Episode - 4
इनडाइरेक्ट किस !
अभय और सायशा को देखते ही वो लड़की अपनी जगह से उठ कर खड़ी हो गई| उस की नजरें सायशा पर थी| अभय ने सायशा को अभी तक अपने शरीर के बिलकुल क़रीब रखा था| खुद को संभालते हुए उस लड़की ने अभय को ‘’hello’’ कहा और सायशा की ओर देखकर उसने एक हल्की सी स्माइल भी दी। अभय ने सायशा पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए कहा ‘’सायशा इनसे मिलो, ये पल्लवी है, और पल्लवी ये सायशा है|’’
पल्लवी ने एक बार फिर सायशा को देखा और हेलो कहा | अभय ने सायशा के लिए चेयर पीछे कि और खुद भी उसके पास वाली चेयर पर बैठ गया| पल्लवी उन दोनों के ठीक सामने बैठी थी| पल्लवी ने स्माइल करते हुए अभय को देखा और कहा ‘’तुम्हें आने में लेट हो रहा था इसलिए मैंने तुम्हारी पसंद का खाना ऑर्डर कर दिया है| मुझे सायशा की चॉइस नहीं पता, बेहतर होगा सायशा तुम अपनी चॉइस से कुछ ऑर्डर कर लो|’’
ये बोलकर पल्लवी ने मैंन्यू बुक सायशा की ओर पास कर दिया | सायशा कुछ कह पाती ,इसके पहले ही अभय बोल पड़ा’’ दरअसल पल्लवी इसे भी वही खाना पसंद है ,जो मुझे है, हम दोनों की चॉइस बिल्कुल सेम है|’’ ये बोल कर उसने स्माइल करते हुए सायेशा को देख कर कहा '' मैंने ठीक कहा न ?'' सायशा ने भी हां में सर हिला दिया | ये देखकर पल्लवी के चेहरे पर सरकास्टिक smile आ गई, पर उसने कोई रिप्लाई नहीं किया | सायेशा को देखकर, पल्लवी ने बातचीत शुरू करते हुए कहा ‘’ तुम क्या करती हो?’’
अभय ने सायेशा के कंधे पर हाथ रखा और पल्लवी को रिप्लाई दिया ‘’ये मेरे छोटे भाई अमित की tutor हैं उसे ट्यूशन देती हैं|’’
पल्लवी ने अपनी आइब्रोज उचका कर कहा ‘’ohh that’s great, इसका मतलब ये टीचर है राइट?’’
सायेशा ने स्माइल करते हुए ‘’yes’’ कहा| पल्लवी सायशा को स्माइल करते हुए बड़े गौर से देख रही थी| सायशा के करीब बैठे अभय ने धीरे से उसके और करीब आकर कहा ‘’रेडी हो जाओ ये एक और सवाल करने वाली है|’’
तब तक पल्लवी ने कहा ‘’ तुम दोनों को मिले कितना वक्त हो गया?’’
पल्लवी के इतना कहते ही सायशा और अभय दोनों का एक वक्त पर अलग अलग जवाब आया| सायशा ने कहा ‘’तीन दिन”
अभय ने कहा ‘’8 months”
फिर अभय ने अपनी आंखें बड़ी करते हुए सायशा को देखा और पल्लवी से बात संभालते हुए कहा ‘’सायशा को मज़ाक़ करने की आदत है, I am telling हमें 8 months हो गए हैं|’’
जवाब में सायशा ने भी हंसते हुए कहा ‘’yes he is right’’
पल्लवी ने उनकी बात सुन कर मुस्कुरा दिया। उनकी बातचीत के दौरान वेटर खाने की ट्रे लेकर वहां पंहुचा| उसे देखकर पल्ल्वी ने कहा ''हम सर्व कर लेंगे। ''ओके मैडम” बोलकर वेटर वहाँ से चला गया। पल्लवी ने बहुत तरीके से अभय और सायशा की प्लेट में खाना serve किया| इस दौरान पल्लवी, सायशा के साथ बहुत अच्छे से पेश आ रही थी| खाने के दौरान सायशा हल्की नजर से पल्लवी की ओर देख रही थी| लेकिन पल्लवी का पूरा ध्यान खाने पर था, और बीच-बीच में क्यूट सी स्माइल देकर वो सायशा को भी देख रही थी| पल्लवी ने अभय की ओर देखकर कहा ‘’तुमने मुझे lunch treat दी है, आई होप तुम्हारा काम डिस्टर्ब नहीं हुआ होगा|’’
जवाब में अभय ने नहीं में सर हिला दिया और कहा ‘’तुम्हें पता है मेरा मैनेजमेंट काफी अच्छा है|’’
फिर उसने सायशा की ओर देखा और कुछ सोचकर पल्लवी से कहा ‘’उम्मीद करता हूं तुम्हें सायशा अच्छी लगी होगी|’’ जवाब में पल्लवी ने क्यूट सी स्माइल दी लेकिन पल्लवी की आंखों में सायशा के लिए कोई फीलिंग नजर नहीं आ रही थी| उसने जल्दी टॉपिक चेंज कर दिया | इस दौरान अभय बीच बीच में, सायेशा को अपनी झूठी चमच्च से खाना भी खिला रहा था और उसी चमच्च से खुद भी खा रहा था। ये देख पल्लवी ने अपनी नजर फेर ली| सायेशा मन में सोचने लगी ''ये अपनी झूठी चमचसे से मुझे खिला रहा है और खुद भी खा रहा है। कही ये indirectly kiss तो नही करना चाहता?''
फिर खुद ही उसने अपने सर पर हथेली से मारकर कहा ''ये मैं क्या सोच रही हूँ? ''
कुछ देर बाद वो तीनों खाना खाकर होटल से बाहर निकले | इस दौरान भी अभय ने सायशा का हाथ इस तरह पकड़ रखा था जैसे कोई छोटा बच्चा अपना फेवरेट टॉय पकड़ कर रखता है | हालांकि वो ये सब पल्लवी को दिखाने के लिए कर रहा था | अभय ने पल्लवी की ओर देखकर कहा ‘’नाइस टू मीट यू, मुझे लगता है अब हमें निकलना चाहिए|’’ ये बोलकर अभय ने प्यार भरी नजर सायेशा पर डाली| पल्लवी अपने होठों को bite कर रही थी। उसे देखकर ये साफ़ समझ आ रहा था कि इस वक्त वो कुछ सोच रही है और ये बात अभय अच्छी तरह समझ चुका था| अभय ने बाय बोल कर जैसे ही सायशा के साथ अपना एक कदम आगे बढ़ाया| पल्लवी सायशा से बोल पड़ी ‘’सायशा इफ यू डोंट माइंड, मैं अभय से अकेले में कुछ बात करना चाहती हूं|’’
जवाब में सायशा ने अभय की ओर देखा|
फिर पल्लवी से कहा ‘’ओके आप बात कीजिए मुझे वैसे भी एक इंपॉर्टेंट कॉल करना है excuse me’’ ये बोलकर सायशा उनसे कुछ कदम की दूरी पर चली गई और फोन पर बिजी हो गई| उसके जाते ही पल्लवी ने अभय की ओर देखकर कहा ‘’तुम ये क्या कर रहे हो?’’
अभय ने अपने कंधे उचका कर कहा ‘मैं कुछ समझा नहीं’’
पल्लवी ने अपनी आंखें खोल नज़रें घुमाई और अभय की ओर देखकर उसने कहा ‘’मुझे पता है तुम सायशा को , इसलिए लेकर आए हो ना ताकि मैं jealous feel करूं?’’
जवाब में अभय ने कहा ‘’तुम क्या सोचती हो मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता|’’
पल्ल्वी ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा '' मैं जानती हूँ वो तुम्हारी पसंद नहीं हो सकती। ''
अभय ने उससे अपना हाथ झटक कर छुड़ा लिया और कहा ''ये तुम्हारी प्रॉब्लम नहीं है। ''
अभय की बात सुनकर पल्लवी की खूबसूरत आंखें नम हो गई और उसने कुछ नहीं कहा | अभय ने सपाट लहजे में कहा ‘’सायशा मेरा वेट कर रही होगी बाय’’ ये बोलकर अभय ,पल्ल्वी से दूर सायेशा के करीब गया और उसकी कलाई पकड़कर वहां से पार्किंग की ओर चला गया | और पल्लवी एक जगह खड़े होकर बूत बनी उन्हें जाते देखती रही| उधर अभय गाड़ी ड्राइव कर रहा था और सायशा उसे देखकर स्माइल कर रही थी| अभय ने अपने अंदाज में कहा ‘’तुम्हें किस बात पर हंसी आ रही है?’’
जवाब में सायशा ने कहा ‘’तुम पल्लवी को अब भी प्यार करते हो ना?’’
सायशा की बात सुनकर अभय ने एक नजर सायेशा पर डाली, फिर उसने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’और तुम मुझे यहां उसे jealous फील करवाने के लिए लेकर आए थे राइट?’’ ये कहते वक्त सायशा की आंखों में छोटे बच्चों की तरह चमक थी और उसके चेहरे पर मासूमियत भरी शरारत थी | अभय ने जवाब दिया ‘’क्या बकवास कर रही हो तुम, तुम्हारे दिमाग में हर वक्त सिर्फ बकवास ही सूझता है क्या? इडियट’’ ये बोलकर अभय गाड़ी ड्राइव करने लगा | लेकिन सायशा कहां चुप रहने वाली थी, उसने अपने हाथ बांध लिए और अभय को देख कर बोली ‘’वैसे पल्लवी तुम्हारी पर्सनालिटी को मैच करती है, आई मीन शी इज ब्यूटीफुल, शी इज परफेक्ट फॉर यू ‘’
अभय ने घूर कर उसकी ओर देखा और कहां ‘’तुम्हें ऐसे दौरे हर वक्त पढ़ते हैं या और कभी कभार तुम पागलपन वाली बातें करती हो? शांत नहीं रह सकती?’’
सायशा ने क्यूट सा फेस बनाया और चुपचाप बैठ गई | कुछ देर बाद अभय ने गाड़ी अपने गेराज में ले जाकर खड़ी कर दी| सायशा गाड़ी से बाहर निकली और उसने अभय की ओर देखकर स्माइल करते हुए कहा ‘’थैंक यू मिस्टर खन्ना, फॉर टेस्टी फूड’’
अभय ने अपनी आइब्रो उचका कर कहा ‘’एक्सक्यूज मी’’
सायशा का जवाब आया ‘’अब मैं चलती हूं गुड बाय’’
अभय ने उसकी ओर देखा और अपने होठों को बीते करते हुए कहा ‘’मैडम मेरी गाड़ी और मेरा टॉवल कौन क्लीन करेगा?’’
सायशा हैरान होकर उसकी ओर देखने लगी |
अभय ने रिप्लाई किया ‘’जल्दी अपने काम पर लग जाओ’’ ये बोलकर अभय गैराज में बने छोटे से glass केबिन में चला गया| उसके जाने के बाद सायशा ने खुद से बात करते हुए कहा ‘’साइको कहीं का’’ ये बड़बड़ करती हुई हो गाड़ी क्लीन करने लगी| इस वक्त सायशा को अभय के अंदर एक खडूस जमींदार नजर आ रहा था और खुद को वो जमींदार द्वारा सताई हुई जनता की तरफ फील कर रही थी| गाड़ी क्लीन करते वक्त सायशा बीच-बीच में अभय को देख रही थी, अभय की नजरें उस पर ही टिकी हुई थी|वो हमेशा की तरह सिगरेट का कश ले रहा था| कुछ देर बाद सायशा ने गाड़ी क्लीन कर दी| उसने हाथ हिलाकर अभय को इशारा किया अभय केबिन से बहार निकल कर आया और अपनी गाड़ी के पास पहुंचा और उसने बड़े गौर से गाड़ी का मुआयना किया |अच्छी तरह से मुआयना करने के बाद अभय ने सायशा की ओर देखकर कहा ‘’वेरी गुड’’
सायशा ने धीरे से कहा ‘’अंधेरा हो चुका है अब मुझे चलना चाहिए|’’
अभय ने सपाट लहजे में कहा ‘’मैं तुम्हें ड्रॉप कर देता हूं|’’
सायशा ने तुरंत अपनी आंखें बड़ी कर ली और रिप्लाई किया ‘’नहीं इसकी कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं दोबारा आपकी गाड़ी साफ करने के मूड में नहीं हूं| मैं बस से चली जाऊंगी बाय|’’ ये बोलकर सायशा लगभग दौड़ती हुई गैराज से बाहर निकल गई |एक बार भी उसने पीछे पलट कर नहीं देखा| उसके जाने के बाद अभय के चेहरे पर तिरछी स्माइल आ गई और उसने कहा ‘’stupid girl’’ तभी अभय को अपनी गाड़ी के अंदर से अननोन मोबाइल रिंगटोन सुनाई दी| मोबाइल की आवाज सुनकर उसने गाड़ी का डोर ओपन किया ,उसने देखा सायशा अपना हैंड पर्स गाड़ी की फ्रंट सीट पर भूल कर चली गई है| ये देखकर अभय ने गहरी सांस ली और कहा ‘’कितनी लापरवाह लड़की है ये’’, बड़बड़ करता हुए अभय ने पर्स गाड़ी से निकालकर सायेशा का फ़ोन अटेंड किया | फ़ोन नमन का था। अभय ने जैसे ही फ़ोन recieve किया | नमन सायशा के फ़ोन पर गैर मर्द की आवाज सुनकर हैरान हो गया| अभय ने उसे रिप्लाई दिया ''सायशा अपना पर्स भूल गयी है। '' फिर अभय से उसने पूछा “आप कौन''
अभय ने सपाट लहजे में जवाब दिया ''अभय खन्ना ''
और उधर
सायशा पैदल ही बस स्टैंड पहुंच गई| वहां पहुंचकर उसे अपने purse का ख्याल आया| वो बहुत थक चुकी थी| अब उसमें इतनी भी हिम्मत नहीं बची थी कि वो पैदल चलकर अभय के घर वापस जाए| उसे रोना आ रहा था| रात के 10:00 बज चुके थे, अंधेरा होने की वजह से उसे घबराहट भी हो रही थी | तभी उसकी बस उसके सामने आकर रुकी और सारे पैसेंजर बस में चढ़ गए | horn देते हुए बस आगे बढ़ गई| सायशा के बस का कार्ड भी उसके purse में रह गया था इसलिए वो बस में नहीं जा सकती थी | उसे अब रोना आ रहा था कि तभी उसके ठीक सामने एक गाड़ी आकर रुकी| सायशा बेंच पर हताश होकर बैठी हुई थी| उसने बेबस आंखों से गाड़ी की ओर देखा| गाड़ी में और कोई नहीं था, बल्कि car के बाहर अभय उसके purse के साथ मौजूद था| अपना purse देखकर सायशा छोटे बच्चों की तरह चहक कर उठ कर खड़ी हुई और अभय से उसने अपना purse ले लिया | अभय ने उसकी ओर देखकर कहा ‘’चलो मैं तुम्हें हॉस्टल drop कर देता हूं|’’
जवाब में सायशा ने कहा ‘’नो थैंक्स इसकी जरूरत नहीं है मैं खुद चली जाऊंगी|’’
सायशा की आवाज में उसकी नाराजगी झलक रही थी | अभय ने सीरियस होकर कहां ‘’रात के 10:00 बज रहे हैं और ठंड का समय है मुझे नहीं लगता अब यहां से तुम्हें कोई बस या ऑटो रिक्शा मिलेगी, choice is yours’’
ये बोलकर अभय अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और सायशा वहीं खड़ी उसकी गाड़ी की ओर देखती रही| अभय ने गाड़ी स्टार्ट की और सायशा के सामने गाड़ी लाकर खड़ी कर दी| सायशा बगैर कुछ कहे गाड़ी के अंदर बैठ गई| उसके बैठते ही गाड़ी मुंबई की सड़कों पर भागने लगी| रास्ते में अभय ने सायशा से कहा ‘’नमन का फोन आया था|’’
ये बात सुनकर सायशा ने अपनी आंखें हैरानी से बड़ी करते हुए कहा ‘’व्हाट? इसका मतलब तुमने मेरा कॉल attend किया?’’
अभय ने रिप्लाई किया ‘’hmmm लगता है तुम दोनों के बीच झगड़ा हुआ है|’’
उसकी बात सुनकर सायशा थोड़ा नाराज होकर बोली ‘’इसका मतलब तुमने नमन से बात की’’
अभय का जवाब आया ‘’मुझे लगा कोई इंपॉर्टेंट call होगा इसलिए मैंने फोन रिसीव कर लिया|’’
सायशा ने नाराज होकर कहा ‘’किसी का फोन इस्तेमाल करना अच्छी बात नहीं है|’’
अभय ने इसका कोई जवाब नहीं दिया|
कुछ सोचकर अभय ने कहा ‘’क्या नमन तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?’’
सायशा ने उसे रिप्लाई किया ‘’मुझे नहीं लगता मुझे आपको ये बताना चाहिए’’ जवाब में अभय के चेहरे पर तिरछे स्माइल आ गई| वो लोग नॉर्दन यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर पहुंच चुके थे | अभय ने सायशा के हॉस्टल के सामने गाड़ी रोक दी| सायशा बगैर कुछ कहे गाड़ी से उतर गई और मन में सोचने लगी’’ आई होप ये मीटिंग अभय के साथ मेरी लास्ट मीटिंग हो’’
अभय ने अपनी गाड़ी स्टार्ट की और वहां से निकल गया | तभी सायशा की नजर हॉस्टल के बाहर खड़े एक नौजवान पर पड़ी जो की एक लंबी सी मर्सिटीज़ car के डोर से टिक्कर हाथ बांधे हुए सायशा को ही देख रहा था | उसे देखकर सायशा के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ गई और वो भागकर उस नौजवान के गले लग गई| सायशा ने उस नौजवान की ओर देखकर कहा ‘’मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि मैं तुम्हें अपने सामने देख रही हूं|’’
जवाब में उसने उसके माथे पर किस किया और कहा ‘’अब यकीन आया?’’
सायशा ने छोटे बच्चों की तरह हां में सर हिला दिया | उस नौजवान ने सायशा को सवालिया नजरों से देखा और कहा ‘’तुम अभय खन्ना के साथ यहां आई थी?
जवाब में सायशा ने इस्माइल किया और कहा ‘’हर्ष तुम बिल्कुल भी नहीं बदले’’
हर्ष ने जवाब में कहा ‘’इस अभय खन्ना से तुम जितना दूर रहोगी उतना अच्छा होगा’’
जवाब में सायशा ने इस्माइल किया और कहा ‘’मैं कोई बेवकूफ नहीं हूं, मुझे पता है कौन कैसा है?’’
फिर कुछ सोचकर उसने रिप्लाई किया ‘’दरअसल मैं उसके छोटे भाई को ट्यूशन देती हूं’’ यह बात सुनकर हर्ष ने अपने आइब्रोज़ सिकोड़ कर कहा ‘’लास्ट मंथ मैंने तुम्हें अपना card दिया था ना, इसका मतलब तुमने उसे एक बार भी यूज़ नहीं किया’’
जवाब में सायशा ने कहा ‘’तुम्हें पता है मैं अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हूं, किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती |’’
जवाब में हर्ष ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा ‘’यह तुम कैसी बातें कर रही हो? क्या तुम्हारा मुझ पर कोई हक नहीं है? बस मैं हमेशा तुम्हें खुश देखना चाहता हूं, स्माइल करते देखना चाहता हूं| आई लव यू |’’
यह बोलकर उसने सयषा को अपनी बाहों में भर लिया| सायशा भी उसके कंधे पर अपने सर रख कर बोली ‘’आई लव यू टू, आई लव यू थ्री आई लव यू 4, आई लव यू बहुत सारा ‘’
उसकि बात सुनकर हर्ष जोर जोर से हंसने लगा और सायशा भी जोर से हंस पड़ी| दोस्तों आखिर यह हर्ष कौन था, क्या हर्ष के आने से हमारी कहानी कोई नया मोड़ लेने वाली है? जानने के लिए सुनते रहिए, बद्तमीज़ दिल सिर्फ पॉकेट एफएम पर|