Chapter 5 / 1248

Malang | मलंग | Author - Hell Queen

Chapter 5

Malang | मलंग | Author - Hell Queen ·Hell Queen

महक की बात को सुनकर रचना उसे घूरते हुए बोली-" इस घर में वही होता है, जो मृत्युंजय चाहता है और अगर तुम्हें जाना है, तो मृत्युंजय से पूछो।"

निर्जला रचना की तरफ़ देखते हुए थोड़े गुस्से में बोली-" चुप रहो रचना, किसी से बात करने की तमीज़ तुम्हारे अंदर नहीं है, क्या तुम्हें नहीं पता मेहमानों से कैसे बात करते हैं ?"

रचना निर्जला की बात पर बोली-" मुझे बेहतर तरीके से पता है दीदी किस से कैसे बात करनी है, औकात को देखकर लोगों को जज किया जाता है।"

शेखर रचना की बात पर बोले-" बहन जी, हम भले ही मिडिल क्लास फैमिली से हैं, लेकिन इज़्ज़त की रोटी खाते हैं, किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते बेटी के घर आए हैं, इसलिए हम आपको कुछ नहीं कह रहे।"

"अच्छा अगर मैं कुछ और कहूं तो क्या तुम मुझ पर हाथ उठाओगे ! ",रचना ने गुस्से में कहा। महक शेखर के हाथ को पकड़कर बोली-"पापा हम कल आ जाएंगे, पक्का आ जाएंगे, लेकिन प्लीज़ आप यहां मत आइएगा, जिस घर में मेरे पिता की इज़्ज़त ना हो, मैं नहीं चाहती कि आप वहां फिर से ज़लील होने आए"।

"लेकिन बेटा पग फेरे के रसम के लिए जाना होता है", शेखर जी ने महक को समझाने के नाते कहा। निर्जला शेखर की तरफ देखते हुए बोली-" भाई साहब ,आप फ़िक्र मत कीजिए ,हम महक को कल मृत्युंजय के साथ भेज देंगे, हमें यकीन है, मृत्युंजय मना नहीं करेगा।"

शेखर निर्जला को शुक्रिया भरी नज़र से देखने के बाद महक के सिर पर हाथ फेर साथ लाए गिफ्ट्स को कॉफी टेबल पर रखकर वहां से चले जाते हैं। रचना महक के पास जाकर उसे घूरते हुए कहती हैं-"मृत्युंजय ने क्या कहा है तुम्हें सुनाई नहीं दिया है क्या, अगर तुमने इस घर से एक कदम भी बाहर निकाले ,तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।"

महक रचना की बात पर कुछ नहीं कहती ,तो रचना महक के हाथ को पकड़ उसे खींचते हुए स्टोर रूम की तरफ ले जाती है और अंदर धक्का देते हुए कहती है-" ये स्टोर रूम पूरा साफ़ करो, जब तक साफ़ नहीं होगा, तुम्हें खाने को भी नहीं मिलेगा।"

महक गिरते-गिरते ख़ुद को संभाल लेती है और धीरे से कहती है-" मैं साफ़ कर दूंगी। "

निर्जला रचना को नाराज़गी में देखते हुए बोली-" रचना ये जो तुम कर रही हो ना, बिल्कुल ठीक नहीं कर रही हो, महक इस घर की बहू है, ना कि नौकर।"

रचना निर्जला की बात पर बोली-" दीदी आप चुप रहिए, मुझे अच्छे से पता है, इनके जैसी टेढ़ी खीर को कैसे सीधा करना है।"

निर्जला महक की तरफ देखने लगती है, तो महक कहती है- "आप फिकर मत कीजिए, आप जाइए यहां से मेरे कारण अपने रिश्ते ख़राब मत कीजिए।"

निर्जला सिम्पैथी भरी नज़रों से महक को देखते हुए वहां से चली जाती है। रचना महक को घूरने के बाद मुंह बनाते हुए वहां से चली जाती है। .....शाम का वक़्त......

मृत्युंजय, विकल्प,पीतांबर और राजेंद्र ऑफिस से शाम को घर आते हैं। महक ने तब तक स्टोर रूम साफ़ कर लिया था और वो थक कर अपने कमरे में जा चुकी थी। मृत्युंजय अपनी सरसरी नज़र हॉल में डालने के बाद सीधे अपने कमरे में आ जाता है, उसे बाथरूम से पानी गिरने की आवाज़सुनाई देती है। मृत्युंजय अपने हाथ में पकड़ा बैग सोफे पर रख देता है और अपना कोट निकालकर सोफ़े पर रखने के बाद, शर्ट के बटन खोलते हुए उसे भी निकाल कर सोफ़े पर फेंक देता है। कुछ देर बाद महक बाथरोब पहनकर बाथरूम से बाहर आती है, उसे नहाना पड़ा क्योंकि धूल मिट्टी के कारण वो पूरी तरीके से गंदी हो गई थी। महक की नज़र मृत्युंजय पर जाती है, जो कि उसे ही देख रहा था, मृत्युंजय महक को ऊपर से लेकर नीचे तक देखते हुए अपने कदम उसकी तरफ बढ़ा देता है। महक मृत्युंजय को अपनी तरफ़ आता हुआ देखकर बाथरोब को कस कर पकड़ लेती है और अपना सिर झुका लेती है। महक को मृत्युंजय की गर्म सांसे अपने चेहरे पर महसूस हो रही थी, मृत्युंजय हल्का नीचे झुककर महक के गले पर बाइट कर लेता है, महक का शरीर ठंडा था, मृत्युंजय के गर्म होठ के एहसास से ही वो अपनी आँखें मीच लेती है। मृत्युंजय महक के गले पर किस करते हुए उसके कान में जाकर धीरे से बोला-" कैसा लग रहा है, रोड से सीधा मखमली गद्दे पर आते हुए।"

मृत्युंजय कि इस इंसल्ट को सुनकर महक की आँखों में नमी तैर जाती है, महक अपनी भीगी पलकें उठाकर मृत्युंजय की तरफ देखते हुए धीरे से बोली-"आप जैसा समझ रहे हैं, मैं वैसी लड़की नहीं हूँ।"

मृत्युंजय महक से दूर होकर उसे ऊपर से लेकर नीचे तक देखते हुए बोला - “सच में, कौन लड़की कहती है कि मैं पैसों के लिए किसी से शादी कर रही हूं ,या फिर किसी की दुल्हन को मंडप से भगा सकती हूँ।”

महक मृत्युंजय की बात पर बोली- "आप मेरा यकीन कीजिए, मैंने कुछ नहीं किया है।"

मृत्युंजय महक के बाज़ू को मज़बूती से पकड़ कर गुस्से से बोला-"अगर मुझे मेरी बहन सही सलामत नहीं मिली, तो तुम्हारे भाई की लाश भी तुम्हें सही सलामत नहीं मिलेगी।"

"स....सर हमें दर्द हो रहा है !", महक ने मृत्युंजय से अपनी बाज़ू छुड़ाने की कोशिश करते हुए कहा। मृत्युंजय महक को पकड़कर बिस्तर की तरफ धकेलते हुए बोला-" दर्द तो मुझे हो रहा है,जब मैं तुम्हें देख रहा हूं मेरे सीने में आग लग रही है कि, तुम वही लड़की हो, जिसके कारण मेरी दुल्हन भागी ,और तुम्हारा भाई मेरी बहन को लेकर भागा, मेरी इंसल्ट हुई।"

महक अपनी आँखों में आंसू लिए मृत्युंजय से बोली- "मेरी क्या गलती है, मेरा भाई आपकी बहन को लेकर नहीं भाग सकता, मुझे अपने भाई पर पूरा यकीन है।"

"तो तुम क्या कहना चाहती हो, मेरी बहन तुम्हारे भाई के अलावा किसी और लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी और उसी के साथ उसने अपनी शादी छोड़कर भागना ज़्यादा बेहतर समझा ! ", मृत्युंजय ने गुस्से में चिल्ला कर कहा। मृत्युंजय के गुस्से भरी आवाज़ को सुनकर महक घबरा जाती है, कि तभी महक का फोन बजने लगता है, मृत्युंजय गुस्से में महक का फोन देखता है और उसे उठाकर जमीन पर पटक देता है। मृत्युंजय ऐसा करने पर महक डर से अपनी आँखें मीच लेती है, मृत्युंजय महक के जबड़े को मजबूती से पकड़ कर कहता है -"दोबारा अगर मेरे सामने मुंह खोलने की कोशिश करोगी, तो तुम्हें बोलने लायक भी नहीं छोडूंगा।"

महक जल्दी से अपना सिर हिला देती है, मृत्युंजय उसके चेहरे को झटकते हुए बाथरूम में चला जाता है। महक ख़ुद को संभालते हुए जल्दी से क्लोजेट की तरफ चली जाती है और अपने लिए एक पतली सी सिल्क की साड़ी उठाकर पहन लेती है, फिर बाथरोब बाथरूम के बाहर टांग जल्दी से कमरे से बाहर चली जाती है। महक जब नीचे आती है तो देखती है, सभी लोग हॉल में बैठे हुए थे । विकल्प महक से बोला-" भाभी आज आपकी पहली रसोई है, हमें कुछ मीठा खिलाइए।"

विकल्प की बात पर महक हल्का मुस्कुराकर बोली-" आप क्या खाना चाहते हैं भैया ?"

विकल्प महक की बात सुनकर मुंह बनाते हुए बोला-" रिश्ते में आप हमसे बड़ी है,इसलिए देवर जी कहिए।"

"लेकिन उम्र में तो आप मुझसे बड़े हैं ना भैया, इसलिए मैं आपको भैया ही बोलूंगी।", महक ने हल्का मुस्कुराकर कहा। महक की बात पर वहां बैठे सब लोग मुस्कुरा देते हैं, रचना चिढ़ते हुए महक से कहती है-" अब क्या अपनी बातों से ही हम सबका पेट भरने वाली हो ?"

रचना की तेज़ आवाज़सुनकर महक जल्दी से बोली-" जी नहीं, मैं अभी बनाती हूँ। "

इतना कहकर महक किचन की तरफ चली जाती है।

पितांबर रचना की तरफ देखते हुए बोला-" ये कैसा सुलुक कर रही हो तुम, ये बात मत भुलना जितना तुम्हारा महक पर हक है, उतना ही निर्जला भाभी का भी है।"

रचना पितांबर की बात पर उसे देखते हुए बोली-" हां तो हम कौन सा मना कर रहे हैं, जताए हक़ जो करना है करे, हम किसी से कुछ नहीं कह रहे, लेकिन अगर किसी ने भी उस लड़की को सिर चढ़ाने की कोशिश की, तो हम उसे वापस ज़मीन पर गिराने से पहले एक बार भी नहीं सोचेंगे।"

पितांबर रचना से ज़्यादा बहस नहीं करता, क्योंकि उसे पता था रचना से बहस करना, मतलब दीवार पर अपना सिर मारना था। महक किचन में आती है, तो देखती है वहां पर शेफ पहले से ही खड़े हुए थे कि तभी पीछे पीछे रचना भी आ जाती है और शेफ से कहती है-" आज आप लोगों की छुट्टी, आज का सारा खाना हमारी नई बहु रानी बनाएगी। "

रचना की बात सुनकर शेफ थोड़ा हैरान हो जाते हैं, महक उन लोगों को हल्का मुस्कुरा कर कहती है-" मैं खाना बना लुंगी, आप लोग जाकर आराम कीजिए। "

महक की बात पर वो लोग अपना सिर झुका कर वहां से चले जाते हैं। उन लोगों के जाने के बाद रचना महक को घूरते हुए कहती है-" मृत्युंजय को इलायची और काजू से एलर्जी है, पहले से बता दे रही हूँ, अगर तुमने किसी भी खाने में इन दो चीज़ों का इस्तेमाल किया, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा, क्योंकि मैं मृत्युंजय के तबीयत को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। "

महक रचना की धमकी को सुनकर जल्दी से बोली-"जी हाँ फिकर मत कीजिए।"

रचना वहां से चली जाती है, महक एक गहरी सांस लेकर खाना बनाना शुरु कर देती है। रात का वक्त सभी लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए थे, मृत्युंजय भी डिनर के लिए नीचे आता है ,तो उसे बाक़ी दिनों से अलग खाने की खुशबू महसूस होती है। रचना महक को बोली-" अब खड़ी-खड़ी देखती रहोगी या फिर सबको खाना दोगी ?"

रचना की बात पर महक जल्दी से सबको खाना परोसना शुरू कर देती है, उसने खाने में गोभी की सब्जी, भिंडी फ्राई, पनीर कोफ्ता, पराठे और चावल बनाया था, और मीठे में खीर बनाई हुई थी। राजेंद्र पूरा खाना देखते हुए हल्का मुस्कुरा कर बोले-" सच में अपने लोगों के हाथों के खाने का स्वाद अलग ही होता है। "

राजेंद्र की बात पर महक उसकी तरफ़ देखते हुए धीरे से बोली-" ऐसी बात है तो मैं हर रोज तीनों समय का खाना बना दूँगी। "

रचना महक की बात पर फिर से उसे ताना देते हुए बोली - "अच्छी बात है, मुफ़्त की रोटी तोड़ने से अच्छा कुछ काम ही कर लोगी।"

रचना की बात पर महक कुछ नहीं कहती, सभी लोग खाना शुरू करते हैं। विकल्प जल्दी से खीर की कटोरी उठाकर उसे खा लेता है और अपनी कटोरी आगे लाते हुए महक से कहता है -"भाभी एक कटोरी और ! "

महक हैरानी से उसे देखती है और मुस्कुराते हुए उसे खीर देती है। सभी लोग अपना अपना डिनर करने लगते हैं। महक खड़ी देखती है कि मृत्युंजय सब लोगों के लिए बने खीर में से अपने लिए निकाल रहा है तो वो कहती है- "आप रुकिए! "

मृत्युंजय अपनी एक आइब्रो ऊपर करके उसकी तरफ देखते हुए बोला-" सीरियसली मुझे डिनर करने से रोक रही हो क्यों ?"

"मैं आपको खाना खाने से नहीं रोक रही हूँ, मैंने आपके लिए दूसरी खीर बनाई है, इसमें काजू और इलायची का इस्तेमाल किया है, आपके लिए दूसरी लाती हूँ।"

इतना कहकर महक जल्दी से किचन में चली जाती है और एक कटोरी लाकर मृत्युंजय के सामने रख देती है। मृत्युंजय एक नज़र महक को देखने के बाद अपना डिनर कंप्लीट करता है और उठकर अपने बैडरूम की तरफ जाने लगता है, तो निर्जला कहती है-" जय हमें आपसे कुछ बात करनी थी। "

मृत्युंजय निर्जला की बात पर रुक जाता है और कहता है-" जी कहिए।"

निर्जला महक को एक नज़र देखने के बाद मृत्युंजय से बोली-" आज सुबह जब आप ऑफिस गए थे, तब महक के पापा आए थे, पग फेरे की रस्म के लिए, हम चाहते हैं कि महक ये रसम पूरी करे। "

राजेंद्र निर्जला की बात पर उसका साथ देते हुए मृत्युंजय से बोली-" निर्जला सही कह रही है, हर नई नवेली दुल्हन को पग फेरे की रस्म पूरी करनी होती है, अगर आपके पास समय हो तो कल महक को लेकर उनके घर चले जाइएगा।"

राजेंद्र की बात पर मृत्युंजय एक नज़र महक को देखने के बाद बोला-"मेरे पास इतना वक़्त नहीं है, मैं नहीं जा सकता, विकल्प को भेज दीजिए।"

इतना कहकर मृत्युंजय चला जाता है।

महक मृत्युंजय की बात पर खुश हो जाती है, रचना घूर कर उसकी तरफ देखती है, तो महक चुप हो जाती है ,सभी लोग अपना अपना डिनर कर कमरे की तरफ चले जाते हैं । महक सब के जाने के बाद अपना डिनर करने लगती है, विकल्प आकर उसके सामने बैठ जाता है। महक विकल्प को देखकर बोली-" भैया आप गए नहीं, क्या हो गया ?"

विकल्प महक की बात पर बोला-" ऐसी कोई बात नहीं है मैं बस यहां बैठने आया था, क्योंकि मॉम कहती है कि जब कोई खाना खाता रहे, तो उसे देखना नहीं चाहिए, लेकिन उसके साथ रहना चाहिए ,ताकि उसे अकेलापन महसूस ना हो।"

महक विकल्प की बात पर मुस्कुराती है, तो विकल्प कहता है-' वैसे भाभी आपकी फैमिली में कौन-कौन है ?"

विकल्प के सवाल पर महक मुस्कुराते हुए बोली-" मेरी फैमिली में मैं, मेरे पापा, मेरी मम्मी और मेरा भाई सुधांशु है। "

विकल्प महक की बात पर हल्का शरारती आवाज़ में बोला-" आपका कोई बॉयफ्रेंड था ?"

महक विकल्प की बात पर कुछ देर उसे घूरती है, फिर हंसते हुए कहती है-" हाहाहा मेरे जैसी बोरिंग लड़की के साथ कौन रिलेशनशिप में आना चाहेगा, मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था और इतना वक़्त भी नहीं था कि हम ये सब करें, लेकिन मेरे दोस्त ज़रूर हैं। "

विकल्प महक की बात पर एक्साइटेड होते हुए बोला-" दोस्त क्या नाम था उनका ?"

महक अजीत के बारे में सोचते हुए बोली-"उनका नाम अजीत शर्मा था।"

विकल्प फिर से पूछते हुए बोला-" और आप क्या काम करती थी ?"

"मैं स्कूल में डांस एकेडमी चलाती थी और वहां पर टीचर थी, जब खाली वक़्त होता था, तब पापा का साथ दिया करती उनके काम में, भाई दिन भर पढ़ाई में बिजी रहता और मां हम सबकी जरूरतों को पूरा करने में बिजी रहती, बस इसी तरह खुशियों से चल रही थी हमारी जिंदगी।", महक ने पुराने दिनों को याद करते हुए विकल्प को जवाब दिया। विकल्प महक की बात पर मुस्कुराते हुए बोला-" छोटा परिवार कितना अच्छा होता है भाभी, हर तरफ खुशियां होती है, आप बहुत मिस करती होंगी ना अपने फैमिली को ?"

महक की आँखें हल्की नम हो जाती हैं और वो धीरे से अपना सिर हिला देती है, तो विकल्प चहकते हुए कहता है-" कोई बात नहीं कल मैं आपको लेकर चल रहा हूँ ना आपके घर, लेकिन मेरी एक शर्त है, आपको अच्छा अच्छा खाना खिलाना होगा। "

महक विकल्प की बात पर हल्का मुस्कुराकर बोली-" फ़िक्र मत कीजिए, मेरी मां बहुत अच्छा खाना बनाती है।"

विकल्प अपना सिर हिलाता है, महक अपना खाना कंप्लीट कर जाकर सारे प्लेट धोकर स्लाइड में अरेंज कर देती है । विकल्प महक के काम में उसकी मदद करता है और दूध का गिलास लेकर और एक बोतल पानी लेकर अपने कमरे की तरफ जाते हुए महक से कहता है-" गुड नाइट भाभी, कल मिलते हैं। "

महक विकल्प की बात पर मुस्कुराते हुए बोली-" गुड नाइट! ", और अपने कमरे की तरफ आ जाती है। महक जब अपने कमरे में पहुंचती है ,तो देखती है, मृत्युंजय बिस्तर पर बैठा, लैपटॉप में कुछ काम करता हुआ काफ़ी सीरियस लग रहा था। महक मृत्युंजय की तरफ एक नज़र देखने के बाद तकिया और ब्लैंकेट लेकर काउच पर चली जाती है। मृत्युंजय महक को एक नज़र देखने के बाद तेज़ आवाज़ में बोला-" तुमसे कहा मैंने ,वहां सोने के लिए ! "

****

क्या कभी मृत्युंजय और महक का रिश्ता नॉर्मल हो पाएगा ?

महक रिश्तों को सुलझाने के लिए कैसे एफर्ट्स करेगी?

मृत्युंजय कब महक का साथ देना शुरू करेगा ?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels