“अभय, अभय बेटा, तुम कहां भागे जा रहे हो, रुको बच्चे़..., गिर जाओगे, चोट लग जाएगी, रुको", कहते हुए एक औरत एक छोटे से बच्चे के पीछे भागे जा रही थी, उस औरत ने एक गुलाबी कलर की बहुत खूबसूरत सी साड़ी पहन रखी थी, वो दिखने में बहुत ही खूबसूरत थी, उस औरत के लंबे घने बाल कमर तक खुले हुए थे, एक छोटे से बच्चे के पीछे भागते हुए वह उसे आवाज लगा रही थी, वह छोटा सा बच्चा भागते हुए बोल रहा था, "मां, आ जाओ, मुझे पकड़ो मां, आओ मुझे पकड़ो, देखो आप मुझे नहीं पकड़ सकती मां, आओ मुझे पकड़ो", कहते हुए वह बच्चा हंसते हुए आगे भागते जा रहा था, उस बच्चे की हंसी और उसकी मां की आवाजें, उस बड़े से घर में गूंज रही थी। उस आलीशान घर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे बनाने वाले ने इस घर को बनाने के लिए बहुत पैसा खर्च किया है, चारों तरफ महंगे परदे, सोफे, और कालीन बिछे हुए थे, बड़े-बड़े झूमर और चारों तरफ घूमते हुए नौकर चाकर को देखकर पता लग रहा था कि, यह जरूर कोई रहीस घराना है, और उस बड़े से आलीशान घर के अंदर उन दोनों मां-बेटे की किलकारी की आवाज साफ सुनाई दे रही थी, ऐसा लग रहा था जैसे घर की असली खुशी तो वो छोटा सा कियांश ही है, तभी छोटा सा कियांश भागते हुए अचानक जमीन पर फिसल कर गिर गया, उसकी मां ने उसे जैसे ही गिरते हुए देखा, उसकी मां की एक चीख "अभय…", और इसी के साथ नीचे फर्श पर बिछे गद्दे पर सोए अभय की नींद अचानक से खुल गई, उसने जैसे ही अपनी आंखें खोली वो एक झटके से उठते हुए बोला, "मां", लेकिन जैसे ही उसकी आंखें खुली और उसे थोड़ा होश आया, कि वह कहां पर था, तब उसे समझ आया की वो जो कुछ भी अभी देख रहा था, वह सब एक सपना था। उसने एक गहरी सांस लेते हुए अपने माथे पर आए पसीने को पोछा, तभी उसके कमरे के बाहर हॉल से अचानक से शोर की आवाज आने लगी, इस शोर को सुनते ही कियांश जल्दी से अपनी जगह से खड़ा हुआ और जल्दी से दरवाजा खोल कर कमरे से बाहर दौड़ा, उसने देखा कि कमरे के बाहर उसकी सास (मिसिज खन्ना) जोर-जोर से शोर कर रही थी। वह चिल्लाते हुए बोली, "हो क्या रहा है इस घर में, इस घर में कुछ भी चीज समय पर क्यों नहीं मिलती है? कुछ ढूंढते हुए वह लिविंग रूम की चीजों को इधर-उधर करे जा रही थी, और साथ ही चिल्ला रही थी, तभी अभय भागते हुए उनके पास आया और बोला, "मॉम, आप क्या ढूंढ रही है, मुझे बतााइए, मैं आपकी हेल्प कर देता हूं"!
यह सुनते ही सामने खड़ी मोटी सी मिसिज खन्ना गुस्से से उसे ताना कसते हुए बोली, "तुम मेरी मदद करोगे? तुम जो खुद की भी मदद नहीं कर सकते, वह मेरी क्या मदद करेगा? जो खुद अपने ससुराल वालों के पैसों पर पल रहा है, उनकी दो टाइम की जूठन से अपना काम चलाता है, अपनी बीवी का खर्चा उठाना तो दूर, उसकी देखभाल भी नहीं कर सकता, वह मेरी मदद करेगा? कहते हुए उन्होंने गुस्से से अपने दांत पीसे। यह सुनकर अभय को बहुत बुरा लगा अचानक से उसका चेहरा उतर गया, लेकिन उसने एक बार फिर से कोशिश करते हुए कहा, "मॉम, आप गुस्सा क्यों हो रही हैं, बताइए ना क्या चाहिए आपको, मैंने कहा ना मैं ढूंढ देता हूं, बताइए"!
ये सुनकर उसकी सास मिसिज खन्ना ने कहा, ,"तुम मुझे आखिर दे ही क्या सकते हो, अगर देना चाहते ही हो तो शांति दो, और अपना बोरिया बिस्तर बांध हो और दफा हो जाओ मेरे घर से", यह सुनकर अभय का मुंह लटक गया और वही मिसिज खन्ना उस पर चिल्लाते ही जा रही थी, अभय से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह वापस से अपने कमरे की तरफ चला गया, वह मन ही मन अपने ससुराल वालों के बर्ताव के बारे में सोच कर परेशान हो रहा था, उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि, क्यों उसकी बीवी के घरवालों को उससे इतनी प्रॉब्लम है, कुछ सोचकर उसने एक गहरी सांस ली और अपने कमरे में जाकर वापस से बेड पर बैठ कर वह अपने बीते हुए कल के बारे में याद करने लगा,, पिछले 3 साल से वह अपने ससुराल में, अपनी बीवी के मायके में रह रहा था, आज तक वह अपनी पत्नी को कुछ भी नहीं दे पाया था, यहां तक कि उसकी बीवी को भी लगता था कि अभय एक नालायक शख्स है,जो अपनी जिंदगी में कभी कुछ नहीं कर सकता है, यह सब सोचकर अभय दुखी हो गया था। तभी उसकी नजर सामने लगी घड़ी पर गई, उसने देखा कि घड़ी में करीब 10:00 बजने को आए थे, ये देखकर वह जल्दी से अपने बिस्तर से खड़ा हुआ और बाथरूम की तरफ भागते हुए खुद से ही बोला, "ओन्नो, आज अगर मैं लेट हो गया तो मेरी खैर नहीं", ये सोचते हुए वो जल्दी से बाथरूम की तरफ भागा और कुछ ही देर में तैयार होकर वो ऑफिस के लिए निकल गया।
"ओबरॉय रियल एस्टेट कंपनी", जो कि दिल्ली का दिल कहे जाने वाले, कनॉट प्लेस की एक बड़ी सी पुरानी इमारत थी, भागते हुए यहां पहुंचने पर,, अभय ने इस बिल्डिंग को देख कर एक गहरी सांस ली और फिर जल्दी से अंदर की तरफ भागा। तभी उसका एक साथी, जो की उसी के साथ काम करता था, वो अभय को देख कर, हंसते हुए उसके पास आया और बोला, "क्यों भाई लेट हो गया? चल कोई बात नहीं लेट हो गया तो क्या हुआ, आखिर तेरी बीवी तो है ही तुझे बचाने के लिए, वो हमेशा की तरह तुझे इस बार भी बचा ही लेगी। ये कहते हुए, उसका साथी, जिसका नाम किशन था वह उसका मजाक उड़ाते हुए हंसने लगा, अभय ने उसे घूर कर देखा और आगे जाने लगा की तभी किशन ने उसे चीढ़ाते हुए कहा, "अरे परेशान क्यों हो रहा है यार, इतनी जल्दी किस बात की है, वैसे भी तुझे अपनी बीवी के पास जाकर भी तो डांट ही खानी है, ससुराल वालों के पैसों पर पलता है, बीवी की कमाई खाता है, तेरे जैसे इंसान का जिंदगी में पता नहीं क्या होगा" कहते हुए किशन जोर जोर से हंसने लगा, उसकी बात सुनकर आसपास खड़े ऑफिस के और लोग भी हंसने लगे, अभय ने गुस्से से भरी अपनी एक नजर किशन पर डाली और वहां से आगे बढ़ने लगा, कि तभी सामने से आते मैनेजर राजेश से टकरा गया। जैसे ही वह मैनेजर राजेश से टकराया, मैनेजर राजेश ने उसे घूरते हुए कहा, "क्यों भाई हो गया तुम्हारा ऑफिस आने का टाइम, आराम से आते, अभी क्या जरूरत थी, इतना जल्दी आने की, आप तो इस कंपनी के मालिक है जब मर्जी तब चले आते, आपको कौन सा किसी की इजाजत की जरूरत है यहां आने और जाने से पहले, आखिर कंपनी तो तुम्हारे बाप की ही है"!
यह सुनकर अभय को भी गुस्सा आने लगा था, उसने गुस्से से मैनेजर राजेश को घूरते हुए कहा, "सॉरी सर लेकिन आप अपनी लिमिट क्रॉस कर रहे हैं", मैनेजर राजेश ने अपने मोटे से पेट पर हाथ फेरते हुए कहा, "अच्छा चल कर रहा हूं, तो बोल क्या करेगा और वह सब छोड़ तू मुझे यह बता कि पिछले 3 महीने से तुम मुफ्त की तनख्वा ले रहा है, तूने आज तक कितने फ्लैट बेचे हैं बता..?
थोड़ी देर रुककर मैनेजर राजेश फिर बोला, "इस कंपनी में तेरी बीवी काम करती है, इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी तूने और उसने खरीद ली है, बहुत हो गया तुम दोनों का, अब नहीं, अब तुझे मैं बताता हूं कि मैनेजर राजेश क्या चीज है??
"कान खोल कर सुन, मुझे कल सुबह 9:00 बजे से पहले पहले कम से कम 100 फ्लैट बेच कर दिखा, वरना अपना बोरिया बिस्तर उठा और अपनी बीवी को यहां से लेकर निकल ले, आई समझ में तुझे या और डिटेल में समझाऊं?
मैनेजर राजेश की ऐसी बातें सुनकर अभय को बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था, लेकिन वह जानता था कि अगर उसने इस समय राजेश को कुछ भी कहा, तो मैनेजर राजेश उसे और उसकी बीवी को सच में कंपनी से निकलवाने के लिए कुछ भी कर सकता है, और कियांश ये भी जानता था कि मैनेजर राजेश बिल्लू्कुल गलत नहीं कह रहा है। अभय अपने और अपनी बीवी के लिए कोई भी मुसीबत मोल नहीं लेना चाहता था, इसलिए उसने मैनेजर राजेश की खरी-खोटी बातों को चुपचाप सुन लिया, चारों तरफ खड़े लोग जो मैनेजर राजेश की बातें सुन रहे थे वो अभय को देख कर उसके मुंह पर ही हंस रहे थे। तभी मैनेजर राजेश ने एक बार फिर से अभय को घूरते हुए कहा, "समझ आई तुझे मेरी बात, या फिर और अच्छे से समझाऊं? यह सुनकर अभय ने बस हां में अपनी गर्दन हिला दी, और और मुड़ कर वापस से ऑफिस के अंदर जाने लगा, उसके दिमाग में यही चल रहा था कि वह इस बारे में क्या करेगा, तभी उसके कानों में एक बार फिर से मैनेजर राजेश की आवाज पड़ी, "कहां जा रहे हो? अभी मेरी बात पूरी नहीं हुई"!
यह सुनकर अभय ने पीछे की तरफ देखा तो मैनेजर राजेश ने उसे घूरते हुए, उसके थोड़ा सा करीब आकर, उसके कान में धीरे से कहा, "अगर यह ना कर पाओ, तो एक तरीका और है, कहो तो बता दूं? और वह इससे कहीं गुना ज्यादा आसान भी है, जिससे तुम्हारी और तुम्हारी बीवी की जॉब हमेशा के लिए सिक्योर हो जाएगी"!
यह सुनकर अभय ने सवालिया नजरों से मैनेजर राजेश की तरफ देखा, मैनेजर राजेश के चेहरे पर एक शैतानी मुस्कुराहट देखकर उसे समझते देर नहीं लगी, कि जरूर उसके दिमाग में कोई ना कोई खुराफात चल रही है, तभी मैनेजर राजेश ने उसे अपना थोड़ा करीब आने का इशारा कर धीरे से उसके कान में कहा, "अगर 100 फ्लैट ना बेच पाए तो,, कल अपनी खूबसूरत सी बीवी को हमारे बॉस के साथ एक डिनर के लिए भेज देना,, उसके बाद तेरी और तेरी बीवी की जिंदगी भर की ये जॉब पक्की"!
यह सुनकर अभय का गुस्सा उसके बर्दाश्त के बाहर हो गया, उसने गुस्से से मैनेजर राजेश की कॉलर पकड़ी और उसे खींचकर चीखते हुए बोला, "तेरी हिम्मत कैसे हुई यह कहने की, वह आगे कुछ कहता कि तभी उसके कानों में किसी की हील की टक टक की आवाज आई, उसने नजर घुमाई तो सामने से एक खूबसूरत सी लड़की, जिसने घुटनों तक की क्रीम कलर की एक सिंपल ड्रेस पहन रखी थी, और अपने बालों को पोनीटेल बनाकर बांधा हुआ था, अभय की आंखे उस लड़की की बड़ी-बड़ी हिरनी सी आंखों पर रुक गई। तभी उसकी जेब में पड़ा उसका फोन बजने लगा, अभय जो अभी सामने खड़ी लड़की की आंखों में खोया हुआ था, उसने एक झटके से मैनेजर राजेश का कॉलर छोड़ दिया और थोड़ी दूरी पर जाकर अपनी जेब से फोन निकाल कर फोन उठाते हुए बोला, “हां, कौन बोल रहा है?
अभय को फोन पर बात करते हुए देख कर राजेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, उसने उस लड़की की तरफ देख कर, अभय की अभी की हुई हरकत के बारे मे बोलना शुरू कर दिया। वही थोड़ी दूरी पर खडे अभय ने फोन के दूसरी तरफ से आती आवाज को सुना, “हेलो सिंघानिया सर, मैं आपका फैमिली एडवोकेट, एडवोकेट सिन्हा बोल रहा हूं”, यह सुनते ही अभय जो अभी तक राजेश की कही बातों से गुस्से में था, एडवोकेट सिन्हा का नाम सुनकर, उसने अपने कान से फोन हटाकर, स्क्रीन पर फ्लैश होते नाम को देखा, एडवोकेट सिन्हा का नाम देखकर वह थोड़ा हैरान हो गया। उसने दोबारा से फोन कान पर लगाया, तो एडवोकेट सिन्हा बोले, “कांग्रेचुलेशन सर, आपके स्वर्गीय पिता के द्वारा छोड़ी गई सारी विरासत अब कानूनन आपके नाम पर कर दी गई है, अब आप उसके इकलोते वारिस है”, यह कहकर एडवोकेट सिन्हा ने फोन कट कर दिया। अभय एडवोकेट सिन्हा की बात सुनकर इतना हैरान था कि उसे पता ही नहीं चला कि कब, कॉल कट हो गई थी,, उसकी खुशी इस समय इतनी थी कि वो पीछे खड़े मैनेजर राजेश की बातों को भी सुन नही रहा था, एडवोकेट सिन्हा की बात सुनकर अभय चमकती हुई आंखों से मुस्कुराते हुए पीछे पलटा, की तभी एक जोरदार तमाचा किसी ने उसके गाल पर जड़ दिया.
चट्टाक…, चांटे की गूंज इतनी थी कि चारो तरफ खड़े सभी ने ये आवाज साफ सुनी थी, वहीं अभय को तो कुछ पल समझ ही नहीं आया की ये उसके साथ अचानक क्या हुआ??