Ep 5 - Hamla
अबीर जब पाताल जेल से मुंबई आ रहा था तो, "इटरनल नाइट किंग" ने उसे चाबियां दी थी, जो उसके मुंबई के सबसे पास इलाके मालाबार हिल्स में मौजूद उनके शानदार विला की चाबियां थी। अबीर रजिस्टार ऑफिस के बाहर खड़ा जाने के लिए कैब का इंतजार कर रहा था तो उसने देखा कि यामी भी ऑफिस से बाहर निकली। यामी ने भी मुस्कुराते हुए अबीर को देखा और कहा "क्या बात है तुम तो बहुत तेज़ निकले। बड़ी जल्दी तुमने कशिश से शादी कर ली। अच्छा है कि तुम कुलश्रेष्ठ फैमिली के दामाद बन गए। अब कम से कम तुम्हें फ्यूचर में कमाने की कोई टेंशन तो नहीं करनी होगी।"
यामी की बात सुनकर अबीर को अच्छा नहीं लगा उसने मुंह बनाते हुए कहा, "तुम्हें और कोई काम नहीं है?"
अबीर को यामी की ये बात पसंद नहीं आई थी।
यामी ने उसे बिना किसी एक्सप्रेशन के देखा और कहा, "तुम जैसे एक ऑर्डिनरी से जेल सिक्योरिटी स्टाफ का कुलश्रेष्ठ फैमिली में शादी करना कोई छोटी मोटी बात नहीं है। वैसे भी कशिश बहुत अच्छी लड़की है और घर जमाई बनकर तुम्हें वो सब कुछ भी मिल सकता है जिसका तुम सपना देख रहे हो। हां अगर तुम्हें कुलश्रेष्ठ फैमिली में अपनी जगह बनाने के लिए मेरी मदद की जरूरत हो तो मुझे जरूर बताना।”
अबीर ने उदासीनता से यामी पर गहरी नज़र डाली और फिर कहा, "अब मुझे यकीन हो गया है कि तुम्हारा दिमाग सच में खराब हो गया है। वैसे अपनी फैमिली की चिंता करो। मुझे तुम दोनों में कोई इंटरेस्ट नहीं है और एक बात समझ लो कि मेरे मैटर से तुम्हारा कोई लेना देना नहीं है तो मुझसे और मेरे मैटर से दूर रहो।"
इतना कहकर अबीर तेजी से वहां से चला गया। अबीर के जाते ही यामी के चेहरे पर दुख भरे एक्सप्रेशन दिखाई दिए। यामी को अबीर से अलग होने का बहुत दुख था। वो चाहती थी कि उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि अबीर इतनी जल्दी किसी और से शादी कर लेगा। इस बात से दुखी यामी ने बड़बड़ाते हुए कहा, "अबीर तुम्हें मुझसे ज्यादा अच्छे से कोई नहीं जान सकता। तुम बहुत टैलेंटेड हो। तुम्हें कशिश से शादी नहीं करनी चाहिए थी। वो डिजर्व नहीं करती तुम्हें सिर्फ मैं...!"
इतना कहते हुए यामी ने अपनी बात अधूरी छोड़ दी और बेबसी से उसने एक नज़र अबीर के जाने वाली दिशा में देखा और खुद भी अपनी जीप स्टार्ट करके वहां से निकल गई। अबीर ने कुछ देर इंतजार किया और मालाबार हिल्स विला में आ गया, जो मुंबई का बहुत ही पॉश इलाका है, "इटरनल नाइट किंग" का ये विला मालाबार हिल्स के सबसे टॉप पर मौजूद एक बहुत ही luxurious विला था। इस विला का नाम "हेवनली पैलेस" था। अबीर ने अंदर जाकर एक नज़र विला की तरफ देखा तो उसके चेहरे पर एक बहुत ही शानदार मुस्कान आ गई। उसने कहा, "ईटरनल नाइट किंग सच में तुमने बहुत ही शानदार विला बनाया है!"
ईटरनल नाइट किंग अंडरवर्ल्ड का एक बहुत ही रेपुटटेड नाम था। अंडरवर्ल्ड में जाने से पहले वो आर्मी में काम करते थे और वहां से रिटायर होने के बाद उन्होंने इंडियन इंटेलीजेंस में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन बाद में एक दुर्घटना की वजह से चौहान पागल हो गया और उसने दुश्मनों के साथ साथ अपने ही लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद इंटेलिजेंस ने धोखे से चौहान को अरेस्ट कर लिया और उसे पाताल जेल भेज दिया। चौहान एक बहुत ही शानदार पर्सनैलिटी था बहुत सारे लोग चौहान से इंस्पायर्ड थे और बहुत सारे लोग उसकी इस हरकत से बहुत ज्यादा दुखी थे। खैर वो सब तो बाद की बात थी। अबीर एक झटके में ही इस 2 अरब से भी ज्यादा कीमत के इस mysterious विला का नया मालिक बन गया था। इस विला को देखते हुए अबीर बहुत ज्यादा एक्साइटेड था। इसी वक्त अबीर का फोन बजने लगा। अबीर ने फोन उठाया तो देखा वो गिरीश का कॉल था। सामने से गिरीश की आवाज आई, "सॉरी बेटा! कशिश तुम्हें ऐसे ही रजिस्टार ऑफिस के बाहर छोड़कर चली गई। उसके लिए मैं बहुत शर्मिंदा हूं।"
अबीर ने मुस्कुराते हुए कहा, "कोई बात नहीं अंकल!"
अबीर के इतना कहते ही गिरीश एक्साइटेड हो गया और बोला, "मैंने उसे बहुत डांटा है आगे से वो ऐसा कुछ नहीं करेगी। लेकिन तुम बताओ तुम कहां हो? हम सभी लोग डिनर के लिए तुम्हारा वेट कर रहे हैं। जल्दी से वापस आ जाओ। नहीं तो एक काम करो, तुम तुम्हारी लोकेशन दे दो मैं अभी ड्राइवर को वहां भेज देता हूं!"
अबीर ने ड्राइवर भेजने से इनकार कर दिया और कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। अबीर ने अब तक पूरा विला अच्छे से देखा भी नहीं था कि उसे गिरीश का कॉल आ गया था। अबीर ने अपने विला का टूर आधा छोड़ा और तुरंत ही बाहर जाने लगा। बाहर जाने के रास्ते में उसने एक पार्किंग देखी जिसमें कम से कम तीन चार बहुत ही खूबसूरत और विंटेज कार खड़ी थी। अबीर ने तुरंत ही एक बहुत ही पुरानी और सस्ती सी एंबेसडर कार ली और फिर कार लेकर गिरीश के घर के लिए निकल गया। जैसे ही यामी मालाबार हिल्स पर मौजूद अपने घर पहुंची तो उसने एक पुरानी ब्लैक कलर की एम्बेसडर कार को तेजी से नीचे आते हुए देखा। कार को देखकर यामी 1 मिनट के लिए फ्रीज हो गई थी क्योंकि इस तरह की कार का इस्तेमाल आर्मी इंटेलिजेंस वाले लोग ही कर सकते थे। यामी हैरान रह गई थी लेकिन जैसे ही कार नज़दीक आई और उसने कार में बैठे हुए इंसान को देखा तो उसकी हैरानी सदमे में बदल गई। यामी के मुंह से निकला, "हुंह? ये तो?"
यामी को ऐसे देखकर उसकी असिस्टेंट लिली भी हैरान रह गई। उसने पूछा, "आप इन्हें जानते हो मैडम?"
यामी ने झिझकते हुए कहा, "मैंने शायद अबीर को उस सबसे शानदार विला से बाहर आते देखा है..."
यामी की बात सुनते ही लिली हंसने लगी और बोली, "क्या मैडम आपको लगता है कि वो यहां आ सकता है? वो बस एक छोटा सा सिक्योरिटी गार्ड है। इतने पॉश इलाके में कदम रखने की भी उसकी औकात नहीं है। आप शायद अभी भी ब्रेकअप की वजह से गिल्ट में है इसीलिए ऐसा सोच रही है। आप टेंशन मत लो ऐसा कुछ नहीं है।"
ये सुनकर यामी मुस्कुरा दी और उसने अपना सिर हिलाया। यामी ने अपने आप से कहा, "लिली सही बोल रही है। अबीर जैसा एक मामूली सिक्योरिटी गार्ड यहां मालाबार हिल्स में कैसे आ सकता है? जब मुझे यहां एक अपार्टमेंट लेने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ी है तो वो तो इसके बारे में सोच भी नहीं सकता।"
☆☆☆☆☆☆☆
कुलश्रेष्ठ हाउस!
चारों तरफ खाने की बहुत ही शानदार सुगंध फैली हुई थी। डाइनिंग हॉल में बहुत तरह के व्यंजन बनाकर टेबल पर अरेंज किए गए थे। दरवाज़े के अंदर enter करते ही एक साइड में डस्टबिन पड़ा था। अबीर ने देखा कि जो वाइन वो लेकर आया था, वो डस्टबिन में पड़ी थी। इसे देखते ही अबीर का चेहरा चढ़ गया। उसी वक्त प्रीति ने अबीर को देखा और उसे ताना मारते हुए कहा, "200 साल पुरानी वाइन और इतनी गंदी स्मेल! अगर उसे 200 साल पुरानी कह दे तो वाइन की इंसल्ट होगी।"
इतना कहकर प्रीति ने गिरीश की तरफ देखा और ताना मारते हुए कहा, "क्या दामाद ढूंढा है तुमने जो पहली बार घर आया और वो भी नकली वाइन लेकर।"
कशिश ने भी अपमान भरी नज़रों से अबीर को देखते हुए कहा, "उसे वहीं पड़े रहने दो और आकर खाना खाओ।"
गिरीश इन दोनों की बातों से थोड़ा uncomfortable महसूस करने लगा। उसने कहा, "अबीर ऐसा इंसान नहीं है वो किसी के साथ ऐसे धोखा नहीं कर सकता!"
प्रीति ने भौंहें सिकोड़ कर कहा, "तुम्हें पता है ना लोकेश यहां डिनर के लिए आ रहे हैं। तुम्हें लगता है कि हम ये वाइन उन्हें सर्व कर सकते है?"
इससे पहले कि प्रीति की बात पूरी हो पाती उसे एक हंसी की आवाज सुनाई दी और गिरीश की ही उम्र का एक आदमी अंदर आया।
"क्या बात है मेरी ही बातें हो रही है।"
गिरीश का दोस्त लोकेश बहुत ही रिस्पेक्टेड और बहुत ही शानदार आर्टिस्ट था। जो पूरी मुंबई में बहुत ज्यादा फेमस था। अबीर ने लोकेश को देखते ही अपनी गर्दन झुका कर उसे हेलो कहा। लोकेश की नज़र इस वक्त डस्टबिन में पड़ी वाइन की बोतल पर गई। लोकेश ने तुरंत ही बोतल उठा ली और कहा, "अरे, वो ये बोतल यहां क्या कर रही है? इतनी शानदार बोतल तुमने डस्टबिन में फेंक दी?"
प्रीति जल्दी से हँसी। उसने बात बनाते हुए कहा, "अरे लोकेश जी ये तो ऐसे ही एक नकली वाइन है। आप इसे फेंक दीजिए...''
लोकेश ने बोतल को सूंघते हुए कहा, "रुको, तुम ये कैसे कह सकती हो कि ये नकली है?"
लोकेश ने इस वक्त कर्टसी की भी परवाह नहीं की और बोतल खोलकर एक सिप पी ली। प्रीति ने चिन्ता से कहा, "लोकेश! आप इसे हटा दीजिए आप बीमार पड़ जाओगे।”
लोकेश ने धीरे से कहा, "ये बहुत ही शानदार है। ये कम से कम 200 साल पुरानी तो होनी चाहिए।"
जैसे ही लोकेश ने ये बात कही सभी लोग हैरान रह गए। तभी अगले पल लोकेश ने कहा, "मुझे एक बात समझ में नहीं आ रही तुम लोगों के ऊपर बैंक का 20 मिलियन का कर्ज बाकी है और फिर भी तुमने इतनी महंगी वाइन को कचरे में फेक रखा है। तुम सब का दिमाग तो ठीक है ना?"
लोकेश की बात सुनते ही प्रीति ने हैरानी से कहा, "क्या आपको सच में लगता है कि ये 200 साल पुरानी होगी? मुझे लगता है कि आपसे कोई गलती हो रही है।"
लोकेश ने गहरी सांस ली और प्रीति की तरफ देखकर उसे ताना मारते हुए कहा, "ठीक है! अगर तुम्हें ये बेकार लग रही है तो मुझे दे दो।"
लोकेश की बात सुनते ही प्रीति के चेहरे पर शर्मिंदगी नज़र आई। उसने बड़बड़ाते हुए कहा, "ये अबीर एक छोटा सा सिक्योरिटी गार्ड है लेकिन इसके पास इतनी पुरानी और इतनी महंगी वाइन कहां से आई? कहीं ऐसा तो नहीं कि अबीर शो ऑफ करने के लिए चुरा कर लाया है... हुंह!"
अबीर इस वक्त तक इस सब ड्रामा से बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। उसने तुरंत ही पलटते हुए कहा, "अंकल अब मैं चलता हूं रात बहुत हो रही है।"
अबीर बिना जवाब के वहां से तुरंत ही निकल जाना चाहता था। गिरीश ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन अबीर रुकने के लिए तैयार नहीं था। वो तुरंत ही वहां से चला गया। ☆☆☆☆☆☆☆ अबीर का दिमाग कुलश्रेष्ठ हाउस में जो कुछ हुआ था, उसकी वजह से बहुत ज्यादा खराब था। उसे पता ही नहीं चला कि कब वो तेज़ी से अपने विला पहुंच गया। विला पहुंच कर उसने अपनी कार पार्क की और तेज़ी से विला के अंदर जाने लगा। अचानक से अबीर को सब कुछ दिखना बंद हो गया। किसी ने अबीर के सिर पर एक काला कपड़ा डाल दिया था। एक पल के लिए अबीर को कुछ समझ नहीं आया लेकिन तभी अबीर को एहसास हुआ कि दो लोग उसे उठाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अबीर को वहां चार लोगों की मौजूदगी का एहसास हुआ। अबीर ने जल्दी अपने आप को संभाल लिया और कहा, "कौन हो तुम लोग? अभी के अभी मुझे नीचे उतारो!"
उसी वक्त एक आदमी की बहुत ही भारी आवाज़ आई, "तुम्हारा उस जेलर से क्या रिश्ता है जो तुम हर बार बीच में आ जाते हो? अगर तुम अभी भी पीछे नहीं हटे तो तुम्हारे साथ जो होगा उसका अफसोस तुम्हें जिंदगी भर रहेगा।"
एक बहुत ही खतरनाक शक्ल वाले आदमी ने तुरंत ही अबीर को नीचे उतार दिया और उसके सिर पर से कपड़ा हटाते हुए कहा, "समझ रहे हो ना तुम!
अबीर ने अपना सिर हिलाया और कहा, "मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है, तो अच्छा यही होगा कि तुम मेरे साथ कोई छेड़खानी ना करो। वरना पछताना तुम्हें ही पड़ेगा।"
ये सुनते ही वो आदमी ज़ोर से हंसा और बोला, "हा हा हा बच्चे! तुम शायद भूल रहे हो कि उसने टेरर किंग से दुश्मनी मोल ली है तो ख़ामियाजा तो उसे भुगतना ही होगा!"
इतना कहते हुए वो आदमी और ज़ोर से हंसा और अबीर की तरफ आगे बढ़ गया। इस वक्त एक बड़ा सा हाथ हवा को चीरते हुए अबीर की तरफ आगे बढ़ा और एक तेज़ आवाज सुनाई दी। अबीर इत्मिनान से अपनी जगह खड़ा था। उसने कोई भी हरकत करने की कोशिश नहीं की। इस वक्त ये लोग ये सब करके पाताल जेल से टेरर किंग को छुड़वाने की कोशिश कर रहे थे। टेरर किंग आतंकवादी संगठन का किंग था जो हमारे देश में आतंक फैलाने के लिए पड़ोसी देशों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था। लेकिन जैसे ही उस आदमी का हाथ अबीर की गर्दन तक पहुंच पाता, वो आदमी अबीर को बिल्कुल शांत खड़े देखकर हैरान रह गया था। उसने देखा कि उसके सामने खड़े आदमी के चेहरे पर कोई डर नहीं था और ना ही उसने अपना बचाव करने की कोशिश की। इस एक पल में अबीर का गला पकड़ने वाले आदमी का concentration टूटा और इस वक्त धमाके की आवाज़ सुनाई दी।
"बैंग बैंग बैंग!"
☆☆☆☆☆☆☆
ये कैसा धमाका था? अबीर उन लोगों का सामना क्यों नहीं कर रहा था? अगर ये लोग यामी से बदला लेना चाहते थे, तो उन्होनें यामी पर हमला क्यों नहीं किया? कहीं ऐसा तो नहीं कि ये लोग झूठ बोल रहे थे? कहीं इस सब के पीछे किसी और ग्रुप का हाथ तो नहीं था?
,,