Chapter 3 / 782

Mr.amirzaada | मिस्टर. अमीरज़ादा | Author- Sonali Naphade

Chapter 3

Mr.amirzaada | मिस्टर. अमीरज़ादा | Author- Sonali Naphade ·Sonali Naphade

मिस्टर सिंघानिया, मिस्टर सिंघानिया, उठिए, होश में आइए, आप ठीक तो है मिस्टर सिंघानिया, आंखें खोलिए, क्या आपको मेरी आवाज सुनाई दे रही है,, आप ठीक हैं मिस्टर सिंघानिया.?

ये आवाज सुनकर अभय ने अपनी आंखों को धीरे धीरे खोलना शुरू किया, कुछ देर पहले उसकी आंखों के सामने अचानक से अंधेरा छा गया था, वह अपनी आंखों को बहुत कोशिश करने के बाद खोल कर इधर-उधर देखने लगा, आंखें खोलते ही उसे अपनी आंखों के सामने एक अनजान चेहरा नजर आया, उस चेहरे को देखकर अभय ने अपनी पलको को तीन से चार बार झपकाया और सामने खड़े उस इंसान को याद करने की कोशिश करने लगा, तभी उस शख्स ने दोबारा कहा, “मिस्टर सिंघानिया आप ठीक है” ये आवाज न जाने क्यों अभय को कुछ जानी पहचानी लग रही थी, वो खुद को संभाल कर खड़ा हुआ और उसने गौर से उस आदमी को देखा, तो एक 45 साल का आदमी उसके सामने खड़ा था, उसे देखकर ना जाने क्यों आज अभय को ऐसा लग रहा था, जैसे इससे पहले भी वह इस इस आदमी से मिल चुका है, लेकिन उसे याद नहीं आ रहा था कि ये कौन है? उसने अपनी नजर घुमा कर इधर उधर देखा तो वह अभी भी उसी सड़क पर था जहां वह कुछ देर पहले बेसुध सा चल रहा था, उसके सामने खड़े आदमी ने एक बार फिर उससे पूछा, “क्या हुआ है मिस्टर सिंघानिया, आप ऐसे बिना कुछ भी देखें कहां भागे जा रहे थे, अभी जानते है क्या हो सकता था, अभी वह ट्रक आप को टक्कर मारकर जा सकता था, अगर मैं नहीं होता तो इस समय ना जाने क्या हो जाता”, यह सुनकर अभय जो अब तक कुछ हद तक संभल चुका था, वह सीधा खड़ा होते हुए बोला, “थैंक यू, थैंक यू सो मच” उस अनजान शख्स ने धीरे से अपनी गर्दन हां में हिलाई और बोला, “मिस्टर सिंघानिया, क्या कोई बात है, जो आपको परेशान कर रही है, तो आप मुझे बेझिझक बता सकते हैं”, यह सुनकर अभय ने अपनी गर्दन ना में हिला दी। अभय को बात करने में intersted ना देखकर, वो अनजान आदमी भी, वहां से मुड़कर, अपनी कार की तरफ जाते हुए बोला, “ok मिस्टर सिंघानिया, प्लीज take care”, उसे जाता देखकर अभय ने उसे रोककर कहा, “सुनिए… यह सुनकर वह शख्स रुका और अभय की तरफ देखने लगा, अभय ने अपने दिमाग पर थोड़ा जोर देते हुए कहा, “मुझे ऐसा लगता है, जैसे मैं आपसे पहले भी मिल चुका हूं, लेकिन मुझे याद नहीं आ रहा, क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मैं आपसे पहले कहां मिला हूं, क्या आप मुझे कभी….. तभी उसे कुछ याद आया और वह बोला, “आपको कैसे पता की मेरा सरनेम सिंघानिया है?

यह सुनकर वह आदमी रुककर थोड़ा सा मुस्कुराया और फिर अभय की तरफ वापस आते हुए उसके सामने हाथ बढ़ाकर बोला, “मिस्टर सिंघानिया, शायद आप मुझे भूल रहे हैं मैं आपके पिता का जिगरी दोस्त और आपका फैमिली एडवोकेट, एडवोकेट सिन्हा हूं” यह सुनते ही अभय को वह फोन कॉल याद आई, जो उसे आज दिन में आई थी और तभी उसके सामने कुछ धुंधली सी यादें भी नजर आने लगी, जिसमें मिस्टर सिन्हा एक आदमी से हंसते हुए कहीं बैठकर बातें कर रहे थे, यह सब याद करते हुए उसने अपने सर को झटका और मिस्टर सिन्हा के बढ़े हुए हाथ की तरह अपना हाथ मिलाते हुए कहा, “सिन्हा अंकल आप, आई एम सॉरी, आपको बहुत साल पहले देखा था, तो मैं.. ये सुनकर मिस्टर सिन्हा ने मुस्कुराते हुए अपनी गर्दन हां में हिलाई और बोला, “सही कहा तुम बहुत छोटे थे, जब तुम्हारे पिता की डैथ उस हादसे में हो गई, सॉरी, मैं उस समय आ नहीं पाया था, मुझे उसके लिए बहुत दुख और जब तक मुझे इस बारे में पता चला, तब तक सब कुछ बदल चुका था”!

यह सुनकर अभय ने भी कुछ याद करते हुए कहा, “सही कहा आपने, तब मैं सिर्फ 8 साल का था, जब पापा हमें छोड़ कर चले गए” यह कहते हुए उसकी आंखों में मायूसी नजर आ रही थी, तभी मिस्टर सिन्हा ने उसके कंधे पर हाथ रख कर कहा, “बुरा ना मानो तो, क्या मैं तुमसे कुछ पूछ सकता हूं? यह सुनकर अभय ने अपनी गर्दन हां में हिला दी। मिस्टर सिन्हा बोले, “थोड़ी देर पहले, तुम इतने बेसुध होकर चल रहे थे कि, एक ट्रक तुम्हे आकर टक्कर मारने वाला था, और तुम्हें इस बात का कोई होश भी नहीं था? क्या कोई बात है ऐसी जो तुम्हे परेशान कर रही है, तो मैं भी तुम्हारे पिता समान ही हूं, अगर तुम चाहो तो मुझे इस बारे में बता सकते हो, हो सकता है मैं तुम्हारी कोई मदद कर पाऊं”?

यह सुनकर अभय ने अपनी गर्दन हां में हिलाते हुए कहा, “यह सही जगह नहीं है बात करने की, हमे किसी और जगह पर जाकर बात करनी चाहिए”!

यह सुनकर मिस्टर सिन्हा भी मुस्कुरा दीये। वहीं दूसरी तरफ, शिप्रा के घर पर शिप्रा जब अपने घर पर पहुंची तो, उसने लिविंग रूम में अपने बड़े भाई विराट को बैठे हुए देखा, शिप्रा का दिमाग आज बहुत खराब था, इसीलिए उसने बिना उससे कुछ कहे अपने कमरे में जाना ही सही समझा, इसलिए वो चुपचाप अपने कमरे की तरफ बढ़ गई, कि तभी उसके भाई विराट ने उसे देखकर आवाज लगाते हुए कहा, “तुम कहां जा रही हो?

शिप्रा उसकी आवाज सुनकर रुक गई, लेकिन उसने बिना विराट की तरफ मुड़े कहा, “तुमसे मतलब? उसकी बात सुनकर विराट ने थोड़ा अपनी आवाज को तेज करते हुए कहा, “मुझसे मतलब नहीं होगा तो और किससे होगा, वैसे तुम जहां भी जा रही हो, मैं तुम्हें बता दूं कि तुम इस घर से निकलने की अब तैयारी कर लो”, यह सुनते ही शिप्रा उसकी तरफ पलटी और उसे जलती हुई आंखो से देखते हुए बोली, “क्या मतलब है तुम्हारा, आखिर तुम क्या कहना चाहते हो”?

ये सुनकर विराट भी मुस्कुराते हुए अपनी जगह से खड़ा हुआ और शिप्रा की तरफ बढ़ते हुए बोला, “मैं क्या कहना चाहता हूं, यह तो तुम्हें भी समझ में आ रहा होगा, चलो अगर तुम भूल गई तो मैं याद दिलाता हूं तुम्हे, तुम्हारे उस निठल्ले पति ने वादा किया था, कि वह 3 साल से जो रोटियां मुफ्त में इस घर में तोड़ रहा है, उसका हर्जाना देगा और अगर 3 महीने के अंदर अंदर वह इस हरजाने को नहीं भर पाया, तो तुम्हें और उसे ये घर छोड़कर जाना पड़ेगा, याद आया कुछ? हां तो इसके मुताबिक 3 महीने पूरे होने में सिर्फ एक हफ्ता रह गया है, अब तुम ही बताओ कि तुम खुद अपना बैग पैक कर रही हो या मैं इसमें तुम्हारी कुछ मदद करूं”? ये कहते हुए विराट एक जंग जीतने वाली मुस्कान मुस्कुराया। विराट को ऐसे मुस्कुराते देख कर शिप्रा चीखते हुए बोली, “तुम होते कौन हो मुझसे ये कहने वाले, अगर तुम भूल गए हो तो मैं तुम्हें याद दिला दूं कि, जितना यह घर तुम्हारा है, उतना ही मेरा भी है”, यह सुनकर विराट मुस्कुराया और शिप्रा की तरफ देख कर उसके कंधे पर हाथ रखते हुए बोला, “देखो बहना, अब तुम्हें बुरा लगता है तो लगे, लेकिन अगर तुम्हे याद नही है तो मैं याद दिलाता हूं कि ये घर मेरे नाम पर है, मै इस घर का असली मालिक हूं, जल्द ही शादी करने वाला हूं, और तुम तो जानती ही हो अपनी भाभी को, वो कितने बड़े और रहीस परिवार की बेटी है, और इस समय हमारे घर और बिजनेस की हालत देखकर मैं उसे कैसे भी नाराज नही कर सकता, और इसलिए अगर मेरी होने वाली बीवी, नहीं चाहती कि शादी के बाद वो किसी भी फैमिली ड्रामे में फंसे तो मुझे उसकी ये इच्छा तो पूरी करनी ही पड़ेगी, और सही बताऊं तो मैं भी नहीं चाहता कि, मेरी प्यारी सी बहन और मेरी बीवी की आगे चल कर ना बने, बस इसीलिए अच्छा होगा कि अभी से ही तुम अपने लिए घर देख लो”!

उसकी बात सुनकर शिप्रा गुस्से से उस पर चीखते हुए बोली, “विराट, तुम अपनी हद भूल रहे हो” तभी विराट ने थोड़ा सीरियस होकर उसी की तरह गुस्से से चीखते हुए कहा, “देख शिपि, बहुत हो गया मजाक, मैं तुमसे कोई बहस नहीं करना चाहता, मेरी बात कान खोलकर सुन, अगर अगले 1 हफ्ते के अंदर अंदर, तुमने और तुम्हारे निठल्ले पति ने यह घर खाली नहीं किया तो, मुझे तुम दोनों को धक्के मार कर इस घर से निकालने में कोई शर्म नहीं आएगी”, ये कहकर विराट गुस्से से वहां से चला गया। शिप्रा विराट की बातों से अंदर ही अंदर डर गई थी, वह जानती थी कि विराट जो कह कर गया है, वह उसे करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा, और इस सब में उसके मां बाप भी सिर्फ विराट का ही साथ देंगे, ये सब सोचते हुए वह धीरे धीरे, अपने कमरे की तरफ चली गई। वहीं दूसरी तरफ मिस्टर सिन्हा, अभय को अपने घर पर ले आए थे, अपने हाथ में दो कॉफी के मग लाते हुए मिस्टर सिन्हा ने अभय की तरफ देख कर उससे पूछा, “तुम्हें प्रॉब्लम क्या है इसमें, तुम्हारे पास वह सब कुछ है जिससे तुम एक नई रियल स्टेट कंपनी खड़ी कर सकते हो, तो फिर तुम इन सब में क्यू फंसे हुए रहना चाहते हो?

यह सुनकर अभय ने उनके हाथ से कॉफी लेकर उन्हें थैंक्यू कहा और अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बोला, “मैं ये जानता हूं, लेकिन मैं अभी ऐसा कुछ करना नहीं चाहता”, यह सुनकर मिस्टर सिन्हा ने कहा, “मैं कुछ समझा नहीं, क्या मतलब है इस बात?

अभय मिस्टर सिन्हा का सवाल सुनकर उन्हें समझाते हुए बोला, “अंकल, मेरी बीवी शिप्रा, उस कंपनी में पिछले 3 सालों से काम कर रही है, और मुझे भी लगभग 3 महीने हो गए हैं, वहां पर काम करते हुए, उस कंपनी में ऐसे कुछ लोग है, जिन्हे मैं उन सभी की बातों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहता हूं, मैं उन्हें उनकी असली औकात दिखाना चाहता हूं, और ये तब नहीं होगा, जब मैं एक नई रियल स्टेट कंपनी खड़ी कर दूंगा, ये तब होगा जब मैं उनके बीच में ही रह कर, उनसे उन्हीं के जैसा व्यवहार करूंगा, इसलिए मैं अपनी असलियत अभी किसी को भी नहीं बताना चाहता हूं, मैं नहीं चाहता कि अभी लोग मेरे बारे में कुछ भी जाने”!

यह सब सुनकर मिस्टर सिन्हा ने सवाल करते हुए कहा, “वो सब तो ठीक है, बाकी दुनिया के लिए ठीक है अगर तुम अपनी असलियत छुपाना चाहते हो तो, यह तुम्हारे और तुम्हारे पिता के दुश्मनों के लिए भी अच्छा है”!

यह सुनकर अभय ने उनकी तरफ सवालिया नजरों से देखा तो, मिस्टर सिन्हा भी उसकी आंखो में सवाल देखकर जवाब देते हुए बोले, “हमम्म्म, कुछ ऐसे राज हैं तुम्हारे परिवार के, जो तुम्हें समय आने पर पता चल जाएंगे, लेकिन अभी के लिए तुम सिर्फ इतना जान लो ये अच्छा होगा अगर तुम्हारे बारे में ज्यादा लोगों को पता ना हो तो”!

यह सब सुनकर अभय कुछ सोचने लगा, तभी मिस्टर सिन्हा दोबारा बोले, “वैसे और किसी को ना सही, इस बारे में तुम अपनी बीवी को तो सब कुछ जरूर बताना चाहते होंगे?

यह सुनकर अभय अपनी जगह से खड़ा हुआ और एक गहरी सांस लेते हुए शून्य मे देखते हुए बोला, “नहीं, मैं उसे भी इस बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहता”!

यह सुनकर मिस्टर सिन्हा थोड़े से हैरान जरूर हुए, लेकिन फिर उन्होंने अपनी गर्दन हां में हिलाते हुए कहा, “ठीक है, मेरे पास एक प्लान है”, मिस्टर सिन्हा की यह बात सुनकर अभय की आंखें चमकने लगी, वो मिस्टर सिन्हा की बात का जवाब देते हुए बोला, “अब मैं बताऊंगा उस राजेश और आरुष ओबरॉय को, कि किसी की बेबसी का फायदा उठाना किसे कहते हैं”, ये कहते हुए अभय कि आंखों में नफरत साफ दिखाई दे रही थी..!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels