महक अचानक मृत्युंजय के ऐसा करने पर घबरा जाती है, मृत्युंजय महक को धकेल कर बिस्तर पर ले आता है और उसकी साड़ी की प्लेट को खोलते हुए महक के डीप ब्लाउज का हुक भी खोल देता है। महक मृत्युंजय को ख़ुद से दूर करते हुए बोली- "आप हर बार ऐसा कैसे कर सकते हैं ?"
मृत्युंजय महक के दोनों हाथों को मज़बूती से पकड़ बिस्तर पर दबाते हुए बोला-"शादी के बाद ये कॉमन है बेबी, और अभी तो सिर्फ़ शुरुआत है, तुम्हें इतनी अंदर तक तोड़ना है कि, दोबारा कभी मेरे सामने तुम एक उफ़ तक ना कहो।"
महक मृत्युंजय की बात पर अपनी आँखों में नमी लिए बोली-" लेकिन एक शादीशुदा औरत के साथ उसका पति ज़बरदस्ती करे, तो वो भी मैरिटल रेप कहलाता है और आप वही कर रहे हैं।"
मृत्युंजय महक के करीब आकर बोला- "रियली तुम मुझे सिखाओगी की तुम्हारे साथ मुझे क्या करना है, तो तुम बताओ बेबी, क्यों मेरे ख़िलाफ़ गई तुम।"
महक की आँखों से आंसू आने लगते हैं, लेकिन मृत्युंजय के गुस्से के सामने सब बेकार था, मृत्युंजय महक के गले पर किस करते हुए बाइट भी करने लगता है। महक के दोनों हाथ मृत्युंजय के मज़बूत पकड़ के कारण पूरी तरीके से सुन्न हो गए थे, महक मृत्युंजय को नहीं रोकती, मृत्युंजय अपनी मर्ज़ी करता है , फिर कुछ देर के बाद सेटिस्फेक्शन में उसके बगल में लेट जाता है। महक ख़ुद को देखती है,उसकी साड़ी बिस्तर के नीचे और उसका ब्लाउज़ आधा निकल चुका था, महक जैसे तैसे ख़ुद को संभालते हुए बाथरूम में जाने लगती है, तो मृत्युंजय कहता है-" मुझे पहले फ्रेश होने दो !"
महक मृत्युंजय की डरावनी आवाज़ सुनकर घबरा जाती है, और चुपचाप बाथरूम के दरवाज़े से हट जाती है, मृत्युंजय एक नज़र उसकी तरफ देखने के बाद बाथरूम में चला जाता है, और कुछ देर में फ्रेश होने के बाद बाहर आता है, तो महक बाथरूम में चली जाती है। महक कुछ देर बाद बाथरोब पहनकर बाहर आती है, तो देखती है मृत्युंजय ब्लैक शर्ट के साथ थ्री पीस बिजनेस सूट में कहर ढा रहा था, महक की नज़रें कुछ पल के लिए मृत्युंजय पर रुक जाती है। मृत्युंजय महक को बिना देखे कहता है-" क्या अभी के रोमांस में मैं तुम्हें सेटिस्फाई नहीं कर पाया, जो तुम इस तरह से हवस भरी नज़रों से मुझे देख रही हो, कोई बात नहीं, रात को कंटिन्यू करेंगे।"
मृत्युंजय की नॉर्मल टोन में भी एक रूडनेस को भापकर महक घबरा जाती है, और जल्दी से क्लॉज़ेट की तरफ चली जाती है। मृत्युंजय बिना किसी भाव के उसे जाता हुआ देखता है, और अपना लैपटॉप लेकर कमरे से बाहर चला जाता है। महक रेडी होकर कमरे से बाहर आती है, और सीढ़ियों से नीचे आते हुए डाइनिंग टेबल की तरफ सब लोगों के साथ चली जाती है। महक देखती है, वहां पर उतने ही लोग थे, जैसा उसने यहाँ पहली बार आने पर देखे थे, बस मीरा की कमी थी। सभी लोग महक को देखने लगते हैं। रचना महक की तरफ़ देख थोड़ी तीखी आवाज़में बोली- "क्या बात है, पता नहीं है क्या, शादी के दूसरे दिन पहली रसोई होती है, भले ही धोखे से क्यों ना बहू बन जाएं। "
महक रचना की बात सुनकर सबकी तरफ़ देख जल्दी से बोली-" मुझे माफ़ कर दीजिए ,मैं तो टाइम पर उठ गई थी लेकिन…"
मृत्युंजय का छोटा भाई विकल्प महक की बात पर मुस्कुराते हुए बोला, " भाई ने आपको परेशान किया है ना भाभी"। विकल्प की बात सुनकर महक थोड़ी सी शर्मा जाती है ,लेकिन जब उसे मृत्युंजय की तीख़ी नज़र ख़ुद पर महसूस होती है तो वो थोड़ी घबरा जाती है और जल्दी से कहती है-" ऐसी कोई बात नहीं है, मुझे माफ़ कर दीजिए ,मैं जल्दी से कुछ नाश्ते में बना देती हूँ।"
महक को घबराता हुआ देखकर निर्जला बोली-" महक शांत हो जाओ, तुम रात का खाना बना देना, अभी का नाश्ता बन गया है।"
महक निर्जला की बात सुनकर थोड़ी शांत होती है और कहती है-" आंटी मैं खाना सर्व कर देती हूं।"
निर्जला महक की बात सुन मुस्कुराते हुए बोली- "आंटी नहीं माँ कहो ,क्योंकि अब तो तुम इस घर की बहू हो ना !"
राजेंद्र निर्जला का साथ देते हुए महक से बोले-" निर्जला बिल्कुल ठीक कह रही हैं, आप हमें मम्मी और पापा कह सकते हैं और मेरे भाई को चाचा और चाची कह आ सकती हैं।"
महक राजेंद्र की बात सुनकर अपना सिर हिलाते हुए बोली-" धन्यवाद !"
राजेंद्र महक के रिएक्शन को देखकर बोला-" महक यहां तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा, किसी से घबराने की जरूरत नहीं है, अगर कोई कुछ कहे तो मुझे आकर बताना।"
मृत्युंजय अपनी कठोर आवाज़में बोला-" बातें हो गई हो तो क्या नाश्ता कर सकते हैं या फिर आप की नई बहुरानी की बातों से ही पेट भरने वाला है सभी का।"
मृत्युंजय की बात सुनकर सब लोग चुपचाप अपना नाश्ता करने लगते हैं। नाश्ता हो जाने के बाद सभी अपने अपने काम के लिए निकलने लगते हैं, की महक मृत्युंजय से धीरे से कहती है-" सुनिए !"
रचना फिर से जोर से बोली-" क्या तुम्हारे पास इतना भी दिमाग नहीं है कि अच्छे काम में जाते वक्त पीछे से टोकते नहीं हैं ?"
महक रचना की बात पर ख़ामोश हो जाती है, मृत्युंजय महक को घूरते हुए कहता है-" अब कुछ तुम्हारे मुंह से फूटेगा ? या फिर मुझे और वेट करना है ? क्योंकि मेरे पास इतना फ़ालतू वक़्त नहीं है।"
महक मृत्युंजय की गुस्से भरी आवाज़ को सुनकर जल्दी से बोली-" क्या मैं पापा मम्मी से मिलने जा सकती हूँ ?, वो लोग बहुत परेशान होंगे।"
महक की बात सुनकर रचना बिफ़रते हुए बोली-" हमारी घर की बेटी को अपने उस दो कौड़ी के भाई के साथ भगाने के बाद तुम फिर से उन फटीचरों के घर जाना चाहती हो, तुम्हें अपने मां बाप का दर्द दिख रहा है, लेकिन हमारी जो बेइबेइज़्ज़ती हुई है वो नहीं नज़र आ रही।"
मृत्युंजय महक को घूरते हुए बोला-" इस घर से अगर तुमने एक कदम भी बाहर निकाला, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।"
मृत्युंजय की धमकी सुनकर महक कुछ भी नहीं कहती, उसकी आँखों में हल्की नमी छा गई थी, लेकिन वो फिर भी मृत्युंजय से कुछ भी नहीं कहती । मृत्युंजय महक को एक नज़र देखने के बाद वहां से निकल जाता है, विकल्प महक के पास आकर कहता है-" डोंट वरी भाभी, मैं आपके फैमिली वालों को कह दूंगा कि आप बिल्कुल ठीक हो।"
महक अपनी आँखों की नमी को छुपाते हुए हल्का मुस्कुरा के विकल्प से बोली-" थैंक्यू भैया।"
विकल्प महक के सिर्फ़ थपथपा देता है और मृत्युंजय के पीछे निकल जाता है। रचना महक को देखते हुए बोली-" चलो कुछ काम है जो तुम्हें करना होगा।"
महक रचना की बात सुनकर जल्दी से बोली-" जी ठीक है।"
निर्जला रचना की तरफ देखते हुए बोली-" रचना ये तुम कैसा सुलूक कर रही हो, महक के साथ ! "
रचना निर्जला की बात पर बोली-" दीदी मृत्युंजय की परवरिश मैंने किया, इसलिए उसकी दुल्हन पर भी मेरा हक है आपका नहीं। "
निर्जला रचना की बात पर बोली-" लेकिन रचना…"
रचना निर्जला की बात को बीच में काटकर बोली-" मुझे कुछ भी नहीं सुनना है।"
निर्जला रचना से और ज़्यादा बहस नहीं करती और महक के हाथ को पकड़ कर कहती है -"महक चलो मेरे साथ।"
रचना बस गुस्से में निर्जला की तरफ देखती है और महक से कहती है- "तुम बस कुछ दिन की मेहमान हो इस घर में फिर देखना, कैसे मेरा मृत्युंजय तुम्हें इस घर से धक्के मारकर निकालता है।"
महक रचना की बात पर कुछ नहीं कहती, निर्जला महक को लेकर वहां से अपने कमरे की तरफ चली जाती है। रचना महक को जाता हुआ घूर कर देखती है और ख़ुद भी अपने कमरे में चली जाती है। सारंग कारपोरेशन मृत्युंजय अपने केबिन में बैठा हुआ था, उसके केबिन का दरवाज़ा खुलता है और विकल्प अंदर आता है । मृत्युंजय जो की फाइल पढ़ रहा था, बिना विकल्प की तरफ़ देखे कहता है-" किसी भी तरीके से उस लड़की की सफाई मेरे सामने पेश मत करना, अगर तुम्हें करना हो, तो यहां से दफ़ा हो सकते हो।"
मृत्युंजय की बात पर विकल्प उसके सामने एक फाइल बढ़ाते हुए बोला-" मैं यहां पर भाभी की वकालत करने नहीं आया हूँ भाई, मैं बस ये फाइल देने आया था।"
मृत्युंजय उस फाइल को उठाता है और दो तीन पेज पलटने के बाद फिर से सामने के डेस्क पर पटकते हुए कहता है-"अकाउंट में गड़बड़ी है !"
विकल्प मुंह बनाते हुए फाइल उठा लेता है और वहां से जाने से पहले कहता है-"चाहे आप महक भाभी को अपनी पत्नी माने या ना माने, लेकिन पत्नी होने का अधिकार तो आपने उन्हें दे दिया है ना ? "
मृत्युंजय अपनी तिरछी नज़रों से विकल्प को घूरते हुए बोला-" गेट लॉस्ट !"
विकल्प वहां से चला जाता है।
तभी वहां पर पितांबर आते हैं, मृत्युंजय उनकी तरफ देखते हुए बोला-" चाचा !"
पितांबर मृत्युंजय की बात पर बोले-"मृत्युंजय रिश्ते...."
पितांबर अभी कह रहे थे कि, मृत्युंजय बीच में कहता है-" ऑफिस में फैमिली मैटर बिल्कुल नहीं आने चाहिए, आपको पता होना चाहिए था ये रूल, इस बारे में घर में बात करेंगे यहां नहीं।"
पितांबर मृत्युंजय की बात पर बोला-" जय मुझे पता है कि तुम्हें किसी से कोई मतलब नहीं है, लेकिन उस लड़की की कोई ग़लती नहीं है ,तुम उसे बेवजह ग़लत समझ रहे हो और सज़ा दे रहे हो।"
मृत्युंजय पीतांबर की बात पर कड़क आवाज़में लेकिन शांति से बोला-"हर ग़रीब एक जैसा होता है, जहां पैसे और प्रॉफिट ज़्यादा मिले उसके कदम वहीँ जाते हैं और महक अवस्थी ने जानबूझकर मेरी बहन के साथ अपने भाई को फंसाया है।"
पितांबर एक गहरी सांस लेकर बोला-" इस बात के बारे में तो हमें जब मीरा और महक का भाई मिलेगा तभी पता चलेगा।"
मृत्युंजय पीतांबर की बात पर बोला-" मिलेगा.. कैसे नहीं मिलेगा, मैंने अपने लोग सुधांशु को पता लगाने के लिए भेज दिए हैं।"
मृत्युंजय की बात पर पितांबर बोला -"मिताली आने वाली है तुम क्या जवाब देने वाले हो उसे?"
"मुझे नहीं लगता कि किसी को जवाब देने की जरूरत है, मेरी शादी हो चुकी है, अब मुझे काम करने दीजिए।", मृत्युंजय ने फिर से फाइल पढ़ते हुए कहा। पितांबर, मृत्युंजय को एक नज़र देखने के बाद केबिन से बाहर चला जाता है, मृत्युंजय फिर से अपने काम में लग जाता है। सारंग विलास निर्जला महक के साथ कमरे में बैठी हुई उसे कुछ गहने दिखा रही थी। महक निर्जला की तरफ देखते हुए कहती है -"मां आप ये सारे गहने मुझे क्यों दिखा रही हैं।"
निर्जला महक की बात सुन मुस्कुराते हुए बोली- "क्योंकि तुम इस घर की बहू हो और मृत्युंजय की पत्नी और सबसे बड़ी बहू होने के नाते, तुम्हारा हक़ है इस घर की पुश्तैनी चीजों का तुम ख़्याल रखो। "
निर्जला की बात सुनकर महक उन्हें बोली- "लेकिन इन चीज़ों की मुझे ज़रूरत नहीं है, मुझसे बेहतर तरीके से आप इन सभी चीज़ों का ख़्याल रख सकती हैं।"
"एक बात हमेशा याद रखना महक, जो चीजें ऊपर से हमेशा आसान लगती है वो अंदर से खोखली होती है, इस घर में एक दूसरे के लिए सबके दिल में प्यार है, लेकिन कोई जताता नहीं है।", निर्जला ने महक को समझाते हुए कहा। महक निर्जला की बात पर अपनी गर्दन हिला देती है,की एक नौकर निर्जला के पास आकर कहता है-" मैम नीचे शेखर जी आए हैं। "
महक उस नौकर की बात सुनकर जल्दी से खड़े होते हुए बोली-" पापा आए हैं !", फिर निर्जला को देखते हुए बोली-' क्या मैं …?"
"हां चलो।", निर्जला भी महक के साथ खड़े होते हुए बोली। महक जल्दी से कमरे से बाहर जाती है, तो देखती है नीचे शेखर जी खड़े हुए थे। महक सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए जल्दी से जाकर शेखर को गले लगा लेती है और रुंधे हुए गले से कहती है-" पापा !"
शेखर महक के पीठ पर हाथ फेरते हुए बोले-"क्या हो गया बच्चा, तुम ठीक तो हो ना ?"
"मैं बिल्कुल ठीक हूँ पापा, बस आप लोगों से दूर नहीं रही ना इसलिए बहुत मिस कर रही थी, आप लोगों को।", महक ने शेखर से अलग होते हुए कहा। शेखर निर्जला की तरफ देखते हुए बोला-" बहन जी, शादी के दूसरे दिन लड़की को पग फेरे की रस्म के लिए मायके जाना होता है इसलिए मैं महक को लेने आया हूं, अगर आप लोग इजाज़त..."
"इजाज़त, तुम्हारी बेटी ने तो हमारे घर की इज्जत उछालने से पहले हमारी इजाज़त नहीं ली, तो फिर उसे पग फेरे के रसम के लिए किस हक़ से लेने आए हैं आप ?", रचना ने आते हुए कहा। रचना की आवाज़सुनकर महक अपना सिर उठाकर उसको देखते हुए बोली- "आंटी मुझे पग फेरे के लिए जाने दीजिए।"
****
क्या महक कि इस रिक्वेस्ट को मृत्युंजय एक्सेप्ट करेगा ?
कहां गई है मीरा ?
क्या सुधांशु ही वो लड़का है जो मीरा को लेकर भागा है या फिर मीरा किसी और के साथ भाग गई?