Chapter 3 / 1248

Malang | मलंग | Author - Hell Queen

Chapter 3

Malang | मलंग | Author - Hell Queen ·Hell Queen

मृत्युंजय की इस बात को सुनकर महक हैरानी से उसको देखते हुए बोली-" आप एक इतने इज़्ज़तदार परिवार के बेटे हैं, आप ऐसे घटिया बात कैसे कर सकते हैं ?"

मृत्युंजय महक की बात पर अपने दांत पीसते हुए बोला-" इज़्ज़तदार लोग ही सबसे ज़्यादा घटिया होते हैं, क्या ये तुम्हें नहीं पता मिस फटीचर। "

महक मृत्युंजय की बात पर बोली-" मुझे यहां से जाने दीजिए। "

मृत्युंजय महक को घूरते हुए बोला-" अगर मेरी बहन को लेकर भागने वाला तुम्हारा भाई हुआ, तो मैं तुम्हारे भाई की लाश मुंबई के चौराहे पर टांग दूंगा, ताकि दोबारा कोई सारंगस के साथ ऐसी ज़लील हरकत करने की कोशिश ना करें। "

महक मृत्युंजय के इस बात को सुनकर अंदर तक डर से कांप उठती है ,उसके मन में बार-बार सुधांशु का ख़्याल आ रहा था। मृत्युंजय महक के गले को उसके बाल सहित पीछे से पकड़ कर उसके चेहरे को बिल्कुल अपने पास लाकर बोला-" महक अवस्थी मेरे पास वक्त नहीं है ,मंडप में पंडित दुल्हन बुला चुका है, तुम्हें सिर्फ़ 10 मिनट का वक़्त दे रहा हूं, ख़ुद तैयार हो जाओ वरना तुम्हें तैयार करने से पहले मैं एक बार भी नहीं सोचूंगा !"

महक मृत्युंजय के अचानक बाल को पकड़ने से दर्द से सिहर उठती है और जल्दी से कहती है-" मैं आपसे शादी के लिए तैयार हूँ, लेकिन प्लीज अगर मेरे भाई का इसमें कोई भी हाथ हुआ तो उसे छोड़ दीजिए, वो नासमझ है। "

इतना कहते हुए महक अपने दोनों हाथ जोड़ लेती है। मृत्युंजय महक को घूरते हुए बोला-" तुम लोगों को पता है, तुम मिडिल क्लास लोग कैसे होते हो ? हमेशा अपनी आँखों में आंसू लिए इमोशनल फूल समझते हो हम अमीरों को, और हाथ जोड़कर माफी मांगने चले आते हो, तो बताओ, मेरी इज़्ज़त तुम्हारे माफ़ी मांगने से वापस आ जाएगी ?"

महक मृत्युंजय अपने बाल को छुड़ाने की कोशिश करते हुए बोली-" हर middle-class इंसान एक जैसा नहीं होता।"

मृत्युंजय महक के बाल छोड़ देता है और कमरे से बाहर जाते हुए कहता है -"सिर्फ़ 10 मिनट है तुम्हारे पास।", मृत्युंजय कमरे से बाहर चला जाता है। महक अपनी आँखों में आंसू लिए शादी का जोड़ा उठाती है और कमरे में बने बाथरूम में चली जाती है। 10 मिनट बाद मृत्युंजय फिर से कमरे में आता है, तो देखता है महक पूरी तरीके से रेडी थी, उसने एक शाही हार पहना हुआ था, जिससे वो बहुत ख़ूबसूरत लग रही थी । मृत्युंजय की नज़र एक पल के लिए उस पर टिक जाती है, लेकिन अगले ही पल वो आगे बढ़कर एक बड़ा सा घूंघट महक के सिर पर डाल देता है, और उसके हाथ को पकड़ कमरे से बाहर ले आता है। मीरा के बारे में राघव ने नीचे जाकर सबको बता दिया था, इसलिए फिलहाल के लिए सभी मीडिया वाले, सोनवानी परिवार और सारंग परिवार के लोग शांत थे । मृत्युंजय महक के साथ मंडप में बैठ जाता है, उसके बाद धीरे-धीरे शादी की रस्में पूरी होती हैं । आखिर में मृत्युंजय महक के मांग में सिंदूर डाल गले में मंगलसूत्र डालता है और पंडित जी उन दोनों को देखते हुए कहते हैं-" आप दोनों की शादी संपन्न हुई, आज से आप दोनों पति पत्नी हैं, जाकर बड़ों का आशीर्वाद ले लीजिए।"

मृत्युंजय महक के हाथ को पकड़ कर खड़ा होता है और पूजा कर अपने पिता राजेंद्र सारंग, और मां निर्जला सारंग से आशीर्वाद लेने के बाद अपने चाचा पितांबर सारंग और चाची रचना सारंग के भी आशीर्वाद लेते हैं। दो लड़के मृत्युंजय को गले लगाते हुए बोले-" Happy marriage brother!"

मृत्युंजय उन दोनों लड़कों से अलग होकर बोला-" नो थैंक्स… "

उसके बाद कुछ लाइव इंटरव्यू होता है और मृत्युंजय के बॉडीगार्ड्स सारे मेहमान और मीडिया को वहां से रवाना कर देते हैं अब वहां पर सिर्फ़ सारंग परिवार के लोग थे और सोनवानी परिवार के तभी वहां पर शेखर जी महक को ढूंढते हुए आ जाते हैं ,राजेंद्र सारंग शेखर जी की तरफ देखते हुए बोले-" शेखर किसे ढूंढ रहे हो तुम"। शेखर जी मिस्टर सारंग को देखते हुए बोले-" मेरी बेटी यहां पर आई हुई थी, पता नहीं कहां चली गई, रात काफी हो गई है और सारा काम भी ख़त्म हो गया है, इसलिए हम कह रहे थे कि अब यहां से चलते हैं।"

मृत्युंजय शेखर की बात पर बोला-" डोंट वरी मिस्टर अवस्थी आपकी बेटी अब यहां से वापस नहीं जा सकती, क्योंकि वो मेरी बीवी बन गई है।"

मृत्युंजय की इस बात को सुनकर वहां खड़े सभी लोग हैरानी से मृत्युंजय को देखते हैं, महक ख़ुद सदमे में थी, मृत्युंजय महक के घूंघट को उठा कर फेंक देता है, महक की आँखों में आंसू थे। मृत्युंजय शेखर जी की तरफ देख कर बोले-" आपको पता है, आपकी बेटी को यहां क्यों रखा गया है, क्योंकि ये उसकी सजा है, मुझसे मृत्युंजय सारंग से दुश्मनी का, और इस दुश्मनी में वो पूरी ज़िंदगी जलेगी।"

शेखर जी मृत्युंजय की बात सुनकर हैरानी से बोले-" आप कहना क्या चाहते हैं बेटे, मुझे नहीं पता, मेरी बच्ची ऐसी नहीं है, जैसा आप समझ रहे हो।"

मृत्युंजय शेखर जी के सामने जा अपने दांत पीसते हुए बोला-" वो तो मुझे पता है ,आपकी बेटी कितनी शरीफ़ है, इसलिए पैसों के लालच में मेरी बहन को आपके बेटे के साथ भगा दिया।… "

सोनवानी जब ये सुनते हैं ,तो मृत्युंजय के सामने आकर उसके बिजनेस पार्टनर कहता है-" व्हाट नॉनसेंस मृत्युंजय तुमने कहा कि मीरा का तबीयत ख़राब है, मीडिया के सामने तुम्हारे परिवार की इंसल्ट ना हो, इसलिए तुमने नाटक किया कि मीरा की तबीयत ख़राब है।"

मृत्युंजय अपने बिजनेस पार्टनर की बात पर उसे घूरते हुए बोला-" पहले तो तुम अपनी बेटी को संभाल कर रखो, मुझे भी कोई दिन में सपना नहीं आया था कि तुम्हारी बेटी भाग जाएगी, इसलिए मुझे इस लड़की से शादी करनी पड़ी, क्योंकि मैं अपनी इंसल्ट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए अपने बेटे को उठाओ और दफ़ा हो जाओ यहां से।"

बिजनेस पार्टनर कुबेर सोनवानी मृत्युंजय की बात पर अपने दांत पीसते हुए बोला-" मृत्युंजय सारंग तुम्हारी इस बेइज़्ज़ती का बदला, मैं बहुत बुरी तरीक़े से लूंगा।"

मृत्युंजय कुबेर की बात पर बोला-" मृत्यु को हराकर जिंदा होने वाला मृत्युंजय हूँ मैं, बदला शायद शब्द तुम्हारे मुँह से दोबारा ना निकले ,कुबेर सोनवानी दफ़ा हो जाओ यहां से।"

कुबेर एक नज़र नफ़रत के साथ महक को देखता है और उसका बेटा सुशांत भी महक को ऊपर से लेकर नीचे तक घूरते हुए अपने परिवार के साथ सारंग विलास से निकल जाता है। शेखर जी महक के सामने जाकर बोले-" महक ये सब क्या है बच्चा ?"

महक अपने पिता की बात पर अपनी आँखों में आंसू लिए बोली-" पापा मेरी कोई ग़लती नहीं है, मैंने किसी को नहीं भगाया, लेकिन ये मेरी बात मानने को तैयार ही नहीं है।"

राजेंद्र महक की तरफ देखते हुए बोले-" तो तुम शनाया के कमरे में क्या कर रही थी ?"

महक राजेंद्र की बात पर बोली-" मैं वहां पर खाना देने गई थी अंकल, मैंने मीरा को भी खाना दिया है, और जब मैं वहां पहुंची तो देखा शनाया जी वहां पर नहीं थी।"

मृत्युंजय इरिटेट होकर बोला-" बकवास करना बंद करो, जितना भी तमाशा है सब खत्म हो चुका है।"

शेखर जी मृत्युंजय की बात पर बोले-" लेकिन ये शादी…"

मृत्युंजय शिखर जी की बात बीच में काट कर बोला-" आई डोंट केयर आपकी बेटी को एक बीवी होने के हर फ़र्ज़ को निभाना होगा, चाहे वो कैसे भी निभाए। "

इतना कहकर मृत्युंजय स्टडी रूम की तरफ़ चला जाता है। सभी लोग एक दूसरे को देखते हैं, मृत्युंजय की मां निर्जला सारंग महक के कंधे पर हाथ रखते हुए बोली-" बेटा तुम कुछ दिन पहले और आई थी ना अपने भाई का रिश्ता लेकर।"

महक अपने आँखों में आंसू लिए उनको देखते हुए बोली-" अगर मुझे मेरे भाई के साथ ऐसा करना होता या फिर आप लोगों की बेइज़्ज़ती करनी होती, तो मैं पहले ही उन दोनों को भगा चुकी होती, शादी के वक़्त ऐसा तमाशा नहीं करती, मेरा यकीन कीजिए मुझे कुछ नहीं पता, बिना किसी ग़लती के मुझे सजा दी जा रही है।"

महक की बात पर राजेंद्र उसके कंधे पर हाथ रखते हुए बोले-" कोई बात नहीं तुम रोना बंद करो, और अब से तुम ही इस घर की बहू हो।"

मृत्युंजय की चाची रचना सारंग राजेंद्र की बात पर बोली-" काहे की बहू एक सड़क छाप लड़की को सजा दी गई है, और आप उसे नौकरानी की जगह बहुरानी बनाने के बारे में सोच रहे हो।"

मृत्युंजय चाचा पितांबर सारंग अपनी पत्नी के बाद पर उसे घूरते हुए बोला-" रचना तुम शांत रहो उस लड़की की कोई ग़लती नहीं है, मृत्युंजय बिना किसी ग़लती के उसे सजा दे रहा है। "

रचना मृत्युंजय की बात पर बोली-" हां.. हां क्यों नहीं शॉर्टकट जो अपनाया है अमीर बनने का, हमारी मीरा को भगा जो दिया घर से अपने उस फ़टीचर भाई के साथ."

शेखर जी एक नज़र महक को देखने के बाद बोले-" अगर सुधांशु ने ऐसा कुछ भी किया है महक, तो मै किसी को क्या मुंह दिखाऊंगा। "

महक शिखर जी की बात पर बोली-" सुधांशु ऐसा नहीं कर सकता पापा आपको पता है ना वह बहुत समझदार है रिश्ते, हैसियत और इज़्ज़त को समझता है वो।"

शेखर जी राजेंद्र के सामने हाथ जोड़ते हुए बोले -" अगर मेरी बेटी से कोई भी ग़लती हो तो छोटी बच्ची समझ कर माफ कर दीजिएगा।"

निर्जला शेखर की बात पर मुस्कुराते हुए बोली- "आप फिकर मत कीजिए भाई साहब, अब महक हमारे परिवार की हिस्सा है आप बेफ़िक्र होकर जाइए।"

शेखर अपना सिर हिलाता है और महक के सिर पर हाथ फेर वहां से घर के लिए निकल जाता है। फ्लैश बैक ख़त्म मृत्युंजय का कमरा महक बाथरूम में पानी के नीचे खड़ी इन सब घटनाओं को याद कर रही थी, उसकी आँखें आंसुओं से भरी हुई थी और पूरी तरीके से लाल हो गई थी। महक अपनी मुट्ठी मजबूती से कसते हुए ख़ुद से कहती है- "क्या मुझे नफ़रत करनी चाहिए उनसे, कि उन्होंने बिना मेरी मर्ज़ी के मुझसे शादी की और फिर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन मुझे ख़ुद से नफ़रत क्यों हो रही है।"

तभी कोई बाथरूम का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाता है, महक एक पल के लिए घबरा जाती है कि, बाहर से मृत्युंजय के ग़ुस्से भरी आवाज़ आती है-" क्या पूरा पानी ख़त्म करने का इरादा है तुम्हारा, हर कोई तुम्हारी तरह फ्री नहीं होता"। महक जल्दी से बाथरोब पहनकर कमरे से बाहर आ जाती है, मृत्युंजय दरवाज़े पर खड़ा महक को घूरते हुए बोला-" मुझे ये बाथरोब चाहिए।"

महक, मृत्युंजय की बात पर जल्दी से बोली-" मैंने अंदर कुछ नहीं पहना है।"

मृत्युंजय, महक की बात पर बिना किसी भाव के बोला-" सो व्हाट रात में मैंने सब कुछ देख लिया है, आफ्टर ऑल तुम्हारी पूरी बॉडी स्कैन कर ली है, और इतनी सती सावित्री बनने का नाटक मेरे सामने मत करो, इसलिए मेरी बहन को अपने भाई के साथ भगाया है ना ?"

महक, मृत्युंजय की बात पर अपना सिर झुका कर धीरे से बोली- " मैं आपको बाथरोब वापस कर दूँगी ,आप जाकर शावर ले लीजिए।"

मृत्युंजय, महक की तरफ घूर कर देखता है और बाथरूम में चला जाता है। महक क्लोजेट में जाकर देखती है और एक तरफ़ का स्लाइड खिसकाती है, तो उसमें सिर्फ़ मृत्युंजय के फॉर्मल कपड़े रखे हुए थे, महक दूसरा स्लाइड सरकाती है ,तो वहां पर मृत्युंजय के कैजुअल कपड़े रखे हुए थे। महक एक गहरी सांस लेकर आख़िरी शीशा खिसकाती है, तो वहां पर लड़कियों के वेस्टर्न कपड़े थे ,और कुछ साड़ियां थी, लेकिन उनके ब्लाउज डीप के साथ बैकलेस थे। महक जल्दी से एक साड़ी उठाकर उसे पहनने लगती है, महक अपने बालों को टॉवल से खोल क्लोजेट से बाहर आती है और धीरे से बाथरूम के बाहर बाथरोब टांग देती है और बाहर से कहती है-" मैंने बाथरोब बाहर रख दिया है, आप पहन लीजिएगा।"

तभी मृत्युंजय बाथरूम का दरवाज़ा खोल बाहर आता है, और महक के हाथ को मजबूती से पकड़ ख़ुद से सटा लेता है। महक अचानक मृत्युंजय के ऐसा करने पर घबरा जाती है, और अपना चेहरा दूसरी तरफ करते हुए कहती है-" आप ये क्या कर रहे है ?"

मृत्युंजय महक के बाल को मजबूती से पकड़ लेता है और जोर से खींचता है, तो महक का चेहरा ऊपर हो जाता है। मृत्युंजय अपनी लाल आँखों से महक को घूरते हुए कहता है-" पूरी दुनिया के सामने तुम शनाया सोनवानी हो, किसी को नहीं पता कि तुम कौन हो, इसलिए बेहतर होगा दूसरों के सामने ज़्यादा उड़ने की कोशिश मत करना।"

महक अपनी आँखें दर्द में मजबूती से बंद कर लेती है, और धीरे से कहती है-" मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन प्लीज मेरे बालों को छोड़ो!"

मृत्युंजय महक को ख़ुद से दूर करते हुए बोला-" तुम सिर्फ़ तब तक हो यहां पर जब तक मीरा वापस नहीं आ जाती, जिस दिन मीरा वापस आई ,उस दिन तुम इस घर के बाहर मिलोगी ! "

महक मृत्युंजय की बात का कोई जवाब नहीं देती, मृत्युंजय महक के गले पर किस करने लगता है।

****

क्या होने वाला है आगे इस कहानी का अंजाम ?

बिना किसी ग़लती के मिल रही सजा को महक कैसे बर्दाश्त कर पाएगी ?

कब आएगी असलियत मृत्युंजय के सामने ?

क्या सच में मृत्युंजय महक को छोड़ देगा मीरा के वापस आने के बाद ?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels