Chapter 2 / 782

Mr.amirzaada | मिस्टर. अमीरज़ादा | Author- Sonali Naphade

Chapter 2

Mr.amirzaada | मिस्टर. अमीरज़ादा | Author- Sonali Naphade ·Sonali Naphade

अभय के पीठ पीछे मैनेजर राजेश, अभी अभी आई उस लड़की को भड़काते हुए बोला, “शिप्रा जी आप यहां.. अच्छा हुआ कि आप यहां आ गई, देखा आपने कितना फायदा उठाता है आपकी पीठ पीछे ये आपके स्टेटस का? आपने देखा इसने मुझ पर हाथ उठाया, और ऐसा आज पहली बार नही हुआ है, (भोला सा चेहरा बनाकर) हम तो बस आपकी इतनी इज्जत करते हैं इसलिए आज तक आपसे कुछ भी नहीं कहा, और आज भी नहीं कहते लेकिन, अब आपने देख लिया तो.. फिर झट से अपनी बात बदलते हुए राजेश बोला, “छोड़िए आप ये सब, चलिए चलते हैं यहां से, प्लीज आप उससे कुछ मत कहिएगा, ये सब तो चलता रहता है”!

ये सब सुनकर और देखकर शिप्रा गुस्से से अभय की तरफ बढ़ी, तभी अभय अपनी फोन कॉल करके पीछे मुड़ा ही था की शिप्रा ने एक जोरदार चाटा अभय के गालों पर रख दिया। अभय को थप्पड़ पड़ते ही, लोग हैरानी से उसे देखने लगे, अभय ने जब नजरे उठाकर सामने खड़े शख्स की तरफ देखा, तो उसका सारा गुस्सा बेबसी में बदल गया, अपने सामने खड़ी अपनी बीवी शिप्रा को देख कर, उसकी आंखे शर्म से झुक गई, पीछे खड़े मैनेजर राजेश के चेहरे पर एक कुटिल मुस्कान देखकर, वह समझ गया था कि हो ना हो शिप्रा ने मैनेजर राजेश की बातों को सच मान लिया है, उसने शिप्रा के कुछ कहने से पहले ही उस को सफाई देते हुए, अपना मुंह खोला, “शिप्रा… तभी शिप्रा ने गुस्से से कहा, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मेरा नाम कंपनी मे इस तरह खराब करने की, चलो मेरे साथ… शिप्रा ने गुस्से से उसका हाथ पकड़ा और उसे अपने साथ खींचते हुए वहां से ले जाने लगी। शिप्रा को अभय को ऐसे खींच कर ले जाते हुए देख, ऑफिस के बाकी सभी लोग एक बार फिर से आपस में बात करते हुए हंसने लगे, अभय के कानों में उनकी हंसी की आवाज ऐसे चुभ रही थी जैसे किसी ने गर्म शीशा उसके कानों में पिघला दिया हो, वो इतनी बेज्जती बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। लेकिन वो शिप्रा से सबके सामने कुछ कहकर उसकी ओर बेज्जती का कारण नही बनना चाहता था, इसलिए वो चुपचाप उसके पीछे चला गया, शिप्रा खींचकर अभय को जल्दी से अपने केबिन में लेकर गई और गुस्से से उस पर चिल्लाते हुए बोली, “आखिर तुम चाहते क्या हो? क्यू जानबूझकर मेरे लिए मुश्किलें बढ़ाते रहते हो? मैं तंग आ चुकी हूं तुमसे, ना जाने वो कौन सी मनहूस घड़ी थी, जब मैंने तुम्हे पसंद किया, तुमसे शादी की, आखिर तुम खुद को समझते क्या हो, हो कोन तुम, एक मामूली से सेल्समैन? या एक घर जमाई, जो सालो से अपने ससुराल वालो पर बोझ बना हुआ उनकी झूठन पर पल रहा है?

शिप्रा ने बिना कुछ सोचे समझे, गुस्से में अभय पर अपनी सारी भड़ास एक सांस में ही निकाल दी, उसकी आंखों में इस समय गुस्सा और पछतावा साफ नजर आ रहा था। अभय के होश तो शिप्रा की बात सुनकर ही उड़ चुके थे, अभी कुछ देर पहले वो शिप्रा को सबसे पहले ये बात बताना चाहता था कि, उनकी जिंदगी की सभी परेशानियां अब खत्म, लेकिन शिप्रा की ये बाते सुनकर अभय के दिल को एक धक्का लगा था, वो कुछ कहने के लिए अपना मुंह खोलता की तभी उन्हें दरवाजे पर किसी के खड़े होने का एहसास हुआ, दोनो ने पलट कर देखा तो सामने खड़े उस शख्स को देखकर अभय के मुंह से अचानक निकला "बस इसी की कमी रह गई थी"। शिप्रा ने सभी सवालों को एक साइड किया और अभय को गुस्से से एक लुक देते हुए, दरवाजे की तरफ बढ़ गई। दरवाजे पर खड़े व्यक्ति ने ब्लैक थ्री पीस सूट, ब्लैक लेदर शूज के साथ आंखों पर ब्लैक चश्मा जो उसकी पर्सनालिटी को और अट्रैक्टिव बना रहा था, उसकी उम्र करीब 30 साल रही होगी, वो आदमी अभय और शिप्रा, दोनों को ऐसे देख रहा था, जैसे उसने पहले भी इन दोनों को ऐसे ही लड़ते झगड़ते देखा है। तभी शिप्रा जल्दी से आगे आई और उसने अपनी गर्दन हल्के से झुका कर उस शख्स को ग्रीट करते हुए, अपनी मीठी आवाज में कहा, "गुड आफ्टरनून ceo", यह शख्स कोई और नही ओबरॉय रियल स्टेट कंपनी का नया सीईओ, आरूष ओबरॉय था, आरुष काफी घमंडी इंसान था, उसने अभय को ऐसे देखा जैसे वह किसी कूड़े को देख रहा हो। तभी उसे शिप्रा की मीठी आवाज सुनाई दी,, उसने अभय से नजरे हटाकर, शिप्रा की तरफ देखते हुए, उसे ऊपर से नीचे तक अपनी आंखों से स्कैन किया और बोला,, "शिप्रा, तुम अपने यह घरेलू झगड़े अपने घर पर निपटाया करो, यहां पर यह सब नहीं चलेगा"!

यह सुनकर शिप्रा ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा, "आई एम सॉरी सर", आरूष के लिए उन दोनों को ऐसे झगड़ते हुए देखना कोई नई बात नहीं थी, आज भी शिप्रा हमेशा की तरह अभय को डांट रही थी और अभय हमेशा की तरह उसकी डांट चुपचाप खा रहा था। आरुष ने शिप्रा को ऊपर से लेकर नीचे तक देखते हुए कहा, "मुझे बताओगे कि यहां क्या चल रहा है? तभी पीछे से मैनेजर राजेश की आवाज आई, "जी सर मैं बताता हूं आपको, यहां क्या चल रहा है", कहते हुए वह आगे आया और उसने झुककर आरुष का अभिवादन किया, आरुष ने भी गर्दन हिलाकर उसका जवाब दिया। मैनेजर राजेश ने थोड़ा झुक कर आरुष की बात का जवाब देते हुए उसके कान में धीमी आवाज में कुछ कहा, जिसे सुनते ही आरुष की आंखें चमकने लगी, उसने तुरंत अपनी आंखों से चश्मा हटाया और ऊपर से नीचे की तरफ शिप्रा को बड़े गौर से देखने लगा, शिप्रा ने आज घुटनों तक की एक सादी ड्रेस पहनी थी, लेकिन उसमें उसका फिगर काफी निखर कर बाहर आ रहा था, उसकी खूबसूरती किसी भी मेकअप की मोहताज नहीं थी, वह अपने आप में एक नेचुरल ब्यूटी थी,, उसके शरीर की बनावट, और उसके चेहरे की मासूमियत एक झलक मे ही किसी को भी अपना दीवाना बनाने के लिए काफी थी.!

आरुष ने जब शिप्रा को देखा तो जैसे उसके अंदर कुछ होने लगा था, वह मन ही मन मुस्कुराया और बोला, "शिप्रा ना जाने तुम जैसी खूबसूरत और समझदार लड़की ने इस जैसे आदमी को कैसे पसंद कर लिया, बुरा मत मानना लेकिन इस जैसा कूड़ा तुम जैसी अप्सरा को बिल्कुल डिजर्व नही करता” ये कहते हुए आरुष ने एक नजर अभय पर डाली और अपने कॉलर को सही करते हुए बोला,, “अच्छा चलो छोड़ो वो सब, मैं बस इतना कहना चाहता हूं की अगर तुम्हें इस आदमी से कोई जवाब ना मिले तो, तुम मुझसे कह सकती हो, मैं सिर्फ तुम्हारे लिए इस आदमी को एक मौका और देने की सोच लूंगा"!

यह सुनकर शिप्रा थोड़ा खुश हो गई, अभय ने भी, ये सुनकर जब आरुष की तरफ देखा, तो उसकी आंखों में वासना की भूख साफ दिखाई दे रही थी, अभय की मुट्ठीठियां अचानक कस गई, वह जानता था कि, आरुष अच्छा इंसान नहीं है और उसकी नजर उसकी बीवी पर है, आरुष ने आगे कहा, "शिप्रा, क्यों ना तुम कल का डिनर मेरे साथ करो, मैं अपने लिए एक अच्छे पर्सनल असिस्टेंट की तलाश में हूं, और मुझे लगता है कि इस डिनर के बाद मेरी वो तलाश पूरी हो जाएगी, और फिर हो सकता है की मैं तुम्हारे पति को भी इस जॉब पर रहने दू..?

यह कहते हुए आरुष शिप्रा को ललचाई नजरों से घूरे जा रहा था, शिप्रा भी इस बात से अनजान नहीं थी, वह जानती थी कि आरुष की बात का छुपा हुआ मतलब क्या है, तभी आरुष ने अपनी बात को पूरा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा, "वैसे शिप्रा..,काफी ठंड है आजकल, अच्छा होगा अगर कल शाम को तुम मेरे लिए कोई अच्छा सा तोहफा लेकर आओ तो", ये कहते हुए और उसने एक मुस्कान शिप्रा को दी। आरुष की बात सुनकर शिप्रा ने अपने होठों को अपने दांतों तले दबा लिया, वो दोनो आरुष की बातों का मतलब बखूबी समझ रहे थे, अभय का गुस्सा अब आसमान छूने लगा था, वह गुस्से से आरुष पर फटने ही वाला था, कि तभी शिप्रा ने उसका हाथ पकड़कर उसे रोक लिया, और धीरे से उसके कान में फुसफुसाकर कर कहा, "मेरे लिए और परेशानी खड़ी करने के बारे में सोचना भी मत"!

आरुष की बातों को सुनकर, वैसे ही शिप्रा बहुत परेशान हो चुकी थी, वो समझ चुकी थी कि अब उसकी नौकरी खतरे में पड़ चुकी है, वो जल्दी से आरुष को excuse me बोल कर वहां से चली गई। शिप्रा के जाते ही आरुष ने अभय को घूर कर देखा और उसका मजाक उड़ाने के लहजे में बोला, "तुम मुझे ऐसे क्या देख रहे हो, मैंने कुछ गलत कह दिया क्या? वैसे भी तुम जैसे घटिया और गरीब आदमी के साथ रहते-रहते बेचारी मासूम सी शिप्रा परेशान हो गई होगी, मैं तो सिर्फ उसे एक अच्छा डिनर और एक खूबसूरत सी रात देना चाहता हूं, अब इस बात पर तुम मुझसे लड़ना चाहते हो..? अगर ऐसा है तो ओपन चैलेंज करता हूं मैं तुम्हें, आओ और लड़ो मुझसे, वरना अपनी खूबसूरत सी चांद जैसी बीवी के साथ मुझे एक खूबसूरत सी रात बिताते हुए देखना, अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हें उसका वीडियो बना कर भी भिजवा सकता हूं ", आरुष ने बहुत बेशर्मी के साथ अभय से कहा, और ये कहकर आरुष हंसते हुए वहां से निकल गया। उसके पीछे ही मैनेजर राजेश भी हंसते हुए वहां से निकल गया, अभय ने गुस्से से अपने हाथ की मुट्ठी बनाई और दीवार पर जोर से घूसा दे मारा, कुछ देर बाद, इन सब बातों को सोचते हुए वो वहां से निकल गया। वही शिप्रा जब दोबारा वापस अपने केबिन में आई तो उसने किसी को वहां न देखकर एक गहरी सांस ली, और खुद से ही बातें करते हुए बोली, “बस बहुत हो गया, लेकिन अब नही, अब मैं अभय के साथ नही रह सकती, मैं और इस रिश्ते का बोझ नहीं उठा सकती, अब इस रिश्ते का असर मेरे करियर पर पड़ने लगा है, अभय की वजह से मै अपना करियर बर्बाद नही कर सकती, अब मुझे छुटकारा चाहिए इस सब से..!

शाम धीरे धीरे ढल रही थी, वही दूसरी तरफ ऑफिस से निकल कर अभय एक खाली सड़क पर बेसुध सा चले जा रहा था, उसकी पिछले 3 सालों की जिंदगी उसकी आंखों के सामने घूम रही थी, एक बहुत ही खूबसूरत शुरुआत की थी उसने और शिप्रा ने, अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन कॉलेज खत्म होने के बाद, अभय ने जो बिजनेस अपने बलबूते पर खड़ा करने की कोशिश की थी, उसमे लॉस आने की वजह से वो बिजनेस ज्यादा दिन नहीं चल पाया, उस डूबते बिजनेस के साथ ही जैसे इन दोनों की जिंदगी में सब कुछ बदल सा गया। अभय और शिप्रा के बीच इस बिजनेस के खत्म होते ही दूरियां आने लगी थी, दोनों का प्यार इन दूरियों में कहीं गुम सा हो गया था, अभय ने शिप्रा के साथ साथ हर चीज से दूरी बना ली थी, और पिछले 3 साल से वो घर पर खाली पड़े हुए, अपने ससुराल वालों के ताने सुन सुनकर तंग आ चुका था, और आज शिप्रा का उससे ये कहना कि उसने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की है अभय से शादी करके, ये बात अभय की बची कुची हिम्मत को तोड़ने के लिए काफी थी, अभय जो सिर्फ शिप्रा के लिए अपनी जिंदगी जी रहा था, वह बेसुध सा सड़क पर चले जा रहा था, बिना किसी की परवाह किए, बेसुध सा, तभी उसे आरुष की कही बातें याद आने लगी, उसकी बातों को याद करते ही वह गुस्से और बेबसी से भर गया, वो सुनसान सड़क पर, बिना चारों तरफ देखे चले ही जा रहा था कि तभी सामने से अचानक एक बडा सा ट्रक उसके बहुत नजदीक आ गया, और अभय की एक चीख उस सुनसान रात को चीरते हुए निकल गई, और इसी के साथ उसकी आंखे धीरे-धीरे बंद हो गई..!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels