पिछला भाग!!
विदाई के समय सबकी आखें नम थी वहीं किट्टू और माई एक दूसरे के गले लगकर रो रही थी। तभी रूद्र की दादी ने माई की तरफ देखकर कहा "आप परेशान मत होइए हम किट्टू को बहुत प्यार करेंगे उसे मायके की कमी कभी महसूस नहीं होने देंगे।"
ये कहकर दादी ने किट्टू और रूद्र को लेकर विदा लिया फिर किट्टू एक फूलो से सजी हुई कार में बैठ गई और उसके साथ ही रूद्र भी बैठ गया। किट्टू अब भी काफी रो रही थी वहीं रुद्र एकदम शांत था जैसे उसे कोई फर्क ही ना पड़ रहा हो। अब आगे!!
गाड़ी थोड़ी दूर ही गई थी कि रूद्र ने ड्राइवर से कह, "गाड़ी रोको।"
ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो रूद्र गाड़ी से उतर गया और उसने ड्राइवर से चाबी लेकर कहा "तुम घर जाओ गाड़ी मैं ड्राइव करूंगा।"
फिर रूद्र, ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और पीछे देखकर किट्टू को कहा "आगे आकर बैठो!"
किट्टू चुपचाप बिना कुछ कहे आगे आकर बैठ गई और रूद्र ने गाड़ी स्टार्ट कर दी। गाड़ी अब काफी तेजी से सड़क पर दौड़ रही थी। तभी रुद्र ने अपना फोन निकालकर दादी को कॉल करते हुए कहा "दादी मैं फार्महाउस जा रहा हूं और वहीं से ऑफिस के लिए चला जाऊंगा तो आप मुझे और किट्टू को लेकर ज्यादा परेशान मत होना।"
दादी थोड़ी हैरान होते हुए बोली "तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है? अभी तो बहुत सारी रस्में बाकी हैं और तुम कात्यानी को लेकर फार्महाउस पर जा रहे हो? तुम अभी के अभी वापिस घर आओ रुद्र, हमने तुम्हारी जिद्द पर उस सोमनाथ के घर रिश्ता किया है इसलिए अब तुम अपनी और मनमानी मत करो और चुप चाप घर आओ।"
रुद्र बोला "दादी मुझे किट्टू के साथ अकेले में कुछ टाइम बिताना है इसलिए फॉर्महाउस जा रहा हूं और दादी मैं जल्दी आ जाऊंगा आप निश्चिंत रहिए। "
दादी समझ नहीं पा रही थी की रुद्र को क्या हो गया है? लेकिन दादी को पता था कि रुद्र बहुत गुस्से में है और अगर वो उससे कुछ और पूछेगी तो उसे और भी गुस्सा आ जाएगा, और फिर वो गुस्से में किट्टू के साथ कुछ गलत ना कर दे। ये सोचकर दादी ने रूद्र से प्यार से कहा "ठीक है बेटा तुम कह रहे हो तो मान लेते हैं लेकिन वह बच्ची मासूम है उसपर गुस्सा मत होना और उससे प्यार से बात करना तू समझ रहा है ना रुद्र?"
रुद्र ने गुस्से में अपने मन में कहा "दादी इस मासूम सी बच्ची के करीब जाने में मुझे कोई interest भी नहीं है। बस एक हफ्ता और उसके बाद यह अपने बाप के घर वापस चली जाएगी।"
रूद्र को चुप देखकर दादी ने फिर से कहा "रूद्र जो मैंने कहा है उन शब्दों को अपने दिमाग में अच्छे से बैठा ले,अगर तूने कुछ भी गलत किया तो तू जानता है मेरा गुस्सा।"
रुद्र बोला "हां हां दादी ठीक है मैं समझ गया, मैं अभी ड्राइव कर रहा हूं तो अब मैं फोन रखता हूं।"
वहीँ दादी को अब किट्टू की टेंशन हो रही थी। फिर दादी अपने मन में बोली "आखिर रुद्र चाहता क्या है? हे महादेव, मेरे किट्टू और रुद्र को हमेशा खुश रखना और किट्टू को हिम्मत देना की वो मेरे रुद्र के गुस्से को संभाल सके।"
दादी अपने ही ख्यालों में थी कि तभी दिग्विजय सिंह जी सोफे पर बैठते हुए बोले "क्या हुआ चंद्रकला अपने पोते को फोन पर डांट क्यों रही हो?"
दादी ने हल्के गुस्से में कहा "आपका वो नालायक पोता किट्टू को लेकर फॉर्महाउस चला गया।”
दादा जी मुस्कुराकर बोले "तो क्या हुआ चंद्रकला नई-नई शादी हुई है साथ में समय बिताएंगे!"
दादी ने अपने दोनों हाथों को अपनी कमर पर रखकर दादा जी की तरफ देखते हुए कहा "संजय के पिताजी मुझे पागल मत बनाइए। आप भी जानते हैं और मैं भी जानती हूं कि रूद्र ने उस बच्ची से शादी क्यों की है? रुद्र ने सभी से झूठ बोला है कि उसे किट्टू से प्यार हो गया है, वह लड़की 18 साल की है और ये गधा 25 साल का और फिर वो मिला कब किट्टू से? और कहां मिला? कब हुआ प्यार उसे किट्टू से? घर में या ऑफिस में? वो ऑफिस से सीधे घर आता है और घर से ऑफिस जाता है और फिर वो कहीं जाता भी तो नहीं है। मैं जानती हूं ये सब उसका एक झूठ है, हम कभी उस सोमनाथ के घर नहीं जाना चाहते थे लेकिन इसकी वजह से हमें जाना पड़ा।"
दादा जी बोले "मैं भी जानता हूं लेकिन किट्टू से अच्छी लड़की रूद्र को मिल ही नहीं सकती थी। हो ना हो रूद्र के दिल में प्यार का एहसास हमारी किट्टू ही जगाएगी।"
करीब 2 घंटे गाड़ी चलाने के बाद रूद्र ने गाड़ी एक बहुत बड़े फॉर्म हाउस के सामने आकर रोकी। तभी एक वॉचमैन ने आकर गेट खोला और फिर रूद्र ने फार्म हाउस के अंदर अपनी गाड़ी को एंटर किया। रूद्र, किट्टू को गाड़ी से उतार कर फार्महाउस के अंदर लेकर आया। वह फार्महाउस बहुत ही गंदा था जैसे वहां बहुत दिनों से सफाई ही ना की गई हो। रूद्र ने किट्टू की तरफ देखकर कहा "मैं बहुत थक गया हूं और सोने जा रहा हूं! जब तक मैं आराम करूं तब तक तुम पूरा घर साफ कर लो और आज से तुम एक अच्छी बीवी की तरह घर को संभालो। सारे घर को साफ करो, मेरा खाना बनाओ,मेरा ध्यान रखो अब से तुम्हारा यही काम है। मैं जा रहा हूं तो तुम अपना काम शुरू करो।"
ये कहकर रूद्र वहां से चला गया। वहीँ यह बात सुनकर किट्टू की आंखों में आंसू आ गए। किट्टू को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ ये हो क्या रहा है?
तभी किट्टू ने खुद को देखा और फिर पूरे घर को देखा, तो वो अंदर ही अंदर टूट गई। उसे समझ नही आ रहा था की वो कहां आ गई है और अब आगे उसके साथ क्या होगा?
ये सब सोचते हुए जब किट्टू ने अपनी आंखें बंद की तो उसे माई का चेहरा नजर आया और उनकी कही हुई बात याद आई "बेटा जब तुम ससुराल जाओगी ना तो वहां सब तुम्हारा स्वागत करेंगे,सब तुम्हें प्यार करेंगे तुम्हे बहुत सारे उपहार देंगे,रूद्र तुम्हें मुंह दिखाई देगा और फिर वो तुम्हारा ख्याल भी रखेगा। वहां तुम्हें कोई काम करने की जरूरत नहीं होगी,10-10 नौकर काम करते हैं रूद्र के घर में, तुम वहां राजकुमारी बनकर रहोगी।"
किट्टू आंखें बंद करके माई के बारे में सोच ही रही थी की तभी उसके कानो में एक आवाज आई "किट्टू.... किट्टू…"
किट्टू ने अपनी आंखें खोलकर देखा तो सामने रूद्र खड़ा था। रूद्र पहले तो किट्टू से आराम से बात कर रहा था लेकिन जब उसने देखा कि किट्टू अपने ही ख्यालों में गुम है तो उसे बहुत ही गुस्सा आ गया। उसने किट्टू के बाल को पकड़कर उसे उठाया और गुस्से में कहा "मैंने तुमसे कहा था कि तुम घर का काम करो और तुम हो कि यहां बैठकर सपने देख रही हो? सोमनाथ राठौर ने कुछ सिखाया नहीं है क्या? कि शादी के बाद एक लड़की को घर कैसे संभालना चाहिए?"
किट्टू यह सब सुनकर सुबक रही थी और रूद्र के ऐसे पकड़ने से उसे दर्द हो रहा था, लेकिन रूद्र को इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ रहा था। रूद्र ने आगे कहा "अगर तुम्हारे मुंह से मैंने कभी भी रोने की आवाज सुनी या तुमने कभी मुझसे बहस करने की कोशिश की तो तुम सोच भी नहीं सकती की मैं तुम्हारे साथ क्या करूंगा। मेरी बात मानने के अलावा तुम्हारे पास दुसरा कोई ऑप्शन नहीं है, इसलिए जो कह रहा हूं करो। पूरा घर साफ करो और उसके बाद तुम्हें खाना भी बनाना है, तो चलो उठो और ये सब साफ करना स्टार्ट करो।"
इतना कहकर रूद्र वहां से चला गया। किट्टू तो पहले से ही भारी-भरकम लहंगे में थी और उसने ज्वेलरी भी पहनी हुई थी तो उसका शरीर उसके भारी लहंगे का भार संभाल नहीं पा रहा था, ऊपर से रूद्र ने उसे काम करने के लिए कह दिया। किट्टू ने रोते रोते अपनी सारी ज्वेलरी उतारी और एक टेबल पर रख दी। फिर उसने अपने लहंगे की चुन्नी को साइड में रखा और अपना काम करना शुरु कर दिया। किट्टू ने रोते-रोते पूरे हॉल की सफाई की फिर एक एक करके सारे कमरे साफ किए और उसके बाद पूरे घर के पर्दे, बेडशीट को निकालकर सभी को धोने के लिए बाथरुम में रख दिया। ये सब करते करते शाम भी हो गई। वहीं किट्टू अब भी काम कर रही थी जिसकी वजह से किट्टू को बहुत थकावट हो रही थी। धूल और गंदगी से किट्टू का रेड लहंगा पूरा ब्राउन हो चुका था। रूद्र जब सोकर उठा तो वह नीचे hall में आया। रूद्र ने जब चारों तरफ अपनी नज़रें घुमाई तो देखा पूरा घर एकदम साफ था। क्या सच में इस शादी की उम्र बस एक हफ्ते की है? क्या रुद्र, किट्टू की मासूमियत से प्यार कर पाएगा? क्या ये अनचाही शादी चल पाएगी? और क्या किट्टू, रुद्र के दिल में जगह बना पाएगी?
अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Married to a Heartless” only on Pocket Novel!