Ep 4 - Shaadi
यामी ने भी जब लेटर देखा तो एक पल के लिए शॉक्ड रह गई और फिर मुस्कुराते हुए बोली, "इसका मतलब है कि ये यहां मेरे लिए नहीं... बल्कि किसी और औरत के लिए आया था।"
तभी लिली ने चिढ़ते हुए कहा, "मैडम! इस बेशर्म आदमी को इतनी भी शर्म नहीं आई कि अभी तो आप लोगों के ब्रेकअप को ज्यादा टाइम भी नहीं हुआ है और ये शादी करने के लिए यहां भी आ गया।"
यामी ने लापरवाही से कहा, "ये उसके लिए भी अच्छा ही है। वैसे भी हम लोग एक साथ कभी नहीं हो सकते। अच्छा है कि उसे अपनी असलियत जल्दी समझ में आ गई!"
ये बात यामी ने कहने को कह तो दी थी पर यामी को अबीर का ये एक्शन कुछ ठीक नहीं लगा। ☆☆☆☆☆☆☆ जैसे ही अबीर कुलश्रेष्ठ हाउस के अंदर गया तो उसने देखा कि एक 50 साल के आसपास का आदमी एक विंटेज सोफे पर बैठा हुआ था। उसने अपना सिर सोफे के हेड रेस्ट पर टिकाया हुआ था। ये आदमी गिरीश कुलश्रेष्ठ था, अबीर के पापा प्रदीप शर्मा के खास दोस्त! अबीर पिछले कई सालों से गिरीश से नहीं मिला था। इस वक्त गिरीश को एहसास हुआ कि उसके सामने कोई खड़ा हुआ था। गिरीश ने आंखें खोल कर ठीक से देखा तो अपने सामने अबीर को खड़े देखकर गिरीश बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गया। तभी गिरीश उठकर अबीर के पास आया और बोला, "अबीर कैसे हो तुम? मैं तुम्हारा ही इंतजार कर रहा था।"
गिरीश को देखने के बाद अबीर भी मुस्कुरा दिया और बोला, "गिरीश अंकल! कैसे है आप?"
गिरीश ने जल्दी से बहुत ही एक्साइटमेंट से कहा, "अबीर अभी कोर्ट बंद होने में बहुत टाइम बाकी है। तुम जल्दी से फ्रेश हो जाओ और कोर्ट जाकर तुरंत ही शादी के लिए अप्लाई कर दो या फिर मैं तो कहता हूं कि तुम दोनों आज ही शादी करके आ जाओ!"
गिरीश के बगल में एक लड़की बैठी हुई थी, जब गिरीश ने आज के आज शादी करके आने की बात की तो उस लड़की ने एक गुस्से भरी गहरी सांस ली। उस लड़की ने एक शॉर्ट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना हुआ था। उसके कपड़ों में से उस लड़की की परफेक्ट शेप की बॉडी फ्लांट हो रही थी। उसकी आंखों में अबीर के लिए घृणा साफ दिखाई दे रही थी। उसने लाइट मेकअप किया हुआ था। उसे देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे किसी खूबसूरत मूर्ति का तराशा हुआ चेहरा! उसकी स्कर्ट के नीचे से उसकी पतली टांगे हर किसी का ध्यान अपनी तरफ अट्रैक्ट करने के लिए काफी थी। ये लड़की थी गिरीश कुलश्रेष्ठ की लाडली बेटी... कशिश!
गिरीश की पत्नी, प्रीति भी वहीं बैठी थी और अपनी भौंहें सिकोड़ कर अबीर को देख रही थी। प्रीति ने अबीर को देखते हुए सोचा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि गिरीश ये सब कुछ कर क्यों रहे हैं? उनका दिमाग तो खराब नहीं हो गया है। उन्होंने मेहता फैमिली जैसे बड़े परिवार के रिश्ते से इनकार कर दिया और इस मामूली से जेल के सिक्योरिटी स्टाफ को अपनी बेटी के लिए पसंद किया है। गिरीश ने इस आदमी में ऐसा क्या देख लिया?"
इस वक्त अबीर ने भी गिरीश की तरफ देखते हुए बहुत ही politely कहा, "गिरीश अंकल, ये आप क्या कर रहे हैं? शादी के लिए ये कुछ ज्यादा ही जल्दी नहीं है?"
इतना कहते हुए अबीर ने इत्मिनान से अपना सिर खुजाया। अबीर इस वक्त थोड़ा शर्मिंदा दिखाई दे रहा था। उसने अपना सिर नीचे झुका लिया और एक गहरी सांस लेकर कहा, "अंकल मुझे लगता है कि हम लोग इस टॉपिक पर कुछ ज्यादा ही गौर कर रहे है!"
अबीर की बात सुनते ही गिरीश के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई। कशिश जो वहीं बैठी थी, उसने बिना किसी एक्सप्रेशन के अबीर को देखा और उदासीनता से कहा, "वैसे एक बात बताऊं अबीर बेटा! तुम्हारे बचपन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि तुम आगे जाकर एक जेल के सिक्योरिटी गार्ड बनोगे!"
अबीर ने जैसे ही गिरीश की ये बात सुनी वो मुस्कुरा दिया और उसने अपना सिर हिलाते हुए कहा, "जी सर!"
उसके बाद अबीर कशिश की तरफ घूमा और बोला, "कशिश कैसी हो तुम? काफी दिन हो गए हम दोनों को मिले हुए। तुम तो पहले से भी ज्यादा अच्छी दिखने लगी हो।"
कशिश ने अपने सामने खड़े अबीर की तरफ नफ़रत और घृणा भरी नज़रों से देखा और अपनी गर्दन घुमा ली। अबीर और कशिश बचपन में काफी अच्छे फ्रेंड्स थे। यही सोच कर अबीर ने अपना सिर हिलाया। उन दोनों को मिले जितना वक्त बीता था, उस वक्त में अबीर को अच्छे से समझ में आ गया था कि वो और कशिश दोनों एक दुनिया से नहीं थे। भले ही अबीर को उसके पापा का खत मिला था, जिसमें लिखा था कि अबीर को कशिश से शादी करनी थी और इस खत के मिलने के बाद ही अबीर थोड़ा टेंशन में आ गया था। अबीर सोच में पड़ा हुआ था कि तभी प्रीति ने अबीर की तरफ इशारा किया और इत्मीनान से बोली, "कुलश्रेष्ठ जी आप अपनी इकलौती लाडली बेटी की शादी इस जैसे आदमी से करवाने के लिए तैयार कैसे हो गए? अगर सोसाइटी में किसी को ये सब पता चल गया तो हमारी कितनी बदनामी होगी। आप खुद ही सोचो कि आपके दोस्त क्या कहेंगे?"
अबीर को ये सब देखते ही अपने हाथ में पकड़ी वाइन का ध्यान आया और उसने अपने हाथ में पकड़ी हुई वाइन की बोतल आगे बढ़ा दी और मुस्कुराते हुए कहा, "लीजिए अंकल! प्लीज इसे एक्सेप्ट कीजिए! ये दो सौ साल पुरानी वाइन है।"
तभी प्रीति ने अबीर को ताना मारते हुए कहा, "बड़ा आया मेरी कशिश से शादी करने वाला और हमें वाइन की बोतल ला कर देने वाला! हुंह!"
प्रीति की बात सुनते ही गिरीश ने उसे घूर कर देखा लेकिन प्रीति ने कबीर की इंसल्ट करना बंद नहीं किया। उसने कहा, "ये लड़का अबीर एक छोटा मोटा जेल का सिक्योरिटी स्टाफ है। इसके पास इतना पैसा और पावर कहां की ये इतनी महंगी वाइन खरीद सके। गिरीश ने दूर खड़ी प्रीति को देखा तो उसने मुंह बना लिया और तभी प्रीति ने फिर से अबीर को ताना मारते हुए कहा, "बड़ा अया मेरी बेटी से शादी करने वाला! ये पहली बार यहां आया है और वो भी नकली वाइन की बॉटल लेकर! गिरीश क्या तुम सच में इस लड़के से मेरी फूल सी बच्ची की शादी करवाने वाले हो?"
अबीर ने कुछ देर इंतजार किया और फिर प्रीति की तरफ देखते हुए बोला, "आंटी सच में...!"
अबीर की बात पूरी होने से पहले ही प्रीति के चेहरे पर अपमान के एक्सप्रेशन दिखाई दिए और उसने कहा, "और नहीं तो क्या? हमारे घर में भी ऐसी वाइन के केन भरे पड़े हैं। वैसे भी तुम्हें पता ही होगा कि ये 200 साल पुरानी वाइन की कीमत होती क्या है, जो तुम ये दो दो बोतल उठा कर ले आए हो! तुम्हारे जैसा छोटा आदमी ये बोतल खरीद भी कैसे सकता है?”
प्रीति के सवाल पर कबीर ने तो कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन गिरीश गुस्से से चिल्लाया, "बस बस बहुत हो गया, तुम्हें इस मामले में बीच में बोलने की कोई इजाज़त नहीं है।"
इसके बाद गिरीश ने कशिश की तरफ देखते हुए कहा, "जल्दी से जल्दी तैयार हो जाओ और अभी के अभी अबीर के साथ कोर्ट जाकर शादी की सारी formalities पूरी करो!"
अपने पापा की बात सुनते ही कशिश पैर पटकते हुए अपने कमरे में चली गई। अबीर भी अपनी जगह पर खड़ा हुआ था तभी गिरीश ने मुस्कुराते हुए अबीर की तरफ देखा और कहा, "बेटा तुम भी गेस्ट रूम में चलकर थोड़ा सा फ्रेश हो लो। तब तक वो भी तैयार हो जाएगी।"
अबीर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया तो गिरीश ने चिंता से अबीर के चेहरे की तरफ देखा। अबीर ने गिरीश की आंखों में देखा और पूछा, "अंकल क्या आप बता सकते हो कि इतनी सारी नेगेटिविटी के बावजूदों भी आप मेरी और कशिश की शादी क्यों करवाना चाहते हैं?"
जैसे ही गिरीश ने ये बात सुनी उसने तुरंत ही झटके से चारों तरफ देखा। कशिश अपने कमरे में जा चुकी थी और प्रीति भी मुंह फुला कर वहां से चली गई थी। गिरीश ने तुरंत ही अबीर का हाथ पकड़ा और उसे खींचते हुए अपने स्टडी रूम में ले गया। ☆☆☆☆☆☆☆ Study Room!
स्टडी रूम में जाकर गिरीश ने दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया और फिर वापस आ गया। लॉक करने के बाद गिरीश अबीर के पास आया और बोला, "ये सब तुम क्या कह रहे हो और ये बात तुमने ऐसे चिल्ला कर क्यों कहीं?"
अबीर को तो कुछ भी समझ ही नहीं आ रहा था। उसने फिर से शक भरी आवाज़ में पूछा, "अंकल जी मैं बस ये जानना चाहता था कि आखिर आप दोनों ने हमारी शादी क्यों तय की?"
गिरीश ने टेंशन से कहा, "इस वक्त बस इतना समझ लो कि इस शादी से बहुत सी जिंदगियां बच सकती है। इसके अलावा मैं तुम्हें और कुछ नहीं बता सकता।"
अबीर ने कहा, "ठीक है अंकल! पर मेरे पापा के बारे में तो आप जानते ही होंगे? आप उन्हीं का पता बता दीजिए!"
गिरीश ने बेबसी भरी, गहरी आह भरी और कहा, "मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता पर हां! तुम्हारे पापा ने मुझे तुम्हें कुछ देने के लिए कहा था!"
ये सुनते ही अबीर को लगा कि शायद गिरीश से उसके पापा की कोई खबर मिल सकती थी। अबीर बहुत एक्साइटेड हो गया। गिरीश इतने में अपने स्टडी रूम के टेबल की तरफ गए और टेबल की एक ड्रावर को खोल उसमें से एक एनवेलप निकाल कर ले आए। एनवेलप उन्होंने अबीर को देते हुए कहा, "अबीर उस वक्त जब तुम्हारे पापा यहां से गए थे, तब उन्होंने कहा था कि जब भी तुम कशिश से शादी करने के लिए यहां आओ तो ये एनवेलप मैं तुम्हें दे दूं।"
अबीर ये बात सुनकर बहुत ज्यादा कंफ्यूजन में था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उसके पापा ने ये सब किया क्यों था? अबीर ने जल्दी से उस एनवलप को खोला और ऊपर रखी चिट्ठी को पढ़ने लगा। चिट्ठी में लिखा था।
"अबीर बेटा मुझे पता है कि तुम सोच रहे होंगे कि तुम्हारे पापा तुम्हें सब कुछ सीधे क्यों नहीं बता रहे? लेकिन बात ये है कि इस वक्त हम लोगों की जो सिचुएशन है, उसमें तुम्हारा सच्चाई जानना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। पर एक बात ये जान लो कि तुम्हारी और कशिश की शादी हम दोनों की जिंदगी बचा भी सकती है पर बर्बाद भी कर सकती है। अगर तुमने कशिश से शादी नहीं की तो बहुत कुछ ऐसा हो जाएगा जो नहीं होना चाहिए।"
अबीर की कन्फ्यूजन बढ़ती जा रही थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उसके पापा ने ये सब कुछ किया क्यों था?
तभी गिरीश ने बेबसी से अबीर के कंधे पर हाथ रखा और कहा, "बेटा मैं जानता हूं कि ये वक्त तुम्हारे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है। लेकिन हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है। तुम्हें कशिश से शादी करनी ही होगी और वो भी जितना जल्दी हो सके!"
अबीर के मन में इस वक्त बहुत से सवाल थे और जवाब एक भी नहीं। अबीर ने पूछा, "लेकिन अंकल जी मैं ऐसे कैसे?"
इससे पहले कि अबीर गिरीश से और कोई सवाल करता गिरीश ने कहा, "चलो चलते है। कशिश अब तक तैयार हो गई होगी। ज्यादा देर करोगे तो रजिस्टार ऑफिस बंद हो जाएगा।"
गिरीश ने अबीर के सारे सवालों को इग्नोर कर दिया और स्टडी रूम के बाहर चला गया। गिरीश के जाते ही अबीर भी मजबूरी में कमरे से बाहर निकल गया। बाहर निकलते ही गिरीश ने देखा कि कशिश तैयार हो गई थी। उसने कशिश से कहा, "कशिश बेटा! जल्दी करो और अबीर को लेकर रजिस्टार ऑफिस चले जाओ और आज के आज शादी की सारी formalities कंप्लीट कर लेना।"
कशिश के पास कोई और रास्ता नहीं बचा था। कशिश ने अबीर को अपने साथ आने का इशारा किया और तेजी से रजिस्ट्रार ऑफिस के लिए निकल गई। कशिश कुलश्रेष्ठ बिजनेस वर्ल्ड में बहुत ही ज्यादा फेमस नाम था। उसके कॉन्टेक्ट्स भी बहुत ज्यादा स्ट्रांग थे। इसीलिए शादी की सारी formalities पूरी करने में उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगा। जल्दी ही शादी की सारी formalities पूरी हो गई। कशिश और अबीर जैसे ही रजिस्टार ऑफिस से बाहर आए कशिश ने एक नज़र अबीर की तरफ देखा और एक कार्ड निकाल कर अबीर की तरफ देते हुए कहा, "अब हम दोनों की शादी हो गई है तो ये मत समझ लेना कि तुम सच में मेरे पति बन गए हो। जल्दी ही हम दोनों अलग हो जाएंगे। एक बार पापा मान गए तो हम दोनों डाइवोर्स ले लेंगे।"
अबीर तो हैरान परेशान सा कशिश को देख रहा था, उसे समझ नहीं आ रहा था कि ये सब हो क्या रहा था?
उसी वक्त कशिश ने आगे कहा, "वैसे भी हम दोनों की दुनिया अलग है और ये अलग ही रहे तो अच्छा है।"
इतना कहकर कशिश ने अबीर के हाथ में वो क्रेडिट कार्ड थमा दिया और अपनी कार लेकर वहां से तेज़ी से निकल गई। अबीर इस वक्त अपने आप को बहुत बेबस महसूस कर रहा था। उसने बड़बड़ाते हुए कहा, "इन सारी लड़कियों को मैं क्या मंदिर के बाहर बैठा भिखारी लगता हूं!"
अबीर कुछ देर तक तो वहीं खड़ा रहा लेकिन फिर उसने अपना सिर हिलाया और अपनी जेब से एक चाबी निकाल कर बुदबुदाते हुए कहा, "भाड़ में जाओ सब! पहले रहने की व्यवस्था करते हैं, उसके बाद देखेंगे कि क्या करना है। अब अगर इटरनल नाइट किंग ने भी मुझे बेवकूफ बनाने की कोशिश की तो मैं उन्हें छोडूंगा नहीं..."
☆☆☆☆☆☆☆
अबीर ऐसा क्यों बोल रहा था? ये इटरनल नाइट किंग कौन था और ये अबीर को बेवकूफ क्यों बनाने वाला था? क्या अबीर की शादी, बस इतने ही वक्त के लिए हुई थी? क्या अबीर और कशिश की कोई लव स्टोरी बनेगी या अबीर यामी के साथ होगा? कहीं इस स्टोरी में कोई और एंगल तो नहीं शुरू होने जा रहा था?
,,