Chapter 4 / 782

Mr.amirzaada | मिस्टर. अमीरज़ादा | Author- Sonali Naphade

Chapter 4

Mr.amirzaada | मिस्टर. अमीरज़ादा | Author- Sonali Naphade ·Sonali Naphade

अभय, मिस्टर सिन्हा से अपनी बातें खत्म करने के बाद उनके घर से निकल गया, लेकिन वो शिप्रा के घर नहीं गया, उसके घर जाने की बजाए, उसने रास्ते से एक टैक्सी ली और ड्राइवर को एक एड्रेस बताते हुए बोला, कपाड़िया रियल एस्टेट कंपनी चलो, कुछ ही देर में वो टैक्सी एक बड़ी सी बिल्डिंग के सामने खड़ी थी। शाम ढल चुकी थी, इसीलिए वह बिल्डिंग लाइटों से ऐसे चमचमा रही थी, जैसे आसमान में अनगिनत तारे चमचमाते हैं, चारों तरफ शांति थी लेकिन बिल्डिंग को देखकर पता लग रहा था कि उसमें अभी भी लोग काम कर रहे है, ये बिल्डिंग इंडिया की जानी-मानी रियल स्टेट कंपनियों में से एक थी, दुनिया भर में कपाड़िया रियल स्टेट कंपनी का नाम था, कपाड़िया रियल एस्टेट कंपनी के मालिक मिस्टर कपाड़िया एक बहुत ही व्यस्त इंसान थे। अभय ने एक नजर उस चमचमाती हुई बिल्डिंग पर डाली और खुद से ही बोला, “कपाड़िया…. मिस्टर कपाड़िया.., कपाड़िया रियल एस्टेट कंपनी, मैं आ रहा हूं”, कहते हुए वो मुस्कुराया और उस बिल्डिंग के अंदर जाने लगा, अभय पहले भी ओबरॉय रियल स्टेट कंपनी की तरफ से यहां पर कई बार आ चुका था, इसीलिए वहां के गार्ड्स ने उसे नहीं रोका। अभय जैसे ही बिल्डिंग की reception में पहुंचा, वहां पर खड़ी लड़की ने उसे ऊपर से लेकर नीचे तक ऐसे देखा जैसे वह किसी फालतू पड़ी चीज को देख रही हो और फिर उसे इग्नोर कर वापस से अपने फोन में लग गई। उस लड़की का ऐसा बर्ताव देखकर अभय को बहुत गुस्सा आया, लेकिन वो शांत रहा, उसने इस बात को इग्नोर करते हुए, उसके पास जाकर वहां रखी पर reception टेबल पर हाथ से टक टक की आवाज करते हुए कहा, “मुझे मिस्टर कपाड़िया से मिलना है”!

यह सुनते ही वह लड़की अपने फोन से नजरें हटा कर अभय को ऐसे देखने लगी जैसे अभय ने कोई मजाक किया हो। उस लड़की ने अपना फोन, साइड में रखा और एक गहरी सांस लेकर बोली, “सॉरी तुम जैसे लोग उन से नही मिल सकते”!

