Ep.3
hotel sahara का waiter अंतरा को room में छोड़कर गया था.. उस कमरे में एक आदमी था.. अंतरा काफी नशे में होने के कारण उसने उसे रूद्र समझ कर वो उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने जा रही थी.... लेकिन बाद में उसे एह्सास हुआ की वह कोई अनजान आदमी हैं.. इसलिए अंतरा उसे खुद से दूर करने लगी और उसने उस आदमी से पूछा की “कौन हो तुम? अन्दर कैसे आये?
लेकिन उस आदमी ने अंतरा के कान के पास आकर कहा की “तुम्हारे साथ हुई हर नाइंसाफी का मैं बदला लूँगा, और तुम्हे तुम्हारा हक वापस दिलवाऊंगा.. बस तुम मेरे साथ रहो” नशे में होने के बावजूद भी अंतरा को इतना समझ आया की वह आवाज़ बहोत मोहक थी.. वह आवाज़ उसके कानो में गूंजती रही..
जब अंतरा की नींद खुली तब सुबह हो चुकी थी लेकिन सूरज नहीं निकला था.. उसने देखा की वह suite के बेडरूम में अकेली थी... अंतरा बैठ गई और उसने अपना सर पकड़ लिया.. hangover की वजह से उसका सर बहोत दर्द कर रहा था.. रात को क्या हुआ था उसे धुंधला धुंधला सा याद था.. की कोई आदमी उसके कमरे में था और उन दोनों के बीच शायद sex हुआ था… लेकिन फिर अंतरा ने सोचा की ये ज़रूर उसका सपना होगा.. क्योंकि उसे खुद पर यकीन था की वह चाहे कितनी भी नशे में हो, किसी अनजान आदमी के साथ sex तो दूर की बात हैं, वह उसे छुएगी भी नहीं .. अंतरा ने देखा की उसने कपडे भी बराबर पहने थे.. अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो कोई उसे वापस कपडे थोड़ी पहनाता… अंतरा ने टाइम देखने के लिए अपना phone निकाला, उसमें तन्वी के 45 missed calls थे.. उसने तुरंत उसे call back किया.. तुरंत ही सामने से तन्वी की चिंतित आवाज़ आई “अंतरा यार तू कहा हैं ?” अंतरा ने कहा की “hotel के कमरे में”.. तन्वी ने कहा की “जल्दी से room no. चेक करके बता..
कुछ देर बाद door बेल बजी.. अंतरा ने suite का main door खोला.. बहार तन्वी के साथ hotel का manager और security head थे.. अंतरा को देख कर तन्वी ने hotel staff से कहाँ की “हाँ.. यही हैं”.. अंतरा को समझ नहीं आया की मामला क्या हैं.. hotel staff के जाने के बाद अंतरा और तन्वी बेडरूम में आये तो तन्वी ने bed पर गिरते हुए कहा की “पता हैं , मैं पूरी रात तुझे ढूंड ढूंड कर पागल हो गई” यह कहते हुए तन्वी ने अंगड़ाई ली... अंतरा ने अपना सर पकड़ते हुए कहा की “लेकिन.. हम दोनों तो साथ ही थे ना, फिर शायद तू कही जाने के लिए कह रही थी ना?” तन्वी ने अंतरा से कहा की “मतलब तुझे कुछ याद ही नहीं?!”उसके बाद तन्वी ने अपने पर्स से asprin निकालते हुए कहा की “पहले यह ले फिर बताती हूँ क्या हुआ”.. अंतरा ने asprin ली उसके बाद तन्वी ने कहा की “मैं तेरे लिए cash लाने atm गई थी और hotel staff को तुझे room no. छेह्सो चार में लेजाने कहा था जो मेरे पापा की company के लिए reserved रहता हैं, लेकिन उन लोगो ने dining hall में हो रहे शोर की वजह से छेह्सो चार के बदले छेह्सो सात समझा और तुझे यहाँ लाकर रख दिया… और जो waiter तुझे यहाँ छोड़कर गया था उसकी shift ख़तम हो गई थी इसलिए वह भी चला गया और उसका phone भी बंद आ रहा था.. ऊपर से hotel के cctv को भी कल ही ख़राब होना था.. तुझे इतने call किये पर तू उठा ही नहीं रही थी.. अब इतने बड़े hotel