Chapter 5 / 917

Married to a Heartless| मैरिड टू अ हार्टलेस| Author- The Stranger

Chapter 5

Married to a Heartless| मैरिड टू अ हार्टलेस| Author- The Stranger ·Monika

पिछला भाग!!

थोड़ी देर में किट्टू तैयार होकर कमरे से बाहर जाने लगी तो रुद्र से टकरा गई । रूद्र ने किट्टू को देखा तो देखते ही रह गया क्योंकि किट्टू ने हॉट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। मैचिंग लिपिस्टिक, हाथों में चूड़ियां,कानों में बालियां, खुले बाल, हल्का सा मेकअप। किट्टू इस वक्त किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। कोई भी उसे देखता तो बस देखता ही रह जाता। और कुछ ऐसा ही हाल रूद्र का भी था। उसकी नजर किट्टू से हट ही नहीं रही थी। कुछ ही देर में रूद्र अपने होश में आया और किट्टू की तरफ से पलट गया। अब आगे!!

रुद्र के चेहरे पर हल्की सी स्माइल आ गई थी जिसे रूद्र कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था पर फिर भी वह कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। तभी उसने मन में कहा "यह सोमनाथ राठौर के पास जाने से पहले मुझे पागल करके जाएगी पता नही मैं इस इनोसेंट लड़की को कब तक परेशान कर पाऊंगा।"

रुद्र को अपने emotions कंट्रोल करने में बहुत टाइम लग रहा था क्योंकि किट्टू बहुत ज्यादा सुंदर लग रही थी। किट्टू की खूबसूरती तो कब से रुद्र के दिल के दरवाजे पर खड़ी थी और उसके दिल के दरवाजे को खटखटा रही थी बस रूद्र ही उसे अनदेखा कर रहा था। रूद्र ने अपने emotions को सीक्रेटली हैंडल किया और पलट कर किट्टू की तरफ देखकर गुस्से से कहा " ये इतना सज धज कर क्या करने का इरादा है तुम्हारा? तुमने क्या सोचा की तुम इतना सज धज कर मेरे सामने आओगी तो मैं पिघल जाऊंगा? अगर तुम ऐसा कुछ सोच रही हो तो उसे अपने दिमाग से निकाल दो समझी ? क्योंकि मैं तुम्हें देखकर बिल्कुल भी नही पिघलने वाला, अब जल्दी से simple से कपड़े पहनो और अपने काम पर लग जाओ और हां, आज के बाद ये मेकअप मत करना लिपिस्टिक तो बिल्कुल भी मत लगाना।"

रूद्र की बात सुनकर किट्टू ने हां में अपनी गर्दन हिला दी। किट्टू ने अपने कपड़े चेंज किए और फिर से अपने काम में लग गई। किट्टू ने फिर से घर का सारा काम किया, नाश्ता बनाया और फिर डाइनिंग टेबल पर नाश्ता लगा दिया। रूद्र खाना खाने के बाद जब ऑफिस जाने लगा तो उसने किट्टू को अपने पास बुलाकर कहा "मुझे मेरे शूज पहनाओ।"

किट्टू ने बिना किसी हेजिटेशन के रूद्र को उसके शूज पहना दिए। रूद्र ने किट्टू की तरफ देख कर कहा "आज के बाद मुझे कहना ना पड़े, जब भी मैं ऑफिस जाऊं और ऑफिस से आऊं तो तुम्हें मुझे शूज पहनाने और उतारने हैं।"

किट्टू ने हां में गर्दन हिला दी। उसके बाद रूद्र ऑफिस के लिए निकल गया। प्रताप इंडस्ट्री, Office में निहाल ने नोटिस किया तो रुद्र के चेहरे पर हल्की हल्की स्माइल थी, ना चाहते हुए भी रूद्र की आंखों में किट्टू का खूबसूरत चेहरा घूम रहा था। निहाल ने रूद्र को देखकर कहा "क्या बात है, लगता है किट्टू भाभी की खूबसूरती का असर हो रहा है तुम पर?"

रुद्र ने गुस्से में कहा "शटअप निहाल, काम पर ध्यान दो मेरी मुस्कुराहट पर नहीं।"

रूद्र जब ऑफिस से अपने फार्महाउस पर गया तो उसके साथ निहाल और नील दोनों थे। नील, रूद्र का बॉडीगार्ड था, एक 29 साल का लड़का उसकी हाइट 6 फुट थी, वहीँ उसका रंग गेहूंआ था और हीरो सी personality थी। नील की पर्सनालिटी ऐसी थी कि कोई भी उसे देखकर अट्रैक्ट हो जाता। तीनों आकर हॉल में बैठ गए। रूद्र ने किट्टू की तरफ देखा जो डाइनिंग टेबल पर खाना लगा रही थी। तो रूद्र ने गुस्से में चिल्लाकर कहा "किट्टू…."

किट्टू एकदम से सहम गई। रुद्र ने किट्टू को हाथों से ही इशारा किया कि उसके शूज खोल दे, तो किट्टू जल्दी से आई और उसने रूद्र के शूज खोलकर रख दिए फिर वापस से किचन में काम करने चली गई। निहाल और नील, दोनों यह देख रहे थे। निहाल और नील, दोनों को यह बात पसंद नहीं आई, और वो एक दूसरे को हैरानी से देख रहे थे। दोनों को इस वक्त रुद्र पर बहुत गुस्सा आ रहा था लेकिन फिर भी वे दोनों चुप रहे। थोड़ी देर में तीनों फ्रेश होकर डाइनिंग टेबल पर खाना खाने बैठे। निहाल ने किट्टू की तरफ देखकर कहा "किट्टू भाभी, आप भी बैठ कर खाना खा लो।"

किट्टू ने डरते डरते रूद्र को देखा। तो रूद्र ने कहा "कोई जरूरत नहीं है! जैसे रोज़ खाती हो, वैसे ही खाओ, अपनी प्लेट उठाओ और जाओ किचन में।"

किट्टू ने अपनी प्लेट ली उसमें अपना खाना सर्व किया और चुपचाप जाकर किचन के फर्श पर बैठकर खाने लगी। निहाल को रूद्र की बातों पर गुस्सा तो बहुत आ रहा था, पर फिर भी वह खुद को कंट्रोल कर रहा था। रूद्र, किट्टू को बस नील और निहाल के सामने बेइज्जत करना चाहता था, और वह ये कर भी रहा था। किट्टू बिना किसी भाव के चुप चाप सारा काम कर रही थी। रूद्र ने खाने के वक़्त नील को देखकर कहा, “नील कल से तुम यहीं रहना तुम्हे मेरे साथ ऑफिस आने की जरुरत नहीं है। “

नील को सुनकर थोड़ा अजीब लगा लेकिन ये आर्डर रूद्र का था इसलिए नील ने बिना कुछ कहे हाँ में गर्दन हिला दी। रूद्र का फार्महाउस शहर से बहुत दूर था और वहां पर किट्टू और वॉचमैन ही रहते थे। इसलिए रूद्र को एक ऐसे सख्स की जरुरत थी जो किट्टू को प्रोटेक्ट कर सके और इसलिए ही उसने नील को वहां रहने को कहा था। खाने के बाद निहाल वहां से चला गया और नील सोफे पर बैठकर कुछ काम करने लगा। रूद्र भी खाने के बाद अपने कमरे में चला गया तभी नील की नज़र कात्यायिनी पर गई जो कब से काम कर रही थी। फिर उसने अपना काम पूरा किया और अपने कमरे में चली गई। नील ने नोटिस किया की कात्यायिनी रूद्र के कमरे में ना जाकर किसी दूसरे कमरे में जा रही थी। ये देखकर नील समझ गया की रूद्र और किट्टू के बिच फिजिकल रिलेशनशिप नहीं है। अगले दिन किट्टू उठी और फिर से सभी काम करने लगी और फिर नील और रूद्र को नाश्ता कराया। फिर वो रूद्र को शूज पहनाने लगी। जब किट्टू, रुद्र को shocks पहना रही थी तो उसका नाखून रूद्र के पैर पर लग गया और उससे हल्का-हल्का खून आने लगा। किट्टू ने बिना देरी किए अपने होंठ रूद्र के पैर पर रख दिए ताकि रूद्र को दर्द ना हो, जैसे ही किट्टू के होंठों ने रूद्र के पैरों को छुआ उसकी बॉडी में हलचल होने लगी। किट्टू ने थोड़ी देर बाद अपने होंठ रूद्र के पैर से हटा लिए और फिर जल्दी से कमरे में जाकर एक क्रीम ले आई और उस क्रीम को रूद्र के पैर पर लगाकर उसे शूज पहना दिया। रूद्र यह सब देख रहा था और महसूस भी कर रहा था। रूद्र ने मन ही मन कहा "क्या किट्टू की अच्छाई मेरी बुराई पर भारी पड़ रही है? क्या मैं इसके लिए कुछ फील करने लगा हूं? नहीं, मैं इसके लिए कुछ भी feel नहीं कर सकता। इसके बाप की वजह से मैंने और मेरी फैमिली ने बहुत कुछ सहा है इसलिए मैं इसे पसंद नहीं कर सकता इसे अपने बाप के पास वापस जाना ही होगा।"

रूद्र बिना किट्टू की तरफ देखे वहां से चला गया। वहीं यह सब नील देख रहा था। ये सब देखकर नील ने अपने मन में कहा "किट्टू बहुत अच्छी है वो रूद्र का कितना टॉर्चर सहती है और रूद्र तो उसे प्यार से देखते भी नहीं।"

नील ने नोटिस किया कि किट्टू सारा दिन काम करती थी, गार्डन की सफाई, घर की सफाई, इतना बड़ा फार्महाउस वह अकेले साफ करती थी। जहां 4 नौकर लगते थे वहां वो अकेले उस काम को करती थी। नील को किट्टू पर बहुत तरस आता था, पर वह कुछ कर नहीं सकता था, वह बस किट्टू को काम करते हुए देख सकता था। रूद्र ने नील से strictly कहा था कि वह किट्टू की हेल्प नहीं करेगा! चाहे वह मर रही हो या किसी परेशानी में हो। वो कभी भी किट्टू के करीब नहीं जाएगा और ना ही उसकी मदद करेगा। इसलिए नील, किट्टू से ना ही बात करता था और ना ही उसकी कोई हेल्प करता था। और फिर देखते ही देखते पूरा एक महीना बीत गया। किट्टू, रुद्र का टॉर्चर कब तक सहेगी? क्या नील, किट्टू की कोई मदद करेगा?

अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Married to a Heartless” only on Pocket Novel!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels