Chapter 1 / 1248

Malang | मलंग | Author - Hell Queen

Chapter 1

Malang | मलंग | Author - Hell Queen ·Hell Queen

"शादी की बहुत बहुत मुबारक हो मृत्युंजय, वैसे सजावट बहुत खूबसूरत लग रही है। वाकई इस शादी के चर्चे तो आने वाले कई सालों तक पूरे शहर में होते रहेंगे।"

"होने भी चाहिए सीएम साहब, सबको पता चले कि मृत्युंजय सारंग का स्टेटस क्या है! वैसे भी ये किसी मामूली इंसान की शादी नहीं है, मृत्युंजय सारंग और उसकी एकलौती बहन मीरा सारंग की शादी है। सारंग परिवार की इज्जत का सवाल है तो तैयारी बेहतर से बेहतरीन होनी ही थी।"

सीएम साहब मृत्युंजय को बधाई देकर वहां से दूसरे गेस्ट की ओर चले गए और मृत्युंजय घमंड से अपना सर ऊंचा उठाकर पूरे घर और शादी की तैयारी को देख रहा था। मृत्युंजय सारंग मुंबई का एक जाना माना बिजनेस टायकून। जिसका नाम बिजनेस की दुनिया में बहुत ही अदब और सम्मान के साथ लिया जाता है। जिसके पास पैसे और दौलत की कोई कमी नहीं है, कमी है तो प्यार, अपनेपन और भरोसे की, जिसकी शायद मृत्युंजय को जरूरत ही नहीं। आज मृत्युंजय की शादी उसके बिजनेस पार्टनर कुबेर सोनवानी की बेटी शनाया सोनवानी से होनी है। ये एक शादी कम और बिजनेस डील ज्यादा थी जबकि मृत्युंजय की इकलौती बहन मीरा सारंग की शादी कुबेर सोनवानी के बेटे विद्युत सोनवानी से होनी है। मृत्युंजय तैयारी को देखने में लगा था और मेहमानों की वाह वाही बटोर रहा था तभी एक आदमी भागते हुए उसके पास आया और उसके कानों में कुछ बोलकर वहां से चला गया। उस आदमी के जाते ही मृत्युंजय के चेहरे का घमंड भी कुछ ही पल में गायब हो गया, वो उस आदमी के पीछे-पीछे सारंग विला के अंदर चला आया। ऊपर के फ्लोर पर मृत्युंजय दो कमरों के पास आकर रुका। उसने चिल्लाते हुए कहा, "कहा है शनाया और मीरा? आखिर दोनों दुल्हन एक साथ गायब कैसे हो सकती है? जल्दी जाओ और सारे एग्जिट क्लोज कर दो, कोई भी इस विला से बाहर नहीं जाना चाहिए।"

"राघव जल्दी जाकर सीसीटीवी फुटेज निकालो, मुझे दिखाओ की कौन-कौन मीरा और शनाया से मिलने उनके कमरे में गया था? घर का हर एक कोना छान मारो, बिना मेरी इजाजत के इस विला से एक परिंदा भी बाहर नहीं जा सकता। शनाया और मीरा यहीं कहीं होगी।"

राघव मृत्युंजय का पर्सनल असिस्टेंट उसका हुक्म पाते ही तुरंत भाग के गया और एक आईपैड लेकर वापस आया। उसने वो आईपैड मृत्युंजय के हाथों में थमा दिया और कहा,

"सर ये देखिए, ये वो लड़की है जो आखिरी बार मीरा मैम के कमरे में गई थी और उसके बाद मीरा मैम का कोई अता पता नहीं है। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि वो लड़की अकेली ही इस कमरे में गई थी और अकेली ही बाहर निकली, मीरा मैम उसके साथ नहीं थी। मृत्युंजय आग उगलती नजरों से राघव को घुर रहा था, उसने तुरंत आईपैड अपने हाथों में लिया और उसमें चल रही वीडियो फुटेज को देखने लगा। जैसे ही मृत्युंजय की नजर उस लड़की पर गई जो मीरा के कमरे में जा रही थी उसकी आंखें गुस्से से लाल हो गई। उस फुटेज में साफ-साफ दिख रहा था एक लड़की चोरी छुपे, दबे पांव मीरा के कमरे की तरफ आगे बढ़ रही थी। उसने कैटरर्स वाले कपड़े पहन रखे थे और वो लगातार यहां वहां देख रही थी जैसे चोरी करने जा रही हो। कुछ देर यहां वहां देखने के बाद वो लड़की चुपके से मीरा के कमरे के अंदर दाखिल हो गई, कुछ देर के बाद वो लड़की मीरा के कमरे से बाहर निकली और शनाया के रूम में चली गई और फिर वहां से नीचे आ गई। पुरी फुटेज देखने के बाद मृत्युंजय गुस्से में कांपने लगा। उसने अपनी मुट्ठियां भींच ली और दीवार पर एक मुक्का मार राघव से बोला,

"मुझे ये लड़की अगले 10 मिनट में अपनी आंखों के सामने चाहिए। अगर तुम्हें ये नहीं मिली तो अपनी गर्दन कटवाने के लिए तैयार हो जाना। ये जहां भी है, जिस भी हालत में है उसे मेरे सामने लेकर आओ।"

मृत्युंजय की आवाज़ गुस्से में इतनी ठंडी थी कि उसकी आवाज सुन राघव की भी रीड की हड्डी कांप गई, वो तुरंत सर झुका कर वहां से निकल गया। वही राघव के जाते ही मृत्युंजय ने गुस्से में फिर एक बार वहां पर पड़े एक वास को उठाकर जमीन पर पटक दिया और उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए।

"तो ये सब तुम्हारा किया धरा है महक अवस्थी, एक महीने पहले जो कुछ भी हुआ उसका बदला तुम मुझसे इस तरह लोगी ये मैंने कभी नहीं सोचा था लेकिन तुमने मेरे खानदान की इज्जत पर हाथ डालकर बहुत बड़ी गलती कर दी है, अब मैं तुम्हें बताऊंगा कि बदला कैसे लिया जाता है? आज तक तुमने सिर्फ मृत्युंजय सारंग का गुस्सा देखा है, अब उसकी नफ़रत की आग देखोगी।"

कुछ सोच कर मृत्युंजय ने अपना फोन निकाला और एक नंबर डायल किया। जैसे ही कॉल कनेक्ट हुआ उसने कहा, "मीरा और शनाया दोनों ही अपने कमरे से गायब है, उन्हें भागने वाली कोई और नहीं महक अवस्थी है। महक से कैसे निपटना है ये मैं देख लेता हूं तुम शनाया और मीरा को ढूंढने में अपनी पूरी फोर्स लगा दो।"

एक तरफ जहां मृत्युंजय पागलों की तरह अपनी होने वाली दुल्हन शनाया और अपनी बहन मीरा को ढूंढने में लगा हुआ था और महक के ऊपर अपना गुस्सा निकालने के लिए बेताब हो रहा था वहीं दूसरी तरफ महक जिसे कुछ वक्त पहले मीरा के कमरे में जाते हुए देखा गया था वो दबे पांव सारंग विला से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी।

"मुझे जल्द से जल्द यहां से बाहर निकलना होगा, इससे पहले कि मैं किसी की नज़र में आ जाउँ और यहां बहुत बड़ा तमाशा खड़ा हो जाए मुझे यहां से जाना होगा। वैसे भी जिस काम के लिए मैं यहां आई थी वो तो हो चुका है। मुझे नहीं लगता अब यहां मेरे रुकने का कोई भी मतलब है।"

महक दबे पांव एग्जिट गेट की तरफ आगे बढ़ रही थी, वो सब की नजरों से छुपते छुपाते यहां वहां देखकर आगे बढ़ रही थी तभी अचानक उसके सामने दो बॉडीगार्ड आकर खड़े हो गए। उन दोनों बॉडीगार्ड को अपने सामने अचानक देख महक घबरा गई और दो कदम पीछे चली गई। उनसे बचने के लिए वो मुड़कर दूसरी तरफ भागने की कोशिश करने लगी लेकिन फिर उसके सामने दो और बॉडीगार्ड आ गए। उन बॉडीगार्ड्स के साथ वहां पर राघव भी आ गया, उनमें से एक बॉडीगार्ड ने मौका पाते ही महक के सर पर काले रंग का कपड़ा डाल दिया और वो लोग महक को जबरदस्ती उठाकर वहां से ले गए। दूसरी तरफ शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी, पंडित जी ने शादी की विधियां शुरू करने के लिए दोनों दोनों दुल्हनों को शादी के मंडप में बुलावा भेज दिया था। जब कुछ लड़कियां शनाया और मीरा को लेने के लिए ऊपर आई तब मृत्युंजय को वहां पाकर सब डर के मारे वही खड़ी हो गई। मृत्युंजय का औरा ही कुछ ऐसा था, कोई भी उसके सामने बोलने की हिम्मत नहीं रखता था। ना ही मृत्युंजय के परिवार वाले, ना ही उसके माँ बाप खुद कभी मृत्युंजय के खिलाफ आवाज़ उठाते थे। उन सभी लड़कियों को वहां देख मृत्युंजय ने उन्हें एक नज़र देखा, उनमें से एक लड़की ने आगे आकर कहा, "वो दुल्हनों को नीचे मंडप में बुलाया है।"

मृत्युंजय ने अपने फेस पर ऐसे एक्सप्रेशन दिखाएं जैसे कुछ हुआ ही नहीं था। उसने बड़े ही आराम से उन लड़कियों से कहा, "मीरा की तबीयत अचानक खराब हो गई है इसलिए आज मीरा की शादी नहीं हो पाएगी, कुछ देर में मैं शनाया को लेकर आ जाऊंगा तुम लोग जा सकते हो।"

मृत्युंजय से जवाब मिलने के बाद वो लड़कियां एक पल भी वहां नहीं रुकी और चुपचाप वहां से नीचे आ गई। उनके जाते ही मृत्युंजय का फोन बजा, फोन की स्क्रीन पर राघव का नाम देख वो मुस्कुराने लगा। मृत्युंजय ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से राघव ने उसे कुछ कहा, मृत्युंजय ने जवाब में कहा, "ठीक है मैं पहुंच रहा हूं।"

फोन काट कर मृत्युंजय लंबे तेज़ कदमों से वहां से निकल गया। कुछ देर में मृत्युंजय अपने घर के तहखाना में बने स्टोर रूम में पहुंच गया जहां महक को जबरदस्ती एक कुर्सी पर बिठाया गया था और उसके चेहरे पर काले रंग का कपड़ा बांध दिया गया था। मृत्युंजय जाकर महक के सामने वाली कुर्सी पर बैठ गया। उसने खींचकर वो कपड़ा महक के चेहरे से हटा दिया, महक के बाल खराब हो चुके थे। उसके कपड़े भी यहां वहां से काफी बिगड़ चुके थे। ऐसे में अचानक से कपड़ा खींचे जाने पर महक बहुत ज्यादा डर गई। जैसे ही महक ने आंखें खोली अपने सामने मृत्युंजय को पाकर वो घबरा गई। उसके शरीर के अंदर तक मानो बिजली के करंट लग रहे हो। उसके माथे से पसीना छूटने लगा, उसे इस हालत में देख मृत्युंजय ने मुस्कुरा कर कहा,

"तुम्हें क्या लगा था तुम्हारे जैसी दो कौड़ी की मामूली लड़की मेरे घर आकर मेरी बहन और मेरी होने वाली दुल्हन को भगाएगी और मुझे पता भी नहीं चलेगा? तुम्हें क्या लगा था ये सब करके तुम अपने इरादों में कामयाब हो जाओगी? तुम्हें वो मिल जाएगा जो तुम्हें चाहिए था! तुम जैसी लड़कियां यही तो चाहती है, रातों-रात अमीर बनने का तुम लोगों का यही तो हथियार होता है। लेकिन इस बार तुम जानती नहीं हो कि तुमने किस से दुश्मनी मोल ली है, मैं मृत्युंजय हूं जो मौत से जीत सकता है।"

