Episode - 2
सोचा ना था!
सायशा आँखें फाड़कर कार की तरफ़ देख रही थी| गाड़ी से सायशा का boyfriend नमन, सायशा की roommate टीना के साथ बहार आया। उसके हाथों में बड़ा सा ब्लैक कलर का छाता था| जिससे उसने टीना को कवर किया हुआ था। नमन को देखकर सायशा के चेहरे का रंग उड़ गया | पिछली रात के club के दृश्य सायशा की आँखों के सामने फिर से आने लगे। वो दोनों सायशा के पास पहुंचे | उन दोनों को देखकर सायशा गुस्से से भर गई और तुरंत वहां से दूसरी ओर जाने लगी| नमन भागकर उसके पास पहुंचा और बोला ‘’सायशा मेरी बात तो सुनो ‘’ सायशा ने उसे गुस्से से घूर कर देखा और वहां से जाने लगी| टीना ने आगे बढ़कर सायशा का हाथ कस कर पकड़ लिया और उसकी आंखों में आंखें डाल कर उसने कहा ‘’ नमन आज भी तुमसे बहुत प्यार करता है और कल रात जो भी हुआ उसमें नमन की कोई गलती नहीं थी सब मेरी वजह से हुआ|’’
सायशा ने टीना की ओर देखा | उसकी ये बात सुनकर सायशा को किसी cheap novel की लिखी हुई लाइन याद आने लगी और वो समझ नहीं पा रही थी, कि टीना की बात पर वो हंसे या रोए, क्योंकि एक रात में ही उसने अपना सब कुछ खो दिया था | उस रात उसने अपना प्यार खो दिया, अपनी अच्छी दोस्त खो बैठी और उन दोनों की वजह से उसे अभय का दिया हुआ दर्द और शर्मिंदगी भी बर्दाश्त करनी पड़ रही थी। उसने नमन की ओर देखा और सीरियस होकर कहा ‘’नमन क्या तुम्हें पता है, मैंने तुमसे इतना प्यार क्यों किया था?’’
नमन अपनी नजरें नीचे कर उसकी बातें सुन रहा था | सायशा ने कहा ‘’क्योंकि तुम्हारी बातें मेरे दिल तक पहुंचती थी, तुम्हारा हर वादा मेरे कानों से होकर मेरे दिल की धड़कनों तक पहुंचता था बस इसीलिए मैंने तुमसे प्यार किया और बहुत प्यार किया|’’
टीना ने सायशा का हाथ पकड़ लिया और कहा ‘’देखो तुम नमन को दोष मत दो, मैंने कहा ना, मेरी गलती थी मैंने उसे अपने साथ क्लब चलने कहा था, वो आज भी तुमसे उतना ही प्यार करता है |’’
सायशा ने नमन की ओर देखकर कहा ‘’हर किसी को अपनी जवानी की कीमत चुकानी पड़ती है और मैंने भी इसकी कीमत चुकाई है|’’
नमन सायशा की आंखों में देख कर उसकी कही बातों को समझने की कोशिश करने लगा | सायशा ने अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’और तुमने मुझे ये सिखाया है कि कभी किसी मर्द पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि उन्हें एक लड़की चाहिए होती है प्यार करने के लिए नहीं सिर्फ अपनी हवस पूरी करने के लिए राइट? मिस्टर नमन?’’
टीना ने सायशा की ओर देखकर कहा ‘’मैंने कहा ना, नमन बहुत अच्छा लड़का है वो आज भी तुमसे बहुत प्यार करता है और कल रात तुमने जो देखा उसे लेकर नमन को guilt भी है|’’
सायशा ने टीना की ओर देखकर कहा कल रात मैंने जब तुम दोनों को एक साथ क्लब में देखा उसी वक्त मैंने सोच लिया था कि मैं तुमसे कभी कोई रिलेशन नहीं रखूंगी और तुम कभी मुझे पहचानने की एक्टिंग भी मत करना अब से हमारा रिश्ता यहीं खत्म होता है|’’
सायशा की बात सुनकर नमन ने नम आंखों से कहा ‘’सायशा प्लीज गिव मी अ लास्ट चांस ,आई एम सॉरी’’
सायशा ने रिप्लाई किया ‘’तुम्हें सॉरी फील करने की कोई जरूरत नहीं है जो होना था सो हो गया। कोशिश करना कि मेरी तरह तुम टीना का दिल मत तोड़ना गुड बाय।’’
ये बोलकर सायशा ने तुरंत अपने कदम आगे बढ़ा दिए| क्योंकि अब वो एक पल के लिए भी नमन और टीना की बातें बर्दाश्त नहीं कर सकती थी| तेज बारिश हो रही थी और सायशा की आंखें अब भी आंसुओं से भरी हुई थी और उसके दिल में दर्द का सैलाब उमड़ रहा था। उस वक्त वो इतनी तकलीफ में थी कि उसे सामने से आ रही गाड़ी नजर नहीं आई और वो गाड़ी से टकराकर रोड पर गिर पड़ी| उसे देखकर नमन चिल्लाकर उसकी ओर दौड़ कर भागा| अपनी तरफ नमन को आते देख सायशा अपनी पूरी ताकत लगा कर उठ कर खड़ी हो गई और बिना कुछ सोचे, उस टक्कर देने वाली गाड़ी के ड्राइविंग सीट के पास वाली सीट पर जाकर बैठ गई| बैठते वक्त उसने हल्की नजर गाड़ी के अंदर डाली थी, गाड़ी के अंदर 2 लोग मौजूद थे | ड्राइविंग सीट पर ड्राइवर मौजूद था ,और गाड़ी की पिछली सीट पर भी कोई शख्स न्यूज़पेपर पढ़ रहा था| लेकिन उसने पीछे वाले शख्स को ज्यादा गौर से नहीं देखा। उसे इस तरह गाड़ी के अंदर आते देखकर ड्राइवर ने हैरान होकर कहा ‘’ये आप क्या कर रही हैं?’’
जवाब में सायशा ने बगैर उसकी ओर देखे कहा’’ मुझे तुरंत नॉर्दन यूनिवर्सिटी drop कर दो, मैं तुम्हे अपने एक्सीडेंट के लिए माफ़ कर दूँगी |’’
ये कहते वक्त सायशा की नजरें गाड़ी के विंडो के बाहर थी। वो नमन को देख रही थी| सायशा को गाड़ी के अंदर बैठे देख नमन के कदम वहीं ठहर गए थे और मुंह फाड़े उसे जाते देखने के अलावा नमन कुछ भी नहीं कर सकता था | और उधर ड्राइवर सायशा की बात सुनकर सवालिया नजरों से पीछे पलटकर उस शख्स को देखने लगा, जो कि उसका मालिक था | मालिक ने soft आवाज में कहा ‘’वैसा ही करो जैसा इस लड़की ने कहा है|’’ ड्राइवर ने हां में गर्दन हिला दी और अपनी गाड़ी का गियर चेंज कर गाड़ी आगे बढ़ा दी| कुछ देर में उनकी गाड़ी हवा से बातें करती हुई धुएँ का बड़ा सा छल्ला पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने लगी | और सायशा की नजरें अभी तक अपनी आंखों से ओझल हो रहे नमन पर टिकी हुई थी। तेज बारिश की वजह से वो पूरी तरह से भीगी हुई थी और उसके बालों से पानी की बूंदे उसके चेहरे पर आ रही थी| पीछे बैठे हुए शख्स ने उसे वाइट कलर का towel पास किया और कहा ‘’अपने गीले बालों को सूखा लो |’’
सायशा अपने ख्यालों में इतनी उलझी हुई थी कि उसने बगैर उस शख्स को देखे टॉवल ले लिया और उसे थैंक्स बोल कर अपने गीले बालों को सुखाने लगी| कुछ देर बाद उसने गीली टॉवल देने के लिए जैसे ही पीछे पलट कर देखा, तो हैरानी की वजह से उसका मुंह खुला का खुला रह गया | क्योंकि पीछे बैठा शख्स और कोई नहीं, बल्कि अभय था| अभय को देखकर सायशा ने हैरान होकर कहा ‘’तुम..?’’
अभय ने हैरानी से अपनी आइब्रो उचका कर उसे देखा| सायशा ने टावेल अपने पास रख लिया और धीरे से बोली’’ मैं इसे अच्छी तरह धोकर आपको वापस कर दूंगी|’’
अभय ने अपने कंधे उचका दिए| कुछ देर बाद ड्राइवर ने नॉर्दन यूनिवर्सिटी के सामने अपनी गाड़ी रोक दी |गाड़ी रुकते ही सायशा गाड़ी के बाहर निकल गई |लेकिन जिस जगह पर वो बैठी थी वो सीट कवर पूरी तरह गीला हो चुका था, और गाड़ी का mat भी सायशा की सैंडल में लगी गीली मिट्टी की वजह से गंदा हो चुका था| ये देखकर सायशा ने फीकी सी स्माइल देकर अभय की ओर देखा और कहा’’ आप परेशान मत होइएगा मैं आपकी गाड़ी पूरी तरह क्लीन कर दूंगी|’’ अभय ने उसे कोई जवाब नहीं दिया| थैंक्स बोलकर सायशा ने जैसे ही अपने कदम आगे बढ़ाए, पैर और कमर में चोट होने की वजह से हो लड़खड़ाने लगी और अपनी कमर को पकड़ कर, झुककर सड़क के किनारे खड़ी हो गई। दर्द और भी ज्यादा बढ़ चुका था, दर्द की वजह से उसकी चीख निकल गई और वो ज़मीन पर हाथ रखकर नीचे गिर पड़ी| उसे अपने सामने अभय मौजूद दिखा ,जोकि उसके ठीक सामने खड़े होकर उसे देख रहा था| इस वक्त उसने महंगे sunglasses पहने हुए थे जिस वजह से उसका एक्सप्रेशन सायशा को समझ नहीं आ रहा था| अभय ने सपाट लहजे में कहा ‘’बहुत गिरी हुई लड़की हो तुम|’’
जवाब में सायशा ने उसे घूर कर देखा और बड़बड़ाने लगी ‘’खडूस कहीं का’’
अभय ने अपनी कलाई में बंधी घड़ी में समय देखा फिर उसने सपाट लहजे में कहा ‘’आई थिंक यू नीड डॉक्टर’’
जवाब में सायशा ने कहा ‘’इट्स ओके! मुझे इसकी जरूरत नहीं है|’’
ये बोलकर सायशा उठने की कोशिश करने लगी| लेकिन वो उठ नहीं पा रही थी| अभय ने गहरी सांस ली और आगे बढ़कर उसने सायशा को अपनी गोद मैं उठा लिया और उसे सायशा को गोद में उठाने में जरा भी तकलीफ नहीं हुई ,क्योंकि सायशा दुबली पतली और नाजुक सी लड़की थी| सायशा को अभय से ये उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। उसने जिद करते हुए कहा ‘’छोड़ो मुझे, कहां ले कर जा रहे हो? छोड़ो!’’ लेकिन अभय ने उसे जवाब देना जरूरी नहीं समझा और उसे गोद में लेकर गाड़ी की पिछली सीट पर सेटल हो गया| सायशा को समझ नहीं आ रहा था की अभय उसके साथ क्या करने वाला है, इसलिए उसने डरते हुए धीरे से कहा ‘’ प्लीज तुम मुझे छोड़ दो ‘’
अभय ने उसे कोई जवाब नहीं दिया| गाड़ी ड्राइव कर रहा देवा गाड़ी की rear view mirror से अभय को देख रहा था इस वक्त अभय ने सायशा को जबरदस्ती अपनी गोद में बैठा कर रखा था| अभय का ये नया अवतार देखकर देवा को हंसी आ रही थी लेकिन अभय के डर की वजह से वो अपनी हंसी पर अपना पूरा कंट्रोल कर रहा था| पर अभय ने उसे ऐसा करते देख लिया था| अभय ने अपने सनग्लासेस नीचे किए और उस rear view mirror में घूर कर देवा को देखा। दीवा की हँसी पूरी तरह ग़ायब हो गई और उसने तुरंत rear व्यू mirror सेट किया और चुपचाप गाड़ी ड्राइव करने लगा| सायशा, अभय की गोद से उतर कर उसके बग़ल में सीट पर बैठ गई| अभय को चुप देखकर सायशा ने भी चुप रहने में अपनी भलाई समझी | कुछ देर बाद सिटी लाइन हॉस्पिटल के सामने उनकी गाड़ी रुकी| हॉस्पिटल देखकर सायशा ने अभय से कहा ‘’देखो मैंने तुम्हें कहा ना मुझे हॉस्पिटल जाने की कोई जरूरत नहीं है मैं ठीक हो जाऊंगी|’’
अभय ने सायशा की ओर देखा और कहा ‘’मैं नहीं चाहता की कल को तुम मेरी गाड़ी से एक्सीडेंट का बहाना बनाकर मुझसे पैसे वसूल करो, इसलिए मैं तुम्हें खुद डॉक्टर के पास ले कर आया हूं|’’ ये बोलकर अभय गाड़ी से उतरने लगा | सायशा ने हड़बड़ाते हुए रिप्लाई किया ‘’मिस्टर अभय खन्ना, आप मुझे गलत समझ रहे हैं मैं आपसे एडवांटेज लेने की सोच भी नहीं सकती। बस आप मुझे यहां से जाने दीजिए प्लीज|’’
लेकिन उसकी बातों का अभय पर कोई असर नहीं पड़ा और गाड़ी से उतरकर उसने एक बार फिर सायशा को अपनी गोद मैं उठाया और उसे हॉस्पिटल के अंदर ले कर चला गया| उसके हॉस्पिटल में पहुंचते ही वहां स्टाफ के बीच हलचल मच गई क्योंकि हॉस्पिटल का सारा स्टाफ भी अभय से और उसके गुस्से से अच्छी तरह वाकिफ था। उसके वहां पहुंचते ही वार्ड बॉय तुरंत व्हीलचेयर लेकर उसके पास पहुंचा| अभय ने संभलकर सायशा को उस पर बिठा दिया और खुद उसकी व्हीलचेयर लेकर डॉक्टर के केबिन में पहुंचा॥ अचानक इस तरह अभय को देखकर डॉक्टर थोड़ा हैरान हुआ | अभय ने डॉक्टर की ओर देखकर कहा ‘’इस लड़की का ट्रीटमेंट कीजिए’’। डॉक्टर ने अपने सामने बैठे पेशेंट की ओर इशारा करते हुए अभय से कहा ‘’बस आप मुझे थोड़ा समय दीजिए|’’ अभय ने अपने सनग्लासेस उतार कर अपने कोर्ट में रखा और डॉक्टर के सामने बैठे पेशेंट को घूरने लगा।| उस पेशेंट ने घबराहट के मारे हकलाते हुए डॉक्टर से कहा’’ इट्स ओके आप पहले मैडम का चेकअप कर लीजिए मैं बाहर वेट कर लेता हूं|’’ ये बोलकर पेशेंट वहां से उठकर बाहर चला गया| डॉक्टर ने सायशा की ओर देखकर कहा ‘’आपको कहां pain हो रहा है?’’ जवाब में साइना ने कहा ‘’नहीं कहीं भी नहीं, आई एम ओके’’
सायशा का जवाब सुनकर अभय ने उसे डांट लगाते हुए कहा ‘’डॉक्टर के साथ कॉर्पोरेट करो|’’
डॉक्टर अपनी चेयर से उठकर सायशा के करीब आ गया| उस वक्त को wheelchair में बैठी हुई थी | डॉक्टर ने सायशा को देख कर कहा ‘’अगर आप मुझे बताएंगी नहीं कि आपको कहां तकलीफ है तो मैं आपका ट्रीटमेंट कैसे कर पाऊंगा?’’
उसकी बात सुनकर सायशा ने रिप्लाई किया’’ नहीं नहीं मुझे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है मैं बिल्कुल ठीक हूं आई एम ओके|’’ ये बोलकर वो व्हीलचेयर से उठकर खड़ी होने की कोशिश करने लगी | लेकिन इस वक्त भी उसके दर्द ने उसे खड़े होने का मौका नहीं दिया और वो लड़ख़ा कर गिरने ही वाली थी कि उसके पहले अभय ने उसे संभाल लिया| डॉक्टर ने गहरी सांस ली और सायशा को देखकर उसने कहा ‘’मुझे लगता है आपके पैरों में तकलीफ है |’’ये बोलकर वो अपनी चेयर पर बैठ गया तब तक वहां नर्स पहुंच गई | नर्स के आते ही डॉक्टर ने उसे सायशा के पैर में लगी चोट का एक्सरे करने के लिए कहा | नर्स सायशा को लेकर अपने साथ एक्स-रे रूम की ओर चली गई | एक्स-रे रूम डॉक्टर के केबिन के अंदर था और पार्टीशन के लिए वहां एक ग्रीन कलर का कर्टन भी लगा हुआ था| नर्स का हाथ पकड़कर सायशा ने कहा ‘’एक्स-रे करवाने का कितना खर्चा आएगा?’’
कुछ सोचकर नर्स ने कहा ‘’यही कोई 3000!॥ सायशा ने तुरंत ना में सर हिलते हुए कहा ‘’मुझे ये नहीं कराना है आई एम सॉरी।” ये बोलकर वो एक्स-रे रूम से बाहर आ गई |जहां अभय डॉक्टर के साथ मौजूद था | अभय के पास आकर सायशा ने धीरे से कहा ‘’देखो मुझे पैर में तकलीफ नहीं है |’’ अभय ने गुस्सा होकर कहां ‘’तो फिर कहां तकलीफ है तुम्हें?’’
अभय की आवाज में उसका गुस्सा साफ़ झलक रहा था| उसकी बात सुनकर सायशा ने अपनी आंखें नीची कर ली और शर्मा के मारे धीरे से कहा ‘’मुझे इंटरनल pain है|’’
अभय ने धीरे से कहा ‘’hmm ठीक है तुम चुपचाप मुझे फॉलो करती रहो’’ ये बोल अभय डॉक्टर के केबिन से बाहर चला गया | सायशा भी डॉक्टर से बगैर कुछ बात किए वहां से उसे फॉलो करती हुई बाहर चली गई| उन दोनों के जाने के बाद डॉक्टर ने खुद से बात करते हुए कहा ‘अजीब आदमी है पहले जोर-जबर्दस्ती कर treatment करने के लिए कहता है और बगैर कुछ कहे निकल भी जाता है|’’
और उधर
अभय हॉस्पिटल के गायनिक के केबिन में पहुंच गया| जहां डॉक्टर गुलाटी पहले से मौजूद थे। अभय ने उन्हें देखकर कहा ‘’आप प्लीज इनका चेकअप कर दीजिए’’ सायशा डिसिप्लिनड बच्चों की तरह हाथ बांधकर अभय के पीछे मौजूद थी| डॉक्टर गुलाटी सायशा को अपने साथ अपने केबिन के दूसरे साइड लेकर गई। उनके cabin में बड़े-बड़े ब्लू कलर के पर्दे से पार्टीशन हुआ था | डॉक्टर गुलाटी ने सायशा का इंटरनल चेकअप किया और कुछ देर बाद वो परदे से बाहर निकलकर अपनी चेयर पर सेटल हो गई| जहां अभय पहले से मौजूद था सायशा भी अपने कपड़े सेट कर अभय के पास वाली चेयर पर बैठ गई| अभय ने डॉक्टर की ओर देखकर कहा ‘’आई होप एवरीथिंग इज ओके।” डॉक्टर ने अपने टेबल पर रखा लेटर पैड उठाया और कुछ मेडिसिन के नाम मेंशन करने लगी| प्रिसक्रिप्शन लिखते वक्त उन्होंने अभय से कहा ‘’इन्हें कुछ नहीं हुआ है बस एग्जॉशन है और एक जगह पर बार-बार चोट करने की वजह से इनका दर्द ठीक नहीं हो पा रहा है| मैं कुछ मेडिसिंस लिख कर दे रही हूं एवरीथिंग विल बी फाइन’’
ये बोलकर उन्होंने प्रिसक्रिप्शन अभय के हाथ में थमा दिया| थैंक्यू डॉक्टर बोलकर अभय सायशा को लेकर उनके केबिन से बाहर निकल आया। डॉक्टर के केबिन से बाहर आने के बाद अभय ने हॉस्पिटल के बाहर बनी मेडिकल shop से मेडिसिंस खरीदी और वो जैसे ही सायशा के करीब पहुंचा| सायशा ने उसके हाथों से मेडिसिन छीन ली और गुस्सा करती हुई बोली, ‘’मैं इस मेडिसिंस कि ₹1 भी तुम्हें नहीं देने वाली ओके’’ ये बोलकर उसने अभय के हाथ से मेडिसिन का पैकेट छीन लिया और अपने पर्स में रख लिया| उसे गुस्से में देख कर अभय ने अपने होठों को मीसते करते हुए कहा ‘’क्या मैं जान सकता हूं तुम इस तरह की अजीबोगरीब हरकत क्यों कर रही हो? आई मीन बिल्कुल जंगली बिल्ली की तरह लगती हो, जब तुम ऐसा कुछ करती हो’’
सायशा ने उसकी ओर देखकर कहा ‘’आपको मेरी फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है आपने मेरे लिए इतना किया उसके लिए थैंक यू सो मच।।’’
कुछ सोचकर अभय ने कहा ‘’मैं तुमसे मेडिसिंस के पैसे वापस नहीं लूंगा लेकिन बदले में तुम्हें अमित को ट्यूशन देना होगा|’’ये बात सुनकर सायशा ने उसे घूर कर देखा और कहा’’ मिस्टर अभय खन्ना लगता है आपको मेरी बात समझ में नहीं आई मैंने एक बार कहा ना मैं उसे ट्यूशन नहीं दूंगी तो नहीं दूंगी बस ‘’
अभय ने गहरी सांस ली और कहा ‘’मैं चाहता हूं अमित को ट्यूशन तुम ही पढ़ाओ इसके लिए मैं तुम्हें एक्स्ट्रा पैसे देने को ready हूं |’’
यह बात सुनकर सायशा मन में सोचने लगी ‘’इस वक्त मुझे कॉलेज की फीस भरने के लिए पैसों की जरूरत है’’
उसने बेतरकीबी से हाँ में सर हिला दिया और आगे बढ़ने लगी उसे इस तरह जाते देख अभय ने अपनी सख्त आवाज में कहा ‘’क्या मैं जान सकता हूं तुम्हारी नाराजगी के पीछे की वजहक्या है?’’
जवाब में सायशा ने अभय की ओर देखा और कहा ‘’मुझे ये दर्द सिर्फ तुम्हारी वजह से है I am sure तुमने कल रात, मेरे शरीर के साथ कुछ ज़्यादा ही ज़ोर ज़बर्दस्ती ज़रूर की है|’’
ये लास्ट लाइन कहते वक्त सायशा ने अपनी नजरें नीची कर ली | अभय को उसकी बात सुनकर एक बार फिर जोर से हंसने का मन किया लेकिन उसने अपनी हंसी पर कंट्रोल किया और सायशा को देख कर कहा “तुम जिस तरह से मुझपर पागल होकर प्यार लुटा रही थी और मेरे साथ ज़बर्दस्ती कर रही थी, मैं भला क्यूँ तुम्हारे साथ ज़ोर ज़बर्दस्ती करूँगा?
’’
ये बोलकर अभय अपनी पीठ घुमा कर वहां से जाने लगा| सायशा हैरान होकर उसे जाते देखने लगी। ‘’अभय और सायशा की कहानी कौन सा नया मोड़ लेगी? क्या सायशा अभय के साथ बीती रात का सच कभी पता लगा पाएगी? ये जानने के लिए आप सुनते रहिए…only on pocket f.m.’’