Chapter 5 / 167

Jadugar Jugnu | जादूगर जुगनू | Author- Molly Nitin Pandya

Chapter 5

Jadugar Jugnu | जादूगर जुगनू | Author- Molly Nitin Pandya ·Molly Nitin Pandya

जुगनू इस करिश्माई सौदागर, शीरीं के पूरे सिस्टम को समझने के लिए तैयार था। जब उसने उस वर्जुअल स्क्रीन की तरफ देखा तो कुछ ऐसा लिखा था जिसे देखकर उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। अभी-अभी जुगनू ने जो शक्तियां इस्तेमाल की थीं याने किसी भी फिल्म या नौवल के पावरफुल कैरेक्टर को अपने अंदर समाने की ताकत, वो पहले ही बहुत महंगी थी वो पूरे 50 क्रेडिट पॉइंट का एक तोहफा था, जो शीरीं की तरफ से जुगनू को मिला शुरुआत में था। उस जादुई शक्ति की कीमत स्क्रीन बोर्ड पर लिखी थी उसने कहा, - "हे भगवान जिस बाहुबली की ताकत अभी-अभी मैंने इस्तेमाल की है वो 50 क्रेडिट प्वाइंट का थी ?

तभी उसने देखा उसके नीचे भी बहुत सारी चीजें लिखी हुई हैं जिन्हैं वो अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकता है और ये भी बहुत जादुई ताकतें थीं. एक के बाद एक उसने उन्हैं पढ़ना शुरू किया। वहां पर 5 बौक्स रखे हुए थे और हर एक के ऊपर उसका नाम लिखा हुआ था, सबसे पहले बौक्स पर लिखा था- हुकुम का इक्का। जब उसने वो डब्बा खोला तो उसके अंदर अलग-अलग गोलियां रखी थीं जिनके ऊपर उनका नाम भी लिखा हुआ था। पहली दवाई की गोली थी 'ग़ुलाम'। जैसे ही जुगनू ने उसे छुआ शीरीं की आवाज आई, , - "अगर आप ये गोली किसी किसी भी इंसान को खिला दें तो केवल 10 मिनट में वो इंसान पूरी तरीके से आपके बस में हो जाएगा. ना ही वो खुद से उठ पाएगा ना ही चल पाएगा। ये दवाई आपको सिर्फ 10 क्रेडिट पॉइंट पर दी जाएगी। जिसमें आपको इस तरह की एक गोली मिलेगी। जुगनू आगे बढ़ा दूसरी दवाई पर लिखा था 'सपनों का भंवर' जैसे ही उसका हाथ दवाई के पास आया शिरीं ने फिर कहा, - "अगर ये दवाई आप किसी के ऊपर इस्तेमाल करते हैं तो वो इंसान सिर्फ 10 ही मिनट में सपनों की दुनिया में खो जाएगा। ये आपको 20 क्रेडिट पॉइंट के बदले एक गोली दी जाएगी।"

तीसरी दवाई के ऊपर लिखा था पागलपंती। - "अगर ये दवाई आप किसी भी इंसान पर इस्तेमाल करते हैं तो वो अगले 5 मिनट में पागल हो जाएगा। इसकी एक गोली आपको 50 क्रेडिट पॉइंट पर दी जाएगी। आप जिस भी इंसान को ये खिला देंगे उसका दिमाग काम करना बंद कर देगा.

चौथी दवाई पर लिखा था उल्लू का पट्ठा । शिरीं ने कहा, - "ये दवाई अगर आप किसी इंसान को खिलाते हैं तो वो इंसान खुद से कुछ भी सोचने और समझने की हालत में नहीं रहेगा ,वो बिलकुल बेवकूफ बन जायेगा, इस दवाई का असर 10 मिनट में हो जाता है फिर जो बोलोगे वो उस पर यकीन करेगा. इतना बेवकूफ बन जायेगा के सब उस पर हंसेंगे.

पांचवी दवाई पर लिखा था भूला जल। शिरीं ने बताते हुए कहा, - "ये दवाई सबसे अनोखी है क्योंकि आप जिसे भी ये एक चम्मच पिलाएंगे वो सबकुछ भूल जायेगा, इसका इस्तेमाल आप किसी की भी याददाश्त छीनने के लिए कर सकते हैं। इस दवाई की बोतल आपको 50 क्रेडिट पॉइंट पर मिलेगी .

छठी दवाई पर लिखा था -पत्थर दिल। शिरीं ने जुगनू को चेतावनी देते हुए कहा, - "नहीं उस दवाई से दूर ही रहना अगर ये किसी ने भी खा ली तो उसका दिल पत्थर का बन जाएगा और फिर वो कोई भी इंसानी जज्बातों को महसूस नहीं कर पाएगा। अभी तो ये सिर्फ पहला बौक्स था जिसकी दवाइयों को देखकर जुगनू भौचक्का रह गया था। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर वो जो कुछ भी देख रहा है, वो सच है या कोई धोखा? लेकिन इस शिरीं का करिश्मा तो वो पहले ही देख चुका था इसलिए उस पर विश्वास ना करने का कोई कारण नहीं था। जुगनू दूसरे डिब्बे की तरफ बढ़ा। उसके ऊपर लिखा था ‘कमाल की दवाइयां और ताकतें’। अब उसकी दिलचस्पी इन सब में बहुत ज्यादा बढ़ने लगी थी वो जल्द से जल्द जानना चाहता था कि इस डिब्बे में क्या खास है! उसने फौरन वो खोला सबसे पहली दवाई के ऊपर लिखा था ‘सदाबहार’। शिरीं बताने लगी, - "अगर आप ये एक गोली लेते हैं तो आप 10 साल और जवान हो जाएंगे। दूसरी तो आप थोड़ी देर पहले ही इस्तेमाल कर ही चुके हैं जो किसी भी ताकतवर कैरेक्टर की शक्तियों को अपने अंदर बुला सकती है। तीसरी है अमृत , इसे लेते ही आपकी जो भी चोट या जख्म है वो कुछ ही पलों में अपने आप भर जाएगा इस दवाई से आप शरीर के किसी भी हिस्से की बाहरी या अंदरूनी चोट,जख्म या दर्द को जल्द से जल्द ठीक कर सकते हैं। चौथा है आब-ए-शबाब। इस पानी की एक घुंट आपको खूबसूरत और जवान बनाए रखेगी बस आपको हर हफ्ते एक बार इसे पीना होगा। पांचवी है मिस्टर इंडिया। अपने नाम की ही तरह इसे लेने वाला इंसान जब चाहे गायब हो सकता है और जब चाहे सामने आ सकता है। इनमें से हर एक दवाई आपको 50 क्रेडिट पॉइंट्स पर मिलेंगी.

तीसरे डिब्बे में ज्यादातर औजार रखे हुए थे, उसके ऊपर लिखा था, काबिलियत। डिब्बे को खोलते ही शिरीं ने सारे औजारों को बाहर निकालते हुए कहा, - "ये औजार आपकी काबिलियत याने स्किल्स को बढ़ाने में आपकी मदद करते हैं, अगर आप कोई भी भाषा सीखना चाहो, नाच-गाना , नाटक,कलाकारी ,कारीगरी, डौक्टरी ,इंजिनियरिंग कुछ भी सीखना चाहो तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हो यहां तक कि अगर आप लड़ाई के दांव पेच भी सीखना चाहते हो तो इन औजारों की मदद से आप ये कर सकते हो । जिस भी औजार को आप खरीदोगे वो अपने आप आपके लिए चलेगा । हर एक औजार के लिए आपको 30 क्रेडिट पॉइंट देने होंगे। चौथे डिब्बे पर लिखा था- खेती-बाड़ी। उसके अंदर कई सारे बीज, खाद और खेती से जुड़ी अलग-अलग चीजें रखी हुई थीं। उनके बारे शिरीं ने बताया, - "अगर आप इनका इस्तेमाल अपने खेत में करते हैं तो आपको 10 गुना ज्यादा धान, गेहूं, दालें या कोई भी अनाज अपने खेतों से मिल सकता है। मान लो आपके पास एक एकड़ खेत है तो आपकी फसल इतनी होगी जितनी 10 एकड़ खेत में से उपजती है. इनमें से किसी भी चीज को पाने के लिए आपको 30 क्रेडिट पॉइंट देने होंगे। पांचवे डिब्बे पर लिखा था कुदरत। उस डिब्बे के अंदर रखे हुए थे पंच तत्व याने 5 मूल तत्व जिनसे हर एक इंसान बना हुआ है . अग्नि ,जल, वायु, पृथ्वी और गगन याने आसान भाषा में कहें तो आग पानी, हवा ,जमीन, और आकाश । शिरीं फिर बोली , - "ये सारी कुदरती चीजें हैं जिनसे आप अपने आसपास की प्रकृति को कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन ये काफी महंगी हैं इन्हैं हर कोई नहीं ले सकता क्योंकि इनमें से किसी भी चीज को इस्तेमाल करने के लिए आपको 500 क्रेडिट पॉइंट देने होंगे। शिरीं ने जुगनू को उन पांचों डिब्बों के रहस्य बता दिये थे , इन सब को देखके जुगनू और ज्यादा हैरान था. उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि ये सब क्या जादूई दुनिया है ? ये शीरीं कैसी जादूई सौदागर है जिसके पास सब कुछ है, हर चीज का इलाज है, उससे एक शब्द भी नहीं बोला जा रहा था जैसे उसने दुनिया का सबसे बड़ा खजाना देख लिया हो बल्कि ये तो दुनिया से बाहर की चीज़ थी । अब शिरीं ने पूछा, - "तो क्या आप इनमें से कुछ भी खरीदना चाहेंगे? क्या आप किसी भी दवाई की गोली, औजार वगैरह का फायदा उठाना चाहेंगे?"

जुगनू ने जैसे शिरीं की बात सुनी ही नहीं थी वो अभी भी इन सब चीजों के जादू और उसके ख्यालों में खोया हुआ था .शिरीं ने फिर से पुछा, - "क्या आप इनमें से किसी भी चीज़ का सौदा करना चाहोगे?"

शिरीं की बात सुन वो होश में आया और बोला, - "हां हां मैं खरीदना चाहूंगा।" लेकिन इतना कहते ही वो रुक गया और उसने सोचा, - "लेकिन उसे खरीदने के लिए मैं पैसे कहां से लाऊंगा मेरे पास तो फिलहाल कोई क्रेडिट पॉइंट नहीं है?"

तभी उसे याद आया कि थोड़ी देर पहले ही शिरीं ने कहा था वो उसे उसके आंगन में पड़े हुए पुराने घास के ढेर और कुछ लकड़ियों के बदले में 150 क्रेडिट पॉइंट दे सकती है। यही याद करते हुए उसने शिरीं से कहा, - "मैं खरीदना तो चाहूंगा उसने सोचा –‘’ ये सौदा अच्छा है .घास का ढेर और ऐसी सूखी लकड़ियां तो मैं कल जंगल में जाकर फिर इकट्ठा कर सकता हूं तो इन्हें शिरीं को देने में क्या दिक्कत है ? यही सोचते हुए जुगनू ने उन चीजों का सौदा मंजूर कर लिया। शिरीं ने भी जवाब में कहा, - "ठीक है इतना कहते ही शिरीं खामोश हो गई. जुगनू तुरंत अपने बिस्तर से खड़े होकर अपने आंगन में चला गया। वो देखना चाहता था कि आखिर शीरीं उन फालतू चीजों का क्या करेगी और उसे यहां से लेकर कैसे जाएगी ? क्या वो कोई ट्रक मंगायेगी या बैलगाड़ी से ले जायेगी ? फिर जैसे ही वो अपने घर के आंगन में आया उसने शिरीं से सवाल किया, - "तो ये सब चीजें हैं तुम कब और कैसे अपने साथ ले जाओगी?"

लेकिन तभी अचानक एक कंप्यूटराइज्ड बीप की आवाज आई जैसे ही जुगनू ने देखा ये आवाज किसकी थी ? तो उसके दिमाग में मैसेज आया कि 150 क्रेडिट प्वाइंट उसके करिश्माई सौदे के अकाउंट में पहले ही जमा हो चुके हैं । उसने कहा- तो शीरीं ने पोइंट्स एडवांस में दे दिये ? फिर पूछा, - " अच्छा तो ये सारी चीजें तुम यहां से लेके कैसे जाओगी?"

शिरीं ने बिना एक पल गँवाए कहा -वो सारी चीजें यहां से ले जाई जा चुकी हैं । जुगनू पीछे मुड़ा और बोल पड़ा, - "ये चीजें तो अभी भी......।" लेकिन इससे पहले कि वो अपनी बात खत्म कर पाता उसने देखा आंगन में से घास और सूखी लकड़ियों का ढेर गायब हो चुका है। वो शिरीं से पूछता इससे पहले शिरीं ने उससे पूछ लिया, - "तो अब आप इन क्रेडिट पॉइंट से कुछ खरीदना चाहेंगे?"

उसने थोड़ी देर सोचा, फिर बोला- हां मैं खेती-बाड़ी वाले हिस्से में से बहुत अच्छी किस्म की दो गायें खरीदना चाहूंगा जो बहुत ज्यादा दूध देती हों । शिरीं ने तुरंत बेहतरीन किस्म की दो गायें जुगनू के सामने हाजिर कर दीं और उसके अकाउंट में से 30 क्रेडिट पॉइंट काट लिए । शिरीं ने और भी कुछ चीजें ऑफर करते हुए कहा, - "अगर आप इनके साथ-साथ ये खास चारा लेते हैं तो ये चारा आपको 10 क्रेडिट पॉइंट पर मिलेगा इसकी खासियत ये है कि ये कभी भी खत्म नहीं होगा, चाहे आपकी गाय इसे कितना ही खा लें। ऐसे चारे के बारे में सुनकर जुगनू को लगा कि ये उसके लिए सबसे बेहतर सौदा हो सकता है इसके बाद उसे कभी भी गायों के खाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी उसने तुरंत शिरीं से कहा, - "ठीक है मुझे ये चारा आप दे दो।"

देखते ही देखते पल भर में जुगनू के सामने बेहतरीन किस्म की दो चितकबरी गायें और एक बड़ा सा चारे का ढेर पड़ा हुआ था। आंगन में से गायों के चरने की आवाज आ रही थी। ये सब देख कर बो बहुत खुश हो गया उसे लगा - अब तो मुझे अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता। जो चीजें मुझे यहां मिल रही हैं वो बहुत सस्ती हैं अगर मैं इन सारी चीजों को बाजार में खरीदने जाता तो पता नहीं कितने पैसे लग जाते कम से कम एक सूखी घास और लकड़ियों के ढेर के बदले तो ये चीजें मुझे कभी नहीं मिलतीं। अभी तो वो ये सोच ही रहा था कि फिर शिरीं की आवाज़ आई, - "इन गायों को रखने के लिए अगर आप एक माडर्न और औटोमेटिक तबेला खरीदते हैं तो वो आपको सिर्फ पांच क्रेडिट पॉइंट्स पर मिलेगा इस तबेले की खासियत ये होगी कि ये हमेशा खुद को अपने आप साफ रखेगा आपको इसे साफ करने का झंझट भी नहीं करना होगा.। धीरे-धीरे जुगनू शिरीं की बातों पर बहुत ज्यादा भरोसा करने लगा और उसकी हर बात मानने लगा था, जो भी शिरीं उसे खरीदने के लिए कह रही थी जुगनू वो सब खरीद रहा था .उसने शिरीं को ये तबेला देने के लिए कहा, - "ठीक है ये माडर्न औटोमेटिक तबेला भी मुझे दे दो।" देखते ही देखते 5 क्रेडिट पॉइंट जुगनू के अकाउंट से कट गए और उसके सामने एक ऐसा आधुनिक तबेला तैयार हो गया जिसमें गायें आराम से रह सकती थीं, खा सकती थीं लेकिन ये गंदा नहीं होने वाला था । तबेले के आते ही तुरंत थोड़ी देर में गायों के रंभाने और पांव पटकने की आवाजें आने लगी . वो पगुरा रही थीं ,जब जुगनू उनके पास गया तो उसे समझ आया कि शायद उन्हें प्यास लगी हो इसलिए उसने बगल में एक बड़ा सा होज तैयार किया और उसमें पानी भरने लगा तभी फिर शिरीं की आवाज आई , - "हमारे सिस्टम में एक ऑटोमेटिक हौज भी है. अगर आप चाहें तो उसे 10 क्रेडिट प्वाइंट्स पर खरीद सकते हैं, इसका आपको ये फायदा होगा कि ये औटोरिफिल है याने कभी भी खाली नहीं होगा और अपने आप भरता चला जाएगा। जुगनू ने सोचा कि अगर सच में ऐसा है तो ये उसके लिए बहुत अच्छी बात है उसे बार-बार गायों के खाने-पीने और रहने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वो सब अपने आप ही मैनेज होता जाएगा यही सोचकर उसने कह दिया, - "ठीक है ठीक है मुझे ये औटोमेटिक औटोरीफिल हौज भी चाहिए।"

फिर से देखते ही देखते जुगनू के अकाउंट से कुछ क्रेडिट पॉइंट्स और कट गए और उसके सामने एक बड़ा सा हौज तैयार हो गया जिसमें से गायों ने पानी पिया। एक कोने में खड़ा जुगनू ये देख के सोचने लगा - थोड़ी देर पहले की ही बात थी मैं शाम को काफी उदास और परेशान था क्योंकि मैं अकेला हूं, मेरे पास कुछ भी नहीं था लेकिन अब कुछ ही घंटों में मेरी जिंदगी पूरे तरीके से बदल चुकी है आज मेरे पास सब कुछ है जो मैं चाहता हूं मुझे इस शिरीं के जरिए मिल रहा है । मुझे बस शिरीं को कुछ क्रेडिट पॉइंटे देने होंगे और इसके बाद शिरीं मेरी हर परेशानी को आसान कर देगी । याने मेरी सारी परेशानियां और दुख खत्म ?ये तो चमत्कार हो गया ? मैं कितना लकी हूं ? ये तो चराग का जिन्न है .

अब जुगनू को कोई दुख और कोई परेशानी नहीं थी बल्कि अब तो वो खुशी से झूम रहा था नाच रहा था बिना किसी टेंशन के। जादूई सौदागर शिरीं ,जुगनू पर इतनी मेहरबान क्यों हो रही थी?

क्या सच में ये जुगनू की परेशानियों का अंत था? या फिर किसी नई परेशानी का आगाज़?

जानने के लिए पढ़ें Jadugar Jugnu ओनली On Pocket Novel!!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels