रतन अब समझ चुका था कि उसे यहां से जिंदा वापस लौटने के लिए जुगनू की शर्तें माननी ही होंगी उसने हामी मैं अपना सर हिलाते हुए कहा, - "ठीक है... ठीक है, तुम्हें जो कुछ भी चाहिए मैं तुम्हें सब दे दूंगा।"
रतन जुगनू का सहारा लेते हुए खड़े हुआ और उसने अपनी जेब से कुछ पैसे निकाले और उन पैसों को गिनने लगा वो उतने तो बिल्कुल ही नहीं थे जितने जुगनू ने मांगे थे इसलिए वो सोचने लगा कि बाकी के पैसों का इंतजाम कैसे किया जाए। तभी उसने अपने पीछे जमीन पर मुर्दों की तरह पड़े हुए भाइयों की तरफ देखा और चिल्लाकर कहा, - "तुम सब मेरा मुंह क्या देख रहे हो चलो अपनी अपनी जेब में से पैसा निकालो जितने भी पैसे हैं मुझे दे दो" चोट की वजह से रतन की नाक में और उसकी कमर में इतना दर्द हो रहा था कि वो बोलते हुए भी कराह रहा था ।उससे ठीक से बोला नहीं जा रहा था। रतन के भाई और दोस्त एक के बाद एक खड़े हुए और उनके पास जितने भी पैसे थे वो डरते हुए उन्होंने रतन के हाथ में थमा दिए.
जब सारे पैसे इकट्ठा हो गए तो रतन ने उन्हैं गिनना शुरू किया .- ओह ये सिर्फ 20 हजार रुपये हैं। अभी भी मुझे 30 हजार रुपये जुगनू को और देने हैं तभी हम सब यहां से वापस जा सकेंगे ।. उनमें से किसी के भी पास इतने पैसे इस वक़्त नहीं थे। रतन ने हाथ जोड़कर कहा, - "देखो हमारे पास अभी इतने पैसे नहीं है बाकी के पैसे अगर मैं तुम्हें कल दे दूं तो चलेगा? मैं पक्का कल किसी के हाथों पैसे भिजवा दूंगा तुम चिंता मत करो। तुम्हारे पैसे तुम्हें मिल जाएंगे। लेकिन अब जुगनू कहां मानने वाला था, उसने कुछ सोचने का नाटक किया जैसे उसे उन सब पर बहुत दया आ रही हो लेकिन अगले ही पल उसकी दया खौफनाक हंसी में बदल गई, - "नहीं मुझे सारे के सारे पैसे अभी इसी वक़्त यही चाहिए वरना मैं तुम लोगों को यहां से एक कदम भी हिलाने नहीं होने दूंगा। आज वो रतन के घमंड को पुरी तरह से चकना-चुर करना देना चाहता था। जिस कॉन्फिडेंस से रतन उसके दोस्त और भाई यहां आए थे उससे ज्यादा दर्द के साथ जुगनू उन्हें वहां से लौटाना चाहता था। वो उन दबंगों को सबक सिखाना चाहता था ताकि वो दोबारा कभी भी ऐसी हरकत ना करें, ना ही जुगनू और सोनतारा के साथ और ना ही किसी और के साथ। जुगनू ने रतन के गले में कुछ देखा फिर उससे कहा, - "एक काम करो अगर तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं तो तुम्हारे गले में ये जो सोने की चेन है वो निकाल के मुझे दे दो।"
रतन ने अपनी सोने की चेन की तरफ देखा और बिना कोई उल्टा जवाब दिए चुपचाप वो निकालकर उसके हाथों में रख दी। लेकिन रतन को बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा था। जुगनू ने चेन को उठाकर देखा और उसका वजन नापने की कोशिश कि वो चेन कम से कम 40-50 हजार की तो होगी ही। रतन सोच रहा था, - ये चेन मैंने कितने प्यार से अपने लिए सुनार से कहकर स्पेसली बनवाई थी और अब ये मुझे इस गरीब फटीचर चूहे को देनी पड़ रही है क्या दिन आ गए हैं लेकिन इससब का बदला मैं लेकर रहूंगा।" ये रतन की वही खास चेन थी जिसमें बीच में सोने से मढ़े शेर के नाखून वाला पेंडेंट था। जुगनू ने वो चेन ले ली और फिर उन सब को आंखों से इशारा किया और सीटी बजाते हुए कहा, - "चलो अब निकलो यहां से, तुरंत मेरे घर से बाहर निकलो और दोबारा यहां आस-पास भी नजर मत आना ।" और फिर वो गाना गाने लगा "ये गलियां ये चौबारा यहाँ आना ना दुबारा।"
धीरे-धीरे एक दूसरे का सहारा लेकर वो गिरते-प़ड़ते सब वहां से बाहर निकलने लगे. अभी भी जुगनू अंदर से बहुत खुश था मुस्कुरा रहा था लेकिन उसने अपने चेहरे पर ऐसा दिखाया जैसे वो गुस्से में हो, उसने जाते हुए भी एक दो लोगों को पीछे से लात जमा दी और सब के जाने के बाद खुद अंदर चला आया। वो गोल्ड चेन छोटे-छोटे सोने के मोतियों की बनी लग रही थी उसकी डिजाइन बहुत खूबसूरत थी और उपर से वो सोने से मढ़ा शेर का नाखून और जंच रहा था, जुगनू उसे देखकर बहुत खुश था, उसने तुरंत वो चेन गले में पहन ली। यहां दूसरी ओर रतन वापस जाते हुए बहुत गुस्से में था उसने राजा से कहा, - "आज जो कुछ भी हुआ वो बिलकुल नहीं होना चाहिए था अब मैं क्या मुंह दिखाऊँगा किसी को, उस चूहे के सामने सब हार गए पता नहीं. तुम जैसे मुशटंडो को मेरे बाप ने क्या इस दिन के लिए पाला था की तुम एक मामूली लड़के से हार जाओ। मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा कि कमजोर सा लगने वाला ये भिखारी आज इतना ताकतवर कैसे हो गया? आज कौन सा ऐसा चमत्कार हो गया कि वो चूहा अचानक शेर बन गया। मन तो कर रहा है अभी जाकर उसका मुंह तोड़ दूं।"
राजा बोला, - "ऐसा मत बोलिए भैया जी, बहुत मुश्किल से मौत के मुंह से बाहर निकल के आए हैं अब मैं वापस जाकर उस जुगनू के हाथों मरना नहीं चाहता।" पारस ने रतन का साथ देते हुए कहा, - " हां हम वापस नहीं जायेंगे .वैसे आपने कहा तो बिल्कुल सही. ऐसा नहीं होना चाहिए था, पता नहीं इस जुगनू ने 1 दिन में ऐसा क्या जादू कर लिया कि एक साथ 17 लोगों पर भारी पड़ गया। फिर पारस ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, - "लेकिन मुझे लगता है भैया जी के हमें थोड़ा ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए, मुझे नहीं लगता इस जुगनू से हम ताकत में जीत पाएंगे. हमें कोई और ही रास्ता अपनाना होगा।"
रतन ने गुस्से में चिढ़ते हुए कहा, - "तुम ठीक कह रहे हो इससे जीतने के लिए अब कोई और ही रास्ता देखना होगा। क्या तुम एसा कुछ रास्ता जानते हो जिससे हम इसे सबक सिखा सकें?" पारस ने मुस्कुराते हुए कहा, - "हां भैया जी मेरे पास एक से एक आईडिया है आप चिंता मत कीजिये भैया जी इस चूहे को हम बहुत जल्द ठिकाने लगा देंगे । पारस की बात सुन रतन ने उसे शाबाशी दी लेकिन पारस की पीठ पर जिस जगह उसने शाबाशी दी वहां पहले से ही जुगनू ने उसे बहुत मारा था. दर्द से उसके मुंह से आह निकल गई। जुगनू अपने घर में वापस जाते हुए आंगन के दरवाजे को देख रहा था जो टूट चुका था। उसने कहा, - "खैर चलो अब कल किसी को बुलवाकर ये दरवाजा ठीक करवाना होगा नुकसान कर गये साले लेकिन कोई बात नहीं अब मेरे पास इतने सारे रुपए हैं मैं एक दरवाजा तो ठीक करवा ही लूंगा।"
जैसे ही जुगनू अंदर आया उसने देखा कि सोनतारा अभी भी वहीं बाहर आंगन में खड़ी हुई थी और जुगनू की तरफ ही देख रही थी। उसे अंदर आते हुए देख सोनतारा बोली, - "वैसे तुम आज बहुत अच्छा लड़े हमें तो पता ई नहीं था कि तुम इन गुंडों को इतना अच्छे से मजा चखा दोगे. लेकिन हम सोचते हैं कि तुम्हें अभी भी संभल कर रहने की जरूरत है ये लोग एक या दूसरे तरीके से तुम से बदला लेने की कोसिस जरूर करेंगे।"
जुगनू ने उसे विश्वास दिलाते हुए कहा, - "आप चिंता मत कीजिए भाभी , अब ये लोग सामने से मुझ पर बिल्कुल वार करने की हिम्मत नहीं करेंगे, इन्हें पता है मुझसे लड़ना इनकी औकात के बाहर है .इसलिए आप आराम से जा कर सो जाइए अब ये लोग आपको भी कभी तंग नहीं करेंगे।"
सोनतारा जुगनू को एकटक देखे ही जा रही थी उसने दो कदम आगे बढ़ाते हुए कहा, - "वैसे आज तुमने हमारे लिए जो कुछ भी किया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, हमें तो पता ही नहीं था कि हमारे लिए भी कोई ऐसे लड़ सकता है आज तुमने हमारी इज्जत बचा ली।"
जुगनू ने सोनतारा की आंखों में गहराई से देखके कहा, - "इसमें शुक्रिया की कोई बात नहीं है। ये तो मेरा फर्ज था। अब आप जाइए और निश्चिंत होके सो जाइए।"
इतना कहकर वो अपने कमरे में चला गया लेकिन सोनतारा की नज़रें अभी भी उसी के पीछे थीं। जब तक जुगनू ने अपने घर में जाकर दरवाजा बंद नहीं कर लिया तब तक वो उसे देखती रही। फिर वो भी अपने घर में चली गई। लेकिन अभी भी उसके दिमाग में जुगनू ही छाया हुआ था, उसे बार-बार वो पल याद आ रहा था जब जुगनू उन सब गुंडों से अकेले लड़ रहा था। सोनतारा को लग रहा था कि जुगनू ने आज जो कुछ भी किया उसी के लिए किया था, यही सोच सोच कर वो रात भर करवटें बदलती रही और जुगनू को ही याद करते हुए आहें भरती रही। बाहर जो कुछ भी हुआ उससे जुगनू काफी खुश था .कमरे में आते ही वो ज़ोर ज़ोर से उछलने - कूदने लगा वो बहुत खुश था और तभी उसे फिर उस करिश्माई सिस्टम शीरीं की याद आई। अब जुगनू के अंदर उस सिस्टम के बारे में और जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी, उसे जानना था कि और वो इस सिस्टम की मदद से क्या-क्या कर सकता है। आज जो कुछ भी हुआ उससे उसे काफी कुछ मिल गया था लेकिन अब वो और भी बहुत कुछ पाना चाहता था। इसलिए उसने सिस्टम के बारे में जानने के लिए फिर से अपनी आंखें बंद कीं और तभी उसे वो रोबोटिक आवाज फिर सुनाई दी। करिश्माई सिस्टम शीरीं का चेहरा हवा में उभर आया था .लाखों रंगविरंगे बिंदुओं से शीरीं का चेहरा बना था. उसने कहा, शीरीं के जादुई सिस्टम में आपका स्वागत है। जुगनू पुरे ध्यान से उसकी बातें सुनने लगा। उसके इतना कहते ही जुगनू के दिमाग में एक स्क्रीन फिर से खुल गई जिसमें कुछ लिखा हुआ था . उसने ध्यान से पढ़ना शुरू किया। पहली लाइन में लिखा था। पॉइंट - 0आपके पास आगे की लेन देन के लिए इस समय पॉइंट्स उपलब्ध नहीं है। सिस्टम के साथ लेनदेन के लिए, या क्रेडिट पॉइंट्स जमा करने के लिए आपको कोई सामान सिस्टम को बेचना होगा या फिर सिस्टम की आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
"कौन सी आगे की प्रक्रिया हो सकती है ये?" जुगनू ने परेशान होते हुए कहा। लॉटरी - आप सिस्टम से कोई एक लॉटरी निकाल सकते हैं, यहाँ एक लॉटरी बॉक्स है जिसमें आपको आकर्षक इनाम दिया जाएंगे लेकिन उस लॉटरी को पाने के लिए आपको 20 क्रेडिट पॉइंट्स की आवश्यकता होगी। जुगनू को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि ये सब जो लिखा हुआ है उसका क्या मतलब है, कुछ देर के लिए उसने अपना सर ही पकड़ लिया लेकिन फिर भी धीरज रखते हुए उसने आगे पढ़ना जारी रखा। आगे लिखा था, सिस्टम का बाजार - आप अपने जमा किए गए क्रेडिट प्वाइंट्स से सिस्टम से कुछ भी खरीद सकते हैं। आपके लिए सिस्टम का बाजार खुला हुआ है। फिर लिखा था स्किल बुक - आप कोई भी नई तकनीक या स्किल सीखने के लिए सिस्टम की स्किल बुक का उपयोग कर सकते हैं जिससे आपको कोई भी नई तकनीकी स्किल सिखाई जाएगी। लेकिन उसके लिए भी आपको 10 क्रेडिट पॉइंट की आवश्यकता होगी। आपका अकाउंट - फिलहाल आपका अकाउंट पूरा खाली है किसी भी स्किल, बाजार के रिवौर्ड या फिर लॉटरी को पाने के लिए आपको पहले क्रेडिट पॉइंट्स जमा करने होंगे। इन सब को पढ़ने के बाद जुगनू काफी परेशान था फैसला ही नहीं कर पा रहा था कि उसे आगे क्या करना चाहिए? ये सब कुछ उसके लिए बहुत नया था। अपना सर खुजाते हुए उसने कहा, - "ये सब क्या है मुझे तो कुछ भी समझ नहीं आ रहा। और मैं ये प्वाइंटस कहा से लाऊं?" तभी फिर उस सिस्टम से शीरीं की आवाज आई, - "क्या आपको इसे समझने में कोई परेशानी हो रही है? क्या मैं आपकी कोई मदद कर सकती हूं?"
जुगनू ने अपनी कन्फ्यूजन उस सिस्टम को बताते हुए कहा, - "मैं आपके साथ किस प्रकार की डील कर सकता हूं, ना मेरे पास कोई क्रेडिट पॉइंट है ना ही मेरे पास तो ऐसा कुछ भी खास है।" इतना कहकर जुगनू ने अपने आसपास घर को देखा जहां टूटी फूटी दीवार, दो टूटे बिस्तर, कुर्सी मेज़, एक अलमारी कुछ कपड़े और पुराने बर्तनों के अलावा और कुछ भी नहीं था। पिछले 2 सालों में अपने दादाजी के इलाज में उसने अपने घर का बहुत सारा सामान भी बेच दिया था लेकिन फिर भी वो ठीक से उनका इलाज नहीं करा पाया और अब तो उसके पास पैसे भी खत्म हो चुके थे। सिस्टम ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, - "मेरे हिसाब से ये पूरी दुनिया एक खजाने से भरी हुई है यहां पर ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो हैं तो बहुत कीमती और आंखों के सामने भी हैं लेकिन कोई उनकी कीमत पहचान नहीं पाता। जैसे आपके आंगन के एक कोने में घास का बहुत बड़ा ढेर पड़ा है, जिसका बहुत वक़्त से कोई इस्तेमाल नहीं हुआ, उस ढेर के मैं आपको 50 क्रेडिट पॉइंट दे सकती हूं उसके अलावा आपके घर के आंगन में दूसरी ओर कुछ लकड़ियां पड़ी हैं। लकड़ियों के लिए मैं आपको 100 क्रेडिट पॉइंट दे सकती हूं अगर आप चाहें तो इन्हें मुझे बेच सकते हैं। जुगनू ने हिसाब लगाया ये पूरे 150 क्रेडिट पॉइंट हो रहे थे, एक बात थी जो जुगनू को समझ नहीं आ रही थी कि आखिर ये सिस्टम इन सब फालतू चीज़ों के बदले इतने पॉइंट्स क्यों दे रही है, और वो इन सबका ये क्या करेगी? फिर उसे खयाल आया , - "क्या ही फर्क पड़ता है मुझे अपना फायदा देखना चाहिए।" यहीं सोचकर उसने सिस्टम से पूछा, - "इन पॉइंट्स से मैं क्या खरीद सकता हूं?"
शीरीं ने जवाब देते हुए कहा, - "आप अपना स्टोर खोलिए मैं अभी आपको बता देती हूं कि इन पॉइंट से आप क्या क्या खरीद सकते हैं।" उसने तुरंत अपनी आंखें बंद कीं और स्क्रीन को देखना शुरु किया जैसे ही वो स्क्रीन जुगनू के सामने खुली उसमें अलग-अलग चीजें लिखी हुई थी जो ज्यादातर तो उसकी समझ में नहीं आईं लेकिन फिर भी उसने उन्हें पढ़ना जारी रखा।
--
ऐसी क्या खास चीजें है शीरीं के खजाने में ? वो सारा सामान बेच के जुगनू को क्या मिलेगा ?
रतन जुगनू से बदला लेने के लिए अब कौन सा नया पैंतरा अपनाएगा?
जानने के लिए सुनिये पौकेट एफएम पर अगला एपिसोड. जानने के लिए पढ़ें Jadugar Jugnu ओनली On Pocket Novel!!