Chapter 2 / 917

Married to a Heartless| मैरिड टू अ हार्टलेस| Author- The Stranger

Chapter 2

Married to a Heartless| मैरिड टू अ हार्टलेस| Author- The Stranger ·Monika

सोमनाथ के बुलाने पर किट्टू बाहर हॉल में चली आई वहीँ किट्टू को बहुत घबराहट हो रही थी इसलिए उसने अपनी आंखें नीचे की हुई थी। किट्टू ने आज बेबी पिंक कलर का फ्रॉक सूट पहना था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। माई के कहने पर किट्टू जाकर रुद्राक्ष की दादी के पास बैठ गई। दादी ने किट्टू की तरफ देखकर कहा- "हमें तो यह लड़की पसंद है अब हमारे रुद्राक्ष की शादी इसी से होगी, यह लड़की तो साक्षात लक्ष्मी का रूप है।"

रुद्राक्ष ने भी किट्टू की तरफ देखा तो वो समझ गया कि यह तो वही लड़की है जो कुछ दिनों पहले उससे टकराई थी। रुद्राक्ष तो किट्टू को देखता ही रह गया। किट्टू बहुत सुंदर लग रही थी लेकिन रुद्राक्ष का गुस्सा और उसका घमंड उसके दिल में किट्टू के लिए जगह नहीं बनाने दे रहा था। दादी ने किट्टू को अपनाने की रस्में शुरू की। उन्होंने किट्टू को कुछ मिठाई के डिब्बे, फल, कुछ ज्वेलरी बॉक्स और पैसे देकर कहा- "आज से तुम्हारी बेटी हमारी हुई सोमनाथ।"

अब आगे!!

तभी दादा जी बोले- "सोमनाथ पिछली बातों को भूल जाओ हम आज से एक नई शुरुआत करते हैं। तुम्हारी बेटी को हम राजकुमारी बनाकर रखेंगे और उम्मीद करते हैं कि तुम भी इस रिश्ते को ईमानदारी से निभाओगे। हमारे रूद्र को तुम्हारी बेटी पसंद है इसलिए हम तुम्हारे घर में खड़े हैं वरना तुम भी जानते हो की इस चौखट पर आना हम कभी भी पसंद नहीं करते।"

सोमनाथ ने नकली हंसी हंसते हुए कहा- "अरे दिग्विजय जी कैसी बात कर रहे हैं आप ? मैं पुरानी बातों को कब का भूल चुका हूं अब तो मेरे और रुद्र के बीच में बिजनेस रिलेशन भी है।"

दादा जी बोले- "हां ठीक है तो फिर शादी का मुहूर्त निकलवा लो हम जल्द से जल्द अपनी बहू को अपने घर लाना चाहते हैं।"

और इसी के साथ अपनाने की सारी रस्में भी खत्म हो गई। रुद्राक्ष यह सब देख रहा था लेकिन उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। उसने मन ही मन कहा- "सोमनाथ राठौड़ अब मैं तुम्हें बताऊंगा की दर्द क्या होता है? मैं तुम्हारी बेटी को इतना तड़पाऊगा.... इतना तड़पाऊंगा.. कि तुम सोच भी नहीं सकते और फिर वह खुद आकर तुमसे कहेगी कि मुझे मार दो पापा।"

वहीं सोमनाथ जी ने रुद्राक्ष की तरफ देखकर मन ही मन कहा- "तुम मुझे शह देने आए थे रुद्राक्ष पर मैंने तुम्हें मात ही दे दी।"

रस्में खत्म होने के बाद रुद्राक्ष अपने भाई बहन और दादा, दादी के साथ राठौर हाउस जा रहा था तभी वो एक नौकर से टकरा गया जिसकी वजह से उसे गुस्सा आ गया। रूद्राक्ष ने बहुत गुस्से से उस नौकर को डांट दिया और फिर जाते जाते किट्टू को देखते हुए अपनी आखों पर गॉगल्स चढ़ा लिए। फिर एक स्माइल करते हुए अपने मन में कहा- "आदत डाल लो किट्टू तुम्हें इस गुस्से को रोज झेलना है और तुम्हे ये तब तक झेलना होगा जब तक तुम टूट कर बिखर नहीं जाती।"

वहीं ये यह सब देखकर किट्टू अंदर तक डर गई। वह भागती हुए माई के पास गई और उनके गले लगकर रोने लगी। माई ने किट्टू को समझाते हुए कहा- "बेटा कोई पति अपनी पत्नी पर बिना बात गुस्सा नहीं करता और मैं जानती हूं मेरी किट्टू कभी कोई गलती नहीं करेगी। तू रो मत बेटा वो तुझे बहुत प्यार करेगा, मेरी राजकुमारी के लिए रुद्राक्ष एक राजकुमार ही है तो चुप हो जा मेरी बच्ची रो मत, अब तो तेरे रोने के दिन खत्म हो रहे हैं।"

देखते ही देखते शादी का दिन भी नजदीक आ गया। किट्टू के हाथों में रुद्राक्ष के नाम की मेंहदी लगी हुई थी और उस मेंहदी का रंग किट्टू के हाथ पर खूब चढ़ा था। माई ने किट्टू के हाथ को देखकर कहा- "देखा बेटी कितना गहरा रंग आया है रुद्राक्ष तुम्हे बहुत प्यार करेगा।"

ये सुनकर किट्टू शर्माने लगी।

शादी का दिन, .

किट्टू लाल लहंगे में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। रुद्राक्ष भी वाइट शेरवानी में एकदम राजकुमार लग रहा था। किट्टू जब मंडप में आई तो रुद्राक्ष की नजर उस पर गई। रुद्राक्ष के दिल में ना जाने क्यों किट्टू के लिए प्यार वाली फिलिंग्स आने लगी, लेकिन उसने उन फीलिंग्स को वहीँ दबा दिया। कुछ देर बाद दोनो के फेरे होने लगे। रुद्राक्ष ने फेरे लेते हुए गुस्से में अपने मन में मन कहा- "राजकुमारी कात्यानी और सबकी प्यारी किट्टू मैं तुम्हें कभी अपनी पत्नी नहीं मानूंगा और ना ही तुम्हें पत्नी का दर्जा दूंगा। तुम यह शादी एक हफ्ता भी निभा लो तो बहुत है क्योंकि मैं तुम्हारी वो हालत करूंगा की तुम एक हफ्ते में ही मुझसे डाइवोर्स मांगोगी।"

वहीं कात्यानी ने मन ही मन कहा- "मैं अग्नि को साक्षी मानकर कहती हूं की मैं हमेशा रुद्राक्ष को अपना पति मानूंगी,हमेशा इनके कहे अनुसार चलूंगी और जो यह जो कहेंगे वही करूंगी।"

शादी में रुद्राक्ष का दोस्त निहाल भी आया हुआ था। निहाल और रुद्राक्ष बचपन के दोस्त थे,रूद्राक्ष हमेशा निहाल की बात सुनता था। अगर कभी रुद्राक्ष गुस्से में होता था तो निहाल के अलावा किसी और की बात उसके कानों में जाती ही नहीं थी। रुद्राक्ष, निहाल को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानता था और निहाल भी रुद्राक्ष को अपने भाई जैसा ही मानता था। निहाल, रुद्राक्ष के लिए कुछ भी कर सकता था। वह दोनों बिजनेस पार्टनर और दोस्त दोनों ही थे। दोनों का बचपन साथ में ही बीता था। निहाल बचपन से ही प्रताप हाउस में रहता था फिर जब वो बड़ा हुआ तो उसने अपना बिजनेस रुद्र के साथ सेटअप किया और फिर खुद के विला में शिफ्ट हो गया। निहाल ने जब कात्यानी को देखा तो अपने मन में कहा- "यह प्यारी और छोटी सी बच्ची इस राक्षस को कैसे संभालेगी ? इसका गुस्सा तो मैं भी नहीं संभाल पाता तो यह लड़की कैसे संभालेगी?"

फिर निहाल ने ऊपर देखकर कहा- "भगवान इस लड़की का ध्यान रखना ऐसा ना हो कि रुद्र के गुस्से की आग में यह लड़की जल जाए।"

रुद्राक्ष और कात्यानी की शादी हो गई। तभी सोमनाथ राठौड़, रुद्राक्ष के पास कुछ पेपर लेकर आए। सोमनाथ ने बड़े प्यार से कहा- "जमाई सा, आपकी और मेरी बेटी की शादी हो गई है तो अब इन पेपर पर साइन करने में आपको कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।"

सोमनाथ ने जब रूद्र से पेपर्स पर साइन करने को कहा तो रूद्र ने डेविल स्माइल करते हुए सोमनाथ की तरफ देखकर कहा- "ससुर जी अब तो मैं आपका जमाई बन गया हूं, तो अब तो घर आना जाना लगा ही रहेगा तो फिर इन पेपर पर मैं बाद में साइन कर दूंगा अभी विदाई कर लेते हैं।"

यह सुनकर सोमनाथ राठौड़ बस दांत पीसकर रह गए क्योंकि रूद्र उन पेपर पर अब भी साइन करने के लिए तैयार नहीं था। रूद्र और राठौर की कंपनी ने मिलकर एक साथ एक कॉन्ट्रैक्ट लिया था। राठौर जल्द से जल्द वह कॉन्ट्रैक्ट स्टार्ट करना चाहता था लेकिन रूद्र उसे बार-बार टाल रहा था जिसकी वजह से राठौर की कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था, लेकिन रूद्र की कंपनी को कोई खास नुकसान नहीं हो रहा था इसलिए रूद्र उसे पूरा करने में बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं कर रहा था। उस कॉन्ट्रैक्ट के चलते ही रूद्र ने सोमनाथ राठौर से उसकी बेटी का हाथ मांगा था और अब शादी होने के बाद भी वो उस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए तैयार नहीं था। और जब तक रूद्र के साइन नहीं होंगे तब तक वह कॉन्ट्रैक्ट स्टार्ट नहीं किया जा सकता वहीँ कॉन्ट्रैक्ट जितना लेट होगा राठौर कंपनी को उतना ही नुकसान झेलना पड़ेगा। विदाई के समय सबकी आखें नम थी वहीं किट्टू और माई एक दूसरे के गले लगकर रो रही थी। तभी रूद्र की दादी ने माई की तरफ देखकर कहा- "आप परेशान मत होइए हम किट्टू को बहुत प्यार करेंगे उसे मायके की कमी कभी महसूस नहीं होने देंगे।"

ये कहकर दादी ने किट्टू और रूद्र को लेकर विदा लिया फिर किट्टू एक फूलो से सजी हुई कार में बैठ गई और उसके साथ ही रूद्र भी बैठ गया। किट्टू अब भी काफी रो रही थी वहीं रुद्र एकदम शांत था जैसे उसे कोई फर्क ही ना पड़ रहा हो। मिस्टर राठौर, रुद्र से कौन से पेपर पर साइन करने को कह रहे हैं? क्या रुद्राक्ष पेपर पर साइन करेगा?

अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Married to a Heartless” only on Pocket Novel!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels