रात के करीब 11:00 बज रहे थे, पूरे गांव में सन्नाटा छा चुका था। सड़क भी बिल्कुल खाली पड़ी थी। अपने कमरे में जुगनू सोने की तैयारी ही कर रहा था कि तभी उसे किसी के गुनगुनाने की आवाज आई, इस प्यारी सी आवाज को सुनकर जुगनू मुस्कुराने लगा। वो जानता था कि इस वक़्त गुनगुनाने की आवाज किसकी हो सकती है। जुगनू के घर से लग कर ही एक और घर था जहां सोनतारा रहती थी। दोनों घरों के बीच एक दीवार थी जिसमें एक छोटा सा छेद था .जुगनू को हाल ही में इस छेद के बार में पता चला था. इससे वो कई बार सोनतारा को चुपके से देखा करता था। जब उसने उठकर अपने बिस्तर से लगे इस छोटे से होल के पार देखा तो जैसा की उसे अंदाज़ा था बगल में रहनेवाली भाभी याने सोनतारा ही गुनगुना रही थी। सोनतारा इस वक़्त नहा रही थी , पानी उसके गोरे जिस्म से फिसल रहा था. ऐसा नजारा देख 22 साल का जुगनू दीवार से जैसे बिलकुल चिपक सा गया और गौर से उसे नहाते हुए देखने लगा। सोनतारा अपने जिस्म के हर हिस्से को मल रही थी. सफेद साबुन के झाग उसके शरीर पर चिपके हुए थे जिनके बुलबुले फूट रहे थे। देख जुगनू के रौंगटे खड़े हो रहे थे। सोनतारा का बदन चांदनी की तरह चमक रहा था। जहाँ जहाँ सोनतारा का हाथ अपने बदन को छु रहा था, वहां वहां जुगनू की नज़र उसका पीछाकर रही थी। इतने वक़्त में उसने एक बार भी अपनी पलकें नहीं झपकाईं थीं। सोनतारा ने बालों का जूड़ा सा ऊपर बांध रखा था. उन गीले बालों से टिप-टिप करके गिरता पानी उसके दूध जैसे गोरे बदन पर दौड़ रहा था, इधर जुगनू के चेहरे से पसीना टपक रहा था जैसे उसका शरीर आग में जल रहा हो। जुगनू भवानीपुर गांव में रहता था जो नेपाल की सीमा से लगे बहराइच जिले के कैसरगंज तहसील में आता था. भवानीपुर में इस तरह का नजारा देखना जुगनू के लिए काफी दिलचस्प था क्योंकि ये देखने को मिलना बहुत नसीब की बात थी.
सोनतारा अपने घर में अकेली रहती थी उसका पति काम के लिये शहर गया हुआ था और कभी-कभार गांव आता था। सोनतारा कुछ ही महीनों पहले, पास के गांव से यहां ब्याह कर आयी थी .पति के अलावा सोनतारा का यहां पर कोई नहीं था वो बिल्कुल अकेली थी। जुगनू, 22 साल का एक लड़का, रंग गेहूंआ, उंचाई 5 फुट 8 इंच शरीर से दुबला-पतला लेकिन दिमाग से तेज़ था । वो भी अपने घर में अकेला ही था .जब वो 3 साल का था तो उसके पिता की मौत हो गई और उसके बाद उसकी मां अपने किसी आशिक के साथ रात को चुपके से भाग गई। उसके बाद सिर्फ उसके दादाजी थे जो उसके साथ बरसों तक रहे उसका खयाल रखा। लेकिन कुछ सालों पहले बढ़ती उम्र की वजह से 70 साल के दादा जी की तबीयत भी बहुत खराब हो गई तब जुगनू सिर्फ दसवीं क्लास में था, दादा की देखभाल करने वाला कोई नहीं था और वो बिस्तर से उठ नहीं पा रहे थे इसलिए जुगनू को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और वो दादा की सेवा में लग गया। जुगनू को पढ़ाई छोड़ते देख उसके दोस्त और स्कूल के काफी टीचर्स बहुत उदास थे क्योंकि जुगनू पढ़ाई में बहुत अच्छा था .उसके दादाजी ने उसे कभी अकेला नहीं पड़ने दिया था, इसलिए जुगनू भी उम्र के इस पड़ाव में खासकर ऐसी हालत में दादाजी को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था यही वजह थी कि उसने दुखी मन से स्कूल जाना बंद कर दिया.
आज जुगनू के दादा को मरे हुए 7 दिन हो चुके थे, गांव में लोगों का मानना था कि जब तक परिवार के किसी मरे हुए सदस्य की अस्थियां ना बहाई जाएं तब तक उसकी आत्मा वहीं अपने परिवार जनों के आसपास घूमती रहती है उसे मुक्ति नहीं मिलती .जुगनू भी यही सोच रहा था कि उसके दादाजी कहीं आस-पास होंगे और उसे देख रहे होंगे। अभी कुछ ही देर हुई थी और जुगनू की आंख बस लगी ही थी कि तभी सोनतारा की डर के मारे चिल्लाने की आवाज आई, - "बाहर निकलो मेरे घर से मैंने कहा अभी के अभी बाहर निकल जाओ मेरे घर से।" सोनतारा की आवाज में परेशानी से ज्यादा घबराहट थी। ये सुनते ही जुगनू तुरंत उठ कर बैठ गया और अपने आसपास देखने लगा, उस छोटे से होल में से झांकते हुए जब उसने सोनतारा के घर में देखा तो गांव के ठाकुर का लड़का रतन सिंह और उसके दो दोस्त सोनतारा के घर आ पहुंचे थे। जुगनू का गांव भवानीपुर नेपाल की सीमा से एकदम करीब था। बहराइच जिले का ये गांव थोड़ा बहुत विकसित था लेकिन यहां के ठाकुर का सब पर दबदबा था। जो 3 लोग इस वक़्त सोनतारा के घर में थे उन्हें जुगनू बहुत अच्छी तरह से जानता था। सोनतारा ने फिर से एक बार डर के मारे कांपते हुए उन लोगों से कहा, - "तुम.... तुम... लोग यहां से चले जाओ, वरना..वरना मैं शोर करके सब को बुला लुंगी?"
उस लड़के रतन सिंह ने कहा, - "अरे भाभी जी स्वागत नहीं करेंगी हमारा, हम तो यहां आपसे प्यार मोहब्बत भरी बातें करने आए हैं और आप हैं कि हमारे बीच में बाहर वालों को लेकर आ रही है! पहली बार आये हैं ये नहीं कि मेहमान को चाय पानी पूछें, आइए ना साथ. अरे हाँ अगर आप कुछ और याने दारू पीना चाहे तो उसका भी इंतजाम कर सकते हैं।" इतना कहकर वो तीनों दोस्त एक दूसरे को देखते हुए जोर जोर से हंसने लगे।उनकी नजरों में हवस भरी हुई थी.
सोनतारा तारा पहले से ही बहुत घबराई हुई थी इस वक़्त उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसने हाथों से अपनी छातियां छुपा रखी थीं, वो अपने आस पास कपड़ा ढूंढने लगी जिससे वो अपना जिस्म ढक सके। सोनतारा ने बगल में पड़ा एक तौलिया उठाया और खुद को ढकने की कोशिश की लेकिन कांपते हाथों की वज़ह से उसकी ये कोशिश बिलकुल नाकामयाब रही। इस बात से वो ज्यादा परेशान थी और बार-बार अपने बदन को ढंकने की कोशिश कर रही थी। उसके होंठ कांप रहे थे.
रतन सिंह ने फिर एक बार सोनतारा की तरफ देखकर हवस से लबरेज़ आवाज में कहा, - "मैं जानता हूं आपको अपने पति के ना होने से बहुत सारी दिक्कतें होती होंगी,’’ फिर जरा गाने के अंदाज़ में बोला -दिन तो गुजर जाता है कटती नहीं रात’ लेकिन अगर आप चाहें तो ऐसी हसीन गुलाबी रातों के लिए मैं आपका साथी बन सकता हूँ। सोनतारा की आंखें शर्म और डर से झुकी हुई थीं, उसकी आंखे आँसुओं से लाल हो रही थीं, उसने रतन सिंह से बिना आंखे मिलाए आखरी बार बिनती करते हुए कहा, - "देखो रतन सिंह मैं तुमसे हाथ जोड़कर आखरी बार कह रही हूं मेरे घर से बाहर निकल जाओ, वरना.... मैं श...श... शोर मचा कर सारे गांव वालों को बुला लूंगी और फिर तुम जानते हो कि तुम्हारी क्या हालत होगी मुझे कुछ मत करना ।"
सोनतारा की बातों से उनका हौसला ओर बढ़ रहा था . रतन सिंह को मज़ा भी आ रहा था उसने सोनतारा के करीब जाते हुए उसके गालों पे हाथ रखा और हवस भरी आखों से सोनतारा को सर से पैर तक देखते हुए कहा, लगा जैसे वो आंखों से उसे खा जायेगा - " अभी तो तुम्हारे हुस्न का रस आंखों से ही पी रहा हूं भाभीजी लेकिन जब कुछ करूंगा तब देखना ।" तीनो ज़ोर ज़ोर से हंसने लगे। रतन वहशी भेड़िये की तरह हंसते हुए बोला, - "आप भी किनसे उम्मीद लगाकर बैठी है, इन गांव वालों से? क्या कर लेंगे वो मेरा? आधे से ज्यादा गाँव मेरे बाप के कर्ज में डूबा है। ये क्या तुम्हारी मदद करेंगे? तो इस वक़्त सही यही होगा कि तुम हमारी बात मान लो और मैं तुम्हारी। अगर तुम मुझे खुश करती हो तो मैं तुम्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दूंगा। तुम समझ रही हो ना मैं क्या कह रहा हूं।" इतना कहकर रतन ने अपनी छाती पर हाथ फेरा .
रतन सोनतारा के और करीब गया, उसने सोनतारा के गालों से धीरे धीरे अपना हाथ उसके नंगे कंधे पर सरकाते हुए कहा, - "अरे भाभी जी मुझे तो तरस आता है आप पर, कैसे केसर आपको भरी जवानी मे एसे अकेला छोड़ के चला गया , इस उमर में आपकी भी कुछ जरूरतें हैं जो मैं पूरी कर सकता हूं, मेरी बात मान लो ये बात सिर्फ हमारे बीच ही रहेगी।"
जैसे-जैसे रतन के कदम आगे बढ़ रहे थे वैसे वैसे सोनतारा अपने कदम पीछे ले रही थी, उधर उस छेद से जुगनू ये सब देख रहा था। और देखते हुए सोच रहा था कि सोनतारा को इन दबंगों से कैसे बचाया जाए? यहां सोनतारा ने पास पड़ी साड़ी उठा ली थी उससे बार बार अपने और रतन के बीच दिवार बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन रतन ने वो भी उसके हाथों से छीन ली। रतन के पीछे खड़े उसके दोस्त पारस और राजा भी इस सीन का मज़ा ले रहे थें और एक दुसरेकी तरफ देखकर मुस्कुरा रहे थे। रतन ने अपने दोस्त पारस की तरफ देख कर कहा - "पारस तू मेरा मुंह क्या देख रहा है चल दरवाजा बंद कर।"
तुरंत उसके दोस्तों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। रतन अपनी कमीज के ब़टन खोलते हुए सोनतारा की तरफ बढ़ने लगी। उसने ऊपर के बटन खेल लिये थे और उसका बालों भरा सीना नजर आ रहा था. गले में एक सोने की चेन पड़ी थी जिसमें शेर का सोने का नाखून लौकेट बन कर लटक रहा था ,सोनतारा और बेबस महसूस कर रही थी। अब रतन ने सोनतारा की कलाई में कसकर पकड़ ली, वो अपना हाथ छुड़ाने की बहुत कोशिश कर रही थी लेकिन उस बेचारी का ज़ोर रतन के आगे बिल्कुल नहीं चला, रतन ने झटके से उसे अपने करीब खींचा और उसकी छाती को देखने लगा। उसका हाथ अब धीरे-धीरे सोनतारा के कंधों से उसकी खुली पीठ पर सरकने लगा। सोनतारा को अजीब सी घिन हो रही थी उसके छूने से. वो फिर चिल्लाई, - "कोई है? कोई मेरी मदद करो।" इधर ये सब देखकर जुगनू का सब्र टुट गया और आखिर उसने सोनतारा भाभी को बचाने की ठान ली। इसलिए बिना एक पल भी गँवाए जुगनू ने उस होल के अंदर एक कागज का टुकड़ा डाला और फिर उसमें अपना मुंह रखकर उसने जोर से डरावनी आवाज में कहा, - "कौन हो तुम लोग?
सोनतारा जुगनू की आवाज़ को पहचानती थी इसलिए उसने पल भर में समझ लिया कि क्या हो रहा था, उसके चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट आ गई। लेकिन रतन और उसके दोस्तों के होश उड़ गए थे। रतन ने डरते हुए अपने दोस्तों से कहा, - "ये.... ये... ये.... आवाज कहां से आई?"
रतन ने राजा के बात सुनी, कुछ देर के लिए वो सोचता रहा, फिर एकाएक हंसने लगा और कमर पर हाथ रखकर राजा और पारस की तरफ देख कर कहा, - "तुम लोगों को क्या लगता है ये उस बुड्ढे की आत्मा है? ये उस बुड्ढे के पोते की आवाज है। अब मुझे मालुम पड़ गया है, जरा देखो वो चूहा कहां दुबक कर बैठा है?"
रतन ने फिर से सोनतारा का हाथ कस कर पकड़ लिया और उससे कहा, - "अच्छा तो बुड्ढे को मरे अभी 10 दिन भी नहीं हुए और तेरी प़ड़ौस के जवान छोकरे से रंगरलियां भी शुरू हो गई?" हां, हां, जब खसम ना हो तो प्यास बुझाने के लिए कोई ना कोई चाहिए ही होता है ना! अगर यही बात थी तो मैं क्या बुरा हूं ?" राजा और पारस की तरफ देख वो फिर बोला, - "और तुम दोनों, चलो ढूंढो उस चूहे को किस बिल में छुप कर बैठा है।"
जब हर जगह ढूंढने पर भी जुगनू कहीं नहीं मिला तो रतन ने पारस और राजा से कहा, - "जाओ जाकर बगल के कमरे में देखो चूहा वहीं छुपा होगा।" इतना कहकर रतन ने सोनतारा को और अपनी तरफ खींच लिया और उसकी कमर को कस कर पकड़ लिया और जुगनू को चेतावनी देते हुए कहा, - "अरे ओ चूहे इतना दम है तो मर्द की तरह बाहर आकर लड़ ये कोने में छुप कर डराने को मर्दानगी समझता है तू?"
जुगनू अब गुस्से से भर गया था वो रतन और उसके दोस्तों को सबक सिखाना चाहता था इसलिए उसने अपने आसपास कोई हथियार ढूंढा और एक मोटी सी लकड़ी का डंडा उठा लिया। वैसे भी बचपन से ही अकेले होने की वजह से जुगनू की लड़ाई बहुत बार गांव के लड़कों से हो जाती थी, इसलिए जुगनू को मार पिटाई का अच्छा खासा अनुभव था। वो रतन और उसके दोस्तों से डर नहीं रहा था, वो अपना सीना तान कर कमरे के बाहर निकल आया और ललकारते हुए राजा और पारस से कहा, - "आओ देख लेते हैं किसमें कितना है दम।"
---
क्या जुगनु सोनतारा को ठाकुर से बचाने में कामयाब हो पाएगा ? या फिर कोई चमत्कार होगा ? जानने के लिये सुनिये पॉकेट एफ एम पर अगला एपिसोड. जानने के लिए पढ़ें Jadugar Jugnu ओनली On Pocket Novel!!