Episode - 5
सायशा की पॉकेट मनी !
सायशा और हर्ष अभी हॉस्टल के सामने मौजूद थे| दोनों की बाते अब तक जारी थी| सायशा की आंखों में हर्ष को देखकर खुशी की चमक थी| उसने हर्ष का हाथ पकड़ कर खुशी से चहकते हुए कहा, ‘’लेकिन भाई तुमने तो कहा था, तुम 2 महीने बाद इंडिया लौटोगे, फिर अचानक ये big surprise कैसे?’’
हर्ष ने रिप्लाई किया ‘’दरअसल डैड का पैर फ्रैक्चर हो गया और मैंने जैसे ही ये सुना, मैं भागा चला आया|’’
उसकी बात सुनते ही सायशा के चेहरे की स्माइल गायब हो गई और उसकी आंखों की चमक पल भर में हैरानी में बदल गई| उसने हर्ष का हाथ छोड़ दिया और कहा ‘’oh! अब मुझे सारी बातें समझ में आ गई , और मुझे ये भी समझ आ गया है कि तुम यहां मुझसे मिलने नहीं आए हो, बल्कि तुम ये चाहते हो कि मैं तुम्हारे साथ मिस्टर ‘रंजन शर्मा’ को देखने जाऊं, उनकी तबीयत पूछने जाऊं ताकि वो मुझ पर तरस खा सके राइट?’’
जवाब में हर्ष ने गहरी सांस ली और कहा ‘’सायशा वो हमारे dad है और तुम्हें उनके लिए सिंपैथी होनी चाहिए|’’
जवाब में सायशा ने नहीं में सर हिला दिया और कहा ‘’I am sorry’’
हर्ष ने एक फीकी से स्माइल देते हुए अपने पॉकेट में हाथ डाला और कुछ नोट के बंडल निकालें | सायशा उसे सवालिया नजरों से देख रही थी| हर्ष ने उन पैसों को सायशा के हाथ में रखते हुए कहा ‘’ इसे रखो ये तुम्हारी पॉकेट मनी’’ सायशा ने नहीं में सर हिलाया और कहा ‘’मैं ये पैसे नहीं ले सकती क्योंकि इनका कनेक्शन कहीं ना कहीं मिस्टर रंजन शर्मा से है |’’
हर्ष ने उन पैसों को सायशा के हाथ में जबरदस्ती थमाते हुए कहा ‘’ऐसा मत सोचो’’ सायशा ने उन पैसों को हर्ष के हाथों में जबरदस्ती थमा कर अपने दोनों हाथ पीछे कर लिए और उसने कहा ‘’मैं अपनी जरूरतें पूरी कर सकती हूं| तुम्हें पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है |’’
सायेशा की जिद समझते हुए हर्ष ने उन पैसों को वापस रख लिया | सायेशा के सर पर हाथ फेरते हुए बोला ‘’उम्र में मै तुमसे बड़ा हूँ इसलिए तुम्हे अपने बड़े भैया का आर्डर मानना पड़ेगा|’’
सायशा ने जवाब में स्माइल कर दिया और हाथ जोड़कर शरारती लहजे से कहा '' जी बड़े भैया ''
हर्ष ने कहा ‘’कल रात डिनर हम दोनों साथ में करेंगे ओके? कल 9:00 बजे रेडी रहना मैं तुम्हें पिक करने आऊंगा’’
जवाब में सायेशा ने कहा ‘’लेकिन कल मैं नहीं आ सकती मुझे ट्यूशन लेना है|’’
हर्ष ने गहरी सांस ली और कहा ‘’ओके तो हम 10:00 बजे चल सकते हैं मैं तुम्हें पिक कर लूंगा|’’
कुछ सोचकर सायेशा ने कहा ‘’तुम्हे परेशान होने की जरूरत नहीं है मैं ट्यूशन खत्म करके डायरेक्ट पहुंच जाऊंगी| मुझे लोकेशन सेंड कर देना|’’
जवाब में हर्ष ने भी स्माइल कर दिया और उसने सायशा को hug किया और टेक केयर बोल कर वहां से चला गया| अगले दिन दोपहर 2:00 बजे सायशा अपनी क्लासेस खत्म कर अमित को ट्यूशन देने पहुंची| हर दिन की तरह वो आज भी बंगलो के बाहर बने आउटहाउस की ओर जा रही थी, जहां वो अमित को रोज पढ़ाया करती थी| अमित की पढ़ाई में कोई डिस्टर्बेंस ना हो इसलिए ये खूबसूरत सा आउटहाउस बनाया गया था जहां उसकी पढ़ाई से रिलेटेड सारा सामान था| वो अंदर जा ही रही थी तभी आउटहाउस की मेड आउटहाउस से बाहर निकली और उसने सायशा को देख कर कहा ‘’मैडम आज से बाबा आउटहाउस में नहीं पढ़ेंगे, आज से वो आपसे खन्ना पैलेस की स्टडी रूम में क्लास लेंगे|’’
सायशा ने हैरान होकर कहा ‘’लेकिन मैंने तो सुना था कि खन्ना पैलेस में आउटसाइडर्स अलाउड नहीं है, फिर मैं अंदर कैसे जा सकती हूं ?’’
मेड ने स्माइल करते हुए कहा ‘’वो सब हमको नहीं पता मैडम, आप खुद ही बाबा से पूछ लीजिएगा’’
सायशा ने हां में सर हिला दिया और वो आउटहाउस से खन्ना पैलेस की ओर बढ़ने लगी| पैलेस के सामने बड़ा सा गार्डन था वहां plants देखकर समझ में आ रहा था कि गार्डन किसी परफेक्ट gardener के हाथों में है| कलरफुल फ्लॉवर्स उस गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे| खन्ना पैलेस का एंट्रेंस उस गार्डन के बीच से होकर जाता था| सायशा पैलेस के अंदर पहुंची, जो कि बिल्कुल five star होटल की तरह था| वहां बड़े-बड़े सफेद कलर के आलीशान सोफे थे ,लिविंग रूम की सजावट देखकर समझ आ रहा था कि किसी बड़े इंटीरियर डेकोरेटर ने इस काम को अंजाम दिया है | अंदर पहुंचकर सायशा पैलेस के लिविंग रूम को देखती रह गई और उसने खुद से बात करते हुए कहा ‘’सचमुच अब तक मैंने इस पैलेस के बारे में जितना सुना था ये उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत है|’’
वो ये सोच ही रही थी कि तभी उसे पीछे से किसी ने आवाज सुनाई दी ‘’मिस सायशा’’
उस जानी पहचानी आवाज को सुनकर सायशा अपने ख्यालों से बाहर आई| उसने पीछे पलट कर देखा, पीछे और कोई नहीं बल्कि अभय मौजूद था| अभय को देखकर वो हैरान रह गई ,क्योंकि इसके पहले जब भी वो अमित को ट्यूशन पढ़ाने आया करती तब अभय उसे कभी नजर नहीं आया था| वो अभय से पहली बार इंटरव्यू के दौरान मिली थी, और सेकंड टाइम आउटहाउस जाते वक्त उसने अभय को देखा था| लेकिन आज ये पहली बार था कि जब अमित को ट्यूशन पढ़ाने आने के दौरान वो उससे मिली | अभय को देखकर सायशा ने हैरान होकर कहा ‘’तुम यहां?’’
उसके इस अजीब सवाल पर अभय ने उसे सपाट लहजे में कहा ‘’hmm ये मेरा घर है|’’
सायशा चुप हो गई और मन में सोचने लगी ‘’मेरा भी दिमाग खराब है जो मैं इस अभय से उल्टे सीधे क्वेश्चन कर रही हूं| माता रानी हेल्प मी’’
अभय ने सायशा की ओर देखकर कहा ‘’मैं काफी देर से तुम्हारा वेट कर रहा था|’’
सायशा के मुंह से निकल गया “क्या? आप मेरा वेट कर रहे थे, लेकिन क्यों?’’
अभय ने अपनी आइब्रोज़ उंचकाकर कहा ‘’तुम्हारे रहने का सारा बंदोबस्त खन्ना पैलेस में कर दिया गया है |अब से तुम यहीं रहोगी और अमित को ट्यूशन दोगी|’’
ये सुनकर सायशा घबरा गई |उसके चेहरे पर घबराहट और हैरानी के मिले-जुले भाव थे |उसने धीरे से कहा’’क्या? मैं यहां रहूंगी, खन्ना पैलेस में??’’ उसकी आवाज में हैरानी के भाव ज्यादा थे | अभय ने अपने कंधे उचका कर कहा ‘’हां ठीक सुना तुमने’’
सायशा ने कहा ‘’लेकिन क्यों?’’
अभय के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे| उसने रिप्लाई किया ‘’इस साल अमित के बोर्ड एग्जाम है| होम एग्जाम में उसके रिजल्ट अच्छे आए हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि एनुअल एग्जाम में भी वो इसी तरह अच्छे मार्क्स लाएं, इसलिए तुम यहीं रहकर अमित को पढ़ा पाओगी ताकि अमित की परफॉर्मेंस पहले से और ज्यादा अच्छी रहे|’
सायशा ने रिप्लाई किया ’’it's not possible, मैं यहां नहीं रह सकती, I am a student , मैं हॉस्टल में ही रहूंगी| यहां से मेरा कॉलेज दूर है और मेरा हॉस्टल कॉलेज से वाकिंग डिस्टेंस पर है| इसलिए मेरा यहां रहना ठीक नहीं होगा|’’
अभय लिविंग रूम में रखे बड़े से सोफे पर आकर बैठ गया और उसने गहरी सांस लेकर सायशा को देखा | उसकी आंखों में कोई भाव नहीं थे| ये देखकर सायशा मन में सोचने लगी ‘’मैं, इस साइको से जितना दूर रहने की सोचती हूं ये साइको हर बार एक नए प्लान के साथ हाजिर रहता है|’’
अभय ने सपाट लहजे में कहा ‘’बस तुम्हारी यही प्रॉब्लम है ना कि खन्ना पैलेस से तुम्हारा कॉलेज दूर है, तुम उसकी टेंशन मत लो कॉलेज जाने के लिए तुम्हें कोई प्रॉब्लम नहीं होगी|’’
सायशा ने बगैर सोचे समझे हड़बड़ा कर कहा’’ मिस्टर अभय खन्ना एक लड़का और एक लड़की एक छत के नीचे नहीं रह सकते, आप समझते क्यों नहीं है?’’
उसकी बात सुनकर अभय के चेहरे पर तिरछी इस्माइल आ गई और उसने कहा’’ मैं सोच भी नहीं सकता था कि तुम्हारी सोच इतनी घटिया हो सकती है|’’
सायशा चुपचाप उसकी बातें सुन रही थी |
अभय ने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा’’ क्या तुम अमित को पसंद करती हो?’’
जवाब में सायशा ने कहा ‘’मेरी सोच घटिया नहीं है, मैं अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट मेंटेन करना पसंद करती हूं और रही बात अमित को पसंद करने की तो वो मेरा स्टूडेंट है इसलिए मैं उसे पसंद करती हूं|’’
उसकी बात खत्म होते ही अभय अपनी जगह से उठकर सायशा के सामने पहुंचा इस वक्त वो उसके काफी करीब था|अचानक अभय को अपने इतने करीब देखकर सायशा का गला डर की वजह से सूखने लगा | अभय ने उसकी आंखों में आंखें डाल कर कहा ‘’तो क्या तुम मुझे पसंद करती हो hhmm??’’
सायशा ने अपने कदम पीछे की ओर लिए और नहीं में सर हिलाकर कहा ‘’ऐसा कुछ भी नहीं है|’’
उसके इतना कहते ही अभय ने अपने कंधे उचका कर कहा ‘’अगर तुम हम दोनों भाइयों से प्यार नहीं करती हो, तो मुझे नहीं लगता कि तुम्हारे यहां रहने में कोई बुराई है|’’
अभय को सायशा का क्यूट face देखकर फिर एक शरारत सूझी और उसने एक बार फिर गहरी सांस लेकर कहा ‘’और अगर तुम उस रात के बारे में सोच रही हो तो मैं अभी भी तुम्हें कह रहा हूं, उस रात जो हुआ था वो तुमने किया था, तुम मेरे करीब आई थी |’’ये कहते वक्त अभय को सायशा की नादानी पर हंसी आ रही थी लेकिन फिर भी उसने अपनी हंसी कंट्रोल करते हुए अपने चेहरे पर कोई भाव नहीं आने दिए उस वक्त सायशा कुछ सोच रही थी |और अभय की नजरें उस पर ही थी | सायशा ने धीरे से कहा ‘’उस रात तुमने मेरा फायदा उठाया था अगर मैं तुम्हारे करीब आ भी गई थी तो तुमने खुद को क्यों बहकने दिया?’’
अभय ने अपनी आइब्रोज उचका कर अपने होंठ bite करते हुए जवाब दिया ‘’मैं बाकी लड़कों के बारे में नहीं कह सकता ,लेकिन अपने बारे में ये कहना चाहूंगा कि मेरे अंदर कोई सेक्सुअल प्रॉब्लम नहीं है ,इसलिए अगर कोई लड़की खुद मेरे करीब आए तो मैं खुद को कंट्रोल करना नहीं चाहूंगा|’’
अभय की ये बात सुनकर सायशा का चेहरा लाल हो गया| उसे अभय की ये बात सुनकर खुद पर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी |इस वक्त उसे ऐसा लग रहा था कि वो इसी वक्त अभय की नजरों से दूर भाग जाए| अभय सायशा की कंडीशन अच्छी तरह समझ रहा था| उसने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’वैसे मुझे हैरानी होती है कि नमन रायसिंह और हर्षवर्धन शर्मा जैसे यंग लड़कों के कांटेक्ट में रहते हुए भी,तुमने फिजिकल होने के उस रात मुझे चुना hhmmm?’’
अभय के मुंह से नमन और हर्ष का नाम सुनकर सायशा को अभय पर बहुत गुस्सा आया उसने गुस्से से कहा ‘’क्या बकवास कर रहे हो तुम?’’
अभय ने तुरंत रिप्लाई किया ‘’मैं बकवास नहीं कर रहा हूं मैंने तुम्हें कॉलेज कैंपस के बाहर तेज बारिश में नमन के साथ देखा था और कल रात मैंने तुम्हें हर्षवर्धन शर्मा के साथ देखा तुम उसकी करीबी इंजॉय कर रही थी|’’
सायशा की आंखें लाल हो चुकी थी। हमेशा शांत रहने वाली स्वीट से सायशा के चेहरे के भाव बदल चुके थे। इस वक्त वो जंगली बिल्ली की तरह खतरनाक लग रही थी जो की अभय पर किसी भी वक्त अटैक कर सकती थी| उसने गुस्से से कहा ‘’आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं और क्यों सोचते हैं ये मेरी प्रॉब्लम नहीं है और ना ही मैं आपको कोई सफाई देना पसंद करूंगी’’
अभय साइलेंटली उसकी बात सुन रहा था |
उसने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’और वैसे भी आपने मुझे प्रॉमिस किया था कि उस रात हमारे बीच जो कुछ भी हुआ था आप उसे सीक्रेट रखेंगे|’’
अभय ने तुरंत कहा ‘’ये बात अब तक सीक्रेट है इस बात को हम दोनों के अलावा कोई भी नहीं जानता |’’
सायशा की आंखों में आंखें डाल कर अभय ने अपनी आवाज थोड़ी कड़क करते हुए कहा ‘’मिस सायशा, इस घर में मेरे अलावा मेरा छोटा भाई और कुछ सर्वेंट रहते हैं हम घर पर ऐसी बातें कभी डिस्कस नहीं करते, जैसा कि मैंने तुम्हें बताया, मेरे घर पर सर्वेंट भी रहते हैं, उन्हें रहने के लिए जगह देना और अच्छा खाना देना मेरा काम है। ठीक उसी तरह तुम भी खन्ना पैलेस में रहोगी, तुम्हारी सारी जरूरते मैं पूरी करता रहूंगा जिस तरह बाकी लोगों की करता हूं| इसके अलावा तुम्हें एक्स्ट्रा सोचने और बोलने की कोई जरूरत नहीं है|’’
उन दोनों की बातचीत चल ही रही थी कि तभी वहां अमित पहुंच गया | अमित को देखते ही अभय ने एक नजर सायशा पर डाली और अमित से कहा ‘’आज से तुम घर पर ही पढ़ाई करोगे, और तुम्हारी टीचर भी यही खन्ना पैलेस में रहेगी ओके’’ ये बोलकर अभय वहां से चला गया| उसके जाने के बाद सायशा मन में सोचने लगी ‘’मैंने यहां रहने के लिए इस साइको से हां कब कहा’’ फिर अगले पल ही उसे टीना का खयाल आया| उसका ख्याल आते ही सायशा ने खुद से बात करते हुए कहा ‘’उस टीना के साथ रूम शेयर करने से तो अच्छा है , मैं यहां रहु यहां रहते हुए भी मैं अपने लिए रेंट पर room की तलाश कर सकती हूं|’’
रात के १० बज रहे थे|
अमित को पढ़ाने के बाद वो हर्ष से मिलने होटल ड्रीमलैंड पहुंच गई| हर्ष ने उसे लोकेशन व्हाट्सएप कर दी थी| जैसे ही वो वहां पहुंची ,हर्ष पहले से वहां मौजूद था और उसका वेट कर रहा था। सायशा को देखते ही वो अपनी जगह से उठ कर खड़ा हुआ और उसे hug किया। सायशा ने उसे देखकर मसखरे अंदाज में कहा’’ क्या बात है, आज बहन पर कुछ ज्यादा ही प्यार दिखाया जा रहा है|’’
जवाब में उसने स्माइल कर दिया |
हर्ष ने उसका हाथ पकड़ा और वो दोनों वहां रखी chair पर सेटल हो गए | हर्ष ने सायेशा के चेहरे को गौर से देखा और कहा ‘’तुम फिर से ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही हो ना?’’
जवाब में सायशा ने आंखों से हां में इशारा कर दिया| हर्ष ने टेबल पर रखे ग्लास को पानी के jug से फुल करते हुए सायशा से कहा ‘’तुम इतना स्ट्रेस क्यों लेती हो, अगर तुम चाहो तो तुम लग्जरी लाइफ जी सकती हो?’’
ये कहते हुए हर्ष ने पानी का गिलास सायशा को पास कर दिया |उसने एक सांस में पानी का गिलास खत्म कर दिया और कहा ‘’मुझे कोई स्ट्रेस नहीं है मैं अपनी लाइफ से बहुत खुश हूं| अगर देखा जाए तो लाइफ में मुझसे भी ज्यादा परेशान लोग हैं जिनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं होती, मैं उनसे बेहतर हूं|’’
हर्ष ने स्माइल कर दिया और कहा ‘’तुम कभी नहीं सुधरने वाली’’
फिर उसने टॉपिक चेंज करते हुए टेबल पर रखा मेनू कार्ड उसे पास किया और कहा ‘’चलो जल्दी से खाना ऑर्डर करो, मेरे पेट में भूख की वजह से चूहे दौड़ रहे हैं|’’
सायशा ने एक बार फिर मसखरे अंदाज में कहा ‘’और मुझे इतनी भूख लगी है कि मेरे पेट में हाथी दौड़ रहे हैं|’’ ये बोलते हुए वो जोर से हंस पड़ी | हर्ष भी उसके साथ हंसने लगा| सायशा ने खाना ऑर्डर कर दिया और कुछ देर बाद उनका ऑर्डर उनकी टेबल पर आ गया| सायेशा ने जैसे ही खाने की पहली bite खाई उसने खुश होकर हर्ष से कहा ‘’वाओ ये बिरयानी कितनी टेस्टी है|’’
हर्ष ने जवाब में स्माइल कर दिया और उसके मजे लेते हुए बोला ‘’सायशा खाना आराम से खाओ ,तुम्हारा खाना कोई नहीं छीनेगा|’’
हर्ष की बात सुनकर सायशा हंसने लगी|
फिर सायेशा ने कहा ‘’आज तो मैं बहुत सारा खाना खाने वाली हूं|’’
हर्ष ने जवाब दिया ‘’तुम इतना खाना खाती हो लेकिन फिर भी कितनी दुबली पतली हो, अगर आज मां यहां होती तो I am sure तुम इतनी दुबली पतली नहीं होती। वो तुम्हारा इतना ध्यान रखती|’’
अपनी मां का नाम सुनकर सायशा के चेहरे पर उदासी के भाव आ गए |उस भाव को समझकर हर्ष ने तुरंत टॉपिक चेंज करते हुए कहा ‘’आई एम सॉरी मैं तुम्हें sad नहीं करना चाहता था|’’
जवाब में सायशा ने स्माइल कर दिया और कहा ‘’नो इट्स ओके’’
सालों बाद दोनों भाई बहन के बीच हेल्दी कन्वर्सेशन चल रही थी और माहौल भी बहुत अच्छा था| वो दोनों खाना खा ही रहे थे कि तभी एक लड़की वहां पहुंची और वो उन दोनों को घूरती हुई उनकी टेबल के सामने खड़ी हो गई |उस लड़की को देखकर हर्ष के चेहरे का रंग उड़ गया और सायशा का चेहरा गुस्से से भर गया। उसने कड़क आवाज में कहा’’ तुम ??? यहां क्या कर रही हो?’’
‘’आखिर कौन है ये लड़की? उस लड़की को देखकर दोनों हैरान क्यूँ हो गए? जानने के लिए सुनते रही बदतमीज़ दिल सिर्फ़ पॉकेट एफएम पर।