पिछला भाग!!
किट्टू ने रोते-रोते पूरे हॉल की सफाई की फिर एक एक करके सारे कमरे साफ किए और उसके बाद पूरे घर के पर्दे, बेडशीट को निकालकर सभी को धोने के लिए बाथरुम में रख दिया। ये सब करते करते शाम भी हो गई। वहीं किट्टू अब भी काम कर रही थी जिसकी वजह से किट्टू को बहुत थकावट हो रही थी। धूल और गंदगी से किट्टू का रेड लहंगा पूरा ब्राउन हो चुका था। रूद्र जब सोकर उठा तो वह नीचे hall में आया। रूद्र ने जब चारों तरफ अपनी नज़रें घुमाई तो देखा पूरा घर एकदम साफ था। अब आगे!!
फिर उसने देखा तो किट्टू किचन में काम कर रही थी। रूद्र ने किट्टू के लहंगे को देखा तो किट्टू का लहंगा बहुत ही गंदा हो चुका था और उसके गोरे बदन पर हल्के हल्के काले और ब्राउन निशान भी आ गए थे, जो शायद सफाई करते हुए लग गए थे। उसकी पतली सी कमर उस लहंगे का भार संभाल नहीं पा रही थी लेकिन फिर भी किट्टू उस लहंगे को बार बार ऊपर करती और अपने काम में लग जाती। तभी रुद्र ने गुस्से में कहा "किट्टू …."
एक दम से आवाज आने की वजह से किट्टू डर गई और उसके हाथ में जो प्लेट थी वो उसके हाथ से छुटकर नीचे गिर गई। किट्टू ने पीछे देखा तो रुद्र बहुत गुस्से में खड़ा था। ये देखकर किट्टू एकदम सहम गई। वहीं रुद्र ने किट्टू को देखा तो देखता ही रह गया। किट्टू की सूजी आंखें, उसके चेहरे पर बालों की लटें, उसके गाल पर लगा हुआ आटा और उसका गोरा चेहरा, इस कंडीशन में भी किट्टू बहुत खूबसूरत लग रही थी। किट्टू को ऐसे देखकर रुद्र के बॉडी में हलचल हुई। वहीं रुद्र के ऐसे देखने से किट्टू भी थोड़ी uncomfortable हो गई। इसलिए उसने जल्दी से अपना दुपट्टा लिया और अपने बदन पर लपेट लिया। रुद्र भी एकदम से किट्टू की ओर से पलट गया। उसने एक लंबी सांस लेकर खुद से कहा "रुद्र तू कमजोर नहीं पड़ सकता अभी तो बहुत हिसाब बराबर करना है।"
यह कहकर वह फिर से किट्टू की तरफ पलट गया और गुस्से में बोला "अगर सफाई कर ली हो तो पतिदेव को खाना भी दे दो क्योंकि वो सुबह से भूखे हैं।"
किट्टू ने कुछ नहीं कहा। वह बस अपनी आंखें झुका कर जल्दी-जल्दी खाना डाइनिंग टेबल पर लगाने लगी। जब खाना लग गया तो रूद्र आकर डाइनिंग टेबल पर बैठ गया। रूद्र खाना खाने लगा और किट्टू वहीं खड़ी रही। रूद्र ने जब खाना खाया तो उसे मन ही मन खुशी हुई क्योंकि किट्टू ने बहुत स्वादिष्ट खाना बनाया था। रुद्र ने किट्टू की तरफ देख कर कहा "तुम भी खाना खा लो।"
रूद्र ने जब किट्टू से कहा की तुम भी खाना खा लो तो किट्टू, रूद्र के पास बैठने लगी तभी रूद्र ने गुस्से में कहा "तुम्हारी इतनी औकात नहीं है की तुम मेरे पास बैठकर खाना खाओ इसलिये तुम नीचे जमीन पर बैठकर खाना खाओ।"
ये सुनकर किट्टू ने एक प्लेट ली और उसमें थोड़ा सा खाना लिया तभी रूद्र को खांसी आ गई। किट्टू ने देखा डाइनिंग टेबल पर पानी नहीं है। किट्टू जल्दी से किचन में गई और वहां से पानी लेकर आई। उसने रूद्र को पानी दिया और उसकी पीठ थपथपाने लगी। किट्टू ने जब रुद्र की पीठ थपथपाई तो उसे कहीं ना कहीं अच्छा फील हो रहा था लेकिन फिर भी उसने अपने इमोशंस को साइड में रखते हुए गुस्से में कहा "पहले तो डाइनिंग टेबल पर पानी नही रखती हो और ऊपर से अच्छा बनने का नाटक कर रही हो? मैं जानता हूं तुम बाप बेटी बिल्कुल भी अच्छे नहीं हो, तुम्हे बस नाटक करना आता है।"
यह कहकर रुद्र ने किट्टू का हाथ पकड़कर उसे झटक दिया। किट्टू ने उदास होकर डाइनिंग टेबल से अपनी प्लेट उठाई और जाकर किचन की फर्श पर बैठकर खाना खाने लगी। किट्टू की आंखों से लगातार पानी बह रहा था और किट्टू बेमन से खाना खा रही थी। उसने 2 दिन से ठीक से कुछ भी नहीं खाया था। खाना खाने के बाद थकावट की वजह से किट्टू किचन के फर्श पर ही सो गई। फर्श काफी ठंडी थी जिसकी वजह से किट्टू को ठंड लग रही थी लेकिन थकावट होने की वजह से उसके अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह बेडरूम तक जाए। रुद्र आज पूरा दिन सोया था इसलिए उसे रात को नींद नहीं आ रही थी। वो हॉल में अपने मोबाइल को हाथ में लेकर चक्कर लगा रहा था। तभी उसके मन से आवाज आई "रूद्र एक बार किट्टू को देख तो ले की वो कहां है?"
