नक्श की हँसी और नाचने का पागलपन रुकने का नाम नहीं ले रहा था और दूसरी तरफ चित्रा का दिल बेचैन हुए जा रहा था यह देखकर भाग्या बोली "तमे छोड़ो नी बड़ी माँ ढोखलो खाओ ढोखलो उस आदमी के पीछे समय क्यों बर्बाद करना।"
ना जाने नक्श के हाथ में क्या लग गया था लेकिन उसके दिन की शुरुआत तूफानी हो गयी थी भाईसाहब अपने कमरे से बाहर आने का नाम नहीं ले रहे थे सुबह से शाम हो गयी लेकिन रह रहकर नक्श का पागलपन अभी भी ज़ावेरी खानदान के घर में सुनाई दे रहा था वो अलग बात हैं की अब उस पागलपन को सुनने वाला कोई नहीं था। अगले दिन सुबह ऑफिस Hours शुरू होते ही नक्श Bhanushali Group के ऑफ़िस जा पहुंचा अचानक नक्श को ऑफिस में देखकर Bhanushali Group के Employees Shocked रह गए थे और इसी के साथ उन्होंने फुसफुसाना शुरू कर दिया।
"अरे देखो देखो, ये तो नक्श हैं ना लेकिन ये यहाँ क्या कर रहा है?"
"मैंने तो सुना है की आजकल ये गरीबों से भी बदतर ज़िन्दगी जी रहा है।"
अभी लोगों के बीच में कानाफूसी चल ही रही थी की तभी एक आदमी ने कहा, "मुझे लगता है की यह बड़े साहब से नौकरी मांगने आया है हा हा हा हा।"
एक तरफ़ Bhanushali Group के कुछ लोग नक्श का मज़ाक बना रहे थे तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्हे नक्श के Dad पर बहुत भरोसा था और वो सभी नक्श को देखकर बहुत खुश थे। नक्श भी लोगों के हाव भाव देखकर समझ गया था की सब उसके बारे में ही बात कर रहे हैं सभी को Ignore करते हुए नक्श सीधा यशवर्धन भानुशाली के कैबिन के बाहर जाकर दरवाज़ा खुलने का इंतज़ार करने लगा और गहरी सांस लेते हुए मन ही मन बोला "अब आया है ऊँठ पहाड़ के नीचे यही सही समय है और इन्हे मेरी ज़रुरत हैं मज़ा आना चाहिए।"
भले ही नक्श को कैबिन के बाहर से अंदर का कुछ भी नहीं दिख रहा था लेकिन कैबिन में बैठे यशवर्धन को भी नक्श का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था उन्होंने जैसे ही अपने कैबिन पर किसी के आने की आहट सुनी वो फौरन अपनी कुर्सी से उठ कर कैबिन से बाहर देखने की कोशिश करने लगे फिर कुछ सोचने के बाद दरवाज़ा खोलने पहुंच गये अब यशवर्धन भानुशाली और नक्श एक दूसरे के आमने-सामने खड़े थे लेकिन दोनों में से किसी के भी मुँह से शब्द का एक दाना भी बाहर नही निकला था। यशवर्धन और नक्श की इस मीटिंग को देख कर ऑफ़िस के बाकी Employees भी हैरान हो गए कि अब आगे क्या होगा ? तभी यशवर्धन भानुशाली ने अपनी एक नज़र पूरे ऑफिस में घुमाई जिसे देख सभी ने अपने चेहरे झुका लिए थे लेकिन उनकी Curiosity शांत होने का नाम नहीं ले रही थी यही वजह थी की वो लोग फिर से चोरी छिपे उन दोनों को देखने लगे इतने में यशवर्धन भानुशाली ने नक्श का हाथ पकड़ा और कहा "चलो अन्दर आओ नक्श बेटा हम आराम से बैठ कर बात करते है।"
नक्श बेवकूफ़ नही था यशवर्धन के इस इशारे को वो अच्छे से समझ पा रहा था यशवर्धन भानुशाली के कहने पर नक्श कैबिन के अंदर बढ़ चला था। नक्श जो कल तक चित्रा और अनिका के ताने सुन रहा था वो आज Bhanushaali Group के चेयरमैन के आलीशान कैबिन में बैठा हुआ था यशवर्धन भानुशाली ने जब नक्श को ध्यान से देखा तो उनकी आँखें भर आईं और वो नक्श को निहारते हुए प्यार से बोले "नक्श बेटा कैसे हो तुम? क्या तुम्हें कभी मेरी याद नही आती?"
नक्श को यशवर्धन भानुशाली की भावुक बातों से कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा था क्योंकि उसे पता था ये सब एक दिखावा है इसलिए वो बड़े ही सरल और सीधे अंदाज़ में बोला "मेरे ख्याल से हमें अब सीधा काम की बात पर आना चाहिए ये सब बातें तो आप कल मुझ से कर ही चुके हैं मिस्टर भानुशाली।"
नक्श का ऐसा रूड बिहेवियर देख कर यशवर्धन दंग रह गये और लगभग रोते हुए नक्श से बोले "नक्श बेटा तुम मेरे पोते हो मैं समझ सकता हूं कि तुम मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हो आख़िर गलती मेरी ही है और मुझे अपनी गलती की सज़ा मिलनी भी चाहिए लेकिन मैं बताना चाहता हूँ कि मैं अपनी उस एक गलती की सज़ा पिछले कुछ सालों से हर रोज़ भुगत रहा हूं।"
नक्श पर यशवर्धन भानुशाली की इमोशनल बातों का ज़रा भी असर नहीं हुआ और वापस से मुद्दे की बात करते हुए बोला "हम दोनों ही बहुत अच्छे से जानते हैं कि हम यहाँ ये सब बात करने के लिए नहीं आए हैं बेहतर होगा कि आप डायरेक्ट काम की बात करें नहीं तो मैं चलता हूं।" इतना कहते ही नक्श अपनी कुर्सी से उठ कर जाने लगा की तभी यशवर्धन ने उसका हाथ पकड़ लिया और हड़बड़ाते हुए बोले "नक्श बेटा प्लीज़ मत जाओ Bhanushaali Group को तुम्हारी ज़रूरत है मुझे तुम्हारी ज़रूरत है क्या तुम अपने दादा जी को माफ़ नही करोगे?"
वैसे तो नक्श को बहुत गुस्सा आ रहा था लेकिन उसके पास भी यही एक मौक़ा था जहां वो खुद की ज़िल्लत भरी ज़िंदगी को बदल सकता था यही सोचकर उसने अपने कदम पीछे लिए और चेयर पर जाकर बैठ गया तभी यशवर्धन ने नक्श की ओर देखा और कहा "बेटा मैं जानता हूं कि आज से कुछ साल पहले मैने तुम्हारे पापा के साथ कुछ ज़्यादा ही सख्ती दिखाई थी लेकिन अब मैं अपनी गलती सुधारना चाहता हूं तुम्हारे पापा ने जिस कंपनी को इतना बड़ा बनाने में अपना खून पसीना एक कर दिया वो आज डूबने की कगार पर आकर खड़ी हो गई है मीडिया वाले पहले ही बात का बतंगड़ बना चुके हैं जिस से अब हमारे क्लाइंट्स भी जाने लगे हैं।"
नक्श ने अपने दादा जी को इतना लाचार और असहाय आज से पहले कभी नहीं देखा था उनकी आँखों में आंसू देखकर उसे ये एहसास हो गया कि वो झूठ नही बोल रहे हैं बल्कि उन्हें सच में उसकी ज़रूरत है मगर नक्श Bhanushaali Group के सीईओ दर्पण भानुशाली यानी अपने चाचा को बिल्कुल भी पसंद नही करता था। अपने दादा जी की बात सुनकर नक्श को उनपर दया आने लगी तुरंत ही नक्श ने अपने दादा जी से कहा "अच्छा बताइए आप मुझ से क्या मदद चाहते हैं?"
यशवर्धन ने थोड़ा हिचकिचाते हुए नक्श से कहा "मैं चाहता हूं कि तुम ये कंपनी ज्वॉइन कर लो और अपने पापा की तरह ही इसे संभालो।"
नक्श ने कुछ देर सोचा और फिर बोला "इसका मतलब आप चाहते हैं कि मैं चाचा जी के अंडर काम करूं?"
यशवर्धन ने धीरे से अपना सर हिलाते हुए कहा "हम्म।"
यशवर्धन की बात सुनकर नक्श मन ही मन सोच रहा था की अगर उसे इस तरह किसी के Under में काम करने के लिए ही बुलाना था तो इससे अच्छा फोन पर ही उसे सब कुछ बता देते लेकिन नक्श के यहाँ आने का मकसद कुछ और भी था वो अपने दादाजी की बात में आकर किसी भी बात पर हाँ करने के लिए तैयार नहीं था इसलिए नक्श ने सर उठा कर अपने दादा जी से कहा "दादा जी यहां बात कंपनी और आपके फायदे की है इसलिए रिश्ते नाते और पछतावा जैसे शब्दों को हम ज़रा पीछे छोड़ दें तो बेहतर होगा मैं आपकी परेशानी दूर करने के लिए तैयार हूं पर उसके बदले में आपको भी मेरे लिए कुछ ऐसा करना होगा जो मुझे खुशी दे सके मेरा और मेरे Dad का खोया हुआ सम्मान लौटा सके मैं आपसे ज्यादा कुछ नहीं चाहता बस समय समय पर आपको मेरी कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी और बदले में आपको मुझसे जो चाहिए वो मैं आपको देता रहूँगा।"
नक्श के मुंह से शर्त वाली बात सुनकर यशवर्धन चौंक गये उन्होने भौहें चढ़ाते हुए नक्श से कहा "शर्तें? अब तुम अपनों के सामने शर्तें रखोगे?"
नक्श ने मुस्कुराते हुए अपने दादाजी से कहा "वो क्या है ना दादा जी पिछले ढ़ाई साल में मैंने ज़िंदगी की कई ठोकरें खाकर यही सीखा है कि इस दुनिया में सीधा और ईमानदार बनकर रहना सबसे मुश्किल काम है इसलिए अब मुझे भी आज की दुनिया के तौर तरीकों के हिसाब से ही बात करनी पड़ेगी शायद इसी में मेरी भलाई हैं और वैसे भी जरुरत आपको है मेरी मुझे आपकी कोई जरुरत नहीं।"
नक्श की तीखी बातें सुनकर यशवर्धन भानुशाली सकपका गए तुरंत ही उन्होंने नक्श से पुछा "अच्छा बताओ तुम मुझसे क्या चाहते हो?" यह सवाल सुनकर नक्श के चेहरे पर चालाकी वाली मुस्कान आ गयी थी लेकिन अपने Emotions को Control में रखते हुए नक्श ने अपनी पहली शर्त सामने रखी "मेरी पहली शर्त ये है कि अगर मैं ये कंपनी वापस ज्वॉइन करता हूँ तो इस कंपनी का नया सीईओ मैं बनूँगा।"
नक्श की पहली शर्त ने ही यशवर्धन को झटका दे डाला था और वो चौंकते हुए बोले "क्या ये क्या कह रहे हो तुम? नक्श तुम अपने चाचा की जगह कैसे ले सकते हो?"
नक्श ने जब अपने दादा जी की बात सुनी तो उसने मुस्कुरा कर तंज़ कसते हुए कहा "ठीक वैसे ही जैसे चाचा जी ने मेरे Dad की जगह ली हा हा हा हा मैं जानता था कि आप ने मुझे यहां चाचू के बिज़नेस को बचाने के लिए बुलाया है लगता है आप को अब भी अपनी गलती का एहसास नहीं है दादू।"
नक्श की बात सुनकर उसके दादा जी ने कुछ देर सोचा और कहा "ऐसी बात नहीं है बेटा लेकिन।" और इसी के साथ यशवर्धन सोच में पड़ गए होश संभालने के बाद यशवर्धन ने कहा "अच्छा ये बताओ की तुम्हारी बाकी की शर्तें क्या हैं?"
नक्श ने अपनी दूसरी शर्त बताते हुए कहा "मेरी दूसरी शर्त ये है कि मैं कंपनी में वापस तभी आऊंगा जब मुझे काम करने की पूरी Freedom मिलेगी मुझसे कोई सवाल नहीं करेगा कंपनी का पैसा कहाँ जा रहा हैं? कहाँ से आ रहा हैं? यह सब कुछ मेरे Jursidiction में होगा No If No But शर्तें अभी ख़त्म नहीं हुई हैं और शायद कभी होगी भी नहीं इस कंपनी को मेरे हिसाब से चलना होगा।"
नक्श की इस बात पर भी यशवर्धन कुछ देर के लिए हिचकिचाये लेकिन फिर बोले "तुम्हारी शर्तें सुनकर लग रहा है कि जैसे तुम मुझ से कोई बदला ले रहे हो लेकिन मुझे तुम्हारी ये शर्तें मंजूर हैं।"
मौके के दस्तूर को नक्श अपने हाथों से नहीं जाने दे सकता था इसलिए आज कठोर होकर उसने दिल की सारी भड़ास अपने दादाजी के सामने बाहर निकाल दी थी और किस्मत देखिये आज समय भी नक्श का साथ देता हुआ नज़र आ रहा था नक्श का ये रूप यशवर्धन ने पहली बार देखा था उन्होंने तो नक्श को बहुत सीधा-साधा समझा था और उन्हें लगा था की नक्श से बात करना बहुत आसान होगा लेकिन मिलने के बाद उनकी सोच पूरी तरह से गलत साबित हुई थी शायद उन्हें भी समझ आ गया था की नक्श को सब पता चल गया हैं वैसे क्या पता चल गया है? उसके लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। यशवर्धन ने अपनी टेबल पर रखा पानी का ग्लास उठाया और पानी पीने के बाद नक्श से कहा "मैं नही जानता कि तुम्हारी इन शर्तों से तुम्हारे चाचा पर क्या असर पड़ेगा लेकिन सच बताऊं तो मेरे पास और कोई ऑप्शन भी नही है तुम अगले हफ़्ते से Bhanushaali Group के नए सीईओ की पोस्ट पर ज्वाइन कर सकते हो।"
बात खत्म होते ही यशवर्धन ने सर झुका लिया लेकिन नक्श भी वहां पूरी तैयारी के साथ आया था इसलिए नक्श ने अपने दादाजी के सामने एक एग्रीमेंट पेपर रखा और उसे साइन करने के लिए कहा एग्रीमेंट पेपर देखते ही यशवर्धन ने अपनी नज़र उठाई और नक्श से कहा "यह क्या है? क्या तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं?"
नक्श ने बिना किसी Emotion के अपनी बात सामने रखी "जो कुछ भी मेरे परिवार के साथ हुआ है उसके बाद मैं आपके साइन पर ही सिर्फ़ भरोसा कर सकता हूं और इस पेपर की मैं एक कॉपी भी लेकर आया हूं आप जल्द से जल्द Formalities पूरी कर दें और मेरी बात को दिल पर ना ले आखिर आप मेरे दादाजी हैं इतना तो आप अपने पोते के लिए कर सकते हैं शायद आपका पछतावा भी कम हो जाएगा।" नक्श की बात सुनकर यशवर्धन ने Pen उठाया और उस एग्रीमेंट पेपर पर साइन कर दिया। मुस्कुराते हुए नक्श भी केबिन से बाहर चला आया और जाते जाते एग्रीमेंट पेपर की कॉपी को यशवर्धन के हाथ में थमा चूका था ऑफिस से बाहर आते ही नक्श के चेहरे पर एक अजीब खुशी थी। चार साल पहले कॉलेज पास आउट होने के बाद जब नक्श ने अनिका के पापा के साथ काम करना शुरू किया था तब सिर्फ अनिका के पापा ही थे जो यह जानते थे कि नक्श का पूरा नाम नक्श भानूशाली है इतना ही नहीं कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उसके दोस्तों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नही थी। अनिका के पापा के साथ काम करते वक़्त नक्श की मुलाकात अनिका से हुई और पहली नज़र में ही वह अपना दिल खो बैठा लेकिन उसे क्या पता था कि इतना प्यार होने के बाद भी जब वह अनिका से शादी करेगा तब उसे उस शादी में एक ज़िल्लत की ज़िन्दगी के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा। यह सब सोचते हुए नक्श ने आसमान की तरफ़ देखा और मन ही मन खुद से कहा "भले ही मैं अनिका को अपनी सच्चाई इतनी जल्दी नहीं बताऊंगा लेकिन आज ऐसा महसूस हो रहा है कि मेरे अंदर कुछ तो बदल गया है जैसे मेरे हाथ में कोई पावर आ गई है और अब मैं उन लोगों को जवाब दे सकता हूं जो आज तक मेरे ऊपर हंसते आए हैं बगावत की शुरुआत हो गयी है और अब आगे आगे देखो होता है क्या?"
दूसरी तरफ़ घर पर अनिका और चित्रा इस बात को लेकर हैरान थे की नक्श उन्हें बिना बताए अचानक कहाँ गायब हो गया? चित्रा सोफ़े पर बैठी टीवी देख रही थी और अनिका एक कोने में बैठी लैपटॉप पर अपने ऑफिस का कुछ काम कर रही थी अनिका ने चित्रा से कहा मम्मी नक्श कहाँ हैं? क्या आपको कुछ बताकर गया है?"
चित्रा ने अनिका की बात का जवाब देते हुए कहा "मनहे खबर नथी कल से उसका रूप बदल सा गया है राक्षशों की तरह हँस रहा है नाच रहा है किसी को उसके बारे में कुछ नहीं पता अनिका वो मनचला होता जा रहा हैं मुझे लगता हैं की उसे लाइन पर लाना ही पड़ेगा।"
लाइन पर लाना पड़ेगा? यानी चित्रा और अनिका मिलकर नक्श के साथ क्या करने का सोच रहे थे? और क्या वो नक्श का अब कुछ बिगाड़ भी पाएंगे? नक्श के बारे में ना तो अनिका कुछ जानती थी और ना ही नक्श के दोस्त आखिर इसकी क्या वजह रही होगी ? क्या नक्श को भी साइलेंट और वायलेंट रहना पसंद था ? वैसे नक्श के नाचने और राक्षस की तरह हंसने के पीछे का क्या कारण था? क्या लोटरी लग गयी थी भाईसाहब की?जानने के लिए पढ़े," Insta Empire ओनली ओन Pocket Novel"