लकी बैंक के अंदर दाखिल तो हो गया था लेकिन जब मैनेजर ने उससे पैसे निकालने के लिए कार्ड माँगा तो उसके पास कार्ड नहीं था उसकी फटेहाल हालत देखकर पहले ही मैनेजर को ग़ुस्सा आ रहा था और अब उपर से लकी ने ये डिमांड रख दी कि वो फ़िंगर्प्रिंट से पैसे निकालना चाहता था लेकिन पानी तब सर से ऊपर निकल गया जब उसकी उँगली मैच ही नहीं हुई। मैनेजर ने फ़ोन निकाला और पुलिस को फ़ोन लगाने लगा।
"अरे-अरे ये क्या कर रहे हो! देखिए सर मेरी बात सुनिए! मैं कोई क्रिमिनल नहीं हूँ! हो सकता है कि मैने गलत उँगली लगा दी हो! बस आप मुझे एक लास्ट बार फ़िंगर्प्रिंट लगाने दो प्लीज!" लकी ने उसके सामने हाथ जोड़ते हुए कहा।
"अगर ये उँगली भी नहीं लगी ना तो फिर ये मत कहना की मैं अगली उँगली ट्राय करके देखता हूँ। बार- बार ऐसा नहीं चलने वाला है। अगर ये वाली काम नहीं की तो मैं सीधा पुलिस को फ़ोन कर दूँगा।" मैनेजर ने लकी को धमकाते हुए कहा। उसने अपने एक हाथ में मशीन और दूसरे हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था उसकी स्क्रीन पर उसने पुलिस का नम्बर खोल रखा था और उसका अंगूठा हरे बटन पर ही टिका हुआ था। इधर लकी ने फिर से अपने सीधे हाथ की उँगली को अपनी पेंट से साफ़ किया और भगवान का नाम लेकर उसे उस मशीन पर लगा दिया। जैसे ही उसकी उँगली उस मशीन पर पड़ी, अबकी बार फिर मशीन में से एक आवाज़ और वो चमककर हरी हो उठी थी। तभी मैनेजर के मोबाइल पर मेसेज आया, मैनेजर ने उसस मैसेज को पढ़ना शुरू किया "वेरिफ़िकेशन सक्सेस्फ़ुल। खाता-1, नाम लक्ष्मण लाल अग्रवाल, खाता नम्बर-01104।" जैसे ही मैनेजर ने इस मेसेज को देखा उसकी आँखें फटी की फटी रह गई थी। उस मशीन पर चमकती लाइट को देखते हुए लकी की आँखों में भी चमक आ गई थी। लकी उस हरी बत्ती को देखते ही झूम उठा था और फिर उसने मैनेजर को घूरकर देखा उसके दिमाग़ में वो सारी बातें चल रही थी जो मैनेजर उसे अभी थोड़ी देर पहले सुना रहा था। इधर मैनेजर ने भी उसके आगे हाथ जोड़े और खिसियाकर हँसते हुए कहा, "लक्ष्मण सर! प्लीज़-मुझे-मुझे माफ़ कर देना। मैं इस ब्रांच में नया- नया आया हूँ और इसलिए मुझे मालूम नहीं था की आप कौन हो। मैं इस ब्रांच का कस्टमर मैनेजर शशिकांत वर्मा हूँ। प्लीज़ आगे भी मेरा ध्यान रखना सर प्लीज, सॉरी सर!"
"हाँ हाँ ठीक है। तुम बस मुझे ये बताओ की मेरे खाते में कितने पैसे रखे हुए है?" लकी ने कहा और वो अब सोफ़े पर बैठ गया। मैनेजर उसके सामने खड़ा हुआ था और उसके खाते की जानकारी अपने फ़ोन पर ही निकाल रहा था। उसने अपने फ़ोन पर इधर-उधर कुछ उँगलियाँ चलाई और बोला, "हो गया सर! आपके खाते में इस वक़्त 90 करोड़ 80 लाख 70 हज़ार 650 रुपए रखे हुए है।"
शशिकांत के खुद के होश इतनी बड़ी रक़म को देखने के बाद उड़ गए थे। उसे विश्वास नहीं हो रहा था, की इस आदमी के खाते में इतना पैसा भी हो सकता था। लकी की शक़्ल देखकर तो यही लग रहा था की उसकी उम्र 20-22 साल से ज़्यादा नहीं थी ऐसे में अगर उसके खाते में इतना सारा पैसा रखा हुआ था तो ये वाक़ई बहुत बड़ी बात थी। शशिकांत अपने मन में यही सोच रहा था की दुनिया के 99 पर्सेंट लोग अपनी पूरी ज़िंदगी काम करने के बाद भी इतना पैसा नहीं कमा सकते थे जितना की लकी के खाते में इतनी छोटी सी उम्र में रखा हुआ था। लेकिन लकी ने इधर जब उसके फ़ोन में अपने खाते में पड़ी हुई जानकारी को देखा तो उसे कुछ अजीब लगा। उसे लग रहा था की उसे तुरंत इतने पैसों के हिसाब से अब अपनी ज़िंदगी को ढालने की कोशिश करननी शुरू कर देना चाहिए था वरना उसके साथ वही सब होने वाला था जोकि आज बैंक में उसके साथ हुआ था।
"अरे सर खाते में पैसे के अलावा और भी चीज़ें है जो कि मैं आपको बताना चाहता हूँ, सर।" मैनेजर ने फिर से अपने फ़ोन पर उँगलियाँ फिराई और बोला, "सर एक तो आपके खाते से यहाँ एक फ़ेरारी जुड़ी हुई दिखा रहा है इसके अलावा आपके खाते में 2 किलो सोने की 100 ईंटें रखी हुई है, 5 किलो सोने की 20 ईंटें है, पिकासो की तीन असली पेटिंग है, 20 हीरे है 24 कैरेट के और.. और भी बहुत कुछ है सर!" मैनेजर ने हाँफकर अपना पसीना साफ़ करते हुए कहा। इतना सारा धन देखने के बाद शशिकांत की तो आखें ही बाहर निकलने को हो आई थी। उसने कभी लकी जितना अमीर आदमी अपनी ज़िंदगी में कहीं नहीं देखा था। जितना पैसा, सोना और जायदाद उसके पास था उसका 10 पर्सेंट भी इस ब्रांच में किसी और के पास नहीं था।
"ठीक है! चलो अब मुझे एक कार्ड दे दो।" लकी ने अपने दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे रखते हुए कहा।
"जी-जी मैं अभी आपके लिए एक नया कार्ड बनवा देता हूँ सर। बस मुझे 10 मिनट दीजिए सर दस मिनट।" शशिकांत ने कहा और फिर लकी के सामने से निकल गया। जितनी देर में लकी ने अपने फ़ोन में फिर से उस मेसेज को खोलकर देखा, उतनी ही देर में मैनेजर उसके लिए एक चमचमाता हुआ सुप्रीम कार्ड लेकर उसके सामने आ गया था। लेकिन उस कार्ड को देखने के बाद ना जाने क्यूँ मैनेजर को ऐसा लग रहा था की ये कार्ड लकी की सम्पत्ति के आगे कुछ भी नहीं था। फिर भी मैनेजर इसमें कुछ नहीं कर सकता था क्योंकि वो जानता था कि उसके पास इस ब्रांच में इससे बड़ा और कोई कार्ड नहीं था। इसलिए फ़िलहाल तो वो लकी को यही दे सकता था। उसने उस कार्ड पर लकी का पूरा नाम लक्ष्मण लाल अग्रवाल गुदवा लिया था।
"लीजिए सर आपका कार्ड। पासवर्ड वग़ैरह सब आपको ईमेल पर मिल जाएगा।" शशिकांत ने मुस्कुराते हुए कहा और वो लकी के सामने हाथ बांधकर खड़ा हो गया। इधर लकी ने उस कार्ड को उलट-पलटकर देखा और फिर अपनी जगह से खड़ा होकर वो बाहर निकलने लगा। शशिकांत का मन तो यही कर रहा था की वो उसे दरवाज़े तक छोड़ने जाए, लेकिन उसकी ड्यूटी इसी ऑफ़िस में थी और वो किसी को बाहर छोड़ने नहीं जा सकता था। फिर भी वो लकी के लिए दरवाज़ा खोलने के लिए आगे आ गया था। इधर यासमिन अपने केबिन में अपना सिर पकड़े हुए बैठी थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था की आख़िर अंदर चल क्या रहा था। एक पल को तो उसे लगा की लकी पागल नहीं बल्कि बदमाश था कोई और उसने शशिकांत को बंदी बना लिया था। लेकिन जब वो लकी के लिए कार्ड लाने के लिए अपने दफ़्तर से बाहर आया तो यासमिन को लगा की कुछ गड़बड़ नहीं हुई थी।
"फिर ये इतनी जल्दी में कहाँ जा रहे है?" उसने अपने आप से पूछा। शशिकांत को सुरक्षित देख बैंक के बाक़ी लोग भी दरवाज़े पर से पीछे हट गए थे। वैसे भी उसे देखते ही सब लोग अपनी- अपनी जगह पर वापिस दौड़े चले जाते थे। शशिकांत का ख़ौफ़ ही ऐसा था की उसकी आँखों की झलक भर से खड़ा कर्मचारी जाकर अपनी कुर्सी पर बैठ जाता था। लेकिन एक बार शशिकांत के बाहर आने के बाद वो दोबारा बाहर नहीं आया था और ना ही लकी कमरे से बाहर आया था। इधर यासमिन परेशान हुए जा रही थी। वो जानती थी कि अगर कुछ भी गड़बड़ होती तो सबसे पहले उसकी नौकरी जाने वाली थी। उसने बड़ी मुश्किल से और मेहनत करके इस नौकरी को हासिल किया था और वो किसी पागल की वजह से इसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती थी। जैसे ही परेशान यासमिन ने अपनी नज़र उठाकर फिर से उस कमरे की ओर देखा तो पाया कि लकी बहुत ही आराम से उस कमरे से बाहर निकलकर दरवाज़े की ओर बढ़ता चला जा रहा था।
"ओए! रुको! तुम इस तरह से नहीं जा सकते!" यासमिन जोर से चिल्लाई और भागते हुए लकी के पास चली गई। “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ज़बरदस्ती हमारे V.I.P रूम में घुसे चले जाने की?" यासमिन ने गुस्से से पूछा। उसका मन तो यही कर रहा था की वो अभी लकी का गिरेबान पकड़कर उसे जकझोर दे लेकिन उसने अपने आपको रोक रखा था।
"मैने पहले भी तो कहा था, मैं यहाँ सिर्फ़ अपना पैसा लेने के लिए आया था।" लकी ने कहा और मुस्कुराने लगा। यासमिन ने देखा की उसके हाथ में एक सुप्रीम कार्ड था और वो उसकी उँगलीयों के बीच चमक रहा था। यासमिन के दिमाग़ में आया की लकी ने ये कार्ड अंदर से चुरा लिया था और इससे पहले की वो यहाँ से चोरी करके भागता, यासमिन जोर से चिल्लाई,"सिक्यरिटी! सिक्यरिटी!" उसकी आवाज़ को सुनते ही दो बंदूक़ वाले गार्ड भागे- भागे यासमिन के पास आए।
"ये चोरी करके भाग रहा था! पकड़ो इसे!" लकी ने जब यासमिन के मुहः से ये बात सुनी तो उसके कान खड़े हो गए। इससे पहले की वो वहाँ से अपनी जान बचाकर भाग पाता, सिक्यरिटी वालों ने उसे धर दबोच लिया था और उसकी जेब टटोलने लगे थे। इधर यासमिन ने देखा की उस सुप्रीम कार्ड पर उसने अपना नाम भी गुदवा लिया था।
"तुम्हारी इतनी हिम्मत की तुमने शशिकांत सर को डराकर इसपर अपना नाम भी लिखवा लिया। इसकी जेब चेक करो!" यासमिन ने गुस्से से कहा। दोनों में से एक गार्ड लकी की जेब टटोलने लगा था। लकी को समझ में नहीं आ आ रहा था की आख़िर ये लड़की उसे समझ क्या रही थी। अगर उसे इसके खाते या इसकी सम्पत्ति या सिर्फ़ इसके परिवार के बारे में भी पता चल जाता तो भी यासमिन उसके पैरों में गिर जाती। इससे पहले की लकी अपनी सफ़ाई में खुद कुछ कह पाता एक गार्ड बोला, "मैडम! इसकी जेब में तो कुछ नहीं है, बल्कि फटी हुई जेब है इसकी।"
तभी उसकी बात को सुनकर दूसरे सिपाही ने कहा, "मैडम हो सकता है की ये इसी जेब में चाकू रखकर लाया हो और निकालते वक़्त उसी चाकू से उसकी जेब फट गई होगी, मुझे तो ऐसा ही लग रहा!"
"अरे पागल हो क्या! ये सब क्या बोल रहे हो! शशिका." इससे पहले की लकी कुछ कह पता एक गार्ड ने उसके दोनों हाथों को मरोड़ दिया था। इधर यासमिन अपने मन में सोच रही थी की अगर वो चाकू लाया था तो फिर वो चला कहाँ गया था?
"बाप रे!" अचानक से यासमिन की आँखें बड़ी सी हो गई। उसे लगा कि लकी ने उस चाकू से शशिकांत का खून कर दिया था। यासमिन ने तुरंत अपना फ़ोन निकाला और पुलिस को फ़ोन मिलाते हुए कहा, "हेलो पुलिस स्टेशन! मैं न्यू सिटी बैंक से बोल रही हूँ! हमारे बैक में एक सनकी चोर घुस आया है और उसने हमारे कस्टमर मैनेजर का खून कर दिया है! आप प्लीज़ जल्दी आ जाईए।"
यासमिन ने इधर इतना कहा और फ़ोन रख दिया। तब तक दोनों गार्ड ने लकी को नीचे घुटनों के बल बैठा दिया था और उसके सिर पर बंदूक़ रख दी थी। जैसे ही बाक़ी के लोगों ने भी अपनी आँखों के सामने ये मंजर देखा तो वो सब लोग भी लकी के आसपास घेरा बनाकर खड़े हो गए थे। अंदर बैठे मैनेजर ने जब इस हलचल को देखा तो वो भी अपना सारा सिस्टम बंद करके बाहर आ गया।
"अरे क्या हो रहा है ये सब?" उसने जोर से आवाज़ देते हुए पूछा। जैसे ही सब लोगों ने उसकी आवाज़ सुनी तो वो चौंक गए और शशिकांत वर्मा की ओर देखने लगे। देखने वालों में यासमिन भी शामिल थी और उसने देखा की उसका मैनेजर तो ज़िंदा और सही सलामत उसकी आँखों के सामने खड़ा था।
"सर! आप ज़िंदा है!" यासमिन ने ख़ुशी और आश्चर्य भरे भाव के साथ शशिकांत की ओर देखते हुए कहा। लेकिन अगले ही पल में उसकी ख़ुशी की जगह दुःख ने ले ली थी। उसे एहसास हो रहा था की आख़िर उसने कितनी बड़ी गलती कर दी थी। यासमिन ने अपनी ही ज़ुबान काट ली थी और उसके जले पर नमक छिड़का शशिकांत ने। उसने कहा, "मैं क्यूँ इतना जल्दी मरने लगा! और तुमने ये सब क्या तमाशा लगा रखा है?"
उसने कहा और फिर उस भीड़ की ओर बढ़ने लगा। जैसे ही वो आगे आया उसने देखा की उन लोगों ने लकी को गनपोईंट पर बैठा रखा है।
"अरे किसने किया? किसने किया ये?" शशिकांत तुरंत लकी की ओर दौड़ा और उसने उसके पास खड़े दोनों गार्ड को हटा दिया। फिर उसने लकी को उठाने के लिए अपना हाथ उसकी ओर बढ़ा दिया और बोला, "सर! I"AM REALLY SORRY SIR! इस बेवक़ूफ़ी के लिए मैं आपसे माफ़ी माँगता हूँ सर, i am really सॉरी सर!" शशिकांत उसके पैरों में ही गिरने को हो गया था। लकी उसका हाथ पकड़कर खड़ा हुआ और फिर यासमिन की ओर घूरने लगा।
"आप पूछ रहे थे ना की ये किसने किया? इसने किया! और इसने सिर्फ़ इतना ही नहीं किया बल्कि इसने पुलिस को भी बुला लिया। इसे लग रहा था की मैं कोई क्रिमिनल हूँ जिसने आपका खून कर दिया है और आपसे ये कार्ड चुराकर भाग रहा हूँ, ये कार्ड जो अपने मुझे दिया है!" लकी ने यासमिन की ओर उँगली दिखाते हुए कहा। अचानक सब लोग पीछे हटकर यासमिन को देखने लगे थे। यासमिन घबराई हुई सी कभी फ़र्श को तो कभी छत को देखे जा रही थी।
"यासमिन, जो मैं सुन रहा हूँ क्या वो सच है!" शशिकांत ने उसे घूरते हुए गुस्से से पुछा। उसकी आँखों में छुपे ग़ुस्से को यासमिन बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी इसलिए उसकी ना तो लकी से और ना ही शशिकांत से नज़र मिलाने की हिम्मत हो रही थी। फिर भी वो जानती थी की उसका चुप रहना इस वक़्त उसी के लिए बहुत ख़तरनाक हो सकता था, इसलिए उसने कहा, "सर! ये सब मेरी गलती है, ये मेरी misunderstanding है सर, मुझे लगा कि ये ज़बरदस्ती अंदर घुस आया है! और इसने-इसने आपके ऊपर हमला करके आप से ज़बरदस्ती ये कार्ड बनवा लिया और फिर आपको.. आपको मार दिया सर" यासमिन ने घबराते हुए कहा। उसकी डरी सहमी सी आँखों में अब आँसू भी आ गए थे। मैनेजर ने जब उसकी ये बात सुनी तो उसने अपना सिर पकड़ लिया। यासमिन जैसी समझदार लड़की इतनी बड़ी भूल कैसे कर सकती थी। उसने लकी को पहचाना ही नहीं था। ख़ैर मैनेजर को लगा की इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। जब वो खुद लकी को नहीं पहचान पाया था तो फिर यासमिन कैसे पहचान पाती। इसलिए उसने सोचा की सबके सामने उसे कुछ कहने से अच्छा था की वो यासमिन को एक कोने में ले जाकर लकी की सच्चाई बताए। शशिकांत ने उसका हाथ पकड़ा और उसे खींचकर अपने साथ के खम्भे के पास ले गया और बोला, "तुम्हें मालूम है ये कौन है? अरे ये लक्ष्मण लाल अग्रवाल है! अग्रवाल ख़ानदान का वारिस! तुम्हे पता है ना कि अग्रवाल ख़ानदान का खाता हमारे बैंक की जितनी भी शाखाएँ है उसका सबसे बड़ा खाता है?"
यासमिन ने जैसे ही ये नाम सुना उसके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई थी। वो जानती थी कि आज न्यू सिटी बैंक अगर इतनी ऊँचाइयों पर पहुँचा था तो उसके पीछे अग्रवाल ख़ानदान का सबसे बड़ा हाथ था। इस बात का ज़िक्र उससे तब भी किया गया था जब उसने नौकरी जोईन की थी।
"तुम्हें पता है इस लड़के के नाम पर कितनी प्रॉपर्टी है? ये अपने दम पर इस पूरे एरिया को ख़रीद सकता है!" शशिकांत ने उसके कानों में फुसफुसाते हुए कहा। यासमिन जैसे- जैसे लकी को देखे जा रही थी वो बड़ी- बड़ी आँखों से उसे घूरे जा रही थी। लकी कभी उन दोनों को देख रहा था तो कभी अपने आसपास खड़े लोगों को देख रहा था।
"अब सबसे पहले तो पुलिस को फ़ोन करो और उनसे कहो की हमसे गलती हो गई थी और उसके बाद जाकर तुम उनसे भी माफ़ी माँगों! अगर उसने तुम्हें माफ़ कर दिया तो तुम्हारी क़िस्मत वरना समझ लेना की तुम्हारी नौकरी तो गई।" शशिकांत ने कहा और दौड़कर लकी के पास जाकर खड़ा हो गया। इधर यासमिन अभी भी वहीं की वहीं खड़ी थी अभी- अभी शशिकांत उसे जो बताकर गया था वो यासमीन पचा ही नहीं पा रही थी। उसे लग रहा था की इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी लेकिन कोई उसकी सुनने वाला नहीं था। बैंक उस छोटी सी मैनेजर के चक्कर में अपने सबसे बड़े कस्टमर को छोड़ने वाला नहीं था।
"अब मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा है।" यासमिन ने निराश होते हुए अपने आप से कहा और फिर अपनी जेब से फ़ोन निकालकर पुलिस थाने में फ़ोन लगाया। जैसे ही यासमिन ने पुलिस वालों से ये कहा की उससे गलती हो गई और जिसे वो बदमाश समझ रही थी असल में वो बदमाश नहीं बल्कि शहर के सबसे बड़े रईस का बेटा था तो उधर से आवाज़ आई, "मैडम सॉरी, लेकिन अब तो गाड़ी निकल गई है! वहाँ पहुँचती ही होगी। अब आपको जो भी कहना है, इन्स्पेक्टर साहब से कह देना।" और उस पुलिस वाले ने फ़ोन काट दिया।
"मर गए!" यासमिन ने अपने आप से निराश होते हुए कहा उसके हाथ थर- थर काँपने लगे थे। उसे समझ में नहीं आ रहा था की अब वो क्या करे अब उसके पास लकी से माफ़ी माँगने के अलावा और कोई चारा नहीं था।
"लेकिन अगर लकी सर ने मुझे माफ़ नहीं किया और उल्टा मेरे ऊपर डेफ़मेशन का चार्ज लगा दिया तो?" यासमिन ने अपने आप से कहा और अब वो और भी ज़्यादा घबरा गयी। उसने देखा कि लकी उसे घूरकर देख रहा था। शशिकांत वर्मा कोशिश कर रहा था की वो लकी को शांत करवाने के लिए पानी पिला दे या फिर उसे बैठा दे लेकिन लकी वहाँ से हिलने का नाम तक नहीं ले रहा था। यासमिन उसके पास पहुँच गई थी। वैसे तो वो जानती थी कि उसके माफ़ी माँगने से उसकी क़िस्मत बदलने वाली तो नहीं थी फिर भी उसने एक बार कोशिश करनी चाही और लकी से कहा, "सर! मैं आपको गलत समझ रही थी! ऐक्चूअली आपके-"
यासमिन ने उसके कपड़ों को देखा और एक साँस लेते हुए आगे बोली, "सर प्लीज़ मुझे माफ़ कर दीजिए सर! मेरा इंटेन्शन आपको हर्ट करने का बिल्कुल भी नहीं था। मैं तो जो कुछ कर रही थी, बैंक की सेफ़्टी के लिए कर रही थी।" यासमिन ने कहा और नीचे देखने लगी।
"इट्स ओके, कोई बात नहीं है!" लकी ने कहा और उसके हाथ से अपना सुप्रीम कार्ड लेकर निकल गया। यासमिन को अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। वो मान ही नहीं पा रही थी कि लकी ने उसे माफ़ कर दिया था। उधर लकी को अपने आप पर विश्वास नहीं हो रहा था, कि वो रातोंरात इतना अमीर हो गया था। आख़िर लकी इतने पैसों का क्या करने वाला था?
क्या उसके खाते के बैलेन्स की तरह वो भी रातोंरात बदल जाता?
यह पैसा उसकी ज़िंदगी को क्या दिशा देने वाला था?