Chapter 4 / 1151

Insta Empire | इंस्टा एम्पायर | Author-Naman Rajendra

Chapter 4

Insta Empire | इंस्टा एम्पायर | Author-Naman Rajendra ·Naman Rajendra

विहान का गुस्सा उसकी आँखों में साफ़ दिख रहा था जिसे देखने के बाद अनिका भी Surprised थी लेकिन अनिका ने विहान को रोकने या फिर शांत करने की कोई कोशिश नही की शायद वो भी इस तमाशे को Enjoy करना चाहती थी। नक़्श ने पहले तो आनिका के सामने विहान का भांडा फोड़ा और उसे पूरी तरह से Embarrass किया उसके बाद नक्श ने अपनी ही बीवी को सलाह भी दे डाली जो पिछले ढाई सालों में उसने पहले कभी नही दी थी लेकिन अनिका की खरी खोटी सुनने के बाद अब नक्श कोई बात नही करना चाहता था यही वजह थी की उसने विहान की आवाज़ को पूरी तरह से नज़र अंदाज़ किया और आगे बढ़ता गया नक़्श का ये Attitude विहान से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपनी चाल बड़ाते हुए नक़्श का पीछा किया और इससे पहले की नक्श लिफ्ट में जाता विहान ने उसका हाथ पकड़ कर उसे रोकते हुए कहा "अबे भाग कहाँ रहा हैं? तुझे सुनाई नहीं देता मैं कबसे तुझे आवाज़ दे रहा हूँ? बहरा है क्या?"

विहान नक्श के ठीक सामने था और गुस्से से उसकी आँखें लाल हो गयी थी नक्श ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया इसका मतलब यह नही की नक्श डर गया था वैसे भी अब नक्श को किसी से भी डरने की कोई जरुरत नही थी लेकिन चूँकि नक्श अभी भी शांत था इसलिए विहान को बोलने का एक और मौका मिल गया "तूने मेरे ही सामने मेरे Gift का मज़ाक़ कैसे उड़ाया? मैं दावे के साथ कह सकता हूँ की अगर तू खुद को भी बेच देगा ना तब भी उस हार को नहीं ख़रीद पाएगा बड़ा आया बात करता है और दूसरी बात तुझे तेरी Market Value पता होनी चाहिए zero! डब्बा गोल।"

नक्श अभी भी सबके सामने हंगामा करने के मूड में नहीं था लेकिन जब कोई आपकी खामोशी का फ़ायदा उठाने लगे तो बोलना जरुरी हो जाता है नक्श ने अपनी उंगली उठायी और पीछे की और इशारा करते हुए बोलना शुरू किया "पहली बात ये जो पीछे खड़ी है ना ये मेरी बीवी है तो अच्छा होगा की तुम इससे दूर रहो दुसरी बात मेरी बीवी को तुम जैसे इंसान से हीरे का हार लेने की ज़रुरत नही है मैं उसे लाकर दे सकता हूँ इसलिए अपना ढोंगी दिखावा बंद करो " यह कहकर नक्श ने अपनी एक नज़र पीछे की ओर घुमाई और अनिका को देखकर मुस्कुराते हुए बोला "और हाँ तीसरी बात अगर जेब में नोट ना हो तो चिल्लर बजा कर दिखावा नही करते।"

नक्श ने विहान को अपने Swag के दर्शन करवा दिए थे इसी के साथ नक्श ने विहान को एक बाजू धकेला और ऑफिस से बाहर निकल गया नक्श के वहाँ से जाने के बाद कुछ देर तक विहान वहीं खड़ा रहा लेकिन इतनी बेइज़्ज़ती होने के बाद वहाँ रुकने का कोई Sense नहीं था इससे पहले की अनिका विहान से कुछ कहती विहान ने तुरंत ही लिफ़्ट का बटन दबाया और लिफ़्ट के अंदर चला गया तमाशा ख़त्म होने के बाद अनिका भी ऑफ़िस के अंदर चली गयी यह Anji Corporation का ऑफिस था जिसकी चेयरमैन अनिका थी। अपने केबिन में जाने के बाद अनिका गुस्से से आग बबूला हो रही थी उसकी जलती आंखों के सामने सिर्फ़ नक्श का चेहरा घूम रहा था और वो जितना नक्श के बारे में सोच रही थी उसका गुस्सा उतना ही बढ़ता जा रहा था। पिछले कुछ महीनों से अनिका की Company के हालात ठीक नहीं थे वो मुश्किल से उसे संभालने की कोशिश कर रही थी क्या करे उसे ये समझ नहीं आ रहा था तभी उसे विहान मिला और जब उसकी दोस्ती विहान से हुई तब जाकर उसे पता चला कि वो एक बहुत बड़े परिवार से ताल्लुख रखता है और बस यहां से अनिका ने विहान कोअपने जाल में फंसाना शुरू किया और आज विहान ना सिर्फ उसकी कंपनी का बिज़नेस पार्टनर हैं बल्कि मेजर इन्वेस्टर भी हैं और विहान की वजह से ही अनिका की कंपनी अभी चल रही है इस कंपनी के सारे Losses विहान ही Bare करता है और अनिका को इसकी बोहत जरुरत भी है। अनिका का विहान से दोस्ती करना कोई आसान काम नहीं था कितने पापड़ बेलने के बाद वो उसके करीब आ रही थी सब ठीक चल रहा था सब कुछ अनिका के plan के मुताबिक हो रहा था लेकिन नक्श ने आकर आज सब कुछ बिगाड़ दिया क्या जरुरत थी उसे विहान को ऐसा कुछ कहने की? हार भले ही नकली था लेकिन ये सब कहकर उसका Ego Hurt करने की क्या जरुरत थी? अब पता नहीं वो उसकी कंपनी में अपना पैसा Invest करेगा या नहीं? अब अनिका उसे कैसे मनाएगी? अगर गलती से उसने अपना पैसा रिटर्न करने के लिए कहा तो Anji Corporation तो बोहत बड़ी मुसीबत में पड़ जायेगी उसके बाद क्या होगा? ज़ावेरी खानदान को कौन संभालेगा? ये सोचते सोचते अनिका को खुद पर ही गुस्सा आने लगा असल में गलती उसी की है वो क्यों नक्श को उन दोनों के बीच में लाई? क्या जरूरत थी नक्श को Office साथ लाने की? अगर वो आज नक्श को अपने साथ नहीं लेकर आती तो अभी विहान उसके साथ बैठा होता। Anji Corporation के ऑफ़िस से बाहर आकर नक्श काफ़ी खुला खुला महसूस कर रहा था सुबह की अच्छी शुरुआत हुई थी और नक्श इस शुरुआत को बरकरार रखना चाहता था तभी अचानक से नक्श का फ़ोन बजा और जब उसने स्क्रीन पर अपने दादाजी का नाम देखा तो उसके चेहरे पर चालाकी वाली मुस्कान आ गयी थी।

"यस मिस्टर भानुशाली मैं अभी आपको ही कॉल करने वाला था।" कॉल उठाते ही नक्श ने अपने दादाजी से कहा।

"अच्छा नक्श बेटा क्या तुम्हे अपने दादाजी की याद आयी?" जैसे ही यशवर्धन ने यह कहा वैसे ही नक्श ने हँसते हुए जवाब दिया "हा हा हा हा अच्छा मजाक कर लेते हैं आप मैं जानता हूँ की आपने भी मुझे किसी काम से ही कॉल किया है उसी तरह मैं भी आपको काम से ही कॉल करने वाला था।" नक्श की बात सुनकर यशवर्धन के चेहरे की खुशी अचानक से गायब हो गयी थी।

"अच्छा ठीक हैं तो फिर काम की ही बात कर लेते हैं अगले हफ़्ते से तुम Bhanushaali Group के नए सीईओ की कुर्सी पर बैठने वाले हो उससे पहले मैंने आज एक ख़ास इंसान के साथ तुम्हारी मीटिंग fix की हैं Address Whats App कर दिया हैं मैं चाहता हूँ की तुम एक बार मिल लो।" यशवर्धन ने कहा।

"ठीक है मुझे किसी से भी मिलने में कोई तकलीफ़ नही है लेकिन आपको मेरी दो शर्तें और पूरी करनी होगी पहली तो ये की मुझे आज के आज किसी भी हाल में रेयर डायमंड नेकलेस चाहिए और दूसरी मैं आपको Whats App कर रहा हूँ यह शर्त भी उतनी ही ख़ास हैं और काम जल्दी हो जाना चाहिए।" नक्श Point To Point बात कर रहा था और उसका Attitude सातवे आसमान पर था जो यशवर्धन को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा था।

"नक्श तुम्हे नहीं लगता की तुम्हारी Demands बढ़ती जा रही हैं? अभी तो तुमने Bhanushaali Group ज्वाइन भी नही किया हैं पता नहीं ज्वाइन करने के बाद तुम क्या क्या करोगे?" कड़क आवाज़ में यशवर्धन ने कहा।

"मेरी Demands बढ़ रही हैं? आपने भी तो यह मीटिंग अपनी किसी Demand को पूरी करने के लिए ही fix की होगी? Come on दादाजी It Is Always Give And Take मैं आपको मेरी दूसरी शर्त Whats App कर रहा हूँ Just Do The Needful." यह कहकर नक्श ने कॉल कट कर दिया था।

"तुम बोहत बड़े।" इससे पहले की यशवर्धन अपनी बात कह पाते उन्हें बीप बीप की टोन सुनाई देने लगी थी नक्श उन्हें अपनी गलती का पूरा एहसास करा रहा था और यशवर्धन उस एहसास में दबते हुए नज़र आ रहे थे। फोन रखते ही नक्श ने देखा की उसे Whats App पर तीन मैसेज आये हुए हैं एक उसके दादाजी का था और बाकी के दोनों उसकी बीवी अनिका के थे अनिका ने उसे दस हज़ार रुपए भेजे थे और लिखा था। "मॉल जाओ और जाकर कुछ अच्छे कपड़े खरीद लो मैं नहीं चाहती की मेरी family को तुम्हारी वजह से ओर शर्मिंदा होना पड़े जहां देखों भिखारियों की तरह रहते हो।"

दरअसल अनिका के घर में आज Family डिनर पार्टी थी और पिछली बार नक्श की वजह से उसे काफ़ी कुछ झेलना पड़ा था इसलिए उसने नक़्श को इस बार पहले ही पैसे भेज दिए जिससे ज़ावेरी खानदान और बाकी के Guests के बीच नक्श को लेकर कोई बात ना हो वरना चित्रा और अनिका को अपना मुँह बंद करना पड़ जाता था।

"ओह बेबी अब तुम्हारे दस हज़ार रुपये भेजने की मुझे कोई जरुरत नही है।" मन ही मन सोचते हुए नक्श ने अपनी दूसरी शर्त को यशवर्धन तक पंहुचा दिया था मैसेज करने के बाद नक्श ने अपना phone जेब में रखा और सड़क के किनारे जा कर टैक्सी रोकने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया जैसे ही एक टैक्सी आकर रुकी वैसे ही नक्श उस टैक्सी में बैठा और टैक्सी ड्राइवर से बोला "गोल्डन डोमेन सोसाइटी।"

गोल्डन डोमेन सोसाईटी सूरत की ही नही बल्कि गुजरात की सबसे Luxurious Societies में से एक थी इस सोसाइटी में चार स्विमिंग पूल थे जिनका पब्लिक Access था और अमीरों के लिए अलग से पूल विला भी थे कुछ पेंटहाउस भी थे सारे घर बोहत ही शानदार थे और इस सोसाइटी से पूरे सूरत की खूबसूरती को नापा जा सकता था दरअसल यही वो जगह थी जहां नक्श के दादाजी ने आज उसकी एक सीक्रेट मीटिंग fix की थी लेकिन नक्श किससे मिलने जा रहा है इस बात की उस को कोई जानकारी नही थी। लेकिन जब नक्श वहाँ पहुँचा तो पूल विला के गार्डन में बैठे आदमी को देख कर उसका गुस्सा उबाल मारने लगा उसने सोचा ही नही था की जिस इंसान से वो मिलने आया है वो कोई और नही बल्कि उसका चाचा दर्पण भानुशाली होगा यह जानकार नक्श अपने चाचा से बिना मिले ही वहाँ से जाना चाहता था और नक्श ने तो अपने कदम भी मोड़ लिए थे लेकिन तभी अचानक से उसके कान में एक आवाज़ सुनाई पड़ी "नक्श पिछली बार मैं तुमसे लगभग ढाई साल पहले मिला था तुम पहले से काफ़ी अच्छे और Confident नज़र आ रहे हो।"

अब चूँकि दर्पण भानुशाली ने नक्श से बात करना शुरू कर दिया था इसलिए नक्श किसी का Disrespect नही करना चाहता था नक्श के कदम दर्पण भानुशाली की तरफ बढ़ने लगे थे हालाँकि नक्श ज्यादा बात नही करना चाहता था और अपने चाचा की शक्ल तो बिलकुल भी नही देखना चाहता था इसलिए उन्हें देखे बिना ही नक्श ने कहा "दर्पण काका तमे सीधा Point पर आओ ने बताइए की भानुशाली family को अब मुझसे क्या चाहिए? अगर आप ये सोच रहे हैं की आपसे बात करके मैं डर कर Bhanushaali Group का नया सीईओ बनने से मना कर दूँगा तो ये आपकी ग़लतफ़हमी है मैं ऐसा कुछ भी नही करने वाला कोई डाउट मत रखना।"

