एक प्यारी सी लड़की जिसकी उम्र लगभग 18 साल होगी वो सड़क पर तेजी से भाग रही थी, भागते-भागते वो एक लड़के से टकराई जो अपनी गाड़ी के बाहर खड़ा था। उस लड़के की नजर जब उस लड़की पर पड़ी तो, वो लड़की को देखता ही रह गया, वो लड़की दिखने में बहुत खूबसूरत थी, उसके लंबे सुनहरे बाल, बड़ी-बड़ी पलकें, गोरा रंग, चेहरे पर मासूमियत थी, उसकी हाईट लगभग 5 फुट 3 इंच थी। वो लड़की अपने हाथ जोड़कर उस लड़के से मदद मांगने लगी और सुबकते हुए उसके पीछे जाकर खड़ी हो गई। वो लड़का जो काफी हेंडसम था, वो उस लड़की के बिना बोले ही उसकी सारी बात समझ गया, तभी वहां पर 4 से 5 आदमी आ गए। ये देखकर उस लड़की ने घबराते हुए उस लड़के की बाजू कसकर पकड़ ली, वो लड़की इस वक्त बहुत ज्यादा डरी हुई थी। तभी उन आदमियों में से एक आदमी ने कहा,_"ए लड़के ज्यादा हीरो मत बन, लड़की को इधर ला।"
उस लड़के ने उन आदमियों को देखकर गुस्से में कहा,_"अगर तुम में से किसी ने भी इस लड़की को हाथ भी लगाया तो, इसका अंजाम तुम लोगों को बहुत भारी पड़ेगा।"
लड़के की बात सुनकर उनमें से एक आदमी आगे आया और उसने लड़की की तरफ अपना हाथ बढ़ाया, पर वो आदमी उस लड़की को छू पाता उससे पहले ही उस लड़के ने आदमी के मुंह पर एक जोरदार पंच मारा, जिससे वो सीधा जमीन पर जा गिरा। देखते ही देखते उस लड़के ने पांचों आदमियों को पल भर में धूल चटा दी और उस लड़के के हाथों मार खाने के बाद वो सभी आदमी जमीन पर पड़े दर्द से कर्रा रहे थे। तभी वो लड़का उस लड़की के पास आया और उससे बोला,_"डरो मत और ये बताओ की तुम्हारा घर कहां है? और तुम्हारा नाम क्या है?"
वो लड़की कुछ रिएक्ट करती उससे पहले ही वहां पर एक कार आकर रूकी। गाड़ी में एक 70 साल की बूढ़ी औरत बैठी हुई थी, फिर वो औरत गाड़ी से उतरकर लड़की के पास आते हुए बोली,_"बेटा किट्टू तुम कहां चली गई थी? मैं कितना परेशान हो गई थी, चलो घर चलते हैं।"
तभी बूढ़ी औरत की नजर वहां जमीन पर पड़े आदमियों पर गई, उन्हें देखकर वो समझ गई कि यहां क्या हुआ होगा?
बूढ़ी औरत ने लड़के की तरफ देखकर हाथ जोड़ते हुए कहा,_"बेटा तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद, तुमने मेरी किट्टू को बचा लिया मैं तुम्हारा ये एहसान कभी नहीं भूलूँगी।"
इतना कहकर उसने किट्टू का हाथ पकड़ा और साथ ले जाकर गाड़ी में बैठ गई, थोड़ी देर में वो गाड़ी वहां से जा चुकी थी और वो लड़का उन्हे जाते हुए देख रहा था। कुछ दिनों बाद, राठौर हाउस में। आज सोमनाथ राठौर की बेटी को देखने के लिए लोग आ रहे थे, सोमनाथ राठौर राजस्थान के एक जाने-माने हस्ती थे, जिनके पास रूतबे के साथ-साथ बेशुमार दौलत और ताकत भी थी। सोमनाथ राठौर की उम्र करीब 50 साल थी, वो दिखने में हट्टे कट्टे थे, वहीँ उनके चेहरे पर घमंड और आंखों में दौलत की चमक साफ दिखती थी। सोमनाथ राठौर ने अपनी पत्नी शांता की तरफ देखकर कहा,_"अगर अपनी बेटी को बचाना चाहती हो तो, किट्टू को ऐसे तैयार करो कि रुद्राक्ष प्रताप सिंह उसे देखते ही पसंद कर ले।"
सोमनाथ राठौर के गुस्से से सब डरते थे, घर में किसी को भी उनके सामने ना कहने की हिम्मत नहीं थी, उनकी पत्नी भी उनके गुस्से को जानती थी इसलिए उन्होने जवाब में कुछ नहीं कहा और चुपचाप किट्टू के कमरे में चली गई। कमरे में जाकर शांता ने उस बूढ़ी औरत को देखकर कहा,_"माई इसे जल्दी तैयार करो, रुद्राक्ष प्रताप सिंह आते ही होंगे और ऐसे तैयार करना कि वो इसे देखते ही पसंद कर लें।"
माई ने कहा,_"बहु रानी ये तो अभी बहुत छोटी है, अभी तो ये 18 साल की भी नहीं हुई है, इस बच्ची पर कुछ तो तरस खाओ, अभी इसकी उम्र घर गृहस्ती संभालने की नहीं हुई है।"
शांता ने गुस्से में कहा,_"अब घर की नौकरानी मुझे बताएगी कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नही?"
