Ep 3 - Ek Raaz?
यामी उन तीन लंबे - चौड़े गुंडो को अपने सामने देखकर भी बहुत ही शांत थी। उसे ऐसे देखकर लिली को घबराहट हो रही थी। यामी ने बिना किसी एक्सप्रेशन के उन तीनों गुंडो की तरफ देखा और कहा, "ओह? ऐसा लगता है कि अभी भी तुम्हारे उस बॉस की अकड़ ढीली नहीं हुई है। वो उस जगह बैठ कर भी तुम्हारे साथ कांटेक्ट में है। ये तो बहुत गलत बात है! वैसे एक बात बता दूं कि उसे मैंने ही पकड़ा था। पर मुझे एक बात समझ नहीं आ रही कि तुम लोग यहां क्या सोच कर आए हो? तुम लोगों को अपने बॉस की हालत देखकर भी कुछ समझ नहीं आया?"
ये सुनते ही एक गुंडे ने अपनी रिवाल्वर यामी के माथे पर टिका दी और उसे ताना मारते हुए सख्त आवाज़़ में कहा, "बेवकूफ लड़की! इस वक्त तुम्हें अपनी परवाह करनी चाहिए हमारी नहीं! इस वक्त अच्छा यही होगा कि तुम चुपचाप हमारे साथ चलो!"
लिली ने फिर से अबीर की तरफ देखा। इस वक्त अबीर के अलावा और कोई नहीं था... जो इस पूरी सिचुएशन को बदल सकता था। लिली ने फिर से उम्मीद भरी नज़रों से अबीर को देखा और जब उसे लगा कि अबीर कुछ नहीं करने वाला था तो लिली ने गुस्से से कहा, "कायर आदमी!"
ये कहते हुए लिली ने गुस्से से अपने दांत पीस लिये। अबीर अभी भी उन लोगों की तरफ नहीं देख रहा था। तभी लिली की नज़र यामी पर गई... जो इन तीन बहुत ही ज्यादा खतरनाक गुंडो की तरफ देख रही थी। उन्हें देखकर घबराहट की वज़ह से लिली की हालत खराब हो रही थी और यामी उन्हें देखकर हल्का सा मुस्कुरा रही थी। यामी ने कहा, "तुम्हें पता है... हमारे पाताल जेल वाले डिपार्टमेंट में क्या कहते हैं? हमारे यहां कहा जाता है कि एक बार अगर कोई हमारे चंगुल में फंस गया... तो उसका जिंदा निकल कर जाना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि बहुत सारे लोग तो, अपनी मौत का इंतजार करते - करते थक जाते हैं, लेकिन हम लोग ना तो उन्हें जीने देते हैं और ना ही मरने!"
ये सुनते ही उन तीनों गुंडो के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल गए। उनमें से एक ने जोर से चिल्लाते हुए कहा, "ऐ लड़की! अपनी ये फालतू बकवास बंद कर। अगर अपनी जान की सलामती चाहती है, तो अभी के अभी हमारे साथ चल।"
उस गुंडे की बात पूरी होने से पहले ही यामी बिजली की तरह उछल पड़ी। उसने घूमते हुए अपने सामने खड़े एक गुंडे की गर्दन को निशाना बनाया और एक ज़ोरदार लात उसकी गर्दन पर मार दी।
"क्लिक!"
एक आवाज़़ सुनाई दी, और इसी के साथ एक आदमी नीचे जमीन पर गिरा हुआ नज़र आया। बाकी दो गुंडे तो रिएक्ट भी नहीं कर पाए थे कि एक के माथे पर एक फ्लाइंग किक पड़ी और दूसरे के सीने पर एक तेज पंच लगा। इस वक्त दो धमाके सुनाई दिए और पलक झपकते ही ये तीनों गुंडे जमीन पर लेटे हुए दिखाई दिए। उन लोगों को देखकर पता ही नहीं चल रहा था कि वो लोग जिंदा थे, या मर चुके थे?
यामी ने पलक झपकते ही इन तीन गुंडो की हालत ऐसी कर दी थी कि उन्हें भी शायद अपने यहां आने पर अफसोस हो रहा होगा। लिली... जो इस वक्त यामी के बगल में ही खड़ी थी। वो बहुत ज्यादा सरप्राइज्ड थी। उसे उम्मीद नहीं थी कि यामी अकेले इन तीन बंदूक वाले खतरनाक लोगों को मार कर गिरायेगी और वो भी ऐसे कि किसी निर्दोष को कोई नुकसान न पहुंचे। सभी लोग जो वहां खड़े थे, उन सभी के चेहरे का रंग उड़ा हुआ था। वो सभी घबराहट से यामी को देख रहे थे। यामी ने जब सभी की नज़रे अपने ऊपर महसूस की तो उसने मुस्कुराते हुए अपना सिर झुकाया और सभी से कहा, "सॉरी! अभी जो ये सब कुछ हुआ है, उसके लिए I am really very sorry! मैं आप सभी को परेशान नहीं करना चाहती थी। मैं अभी किसी से कहकर ये सब कुछ क्लियर करवा देती हूं... आप लोग निश्चिंत रहिए।"
वहां मौजूद सारे पैसेंजर्स बहुत ही ज्यादा सरप्राइज्ड थे। तभी एक पैसेंजर ने यामी को पहचान लिया और excitement से पूछा, "Excuse me मैडम! क्या आप ही लेफ्टिनेंट जनरल यामी है? वही जेलर यामी... जिन्हें war goddess की तरह सब लोग जानते हैं।"
यामी ने मुस्कुरा कर धीरे से अपना सिर नीचे झुका दिया। ये इस बात का इशारा था कि वो मान रही थी कि वही लेफ्टिनेंट जनरल यामी थी और यामी की हां सुनने के बाद, वहां मौजूद सभी पैसेंजर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए। एक पैसेंजर ने excitement से कहा, "ये तो सच में यामी मैडम ही है। ये सच में हमारे लिए बहुत ज्यादा ऑनर की बात है कि हमें मैडम यामी से मिलने का मौका मिला।"
तभी एक और पैसेंजर excitement से बोला, "बिल्कुल सही कहा तुमने! अब अगर जेलर मैडम खुद ये बोल रही है... तो इससे ज्यादा सेफ प्लेस हमारे लिए कोई हो ही नहीं सकता।"
तभी एक औरत ने कहा, "सही कहा आप लोगों ने! यामी मैडम के साथ रहते... हम लोग बहुत ज्यादा secured हैं।"
सभी ने यामी को पहचान लिया था और वो सब यामी की तारीफें कर रहे थे। इस वक्त यामी ने लिली की तरफ देखकर कुछ इशारा किया। यामी का इशारा पाकर लिली तुरंत ही एक्टिव हो गई और उसने किसी को एक कॉल कर दिया। लिली के एक कॉल करते ही अगले पल आर्मी से कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन लोगों ने तुरंत ही जमीन पर पड़े इन तीनों गुंडो को उठाया और वहां से लेकर चले गए। कुछ देर बाद लिली ने अपनी अपमान भारी नज़रे अबीर पर डाली और मन ही मन बड़बड़ाते हुए कहा, "पता नहीं मैडम ने इसमें क्या देखा था... जो इसके साथ रिलेशनशिप में आ गई? ये तो आदमी कहलाने के लायक भी नहीं है। बुजदिल, कायर, डरपोक!"
यामी ने भी लापरवाही भरी नज़रों से अबीर की तरफ देखा और कहा, "देखो अबीर! मैं एक बात तुम्हें क्लियर कर देना चाहती हूं कि हम दोनों की दुनिया बहुत अलग - अलग है। अब तुम्हारे ये सब करने से कुछ भी बदलने वाला नहीं है। मैंने ये फैसला बहुत सोच - समझ कर लिया है। इसलिए तुम भी अपनी फिलिंग्स और टाइम वेस्ट मत करो और आगे से मुझे स्टॉक करने की कोशिश भी मत करना।"
इस वक्त लिली ने भी अबीर का मजाक उड़ाते हुए कहा, "अगर तुम इसी तरह से बेशर्मी से मैडम का पीछा करते रहे... तो मैं भूल जाऊंगी कि तुम क्या थे और उस वक्त अगर मैंने तुम्हारे साथ कुछ गलत बर्ताव कर दिया, तो मुझे मत बोलना!"
यामी और लिली की बातों से सभी का ध्यान अबीर की तरफ गया, जो अभी भी शांति से बैठा हुआ अपनी मैगज़ीन पढ़ रहा था। लेकिन अबीर को लेकर कानाफूसी जरूर शुरू हो गई थी। एक पैसेंजर ने कहा, "यार क्या आदमी है, ये! अपने आपको पता नहीं कहां का शहजादा समझ रहा है। अगर इसके साथ जेलर मैडम जाकर भी खड़े हो जाए, तो इसकी इज्जत बढ़ेगी और ये है कि अलग ही attitude में है।"
सभी के चेहरे पर अबीर के लिए इंसल्ट वाले एक्सप्रेशन थे। अबीर ने इन लोगों की फालतू बातों की तरफ ध्यान नहीं दिया, वो अब भी चुपचाप मैगज़ीन पढ़ता रहा। हालांकि इस भीड़ - भाड़ में अबीर पर नज़र रखने वाले लोगों को उस पर नज़र रखने में दिक्कत हो रही थी। तभी एक आदमी ने अबीर की आवाज़़ सुनी, जो अपनी कार के ड्राइवर को कॉल करके, उसके आने के बारे में पूछ रहा था। ये सुनते ही उस आदमी के चेहरे पर चमक आ गई। excitement में उसने अपने बॉस को कॉल लगाकर कहा, "बॉस वो कैब का वेट कर रहा है। आप बोलो तो उसे अभी ही उठा लेते है।"
जैसे ही बॉस ने ये बात सुनी, एक पल के लिए उसे भी बहुत अच्छा महसूस हुआ। उसने तुरंत ही कहा, "ठीक है, लेकिन ध्यान रखना किसी को कुछ पता नहीं चलना चाहिए।"
अपने बॉस की कन्फर्मेशन मिलते ही, वो आदमी बहुत खुश हो गया और उसने कहा, "जी बॉस! मैं ख्याल रखूंगा!"
इतना कहते ही वो आदमी तुरंत ही अलर्ट हो गया और उसने अपने सारे साथियों को पूरे प्लान के बारे में बताने वाला मैसेज भेज दिया। मैसेज के मिलते ही सभी लोग अबीर को उठाने के प्लान में लग गए। जब ये सभी लोग अबीर को वहां से ले जाने के प्लान को execute करने की तैयारी कर रहे थे, उस वक्त अबीर सभी लोगों को इग्नोर करते हुए बाहर आया और उसी वक्त एक ब्लैक कलर की कार, उसके सामने आकर रुकी। कार के रुकते ही कार का ड्राइवर तेजी से कार से उतर कर अबीर के सामने आ गया। अबीर ने अपने सामने एक बहुत ही जाने - पहचाने आदमी को देखा, तो उसके चेहरे पर कन्फ्यूज़न साफ नज़र आई। उस आदमी ने जल्दी से आगे बढ़ कर अबीर के हाथ से उसका बैग लिया और कहा, "सर लाइए! इसे मुझे दे दीजिए!"
इस सीन को देखते ही अबीर के आसपास खड़े कुछ लोग हैरान रह गए। उन्होंने अबीर की तरफ देखते हुए एक - दूसरे से पूछा, "ये आदमी है कौन?"
दूसरे आदमी ने कन्फ्यूजन से कार के ड्राइवर की तरफ देखते हुए कहा, "ये तो विकाश माहेश्वरी है, ना? इंडियन स्टॉक एक्सचेंज का सबसे अमीर आदमी!"
दूसरे आदमी के इतना कहते ही पहले आदमी ने कन्फ्यूजन से कहा, "ऐसा कैसे हो सकता है! दुनिया का इतना अमीर और पैसे वाला आदमी एक छोटे से आदमी के सामने झुक रहा है और खुद इसका सामान उठा रहा है। कहीं ये भी कोई बड़ा आदमी तो नहीं है?"
तभी एक और आवाज़़ आई, "हां सही कहा तुमने! विकास माहेश्वरी जैसा आदमी इसके सामने झुक रहा है तो ये भी कोई बिग शॉट ही होना चाहिए। मानना पड़ेगा कि ये आदमी सच में बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।"
मुंबई का सबसे अमीर आदमी, विकास माहेश्वरी! विकास की जिंदगी पूरी तरह से कहावतें से भरी हुई थी और अगर उसके बारे में कुछ कहना चाहे तो शायद शब्द भी मिलना मुश्किल था। अबीर को कुछ लोगों की बातें सुनाई पड़ी थी लेकिन उसने सभी को इग्नोर कर दिया और मुस्कुराते हुए विकास की रोल्स रॉयस कार में चढ़ गया। यामी ने तभी एक शानदार रोल्स रॉयस को अपने सामने गुज़रते हुए देखा तो एक पल के लिए वो इस शानदार रोल्स रॉयस को देखने लग गई। लेकिन जैसे ही उसने खिड़की के बाहर झांक कर देखते हुए एक जाने पहचाने चेहरे को देखा तो यामी बुरी तरह से हैरान रह गई थी। अबीर ने कार में बैठे विकास माहेश्वरी की तरफ देखा और मुस्कुराते हुए कहा, "मिस्टर माहेश्वरी! मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है कि आपको खुद मुझे लेने के लिए यहां आना पड़ा!"
विकास माहेश्वरी ने मुस्कुराते हुए कहा, "अरे यार ये सब कैसी बातें कर रहे हो? ये सब तो मुझे तुम्हारे लिए करना ही चाहिए!"
विकास की इस बात पर अबीर केवल मुस्कुरा दिया। तभी विकास ने बैक सीट पर रखी हुई एक खूबसूरत सी पेपर पैकिंग की तरफ देखा और फिर मुस्कुराते हुए कहा, "अबीर ये मेरी तरफ से एक छोटा सा गिफ्ट है। ये 200 साल पुरानी वाइन है।"
जैसे ही अबीर ने गिफ्ट के बारे में सुना वो सरप्राइज हो गया और बोला, "अरे ये सब गिफ्ट वगैरह की क्या ज़रूरत थी?"
विकास माहेश्वरी ने मुस्कुराते हुए कहा, "क्यों नहीं थी! अब आप यहां पर शादी की बात करने आए हो तो ऐसे में खाली हाथ जाना ठीक नहीं होता ना! मुझे पता था कि आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। इसीलिए मैं आपके लिए लेकर आ गया। ये वाइन 200 साल पुरानी है। इस वाइन को मेरे ग्रेट ग्रैंड दादा जी ने अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए बना कर रखा था। जो मैंने अभी आपको दी है।"
अबीर ने मुस्कुराते हुए कहा, "लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं थी।"
विकास जल्दी से बोला, "जरूरत क्यों नहीं थी? सर आप कुलश्रेष्ठ हाउस जा रहे हैं। अब अगर आप अपनी शादी की बात करने जा रहे हैं तो आपको नहीं लगता कि आपको वहां खाली हाथ नहीं जाना चाहिए?"
विकास की बात सुनकर अबीर को भी लगा कि विकास बिल्कुल ठीक कह रहा था। जब अबीर और उसके पापा को शर्मा फैमिली ने अपने घर और अपने परिवार से निकाल दिया था तो कुलश्रेष्ठ फैमिली ने ही उनकी मदद की थी। अबीर के पापा ने अबीर से गिरीश कुलश्रेष्ठ की बेटी कशिश से ही शादी करने की बात की थी। जल्दी ही विकास ने अबीर को कुलश्रेष्ठ हाउस छोड़ दिया। अबीर अपने सामान और उस विंटेज वाइन की बोतल के साथ कुलश्रेष्ठ हाउस के अंदर चला गया। ☆☆☆☆☆☆☆ यामी ने तो अबीर को जाते देख कुछ नहीं कहा लेकिन लिली ने अबीर को इस तरह से जाते देखा तो उसे बहुत गुस्सा आ गया। लिली ने बड़बड़ाते हुए कहा, "हुंह? ये अपने आप को समझता क्या है..."
लिली इससे ज्यादा और कुछ बोलना चाहती थी। तभी उसकी नज़र एक लेटर पर गई। ये लेटर उस सीट पर पड़ा हुआ था, जहां कुछ देर पहले अबीर बैठा हुआ था। लिली को उस लेटर के बारे में जानने की उत्सुकता हुई। लिली तेज कदमों से अबीर की सीट की तरफ गई और लिली ने उस लेटर को उठा लिया। वो इस लेटर को यामी को देना चाहती थी। लेकिन जब लिली से इंतजार नहीं हुआ तो उसने लेटर खोल कर पढ़ लिया। लेटर पढ़ते ही लिली के चेहरे का रंग उड़ गया। उसने तेजी से वो लेटर ले जाकर यामी को दे दिया। यामी ने भी जब लेटर देखा तो एक पल के लिए शॉक्ड रह गई...!
☆☆☆☆☆☆☆
ऐसा क्या लिखा था उस लेटर में, जो उसे पढ़ते ही यामी इतनी हैरान हो गई? क्या इस लेटर में उनकी जेल या यामी से जुड़ी कोई बात लिखी हुई थी? कहीं ये लेटर अबीर की जगह किसी और गुंडे का तो नहीं था जो गलती से यहां रह गया हो? अबीर मुम्बई के इतने बड़े बिज़नेसमैन को कैसे जानता था? और विकास माहेश्वरी अबीर को सर क्यों बोल रहा था?
,,