दर्पण भानुशाली के सामने अपनी दो टूक बात रखने के बाद नक्श के कदम गार्डन से होते हुए दरवाजे की तरफ बढ़ने लगे थे लेकिन इससे पहले की नक्श दरवाजे तक पहुँचता दो हट्टे कट्टे गार्ड उसके सामने आकर खड़े हो गए उन दो हट्टे कट्टे Guards को देखकर नक्श के चेहरे पर मुस्कान आ गयी थी और इसी मुस्कान को बरक़रार रखते हुए उसने अपने चाचा की तरफ देखा और कहा "आपको पता है ना कि आप मुझे ज्यादा परेशान करना Afford नही कर सकते हैं चाहे आपने जिस भी मकसद से मुझे यहाँ बुलाया हो यह मत भूलिए की मेरे पास खेतान Enterprises के शेयर्स हैं जिनको खरीदने के लिए आपने और दादा जी ने मेरे पापा को मना किया था और उसके बाद क्या हुआ वो तो आप मुझसे बेहतर जानते हैं लेकिन आज वही शेयर्स आपकी Bhanushaali Group Of Companies को बचाने वाले हैं और अगर मुझे कुछ हो गया तो जो आप चाहते हैं वो फिर आपके लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो पाएगा इसलिए आप फ़िज़ूल की कोशिश ना करे तो ही ठीक हैं।"

Bhanushaali Group Of Companies पूरे गुजरात में एक बड़ा नाम था छोटे से बड़ा हर बिजनेसमैन को Bhanushaali Group की सारी जानकारी थी चार साल पहले Market में उन्हें Competition देने के लिए कोई भी नहीं था क्यूंकि उस समय Bhanushaali Group के सीईओ नक्श के पिता यानी जितेन भाई भानुशाली थे जितेन भाई को बिज़नेस की सारी ABCD पता थी और यही वजह थी की उन्होंने खेतान Enterprises के चालिस परसेंट शेयर्स खरीद लिए उन्हें पता था की आगे का Market कैसी करवट लेगा और वो उसका पूरा फ़ायदा उठाना चाहते थे लेकिन यह बात दर्पण भानुशाली और यशवर्धन भानुशाली को पसंद नहीं आयी और बिना कुछ सोचे समझे उन दोनों ने मिलकर जितेन भाई भानुशाली को Bhanushaali Group से बाहर का रास्ता दिखा दिया जितेन भाई के जाने के बाद नक्श के चाचा दर्पण भानुशाली ने Bhanushaali Group के सीईओ की कुर्सी संभाली लेकिन वो अपनी कंपनी को संभाल पाने में पूरी तरह से फ़ैल हो गए अब उन्हें डूबते हुए तिनके का सहारा चाहिए था और जब उन्हें पता चला की जितेन भाई के खरीदे वो शेयर्स आज Market में तहलका मचा चुके हैं तब भानुशाली खानदान को नक्श की याद आयी अब आप लोगों को पता चल ही गया होगा की नक्श के अंदर यह पावरफुल Changes क्यों और कैसे आ रहे हैं? जी हाँ नक्श के दोनों हाथ घी में जो हैं और अभी नक्श से कोई मुकाबला भी नहीं कर सकता हैं। नक्श की बात सुनकर उसके चाचा दर्पण एकदम Shocked रह गए थे उन्होंने सोचा नहीं था की नक्श को खेतान Enterprises के बारे में सब कुछ पता होगा वो नक्श को कच्चा लिम्बु समझ रहे थे और नक्श निकला पका हुआ बादाम अब उनके पास नक्श से उलझने के लिए कोई वजह नहीं थी अपने दोनों Guards को इशारा करते हुए उन्होंने नक्श के रास्ते से हटने के लिए कहा और जैसे ही वो दोनों Guards हटे वैसे ही नक्श के कदम उस पूल विला से बाहर की तरफ बढ़ने लगे थे। गोल्डन डोमेन सोसाइटी से बाहर आने के बाद जब नक्श ने अपना phone चेक किया तो उसके Whats App पर उसके एक दोस्त का मैसेज था जिस में लिखा था "अबे तू कहाँ रह गया हैं? आ रहा हैं ना? लेट मत कर।"

आखिर नक्श कहाँ जाने वाला था? नक्श के किस दोस्त की Entry होने वाली है? क्या नक्श आज ज़ावेरी खानदान का Family डिनर Attend नहीं करेगा? अगर नहीं तो उसके बाद अनिका और चित्रा का क्या रिएक्शन होगा? अगर हाँ तो उस डिनर पार्टी में क्या होगा? क्या यशवर्धन नक्श की रेयर डायमंड नेकलेस वाली शर्त को पूरा करेंगे? नक्श की दूसरी शर्त का क्या? क्या होगी नक्श की दूसरी शर्त? क्या नक्श के चाचा नक्श को ऐसे ही सीईओ बनने देंगे? या फिर वो उनकी चाल को समझ नहीं पा रहा हैं? जानने के लिए पढ़े," Insta Empire ओनली ओन Pocket Novel" पर।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels