Chapter 1 / 740

Dangerous Dil | डेंजरस दिल | Author-Neha Tiwari

Chapter 1

Dangerous Dil | डेंजरस दिल | Author-Neha Tiwari ·Neha Tiwari

Episode No - 1

वो रात !

रात के 11:00 बज रहे थे | दिसंबर की कपकपा देने वाली कोहरे वाली ठंड में , मुंबई के मरीन ड्राइव बीच पर, सायशा भारी कदमों से beach से मेन रोड की ओर आ रही थी| वैसे तो ये जगह उसके लिए जानी पहचानी थी, अक्सर वो यहां आया करती थी, लेकिन आज कुछ कदम के फासले उसे बहुत लंबे महसूस हो रहे थे | बार-बार उसकी आंखों के सामने नमन और टीना का चेहरा घूम रहा था| नमन वो शख्स था, जिसे सायशा ने कभी टूट कर चाहा था और उस पर खुद से भी ज्यादा भरोसा किया था | आज उसी नमन को उसने अपनी आंखों से अपनी रूममेट टीना के साथ bachelor party में देखा था| जहां नमन, टीना को अपनी बाहों में भर कर डांस कर रहा था| सायशा उनसे कुछ ही कदम के फासले पर मौजूद थी और अपने प्यार की सच्चाई जानने के लिए उसने कई बार नमन को कॉल किया| लेकिन नमन बार-बार उसका फोन डिस्कनेक्ट कर रहा था |सायशा नमन के इस धोखे को अपनी नजरों के सामने देख रही थी| कुछ देर बाद नमन ने सायशा को ढेर सारे किसिंग इमोजीस के साथ व्हाट्सप मैसेज drop किया "hey! sweetheart I’ll call you later, I am busy with mom love you."

टीना ने नमन के हाथ से उसका मोबाइल ले लिया और उसके और करीब जाकर उसने शरारती लहजे में कहा “नमन इतना डरते हो तुम, सायशा से hmm? इस वक्त उसे भूल जाओ और सिर्फ मुझे फील करो’’ यह बोलकर टीना नमन के बहुत करीब आ गई| वो दोनों इस वक्त इतने करीब थे ,कि उन दोनों की नाक आपस में टकरा रही थी उसकी बात सुनकर नमन ने स्माइल किया और डांस स्टेप करते हुए टीना की गर्दन पर किस करने लगा | टीना ने भी नमन पर अपनी पकड़ काफी मजबूत कर दीया | यह सब सायशा अपनी आंखों से देख रही थी| उनकी बातें उसके कानो में गरम शीशे की तरह चुभ रही थी। सायशा बूत बनी वहीं खड़ी रही | इस बीच नमन की नजर दूर खड़ी सायशा पर पड़ी, उसे देखते ही नमन ने टीना को खुद से दूर झटका दिया और अपनी सफाई देने के लिए सायशा के पीछे आने की कोशिश करने लगा| लेकिन सायशा ने नमन को मौका ही नहीं दिया और वो दौड़ कर club से बाहर निकल गई| क्लब से बाहर आते ही उसने ऑटो रिक्शा किया और हमेशा की तरह मरीन ड्राइव पर पहुंच गई| यही एक ऐसी जगह थी जहां आकर उसे बेहद सुकून मिलता था| लेकिन आज वो इतने दर्द में थी कि यहां भी उसे सुकून नहीं मिल रहा था| अब वो वहां से पैदल main road पर आगे बढ़ रही थी| वैसे तो यहां बहुत भीड़ होती थी, लेकिन देर रात की वजह से आज वहां इक्का-दुक्का गाड़ियां ही नजर आ रही थी और इस बात से बेपरवाह सायशा रोते हुए अनजान मजिल के लिए अपने कदम बढ़ाते हुए खुदसे बात कर रही थी, “कितनी बेवकूफ हूं मैं, नमन और टीना मेरे पीठ पीछे एक दूसरे को डेट कर रहे थे और मुझे पता तक नहीं चला|’’ इस वक्त वो खुद को ठगा सा महसूस कर रही थी| उसे ऐसा लग रहा था कि उसके शरीर का कोई बड़ा हिस्सा उससे जुदा हो गया है| इस बात को याद कर सायशा के दिल का दर्द पहले से भी ज्यादा बढ़ गया| उसके दिल का दर्द आंसू बनकर उसकी काजल से सनी आंखों से बाहर आने लगा | वो यकीन ही नहीं कर पा रही थी की वो नमन जिससे वो शादी करने का सपना देख रही थी, उसने उसी नमन को कुछ घंटो पहले टीना के साथ देखा है ,अपनी आँखों के सामने उसने अपने प्यार और विश्वास को नमन के हाथो दम तोड़ते देखा है। अपने आंसू पोछते हुए वो भारी कदमों से आगे बढ़ने लगी| उसे खुद नहीं पता था, ये सब देखने के बाद उसकी मंजिल कहां है, उसे कहा जाना है? वो तो बस अपने टूटे दिल के दर्द के साथ अपने कदम आगे बढ़ा रही थी। तभी उसे अपने ठीक पीछे किसी के जूतों की आहट सुनाई पड़ी| वो उस आहट को अच्छी तरह सुन पा रही थी| उसने जैसे ही पीछे पलट कर देखा| वहां उसे एक आदमी दिखाई दिया, जिस के हाव भाव देखने से कुछ ठीक नहीं लग रहे थे| वो सायशा को देखकर अपने होठ bite करने लगा| उसकी ये हरकत देखकर सायशा घबरा गई और तेजी से अपने कदम आगे बढ़ाने लगी | उसे महसूस हुआ कि जूतों की आहट भी तेज हो चुकी थी| डर की वजह से सायशा का गला सूखने लगा और वो बगैर कुछ सोचे समझे उस शख्स से बचने के लिए दौड़ने लगी | इस बीच उसने एक बार भी पीछे पलट कर नहीं देखा, बस वो दौड़ी चली जा रही थी| भागने के चक्कर में वो इतना तेज दौड़ रही थी कि उसका साँस फूलने लगा| उसकी ह्रदय की गति इतनी तेज़ हो गई की उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वो लड़खड़ा कर रोड पर गिर पड़ी| भागते वक्त उसकी स्पीड इतनी ज्यादा थी कि जब वो गिरी तो गिरते वक्त उसका पूरा बॉडी वेट उसकी कमर पर पड़ा, और वो डर और शॉक की वजह से बेहोश हो गयी| उसके गिरते ही सामने ब्लैक कलर की बीएमडब्ल्यू कार तेजी से उसके सामने आ रुकी| सड़क सुनसान होने की वजह से गाड़ी अपनी फुल स्पीड में थी इसलिए ब्रेक लगने की वजह से गाड़ी के ब्रेक की जोरदार आवाज आई | अचानक गाड़ी का ब्रेक लगने की वजह से गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे शख्स का सर ड्राइविंग सीट से टकरा गया और उस शख्स ने नाराज होकर अपने ड्राइवर पर चिल्लाया, “व्हाट द हेल देवा!! क्या कर रहे हो तुम?’’

उस शख्स का गुस्सा उसकी आवाज में झलक रहा था और उसके गुस्से से उसका ड्राइवर अच्छी तरह वाकिफ था इसलिए ड्राइवर ने डरते हुए धीरे से जवाब दिया, “सर एक लड़की सड़क क्रॉस करते हुए अचानक से गाडी के सामने आ गिरी है|”

उस शख्स ने गुस्से से कहा ‘’व्हाट?’’

फिर गुस्से से बड़बड़ाते हुए वो अपनी गाड़ी से बाहर निकला | वो 6 feet का अट्रैक्टिव नौजवान था | उसकी पर्सनालिटी देखकर सायशा का पीछा करने वाला शख्स रोड के किनारे लगे बड़े से पेड़ के पीछे छुप गया और खुद से बात करते हुए कहने लगा “अगर इसने मुझे देख लिया तो मैं फंस जाउंगा, यहाँ से कट लेना बेहतर होगा|’’

यह बोलकर वो शख्स वहां से भाग खड़ा हुआ और उधर वो नौजवान अपनी बीएमडब्ल्यू कार से निकलकर पूरे गुस्से में कार के आगे की ओर बढ़ने लगा| फिर उसकी नज़र सड़क पर गिरी हुई सायशा पर पड़ी| सायशा का चेहरा उसके लंबे बालों से पूरी तरह ढका हुआ था| उस नौजवान ने अपने चारों तरफ नजर दौड़ाई | उसने सायशा की ओर देखकर कहा “ए लड़की!! अभय खन्ना का रास्ता रोकने की हिम्मत कैसे हुई तुम्हारी? उठो!’’

कोई जवाब ना मिलने पर अभय ने उसकी ओर देखकर कहा ‘’हेलो! सुनाई नहीं दे रहा तुम्हे मैं क्या कह रहा हूँ? जाओ जाकर सड़क किनारे सो|’’

तब तक गाड़ी से अभय का ड्राइवर बाहर आ चुका था | उसने अभय की ओर देखकर हिचकिचाते हुए कहा, “सर लगता है, लड़की बेहोश हो गई है|’’

अभय ने ड्राइवर की ओर देखकर सख्त आवाज में कहा ‘’सो व्हाट?’’

ड्राइवर चुपचाप नजरें नीचे कर खड़ा हो गया| जब अभय लड़की की तरफ बढ़ा तो उसकी नजर सायशा के कॉलेज आईडी कार्ड पर पड़ी | अभय ने आईडी कार्ड उठाकर उसे गौर से देखा और जोर से बोला ''ओह्ह्ह शिट!!''

फिर वो सायशा के पास घुटनों के बल बैठ गया| अभय ने उसके बालों को उसके चेहरे से हटाया और खुद से बात करते हुए बोला, ‘’ohh my god she is sayesha!‘’

वहां मौजूद ड्राइवर अभय से हैरान होकर बोला ‘’सर क्या आप इन्हें जानते हैं?’’

‘’हां ये मेरे छोटे भाई ,आई मीन अमित की ट्यूटर है| अमित को पढ़ाती है|’’

ड्राइवर ने अभय से कहा ‘’मैडम को काफ़ी चोट आइ है लगता है| हमें इन्हें डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए|’’

अभय ने सायशा का सर देखा और ड्राइवर से कहा, ‘’उसकी जरूरत नहीं है हल्का सा cut है , ठीक हो जाएगा| लगता है ये डर से बेहोश हो गई है। ये कहकर अभय ने सायशा को गोद में उठाया और कार की पिछली सीट पर उसे लेकर बैठ गया | अभय को इतनी रात को सायशा को इस हालत में अपने घर ले जाना ठीक नहीं लगा इसलिए ड्राइवर से उसने कहा '' होटल सिल्वर ओक चलो।''

ड्राइवर ने हा में सर हिला दिया। और कुछ देर में उनकी गाड़ी हवा से बाते करने लगी। सायशा का सर अभय की गोद में था| इस हादसे के पहले अभय और सायशा की एक-दो बार मुलाकात हुई थी | इसलिए अभय उसे पहचान गया था| उसने एक नजर उसके चेहरे पर डाली, सायशा के माथे पर हल्की सी चोट थी| उसके बाद अभय का ध्यान सायशा की सुंदरता पर गई। उसके नैन नक़्श काफ़ी सुंदर थे। जिन्हें देख अभय प्रभावित हो रहा था। इससे पहले कि वो सायशा की सुंदरता में खो जाता, उनकी गाड़ी बड़े से फाइव स्टार होटल के सामने आकर रुक गई| गाड़ी रुकते ही ड्राइवर ने कहा ‘’सर हम होटल पहुंच चुके हैं|’’ अभय ने हा में सर हिलाया।| उसने सायशा को अपनी गोद में उठाया और उस होटल की ओर चला गया | जैसे ही वो रिसेप्शन में पहुंचे, वहां मौजूद रिसेप्शनिस्ट अभय की गोद में बेहोश सायशा को देख कर थोड़ी हैरान हो गई थी| लेकिन उसने बगैर कुछ पूछ अभय को रूम नंबर 1909 का कार्ड पास कर दिया| अभय ने कार्ड लिया और रिसेप्शन के बीचो-बीच बनी ग्लास लिफ्ट में एंटर हो गया उसके साथ वेटर भी मौजूद था| अभय के रिसेप्शन से जाने के बाद रिसेप्शनिस्ट ने ठंडी सांस ली और अपने सामने रखा पानी का गिलास उसने एक सास में खत्म कर दिया। फिर उसने अपने साथ मौजूद दूसरी रिसेप्शनिस्ट की ओर देखकर कहा, ‘’थैंक गॉड आज अभय खन्ना का मूड अच्छा है | वरना पिछली बार इसने होटल में कितना बड़ा हंगामा किया था। इसका कोई भरोसा नहीं कब किस बात पर भड़क जाए|’’ यह बोलकर वो रिसेप्शनिस्ट लंबी लंबी ठंडी साँसें लेने लगी| दूसरी ओर रूम नंबर 1909 के सामने पहुंचकर वेटर ने रूम सेंसर के सामने कार्ड लगाया और रूम ओपन कर दिया | अभय सायशा को लेकर रूम के अंदर एंटर हुआ और उसने सायशा को संभाल कर बेड पर लिटा दिया| वो अब तक अपने होश में नहीं थी उसे बेड पर लिटाने के बाद अभय ने उसे एक बार फिर गौर से देखा| अभय की नजर उसके पतले से गुलाबी होठों पर पड़ी, उसके होंठ इस वक्त गुलाब की पंखुड़ी की तरह खूबसूरत लग रहे थे| इसके पहले अभय ने कभी सायशा को इतने गौर से नहीं देखा था। सायशा उसे बेहद खूबसूरत लग रही थी ,इस वक्त उसके चेहरे पर कोई मेकअप नहीं था, बिना मेकअप के भी वो बहुत खूबसूरत थी| उसका मासूम सा चेहरा अभय को बार-बार अपनी ओर अट्रैक्ट कर रहा था और ना चाहते हुए भी अभय की नजरें उसके चेहरे पर ठहर रही थी| वो बगैर पलकें झपकाए सायशा के चेहरे की ओर देख रहा था| अभय उसे इतने ध्यान से देख रहा था कि उसे होश भी नहीं था कि इस वक्त वो सायशा के इतने करीब है कि वो उसकी गर्म सांसों को महसूस कर पा रहा था। सायशा कि परफ्यूम की खुशबू अभय को बेकरार कर रही थी, इस बेकरारी में अभय अपने होंठ उसके खूबसूरत पतली गुलाबी होठों के करीब लेकर जाने लगा, इस दरमियान अभय की सांसे पहले से भी ज्यादा तेज चल रही थी। फिर कुछ सोच कर अभय ने अचानक खुद को उससे दूर किया और गहरी सांस लेकर उस ने अपने बालों को पीछे की ओर धकेला। अभय का गला भी सुख रहा था। फिर वो बेड के पास रखे बड़े से सोफे पर बैठ गया। सोफे के सामने glass की टेबल रखी हुई थी| अभय ने अपने दोनों पैर उस टेबल पर रख दिए और सोती हुई सायशा को एक बार फिर बगैर पलकें झपकाए देखने लगा| कुछ देर बाद उसने अपने पॉकेट से सिगरेट का पैकेट निकाला और सिगरेट जला कर सिगरेट की लम्बी लम्बी कश लेने लगा| अभय की रात यूं ही सायशा को देखते हुए कब गुजर गई उसे पता ही ना चला| अगली सुबह 8:00 बजे, सायशा को होश आया और उसने जैसे ही आंखे खोली, तो खुद को अनजान जगह में देखकर डर की वजह से उसका दिल जोरो से धड़कने लगा और उसका गला भी सूखने लगा| उसने उठने के लिए जैसे ही अपने हाथों पर जोर डाला उसे अपने बॉडी में जोरो का दर्द महसूस हुआ| एक्सीडेंट की वजह से उसकी कमर और lower body में दर्द था| वो चाह कर भी उठ नहीं पा रही थी तभी उसकी नजर अभय पर पड़ी जोकि वॉशरूम से shower लेकर उसकी ओर आ रहा था| उस वक्त उसने सिर्फ वाइट कलर की टॉवल पहन रखा था। इस तरह अभय को अपनी ओर आते देख सायशा जोर से घबरा गई थी और वो उछलकर बेड से उठ कर खड़ी हो गई | लेकिन उसके पैरों ने उसका साथ नहीं दिया और वो लड़काआकर फर्श पर गिर पड़ी| अभय अपने हाथ बांधकर उसे घूर कर देखता रहा| गिरने की वजह से सायशा के पैरों पर एक बार फिर उसी जगह चोट लग गई जहां पहले से चोट लगी हुई थी| वो हिम्मत कर उठ कर बैठ गई और उसने अभय की ओर हैरान होकर देखा अभय ने कहा ‘‘तुम इस तरह उछलकूद क्यों कर रही हो, ये तुम्हारी हॉबी है या तुम्हे दौरे पड़ते है hmmm?’’

उसके इतना कहते ही सायशा ने सहमते हुए कहा,''अभय तुम यहाँ ?'' अभय ने अपने गीले बालों को पीछे की ओर धकेलते हुए कहा ''हा मै यहाँ।''

कुछ सोचकर सायशा ने नाराज होकर कहा ‘’क्या कल रात मैं तुम्हारे साथ थी?’’

अभय ने अपने कंधे उचका कर कहा ‘’यस ‘’वो आगे कुछ बोल पाता उसके पहले ही सायशा अपने पैर अपनी ओर सिकोड़ने की कोशिश करने लगी, लेकिन कमर में चोट होने की वजह से उसके लोअर बॉडी पार्ट में काफी pain था उसने अपने पैर सिकुड़ने के लिए थोड़ी और ताकत लगाई जिससे उसे उसकी कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगा। इस दर्द को महसूस कर सायशा को लगा कि अभय ने उसकी बेहोशी का फायदा उठाया है इसलिए वो बहुत घबरा गई और एक बार फिर उसकी आंखों से आंसू आने लगे और रोते हुए उसने कहा ‘’कल रात क्या हुआ हमारे बीच?’’

उसके इस सवाल पर पहले तो अभय थोड़ा हैरान हुआ लेकिन सायशा के चेहरे की मासूमियत उसे इतनी प्यारी लग रही थी कि उसने उसके मजे लेते हुए अपनी आइब्रोज उचका कर कहा ‘’वही हुआ जो एक जवान लड़का और जवान लड़की के बीच होता है|’’

ये सुनकर सायशा जोर जोर से रोने लगी | अभय ने गहरी सांस लेकर कहा ‘’सच कहूं तो तुम लड़कियों की प्रेम चोपड़ा हो, कितना परेशान किया तुमने मुझे?’’

ये बात सुनकर सायशा ने अपने चेहरे को अपने हाथों से कवर कर लिया और जोर से रोने लगी | ओर खुद से कहने लगी ''अब मैं लोगो को क्या मुँह दिखाउंगी? ''

इस वक्त वो ओर भी ज्यादा मासूम लग रही थी ओर उसकी ये मासूमियत भरी बाते हमेशा सीरियस और कम बोलने वाले अभय को अच्छी लग रही थी। वैसे तो अभय कम ही मुस्कुराता लेकिन सयेशा की नदानीभरी बाते सुनकर उसे जोर से हसने का मन कर रहा था but वो अपनी हसी कण्ट्रोल करते हुए पास रखे सोफे पर बैठ गया और उसे देखने लगा| कुछ सोचकर सायेशा ने कहा ‘’इसका मतलब कल तुमने मेरी बेहोशी का फायदा उठाया?’’

उसकी ये बात सुनकर अभय का मन कर रहा था कि वो दीवार पर अपना सर पटक ले | अभय ने गहरी सांस लेकर कहा ‘’ओ मैडम कल रात तुम मेरे साथ जबरदस्ती कर रही थी, समझ आया तुम्हे ,मैंने कुछ नहीं किया, जो किया तुमने किया|’’

ये कहते हुए अभय ने टेबल पर रखी अपनी सिगरेट जला ली और अपने होठों को round कर धुएं का छल्ला हवा में उड़ाने लगा| सायशा बड़ी मुश्किल से दीवार का सहारा लेकर उठ कर खड़ी हो गई |चोट लगने की वजह से उसे दर्द हो रहा था लेकिन वो तो बेचारे अभय को इस दर्द की वजह समझ रही थी| सायशा ने रोते हुए कहा ‘’मैं ऐसा नहीं कर सकती |’’

अभय ने अपनी सिगरेट सामने रखें एस्ट्रो में बुझाते हुए सायशा को देख कर कहा ‘’अब जो हुआ सो हुआ रोना बंद करो और जाओ shower ले लो’’

जवाब मैं सायशा ने नहीं में सर हिला दिया | वो अभय को गौर से देखकर सोचने लगी '' अगर मुझे पैसों की जरुरत न होती तो मैं कभी इस गैंगस्टर के घर जाकर इसके भाई को न पढ़ाती ,लोग ठीक ही कहते थे इसके बारे में की ये सनकी है। लेकिन मुझे तो ये पागल भी लगता है |हो सकता है की इसने सचमुच अपने बड़े भाई का मर्डर किया हो।''

वो ये सोच ही रही थी की तभी अभय ने उसे देखकर अपनी भोहे उंचकायी | सायेशा खुद से कहने लगी ''कही मैंने कल रात नमन के धोके में इस अभय के साथ…?’’

फिर वो अपने ख्यालों से बहार आयी उसने एक नजर अभय को देखा ओर धीरे से बड़बड़ाते हुए कहनी लगी ''पहले तो इससे अपनी जान बचा सायेशा। ''

सायशा ने अपने आंसू पोंछ लिए और बेड की साइड टेबल पर रखा अपना sling purse उठाया और अभय को देखकर उसने कहा ‘’देखो कल रात हमारे बीच जो कुछ भी हुआ प्लीज उस बात को अपने तक ही रखना ये बात किसी को पता ना चले’’

सायशा की बात सुनकर अभय अपनी आंखें फाड़ कर उसे देखने लगा |वो हैरान था कि कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है| सायशा ने अपने कपड़े सेट किए फिर गहरी सांस लेकर उसने अभय की ओर देखकर कहा’’ मेरे एग्जाम स्टार्ट होने वाले हैं मैं अमित को ट्यूशन नहीं दे पाऊंगी गुड बाय’’

यह बोलकर वो लगभग दौड़ती हुई रूम से बाहर निकल गयी | उसके जाने के बाद अभय के चेहरे पर तिरछी स्माइल आ गई और उसने धीरे से कहा ‘’stupid girl’’

और उधर

सायशा होटल से बाहर आ चुकी थी| वो उस जगह से दूर भाग जाना चाहती थी। उसे खुद पर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी| उसे लग रहा था कि अभी धरती फट जाए और वो उसमें समा जाए। अपने ख्यालों में उलझी हुई वो चली जा रही थी, कि तभी उसका फोन बजा | उसने अपने purse से मोबाइल निकाला और मोबाइल स्क्रीन पर देखा, फोन उसकी कॉलेज कि प्रिंसिपल mrs. Saxena का था | सायशा ने जैसे ही फोन रिसीव किया, दूसरी ओर से mrs. Saxena ने कड़क आवाज में कहा ‘’ तुमसे कुछ इंपॉर्टेंट बात करनी है फ़ौरन मुझसे ऑफिस में आकर मिलो‘’, ये बोलकर उन्होंने फोन कट कर दिया| कुछ देर बाद सायशा mrs. Saxena के केबिन में पहुंची | door पर पहुंचकर उसने अपनी स्वीट सी आवाज में कहा ‘’may I come in?’’

मिसेज Saxena ने उसे घूर कर देखा। उनकी आंखों में उनका गुस्सा साफ़ झलक रहा था | धीरे से उन्होंने हां में गर्दन हिला दिया| उनका इशारा पाकर सायशा जैसे ही उनके केबिन में पहुं ची| Mrs. Saxena ने उसकी ओर देखकर कहा ‘’मुझे पता है, तुम एक ब्रिलिएंट स्टूडेंट हो। ये भी हो सकता है कि तुम्हारा future काफी ब्राइट हो|’’ सायशा चुपचाप उनकी बात सुन रही थी | उन्होंने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’लेकिन हमारा Saxena परिवार तुम्हें बहू के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेगा, मैं कभी किसी अनाथ लड़की से अपने इकलौते बेटे नमन Saxena की शादी नहीं करूंगी। क्यूँकि Saxena फैमिली का एक रुतबा है|’’

सायशा शांति से उनकी सारी बात सुनती रही | उनकी बात खत्म होते ही सायशा ने कहा ‘’मैं अनाथ नहीं हूं |’’

उसके इतना कहते ही mrs. Saxena के चेहरे पर तिरछी स्माइल आ गई और उन्होंने कहा ‘’ये बात तुम्हारे मुंह से अच्छे नहीं लगती। ये बात हर कोई जानता है की तुम्हारे फादर ने तुम्हें अपनी फैमिली और घर से बेदखल कर दिया था। तुम्हारे पास इस वक्त तुम्हारे फादर के सरनेम के सिवाय और कुछ भी नहीं है|’’

सायशा की आंखें नम हो चुकी थी| Mrs. Saxena ने अपनी आंखों पर लगा चश्मा निकालकर टेबल पर रख दिया और अपनी बात कंटिन्यू करते हुए उन्होंने कहा ‘’मैं सीधे मुद्दे पर आती हूं| ये तुम्हारे ग्रेजुएशन का लास्ट ईयर है और मैं तुम्हें चॉइस दे रही हूं, अगर तुमने मेरे बेटे नमन का पीछा नहीं छोड़ा, तो मैं अपने स्पेशल पावर से तुम्हें कॉलेज से रस्टिकेट कर सकती हूं| बोलो अपने लिए क्या सुनना पसंद करोगी?’’

सायशा ने सपाट लहजे में कहा ‘’मुझे मेरा ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लेने दीजिए |मैं नमन से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हूं|’’

सायशा का रिप्लाई सुनकर mrs. Saxena हैरान हो गई क्योंकि सायशा का जवाब उसके आजतक के सभी पिछले जवाबों से अलग था| पिछली बार सायशा ने नमन को चुना था, लेकिन इस बार उसने अपनी स्टडी चुना| फिर कुछ सोच कर mrs. Saxena ने सायशा से कहा ‘’लड़की कहीं ये तुम्हारी कोई चाल तो नहीं है ?’’

जवाब में सायशा ने कहा ‘’अगर आप कहे तो मैं ये बात आपको लिखकर दे सकती हूं|’’

उसकी बातें सुनकर mrs. Saxena का चेहरा खुशी से खिल उठा और उन्होंने गहरी सांस लेकर कहा ‘’उम्मीद करती हूं कि तुम्हारा फ्यूचर बहुत अच्छा रहेगा और तुमसे दूर होकर मेरा बेटा नमन भी हमेशा खुश रहेगा, लेकिन तुम अपनी बातों से पलटना मत।’’

जवाब में सायशा ने कहा ‘’आप मुझ पर यकीन रखिए|’’

Mrs. Saxena ने कहा ‘’गुड! वेरी गुड! अब तुम जा सकती हो|’’

सायशा उनके केबिन से बाहर निकल आयी | अब वो कॉलेज केंपस से बाहर आ चुके थे| कैंपस से बाहर आते ही जोरदार बारिश शुरु हो गई |बारिश से बचने के लिए वो कॉलेज के सामने एक बड़े से पेड़ के नीचे खड़ी हो गई| कि तभी वहां एक बड़ी सी कार आकर रुकी| सायशा उस गाड़ी को देखकर हैरान रह गई और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई | आखिर सायशा को हैरानी किस बात से हुई? कौन था उस गाड़ी में? यह जानने के लिए आप सुनते रहिए

Chapter List: Next

Related Novels