रूद्र ने पूरा घर देख लिया लेकिन उसे किट्टू कहीं नहीं मिली। रुद्र ने लास्ट में किचन की तरफ देखा तो फर्श पर उसे हल्का सा लहंगा दिखाई दिया। रुद्र ना चाहते हुए भी भागता हुआ किट्टू के पास गया। उसने देखा तो किट्टू वहां ऑलमोस्ट बेहोश पड़ी थी। किट्टू को बहुत ठंड लग रही थी। रूद्र ने 1 सेकंड गवाए बिना किट्टू को गोद में उठा लिया और उसे लेकर बेडरूम में आ गया। रुद्र ने किट्टू को जल्दी से ब्लैंकेट से कवर किया और उसके मासूम से चेहरे को अपने हाथों में भरकर कहा "किट्टू मत सहो मेरा टॉर्चर वापस चली जाओ अपने बाप के पास मैं तुम्हें दर्द के सिवा कुछ नहीं दूंगा। जानता हूं इस सब में तुम्हारी गलती नहीं है लेकिन तुम्हें तकलीफ़ होगी तभी तुम्हारे बाप को भी तकलीफ़ होगी। चली जाओ मेरी जिंदगी से तुम मुझे नहीं बदल सकती क्योंकि मैं किसी भी हालत में सोमनाथ राठौर से बदला लेकर रहूंगा और उसके लिए अगर मुझे तुम्हारी अच्छाई भी कुचलनी पड़े तो मैं वो भी कुचल दूंगा इसलिए कह रहा हूं चली जाओ।"
रुद्र, किट्टू को देखकर अपने आप को कमजोर महसूस कर रहा था। लेकिन अगले ही पल उसने खुद को मिरर में देख कर कहा "मैं कमजोर नहीं पड़ सकता। किट्टू तुम्हें मेरा टॉर्चर सहना पड़ेगा और तब तक सहना पड़ेगा जब तक तुम खुद सोमनाथ राठौर के पास नहीं चली जाती और मुझसे तलाक नही मांग लेती। तुम्हे अपने बाप के पास तो जाना ही होगा तभी मेरा बदला आसान होगा।"
कुछ देर किट्टू को निहारने के बाद रूद्र भी अपने कमरे में आकर सो गया। अगले दिन जब किट्टू उठी तो उसने अपने आप को बेडरूम में पाया। वह सोचने लगी कि वो बेडरूम में कैसे आई ?
तभी रूद्र रूम में आया और किट्टू को देखकर बोला "ज्यादा खुश मत हो, कल तुम ऑलमोस्ट बेहोश थी इसलिए मैं तुम्हे यहां लेकर आया। अब जल्दी से फ्रेश होकर मेरे लिए खाना बनाओ और कल का रूटीन फॉलो करो, जो जो काम तुमने कल किए थे आज भी वही करने हैं समझ गई?"
यह कहकर रूद्र वहां से चला गया। किट्टू तो बस रुद्र की बात सुनकर हां में अपना सर हिला दी। थोड़ी देर में किट्टू तैयार होकर कमरे से बाहर जाने लगी तो रुद्र से टकरा गई। रूद्र ने किट्टू को देखा तो देखते ही रह गया क्योंकि किट्टू ने हॉट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। मैचिंग लिपिस्टिक, हाथों में चूड़ियां,कानों में बालियां, खुले बाल, हल्का सा मेकअप। किट्टू इस वक्त किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। कोई भी उसे देखता तो बस देखता ही रह जाता। और कुछ ऐसा ही हाल रूद्र का भी था। उसकी नजर किट्टू से हट ही नहीं रही थी। कुछ ही देर में रूद्र अपने होश में आया और किट्टू की तरफ से पलट गया। क्या अब भी करेगा रूद्र किट्टू को परेशान? या उसे हो जायेगा किट्टू से प्यार?
अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Married to a Heartless” only on Pocket Novel!