Episode - 3
मिस्टर साइको!
सायशा तब तक उस डायरेक्शन में देखती रही, जब तक अभय उसकी आंखों से ओझल नहीं हो गया| उसके वहां से जाने के बाद सायशा ने खुद से बात करते हुए कहा ‘’बड़ा अजीब आदमी है|’’
रात के 9:00 बज चुके थे|
सायशा अपना ट्यूशन खत्म कर अपने हॉस्टल पहुंची, हालांकि उसे बॉडी पेन अब भी था। लेकिन दवाइयों की वजह से वो पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही थी| वो जैसे ही अपने रूम में पहुंची, उसकी नजर वहां मौजूद टीना पर पड़ी| टीना उसे देखकर सरकास्टिक स्माइल दे रही थी| उसे देखकर सायशा ने अपनी नजरें फेर ली और cupboard से अपने कपड़े निकाल कर shower लेने चली गई | कुछ देर बाद सायशा shower लेकर वॉशरूम से बाहर आई| स्टडी टेबल पर रखी अपनी बुक पढ़ने लगी। उसे अपने कुछ नोट्स भी कंप्लीट करने थे| टीना उसके पास रखी चेयर पर बैठ गई , उसका एक्सप्रेशन काफी अजीब था | सायशा उसे पूरी तरह इग्नोर कर रही थी। वहां बैठकर टीना ने कहा ‘’सायशा’’। सायशा ने गहरी सास लेकर कहा '' टीना प्लीज तुम यहाँ से जाओ।'' ये बोलकर वो अपनी बुक लेकर अपने bed पर आ गयी और बुक पढ़ने लगी| टीना भी उठकर उसके पास आ गयी और बोली ''क्यों जाऊ, मैं यहाँ से? मैंने क्या गलत किया?’’ सायेशा उसकी बेशर्मी से भरी बाते सुनकर हैरान थी। टीना यही नहीं रुकी। उसने आगे कहा, ''नमन उस दिन पार्टी में मेरे साथ था just because he likes me और हम दोनों का रिलेशन बहुत आगे निकल चूका है, तुम उसे खो चुकी हो, क्योकि अब तक तुम उसे वो नहीं दे पायी, जो एक जवान लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से चाहता है| मुझसे उसे वो सब मिल गया जिसकी हसरत उसे तुमसे थी। बस इसलिए आज वो मेरे साथ है | सायेशा उसकी बात सुनकर हैरान हो रही थी |क्योकि टीना का ये रूप उसने पहली बार देखा था| टीना ने आगे कहा ''अब तुम्हे नमन के बारे में नहीं सोचना चाइये, क्युकी अब वो मेरा हो चूका है। ''
सायेशा ने सपाट लहजे में कहा’’तुमने बिल्कुल ठीक कहा,वो मुझसे जो चाहता था मैंने उसे कभी नहीं दिया बिकॉज़ आई एम नॉट ए प्रॉस्टिट्यूट|’’
ये बात सुनकर टीना आंख फाड़ कर उसे देखने लगी| सायेशा ने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’और मैं तुमसे नमन को लेकर बहस नहीं करना चाहती। मैंने तुम्हें नमन भीख में दे दिया। समझ आया तुम्हें? और एक बात, आइंदा मुझसे बात करने की कोशिश मत करना, क्योंकि मुझे तुम्हारे चेहरे से और तुम्हारी आवाज से घिन आती है |’’
ये बोलकर सायशा अपना बुक् पड़ने लगी। टीना नाराज होकर वहां से अपने बेड की ओर चली गई | अगली सुबह 10:00 बजे नॉर्दन यूनिवर्सिटी सायशा अपना लेक्चर खत्म कर कैंटीन की ओर जा रही थी, कि तभी टीना उसके पीछे भागते हुए आयी और सायशा के साथ कदम मिलाकर चलने लगी| आज टीना कुछ परेशान लग रही थी और होती भी क्यों ना, आज पूरी यूनिवर्सिटी में टीना और नमन के अफेयर के चर्चे जो चल रहे थे| कुछ लोग तो यहां तक कह रहे थे कि नमन और सायशा के प्यार को टीना की नजर लग गई| और ये सारी बातें टीना बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी | टीना ने नाराज होकर सायशा से कहा ‘’नमन तुम्हे छोड़कर मेरे साथ है ,इसलिए ’तुमने पूरी यूनिवर्सिटी में मुझे बदनाम करने की साजिश की हैना ??’’
सायशा के चेहरे पर तिरछी स्माइल आ गई |उसने टीना की आंखों में देखा| टीना, सायशा के इस silent war को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी | सायशा पढ़ाई में अच्छी होने के अलावा other activities में भी काफी अच्छी थी और उसकी खूबसूरती की वजह से वो यूनिवर्सिटी के हर लड़के की dreamgirl थी| हर लड़का उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था | इन सब बातो से अनजान बनकर उसने सिर्फ नमन को अपने लिए पसंद किया था| नमन में उसने अपना mr. परफेक्ट देखा था | इसलिए कॉलेज के कुछ लड़के नमन की किस्मत से जलते भी थे, क्योंकि उसके पास सायशा जैसी खूबसूरत गर्लफ्रेंड थी| टीना, सायशा के जवाब का वेट कर रही थी | लेकिन सायशा बगैर जवाब दिए कैंटीन की ओर चली गई और टीना गुस्से में अपनी मुट्ठी बांधकर, अपने दांत पीसते हुए, उसे वहां से जाते देखती रही| सायशा ने कैंटीन से अपने लिए सैंडविच और कॉफी ऑर्डर की |और अपना आर्डर लेकर वो कॉर्नर वाली चेयर पर बैठकर खुद से बात करती हुई बोलि ‘’ अब इस हॉस्टल की हवा मेरे लिए बदल चुकी है ,मेरा इस hostel में रहना ठीक नहीं होगा, किसी अच्छे रेंटल अप्पार्टमेन्ट वाले रूम की तलश करनी चाहिए |’’
फिर खुद ही वो अपने सवालों का जवाब देती हुई बोली ‘’लेकिन रेंट पर अपार्टमेंट मैं कैसे ले सकती हूं? मेरा बजट अलाउ नहीं करेगा|’’
वो अपने खयालों में उलझी हुई थी कि तभी उसका मोबाइल के रिंग ने उसका ध्यान अपनी ओर खींचा | उसने अपने पर्स से अपना फोन निकाला| मोबाइल पर अभय का नाम डिस्प्ले हो रहा था| अभय का नाम डिस्प्ले होते देखकर सायशा को कोई खास खुशी नहीं हुई, लेकिन फिर भी कुछ सोच कर उसने फोन रिसीव किया| उसके फोन रिसीव करते ही दूसरी ओर से अभय की आवाज आई ‘’गुड मॉर्निंग मिस सायशा।’’
अभय को उसने भी अपनी स्वीट सी आवाज में रिप्लाई किया| फिर अभय ने सपाट लहजे में कहा ‘’क्या तुमने नोटिस किया आज मौसम बहुत अच्छा है?’’
उसकी ये अजीब बात सुनकर सायशा ने भी हामी भर दी| इसके अलावा वो बेचारी कर भी क्या सकती थी?
अभय ने कहा ‘’कल तुमने प्रॉमिस किया था कि तुम मेरी कार और टॉवल क्लीन करके दोगी, तुम्हें अपना प्रॉमिस याद है ना?’’
ये बात सुनकर सायशा का हैरानी से मुंह खुल गया और उसने कहा ‘’व्हाट???’’
अभय ने उसी अंदाज में जवाब दिया ‘’दोपहर 1:00 बजे घर आकर मेरी कार और टावेल साफ कर देना और हां इस बात का ध्यान रखना की मुझे पंचुअलिटी पसंद है| ‘’
ये बोलकर उसने बगैर सायशा का रिप्लाई सुने फोन कट कर दिया| फोन कट होने के बाद सायशा ने खुद से बात करते हुए कहा ‘’क्या सीरियसली ये मुझे अपनी कार धोने के लिए कह रहा है, क्या करूं मैं?’’
फिर कुछ सोचकर उसने खुद से कहा ‘’वैसे मैंने इसे प्रॉमिस तो किया था कि मैं इसकी कार वॉश कर दूंगी, मैंने ये नहीं सोचा था |कि ये मेरी बातों को इतना सीरियसली ले लेगा, |’’
ये बोलकर वो अपने सर पर धीरे से टपली मारती हुई बोली’’ तुझे भी क्या जरूरत थी इस साइको के साथ फॉर्मेलिटी करने की, अब भुगत, हे माता रानी!! तुमने मुझे कहां फंसा दिया|’’?
