जब सभी लोग गुस्से भरी आवाज़ की दिशा में देखते हैं, तो वहां पर एक 28 साल का लड़का ब्लैक बिजनेस सूट में मोबाइल पर बात करता हुआ आ रहा था। हेड कुर्सी पर बैठा आदमी उसकी तरफ देखते हुए बोला-" मृत्युंजय क्या हुआ, सुबह-सुबह किस पर चिल्ला रहे हो ?"
मृत्युंजय अपने पिता की बात पर बोला-" जी कुछ नहीं बस कुछ लोग अपनी औकात से बढ़कर सपने देख रहे थे, उन्हें उनकी असली जगह दिखा रहा था।"
इतना कहकर मृत्युंजय डाइनिंग टेबल पर बैठ जाता है, तभी उसकी नज़र महक पर जाती है। मृत्युंजय एक पल के लिए महक पर ठहरता है, लेकिन अगले ही पल उससे सवाल करता है-" कौन हो तुम और यहां क्या करने आई हो ?"
मृत्युंजय की डरावनी आवाज़सुनकर महक एक पल के लिए घबरा जाती है और जल्दी से कहती हैं-" मैं यहां अपने भाई का रिश्ता लेकर आई थी…"
महक की इस बात को सुनकर वहां बैठे सभी लोग हैरान हो जाते हैं । मृत्युंजय कुर्सी से खड़ा होकर सीधा महक के सामने जाकर खड़ा हो जाता है और महक को ऊपर से लेकर नीचे तक देखते हुए कहता है-" कौन सी शादी कंपनी में काम करती हो तुम ?"
मृत्युंजय के सवाल को सुनकर महक कंफ्यूज होकर बोली-" जी आप कहना क्या चाहते हैं, मुझे समझ नहीं आया ?"
मृत्युंजय महक को घूरते हुए बोला-" कितनी प्रॉपर्टी है तुम्हारी ?"
महक मृत्युंजय के सवाल को सुनकर बोली-" इस बारे में हम बाद में बात करेंगे, मैं तो बस अपने भाई का रिश्ता..."
मृत्युंजय महक की बात को बीच में काटकर गुस्से से बोला- “औकात से बढ़कर सपने देखना तुम जैसे रोड छाप लोगों की फितरत है, अमीर होने के और भी तरीके होते हैं, लेकिन नहीं तुम लोगों को बड़े घर की बेटी को फंसाना अमीर होने का शॉर्टकट नज़र आता है, ठीक कहा ना ?"
मृत्युंजय की इस बात को सुनकर महक हैरानी से उसकी तरफ़ देखने लगती है और जल्दी से कहती है-"आप ग़लत समझ रहे हैं, आपकी बहन और मेरा भाई दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं।"
मृत्युंजय मीरा की तरफ देखते हुए कोल्ड आवाज़में बोला-" मीरा Is what this girl is saying true ? if yes, then tell immediately."
मीरा, मृत्युंजय की डरावनी आवाज़सुनकर अंदर तक कांप जाती है और एक नज़र सुधांशु को देखने के बाद धीरे से कहती है-" नो भाई, ये सिर्फ़ मेरे साथ मेरे क्लास में पढ़ता है, बाकी मैं इसे नहीं जानती … "
मृत्युंजय मीरा के जवाब को सुनकर महक की तरफ़ देखते हुए बोला-" सो मिडिल क्लास गर्ल सुना तुमने, मेरी बहन ने क्या कहा, अब अपने इस भाई और ख़ुद को उठाओ और दफ़ा हो जाओ मेरे घर से।"
महक मीरा की तरफ देखते हुए धीरे से बोली-" मीरा ऐसे झूठ मत बोलो, मेरा भाई तुमसे बहुत प्यार करता है, मैं तुम्हारे घर वालों को मनाऊंगी, डरना बंद करो।"
मृत्युंजय महक की तरफ देखते हुए गुस्से से बोला-" तुम्हें समझ नहीं आ रहा ,मैंने जो कहा दफ़ा हो जाओ यहां से।"
महक मृत्युंजय के सामने हाथ जोड़ते हुए बोली-" मेरा भाई सच में बहुत प्यार करता है आपकी बहन से, मैंने आज तक उसकी आँखों में आंसू नहीं देखे, लेकिन आपकी बहन के लिए मेरा भाई रो रहा था, प्लीज अपनी बहन से पूछो ना, वो डर रही है आपसे, इसलिए झूठ बोल रही है। "
मीरा खड़ी होकर महक के सामने जाती है और उसके हाथ को पकड़कर कहती है, "इस तरह से मुझ पर इल्जाम लगाना बंद कीजिए, मैं नहीं प्यार करती आपके भाई से, दो वक़्त प्यार से बात कर लेना किसी से प्यार करना नहीं होता, अगर आपका भाई इसे प्यार समझता है, तो वो बेवकूफ़ है ,चले जाइए यहां से। "
सुधांशु मीरा की तरफ़ देखते हुए बोला-" मीरा तुम झूठ क्यों कह रही हो, हम पिछले 2 सालों से रिश्ते में हैं, तुम इस तरह से अपने भाई के डर से झूठ नहीं कह सकती।"
मीरा सुधांशु के हाथ को पकड़ कर बोली-" जाओ यहां से, और दोबारा कभी मेरे घर मत आना। "
मृत्युंजय मीरा की तरफ देखते हुए बोला-" मीरा इस बात को कभी मत भूलना कि तुम किसकी बहन हो और दूसरा मैंने तुम्हारा रिश्ता तय कर दिया है, और एक महीने बाद तुम्हारी शादी है।"
मीरा मृत्युंजय की बात पर जल्दी से बोली-" मुझे पता है भाई..."
मृत्युंजय महक और सुधांशु की तरफ़ देखता है, जो कि अभी तक गए नहीं थे, इसलिए वो गुस्से में जोर से कहता है- "सिक्योरिटी ! सिक्योरिटी ! निकालो इन लोगों को यहां से बाहर, और दोबारा इनके जैसे लो क्लास लोगों को बिना परमिशन के अंदर आने मत देना। "
मृत्युंजय के गुस्से भरी आवाज़को सुनकर सिक्योरिटी गार्ड जल्दी से आते हैं और महक, सुधांशु को बाहर ले जाते हैं। मृत्युंजय गुस्से में बिना नाश्ता करें सीधे ऑफिस के लिए निकल जाता है। .... अवस्थी निवास......
सुधांशु और महक हताश होकर वापस घर आ जाते हैं, उस वक्त उसकी माँ मंदिर गई थी और उसके पिता अपनी शॉप पर थे। महक सुधांशु के कंधे पर हाथ रखते हुए बोली-" उदास होना बंद करो सिद्धू ,मैं मीरा से एक बार और बात करुँगी। "
सुधांशु महक की बात पर बोला-" रहने दो दीदी, जब मां बाप ही बच्चे को अपना नहीं है कहकर ठुकरा देते हैं, तो बच्चा उसमें क्या कर सकता है, और मीरा ने तो साफ कह दिया कि मैं सिर्फ़ उसका क्लासमेट हूँ, इसलिए अब मैं भी जबरदस्ती नहीं करूंगा।"
महक सुधांशु की बात पर और कुछ भी नहीं कह पाती और कुछ वक़्त सुधांशु को अकेला छोड़ सीधे स्कूल के लिए निकल जाती है। .... एक महीने बाद.....
महक और सभी लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे खाना खा रहे थे की महक के पिता कहते हैं-" महक, बेटा कल सारंग विला जाना है डिलीवरी के लिए, समान काफ़ी सारा है, इसलिए तुम्हें भी चलना होगा। "
महक अपने पिता की बात पर मुस्कुराते हुए बोली-" पापा मैं मदद नहीं करुँगी, तो और कौन करेगा, ठीक है मैं चलूंगी, फिलहाल तो सो जाइए।"
शेखर जी महक की बात पर बस मुस्कुरा देते हैं। ...अगली सुबह.....
महक सुबह के 11:00 बजे अपने पिता के साथ सारंग विला जाती है हो सकता था, उन्हें वापस घर आने में रात हो जाए ,क्योंकि डिलीवरी के साथ ही साथ उनके कुछ वर्कर भी वहां पर काम करने वाले थे, जिनकी देखरेख के लिए उन्हें वहां रुकना ज़रूरी था। महक और उसके पिता सीधा किचन की तरफ चले जाते हैं और शाम के वक्त महक को दुल्हन और बाकी लोगों को खाना सर्व करने के लिए कहा जाता है। महक वेटर की तरफ देखकर कहती हैं-"अंकल आप बाकी के मेहमान को दे दीजिए ,मैं जाकर दुल्हन को खाना देकर करके आती हूँ।"
महक की बात पर वेटर अपना सिर हिला देता है, तो महक खाना लेकर सीधा मीरा के कमरे में आ जाती है। महक जब मीरा के कमरे में आती है तो देखती है मीरा दुल्हन के लिबास में शीशे के सामने बैठी हुई थी, महक पीछे से मीरा की तारीफ़ करते हुए बोली-" तुम काफ़ी सुंदर लग रही हो मीरा।…"
मीरा महक की आवाज़सुनकर जल्दी से पलट कर उसकी तरफ़ देखती है और हैरान होते हुए कहती है-" आप यहां क्या कर रही हो,अगर भाई ने आपको देख लिया, तो गुस्से से पागल हो जाएंगे आप जाइए यहां से...."
मीरा की बात सुनकर महक उसे शांत करवाते हुए बोली-" शांत हो जाओ मीरा, मैं यहां पर सुधांशु और तुम्हारे बारे में बात करने नहीं आई हूँ, मैं तो तुम्हें खाना देने आई थी, क्योंकि हमने ही कैटरिंग का काम लिया था।"
मीरा महक के हाथ को पकड़ कर धीरे से अपनी आँखों में नमी लिए बोली-" मुझे माफ़ कर दो दी, मैं भाई के खिलाफ नहीं जा सकती, आफ्टर ऑल मैं अपने पूरे परिवार के खिलाफ नहीं जा सकती, क्योंकि कोई सुधांशु को नहीं अपनाएगा मैंने प्यार तो कर लिया था, लेकिन ये भूल गई थी, कि हमारा कोई मैच नहीं है।"
महक मीरा की बात पर उसके हाथ में हाथ रखते हुए बोली-" प्यार करना ग़लत नहीं होता मीरा, लेकिन अगर तुम एक कदम आगे बढ़ाती, तो हो सकता था, मैं और मेरे भाई सारे कदम आगे बढ़ा कर तुम्हारे लिए तुम्हारे परिवार वालों को मना लेते, लेकिन तुमने पैर पीछे ले लिया, इसलिए हम भी कुछ नहीं कर सकते।"
मीरा महक को गले लगाते हुए बोली-" मुझे माफ़ कर दीजिए।… "
महक धीरे से मीरा के पीठ को थपथपाने के बाद उससे अलग होकर बोली-" मुझे दूसरी दुल्हन को भी खाना देने जाना है, तुम तैयार रहना ठीक है…"
मीरा अपनी गर्दन हिला देती है और महक मीरा के बगल वाले कमरे में चली जाती है, तभी एक लड़की आकर कहती है-" मंडप में दूल्हा बैठ चुका है, आपको चलना होगा, आप रेडी है ना ? "
महक उस लड़की की बात पर बोली - "जी मैं नहीं हूँ, दुल्हन शायद बाथरूम में होगी, मैं तो बस खाना रखने आई थी। "
महक की बात सुनकर वह लड़की बाथरूम में जाकर देखती है, लेकिन वहां पर कोई भी नहीं था । वो लड़की बाथरूम से बाहर आकर महक की तरफ़ देखते हुए कहती है-" दुल्हन कहां है वो तो कमरे में नहीं है"। महक उस लड़की की बात पर बोली-" जी मुझे नहीं पता, मैं तो बस खाना रखने आई थी।"
तभी वहां पर मृत्युंजय आ जाता है, मृत्युंजय महक को देखकर अपनी आँखें छोटी करके बोला-" तुम यहां क्या कर रही हो।"
जो लड़की आई हुई थी मृत्युंजय को देखकर वहां से चली जाती है, महक मृत्युंजय के डरावनी आवाज़को सुनकर घबरा कर बोली-" मैं तो बस यहां पर खाना देने आई थी, मैं कैटरिंग वालों के साथ आई हूं, मैंने खाना रख दिया, अब मैं चलती हूं।"
इतना कहकर महक वहां से जाने लगती है कि तभी एक लड़की वहां पर आकर मृत्युंजय से कहती है-" बॉस, मिस नहीं है वो शादी से भाग गई है।"
महक के कदम उस लड़की की बात सुनकर रुक जाते हैं, मृत्युंजय उस लड़की की तरफ़ गुस्से से देखते हुए बोला-" लीजा, आई डोंट केयर बट, मुझे शनाया किसी भी क़ीमत में चाहिए।"
वो लड़की मृत्युंजय की बात पर बोली-" आई एम सॉरी सर बट मैं मीरा मैडम की बात कर रही हूं, वो एक लड़के के साथ बाहर जाती हुई दिखी हैं।"
मृत्युंजय गुस्से में महक की तरफ़ देखता है ,जो कि ख़ुद सदमे में थी, मृत्युंजय उस लड़की को वहां से जाने का इशारा करता है तो वो लड़की वहां से चली जाती है। मृत्युंजय महक की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए बोला-" अच्छा तो ये था तुम्हारा प्लान ! "
मृत्युंजय को अपनी तरफ़ आता हुआ देखकर महक अपने कदम पीछे लेते हुए बोली-" देखिए सर, मुझे कुछ नहीं पता, आप मुझ पर यकीन कीजिए।"
मृत्युंजय महक की बात पर उसे गुस्से में घूरते हुए बोला-" सीरियसली, तो तुम बताओ, कहां है मेरी बहन, तुम्हारे भाई के अलावा किसके साथ भाग सकती है वो, तुम ही लेकर आई थी ना रिश्ता उसका ? "
महक डरते हुए बोली-" आई डोंट नो सर, मुझे नहीं पता, शायद कोई गलतफहमी हुई है, मुझे आप एक मौका दीजिए। "
मृत्युंजय गुस्से में चिल्लाते हुए बोला- "राघव !!"
मृत्युंजय के गुस्से भरी आवाज़ पर मृत्युंजय का असिस्टेंट राघव भागते हुए वहां आता है और जल्दी से अपना सिर झुका कर कहता है- "यस बॉस !"
मृत्युंजय राघव को घूरते हुए बोला-" मीरा जिसके साथ भी भागी है उसे जान से मार दो और हाँ, मीरा को सही सलामत लेकर आना।"
राघव मृत्युंजय के ऑर्डर को सुनकर अपना सिर झुका कर बोला- "ओके बॉस !"
मृत्युंजय आगे बोला-" जाकर, सोनवानी से कहो मीरा की तबीयत खराब हो गई है, इसलिए आज उनके बेटे की शादी नहीं हो सकती, लेकिन बहुत जल्द उन दोनों की शादी होगी।"
राघव मृत्युंजय के बात को सुनकर बोला-" बॉस शनाया मैम…"
मृत्युंजय राघव के बाद को बीच में काट कर बोला-" कोई बात नहीं, यहां पर दुल्हन की कमी नहीं है, जिसने सारा प्लान किया है, उसे ही भुगतान करना होगा"। इतना कहकर मृत्युंजय महक की तरफ़ घूर कर देखता है। महक मृत्युंजय की बात पर अपने दोनों हाथ जोड़ते हुए बोली-" मेरी कोई ग़लती नहीं है सर, प्लीज मुझे छोड़ दीजिए।"
मृत्युंजय राघव को वहां से जाने के लिए कहता है और महक की बांह को मजबूती से पकड़ कर कहता है-" नाटक करना बंद करो, मीडिया के सामने मैं अपनी इंसल्ट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता, मुझे नहीं पता, तुम कौन हो, क्या हो, लेकिन मेरे लिए मेरी रेपुटेशन सबसे आगे है, इसलिए इज्जत के साथ जोड़ा पहनो और मंडप में आ जाओ। "
महक मृत्युंजय की बात पर अपने हाथ को छुड़ाते हुए बोली-" मैं ये शादी नहीं कर सकती, मैं आपको जानती भी नहीं ,और मैं आपके जैसे बदतमीज इंसान से कभी शादी नहीं करूंगी।"
मृत्युंजय गुस्से में महक को घूरते हुए बोला-" क्या तुम पहले सुहागरात मनाना चाहती हो ,उसके बाद शादी, अगर हां तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"
*****
कौन है शनाया और मीरा?
मृत्युंजय की धमकी को सुनकर क्या महक उससे शादी के लिए मान जाएगी ?