मृत्युंजय की बातों पर महक उसे ना समझ होकर घूरने लगी। जैसे उसे पता ही नहीं था कि मृत्युंजय किस बारे में बात कर रहा था।

"ये आप क्या कह रहे हैं? मैंने क्या किया है? आप मुझसे इस तरह से बात क्यों कर रहे हैं? और आप कौन से इरादों की बात कर रहे हैं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा।"

महक की बातों पर मृत्युंजय को गुस्सा आ गया, उसने महक का जबड़ा बहुत ही कसकर पकड़ लिया जिससे महक को दर्द होने लगा।

"भोले बनने का नाटक मेरे सामने मत करो, मैंने सब देख लिया है। तुमने मीरा को यहां से भगाया है ताकि तुम मुझे नीचा दिखा सको। 1 महीने पहले जो कुछ भी हुआ उसका बदला ले सको। यही सोचकर आज तुम यहां आई थी ना? इसलिए तुम ठीक शादी के कुछ वक्त पहले मीरा के कमरे में गई थी ना?"

"क्या मीरा अपने कमरे में नहीं है? मीरा कहां चली गई? मुझे सच में इस बारे में कुछ भी नहीं पता, मैं तो बस वहां उसे कमरे में..।"

महक ने इतना कहा ही था कि मृत्युंजय ने गुस्से में उसकी बात बीच में काट दी और उसके गले को अपने एक हाथ में लेते हुए बोला, "बहुत हो गया तुम्हारा नाटक, अब मैं तुम्हारी बकवास 1 मिनट और नहीं सुनने वाला। क्या हुआ, क्या नहीं हुआ उससे अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। फिलहाल अगर मुझे कुछ चाहिए तो वो है अपने परिवार की इज्जत जिसे मैं तुम जैसी मामूली लड़की के लिए नहीं गवां सकता।"

मृत्युंजय ने एक हाथ आगे किया तो राघव ने उसके हाथों में शादी का जोड़ा थमा दिया। मृत्युंजय ने वो कपड़े महक के मुंह पर फेंकते हुए कहा,

"गलती तुमने की है तो सजा भी तुम्हें ही भुगतनी होगी, तुमने मीरा और शनाया दोनों को भगाया है तो अब इसकी भरपाई तुम्हें खुद मेरी दुल्हन बनके करनी होगी। 10 मिनट!! तुम्हारे पास सिर्फ 10 मिनट है, इस दुल्हन के जोड़ें को पहनकर तैयार हो जाओ और शादी के मंडप में पहुंच जाओ वरना मैं वो करूंगा जो तुमने अपने बुरे से बुरे सपने में भी नहीं सोचा होगा।"

मृत्युंजय उठकर वहां से जा रहा था तभी महक ने फिर कहा, "मैं आपसे शादी नहीं कर सकती, आप पागलों जैसी बातें क्यों कर रहे हैं? और मैं मीरा और आपकी होने वाली बीवी..।"

महक अपनी बात पूरी कर पाती उससे पहले ही मृत्युंजय मुडा और महक के बालों को अपनी मुट्ठी में कसकर पकड़ उसका चेहरा ऊपर कर दिया। उसके चेहरे की काफी करीब आकर वो बोला,

"मैंने कहा ना क्या हुआ क्या नहीं हुआ उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, फिलहाल तुम चुपचाप इन कपड़ो को पहन लो वरना मुझे खुद तुम्हें ये कपड़े पहने होंगे, जो शायद तुम्हें अच्छा ना लगे। 10 मिनट है तुम्हारे पास, अगर उससे 1 मिनट भी ऊपर हुआ तो याद रखना ये कपड़े मैं खुद तुम्हें पहनाऊंगा और उतारूंगा भी खुद ही।"

1 महीने पहले ऐसा क्या हुआ था जिसका बदला महक मृत्युंजय से ले रही थी?

क्या सच में शनाया और मीरा को भगाने के पीछे महक का हाथ था?

क्या महक मृत्युंजय से शादी करने के लिए मान जाएगी?

Chapter List: Next

Related Novels