माई ने फिर भी हिम्मत करते हुए कहा,_"बहु रानी, रूद्राक्ष प्रताप सिंह का गुस्सा तो राजस्थान में सभी जानते हैं, वो तो इससे 7 साल बड़े हैं फिर ये मासूम सी बच्ची, उनके गुस्से का सामना कैसे कर पाएगी? किट्टू पर थोड़ा तो तरस खाइए और आप इसकी हालत भी जानती ही है।"
शांता को अब माई की बातों पर गुस्सा आने लगा था, उसने दांत पीसते हुए कहा,_"क्या तुम्हें अपनी नौकरी प्यारी नहीं है जो, तुम मुझसे इतनी बकवास कर रही हो? जो कह रही हूं वो करो, किट्टू को तैयार करो और अगर उस रुद्राक्ष को ये पसंद नहीं आई तो आज तुम्हारी नौकरी का आखिरी दिन होगा।"
किट्टू, माई और शांता की बातें सुनकर एक ओर खड़ी होकर रो रही थी, पर जब उसने ये सुना तो माई की तरफ ना में गर्दन हिला दी और अब माई भी कुछ नहीं कर सकती थी, माई ने किट्टू को बहुत अच्छे से तैयार किया, किट्टू इतनी सुंदर लग रही थी कि रुद्राक्ष क्या दुनिया में कोई भी उसे देख लेता तो एक पल में पसंद कर लेता। माई ने किट्टू की तरफ देखकर कहा,_"किट्टू बेटा रोते नहीं हैं, शादी तो सबको करनी होती है और एक ना एक दिन सब शादी करते हैं, तुम्हें भी रुद्राक्ष से शादी करनी है और वो तुम्हें राजकुमारियों की तरह रखेगा, तुम्हे बहुत प्यार करेगा तो चलो अब हँस कर दिखाओ मुझे।"
इतना सुनकर किट्टू ने माई की तरफ देखकर मुस्कुरा दिया। माई ने कमरे से बाहर की तरफ देखा तो हॉल मे वही लड़का बैठा हुआ था, जिसने किट्टू को उन गुंडों से बचाया था, ये देखकर माई खुश हो गई, उन्होंने किट्टू को आकर कहा,_"अरे रुद्राक्ष तो वही है जिससे हम दोनों मिले थे और जिसने तुम्हे बचाया था।"
किट्टू ने कुछ नहीं कहा, बस थोड़ा सा मुस्कुराई और बाहर जाने के लिए तैयार हो गई। रुद्राक्ष प्रताप सिंह की हाइट लगभग 6 फुट 1 इंच थी, रंग गेहुआ, चेहरे पर हल्की हल्की दाढ़ी, काली आखें, थ्री पीस सूट में रुद्राक्ष किसी हीरो से कम नहीं लग रहा था, रुद्राक्ष को देखकर लगता भी नहीं था कि उसे गुस्सा आता होगा, लेकिन रुद्राक्ष के अंदर बदले की आग जल रही थी, इसलिए उसने राठौर की बेटी से शादी करने का फैसला लिया था। रूद्राक्ष अपने दादा, दादी, छोटी बहन नव्या और अपने छोटे भाई शुभ के साथ किट्टू को देखने आया था, नव्या और शुभ दोनों जुड़वा भाई बहन थे और दोनों की ही उम्र लगभग 21 साल थी। नव्या भी बहुत सुंदर थी, उसके अंदर अपनी मां संध्या की छवि नजर आती थी, वहीं शुभ तो रूद्राक्ष की परछाई लगता था, शुभ, रूद्राक्ष से छोटा था, लेकिन उसमें उसकी झलक नजर आती थी। सोमनाथ के बुलाने पर किट्टू बाहर हॉल में चली आई, वहीँ किट्टू को बहुत घबराहट हो रही थी, इसलिए उसने अपनी आंखें नीचे की हुई थी। किट्टू ने आज बेबी पिंक कलर का फ्रॉक सूट पहना था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। माई के कहने पर किट्टू जाकर रुद्राक्ष की दादी के पास बैठ गई। दादी ने किट्टू की तरफ देखकर कहा,_"हमें तो ये लड़की पसंद है, अब हमारे रुद्राक्ष की शादी इसी से होगी, ये लड़की तो साक्षात लक्ष्मी का रूप है।"
रुद्राक्ष ने भी किट्टू की तरफ देखा तो वो समझ गया कि ये तो वही लड़की है जो कुछ दिनों पहले उससे टकराई थी, रुद्राक्ष तो किट्टू को देखता ही रह गया, किट्टू बहुत सुंदर लग रही थी, लेकिन रुद्राक्ष का गुस्सा और उसका घमंड उसके दिल में किट्टू के लिए जगह नहीं बनाने दे रहा था। दादी ने किट्टू को अपनाने की रस्में शुरू की, उन्होंने किट्टू को कुछ मिठाई के डिब्बे, फल, कुछ ज्वेलरी बॉक्स और पैसे देकर कहा,_"आज से तुम्हारी बेटी हमारी हुई सोमनाथ।"
क्या ये शादी भर देगी किट्टू की ज़िंदगी में खुशियां? या रुद्राक्ष के रूप में आ रही है उसकी ज़िंदगी में कोई नई मुसीबत?
अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Married to a Heartless” only on Pocket Novel!