दूसरी तरफ शिप्रा के घर पर, शिप्रा पूरी रात अभय का इंतजार कर रही थी, लेकिन अभय का आज दूर-दूर तक कोई भी अता-पता नहीं था, शिप्रा सोच सोच कर परेशान हुए जा रही थी, उसने मन ही मन कहा, “आखिर ये अभय गया तो गया कहां, मैने उसका फोन लगाने की भी कई बार कोशिश की, लेकिन उसका फोन भी नहीं लग रहा है, समझ नहीं आ रहा की मैं क्या करूं”? पहले ही कम टेंशन है क्या जिंदगी में जो अब ये भी..”, शिप्रा को कहीं ना कहीं यह डर भी था, कि कहीं आज ऑफिस में जो कुछ भी हुआ, उस वजह से तो आज अभय कहीं चला नहीं गया है, लेकिन इस खयाल के दिमाग में आते ही, वो इस खयाल को अपने दिमाग से झटक देती हैं। शिप्रा ये सोचकर भी परेशान हुए जा रही थी कि, अगर वह विराट के दिए इस चैलेंज को एक हफ्ते में पूरा नहीं कर पाई तो..? उसके सर से छत छीन ली जाएगी। इसी उधेड़बुन में शिप्रा को पूरी रात नींद भी नहीं आई थी, वह पूरी रात बस इन्हीं सब बातों और अपनी पिछले कुछ सालों की अपनी जिंदगी के बारे में सोच रही थी। क्या-क्या सपने देखे थे उसने और अभय ने, अपनी आगे की जिंदगी को लेकर और कहां उन दोनों की जिंदगी कहीं पीछे ही छूट चुकी थी, उन दोनों के सपने हमेशा के लिए सपने ही बनकर रह गए थे, शिप्रा की आंखों में इन सभी बातों को सोचते हुए आंसू आने लगे, वो अपने कमरे के बेड पर लेटी हुई इन्हीं बातों के बारे में सोचते हुए कब सो गई उसे इस बात का पता भी नहीं चला। अगली सुबह देर से सोने की वजह से शिप्रा की आंख आज रोज के समय से नहीं खुली थी, सूरज की किरण जब खिड़की से छनकर उसके चेहरे पर पड़ी, तब उसने धीरे धीरे अपनी आंखों को खोला, उसने अपनी आंखों को मसलते हुए साइड में पड़ा अपना फोन ढूंढा और टाइम देखा वो एकदम से शौक हो गई फोन में 7:00 बज रहे थे, वह जल्दी से बेड से उठी और खुद से ही बड़बड़ाते हुए बोली, “ओह नो.. मैं इतनी देर तक कैसे सो गई, आज तो मैं ऑफिस के लिए लेट हो जाऊंगी, वैसे भी आज ऑफिस में एक नया बखेड़ा मेरा इंतजार कर रहा है”। यह कहते हुए उसने अपने बेड के साइड में बिछे गद्दे की तरफ देखा, जहां पर रोज अभय सोया हुआ रहता था, लेकिन आज वहां पर कोई भी नहीं था,यह देखकर वह मन हीं मन बड़बड़ाते हुए बोली, “और ये अभय कहां है आज, इसका कोई अता-पता ही नहीं है कल से, उसको मन ही मन कोसते हुए वह जल्दी से उठी और तैयार होने के लिए बाथरूम की तरफ भागी, कुछ देर बाद वह कमरे से तैयार होकर बाहर आई..!

वो जैसे ही बाहर आई, उसने देखा डाइनिंग टेबल पर उसका भाई विराट बैठा हुआ था, उसे देख कर शिप्रा को रात में हुई सारी बातें याद आने लगी, सब याद आते ही, वह मन ही मन विराट को घूरते हुए उसे कोसे जा रही थी, लेकिन विराट पर उसके घूरने का कोई असर नहीं हुआ, शिप्रा अपने गुस्से को कंट्रोल करते हुए, चुपचाप आकर विराट के सामने वाली कुर्सी पर बैठ गई और अपने लिए ब्रेड पर बटर लगाने लगी, उसने जैसे ही ब्रेड पर बटर लगाकर अपने लिए ग्लास में जूस डाला, कि तभी विराट की आवाज उसके कानों में आई, “तो बहना क्या सोचा है तुमने.. उम्मीद है कि तुमने जरूर कुछ ना कुछ सोच लिया होगा?

मक्कारी से मुस्कुराते हुए विराट ने कहा, “देखो शिपी, मुझे इतना बुरा भी मत समझो, मैं बुरा नहीं हूं, लेकिन वो क्या है ना कि इस दुनिया में अगर इंसान अपने आप से ज्यादा किसी और के लिए सोचने लगे तो, उससे बड़ा बेवकूफ कोई भी नहीं है, अब तुम ही कहो मैं करूं तो करूं क्या?

ये कहते हुए विराट शिप्रा को देख रहा था, लेकिन शिप्रा ने उसे पूरी तरह से इग्नोर किया, ये देखकर विराट बेचारा सा मुंह बनाकर बोला, “तुम जानती हो की हमारा फैमिली बिजनेस इस समय कितने घाटे में चल रहा है, और इसे वापस खड़ा करने में केवल अनामिका ही हमारी मदद कर सकती है, अब अगर हमें उसकी मदद चाहिए तो, उसे तो हमे खुश करना ही पड़ेगा ना..?? “बस इसलिए कह रहा हूं थोड़ा सोचो हमारे बारे में, मुझे तुम्हे घर से जाने के लिए बोलना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन, मुझे यह सब मजबूरी मे करना पड़ रहा है”, उसकी बात सुनकर शिप्रा ने कुछ नहीं कहा, उसने अपने हाथ में लिया ब्रेड वापस से प्लेट में रखा और जूस के गिलास से सिप लेते हुए, विराट को देखने लगी। विराट नॉनस्टॉप अपनी बकवास किए जा रहा था, शिप्रा से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो, वह उठकर वहां से जाने लगी, तभी विराट ने अपनी टोन को बदलते हुए थोड़े गुस्से से कहा, “मेरी बात को मजाक में लेने की गलती मत करना, वरना तुम जानती हो कि, मैं जो कह रहा हूं, उसे करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटूंगा”!

यह सुनकर शिप्रा गुस्से से उसकी तरफ मुड़ी और कुछ कहने ही वाली थी कि तभी, पीछे से एक आवाज आई। “यहां किस बारे में बात हो रही है शिपी...? यह आवाज सुनकर शिप्रा ने जैसी ही पीछे देखा, वहां पर अभय खड़ा था, ना जाने क्यों आज अभय, शिप्रा को रोज की तरह नही लग रहा था, आज उसके चेहरे पर एक अलग सा कॉन्फिडेंस नजर आ रहा था। अभय को वहां देखकर, विराट के होठों पर एक हंसी आ गई, जैसे वो अभय का मजाक उड़ा रहा हो, विराट अभय की तरफ जाते हुए बोला, “अरे जीजा जी,,, कैसे है आप, जरा बताने का कष्ट करोगे, पूरी रात कहां थे आप?

यह सुनकर भी अभय ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया, अभय जानता था की विराट उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता है, इसलिये वो उससे बहस करना जरूरी नहीं समझता, और बिना कुछ कहे शिप्रा की तरफ बढ़ा, तभी विराट उसे ताना मारते हुए बोला, “हां हां भाई, हमारी बातो का जवाब क्यू दोगे तुम, ये कोई घर थोड़ी है, होटल है, जब मर्जी आओ, जब मर्जी जाओ”, अभय विराट की फितरत से वाकिफ था, कि वह एक नंबर का बेशर्म आदमी है, जो इंसान अपनी बहन को खरी-खोटी सुना सकता है, उसके लिए अभय से कुछ भी कहना कौन सी बड़ी बात है., यह सब सोचते हुए ही अभय ने उसकी किसी बात का कोई जवाब नहीं दिया और वह शिप्रा की तरफ बढ़ते हुए बोला, “शिपी…., क्या हुआ, क्या सब ठीक है?

शिप्रा ने जैसे ही कुछ कहने के लिए अपना मुंह खोला, कि तभी विराट ने पीछे से आकर अभय के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, “उसे क्या हुआ है, मुझसे पूछो, मैं बताता हूं”, अपने कंधे से विराट का हाथ हटाते हुए अभय ने उसकी तरफ सवालिया नजरों से देखा, विराट ने उसका मजाक उड़ाने के लहजे में कहा, “वो क्या है ना, मै बस शिप्रा को याद दिला रहा था, की तुम्हारे 3 महीने, जो तुमने कहा था कि तुम अपने लिए कुछ ना कुछ इंतजाम कर लोगे या फिर जो भी फालतू की बातें तुमने की थी, वो समय पूरा होने वाला है, आज का दिन अगर हटा दिया जाए तो सिर्फ 6 दिन है तुम्हारे पास, बस यही बात मै शिप्रा को याद दिला रहा था, अब उसे मेरी बात बुरी लगी तो, मैं क्या करूं, मैंने तो इसमें कुछ भी गलत नहीं कहा, मैं तो तुम्हारे शब्दों को, सिर्फ उसे याद दिलाने की कोशिश कर रहा था”!

यह सब सुनकर अभय ने विराट की तरफ देखा और फिर शिप्रा की तरफ, शिप्रा ने अपनी नजरों को जमीन पर किया हुआ था, शिप्रा को को ऐसे बेबस खड़ा देख कर, अभय को दिल ही दिल में बहुत दर्द हुआ, उसने विराट की तरफ देखा और गुस्से से बोला, “6 दिन है अभी, इसीलिए अपनी हद मत भूलो”। विराट ने जब अभय का एटीट्यूट देखा, तो उसे भी गुस्सा आ गया, उसने गुस्से से अभय की कॉलर पकड़ ली और दांत पीसते हुए कहा, “तुम्हारी इतनी हिम्मत... हमारे ही टुकड़ों पर पलने वाला कुत्ता, हम पर ही भौंक रहा है?

विराट को खुद का कॉलर पकड़ते हुए देख कर, अभय बहुत शांति से एक टेढ़ी मुस्कान अपने चेहरे पर लाते हुए बोला, “तुम्हारे दिए हुए अभी 6 दिन बाकी हैं तब तक अगर तुम अपने हाथों और बातों, दोनों को कंट्रोल में रखो तो अच्छा होगा, वरना.... यह कहते हुए उसने अपनी जलती हुई निगाहों से विराट को देखा, एक पल के लिए विराट भी उसकी निगाहों में गुस्सा देखकर डर गया!

तभी शिप्रा ने गुस्से से विराट से अभय का कॉलर छुड़ाया और अभय का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए अपने कमरे की तरफ ले गई, कमरे का दरवाजा जोर से बंद करते हुए शिप्रा ने अभय पर चिल्लाना शुरू कर दिया, “कहां थे तुम सारी रात, और यह सब क्या है, जो तुम तीन महीनों से नहीं कर पाए, तुम्हें क्या लगता है, क्या वो तुम इन 6 दिनो में कर दोगे? तुम समझते क्या हो खुद को, तुम्हारे पास कोई प्लान भी है, या फिर तुम यूं ही हवा में बातें कर रहे हो? तुम जानते हो कि विराट से पंगा लेकर हमारे सर पर जो छत है, ये भी नहीं रहेगी? बताओ फिर तुम क्या करोगे? खुद तो तुमसे कुछ होता नहीं है और मेरे किए कामों को बिगाड़ने में भी तुमने कोई कसर नहीं छोड़ी है, आज सिर्फ तुम्हारी वजह से मेरी जॉब और मेरा घर दोनों ही मेरे हाथों से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं”!

शिप्रा की ये सब बाते सुनकर, अभय कुछ जवाब देता की उससे पहले ही उसकी पॉकेट में रखा हुआ, उसका फोन बजने लगा, शिप्रा की बातों को इग्नोर कर, उसने जल्दी से फोन उठाया और बात करते हुए बोला, “ हेलो... तभी दूसरी तरफ से किसी ने कुछ कहा, अभय जवाब देते हुए बोला, “हां 9:00 बजे, ओबरॉय रियल एस्टेट कंपनी मे, हम्म ठीक है”, यह सुनकर दूसरी तरफ वाले इंसान ने कुछ कहा और तभी अभय ने फोन रख दिया। फोन हाथ में लेकर वो खुद से ही बोला, “अब मैं बताऊंगा उस ओबरॉय को, कि जिन लोगों को वो कमजोर समझता है, अगर वह अपनी कमजोरी भूल जाए तो, उस जैसे कितनों को बर्बाद कर सकते हैं”!

पास ही खड़ी हुई शिप्रा ने जब अभय की इन बातों को सुना, तो वो कंफ्यूज हो गई, उसने आज तक कभी भी अभय की आंखों में ऐसा कॉन्फिडेंस नहीं देखा था, जो उसे आज दिखाई दे रहा था, लेकिन वह अभी मन ही मन इस बात से परेशान थी कि अब वह अपने घर और अपनी जॉब को कैसे बचाएगी...?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels