जुगनू सोच रहा था "हम्म मैं किस हीरो की ताकत लूं? हाँ वांटेड फिल्म के सलमान खान की। नहीं नहीं हॉलीवुड के कराटे मास्टर जैकी चैन या ब्रूस ली की पावर मांगनी चाहिए मुझे। ये कितना कंफ्यूजींग है, क्या करुँ मैं? अगर मैं ‘थोर’ के हथौड़े वाली पावर ले लूं तो कितना मज़ा आएगा। वैसे ‘आयरन मैन’ भी बुरा नहीं है, उसकी शक्तियों से मैं उन सब के हथियार अपनी तरफ खींच लूंगा, अरे हां मैं रोबोट फिल्म के रोबोट ‘चिट्टी’ की शक्तियां ही ले लूं। काश मैं सबकी ताकत ले सकता लेकिन ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो जाएगा?”
अभी तो जुगनू ये सब सोच ही रहा था कि तभी बाहर से आवाज आई जैसे बहुत सारे लोग उसके घर के बाहर दरवाजे को ठोक रहे हों । एक आदमी चिल्लाया, - "जुगनू, साले कायर! बाहर निकल अब क्या घर के अंदर दुबक कर बैठा है? अगर हिम्मत है तो निकल बाहर। आज तो मैं तेरी चमड़ी उधेड़ कर उसमें भूसा भर दूंगा, साले तूने मुझ पर हाथ उठाता है ,बाहर निकल।"
ये आवाज ठाकुर रतन की थी जो बाहर खड़े लोगों में सबसे आगे था। रतन ने अपने बगल में खड़े अपने बड़े भाई से कहा, - "भैया तोड़ दो दरवाजा, लगता है अभी ये खुद से बाहर नहीं निकलेगा हमें ही इसे खींचकर ही निकाला पड़ेगा वरना आज ये चूहा अपने बिल में छुपा ही रहेगा। बाहर रतन और उसके लोगों को आया हुआ देख जुगनू मुस्कुराने लगा . उसने चुपचाप आंखें बंद कीं और बाहुबली को याद किया। जैसे ही उसने फिर अपनी आंखें खोलीं वो चौंक गया उसके सामने बाहुबली खड़ा था और मुस्कुरा रहा था। इससे पहले कि जुगनू कुछ और करता बाहुबली हवा की तरह उसके शरीर में समा गया. जुगनू को एक हल्का सा झटका लगा लेकिन उसके बाद उसने महसूस किया कि उसके रोम रोम से एक अलग सी ताकत फूट रही थी। वो खुद को बहत मजबूत और बलवान महसूस कर रहा था इतना कि अगर वो अपने पास वाली दीवार पर जोर से मुक्का भी मारता तो पूरी दीवार ही टूट जाती। वो पूरे घर को कंधे पर उठा सकता था.
अब जुगनू को शीरीं पर और ज्यादा भरोसा होने लगा था, उसने अपनी मुट्ठी कस ली और उस खुकरी की तरफ देखा जो थोड़ी देर पहले उसके हाथों में थी उसने फिर उस खुकरी को उठा लिया । लेकिन अगले ही पल उसे बिस्तर पर फेंक दिया और कहा, - "मुझे नहीं लगता इन सब से लड़ने के लिए मुझे किसी भी हथियार की जरूरत है अब तो बस मेरा एक मुक्का ही काफी है इन सब की हड्डयां तोड़ने के लिए। जुगनू को अब इस सब में बहुत मजा आ रहा था, इतना कि वो अपनी शक्तियों को जल्द से जल्द आजमाना चाहता था। वो उतावला था कि कब बाहर जाकर वो रतन उसके साथियों से लोहा ले । उसने कमरे का दरवाजा खोला और बाहर आंगन में आकर देखा कि दरवाजा हिल रहा था. रतन, उसके भाई और बाकी के आदमी आंगन के बड़े से दरवाजे पर खड़े थे और दरवाजा बाहर से तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी जोर की आवाजें आ रही थीं मानो वो दरवाजा तोड़ ही डालेंगे । कमजोर सा दरवाजा कितनी देर टिकता, अगले ही पल वो टूट गया और सारे लोग आंगन के अंदर आ गए। लेकिन इतने सारे लोगों को सामने देखकर भी जुगनू की चेहरे पर परेशानी की एक भी शिकन नहीं थी बल्कि वो बहुत आत्मविश्वास से उनके सामने खड़ा था। सामने कम से कम 16 से 17 लोग थे जो हाथ में अलग-अलग हथियार लिए खड़े थे। जैसे तलवार, लकड़ी कुल्हाड़ी, स्टील का रॉड और भी बहुत कुछ। लेकिन जुगनू सिर्फ अपने हाथ से एक मुट्ठी बनाए उनकी तरफ बढ़ने लगा। इनमें से कई लोगों को वो जानता था ये ज्यादातर ठाकुर रतन के परिवार वाले और उसके दोस्त ही थे। यहां के तमाशे की आवाज सोनतारा तक जा रही थी .इतनी चहल-पहल सुन वो अपने घर से बाहर निकली। उसने खुद ही से कहा, - "मुझे पता था रतन और उसके लोग जुगनू से बदला लेने के लिए वापस जरूर आएंगे और वही हुआ ये लोग आ गए अब क्या होगा?"
उसने दरवाजा खोला तो देखा वहां 16-17 लोग हथियार लेकर जुगनू को ललकार रहे थे। वो नहीं चाहती थी कि उसकी वजह से जुगनू को कोई तकलीफ ना हो इसलिए वो डरी घबराई बाहर निकली और सब से बोली, - "देखिए जो कुछ भी हुआ वो बातों से सुलझाया जा सकता है, आप सब मारपीट मत कीजिए, जो कुछ हुआ वो मेरी वजह से हुआ है प्लीज आप लड़ाई मत कीजिये। सोनतारा की बात सुन उनमें से एक आदमी आगे आ गया, - "अगर अपनी खैर चाहती है तो तू चुपचाप अपने घर के अंदर चली जा, वरना इसके साथ-साथ तुझे भी आज खत्म कर देंगे। चल जा । धमकी से सोनतारा घबरा गई और पीछे हटी तभी रतन बोला, - "अरे भैया इतना क्यों डरा रहे हो उस बेचारी को? जरा उसका चेहरा तो देखो पहले से ही कितनी डरी हुई है। अब उसे बचाने वाला हीरो भी जल्दी ही उसका साथ छोड़ के चला जाएगा लेकिन आप फिकर मत कीजिए भाभी जी ,अपने कमरे में जाईए मैं थोड़ी देर में आता हूं!
रतन की बात सुनकर आखिर जुगनू ने अपनी जुबान खोली , - "भाभी आप अंदर जाइये यहां जो भी होगा मैं संभाल लूंगा मुझे कुछ भी नहीं होगा इससे मुझे ही निपटने दें .
फिर जुगनू ने रतन की तरफ देखा और कहा, - "फिलहाल तो मुझे लगता है तुम्हें मुझसे बात करनी चाहिए वैसे भी तुम आज मेरे सामने टिकने नहीं वाले हो, आ जाओ चलो देख लेते हैं किसमें कितना है दम। आज तो फैसला कर ही लेते हैं। इतना कहकर जुगनू आगे बढ़ा। सुनकर रतन उलझन में पड़ गया वो समझ नहीं पा रहा था कि वो एक हड्डी का छोकरा इतना कॉन्फिडेंट कैसे हो गया ? आखिर उसे इतने सारे लोगों को देखकर डर क्यों नहीं लग रहा ? अगर यहां खड़े लोग एक ,एक बार भी उसपर वार करते तो वो ऐसे ही मर जाता?
रतन ने जुगनू की तरह देखकर कहा, - "तुम्हें क्या लगता है सिर्फ तुम अपनी बातों से मुझे डरा दोगे? जो तुमने मेरे साथ किया उसका बदला तो मैं आज रात लेकर ही रहूंगा, देखना तुम्हें इतना मारेंगे कि ना कि ठीक से चल भी नहीं पाओगे, ना ही ठीक से बैठ पाओगे और कुछ करना तो बहुत दूर की बात है। इतना कहकर सब ठहाके लगा के हंसने लगे। चल हिम्मत है तो आगे बढ़ और मर्द की तरह लड़कर दिखा? देख लेते हैं आज . तभी जुगनू और आगे बढ़ा और उसने एक मुक्का रतन के चेहरे पर दे मारा। जुगनू ने सिर्फ अपनी आधी पावर का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन इतने में रतन 5 कदम पीछे जाकर अपने साथ 2 लोगों को भी लेके गिर गया। ये देखकर वहां खड़े सारे लोग पल भर के लिए चुप हो गए और अपनी जगह पर जम गए। सब एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। जब उन्होंने पलट के रतन की तरफ देखा तो पाया कि इस एक मुक्के से रतन की नाक टूट चुकी है, उससे खून निकल रहा था, उसका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया था.रतन वो दर्द के मारे कराह रहा था। जुगनू खुद भी हैरान था याने शीरीं का दावा सही था. सचमें उसने बाहुबली की शक्ति आगयी है .
इतने में रतन के भाई और दोस्तों ने उसपर हमला बोल दिया .उन्होंने अपने सारे हथियार जुगनू पर दे मारे .जुगनू तो वैसे ही खड़ा रहा लेकिन बदले में उनके हथियार ही टूट गये. अगले पल उसने पास में रखा भरा हुआ सिलेंडर एक हाथ से उठाया और उनकी तऱफ उछाल दिया बाकी लोग साइड में हट गये लेकिन सिलेंडर एक के पेट पर लगा वो जमीन पर जा गिरा. जगनू ने आंगन में बना हैंड पंप उखाड़ लिया और उन्हैं उसी से मारना शुरू कर दिया. सिर्फ कुछ ही देर में उसने उन्हैं इतना मारा कि सब लुटे-पिटे, बुरी हालत में नीचे जमीन पर पड़े थे। उन्हैं इतनी चोटें लगी थीं कि कोई भी उठने की हालत में नहीं था, किसी को पैर में गहरी चोट लगी थी तो किसी का हाथ टूट गया था और किसी का तो सर ही फूट गया था। सबके मुहं ,सर सब जगह से खून बह रहा था.
जुगनू ने सिर्फ 2 मिनट में उनका ये हाल किया था, पास ही में दूसरे आंगन की दीवार के पास डरी सहमी खड़ी हुई उसकी पडौसन याने सोनतारा ये सब देख रही थी. जुगनू को इन सब से इस तरह लड़ते देख वो हैरान थी , उसे अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा था उसने दो तीन बार आंखों को मलकर देखा कि कहीं वो सपना तो नहीं देख रही लेकिन उसके सामने अभी अभी जो हुआ वो बिल्कुल सच था। इस पतले से कमजोर लगने वाले लड़के ने सिर्फ 2 मिनट में 16 से 17 हट्टे-कट्टे आदमियों को पछाड़ दिया था। सोनतारा कई महिनों से जुगनू के बगल में रहती थी .उसके पति के यहां ना होने की वजह से कई बार लोगों की हवस भरी नजरों को झेला था। लेकिन गांव में उसने आज तक ऐसा नजारा कभी नहीं देखा था. वो जानती नहीं थी कि बाहर से दुबला-पतला दिखने वाला ये जुगनू अंदर इतना ज्यादा ताकतवर है उसने सोचा -असली मर्द है ये , मैं तो तो छोकरा ही समझती थी । सोनतारा को देखकर लग रहा था कि वो जुगनू से बहुत प्रभावित हो गई है, वो उसकी तरफ शरमाते हुए चोरी चोरी देख रही थी। यहां जुगनू उन सब गिरे हुए लोगों पर एक के बाद एक अपना पैर रखकर कह रहा था, - "अरे उठो, उठो तुम लोग, अभी मेरा मन नहीं भरा है। मुझे और पीटना है तुम लोगों को , ऐसे कैसे तुम लोग मुर्दों की तरह जमीन पर पड़े रह सकते हो? चलो मेरा दिल भरने के लिए आज तुम्हें मार खानी ही पड़ेगी अभी हाथ ठीक से साफ नहीं हुए हैं ?" इतना कहकर वो उन सब को जोर जोर से लात मारने लगा उनमें से कोई भी इस हालत में नहीं था कि वो खड़ा होकर उसका सामना कर पाता या खुद को बचा पाता । सब जमीन पर दर्द के मारे बिलख रहे थे और रतन को कोस रहे थे कि कहां उसकी वजह से वो लोग अभी इस मुसीबत में फंसे हुए हैं बड़ा आया था ठाकुर. जुगनू ने फिर चिल्लाते हुए कहा, - "अरे क्या हुआ तुम लोग को? तुम तो मुझे मसल कर रखने वाले थे ना! मेरा चूरा बनाने वाले थे! क्या हुआ इरादा बदल गया? लेकिन मेरा इरादा नहीं बदला, मैं तो अब भी तुम सब को मौत के घाट उतार कर ही मानूंगा।" सब में खौफ छाया हुआ था सारे डर के मारे एक दूसरे का हाथ पकड़ कर वहां से सरकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जुगनू कहां मानने वाला था उसने फिर से 2 लोगों को उठाया और उन्हें कूटने लगा। यहां तक कि रतन तो सरक सरक कर एक पेड़ के पीछे छुप गया लेकिन जुगनू ने उसे वहां से खोज निकाला और खींचते हुए सबके सामने लाकर पटक दिया। उसने रतन को सिर्फ एक हाथ से कॉलर पक़ड़ के खींचते हुए उठाया और कहा, - "क्या हुआ रतन थक गए या दर्द हो रहा है? कहो तो मैं तुम्हारी कोई मदद करुं?"
जब जुगनू रतन को पीट रहा था तो ये देखकर सोनतारा को काफी चैन मिल रहा था और खुश हो रही थी। आज जुगनू किसी को भी बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं था उसने अपना हाथ उठाया और वो रतन को मारने वाला था कि तभी रतन ने उसके दोनों पांव पकड़ते हुए कहा, - "नहीं नहीं, नहीं बस अब बस और मत मारो मुझे.... और मत मारो।" रतन जुगनू के पैरों में गिरकर गिडगिडा रहा था। सुनकर जुगनू रुक गया और उसने अपनी कमर पर हाथ रखते हुए कहा, - "मैं किस खुशी में तुम्हें छोड़ दूं, तुम तो बड़े तन के आए थे कि आज मुझे मार कर मेरे अंदर भुसा भर दोगे तो अब ये काम मैं पूरा करूंगा।"
रतन ने अपने दोनों हाथ जोड़ते हुए कहा, - "नहीं मुझे मत मारो, मुझे मत मारो, तुम.... तुम.... जो कहोगे मैं वो सब करूंगा लेकिन मुझे छोड़ दो। जुगनू ने कुछ देर सोचा और फिर रतन की तरफ देखते हुए कहा, - "चलो मान लो मैंने तुम्हें छोड़ दिया लेकिन उसके बदले में मुझे क्या मिलेगा, मेरा क्या फायदा होगा? एक तो तुमने मेरे घर का दरवाजा तोड़ दिया उपर से मेरे घर को कत्ल खाना बनाकर रख दिया, देखो मेरे आंगन में कितनी गंदगी मच गई है इतना सारा खून फैला हुआ है ये सब तुम्हारी वजह से हुआ है मैं तुम्हें क्यों जाने दूं?"
रतन ने उससे दर्द में कराते हुए कहा, - "मैं.... मैं.... इस गांव के ठाकुर का बेटा हूं तुम मुझे इस तरह मार नहीं सकते मुझे जाने दो, जाने दो मुझे। जुगनू ने गुस्से में कहा, - "अच्छा तो तुम ठाकुर के बेटे हो इसलिए मैं तुम्हें जाने दूं भला ये कहां का इंसाफ हुआ?"
रतन समझ गया था कि इस वक़्त उसे अपनी आंखें झुकाकर जुगनू से माफी मांगनी होगी और तभी वो यहां से ज़िंदा वापस लौट पाएगा। उसने जुगनू को स्कूल के दिन याद कराते हुए कहा, - "मैं स्कूल में तुम्हारा क्लास में ही हुआ करता था इसी नाते मुझे जाने दो। बदले में तुम जो मांगोगे वो मैं तुम्हें दे दूंगा पर मुझे जाने दो।"
जुगनू ने रतन के ऑफर के बारे में सोचा और फिर कुछ देर बाद सोचते हुए कहा, - "ठीक है मैं तुम सबको यहां से ज़िंदा जाने दूंगा लेकिन मेरी एक शर्त है।"
बिना शर्त जाने ही रतन ने कह दिया, - "मंजूर है, मुझे तुम्हारी सारी शर्तें मंजूर है। बताओ तुम्हें क्या चाहिए?"
जुगनू ने अपनी उंगलियों पर कुछ गिनने का नाटक किया और फिर रतन से कहा, - "मुझे पूरे 50 हजार रुपये चाहिए, अगर तुम मुझे 50 हजार रुपये देते हो तो ही मैं तुम्हें यहां से ज़िंदा वापस जाने दूंगा वरना यहां से तुम्हारी लाश ही जाएगी।"
जुगनू की डिमांड सुनकर सबका मुंह खुला का खुला रह गया लेकिन रतन ने सोचा, - "अगर जिंदगी बची रही तो इससे बदला फिर कभी ले लूंगा इस वक़्त इसे पैसे देना ही ठीक होगा वरना ये आज हम सबकी जान ले लेगा लेकिन 50 हजार बहुत ज्यादा हैं । रतन को सोचते हुए देख जुगनू ने कहा, - "मेरे पास ज्यादा वक़्त नहीं है जल्दी बोलो क्या करना है?"
.....
क्या रतन, जुगनू की शर्त पूरी करेगा ?क्या ठाकुर रतन सिंह इतनी आसानी से अपनी हार मान लेगा?
अब क्या नए कारनामे करेगा जुगनू शीरीं की मदद से?
जानने के लिए सुनते रहिए पॉकेट एफएम पर अगला एपिसोडजानने के लिए पढ़ें Jadugar Jugnu ओनली On Pocket Novel!!