अभय ने जैसे ही फोन रखा, शिप्रा ने उसे कंधे से पकड़कर अपनी तरफ घुमाते हुए कहा, “इस सब का क्या मतलब है? आखिर करना क्या चाहते हो तुम? उसे गुस्से से खुद पर चिल्लाते हुए देखकर अभय उसके थोड़ा करीब आया और उसके गाल पर हाथ रखकर उसकी आंखों में आंखें डाल कर बोला, “शिपी.., प्लीज ट्रस्ट मी, बस एक आखिरी बार मुझ पर भरोसा करो, मैं तुमसे वादा करता हूं कि, सब ठीक कर दूंगा, बस एक बार मेरा भरोसा करो”!
यह सुनकर शिप्रा ने उसके हाथ अपने हाथों से झटक कर हटा दिए और थोड़ा गुस्से से बोली, “देखो अभय, मैं पहले ही बहुत परेशान हूं, मेरे सर से छत और मेरे हाथों से नौकरी दोनों ही जाने की कगार पर हैं, तुम्हें क्या लगता है, जो दो टाइम का खाना हम खा रहे हैं, अगर वह भी हमारे हाथ से छिन जाएगा, तो क्या हम जिंदा रहेंगे? जरा बताओ अगर ऐसा हुआ, तो हम क्या करेंगे? बताओ क्या करूंगी मैं तुम्हारे भरोसे का.? बोलो है कोई जवाब तुम्हारे पास??
यह कहते हुए उसकी नजर जैसे ही घड़ी पर गई, उसने देखा की घड़ी में 9:00 बजने में सिर्फ 20 मिनट बाकी है, उसने एक गहरी सास ली, और अभय की तरफ देखते हुए कहा, “भरोसे की बात अब हम बाद में करेंगे, फिलहाल मैं तुम्हें याद दिला दूं कि मैनेजर राजेश के तुम्हें टाइम दिए अनुसार केवल 20 मिनट है हमारे पास, ऑफिस पहुंचने के लिए” यह कहते हुए शिप्रा ने बेड पर पड़ा अपना बैग उठाया और गुस्से से कमरे से बाहर निकल गई। अभय वही खड़ा रह गया, अभय आज शिप्रा का भरोसा चाहता था, लेकिन कहीं ना कहीं शिप्रा के शब्दों ने उसे ठेस पहुंचाई थी, वह समझ चुका था कि शिप्रा उसकी बातों पर भरोसा नहीं करती है, उसने एक गहरी सांस लेकर खुद को शांत किया और घड़ी में कांटो को घूरते हुए बोला, “आज के बाद ये समय मेरे अनुसार चलेगा, अब समय बदलेगा, मै बदलूंगा इस समय को”!
वहीं ओबरॉय रियल एस्टेट कंपनी में आज रोज के मुकाबले काफी चहल-पहल थी, मैनेजर राजेश जो आज समय से काफी पहले ही आ चुका था, वह खुशी से फूले नहीं समा रहा था, आखिर 3 महीने से वो जिस ताक में था, वो दिन आज आ चुका था। वो जानता था कि शिप्रा बहुत स्वाभिमानी लड़की है, वह ये जॉब छोड़ देगी, लेकिन खुद को किसी को नहीं सौपेगी, लेकिन फिर भी आज उसकी हार देखने के लिए राजेश से इंतजार ही नहीं हो रहा था, वह अपने केबिन में इधर से उधर चक्कर लगाते हुए बार-बार किसी ना किसी से यह पूछ रहा था कि क्या शिप्रा और अभय आज ऑफिस आए की नही, लेकिन हमेशा की तरह से इस बार भी उसे जवाब ना में ही मिला। घड़ी की सुइयां 9:00 पर पहुंचने में केवल 5 मिनट थे, अब राजेश से इंतजार नहीं हो रहा था, उसकी इतनी बेचैनी देखकर ऑफिस के स्टाफ में भी बातें चल रही थी, लोग आपस में फुसफुसाकर बातें कर रहे थे, “क्या बात है, क्या हुआ है मैनेजर राजेश को? किसी ने जवाब देते हुए कहा, “अरे तुम नहीं जानते, जो जाल मैनेजर राजेश ने शिप्रा मैडम और अभय के लिए बिछाया था, वह दोनों ही उसमें फंस चुके हैं, अब देखना यह है कि आज अभय करता क्या है?
यह सुनकर एक और आदमी ने कहा, “इसमें देखना क्या है, तुम नहीं जानते उस अभय को, वो एक नंबर का निट्ठला आदमी है, जिस इंसान ने पिछले 3 महीने में कुछ नहीं किया, तुम्हें क्या लगता है, एक रात में उसने क्या कर लिया होगा? और सुना नहीं राजेश ने क्या कहा है, मैनेजर राजेश ने कहा है कि उसे एक रात के अंदर 100 फ्लैट बेचने हैं, यह कोई मजाक है क्या, आज तक इस कंपनी में जिसने आखरी सबसे बड़ा स्कोर रिसीव किया है, वह भी सिर्फ 75 फ्लैट का है, तो लगा लो इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, अभय कर पाएगा?? तभी दुसरा आदमी हस्ते हुए बोला “सही कहा यार तुमने, मतलब ही पैदा नहीं होता, इस बात का तो”, यह कहते हुए ऑफिस स्टाफ बाते बनाते हुए हसे जा रहे थे। तभी किसी ने कहा, “लेकिन क्या फायदा, उसकी बीवी है ना उसे बचाने के लिए.! तभी दूसरे शख्स ने कहा “अरे यार, यही तो मजे की बात है इस बार, उन दोनों को मैनेजर राजेश ने कुछ ऐसा फसाया है इस बार, वो दोनों चाह कर भी इस जाल से बाहर नहीं आ पाएंगे”!
यह सुनकर दूसरे आदमी ने पूछा, “क्या मतलब है, इस बात का? उस आदमी ने जवाब देते हुए कहा, “बस देखते जाओ, अगर वो फ्लैट नही बेच पाया तो, उसके साथ साथ आज उसकी बीवी का भी बोरिया बिस्तर बांधना तय है, इसी की ताक में तो राजेश काफी समय से था और अब जब उसे यह मौका मिल रहा है, तो तुम्हें क्या लगता है कि, वह इसे ऐसे ही जाने देगा..?
ऑफिस में खुसुर फुसुर चल ही रही थी की किसी की आवाज आई, “अरे देखो, शिप्रा मैडम आ गई”, जब इस आवाज को सुनकर सभी ने उस तरफ देखा, तो शिप्रा अपने माथे पर शिकन लिए ऑफिस के अंदर आ रही थी, उसने जैसे ही चारों तरफ से लोगों को उसे घूरते हुए देखा, वह समझ गई कि सभी आज होने वाले तमाशे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैनेजर राजेश तक भी शिप्रा के आने की बात पहुंचते देर नहीं लगी, वह जल्दी से अपने केबिन का दरवाजा खोलकर बाहर की तरफ गया, और शिप्रा को दरवाजे से आते देखकर उसका मजाक उड़ाते हुए बोला, “क्यों मैडम शिप्रा, कहां हैं आपके पतिदेव? उन्होंने फ्लैट बेचने का इंतजाम तो कर ही लिया होगा?
यह सुनकर शिप्रा ने मैनेजर राजेश की तरफ देखा कि तभी पीछे से अभय के कदमों की आवाज आई, उसे देख एक बार फिर से लोगों में खुसर फुसर शुरू हो गई थी, ऐसा लग रहा था, जैसे लोग इस तमाशे का इंतजार और नहीं कर पा रहे थे, उन दोनों के अंदर आते ही मैनेजर राजेश ने अभय पर भी ताना कसते हुए कहा, “आइए आइए, क्या बात है आज तो आप समय पर आ गए, लगता है सुधर गए हैं, लेकिन क्या फायदा अब जब नौकरी हाथों से जाने वाली है,चलो छोड़ो और यह बताओ कि क्या सोचा है तुमने? अब क्या तुम अपना बोरिया बिस्तर बांध कर यहां से निकलने की सोच रहे हो? या फिर हमारी शर्त के मुताबिक तुम दूसरा ऑप्शन... जैसे ही मैनेजर राजेश ने यह कहा, उसकी नजरें अभय की जलती हुई निगाहों पर गई, अभय, गुस्से से उसे घूर कर देखे जा रहा था, जैसे वो आंखों से ही उसे धमकी दे रहा हो, कि “खबरदार अगर तुमने इस बार मेरी बीवी का नाम भी लिया। उसकी नजरों को देख कर ही मैनेजर राजेश की बोलती अचानक से बंद हो गई, तभी दरवाजे से आरुष, हमेशा की तरह सूट-बूट में अंदर आया, उसे देखते ही अभय की मुठिया गुस्से से कस गई। आरुष ने जब सभी को ऐसे भीड़ जमा करके खड़ा हुआ देखा, तो मैंनेजर राजेश की तरफ देखते हुए कहा, “यह सब क्या हो रहा है, यहां कोई सब्जी मंडी लगा रखी है क्या? या किसी को समझ नहीं आता कि यह रियल स्टेट कंपनी का ऑफिस है, जहां पर तुम लोगों ने ऐसे भीड़ जमा कर रखी है, कुछ काम नहीं है क्या कंपनी में आज?
उसे गुस्से में देख कर मैनेजर राजेश उसके पास आया और धीरे से उसके कान में कुछ कहा, उसकी बात सुनते ही जैसे आरुष को कुछ याद आया और तभी शिप्रा को देख, शैतानी मुस्कान उसके चेहरे पर साफ दिखाई देने लगी। ये देखकर, अभय ने अपनी मुट्ठियो को कुछ इस तरह से दबाया की उसके नाखून उसकी हथेली में घुस रहे थे, इस समय वो गुस्से से इतना भर चुका था कि, उसे अगर एक मौका मिलता तो वह सामने खड़े आरूष ओबरॉय की जान ले लेता, लेकिन उसने खुद के गुस्से को कंट्रोल किया, तभी शिप्रा की मीठी सी आवाज सभी के कानों में गूंजी, शिप्रा ने धीरे से आरूष ओबरॉय के पास जाकर उन्हें ग्रीट करते हुए कहा, “गुड मॉर्निंग सर, सर प्लीज आप हम दोनों को एक मौका और दीजिए, एक रात में 100 फ्लैट बेचना, आप खुद ही सोचिए क्या यह मुमकिन है..? Experience से experience आदमी भी ऐसा नहीं कर सकता है, तो फिर....
लेकिन तभी उसकी बात को काटते हुए मैनेजर राजेश ने कहा,, “नहीं नहीं शिप्रा जी, यह बात तो आपको ये चैलेंज एक्सेप्ट करने से पहले सोचनी चाहिए थी,अब आप ऐसा कुछ नहीं कह सकती है, अब इस बात के कहने का कोई मतलब नहीं है, अब देखो अगर आपने ऐसा कुछ भी कहा, तो मैं आपसे नाराज हो जाऊंगा”! उस ने मजाकिया लहजे में कहा और थोड़ा सा हंस दिय। उसे मक्कारी से ऐसे मुस्कुराते हुए देखकर शिप्रा गुस्से से उसे घूरने लगी, वो समझ रही थी, की मैनेजर राजेश आज अपने हाथों से ये मौका बिल्कुल नहीं जाने देना चाहता था, इसलिए उसने शिप्रा को उसकी बात पूरी करने का मौका ही नहीं दिया और अभय की तरफ बढ़ते हुए बोला, “तो अभय क्या सोचा है आपने, बताएंगे कहां हैं आपका क्लाइंट? बोलिए कहां हैं या आप अपना बोरिया बिस्तर समेटने आए हैं?
यह सुनकर अभय ने अपना मुंह कुछ कहने के लिए खोला ही था, कि तभी मैनेजर राजेश ने कहा, “रहने दीजिए, आपकी शक्ल देख कर ही पता चल रहा है कि आप अपना चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं, अरे यह बात तो हम सबको कल ही पता थी, आखिर तुम्हारी औकात ही क्या है जो तुम यह चैलेंज पूरा करने की सोच भी सकते हो, ऐसे सपने देखना भी तुम जैसे लोगों के लिए गुनाह है और तुम्हें लगा था कि तुम ये चैलेंज पूरा कर पाओगे?
हमने तुम्हें इतने दिनों तक इस कंपनी में सिर्फ इसीलिए झेला, क्योंकि तुम शिप्रा मैडम के हस्बैंड हो, लेकिन आज तो तुम्हारी वजह से उनकी भी नोकरी खतरे में है, तो क्या सोच रहे हो अब तुम? तुम्हारा बोरिया बिस्तर मैं कंपनी से बाहर फेंकू या तुम खुद से जा रहे हो? मैनेजर राजेश अभय को एक भी बात कहने का मौका दिए, लगातार बोले ही जा रहा था, तभी अभय ने फिर से एक बार अपनी बात कहने के लिए अपना मुंह खोला और बोला, “नहीं ऐसी बात नहीं है….”
यह सुनकर मैनेजर राजेश फिर से उसकी बात काटते हुए बोला, “अच्छा ऐसी बात नहीं है, तो फिर कहां है तुम्हारा क्लाइंट, बताओ कहां है, कौन खरीदेगा तुमसे फ्लैट्स, इस समय तुम हमारा उल्लू बनाने के बारे में सोचना भी नहीं, वरना तुम जानते ही हो कि तुम खुद को कितना भी स्मार्ट क्यों ना समझ लो, लेकिन तुम जैसा इंसान कभी भी स्मार्ट नहीं बन सकता, तुम बेवकूफ थे और हमेशा ही बेवकूफ रहोगे और अगर मेरी बात गलत है तो बताओ कहां है वह शख्स जो 100 फ्लैट खरीदेगा कहां है तुम्हारा क्लाइंट, कहां है, बोलो कहां है तुम्हारा पहला क्लाइंट?
मैनेजर राजेश ने जैसे ही यह बात पूरी की, तभी लोगों में खुसुर फुसुर की आवाज आने लगी, उन लोगों को ऐसे बात करते देखकर मैनेजर राजेश ने गुस्से से घूर कर सब को देखा और फिर अभय को देखते हुए कहा, “मैंने पूछा कहां है तुम्हारा क्लाइंट?
तभी पीछे से एक आवाज आई, “आई एम सॉरी, मैं थोड़ा लेट हो गया यार”, यह सुनकर जैसे ही लोगों ने पीछे मुड़ कर देखा, वह सभी हैरान रह गए, पीछे कपाड़िया रियल स्टेट, इंडिया की जानी-मानी कंपनी के सीईओ खुद उनकी छोटी सी कंपनी के दरवाजे पर खड़े थे और बहुत ही friendly होकर वो सॉरी कह रहे थे, वो चलकर अंदर आते हुए बोले, “सॉरी यार मुझे आने में थोड़ी देर हो गई, दिल्ली का ट्रैफिक... तुम तो जानते ही हो, वैसे मैंने बताया था ना, कि मुझे कमसे कम 100 फ्लैट खरीदने हैं, क्या हुआ तुमने कॉन्ट्रैक्ट तैयार कराया या नही, ये कहते हुए उन्होंने अभय के कंधे पर हाथ रखा। यह सुनते ही आसपास खड़े लोगों के चेहरे का रंग उड़ गया, वही आरुष ओबरॉय और मैनेजर राजेश का चेहरा तो अचानक से पीला पड़ गया था, क्योंकि उनकी नजरों के सामने एक ऐसा इंसान खड़ा था जिसे रियल एस्टेट के बिजनेस में भगवान माना जाता।