में तुझे कहा ढूँढती” तन्वी की बात सुनकर अंतरा ने कहा की “phone शायद silent mode पर था” इसके बाद अंतरा ने तुरंत phone को रिंगिंग mode पर डाला.. तन्वी ने कहा की “अभी बस मैं पुलिस के पास ही जाने वाली थी तब तेरा call आया”.. तन्वी की बात सुनकर अंतरा ने कहा की “sorry यार, मेरी वजह से तू परेशान हो गई” तन्वी ने कहा की “come on.. इसमें तेरी क्या गलती हैं” तन्वी आगे कुछ कहे उससे पहले अंतरा का phone बजा.. अंतरा ने देखा तो screen पर रूद्र flash हो रहा था.. अंतरा ने call answer किया.. सामने से रूद्र की गुस्सैल आवाज़ आई “कहा हो तुम?” जवाब में अंतरा ने कहा की “तुम्हे कब से मेरी इतनी फिक्र होने लगी?” अंतरा को भी अब रूद्र से प्यार से बात करने का मन नहीं था.. रूद्र ने कहा की “मुझे तुमसे बात करने का कोई शौक नहीं हैं, मैंने बस इसलिए call किया था की आज दोपहर 12 बजे family court आजाना, एक बार हम divorce फाइल कर दे उसके बाद तुम्हे जिसके साथ अपना मुह काला करवाना हो करवाना” रूद्र की बात सुनकर अंतरा की आवाज़ ऊँची हो गई “क्या बकवास कर रहे हो?” रूद्र ने ताना मारते हुए कहा की “माँ ने कल रात तुम्हे orange कलर की गाडी में बैठते देखा था.. इतनी जल्दी तुम्हे दूसरा बकरा मिल भी गया, मानना पड़ेगा तुम्हारे talent को”.. अंतरा ने जवाब देते हुए कहा की “जिसकी जैसी सोच.. बाकी सच तो यह हैं की मैं कल रात से तन्वी के साथ हूँ. तुम्हे मानना हैं तो मानो वरना भाड़ में जाओ” इतना कहकर अंतरा ने गुस्से में phone काट दिया.. अंतरा को समझ आ गया था की अब रूद्र के सामने गिडगिडाने का कोई मतलब नहीं था… उसने तन्वी को बताया की रूद्र ने उसे family court बुलाया हैं.. तन्वी ने कहा की “जितना जल्दी ऐसे गिरे हुए इंसान से छुटकारा मिले उतना ही अच्छा हैं, और वैसे भी तू तो इतनी सुन्दर हैं, उस रूद्र से लाख गुना बेहतर लड़का तुझे मिल जायेगा”.. इतना कहकर तन्वी उठी और उबासी लेते हुए आगे अंतरा से कहा की “अब मैं घर जाकर थोडा सोती हूँ, तुझे कुछ भी ज़रूरत पड़े तो मुझे call करना” अंतरा ने जवाब में कहा की “हाँ हाँ, तू tension मत ले, घर जा कर आराम से सो जा”.. जाने से पहले अंतरा के बहोत मना करने के बावजूद तन्वी atm से निकाला हुआ cash उसे देकर गई..
दूसरी तरफ हॉस्पिटल ward में रूद्र अपने phone की blank screen को देख रहा था, आज पहली बार अंतरा ने उसका call काटने की हिम्मत की थी.. bed पर लेटी हुए गायत्री ने रूद्र का हाथ पकड़ कर झूठी चिंता दिखाते हुए पूछा की “अंतरा ठीक तो हैं ना?” रूद्र ने अपना phone जेब में रखते हुए कहा की “ठीक ही होगी.. उसने कहा तन्वी उसके साथ हैं” यह सुनकर गायत्री ने चैन की सांस लेते हुए कहा की “चलो अच्छा हैं, अंतरा भी ठीक हैं और हमारा बच्चा भी.. रूद्र, अगर हमारे बच्चे को कुछ हो जाता तो मैं तो जी नहीं पाती”.. बच्चे की बात सुनकर रूद्र का mood ठीक हो गया.. उसने गायत्री के सर पर हाथ फेरते हुए कहा की “तुम फिकर मत करो.. मैं तुम्हे और हमारे होने वाले बच्चे को कुछ नहीं होने दूंगा” रूद्र की बात सुनकर गायत्री के चेहरे पर मुस्कान आ गई.. उसके बाद कुछ सोचते हुए उसने रूद्र से कहा की “मैं जानती हूँ की हम दोनों के रिश्ते की वजह से अंतरा को बहोत बड़ा धक्का लगा हैं, इसलिए अगर गुस्से में वह कुछ उल्टा सीधा बोल दे तो please उसे माफ़ कर देना.. आखिरकार आज मैं जो कुछ भी हूँ वह अंतरा की वजह से हूँ” रूद्र ने उसे दिलासा देते हुए कहा की “हाँ हाँ ठीक हैं, लेकिन तुम अभी यह सब फिकर छोडो और आराम करो.. मैं डॉक्टर से मिल कर आता हूँ, अगर सब ठीक हैं तो हम घर जाने के लिए निकल जाते हैं” इतना कहकर रूद्र ward room के बहार निकला.. उसके बहार जाते ही गायत्री तुरंत ही bed से उठी और side table पर पड़ा अपना phone उठा कर एक नंबर डायल किया.. सामने से call answer होते ही गायत्री ने irritate होते हुए पूछा की “अब तक photos क्यों नहीं आये?” फ़ोन के दूसरी तरफ़ एक आदमी था.. उसने भी गुस्से से गायत्री कहा की “बिना लड़की के फोटो कहा से भेजू?” वह आदमी hotel sahara के room no. 602 में बैठा था और उसके साथ और 9 लोग थे.. उस आदमी ने गायत्री से कहा की “हम लोग रात भर ढूँढ़ते रहे लेकिन तुमने बोला था वह लड़की हमें पूरी hotel में नहीं मिली”.. यह सुनकर गायत्री थोडा हैरान हो गई.. गायत्री को पता था की अंतरा की ख़ास दोस्त तन्वी अक्सर hotel sahara में जाती हैं, इसलिए उसने काफी दिन पहले से hotel के दरवान को पैसे दे कर खरीद लिया था, ताकि अगली बार जब भी तन्वी वहां आये, तब वह उसे call कर के बता दे.. दरअसल गायत्री तन्वी का gang rape करवाकर उसके photos लेकर अंतरा को blackmail करना चाहती थी ताकि वह जल्द से जल्द रूद्र को divorce दे दे और फिर गायत्री रूद्र से शादी कर ले, लेकिन पिछली रात को जब दरवान ने बताया की hotel पर तन्वी के साथ एक और भी लड़की आई थी तो वह समझ गई थी की वह अंतरा ही होगी, और जब दरवान ने उसे फिर से call करके यह बताया की अंतरा को अकेला छोड़कर तन्वी hotel से चली गई तब गायत्री काफी उत्साहित हो गई थी की यह तो सोने पे सुहागा हो गया.. उसने तुरंत plan change किया और room no. 602 में बैठे अपने आदमियों को अंतरा की फोटो भेजी और वही चीज़ अंतरा के साथ करने को कहा जो वह तन्वी के साथ करने वाले थे.. लेकिन अंतरा उन लोगो को मिली ही नहीं यह जान कर गायत्री सोच में पड़ गई की अंतरा कहा गायब हो गई होगी.. वह यह सब सोच रही थी तब सामने वाले आदमी ने कहा की “मैडम आपने बोला था की खुबसूरत लड़की मिलेगी इसलिए मैंने अपने साथियों को मुफ्त में यह काम करने के लिए मनाया था, लेकिन लड़की तो आई ही नहीं, इसलिए अब सब लोग मुझे गलियां रहे हैं, अब या तो हमें दूसरी लड़की दो या तो डबल पैसे दो.. वरना तुम्हारे होने वाले पति को सब बता दूंगा” उस आदमी की धमकी सुनकर गायत्री ने गुस्से से कहा की “हाँ हाँ समझ गई.. कुछ करती हूँ.. रुको” इतना बोल कर उसने phone काट दिया… गायत्री को पता था की वह लोग छटे हुए बदमाश थे, वह लोग कुछ भी कर सकते थे.. लेकिन वह उन्हें पैसे तो देने से रही.. उसने फैसला किया की वह अंतरा का पता लगाकर उन बदमाशो को बता देगी.. अंतरा एक बार बच गई थी, लेकिन दूसरी बार कहाँ से बचेगी…
अब तक सूरज निकल चूका था.. सुबह के सूरज की हलकी रौशनी suite no. 607 के लिविंग room की विशाल खिड़की से अन्दर आ रही थी.. सूरज की सुनहरी किरणों में खिड़की के एक तरफ खड़ी अंतरा के पतले लेकिन सुडौल शरीर का आकार दिख रहा था.. अंतरा ने एक simple कुर्ती पहनी हुई थी.. उसके बालो की लम्बाई पीठ के थोड़े निचे तक थी.. अंतरा बाहर रस्ते पर हो रही सुबह की गतिविधियों को देख रही थी.. वह सोच रही थी की रस्ते से गुज़र रहे हर एक इंसान को पता था की वह कहा जा रहा था, क्या कर रहा था.. लेकिन अंतरा को खुद का पता नहीं था की अब उसे क्या करना हैं… तब तक उसके phone पर एक text message आया.. अंतरा ने phone उठा कर देखा तो वह कोई unknown नंबर था.. अंतरा ने message खोला तो उसमें लिखा था की “room no. 602 में 10 लोग हैं जो तुम्हारे साथ कुछ गलत करना चाहते हैं.. और उन लोगों को गायत्री ने भेजा हैं” यह पढ़ कर अंतरा हक्की बक्की रह गई.. उसने तुरंत message टाइप किया “तुम कौन हो? और यह सब कैसे जानते हो?” सामने से reply आया की “मैं वही हूँ जिसने कल रात तुम्हारी पीठ पर एक निशान छोड़ा हैं” यह पढ़ कर अंतरा की आँखें चौड़ी हो गई.. वह तुरंत आयने की तरफ भागी और अपनी पीठ को आयने की तरफ करके देखा.. उसके कंधे की पीछे की तरफ एक love bite का निशान था.. इसका मतलब यह था की पिछली रात जो कुछ भी हुआ वह सपना नहीं बल्कि हकीकत थी.. अंतरा ने एक अनजान आदमी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे… इस बात का एह्सास होते ही अंतरा काँप उठी.. तब उसके phone पर एक और text message आया “मैंने रात में तुमसे जो कहा था उसके लिए अगर तुम तैयार हो तो मुझे इसी नंबर पर call करना.. और आराम से सोच-समझ कर फैसला लेना.. कोई जल्दबाजी नहीं हैं” उस message के निचे एक सिग्नेचर था “The Shadow”.. यह message पढ़ कर अंतरा को फिर से रात की बात याद आ गई जब एक मोहक आवाज़ ने धीरे से उसके कान के पास आ कर कहा था की “तुम्हारे साथ हुई हर नाइंसाफी का मैं बदला लूँगा, और तुम्हे तुम्हारा हक वापस दिलवाऊंगा.. बस तुम मेरे साथ रहो”..कुछ देर के लिए अंतरा का दिमाग काम करना बंद कर दिया था.. उसे समझ नहीं आ रहा था की यह आदमी कौन था जो उसके लिए बदला लेना चाहता था.. अंतरा के दिमाग में विचारो का घमासान चला.. क्या यह आदमी रूद्र का कोई business rival था या दुश्मन ? या फिर गायत्री का कोई दुश्मन ? लेकिन अगर वह आदमी रूद्र या गायत्री का कोई दुश्मन भी होता तो वह उसके साथ physical क्यों हुआ था, अंतरा के पास न पैसे थे, न ही वह दिखने में ज्यादा सुन्दर थी.. अंतरा को कुछ समझ नहीं आ रहा था.. तब फिर से एक text आया “तुम्हारे wallet में एक debit card रखा हैं.. उसका pin no. 3494 हैं.. उस account में 5 लाख रुपये हैं.. कम पड़े तो मुझे बता देना, मैं और पैसे transfer कर दूंगा” यह message पढ़ कर अंतरा हक्की बक्की रह गई.. उसे समझ नहीं आ रहा था की चल क्या रहा था ! यह आदमी उसे एक के बाद एक झटके दे रहा था.. अंतरा जवाब देने के लिए कुछ type करने लगी, लेकिन फिर उसे ख्याल आया की इस नंबर पर सीधा call करके उस आदमी से बात करनी चाहिए.. शायद आवाज़ से उसे पता चल जाए की यह रहस्यमय आदमी कौन हैं.. अंतरा ने टाइप किया हुआ message delete किया और उस नंबर पर call लगाया.. सामने ring बज रही थी और इस तरफ अंतरा बेसब्री से call receive होने का इंतज़ार कर रही थी…
आखीर कौन था वह रहस्यमय आदमी? वह अंतरा की मदद क्यों करना चाहता था? क्या वह उसका कोई दोस्त था? क्या अंतरा उसकी मदद लेगी?
जानने के लिए पढ़ें Mr.Shadow ओनली On Pocket Novel!!