Chapter 3 / 1151

Insta Empire | इंस्टा एम्पायर | Author-Naman Rajendra

Chapter 3

Insta Empire | इंस्टा एम्पायर | Author-Naman Rajendra ·Naman Rajendra

दोपहर का वक्त!!!

एक फाइव स्टार होटल में!

नक्श होटल के टॉप लग्जरियस रूम में आया और उसकी नज़रें इधर-उधर घूमने लगी। तभी उसे बालकनी की तरफ से आवाज आई “आओ आओ नक्श! मैं तुम्हारा ही इंतजार कर रहा था!”

ये आवाज सुनकर नक्श जो वापस रूम से बाहर जाने वाला था, उसके कान खड़े हो गए। उसने तुरंत पलट कर पीछे की तरफ देखा जहां पर दर्पण भानुशाली खड़े थे। दर्पण भानुशाली जो कि नक्श के चाचा जी थे। नक्श उनकी तरफ देखते हुए बोला "मुझे पहले समझ जाना चाहिए था कि मिस्टर भानुशाली मुझे किस से मिलने के लिए बोल सकते हैं? जरूर आपने ही उन्हें कहा होगा इस मीटिंग के लिए ताकि आप मुझे इमोशनल ब्लैकमेल कर सके या फिर मेरे साथ अपनी माइंड गेम खेल सके, जो आप हमेशा से खेलते आए हैं!”

नक्श की बात सुनकर दर्पण भानुशाली के चेहरे पर हल्का गुस्सा झलकने लगा, लेकिन जल्दी ही उन्होंने खुद को कंट्रोल किया और बोले “तुम मुझे गलत समझ रहे हो नक्श, ऐसा बिलकुल भी नहीं है जैसा तुम सोच रहे हो! मैं तो तुम्हें यहां पर इसलिए बुला रहा था क्योंकि…

उनकी बात पूरी होती उससे पहले ही नक्श बोला "यू नो व्हाट अगर मुझे पहले पता होता कि वो मुझे आपसे मिलने के लिए भेज रहे हैं तो मैं यहां पर कभी नहीं आता! मैं जानता हूं आपने मुझे यहां पर क्यों बुलाया? ताकि आप मुझे ये बोल सके कि मुझे कंपनी की बागडोर अपने हाथ लेने से मना कर देना चाहिए, मुझे मिस्टर भानुशाली का ऑफर रिजेक्ट कर देना चाहिए! आखिर आपको ये कैसे बर्दाश्त होगा कि आपके होते हुए कंपनी के सीईओ की पोस्ट पर कोई और बैठ जाए? इससे तो आपकी इंसल्ट हो जाएगी ना?”

दर्पण भानुशाली ने अब गुस्से से जबड़े कस लिए। नक्श व्यंग्य से मुस्कुराया और बोला "गुस्सा आ रहा हैं आपको? आना भी चाहिए! मुझे अपने सामने देखकर तो आपका खून भी सूखता होगा, पर इतना जान लीजिए मिस्टर दर्पण भानुशाली कि आपने मेरे डैड के साथ जो किया सो किया लेकिन आप मेरे साथ कुछ नहीं कर सकते! आप मुझे अब भानुशाली ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की बागडोर अपने हाथ में लेने से नहीं रोक सकते, अब वही होगा जो मैं चाहता हूं! आप ना ही मुझे manuplate कर सकते हैं और ना ही मेरे रस्ते में कोई रुकावट डाल सकते हैं!”

दर्पण भानुशाली हल्का सा मुस्कुराए और बोले “काफी कॉन्फिडेंट हो गए हो तुम! आज से जब 3 साल पहले तुमसे मिला था तो बहुत सारी कमियां थी तुम्हारे अंदर, लेकिन अब लगता है कि काफी बदल गए हो तुम!”

नक्श तिरछा मुस्कुराया और बोला "आपको जब मेरे अंदर चेंजेस नजर आ रहे हैं तो ये भी समझ आ गया होगा कि वो चेंजेस आए क्यों है?”

दर्पण भानुशाली ने सवालिया नजरों से नक्श को देखा। नक्श हंसा और बोला "पहले मैं दिल से सोचता था, लेकिन अब मैंने भी दिमाग चलाना शुरु कर दिया चाचा जी! आपको क्या लगता है कि मुझे नहीं पता कि दादाजी ने मुझे अपने पास क्यों बुलाया और आप मुझसे क्या चाहते हैं? खेतान एंटरप्राइजेज को भूले तो नहीं होंगे आप?”

जैसे ही नक्श ने कहा दर्पण भानुशाली के चेहरे के रंग उड़ गए। ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने ऐसा कुछ सुन लिया जिसे सुनने की उम्मीद उन्हें दूर-दूर तक नहीं थी। उनके उड़े हुए रंग देखकर नक्श मुस्कुराया और बोला "क्या हुआ? आपका तो चेहरा एकदम फीका पड़ गया, आपको क्या लगा था कि मुझे पता नहीं चलेगा? खेतान एंटरप्राइजेज जिसके शेयर्स मेरे डैड ने खरीदे थे, तब आपने दादू को भड़काया था ये बोलकर कि मेरे डैड ने बिल्कुल भी ठीक नहीं किया? लेकिन आज वही शेयर्स मार्केट में सोने के भाव हो चुके हैं, आप मुझसे वो शेयर्स लेना चाहते हैं! लेकिन मैं कोई छोटा बच्चा नहीं हूं जिससे आप बहला फुसला कर कुछ भी ले लेंगे…

दर्पण भानुशाली व्यंग्य से मुस्कुरा कर बोले “एक वक्त था जब तुम्हें मुझसे बात तक नहीं करना आता था और आज एक वक्त ऐसा आया है जो तुम मुझे सामने से जवाब दे रहे हो! अच्छा लगा तुम्हारी हिम्मत देखकर… लेकिन इतना याद रखना कि बाप, बाप होता है और बेटा बेटा! मैं इस बिजनेस में सालों से हूं और तुम बस अभी अभी आए हो, जब भी जरूरत पड़े तो याद कर लेना मुझे! तुम्हारी मदद मैं जरूर करूंगा…

नक्श हंसा और बोला "ऐसा दिन कभी नहीं आएगा! नक्श भानुशाली को आपकी जरूरत कभी नहीं पड़ेगी, लेकिन हां आपको मेरी कितनी जरूरत है ये मुझे साफ दिखाई दे रहा है!”

ये बोलकर वो कुछ पल अपने चाचा को देखता रहा और फिर तुरंत वहां से चला गया। मिस्टर दर्पण भानुशाली उसे अपनी गहरी नजरों से जाते हुए देख रहे थे। नक्श जैसे ही उस होटल से बाहर आया उसने अपने फोन से अपने दादू मिस्टर भानुशाली को कॉल किया। जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव किया वो तुरंत बोले “तुम मीटिंग में गए?”

नक्श थोड़े गुस्से से बोला "मुझे लगा था आप थोड़े सुधर गए होंगे दादू, लेकिन नहीं आप अभी भी बिल्कुल वैसे ही है जैसे पहले थे! आपको क्या लगता है कि मुझे मिस्टर दर्पण भानुशाली से मिलने में जरा भी इंटरेस्ट है? बिल्कुल भी नहीं! फिलहाल ये मीटिंग तो मैंने कर ली लेकिन ये मत समझ लेना कि मैं उनके अंडर काम करूंगा या फिर उन्हें अपने काम में जरा सा भी इंटरफेयर करने दूंगा!”

उसे गुस्से में देखकर मिस्टर भानुशाली जल्दी से बोले “ऐसा ऐसा बिल्कुल भी नहीं है नक्श! तुम्हें जो काम करना है जैसा काम करना है तुम कर सकते हो, कोई तुम्हें रोकेगा टोकेगा नहीं…. बस तुम मंडे से ऑफिस ज्वाइन कर लेना!”

नक्श ने बिना कुछ कहे ही कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। अभी वो अपने फोन की तरफ देख ही रहा था कि उसके फोन पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था “अगर तुम्हें घूमने से फुर्सत मिल गई हो तो प्लीज जल्दी से घर आ जाओ!”

वो मैसेज देखकर नक्श हल्का सा मुस्कुराया। अपनी बीवी का गुस्सा देखकर ही उसका चेहरा एकदम खिल गया था, अनिका का तो गुस्सा भी उसे प्यारा लगता था। वो तुरंत ऑटो में बैठकर जावेरी हाउस के लिए निकल गया। कुछ देर बाद जावेरी हाउस!!

जैसे ही नक्श अंदर की तरफ आया उसे किसी के हंसने की खिलाने की आवाज सुनाई दी। अंदर आते ही उसकी नजर सामने हॉल में खड़ी हुई अनिका पर गई जिसने विहान का हाथ पकड़ा हुआ था। उन दोनों के साथ ही कुछ दूरी पर चित्रा ओर भाग्या भी खड़ी थी। विहान उसकी तरफ देखते हुए बोला "मैं तो कब से सोच रहा था कि मैं जावेरी हाउस तुमसे मिलने आऊं, लेकिन आज मैं खुद को रोक नहीं पाया! एक्चुअली मैं जिस काम के लिए आया हूं वो मैं ऑफिस में भी कर सकता था, लेकिन तुम ऑफिस से जल्दी घर आ गई तो मैंने सोचा क्यों ना आज हम तुम्हारे घर पर काफी इंजॉय करें?”

अनिका हंसते हुए बोली "ये तो तुमने बिलकुल सही किया विहान, लेकिन तुमने कहा कि तुम किसी काम से आए हो! क्या काम था वो?”

ये बोलते हुए वो अपने सामने खड़े विहान को देख रही थी। विहान उसका बहुत अच्छा दोस्त था और उसकी कंपनी में इन्वेस्टर भी!

रसिक जावेरी जी के जाने के बाद अंजी कॉरपोरेशन लगभग से डूबने वाली थी, अगर विहान उसमें इन्वेस्ट नहीं करता तो! विहान की दोस्ती भी अनिका के लिए ईजी टास्क नहीं था, बहुत पापड़ बेलने पड़े थे उसे विहान से दोस्ती करने के लिए… हालांकि उसे ऐसा लगता था कि उसने विहान को अप्रोच किया, लेकिन विहान ने जब उसे पहली नजर देखा ही था तभी उस पर फ्लैट हो गया था, लेकिन वो चाहता था कि अनिका उसे अप्रोच करें इसलिए और नखरे दिखा रहा था! पर अब दोस्ती होने के बाद भी उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक टिका था, तो उसे इस बात पर इरिटेशन होती थी। वो जल्द से जल्द अनिका के साथ अपने दोस्ती के रिश्ते को आगे बढ़ना चाहता था। अनिका की बात सुनकर विहान मुस्कुराते हुए बोला "कोई काम नहीं अनिका! एक्चुअली एक सरप्राइज है तुम्हारे लिए…

सरप्राइज का सुनकर अनिका का चेहरा खिल गया। वो बड़ी-बड़ी आंखों से विहान को देखने लगी और नक्श की नजरे भी विहान और अनिका परी टिकी थी। विहान ने अपना एक हाथ पीछे किया हुआ था। अब उसने उस हाथ को आगे किया और अनिका की तरफ बढ़ाते हुए बोला "ये तुम्हारे लिए! एक बेहद खास डायमंड के लिए रेयर डायमंड से बना हुआ नेकलेस…

उसकी बात सुनकर अनिका के होश उड़ गए। विहान उसे इतना कीमती तोहफा देगा उसने कभी नहीं सोचा था। वो अपने मुंह पर अपना हाथ रखकर हैरान होते हुए बोली "क्या तुम मेरे लिए रेयर डायमंड का नेकलेस लेकर आए हो?”

चित्रा और भाग्या भी मुस्कुराते हुए अनिका को देख रहे थे। चित्रा खुश हो रही थी इस बार पर कि चलो कोई तो है जो उनकी बेटी की खुशी के बारे में सोचता है। विहान मुस्कुराया और बोला "बहुत दिनों से मन था तुम्हारे लिए ये नेकलेस लाने का, लेकिन ये अवेलेबल नहीं हो पा रहा था! आज हुआ तो मैं ले आया, जरा इसे पहन कर बताओ तुम्हें ये कैसा लगा?” ये बोलते हुए उसने उस डायमंड बॉक्स को खोल दिया तो उसकी चमक से ही अनिका का चेहरा और भी ज्यादा चमक उठा। उसने उस डायमंड नेकलेस को अपने हाथों में उठाया और मुस्कुराते हुए बोली "तुम्हें पता है मैं हमेशा इस नेकलेस के बारे में सोचती थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं कभी उसे पहन भी पाऊंगी… ये बोलते हुए उसने उस डायमंड नेकलेस को अपनी गर्दन से लगाया। नक्श जो काफी वक्त से अनिका और विहान को देख रहा था वो तुरंत आगे की तरफ आया और बोला "सॉरी अनिका अगर तुम सोच रही हो कि तुम्हारा ये रेयर डायमंड वाला नेकलेस पहनने का ख्वाब पूरा हो गया तो ऐसा नहीं है! तुम्हारा ख्वाब फिलहाल ख्वाब ही है क्योंकि ये रेयर डायमंड नेकलेस नहीं है, इसके डायमंड बिल्कुल विहान की तरह नकली है!”

उसकी बात सुनकर अनिका हैरानी से नक्श की तरफ देखने लगी। आज तक नक्श की जुबान नहीं खुलती थी उसके सामने, लेकिन आज तो जैसे ना जाने उसे कहां से हिम्मत मिल गई थी इतना सब कुछ बोलने की?

वो गुस्से से बोली "खबरदार नक्शा अगर तुमने विहान के बारे में कुछ भी कहा तो!”

वही उसकी बात सुनकर ही विहान का चेहरा एकदम फीका पड़ गया था। वो हड़बड़ा कर बोला "तुम तुम्हारी हिम्मत भी कैसे हुई मेरे बारे में बकवास करने की?”

नक्श हल्का सा मुस्कुराया और बोला "तुम्हें क्या लगता है कि तुम मुझे बेवकूफ बना सकते हो? बिल्कुल भी नहीं! मैं बहुत अच्छी तरह से जानता हूं ये रेयर डायमंड का नेकलेस नहीं है, अगर ये सच में ओरिजिनल है तो बताओ हम लोग टेस्ट कर लेंगे! लेकिन ये बताओ कि अगर ये रेयर डायमंड नेकलेस नहीं हुआ तो क्या तुम हमेशा के लिए मेरी बीवी से दूर रहोगे? ये जो बार-बार तुम अपनी लिमिट क्रॉस करके मेरी बीवी के करीब आने की कोशिश करते हो, ये कोशिश छोड़ दोगे?”

अनिका उसकी बात सुनकर गुस्से से और भी ज्यादा तिल मिला उठी। वही नक्श को इतने कॉन्फिडेंस से बोलते हुए देख विहान समझ चुका था कि अब उसकी चोरी पकड़ी गई है। चूंकि भानुशाली ग्रुप का इंडस्ट्रीज डायमंड के बिजनेस में भी थी इसीलिए नक्श को सभी डायमंड की अच्छे से परख थी, वो रेयर डायमंड और नकली डायमंड मेंफर्क बहुत अच्छी तरह से जानता था!

अनिका गुस्से से नक्श की तरफ देखते हुए कुछ बोलने को हुई लेकिन उससे पहले विहान बोला "एक्चुअली नक्श झूठ नहीं बोल रहा है अनिका! ये डायमंड रेयर डायमंड नहीं है, लेकिन ये नकली भी नहीं है… बस उनकी क्वालिटी रेयर डायमंड से थोड़ी कम अच्छी है, पर ये भी बहुत एक्सपेंसिव है!”

उसकी बात सुनकर अनिका शॉक्ड रह गई।

विहान एक बार फिर से बोला "एक्चुअली मुझे पता चला कि तुम रमणीक भाई ज्वेलर्स से अपना ज्वेलरी सेट बना रही थी, लेकिन इस नक्श की कामचोरी की वजह से वो ज्वेलरी सेट अभी बना नहीं और तुम्हारे घर में गेट टूगेदर पार्टी है तो तुम्हें न्यू ज्वेलरी तो चाहिए होगी! तो मैंने सोचा क्यों नहीं मैं तुम्हें ये डायमंड सेट दे दूं? ऐसा नहीं है कि मैं तुम्हें रेयर डायमंड सेट नहीं दे सकता, मैंने वो भी अवेलेबल करवाने की कोशिश की थी अनिका लेकिन तुम तो जानती हो रेयर डायमंड सेट इतनी आसानी से अवेलेबल नहीं हो सकता!”

उसकी बात सुनते हुए अनिका नक्श की तरफ देख रही थी। नक्श के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर उसे हद से ज्यादा गुस्सा आ रहा था, बेशक से विहान ने उसे नकली सेट दिया लेकिन वो पूरा नकली तो नहीं था ना… वो बस रेयर डायमंड नहीं था लेकिन डायमंड तो था ना जिनके बारे में सोचने की हैसियत भी नक्श की नहीं है!”

वो विहान को ऐसे नक्श के सामने इंसल्टेड फील नहीं होने दे सकती थी इसलिए तुरंत बोली "तुम्हें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, मैं तुम्हारी बात बहुत अच्छी तरह से समझ रही हूं! रेयर डायमंड का ज्वेलरी सेट कोई छोटी-मोटी बात नहीं है, जहां तक मुझे याद है पिछले साल एक रेयर डायमंड ज्वेलरी सेट की बोली लगी थी! तकरीबन दो-तीन करोड़ का बिका था… खरीदा किसने वो मुझे याद नहीं, लेकिन तुम मेरे लिए ये वाला ज्वैलरी सेट लाए, यही बहुत बड़ी बात है मेरे लिए! थैंक यू सो मच और मैं गेट टूगेदर पार्टी में इसे ही पहनूंगी…

उसकी बात सुनते हुए नक्श हैरान रह गया।

वो तुरंत आगे आया और बोला "ये तुम क्या बोल रही हो अनिका? ये जानते हुए भी कि इस आदमी ने तुम्हें झूठ बोला तुम इस पर गुस्सा होने की बजाय इसका साथ दे रही हो? जो इंसान ऐसी बात पर झूठ बोल सकते हैं वो ना जाने तुमसे कितने ही झूठ बोलता होगा? तुम इस पर ट्रस्ट भी कैसे कर सकती हो?”

उसकी बात सुनकर अनिका गुस्से से चिल्लाते हुए बोली "चुप बिलकुल चुप! अब अगर तुमने विहान के लिए एक शब्द भी और कहा ना तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी, मुझे लगता है तुम अपनी असली औकात भूल गए हो इसलिए मेरे सामने इस तरह से जुबान चला रहे हो!”

अनिका को नक्श पर गुस्सा करते हुए देख विहान के चेहरे पर शातिर मुस्कुराहट तैर गई। उसे इस तरह से मुस्कुराते हुए देख अचानक ही नक्श ने विहान का गिरेबान पकड़ लिया। अनिका और विहान दोनों के होश उड़ गए!

क्या करेगा अब नक्श विहान के साथ?

क्या विहान की वजह से अनिका और नक्श में बढ़ जाएंगी दूरियां?

क्या अनिका को पता लगेगा नक्श के, नक्श भानुशाली होने का सच?

जानने के लिए पढ़ते रहिए Insta Empire!!!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels