Chapter 2 / 967

Jailer 2.0 | जेलर 2.0

Chapter 2

Jailer 2.0 | जेलर 2.0 ·Kalpana

Ep 2 - Encounter

किलिंग मशीन की बॉडी को देखकर अबीर के दिल ने कहा, "ये सब कुछ मैंने जानबूझकर नहीं किया है। अगर उस दिन मेरा एक्सीडेंट नहीं हुआ होता, तो शायद ये सब नहीं हुआ होता।"

अबीर का दिल और दिमाग, कश्मकश में थे। और इसी कश्मकश में, उसे पता ही नहीं चला कि कब वो मशीन की तरह उठा और अपने रूम में आ गया। ☆☆☆☆☆☆☆ अबीर वहां से जाने की तैयारी कर रहा था कि तभी उसे अपने कपड़ों के बीच एक डायरी मिली। ये डायरी उसके पापा ने उसे बड़े प्यार से अपने पास रखने के लिए दी थी। अबीर ने एक नज़र उस डायरी की तरफ देखा और फिर उस डायरी को अपनी जैकेट की जेब में रख लिया और जल्दी - जल्दी अपना सामान पैक करने लगा। सारा सामान पैक करने के बाद, अबीर ने देखा कि उसके निकलने में अभी भी 4 घंटे का वक्त बाकी था। अबीर ने इन चार घंटे में उस डायरी को खोलकर पढ़ना शुरू कर दिया। डायरी में उसके पापा ने अबीर के बचपन से लेकर, जिस दिन उस डायरी को अबीर को दिया था, उस दिन तक की सारी बातें विस्तार से लिखी हुई थी। लेकिन कुछ पन्ने ऐसे थे... जिन्हें स्टेपलर करके आपस में, डायरी के कवर के साथ जोड़ दिया गया था। ऐसा लग रहा था, जैसे जानबूझकर उन पन्नों को इस तरह से रखा गया था। अबीर ने नासमझी से उन पन्नों को देखा और फिर बहुत ही सावधानी से स्टेपलर की पिन निकाली। पन्ने खोलने के बाद, जैसे ही अबीर ने पहला पन्ना पढ़ा... उसकी आंखों से आंसू आ गए। ये पहला पन्ना वो था... जब अबीर का एक्सीडेंट हुआ था और उसके पापा ने एक्सीडेंट से जुड़ी हुई सारी बातें लिखी थी। इस पन्ने पर अबीर के पापा की आंसूओं की बूंदों के निशान भी थे। उन्होंने लिखा था...

"आज एक लापरवाही की वजह से, मेरे अबीर की इतनी बुरी हालत है कि वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। डॉक्टर कुछ बताने को तैयार नहीं है। मेरा दिल अनजानी आशंका से भरा हुआ है। मुझे इस बात का डर है कि कहीं डॉक्टर आकर ये ना कह दे कि..."

इसके आगे कुछ नहीं लिखा था। बस आंसुओं की बूंदों के निशान पड़े हुए थे। अबीर बिना कहे भी समझ गया था कि उस वक्त उसके पापा की हालत क्या होगी? अबीर ने कांपते हाथों से एक और पन्ना आगे बढ़ाया।

“आज मुझे एक बहुत ही खतरनाक बात पता चली है। मुझे नहीं पता कि ये बात मुझे डायरी में लिखनी चाहिए या नहीं...? लेकिन ये पता चलने के बाद, मैं अपने आपको रोक नहीं पा रहा हूं। काफी वक्त से, मैं अबीर के बिहेवियर में आए हुए चेंज की वज़ह से बहुत टेंशन में था। लेकिन आज मुझे उसके इस बर्ताव के पीछे का असली कारण पता चला है। इसके पीछे भी वही एक्सीडेंट है। जिस दिन अबीर का एक्सीडेंट हुआ था... उस दिन अबीर के ऊपर एक अजीब सा केमिकल गिरा था। उस केमिकल के गिरने के बाद ही अबीर में इतने ज्यादा बदलाव आए। कोई भी अबीर के अंदर आए हुए बदलावों के पीछे का कारण समझ नहीं पा रहा था... लेकिन मुझे अब लगने लगा है कि ये सब कुछ, उस केमिकल की वजह से हुआ है।”

इससे आगे अबीर कुछ पढ़ पाता, उसे दरवाज़े को नॉक करने की आवाज़ सुनाई दी। अबीर ने जल्दी से डायरी बंद की और अपनी जैकेट में रख ली। फिर दरवाज़ा खोलने के लिए आगे चला गया। जैसे ही अबीर ने दरवाजा खोला, गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने एक चिट्ठी अबीर की तरफ बढ़ाते हुए कहा, "ये चिट्ठी जेलर मैडम ने भेजी है! तुम्हारा टर्मीनेशन लेटर है।"

अबीर ने चिट्ठी ली और वो सिक्योरिटी गार्ड तुरंत ही वहां से चला गया। और अबीर ने उस चिट्ठी को एक तरफ फेंक दिया। तभी अचानक अबीर को उसके पापा की डायरी के कवर से, कागज का एक कोना निकलता दिखाई दिया। अबीर ने नासमझी से उस कागज़ के टुकडे को खीचा, तो वो एक एन्वलप था। उसने एन्वलप को उलट - पलट कर देखा और फिर उसे खोला, तो उसमें से एक लेटर निकला। अबीर ने जल्दी से लेटर खोला, उसके अंदर लिखा था...

"अबीर, मैं जानता हूं कि तुम सोच रहे होगे कि पापा ने इस तरह ये लेटर क्यों लिखा...? बात ये है कि मैं ये सब तुम्हारे सामने बोलने में हिचकिचा रहा था, इसलिए मैंने चिट्ठी लिख दी। मैंने तुम्हारी शादी... तुम्हारे बचपन में ही अपने सबसे खास दोस्त गिरीश की बेटी कशिश के साथ तय कर दी थी। जैसे ही ये चिट्ठी मिले, तुम गिरीश से बात करके उसके पास पहुंच जाना। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं ये बात तुम्हें कैसे बताऊं? लेकिन मुझे विश्वास है कि तुम मुझे समझोगे। अब फैसला तुम्हारे हाथ में है। ये गिरीश का नंबर है... तुम उससे बात कर लेना और जितना जल्दी हो सके, तुम कशिश से शादी कर लेना।"

अबीर ने चिट्ठी बंद करके, अपनी जेब में रखी और फिर एक गहरी सांस लेकर ऊपर की तरफ देखा। छत को देखते हुए अचानक से अबीर के दिल में ख्याल आया, "पापा ने डायरी में लिखा था कि मेरी ये हालत किसी केमिकल के गिरने की वजह से हुई है। अगर वो केमिकल मुझे मिल जाए, तो शायद मुझे अपने आपको ठीक करने का रास्ता भी मिल सकता है!"

तभी उसके दिमाग ने कहा, "लेकिन वो कैमिकल तुम ढूंढोगे कहां?"

अबीर ने इस बारे में एक बार सोचा, और फिर गहरी सांस लेकर कहा, "मेरा एक्सीडेंट भी मुंम्बई में ही हुआ था। शायद वहां जाकर ही कोई क्लू मिल जाए? हम्म? शादी जाए भाड़ में... पहले केमिकल ढूंढना, सबसे ज्यादा जरूरी है। उसके बिना मेरी जिंदगी, कभी भी रास्ते पर नहीं आ सकती।"

☆☆☆☆☆☆☆

अनजान लोकेशन!

एक अंधेरी जगह पर बहुत सारी स्क्रीन लगी हुई थी। उन सभी स्क्रीन्स पर एयरपोर्ट की लाइव फुटेज चल रही थी। तभी उस फुटेज पर एक लड़का नज़र आया, जो बिल्कुल अबीर की तरह दिख रहा था। उसे देखते ही एक भारी - भरकम आवाज़ सुनाई दी, "बॉस वो वापस आ गया है। अब हम उससे अपनी सारी पावर छीन सकते हैं, जो हमने अपने लिए बनाई थी।"

इस आवाज़ के आते ही एक लंबी - चौड़ी सी परछाई, उन स्क्रीन्स के सामने आकर खड़ी हो गई। उसने कहा, "सारे आदमियों को तुरंत ही एयरपोर्ट पहुंचने के लिए बोलो। कोशिश करना कि वो पूरे समय उस पर नज़र रखें रहें और जैसे ही वो अकेला मिले, उसे उठा लेना। ध्यान रखना इस बात पर, किसी का ध्यान नहीं जाना चाहिए।"

ये आवाज़़ नॉर्मल आवाज़़ जैसी नहीं थी, ऐसा लग रहा था... जैसे किसी AI टूल को इस्तेमाल करके ये आवाज़़ निकाली गई थी। आवाज़़ को सुनकर कोई नहीं बता सकता था कि बोलने वाला इंसान कोई आदमी था, या फिर औरत? उसके शरीर की बनावट से भी इस बात का पता नहीं चल रहा था। उस आवाज़़ के बाद ही, भारी - भरकम आवाज़़ वाले आदमी ने एक कॉल लगाकर अपने सभी आदमियों को instructions दिए।

"जल्द से जल्द सभी एयरपोर्ट पर पहुंचो। लड़के की फोटो तुम्हें मिल चुकी है। उस लड़के पर नज़र रखना और मौका मिलते ही उसे अपने खुफिया अड्डे पर लेकर आ जाना। किसी को भी इस बात की कानों - कान खबर नहीं होनी चाहिए। समझ गए।"

☆☆☆☆☆☆☆

इधर अबीर इन सब बातों से अनजान, अपना सामान उठाकर मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। उसने सारे सिक्योरिटी चेक पास किये और फिर एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगा। पूरे वक्त अबीर के दिमाग में सिर्फ एक ही बात चल रही थी। वो इस सोच में डूबा था कि उसके पापा ने आखिर उसे इस तरह से लेटर लिखकर, कशिश से शादी करने के बारे में क्यों बताया?

अबीर अब तक अपने पापा की इस बात के पीछे का मतलब समझ नहीं पाया था। वो सोच में डूबा हुआ था, इसीलिए उसे अब तक आसपास की हलचल के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। वरना अबीर बहुत ज्यादा चौकन्ना आदमी था। लेकिन फिर जल्द ही अबीर समझ गया कि उसके चारों तरफ कुछ शरीफ से दिखने वाले आदमी बिखरे हुए थे। उन सभी की नज़रें उसी पर टिकी हुई थी। कोई भी नॉर्मल आदमी ये देखकर बता नहीं सकता था कि उस पर नज़र रखी गई थी। लेकिन अबीर जैसा चौकन्ने दिमाग वाला आदमी, इस बात को मिस कर दे... ये होना इंपॉसिबल था। अबीर तेजी से एयरपोर्ट के गेट के बाहर निकल गया। उसने अपने मोबाइल से एक कैब बुक की और वही वेटिंग एरिया में बैठकर कैब के आने का इंतजार करने लगा। अबीर पर नज़र रखे हुए सारे आदमी, चारों तरफ से उस पर नज़र रखे हुए थे। अचानक से अबीर की नज़र एक लड़की पर गई। उसे देखते ही अबीर एक पल के लिए ठिठक गया। उसने अपनी आईब्रो चढ़ाकर सामने की तरफ देखा। सामने से ब्लैक कैजुअल टॉप के साथ, ब्लैक कलर की जींस पहने हुए एक लड़की चलती हुई आ रही थी। उसका attitude बहुत ही शानदार था। उसे देखते ही एक पल के लिए अबीर की नज़रे, उस पर टिक गई। अबीर एक पल के लिए अपनी पलकें झपकाना भी भूल गया था। यामी... ये वही लड़की थी, जिसने जेल में अबीर के साथ ब्रेकअप किया था। इस वक्त यामी ने अपनी जेलर वाली यूनिफॉर्म नहीं पहनी थी। फिर भी वो बहुत ही ज्यादा डोमिनेटिंग और पावरफुल लग रही थी। अबीर अपनी जगह पर खड़ा हो गया, अचानक से यामी की नज़र अबीर पर पड़ी। अबीर को अपने सामने देखकर यामी हैरान रह गई थी। लेकिन यामी ने इस वक्त, एक भी शब्द नहीं कहा और बस अपना सिर घुमा लिया। तभी अबीर को एक कड़क आवाज़ सुनाई दी, "क्या आदमी हो तुम, तुम्हें बिल्कुल शर्म नहीं है ना? तुम यहां भी मैडम का पीछा करते - करते आ गए। मैडम ने तुम्हें कहा था ना कि वो तुम्हारे साथ ब्रेकअप कर रही है, तो फिर तुम यहां इस वक्त मुंबई में क्या कर रहे हो?"

इस आवाज़ को सुनते ही अबीर ने नासमझी से पलट कर देखा, तो सामने एक लड़की खड़ी थी, लिली...! लिली यामी की असिस्टेंट थी। लिली के चेहरे पर गुस्सा साफ नज़र आ रहा था। अबीर तो ये सुनकर एक पल के लिए शॉक्ड रह गया था। लेकिन फिर उसने लिली को इग्नोर किया और फिर से अपनी सीट पर बैठ गया और मैगजीन पढ़ने लगा। अबीर ने दोबारा से उन दोनों की तरफ देखने की कोशिश भी नहीं की। जब यामी ने देखा कि अबीर ने उन दोनों को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया था, तो यामी एक पल के लिए सरप्राइज्ड हो गई। यामी ने बड़बड़ाते हुए कहा, "किस किस्म का आदमी है ये? मेरा पीछा करते हुए यहां तक चला आया। वैसे तो इसे देखकर लगता नहीं है कि ये ऐसा कुछ कर सकता होगा... पर क्या ये सब कुछ मेरी इंसल्ट करने के लिए कर रहा है? कहीं ये मुझसे बदला लेने के लिए तो ये सब नहीं कर रहा?"

यामी, अबीर के बारे में सोच ही रही थी कि तीन आदमी तेजी से यामी की तरफ पहुंच गए। एकदम से तीनों लोगों ने यामी को घेर लिया और उसके सिर पर रिवाल्वर तान दी। एक आदमी ने यामी को धमकाते हुए कहा, "ऐ जेलर! तुमने हमारे बॉस को अरेस्ट करके बहुत बड़ी गलती कर दी है। इसीलिए अब इस सबका हिसाब तुम्हें चुकाना होगा।"

अचानक हुई इस आवाज़ से एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोग बुरी तरह से चौंक गए। तभी पीछे से एक आदमी की घबराहट भरी आवाज़ सुनाई दी, "ये... ये लोग रिवाल्वर लेकर एयरपोर्ट के अंदर कैसे आ गए?"

अबीर ने भी उन लोगों की तरफ एक नज़र डाली और फिर से अपनी नज़र मैगज़ीन पर टिका दी। ऐसा लग रहा था, जैसे यहां जो भी कुछ हो रहा था... वो अबीर को दिखाई ही नहीं दे रहा था। इधर यामी की असिस्टेंट लिली का चेहरा बुरी तरह से पीला पड़ गया था। वो हैरान रह गई थी। उसने उम्मीद नहीं की थी कि उस गैंगस्टर के आदमी इतने ज्यादा ताकतवर होंगे कि वो लोग फ्लाइट तक भी पहुंच जाएंगे। लिली ने घबराकर अपना सिर घुमाया और अबीर की तरफ देखने लगी। अबीर उस वक्त जिस जगह बैठा था, वो जगह ब्लाइंड स्पॉट थी। इस जगह को वो तीनों आदमी देख नहीं पा रहे थे। अगर इस वक्त अबीर यामी को बचाने की कोशिश करता, तो आराम से बचा सकता था। उसके पास इन सभी के ऊपर अटैक करने के लिए काफी स्पेस... और पूरा मौका था। लेकिन अबीर बिना किसी एक्सप्रेशन के अपनी मैगज़ीन पर नज़र गढ़ाए बैठा था। शायद वो देखना चाहता था कि ये तीनों आदमी क्या करने वाले थे? वो इस तरह से मैगजीन को देख रहा था, जैसे वो मैगज़ीन बहुत ही ज्यादा शानदार थी। उसमें ऐसा कुछ था, जिसे वो अभी छोड़ना नहीं चाहता था। अबीर को ऐसे देखकर लिली को मन ही मन बहुत ही ज़्यादा चिढ़ महसूस हुई। लिली ने बड़बड़ाते हुए कहा, "अच्छा ही हुआ कि मैडम ने इस जैसे आदमी को छोड़ दिया। किसी काम का नहीं है ये आदमी!"

लिली इस वक्त अबीर से बहुत ज़्यादा चिढ़ी हुई थी। उसे बहुत ज्यादा घबराहट भी हो रही थी। लिली ने पलट कर यामी की तरफ देखा। यामी के चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन नहीं थे। वो इन तीन लंबे - चौड़े गुंडो को अपने सामने देखकर भी बहुत ही शांत थी। उसे ऐसे देखकर लिली को और भी घबराहट हो रही थी। ☆☆☆☆☆☆☆ ये सब क्या हो रहा था? दिन दहाड़े ये लोग, यामी पर हमला कैसे कर सकते थे? इन्हें कैसे पता कि यामी आ रही थी? और वो गुंडे किन पावर्स की बात कर रहे थे? क्या वो लोग अबीर से उसकी पावर्स छीन पाएंगे?

,,

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels