Chapter 5 / 1151

Insta Empire | इंस्टा एम्पायर | Author-Naman Rajendra

Chapter 5

Insta Empire | इंस्टा एम्पायर | Author-Naman Rajendra ·Naman Rajendra

दरअसल आज अनिका की family गैदरिंग अटेंड करने से पहले नक्श को अपनी हाईस्कूल Reunion में जाना था Graduation के बाद इतने सालों में नक्श पहली बार अपने किसी कॉलेज या स्कूल Reunion में जा रहा था इतने सालों में नक्श अपने किसी भी दोस्त से भी नही मिला था उस Reunion पार्टी के बारे में सोचते हुए नक्श को अपने सारे पुराने Classmates याद आने लगे जिनके साथ वो कभी स्कूल में मस्ती किया करता था आज नक्श उन सबसे फिर मिलने वाला था और यह सोच सोचकर ही नक्श को Excited हो रहा था। नक्श सोचने लगा कि स्कूल के दिनों में वो कितना खुश रहा करता था उसकी आंखों के सामने बचपन के वे सभी पल नाचने लगे थे क्लास बंक करने पर सर से डांट खाना और डाट खाने के बाद भी दोस्तों के साथ खिलखिलाना दोस्तों से लड़ाई करके उन्हें रुला देना और फिर उसके बाद जब दोस्त गुस्सा होकर बात करना बंद कर दे तो उसे जाकर सॉरी बोलना बचपन भी कितना मासूम था नक्श को इस समय स्कूल में की हुई सारी मस्ती याद आ रही थी उसे यह भी एहसास हो रहा था की वो दुनिया इस दुनिया से कितनी अलग थी किताबों का बोझ कंधों पर होने के बावजूद भी वो ज़िंदगी कितनी खुशनुमा थी यह सोच सोचकर नक्श के चेहरे की मुस्कान और भी ज़्यादा निखर गयी थी। नक्श को यकीन नही हो रहा था कि वो इतना जल्दी बड़ा हो गया है ऐसा लग रहा था जैसे यह सब तो जैसे अभी कल की ही बात है इतना ही नही स्कूल के दिनों में पनिशमेंट के चलते बेंच पर खड़े होकर खिलखिलाना क्लास की हर लड़की को दोस्त की भाभी बताना इस सब में कितना मज़ा आता था दोस्तों के साथ कैंटीन की पैटीज़ ओर समोसे खाने जाना और फिर इस बात पर लड़ाई करना कि आज पार्टी कौन देगा? स्पोर्ट्स खेलना दोस्तों से पढ़ाई में Competition करना स्कूल भी जैसे अपने आप में ही एक पूरा संसार था ना दुनिया का डर था और ना ही दुनिया से लड़ने की ख्वाहिश थी। स्कूल के दिनों में नक्श जितना खुल कर जी रहा था शायद ही उसके बाद उसे जिंदगी को कभी इतना खुलकर जीने का मौका मिला नक्श इन ख्यालों के साथ अभी आगे बढ़ ही रहा था की तभी उसे अचानक कुछ याद आया और उसने मन ही मन कहा "ओह शिट अगर शिवानी भी वहाँ हुई तो?" दरअसल शिवानी वो लड़की थी जिसे नक्श स्कूल के दिनों में पसंद करता था और उसके करीब जाने के लिए उसने काफ़ी पापड़ भी बेले थे लेकिन जब शिवानी को इस बारे में पता चला तो उसने नक्श को खूब भला बुरा कहा शिवानी Chemistry टीचर की बेटी थी और स्कूल में तब आई थी जब नक्श Seventh क्लास में पढ़ता था नक्श को आज भी याद है कि कैसे उसके सारे Classmates शिवानी को देखकर बोलते थे "ऐसी कुड़ी सपने में ही मिलती हैं।" सभी शिवानी से बात करने की चाह रखते थे और रखते भी क्यों ना? शिवानी थी ही इतनी सुंदर तो फिर क्या था नक्श को भी उससे पहली नज़र में पहला प्यार हो गया था लेकिन वो अलग बात है की नक्श उसके साथ कभी अपनी Chemistry सेट नही कर पाया था। नक्श के सारे दोस्त उसे शिवानी के नाम से चिढ़ाते भी थे लेकिन एक बार डांट खाने के बाद नक्श के दिमाग से शिवानी का सारा भूत उतर गया था और उसने दोबारा कभी शिवानी के करीब जाने की कोशिश नही की थी यही वजह थी की स्कूल वाले प्यार की यह कहानी स्कूल खत्म होने के साथ ही खत्म हो गई थी स्कूल के बाद एक दो बार नक्श ने शिवानी को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर देखने की भी कोशिश की थी पर अनिका से मिलने के बाद उसकी यह खोज खबर भी खत्म हो गई हालांकि अब शिवानी के लिए नक्श के दिल में कोई जगह नही थी लेकिन फिर भी वह दोबारा शर्मिंदा होने से बचना चाहता था Reunion के बारे में सोच कर नक़्श को शिवानी से मिलने का डर तो था ही पर वो Reunion पार्टी के लिए लेट नही होना चाहता था उसे जल्दी से जल्दी तैयार होकर पार्टी के लिए निकलना था सड़क किनारे खड़े होकर नक्श टैक्सी का इंतज़ार करने लगा। कुछ ही मिनटों में नक्श को टैक्सी मिल गयी अब नक्श पहले वाला नक्श नही रहा था भले ही वो अभी टैक्सी से ट्रेवल कर रहा था लेकिन उसके अंदर एक गज़ब का Confidence आ गया था वो अपने आप को पहले से अच्छा महसूस कर रहा था टैक्सी में बैठ कर रास्ते भर वो अपना मनपसंद गाना गुनगुनाता रहा उसके दिल में एक शांत हलचल थी जो उसे बड़ा और भी बड़ा बनने की सलाह दे रही थी। दूसरी तरफ Anji Corporation में अनिका मीटिंग रूम से बाहर आ रही थी वो काफ़ी सीरियस लग रही थी जैसे मानो कंपनी के Results में कोई सुधार ना आया हो की तभी कैफ़ेटेरिया के बगल से गुज़रते वक्त उसने कुछ Employees को बातें करते सुना और वो सब लोग नक़्श के बारे में ही बात कर रहे थे यह देखकर अनिका की आँखें बड़ी हो गयी उसके ऑफ़िस के Employees ऑफ़िस टाइम में काम ना करके कैफ़ेटेरिया में बैठकर गप्पे मार रहे थे वाकई में अनिका ने अपने Employees को कुछ ज़्यादा ही छूट दे रखी थी। अनिका के कदम धीरे-धीरे कैफ़ेटेरिया के अंदर बढे उसने देखा कि कुछ Female Employees समोसे का आनंद लेते हुए अपने फ़ोन में कुछ देखकर लगातार हँस रही हैं अनिका धीरे से जा कर उनके पीछे खड़ी हो गई जिसके बारे में किसी को भनक तक नही लगी और उनके फ़ोन में चल रहे वीडियो को देखने लगी अनिका ये देख कर हैरान थी की कैसे उसके यहाँ काम करने वाले Employees ने उसका ही मज़ाक़ बना कर रख दिया है क्योंकि जो वीडियो वो देख रहे थे वो उस वक्त का था जब अनिका ने नक़्श को बाहर जाने से रोका था विडियो ख़त्म होते ही एक एक लड़की ने हँसते हुए अपनी बात सामने रखी "यार मैं तो हँसते हँसते मर जाऊंगी दुनिया में इतने अजीब आदमी भी होते हैं तेवर तो देखो इसके? करता धरता कुछ नहीं हैं होने जाना कुछ नही है लेकिन आ गया यहाँ हमारी मैडम को ग़ुस्सा दिलाने यार इस एक साल में कुछ भी नही बदला है मुझे तो लग रहा था की मैडम ने इस आदमी को छोड़ दिया होगा लेकिन यह आदमी तो अब मैडम के सर पर चढ़कर नाचने लगा है।"

इसी के साथ दूसरी Female Employee ने भी बोलना शुरू किया। "Really Admire Our Chairman उनके सामने तो यह आदमी कुछ भी नहीं है कभी कभी तो मुझे ऐसा लगता है की इन दोनो की शादी कैसे हो गई? और शादी तो छोड़ो दो साल में इनका Divorce भी नही हुआ मुझे तो यह देखकर और भी ज़्यादा हैरानी होती है।"

तभी तीसरी Female Employee ने पानी पीते हुए कहा, "मैं आज ऑफ़िस थोड़ा जल्दी आ गयी थी मैने उस आदमी को मैडम के पीछे पीछे केबिन की तरफ़ जाते हुए देखा था उस वक्त तो वो मुझे एक दम नौकर लग रहा था लेकिन बाहर आते समय उसके तेवर ही अलग थे और हाँ उसने विहान सर के लाए हुए हीरे के हार को नक़ली कहा ऊपर से मैडम से प्रॉमिस करता है की वो मैडम को असली रेयर डायमंड का नेकलेस देगा हा हा हा हा मुझे तो समझ नहीं आ रहा की उसने अपनी ज़िंदगी में कभी हीरे देखें भी हैं जो फालतू में जोहरी बना घूम रहा हैं।"

"हा हा हा हा बस भी करो यार मैं हँसते हँसते मर जाऊंगी हे भगवान मुझे उठा लो।" Fourth Female Employee ने वैसे तो कोई कमेंट नहीं किया लेकिन अपनी Colleagues की बातें सुनकर उसे काफ़ी मज़ा आ रहा था और वो इस पल को खूब Enjoy कर रही थी।

"अरे तुम लोगों को याद है एक साल पहले वो आदमी अपना Electric Scooter लेकर ऑफिस आया था ऐसा लग रहा था जैसे वो अपने टूटे हुए Scooter को बना नही पा रहा हैं और आज जोहरी बन कर हीरे की परख करने चला वाह भाई वाह इस दुनिया में कितने झूठे लोग हैं और मैडम के आदमी को तो झूठा नंबर वन का टैग दे देना चाहिए हा हा हा हा।" देखते ही देखते अब हर कोई बोलने लगा था। बायीं तरफ़ बैठी उमा भी चुप क्यों रहती उसने भी अपनी बात सामने रखी "अरे यार कोई नहीं झूठ बोल कर अपने दिल को तसल्ली दे रहा होगा बेचारा तुम लोग खामखा उस गरीब के पीछे पड़े हुए हो।" यह बोलने के बाद उमा भी खिलखिलाते हुए हँसने लगी और उमा के साथ साथ वहाँ बैठे बाक़ी लोग भी ठहाके लगा कर हँसने लगे थे तभी अचानक से उमा ने पीछे मुड़कर देखा तो पाया की अनिका पीछे ही खड़ी थी उनकी सारी बातें सुन रही थी तुरंत ही उमा ने सभी को शांत कराने की कोशिश की अचानक से अनिका को देखकर सभी लोग Shocked रह गए थे। अनिका का गुस्सा उमा बोहत अच्छे से जानती थी तुरंत ही उमा ने बीच बचाव करते हुए कहा "सॉरी मैडम हम लोग तो बस यूँ ही।" इससे आगे बोलने की हिम्मत उमा के पास भी नही थी। जो लड़की सबसे ज्यादा हँस रही थी उसने धीमी आवाज़ में कहा "जब तक मैडम उमा से बात कर रही हैं पतली गली से निकल लो नही तो फिर मौक़ा नही मिलेगा।" यह सुनते ही सब एक एक करके वहां से रफ़ू चक्कर हो गए और पीछे बस एक उमा ही रह गयी जिसकी बोलती पूरी तरह से बंद थी। अनिका ने कुछ भी नही कहा उसकी तीखी नज़रें ही सबको डरा देने के लिए काफ़ी थी जैसे तैसे मौका पाकर उमा भी वहाँ से निकल गयी और सभी के वहाँ से जाने के बाद अनिका भी अपने दिल में गुस्सा भर कर चुप चाप वहाँ से निकल गयी थी। जब अनिका अपने केबिन में गयी तो उसके लिए अपने गुस्से को क़ाबू में रखना बहुत मुश्किल हो रहा था उसे समझ नही आ रहा था की वो अपने गुस्से का क्या करे? जब अनिका बेकाबू हो गयी तो उसने अपने हाथ में पकड़े Coffee Mug को पूरी ताकत से दीवार पर दे मारा ऐसा अक्सर होता रहता था इसलिए ऑफ़िस में काम करने वालों को इसकी आदत हो गयी थी वो जानते थे की जब भी अनिका को बहुत गुस्सा आता है तो वो चीज़ें तोड़कर ही अपनी भड़ास निकालती है अनिका को समझ नहीं आ रहा था कि वो कैसे अपने Employees को अपने बारे में बात करने से रोके हर बार तो वो किसी के पीछे जा कर उन्हें धौंस नहीं दिखा सकती थी उसकी कंपनी में इतने सारे काम करने वाले हैं किस किस को रोकेगी अनिका? यह सोचकर उसे और भी ज़्यादा गुस्सा आ रहा था और साथ ही साथ नक्श उसकी आँखों में चुभता जा रहा था अनिका के मन में यह भी चल रहा था की आख़िर नक्श की वजह से उसे और कितना बेइज़्जत होना पड़ेगा?

यही सब सोचते हुए अनिका की नज़र अपने पापा के फ़ोटो पर पड़ी जो उसके केबिन की Wall पर टंगी हुई थी अनिका ने गुस्से से उस फ़ोटो की तरफ देखते हुए कहा "मैं आपकी सबसे प्यारी बेटी थी मुझे लगता था की आप मेरे लिए जो भी पसंद करोगे वो बोहत सोच समझकर करोगे इसलिए मैं कभी भी किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में नहीं आयी मैंने किसी लड़के को डेट भी नही किया और ना ही आपके सामने अपनी शादी की कोई शर्त रखी लेकिन आपने क्या किया? आपने मुझे इस गधे से बांध दिया फिर भी मैने कोई सवाल नही किया अगर उसकी इन हरकतों के बारे में मुझे पहले से पता होता तो शायद मैं आपको मना कर देती लोग कहते हैं की माँ बाप जो कुछ भी अपने बच्चों के लिए करते हैं उनकी भलाई सोच कर ही करते हैं पर सच कहूं तो पापा मुझे नहीं लगता की आपने मेरे लिए कुछ भी अच्छा सोचा था बल्कि अब तो मुझे ऐसा लगता है जैसे आपको अपना आखिरी काम खत्म करना था और वो करके आप चले गए।"

अपने दिल की बात अपने पापा के सामने रखने के बाद अनिका फूट फूट कर रोने लगी थी जब भी अनिका नक्श की हरकतों से परेशान होती थी तब तब वो अपने पापा के Decision पर सवाल उठाती लेकिन आज पहली बार अनिका ने अपने पापा को एक Careless पिता घोषित कर दिया था ऐसा नही है की अनिका को सिर्फ़ अपने पापा से ही शिकायत थी कभी कभी वो अपनी माँ चित्रा से भी यह सवाल पूछ लेती थी कि उसने अनिका की शादी उस बेकार आदमी से कैसे होने दी? उस शादी को रोका क्यों नहीं गया? लेकिन चित्रा चाहे दुनिया के सामने कितनी ही तेजतर्रार क्यों ना हो लेकिन उसने कभी भी अपने पति के Decision पर सवाल नही उठाया था और यह भी सच है की चित्रा शादी से पहले तक नक्श को ठीक से जानती भी नही थी जो कुछ भी किया अनिका के पापा ने ही किया था लेकिन अब अनिका और चित्रा दोनों ही उनके Decision से खुश नही हैं। अपने दिमाग में कई सारे सवाल लेकर और अपनी आँखों में बेपनाह गुस्सा लिए अनिका कुर्सी पर बैठ गई उसका दिमाग़ इतना ज़्यादा ख़राब हो गया था कि वो दिन भर केबिन से बाहर ही नही निकली थी पूरे समय उसके दिमाग में बस अपनी बाकी की ज़िन्दगी की कहानी चल रही थी। दूसरी तरफ नक्श Reunion पार्टी में जाने के लिए तैयार होने घर पहुंच गया था जैसे ही उसने दरवाज़ा खोला तो देखा की चित्रा सोफ़े पर आराम से बैठकर टीवी देख रही है जैसे ही चित्रा ने नक्श को अंदर आते हुए देखा वैसे ही चित्रा ने कहा "नक्श यहाँ आओ मुझे तुमसे कुछ ज़रूरी बात करनी है।"

चित्रा नक्श से कौनसी ज़रूरी बात करने वाली थी? क्या अनिका को इस बात के बारे में पता होगा? क्या चित्रा नक्श और अनिका का Divorce करवाने वाली है? क्या बदले हुए नक्श की सच्चाई जानकर अनिका को उस में अपना प्यार दिखने लगेगा? क्या अनिका नक्श को अपना हमसफ़र कह पाएगी? या फिर आज की Reunion पार्टी में नक्श को उसकी शिवानी मिल जायेगी? क्या नक्श और शिवानी के बीच में प्यार का सिलसिला फिर से उठेगा? क्या नक्श अनिका को छोड़कर शिवानी का दीवाना होगा? जानने के लिए पढ़े," Insta Empire ओनली ओन Pocket Novel"

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels