Driver Driver ये Bag गाड़ी में रखो और जल्दी से गाड़ी निकालो मुझे office के लिए देर हो रही है।"
फॉर्मल ड्रेस पहने हुए अनिका ज़ावेरी अपने बेडरूम की Dressing Table के सामने खड़ी हो कर बोली, " लेकिन उसे किसी की भी हरकत सुनाई नहीं दी।"
"यह Driver कहाँ मर गया? नक्श भी सुबह से गायब है काम के वक़्त पता नहीं यह सब कहाँ चले जाते है।" बड़बड़ाते हुए अनिका ने आईने में देख कर जल्दी से अपने बालों को एक और बार संवारा और पीछे मुड़कर देखा तो वहां Driver की जगह नक्श खड़ा था। अनिका ने उसे घूरकर देखा तो नक्श ने झिझकते हुए कहा, "अनिका, मैं कल गया था रमणीक भाई Jewellers के पास लेकिन तुम्हारा सेट रेडी नहीं था उन्होंने कहा, "शायद एक दो दिन और इससे पहले की नक्श आगे कुछ कह पाता अचानक से Driver भागते हुए वहां आया और बोला "सॉरी मैडम थोड़ा लेट हो गया।"
ये सुनते ही अनिका आग बबूला होकर बोली "कोई काम एक बार में क्यों नहीं होता तुम लोगों से दिन भर बस टाइमपास करते रहते हो मजाल है जो तुम लोग कोई काम ढंग से पूरा कर दो बस बहाने बनाने आते है सब के सब एक जैसे हैं कामचोर।"
ये कहते हुए अनिका ने नक्श की और देखा और नक्श ने तुरंत ही अपना चेहरा नीचे कर लिया तभी ड्राइवर ने सर झुका कर धीमी आवाज़ में कहा "सॉरी मैडम आगे से ऐसा नहीं होगा।"
"हहह Sorry My Foot." यह कहने के बाद जैसे ही अनिका अपना Bag उठाने लगी तो नक्श अनिका की मदद करने के इरादे से बोला "लाओ मैं ले लेता हूँ।" लेकिन इससे पहले की नक्श Bag उठा पाता अनिका ने Bag उठाकर Driver की तरफ बढ़ा दिया और नक्श को पूरी तरह से Ignore कर के वो कमरे से निकल गयी नक्श चुपचाप खड़ा उसे कमरे से जाते देखता रह गया था। कुछ देर शांत खड़े रहने के बाद जैसे ही नक्श पीछे मुड़ा उसकी नज़र टेबल पर रखी एक फ़ाइल पर पड़ी ज़ाहिर सी बात है अनिका वो फाइल अपने बैग में रखना भूल गई थी जैसे ही यह ख्याल नक्श को आया वैसे ही उसने जल्दी से वो फ़ाइल उठाई और अनिका के पीछे भागा। नक्श नीचे Drawing Room में पहुंचा तो उसने देखा अनिका किसी से फ़ोन पर बात करती हुई हॉल से बाहर जा रही थी जब हड़बड़ाते हुए नक्श तेज़ी से अनिका की तरफ बढ़ा तो वहीं पास में सोफे पर बैठी अनिका की Cousin भाग्या की नज़र उस पर पड़ी और Evil Smile के साथ उसने नक्श के रास्ते में अचानक से अपनी टांग अड़ा दी नक्श ने अपना Balance खो दिया और वो सीधा जाकर अनिका की माँ चित्रा से टकरा गया जो हाथ में ग्रीन टी लिए सोफे की तरफ बढ़ रही थी नक्श की टक्कर से ग्रीन टी चित्रा के कपड़ों पर फैल गयी थी। ये देखते ही नक्श के होश उड़ गए और चित्रा की आँखे फटी की फटी रह गई वहीं दूसरी तरफ भाग्या ये देखकर बड़ी मुश्किल से अपनी हंसी रोकने की कोशिश करते हुए बोली "Oh My God ये क्या कर दिया तुमने।" दूसरी तरफ नक्श चित्रा के गुस्से से पूरी तरह से वाकिफ था उसे पता था की अब उसकी शामत आना तय हैं तुरंत ही नक्श ने माफ़ी मांगते हुए कहा "Sorry Sorry वो मैं अनिका को फाइल देने जा रहा था और आप बीच में।" इससे पहले की नक्श अपनी बात कह पाता चित्रा अपना आपा खोते हुए बोली "अच्छा तो मैं साहबजादे के रास्ते में आ गई इसमें भी मेरी ही गलती है है ना?"
भाग्या को एक और मौका मिल गया और वो तुरंत ही चित्रा के पास गयी "बड़ी माँ आप ठीक तो है ? अरे कोई जल्दी से Doctor को बुलाओ इस आदमी ने बड़ी मां के ऊपर गरम गरम चाय गिरा दी।"
चित्रा ने भाग्या को शांत कराते हुए कहा "मेरी प्यारी बच्ची तुझे कितनी फिकर रहती है ना मेरी लेकिन मैं ठीक हूं Doctor की ज़रूरत नहीं है बस इस निठल्ले आदमी ने मेरी साड़ी ख़राब कर दी।" ये सुनते ही भाग्या ने अपना फ़ोकस चित्रा की तबियत से हटा कर उसकी साड़ी की ओर घुमाया और वापस से राई का पहाड़ बनाते हुए बोली "Shit Shit Shit बड़ी माँ की इतनी महंगी साड़ी ख़राब कर दी अरे ये साड़ी तो एकदम एक्सक्लूसिव कलैक्शन की हैं है ना बड़ी माँ?" एक तरफ भाग्या बात का बतंगड़ बना रही थी तो दूसरी तरफ नक्श ने देखा की अनिका वापस अंदर आ रही है नक्श चित्रा को Ignore करते हुए अनिका की ओर बढ़ा और एकदम शांत आवाज़ में बोला "अनिका तुम ये फाइल भूल गईं।"
अनिका के कदम गुस्से में नक्श की और बढे और उसने नक्श के हाथ से वो फाइल छीनी और दोबारा फ़ोन पर बात करते हुए, नक्श को देखे बिना ही घर से बाहर निकल गयी बस अनिका की एक प्यार भरी झलक के लिए तरस गया था नक्श तभी Drawing Room में लगे टीवी पर एक ब्रेकिंग न्यूज़ फ़्लैश हुई "ब्रेकिंग न्यूज़ गुजरात की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन फर्म का भविष्य खतरे में क्या Bhanushali Group Of Industries इतने बड़े नुक्सान से उभर पायेगा? अब कौन संभालेगा Bhanushali Group की बागडोर? जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।" ये आवाज़ कानो में पड़ते ही नक्श का ध्यान एकदम से टीवी की तरफ चला गया था। वहीं इतने में एक नौकर पानी लेकर चित्रा के पास आया नक्श ने ट्रे में से पानी का ग्लास उठाया और चित्रा की साड़ी साफ़ करने लगा चित्रा ने नक्श के हाथ से पानी का ग्लास छीना और अपना काम खुद करने लगी लेकिन अभी चित्रा की भड़ास शांत कहाँ हुई थी।
"बेवकूफ एक काम भी ठीक से नहीं होता और अब क्या ठीक से चलना भी सिखाना पड़ेगा तुम्हें अब यहाँ खड़ा खड़ा मुँह क्या देख रहा है दफा हो जा मेरी नज़रों के सामने से।" इतना कहकर चित्रा भाग्या की तरफ मुड़ी और बड़बड़ाने लगी "पता नहीं क्या सोचकर तेरे काका ने अनिका का हाथ इस आदमी के हाथ में दे दिया हमारे तो भाग ही फूट गए घर दामाद बनकर बस हमारी छाती पर मूंग दल रहा है।"
यह है ज़ावेरी परिवार का घर ज़ावेरी परिवार सूरत की बड़ी बिज़नेस फैमिलीज़ में से एक है इस बड़े से शानदार घर में ज़ावेरी खानदान का बड़ा परिवार रहता है और कई Joint Family की तरह इनके बीच में भी प्यार बस दिखावे का ही है अक्सर यहाँ हर सुबह कि शुरुआत ऐसे ही शोर शराबे से होती है और गलती चाहे हो या ना हो इलज़ाम हमेशा इस परिवार के दामाद यानी नक्श के सर पर ही आता है पर नक्श ने कभी भी इस बात को दिल पर नहीं लिया हर सुबह किसी और की गलती को अपने सर लेकर मुस्कुराते हुए वो अपने काम में लग जाता है। नक्श जो रुमाल से अपना हाथ पोंछ रहा था चित्रा की बात सुनकर उसके हाथ रुक से गए उसने चित्रा की तरफ देखा तो उसकी नज़र वही पास में खड़े नौकर पर पड़ी जो नक्श को दया की नज़र से देख रहा था, लेकिन नक्श के चेहरे पर एक शिकन भी नहीं थी बल्कि उसके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आ गई और वो तुरंत ही ऊपर अपने कमरे की तरफ चल दिया था। सीढ़ियाँ चढ़ते हुए भी नक्श का ध्यान टेलीविजन पर चल रही ब्रेकिंग न्यूज़ पर था वो Bhanushali Group के Loss में होने की ख़बर सुन कर सोच में पड़ गया था तभी चित्रा भी टीवी की Volume बढ़ाते हुए बोली "हे माँ Bhanushali Group तो सूरत का ही नहीं, बल्कि पूरे गुजरात का सब से बड़ा बिज़नेस एम्पायर है भला इनके साथ ऐसा कैसे हो सकता है? इनके साथ तो हम नया प्रोजेक्ट शुरू करने का सोच रहे थे।" ये सुनकर तुरंत ही भाग्या ने कहा "बड़ी माँ परेशान क्यों हो रहे हो ? हो सकता है ये हमारे लिए एक अच्छा Sign हो मुझे लगता है की हमे इनके नए CEO के साथ डील करने की कोशिश करनी चाहिए।"
यही सब सोचते हुए नक्श अपने कमरे में आईने के सामने खड़ा, खुद को देख रहा था नक्श के चेहरे पर हल्की सी मुस्कराहट थी जो उसकी आँखों की चमक को और बढ़ा रही थी तभी नक्श की नज़र Dressing Table पर रखी अनिका के पिता रसिक ज़ावेरी की एक तस्वीर पर पड़ी और उसको देखते हुए नक्श ने कहा "गुरु जी देख रहे हैं आप? आपके एक वादे के चक्कर में क्या क्या सहना पड़ रहा है? आप जाते जाते अनिका का हाथ मेरे हाथ में देकर मुझे झेलने के लिए अकेला इस घर में छोड़ गए पर मैं भी ढीट हूँ आपकी बीवी चित्रा को तो मैं हस्ते हस्ते झेल जाऊंगा बस आपकी बेटी अनिका का दिल जीतना ही असली चुनौती है लेकिन आप बिलकुल भी फिक्र मत करिये उसके दिल में मैं अपनी जगह बनाकर ही रहूँगा।"
एक तरफ नक्श अपने गुरूजी से बात करने में लगा था तो दूसरी तरफ नक्श का मोबाइल जो Bed पर साइलेंट मोड पर था वो लगातार Vibrate कर रहा था मगर नक्श तो अपने ही ख्यालों में गुम था इसलिए उसका ध्यान ही नहीं गया और वो बाथरूम में शावर लेने चला गया नहाते हुए भी नक्श के दिमाग में बस Bhanushali Group ही चल रहा था नक्श इस बात से अनजान था की उसके फ़ोन पर किसका कॉल आ रहा हैं लेकिन यकीन मानिये वो कॉल नक्श की पूरी ज़िन्दगी बदलने वाला था बस नक्श को फ़ोन उठाने की देर थी नहाने के बाद जब नक्श बाथरूम से बाहर आया तो उसका फ़ोन दोबारा Vibrate होने लगा लेकिन इससे पहले की नक्श को एहसास होता इस बार भी फ़ोन कट गया था। कपडे चेंज करने के बाद आख़िरकार जब नक्श ने अपना मोबाईल उठा कर देखा तो उसमें एक ही नंबर से 40 मिस्ड कॉल्स और 10 टैक्स्ट मैसेजेस थे ये देख कर नक्श हैरान रह गया और तुरंत ही उसने Messages खोलकर पढ़ना शुरू किया "नक्श प्लीज़ फ़ोन उठा लो मैं जानता हूं कि तुम मुझ से अब भी नाराज़ हो मगर मुझे अपनी गलती का एहसास हो गया है प्लीज़ मुझसे एक बार बात कर लो।"
ऐसे कई सारे Messages थे और उन सभी को पढ़ने के बाद नक्श ने अपना फ़ोन Bed पर फेंका और गुस्से से अपने दांत पीसते हुए बोला "वाह ढाई साल बाद अपनी गलती का एहसास हो रहा है आज का दिन तो वाकई बोहत अजीब हैं " अभी नक्श उन Messages के बारे में सोच ही रहा था की इतने में उसी नंबर से एक बार और कॉल आया और इस बार नक्श ने Ignore ना करते हुए कॉल उठाया और अपनी धीमी आवाज़ में बोला "हेलो " कुछ देर तक फ़ोन के दोनों एंड पर सन्नाटा पसरा रहा और फिर दूसरी ओर से किसी बूढ़े आदमी की आवाज़ आई "हेलो नक्श बेटा।"
कुछ सेकण्ड्स तक नक्श खामोश रहा और उसके बाद कड़क अंदाज़ में बोला "हेलो मिस्टर यशवर्धन " अपना नाम सुन कर वह बूढा आदमी थोड़ा सकपकाया लेकिन यशवर्धन ने फिर से प्यार से शुरुआत की "कैसे हो तुम मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है बेटा।"
उस आदमी की बात सुनकर तुरंत ही नक्श ने एक तंज कसते हुए कहा "अच्छा आपको मेरी याद आने में पूरे ढाई साल लग गए इतनी याद आती हैं आपको मेरी?"
नक्श का टौंट सुनकर वो आदमी पूरी तरह से चौंक गया लेकिन अपने होश संभालते हुए उसने फिर से बोलना शुरू किया "इन ढाई सालों के हर दिन हर रात मैंने तुझे याद करते करते ही काटे हैं मैंने कैसे अपने आप को संभाला है मैं ही जानता हूँ शायद मैं यही Deserve भी करता हूँ जो कुछ भी मैंने किया या अपने आँखों की सामने होने दिया उसी का नतीजा है यह सब तेरी तस्वीर को रोज़ देख कर बस रोता रहता हूँ और खुद को कोसता हूँ की कैसे मैंने अपने सामने यह अन्याय होने दिया।"
नक्श को यशवर्धन की बात सुनकर रत्तीभर भी भरोसा नहीं हुआ उसने कुछ देर ठंडे दिमाग़ से सोचने के बाद जवाब दिया "मुझे पता चला मार्किट में जो खबरे चल रही है "यह सुनते ही यशवर्धन एकाएक खामोश हो गए जैसे मानो नक्श ने उनकी चाल पकड़ ली हो "हाँ लोग तो तरह तरह की बातें बनाते रहते हैं।" यशवर्धन के मुँह से यह शब्द बाहर आये लेकिन इस बार उनकी आवाज़ में चिंता साफ़ सुनाई पड़ रही थी। एक Pause लेने के बाद यशवर्धन ने अपनी आवाज़ में नरमी लाते हुए कहा "मैंने तुम्हे काम की बात करने की लिए कॉल नहीं किया बेटा बस मुझे तुम्हारी आवाज़ सुननी थी मैं तुम्हे जानता हूँ तुम्हारा दिल कितना बड़ा है चाहे जितनी भी बड़ी गलती हो तुम अपने मन में बैर रखने वालों में से नहीं हो।"
नक्श अपनी हाज़िर जवाबी दिखाते हुए बोला "कुछ लोग अक्सर बड़े दिल वालों को बेवक़ूफ़ समझने की गलती कर देते हैं पर आप ठहरे यशवर्धन आप यह गलती तो बिलकुल नहीं करेंगे क्यों सही कहा ना?" यह सुन कर यशवर्धन समझ गए थे कि उनका काम इतनी आसानी से नहीं पूरा होगा इतना ही नहीं नक्श ने अपनी आवाज़ सख्त करते हुए आगे बोलना जारी रखा "आप लोगों ने जो मेरे साथ किया उसके लिए मैं आप लोगों को माफ़ करके आगे बढ़ चुका हूँ पर उस बात को मैं कभी भुला नहीं सकता मुझे आप लोगों से अब कोई रिश्ता नहीं रखना।"
यशवर्धन ने फिर से कोशिश करते हुए कहा "इतना कठोर तो नहीं था मेरा नक्श?"
"मैं अपनी नयी ज़िन्दगी में खुश हूँ आप क्यों मुझे वापस उस जगह बुलाना चाह रहे हैं जिस जगह ने मुझे सिर्फ दर्द ही दिया है?" नक्श ने अपनी बात पर अड़े रहते हुए कहा। नक्श की बात सुनकर यशवर्धन थोड़ा इमोशनल हो गए "क्या तेरा दिल नहीं करता, मेरा चेहरा देखने का? मुझसे मिलने का? बस एक बार मिल ले बेटा पता नहीं अब कितने दिन हैं मेरे पास।"
यशवर्धन बोहत अच्छे से जानते थे की नक्श चाहे अपना दिल जितना भी सख्त कर ले लेकिन इस बात पर वह पिघल ही जायेगा नक्श Strong Headed था पर निर्दयी नहीं।
"एक बार और आखरी बार।" नक्श ने यशवर्धन की बात मानते हुए कहा। नक्श की बात सुनकर जैसे यशवर्धन की उम्मीदें दोबारा जाग उठी और वह चहकते हुए बोले "थैंक यू बेटा मैं तेरी Favourite Dishes बनवा के रखूंगा जो भी तुझे पसंद हैं वो।" नक्श ने तुरंत ही यशवर्धन की बात को काटते हुए कहा "कोई ज़रुरत नहीं है मैं घर नहीं आऊंगा हम ऑफिस में मिलेंगे बिना किसी ताम झाम के।"
"ठीक है, तो कल सुबह मिलते है मैं तुम्हे लेने के लिए अपनी गाडी भेज दूंगा।" वैसे तो यशवर्धन को नक्श का अंदाज़ पसंद नहीं आ रहा था लेकिन अभी यशवर्धन को नक्श की बोहत जरुरत थी और यही वजह थी की वो नक्श की सारी बातें मान भी रहे थे।
"कोई ज़रुरत नहीं है मुझे पता है Bhanushali Group Of Industries का ऑफिस कहाँ है मैं पहुंच जाऊंगा Bye." इतना कहकर नक्श ने फ़ोन काट दिया था। बीते ढाई सालों में कभी भी यशवर्धन ने नक्श से Contact नहीं किया था ढाई सालों से नक्श Bhanushali Group से भी बाहर था तो अब जब Bhanushali Group डूब रहा हैं तो यशवर्धन को नक्श की याद क्यों आ रही थी? यह सोच सोचकर नक्श और भी ज्यादा Confused हो रहा था। तुरंत ही नक्श ने अपना लैपटॉप बाहर निकाला और इंटरनेट की हेल्प लेते हुए Bhanushali Group में चल रही हलचल जानने की कोशिश की ऐसे तो नक्श के हाथ में Bhanushali Group को लेकर कुछ हाथ नहीं आया लेकिन उसके हाथ में ऐसा कुछ आ गया जिसे देखने के बाद नक्श की आँखों की चमक चार गुना बढ़ गयी थी।
"हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा।" ज़ोर ज़ोर से हँसते हुए नक्श ने चिल्लाया "काय पो चे!" बिस्तर से उठकर नक्श पागलों की तरह नाचने लगा था वो भूल गया था की यह घर उसका नहीं हैं वो तो बस इस घर का घर जमाई हैं।
"अब इस पागल को क्या हो गया हैं? क्या इसमें कोई माता वाता तो नहीं आ गयी।" नक्श के हँसने की आवाज़ सुनकर चित्रा का दिल बाहर आ गया था। नक्श ने ऐसा क्या देख लिया था? आखिर नक्श इतना क्यों फड़फड़ाने लगा था? उसके हँसने के पीछे का राज़ क्या था? यशवर्धन को ढाई साल बाद नक्श की जरुरत क्यों पड़ी थी? क्या नक्श Bhanushali Group को डूबने से बचा सकता था? अगर हाँ तो क्या नक्श बचाने वाला था? यशवर्धन और नक्श की मीटिंग में क्या होगा? जानने के लिए पढ़े," Insta Empire ओनली ओन Pocket Novel"