दोपहर 1२:00 बजे
सायशा कॉलेज खत्म होने के बाद सीधे खन्ना पैलेस पहुंची | वो जैसे ही उसके बंगलो के गार्डन एरिया के पास पहुंची, देवा ने उसके पास आकर कहा ‘’गुड आफ्टरनून मैडम’’। सायशा ने भी उसे रिप्लाई दीया |देवा ने रिस्पेक्टफुल वर्ड्स में कहा ‘’गाड़ी पार्किंग में खड़ी है आप मेरे साथ आइए ।’’ ये बोलकर देवा बंगलो के पिछले हिस्से की ओर चला गया| जहां बड़ा सा underground गैराज था और वहां 8 , 10 महंगी cars और बाइक park थी| वहां पहुंच कर सायशा ने सारी गाड़ियों पर नजर डालते हुए देवा से कहा ‘’इतनी सारी गाड़ियां किसकी है?’’
देवा ने स्माइल करते हुए रिप्लाई किया ‘’अभय सर की है उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है इसलिए जब भी शोरूम में कोई new कार आती है तो वो सबसे पहले sir के गैराज की शोभा बढ़ाती है|’’
सायशा ने कहा ‘’ hmm आई अंडरस्टैंड’’। देवा सायशा को लेकर बीएमडब्ल्यू कार के पास पहुंचा| फिर उसने बड़े तहजीब से कहा ‘’मैडम क्या आपके पास कार का लाइसेंस है?’’
सायशा ने हां में सर हिला दिया |
देवा ने उसे car की चाबी दी और कहा ‘’आप ये कार की चाबियां रखें और गाड़ी क्लीन कर दीजिए और हां ध्यान रखिएगा। ये अभय सर की सबसे फेवरेट गाड़ी है| चलता हूं|’’
ये बोलकर देवा वहां से चला गया |
उसके वहां से जाने के बाद सायशा ने गुस्से से कार की तरफ देखा | सायशा के पास ड्राइविंग लाइसेंस तो था, लेकिन लाइसेंस होने में और कार ड्राइव करने में काफी डिफरेंस होता है ,और आज ये डिफरेंस सायशा फील कर पा रही थी क्योंकि ड्राइविंग में उसका हाथ काफी तंग था | कार देखकर सायशा के सर में दर्द होने लगा| उसने गाड़ी अनलॉक की और ड्राइविंग सीट पर बैठ गई| ड्राइविंग सीट पर बैठ कर उसने चाबियां गाड़ी के स्टेरिंग लॉक में लगाई| जिससे गाड़ी एक तेज आवाज कर स्टार्ट हुई और अपने आप बंद हो गई| गाड़ी की starting साउंड सुनकर सायशा जोर से घबरा गई और वो नॉर्मल हो पाती थी तभी गाड़ी की पिछली सीट से अभय बाहर निकल आया| वो पहले से वहां मौजूद था |लेकिन ड्राइविंग सीट पर बैठते वक्त सायशा ने उस पर नहीं ध्यान नहीं दिया था| अचानक उस समय अभय को सामने देखकर सायशा का दिल डर के मारे और जोर से धड़कने लगा | उसे देखकर सायेशा ने कहा '' तुम यहाँ क्या कर रहे हो ?
''अभय का जवाब आया '' ये मेरी गाड़ी है और मुझे नहीं लगता की इसमें मुझे तुम्हारी परमिशन की जरुरत है ''सायेशा चुप थी”। अभय ने कड़क आवाज में कहा ‘’क्या तुम्हें कार ड्राइविंग नहीं आती है?’’
सायेशा ने हड़बड़ा कर हकलाते हुए कहा ‘’तु.. त तुम्हें कैसे पता ?’’
अभय ने गुस्से से रिप्लाई किया’’ क्योंकि बिना क्लच पर पैर रखे, गाड़ी start करने की हिम्मत , तुम्हारी तरह कोई बेवकूफ हीं कर सकता है |’’
सायेशा ने अपनी नजरें नीचे कर ली |
अभय ने अपना हाथ आगे बढ़ाकर सायशा से कहा ‘’गाड़ी की चाबी तुम मुझे दो’’
सायशा ने हा में सर हिला दिया और चाबी अभय के हाथ में सौंप दी| अभय ने सपाट लहजे में कहा’’ तुम गाड़ी में बैठो गाड़ी मैं ड्राइव कर लूंगा|’’
सायशा बगैर कुछ कहे गाड़ी से बाहर आ गई और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठने लगी | ड्राइविंग सीट पर मौजूद अभय ने सायशा को घूर कर देखा और गहरी सांस लेकर कहा ‘’मैं तुम्हारा ड्राइवर नहीं हूं|’’
सायशा ने सॉरी कहा और अभय के पास वाली सीट पर सेटल हो गई | अभय ने car स्टार्टकिया और उसे लेकर वो पार्किंग से बहार की ओर आ गया कुछ देर में उनकी कार पैलेस से बहार निकलकर मुंबई की सड़को पर दौड़ने लगी | सायशा ने धीरे से कहा ‘’आई एम सॉरी मैं अपना वादा पूरा न कर सकी। ‘’
जवाब में अभय ने कहा ‘’मुझे तुम्हारा सॉरी नहीं चाहिए ,क्योंकि तुमने मेरा आज का टाइम वेस्ट किया, इसलिए मैं तुम्हें माफ नहीं कर सकता |’’
सायशा सवालिया नजरों से उसकी ओर देखने लगी | अभय ने कहा ‘’मैं तुम्हें तुम्हारी गलती सुधारने का एक मौका देना चाहूंगा|’’ उसकी ये बात सुनकर सायशा गौर से उसे देखने लगी | अभय ने कहा ‘’आज लंच तुम मेरे साथ करोगी|’’ ये बात सुनकर सायशा हैरान होकर बोली’’ व्हाट?’’ अभय ने हां में सर हिला दिया। कुछ सोचकर सायेशा ने कहा ‘’लेकिन मेरा इस तरह आपके साथ अकेले लंच करने जाना ठीक नहीं होगा। अगर किसी ने देख लिया तो हमारे बारे में गलत सोचेगा |’’
अभय ने बीच में ही उसकी बात काटते हुए कहा ‘’क्या तुम्हें पता है तुमने कल मेरी गाड़ी गंदी की थी, उसकी सर्विसिंग का प्राइस 50000 है और तुमने मेरा ब्रांडेड टॉवल भी खराब किया था उसकी कीमत फिफ्टीन थाउजेंड है तो टोटल तुम मुझे 65000 pay करो|’’
ये बात सुनकर सायशा परेशान हो गई और उसने परेशान होकर कहा ‘’इतने पैसे मैं आपको कैसे दे पाऊंगी, मैं स्टूडेंट हूं और ट्यूशन पढ़ाकर अपनी कॉलेज फीस अरेंज कर पाती हूं|’’
अभय के चेहरे पर तिरछी स्माइल आ गई और उसने अपनी आइब्रोज उचका कर कहा ‘’अगर तुम मुझे इतना पैसा वापस नहीं कर सकती तो मेरे साथ तुम्हें लंच पर चलना ही होगा। या तो मेरे साथ लंच करो या तो मेरे पैसे वापस करो|’’
सायशा ने गहरी सांस लेकर अपनी आवाज सख्त करते हुए कहा ‘’आप मेरा फ़ायदा उठा रहे हैं ना?’’
अभय ने रिप्लाई किया ‘’कल हॉस्पिटल में तुमने ही मुझे सिखाया एडवांटेज लेना याद आया’’ सायशा ने अपनी नजरें दूसरी ओर कर ली | फिर उसने धीरे से रिप्लाई किया ‘’मैं आपके साथ लंच पर चलने को तैयार हूँ।|’’ अभय ने फिर हा में सर हिला दिया।| सायशा की नजर गाड़ी ड्राइव कर रहे अभय पर पड़ी। अभय अपने होठों को कोने से bite करते हुए सरकास्टिक स्माइल दे रहा था | सायशा बड़े गौर से अभय को देख रही थी| तभी अभय की नजर उस पर पड़ी और उसने सपाट लहजे में कहा ‘’’क्या तुम्हें म्यूजिक पसंद है? मैं म्यूजिक ऑन कर देता हूं|’’
सायशा ने तुरंत रिप्लाई किया ‘’नहीं इसकी कोई जरूरत नहीं है|’’
अभय बगैर कुछ कहे गाड़ी ड्राइव करने लगा | सायशा उसे बड़े गौर से देखे जा रही थी | इस बीच अभय ने गाड़ी ड्राइव करते हुए कहा ‘’मुझे लगता है ,मेरे साथ रात गुजारने के बाद कहीं तुम मेरे प्यार में तो नहीं पड़ गई?’’
अचानक अभय की ये बात सुनकर सायशा घबरा गई और उसने रिप्लाई दिया ‘’नहीं.. नहीं ऐसी कोई बात नहीं है|’’
जवाब में अभय ने सख्त लहजे में कहां ‘’तुम कभी मुझसे प्यार करना भी मत, वरना बहुत पछताओगी तुम।‘’
सायशा अपनी आइब्रोज सिकोड़ कर उसे देखने लगी | कुछ देर बाद अभय ने अपनी कार एक बड़े होटल के सामने रोक दी | और उसने सायशा की ओर देखकर कहा ‘’गाड़ी की पिछली सीट पर कुछ कपड़े रखे हैं तुम यहीं गाड़ी में चेंज कर लो, मैं बाहर तुम्हारा वेट कर रहा हूं|’’
सायशा उससे कुछ कहना चाहती थी, इसके पहले ही अभय ने उसके सवालों को समझते हुए जवाब दिया ‘’टेंशन मत लो गाड़ी के glass में dark फिल्म लगी हुई है बाहर से तुम्हें कोई नहीं देख पाएगा don’t worry’’। ये बोलकर अभय अपनी गाड़ी से बाहर निकल गया और गाड़ी के door से टिककर सिगरेट की लम्बी-लम्बी कश लेने लगा। कुछ देर बाद सायशा चेंज कर गाड़ी से बाहर निकल आई | उस वक्त सायेशा ने ब्लैक कलर की फ्रॉक पहन रखी थी जिसकी लम्बाई उसके घुटनों के थोड़ी ऊपर थी उसके टोंड लेग्स उसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। उसने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं किया था बिना मेकअप के भी उसकी चमकदार स्किन बेहद खूबसूरत लग रही थी| उसके बाहर आते ही अभय ने उसे सर से लेकर पांव तक गौर से देखा। फिर उसने सपाट लहजे में कहा ‘’अच्छे कपड़ों में खूबसूरत लगती हो|’’
सायशा कुछ रिप्लाई दे पाती उसके पहले ही अभय ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपनी ओर खींचा | अचानक अभय के ऐसा करने से सायशा उसके बहुत करीब आ गई थी| उस वक्त उन दोनों के होंठ एक दूसरे के काफी नजदीक थे। सायशा ने धीरे से खुद को अभय से दूर किया और अभय ने भी उसके कंधे को अपने लेफ्ट हैंड से कवर कर लिया| एक दूसरे की बाहों में बाहें थामे वो दोनों होटल के अंदर एंटर हुए | अभय ने धीरे से कहा ‘’आज तुम्हें सिर्फ खाना है ,और स्माइल करते रहना है। इसके अलावा तुम्हें कोई बकवास नहीं करनी। समझ आया तुम्हें?’’ सायशा ने धीरे से हां में सर हिला दिया| वो दोनों जैसे ही होटल के अंदर पहुंचे food counter पर पहुंचे , अभय ने धीरे से कहा ‘’तुम्हारे चेहरे पर 12:00 क्यों बजे हैं? मैंने कहा ना स्माइल करती रहो, ऐसा लगना चाहिए तुम मेरे साथ बहुत खुश हो|’’
ये बोलकर अभय ने फेक स्माइल देकर सायशा की ओर देखा| सायशा के फेस पर भी क्यूट सी स्माइल थी | अभय ,सायशा का हाथ थामे कॉर्नर टेबल पर पहुंचा| जहां पहले से एक खूबसूरत लड़की मौजूद थी| उसे देखकर लग रहा था कि वो लड़की उनके आने का ही वेट कर रही थी| देखने में वो बेहद खूबसूरत थी| आखिर कौन थी वो लड़की? अभय के साथ उसका क्या रिश्ता था? उस लड़की के होते हुए भी अभय सायशा को अपने साथ लंच पर क्यूँ ले आया? ये जानने के लिए सुनते रह,,,,only on pocket fm.