जुगनू की ललकार सुन पारस और राजा दोनों बहुत ज्यादा गुस्से में थे, जिस तरह से जुगनू ने उन्हें डराया था ये सोच-सोच कर उनका गुस्सा और बढ़ता जा रहा था। इतना छोटा सा पतला सा दिखने वाला जुगनू अगर पारस और राजा जैसे हटे-कट्टे लोंडों को डरा दे तो सच में ये उनके लिए बहुत शर्म की बात थी। दोनों ने बाहर आंगन में पड़े हुए पत्थरों और ईटो को उठाया और जुगनू की ओर चल पड़े। जुगनू भी बाहर हाथों में डंडा पकड़े उन दोनों को पुकार रहा था, जैसे ही पारस और राजा घर के बाहर निकले उन्होंने दूसरी तरफ जुगनू को हाथ में एक लकड़ी का डंडा पकड़े हुए देखा। सोनतारा और जुगनू के घर के बीच एक बहुत छोटी सी दीवार थी जो शायद ही 2 फुट की होगी। पारस और राजा उस दीवार को फांदकर जुगनू के बगीचे में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी जुगनू ने उस लकड़ी को हवा में घुमाया और राजा के सर पर जोर से दे मारा। राजा देखते ही देखते जमीन पर गिर गया जैसे उसे दिन में तारे दिख गए हों। राजा को जमीन पर गिरा हुआ देख पारस और ज्यादा गुस्से में आ गया और उसने जुगनू को धमकाते हुए कहा, - "ए दो कौड़ी के लड़के खुद को क्या बहुत बड़ा हीरो समझता है रुक अभी तेरी सारी चर्बी उतारता हूं।" इतना कहकर उसने अपने हाथ में पकड़ा हुआ एक ईंट का टुकड़ा जोर से जुगनू की तरफ दे मारा। वक़्त रहते ही जुगनू नीचे की तरफ झुक गया जिससे वो ईट का टुकड़ा उसके सर के ऊपर से चला गया और जुगनू बच गया । जुगनू ने हंसकर पारस का मजाक उड़ाते हुए कहा, - "अरे तुम्हारा निशाना तो चूक गया, क्या दिमाग के साथ-साथ आंखें भी खराब हो गई हैं जो अब तुमसे एक निशाना भी ठीक से नहीं लगाया जा सका?"
जुगनू जानबूझकर उसे छेड़ कर गुस्सा दिला रहा था, अपनी बात को जारी रखते हुए जुगनू ने कहा, - "अरे नहीं नहीं माफ करना मुझे लगता है शायद अभी भी मेरे दादा जी के भूत का डर तुम्हारे दिमाग से निकला नहीं इसलिए शायद तुम्हारा दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा, है ना ? सही कहा ना मैंने?"
यह सुनकर पारस आग बबूला हो गया, उसने बगल में पड़ी एक कुल्हाड़ी उठाई और उससे जुगनू पर वार करना शुरू किया। जुगनू की कद काठी पारस से काफी कम थी ऐसे में ताकत से पारस का सामना करना बहुत मुश्किल था। जुगनू हल्का सा साइड में खिसक गया जिसकी वजह से कुल्हाड़ी हवा में लगी, पारस अपना बैलेंस खोकर आगे की तरफ झुक गया और तुरंत ही जुगनू ने एक लात मारकर पारस को जमीन पर गिरा दिया और उसे धूल चटा दी। बस फिर क्या था उसके बाद जुगनू ने अपना सारा गुस्सा पारस पर उतार दिया, - "बहुत शौक है ना, बहुत शौक है ना तुम लोगों को बेबस औरतों पर अपना जोर चलाने का? ये ले, ये ले और खा और मार खा।" इतना कहकर वो जोर-जोर से उस डंडे से पारस के शरीर पर वार करने लगा। इधर राजा अपना सर पकड़ कर फिर से खड़े होने की कोशिश कर रहा था। राजा ने जुगनू को धक्का दिया और पारस को उठने में मदद की जुगनू ने कुछ पलों में ही खुद को संभाल लिया और फिर से उसी डंडे से राजा के सर पर उसी जगह पर वार किया जहां उसे पहले चोट लगी थी। बार-बार एक ही जगह पर चोट लगने से अब राजा से खड़ा नहीं रहा जा रहा था, वो दर्द में कराहते हुए नीचे गिर गया। राजा की हालत काफी बुरी थी लेकिन फिर भी उसने आवाज ऊंची करते हुए कहा, - "तुमने मुझे मारा! मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं, तुम जानते नहीं हो मेरे परिवार को मैं अपने सारे भाइयों और दोस्तों को लाकर तुम्हें इतना पिटवाउंगा कि ये सारी हीरोगिरी बाहर निकल जाएगी तुम्हारी। जुगनू उनकी बातों को हवा में उड़ाते हुए हंसने लगा, - "लेकिन इसके लिए पहले तुम्हें यहां से अपने पैरों पर चलकर जाना होगा, क्या ये तुमसे हो पाएगा?" इतना कहकर वो राजा के पैरों पर जोर जोर से डंडे से वार करने लगा। जुगनू ने पारस को भी नहीं बख्शा उसे भी मार-मार कर लाल-नीला कर दिया। पारस और राजा को मजा चखा कर जुगनू दीवार फांद के सोनतारा के बगीचे में घुस गया और उसने जोर से चिल्लाते हुए कहा, - "बाहर निकल रतन ,ठाकुर है ना तू , अंदर क्या छुप कर बैठा है? देख तेरे दोनों गुंडे तो धूल चाटने लगे अब तेरी बारी है बाहर निकल।"
जुगनू की ललकार से रतन गुस्से में कांपने लगा और तुरंत बाहर निकला, उसने कहा, - "साले चूहे के बच्चे तुझे तो मैं पल भर में ही मसल दूंगा।" लेकिन ये कहने के बाद जैसे ही रतन आगे बढ़ा वो फिसल कर नीचे गिर गया और उसके सर पर एक बहुत गहरी चोट लगी और बहुत सारा खून बहने लगा उसने देखा कि जहां से वो बाहर निकला था वहां पर मक्खन गिरा हुआ था। गांव में और कुछ मिले ना मिले लेकिन लोगों के बगीचों में गायों के पास गोबर और मक्खन जरूर मिल जाते थे। जुगनू ने अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल किया और बिना लड़े ही रतन को चित कर दिया। रतन को इतनी ज्यादा चोट लगी थी कि वो लड़ने की हालत में तो बिल्कुल भी नहीं था, ना ही पारस और राजा उसे सहारा देने की हालत में थे। जाते वक़्त रतन ने चेतावनी भरे शब्दों में जुगनू से कहा, - "तुझे तो मैं बाद में देख लूंगा मैं भी देखता हूं तू कब तक इसे मुझ से बचाता है और अब तुझे कौन बचाएगा ये तो भगवान ही जाने तू जानता नहीं है मैं ठाकुर हूं बगला ले के रहूंगा।" रतन अपना सर पकड़ते हुए वहां से चला गया। रतन और उसके साथियों के जाने के बाद डरी सहमी सोनतारा घर के बाहर निकली, अब तक उसने एक मैक्सी पहन ली थी, उसने सफेद रंग का मैक्सी जैसा गाउन पहना था जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी किसी आसमान की अप्सरा जैसी। उसने जुगनू की तरफ देखकर हल्की नम आंखों से शर्मिंदा होते हुए कहा, - "माफ करना मेरी वजह से तुम्हें इतनी तकलीफ हुई।" जुगनू ने सोनतारा के आंसू पोंछते हुए कहा, - "अरे नहीं नहीं भाभी इसमें तकलीफ की क्या बात है, अगर पड़ोसी होने के नाते मैं आपके काम ना आता तो आखिर मेरे होने का फायदा ही क्या था?"
सोनतारा फौरन अंदर गई और हाथ में कुछ पैसे लेके बाहर निकली। वो पैसे जुगनू के हाथों में थमाते हुए बोली, - "तुम एक काम करो तुम कुछ दिनों के लिए गांव छोड़कर चले जाओ वरना वो लोग फिर आएंगे और तुम्हें बहुत पीटेंगे?" इतना कहकर उसने वो नोटों के बंडल जुगनू के हाथों में जबरदस्ती थमा दिए। लेकिन ये जुगनू की खुद्दारी के खिलाफ था उसने पैसे लेने से साफ इंकार कर दिया .
सोनतारा नहीं चाहती थी कि उसकी वजह से जुगनू पर कोई भी मुसीबत आए इसलिए उसने फिर एक बार जुगनू को समझाते हुए कहा, - "देखो जुगनू, रतन गाव का गुण्डा है एसे ही उसके कई साथी हैं. वो अपनी हार को इतनी आसानी से नहीं भूलेगा वो आज नहीं तो कल वापस जरूर आएगा मुझे लगता है अब वो तुम्हारे खून का प्यासा बन चुका है वो तुम्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़ेगा, तुम प्लीज मेरी बात मानो और यहां से चले जाओ।"
लेकिन जुगनू भी अपनी जिद पर अड़ा रहा और जाने से साफ इंकार करते हुए कहा, - "मैं कोई कायर नहीं हूं जो इन जैसे मामूली गुंडों से डर कर भाग जाऊं, मैं यहीं रहूंगा आने दो उन लोगों को देख लेंगे। फिलहाल आप जाइए और आराम करिए।"
अभी भी जुगनू का हाथ सोनतारा के हाथों में ही था दोनों की नजरें एक दूसरे को देख रही थीं जैसे दोनों एक दूसरे की आंखों में डूब रहे हो। जुगनू इस वक़्त सोनतारा की तरफ अपने आप ही खींचा जा रहा था, उसकी आँखों के सामने बार बार वो मंजर आ रहा था जब उसने सोनतारा को नहाते हुए अपने जिस्म को मलते हुए देखा था उसका सफेद फूल जैसा जिस्म कांप रहा था तो एक दम सफेद कमल जैसा लग रहा था. वो कुछ अजीब सा एहसास महसूस कर रहा था। कुछ देर तक दोनों वहीं खड़े रहे जिसके बाद जुगनू ने अपना हाथ उसके हाथों से खींच लिया और इधर-उधर देखने लगा। सोनतारा भी एक कदम पीछे हट गए। जुगनू ने सोनतारा के घर का दरवाजा खोला और उसे अंदर जाने का इशारा किया सोनतारा चुपचाप घर के अंदर चली गई। जुगनू भी दीवार फांद कर वापस अपने घर के अंदर आ गया। जुगनू ने चौड़ा होकर सोनतारा के सामने कह तो दिया था कि अगर रतन और लोगों को लेकर आ भी गया तो भी वो उन्हें देख लेगा लेकिन वो खुद भी जानता था कि वो रतन और उसके साथियों से अकेले नहीं लड़ पाएगा। इसी परेशानी में जुगनू को देर रात तक नींद नहीं आई और वो बस बिस्तर में पड़े हुए इधर-उधर करवटें बदल रहा था। उसने अपना सर कपड़ के खुद से ही कहा, - "मैंने कह तो दिया लेकिन उन दबंगों के सामने मैं एक मिनिट भी टिक नहीं पाऊंगा, ठाकुर का बेटा मुझे छोड़ेगा नहीं। कुछ भी समझ में नहीं आ रहा।"
इतना कहकर वो बिस्तर पर उठ कर बैठ गया - "कोई बात नहीं ,ज्यादा से ज्यादा क्या होगा उन लोगों से लड़ते-लड़ते शायद मैं मर ही जाऊंगा इससे ज्यादा बुरा अब और क्या हो सकता है लेकिन मैं बिना लड़े तो नहीं मरूंगा।" इतना कहकर वो खड़ा हुआ और अपने सामान में कुछ ढूंढने लगा। सामान खोजते हुए अचानक उसके हाथ में एक खुरकी आ गयी । खुकरी को देखकर उसे याद आया जब वो बहुत छोटा था उसके दादाजी एक बार नेपाल से ये खुकरी लाए थे। किसी को भी कभी उसे इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ी थी, इसीलिए इतने सालों से वो उसी बक्से में बंद थी लेकिन आज जुगनू को उसकी बहुत जरूरत थी। जुगनू ने खुकरी अलमारी से बाहर निकाली ली और उसे उसके मयान से निकाल कर देखा। ध्यान से उस खुकरी की तरफ देखा तो पाया कि इतने सालों तक बंद पड़े रहने के बावजूद उसकी धार आज भी उतनी ही तेज और चमकदार थी जितनी कि किसी नए नवेले चाकू की होती है। जुगनू को थोड़ा अजीब तो लगा लेकिन फिलहाल उसका पूरा ध्यान रतन और उसके गुंडों पर था जो कभी भी उससे बदला लेने के लिए आ सकते थे और यही खुकरी उसे बचा सकती थी । वो बस सोच ही रहा था कि वो उन दबंगों के आने पर क्या करेगा तभी अचानक उसके कहीं से एक जोरदार रोशनी आई और पूरा कमरा जगमगाने लगा। पहले तो जुगनू को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ उसे लगा कि वो कोई सपना देख रहा है। उसने अपनी आंखें मलीं और फिर अपने आसपास देखा लेकिन फिर भी नजारा वहीं था। चारों और हरी रोशनी फैली हुई थी . एक अलग ही उर्जा थी। जुगनू समझ पाता कि हो क्या रहा है कि तभी उसके घर की छत से जोरदार बिजली नीचे गिरी और उसकी छत टुट गई। ये देखकर जुगनू सहम गया वो समझ ही नहीं पा रहा था ये बिन मौसम बिजली क्यों कड़क रही थी। उसे क्या क्यों कैसे कुछ समझ नहीं आ रहा था. वो इतना डरा हुआ था की एक दीवार के सहारे खड़ा हो गया। जुगनू उस खुककी को देखना चाहता था, उसे ढूंढना चाहता था, शायद उसके मिलते ही जो ये सब हो रहा था वो रुक सकता था लेकिन कमरे में इतनी रोशनी थी कि उसे कुछ भी दिखाई ही नहीं दे रहा था ऐसे में वो कैसे खुकरी को ढूँढता.
अब वो रोशनी जुगनू के शरीर के अंदर जा रही थी। उसने महसूस किया कि उसका दिमाग भी इसी रोशनी से भर चुका था। तभी अचानक उसके दिमाग से ही एक आवाज आई .उस आवाज ने कहा, - "शीरीं के करिश्माई सैदागर सिस्टम में आपका स्वागत है, शीरीं हर मुश्किल में आपकी मदद कर सकती है, अगर आप चाहते हैं कि ये करिश्माई सौदागर आपकी मदद करें तो कृपया इसे अपने दिमाग में इंस्टॉल करें। क्या आप सिस्टम को इंस्टॉल करना चाहते हैं?"
ये आवाज बिल्कुल वैसी थी जैसी किसी कंप्यूटर से आती हो ये सब देखकर वो शौक था लेकिन तभी उसे शीरीन ने दोबारा से कहा, - "आप की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, अगर आप चाहते हैं कि शीरीन का करिश्माई सौदागर आपकी मदद करें तो कृपया इसे इंस्टॉल करें क्या आप इसे इंस्टॉल करना चाहेंगे?"
बार-बार ये आवाज जुगनू को डरा रही थी, उसने कान बंद कर लिए फिर भी ये आवाज सुनाई दे रही थी अब जुगनू को लगा कि अगर वो इसे अपने अंदर इंस्टॉल कर लेगा तो क्या हो जाएगा? वो देखना चाहता था कि आखिर ये है क्या?
जुगनू इस वक़्त कुछ भी सोचने समझने की हालत में नहीं था और उसने कह दिया, - "हां...हां..., । शीरीन की करिश्माई सौदागर सिस्टम को इंस्टॉल करो। जुगनू को नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला था, वो काफी उत्सुक था उपर से इस वक़्त उसके पास शायद ये एक ही चारा था जो उसे रतन और उसके आदमियों से बचा सकता था। इसलिए घबराहट के मारे उसे जो कुछ भी सूझा उसने वही कर दिया। जुगनू की बात खत्म होते ही तुरंत शीरीन ने फिर कहा, - "धन्यवाद कुछ ही देर में शीरीन का करिश्माई सौदागर सिस्टम इंस्टॉल हो जाएगा।"
जुगनू की आंखें इस वक़्त बंद थी वो देख पा रहा था जैसे उसके दिमाग के अंदर सारी चीजें हवा में गोल गोल घुम रही थीं और उसके दिमाग में जैसे कोई हलचल मच रही थी। ये हलचल थोड़ी देर में शांत हो गई और फिर शीरीन ने कहा, - "शीरीं का करिश्माई सौदागर सिस्टम अब इंस्टॉल हो चुका है।"
इस आवाज के बंद होते ही जुगनू को अपने सामने एक अलमारी जैसा कुछ दिखाई दिया जिसमें एक किताब रखी हुई थी जैसे ही उसने उस किताब का पहला पन्ना खोला उसमें लिखा हुआ था, - "आप अपनी पसंद की किसी भी फिल्म के चहेते कलाकार की शक्तियों को अपने अंदर खींच सकते हैं। क्या आप किसी भी कलाकार की शक्तियों को अपने अंदर लाना चाहेंगे? याद रखें आप इस किरदार की शक्तियों को सिर्फ 1 घंटे के लिए अपने अंदर समा सकते हैं। 1 घंटे के ले आप वही बन जायेंगे "
जुगनू कौन से फिल्मी कैरैक्टर की शक्ति मांगेगा ? क्या वाकई उसे वो शक्ति मिलेगी ?
जानने के लिए सुनिये पॉकिट एफएम पर अगला एपिसोडजानने के लिए पढ़ें Jadugar Jugnu ओनली On Pocket Novel!!