम्हारे सढ़े हुए पैसे सिर्फ तुम्हारी उस रखैल को ही हज़म होंगे” यह बोलकर अंतरा ने phone काट दिया और switch off कर दिया.. अंतरा के मामा का operation शाम तक चला.. Doctor ने बहार आकर अंतरा से कहा की अब वह खतरे से बाहर हैं.. सुबह से शाम तक operation theatre के बाहर खड़ी अंतरा बेंच पर बैठ गई और उसने doctor का शूक्रिया अदा किया…

कुछ देर बाद अंतरा के मामा मुकुंद को वापस ward में shift किया गया… अभी भी उनके शरीर से अलग अलग instruments के wire जुड़े हुए थे.. उनको होश आते ही सामने अंतरा दिखी.. उनकी आँखों से आंसु बहने लगे.. उन्होंने अंतरा से कहा की “बेटा, एक बार कह दे की गायत्री ने जो कहा वह झूठ था, कह दे की तु किसी गैर मर्द…” वह आगे कुछ बोल नहीं पाए.. अंतरा ने आज तक उनसे कभी जूठ नहीं कहा था.. अंतरा की ख़ामोशी से वह समझ गए और उन्होंने कहा की “इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकती हैं तू मेरी बच्ची.”.. अंतरा ने अपने मामा को समझाते हुए कहा की “मामा आप जैसा समझ रहे हैं वैसा कुछ नहीं हैं… आप अभी stress मत लीजिये”.. मुकुंद ने अपने आंसू पोंछते हुए अंतरा से पूछा की “क्या रूद्र को इस बारें में पता हैं?” .. इस बात का जवाब तो अंतरा के पास भी नहीं था.. अंतरा ने मुकुंद से कहा की “शायद उसे नहीं पता मामा”.. मुकुंद ने अंतरा से कहा की “आगे से ध्यान रखना बेटा, भगवन न करे ऐसी किसी गलती की वजह से अगर तेरी शादी टूटी तो मरने के बाद मैं तेरी माँ से क्या कहूँगा !”.. मुकुंद ने अपनी बात पूरी की ही थी तब ward का दरवाज़ा खुलने की आवाज़ आई.. अंतरा ने उस तरफ देखा तो रूद्र वहा आया था.. रूद्र ने अपने sunglasses उतारते हुए रुखी नज़र से अंतरा को देखा और फिर मुकुंद की तरफ देखते हुए कहा की “अब कैसी तबियत हैं आपकी?”.. रूद्र को देखकर मुकुंद ने खुश होते हुए कहा की “अरे रूद्र बेटा, आओ आओ, बैठो” इतना कह कर मुकुंद ने आगे अंतरा से कहा की “अंतरा बेटा, रूद्र कितना busy रहता हैं, operation के बारें में उसे बताने की क्या ज़रूरत थी !, खामखा उसका काम disturb हुआ होगा”.. तब तक गायत्री भी ward के अन्दर आई.. रूद्र ने मुकुंद से सीधे कह दिया की “अंतरा ने मुझे यहाँ आने के लिए नहीं कहा था, मैं तो गायत्री के लिए आया हूँ”.. अंतरा रूद्र की बात का मतलब समझ गई थी की वह मुकुंद की तबियत इसलिए पूछने नहीं आया था क्योंकि वह अंतरा के मामा थे, बल्कि इसलिए क्योंकि वह गायत्री के पिता थे.. रूद्र की बात सुन कर मुकुंद को भी थोडा अजीब लगा.. मुकुंद ने रूद्र और गायत्री की तरफ देखकर पूछा की “गायत्री के लिए आये हो मतलब ?”.. गायत्री ने मुकुंद से कहा की “पापा, आपकी तबियत पूछने के साथ साथ एक और बात भी आपको बतानी थी, इसीलिए हम दोनों यहाँ आये हैं” इतना बोलकर गायत्री ने अंतरा की तरफ शैतानी नज़र से देखा.. अंतरा एक धड़कन चूंक गई.. उसे समझ आ गया था की गायत्री क्या बताने जा रही थी. अगर गायत्री ने पिछले 48 घंटे में जो कुछ हुआ वह अपने मामा को बता दिया तो वह जिंदा नहीं रह पाएंगे.. अंतरा को समझ नहीं आ रहा था की वह गायत्री को कैसे रोके..

अब क्या करेगी अंतरा? क्या वह गायत्री को रोक पायेगी? या फिर अपने माँ-बाप समान मामा को खो देगी? और Mr shadow कौन था ? क्या अंतरा उसे मिल पायेगी? जानने के लिए पढ़ें Mr.Shadow ओनली On Pocket Novel!!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels