Chapter 4 / 1556

Brahmyodha : The Destroyer | ब्रह्मयोद्धा : द डिस्ट्रोयर | Author - Ajit Kumar

Chapter 4

Brahmyodha : The Destroyer | ब्रह्मयोद्धा : द डिस्ट्रोयर | Author - Ajit Kumar ·Ajit Kumar

ये सुनकर विद्युत बोला, "दादी, मेरा भाला कहाँ है?"

ये सुनकर दादी ने उसके लॉकेट को हैरानी से देखा। तभी विद्युत फिर से बोला, "अरे दादी, लॉकेट नहीं, भाला — मेरा काला भाला..."

इस पर दादी चिल्लाकर बोली, "चिल्ला क्यों रहा है? मैं बूढ़ी हूँ, बहरी थोड़ी हूँ! फिर खो दिया भाला? कितनी बार कहा, वो तेरे पिता का भाला है — एक महान हथियार है वो। उससे तेरे पिता ने न जाने कितने बड़े-बड़े योद्धा मारे और हराए हैं... और तू है कि अपना भाला भी संभाल नहीं सकता..."

विद्युत ग़ुस्से से सिर पकड़ कर बैठ गया और बोला, "हाँ हाँ, जानता हूँ, कितनी बार बताया है आपने... लेकिन कभी मुझे ये भी बता दो कि मेरे पिता कौन हैं? और हम अपना घर छोड़कर यहाँ क्यों रह रहे हैं?"

इस पर दादी बोली, "और मैंने कितनी बार बोला है... जब तक तू इतना ताक़तवर नहीं हो जाता कि अपनी रक्षा खुद कर सके, तब तक मैं तुझे कुछ नहीं बताऊंगी!"

विद्युत ग़ुस्से से उठकर बाहर जाने लगा। इस पर उसकी दादी बोली, "कहाँ जा रहा है अब?"

विद्युत झोपड़ी से बाहर जाते हुए बोला, "और कहाँ जाऊँगा दादी? अपना भाला ढूंढने जा रहा हूँ!"

विद्युत जैसे ही कमरे से बाहर निकला, वो घबरा गया — उसका शरीर डर से काँपने लगा और उसके क़दम ऐसे रुक गए जैसे वो पत्थर का बन गया हो। तभी उसकी दादी झोपड़ी से बाहर आई और उसकी पीठ पर कस के हाथ मारा। विद्युत इससे अंजान था और जैसे ही हाथ उसकी पीठ पर लगा, वो लड़खड़ाकर सामने ज़मीन पर गिर गया!

तभी एक बूढ़े आदमी की हँसने की आवाज़ आई, "तुम तो बहुत कमज़ोर हो लड़के, इतने हल्के हाथ से चित हो गए!"

अपना मज़ाक बनते ही विद्युत फुर्ती से उठा और बोला, "मैं कमज़ोर नहीं हूँ, मैं एक योद्धा हूँ।"

इस पर वो बूढ़ा आदमी बोला, "अच्छा... तो कौन से स्तर के योद्धा हो तुम?"

विद्युत उसके इस सवाल पर चुप हो गया। पर तभी विद्युत की गर्दन पर एक और थप्पड़ पड़ा और विद्युत फिर से लड़खड़ा गया। इस पर बूढ़ा आदमी हँसने लगा और बोला, "तुम बहुत कमाल के लड़के हो।"

और फिर वो बूढ़ा आदमी आगे बोला, "तुम इसे ढूंढ रहे हो?"

उसने अपना हाथ आगे लाते हुए कहा — उसके हाथ में एक भाला था, जो सोने की तरह चमक रहा था। विद्युत ख़ुश हो गया, लेकिन फिर बोला, "हम्म्म... पर ये छोटा कैसे हो गया? मेरा भाला तो पाँच फुट का था, ये तो एक कटार की तरह छोटा हो गया!"

इस पर बूढ़ा आदमी बोला, "तुम्हें ये भी नहीं पता कि हथियार को अंदरूनी ऊर्जा के माध्यम से छोटा, बड़ा और गायब भी किया जा सकता है!"

और उस बूढ़े आदमी ने हाथ को उस भाले पर फेरा और वो फिर से बड़ा हो गया। और उसने भाले को तेज़ी से विद्युत की तरफ़ फेंका। पर विद्युत ने जब देखा कि भाला उसकी तरफ़ आ रहा है, तो काँपने लगा — क्योंकि उसने कभी भी भाले का इस्तेमाल नहीं किया था। तभी उसे रात वाली पहाड़ी का किस्सा याद आया — उसकी आँखें चमकीं और उसने उछलकर हवा में भाले को पकड़ा और हवा में घूमते हुए ही भाले को अपनी कमर में टांग लिया। ये देख कर बूढ़ा आदमी हैरान हो गया। वो हैरानी से बोला, "तुम... तुमने ये कला कहाँ से सीखी?"

विद्युत ने मन ही मन सोचा, "ये मैंने क्या कर दिया?"

ये बूढ़ा आदमी वही था जो लीडर ऋतिक वेदा के साथ उस महिला योद्धा से हवा में लड़ रहा था। विद्युत ने सोचा, "कहीं इसको पता चल गया कि अगर इसका ग्रंथ मेरे पास है, तो ये तो मुझे जान से ही मार डालेगा।"

विद्युत ने मन ही मन सोचा और बोला, "मेरे बाबा एक महान योद्धा थे और मैंने उन्हीं से सीखा है बचपन में। इसलिए तो मैंने कहा — मैं कोई आम लड़का नहीं बल्कि इस राज्य का आने वाला सबसे कम उम्र का महान योद्धा हूँ। एक बात और — तुम्हारी जान मैंने ही बचाई है।"

विद्युत सीना तान कर बोला।

बूढ़ा आदमी मुस्कराकर बोला, "अच्छा... वो कैसे? मेरी जान तो मेरे मित्र लीडर ऋतिक वेदा ने बचाई थी — मैंने तो तुम्हें देखा ही नहीं वहाँ!"

तभी विद्युत बोला, "अच्छा... लगता है बूढ़े होने के कारण तुम्हारा मस्तिष्क कमज़ोर हो गया है। तुम भूल गए हो शायद... क्या तुमने लीडर ऋतिक वेदा को बुलाया? वो तो मैंने ही सैनिकों को चकमा देकर मीनार की बड़ी मशाल को जलाया था। वो खतरे से आगाह करने का ज़रिया है इंद्रा पुरी साम्राज्य में, जिसे देखकर ही लीडर ऋतिक वेदा वहाँ आए थे! वो तो मैंने तुम्हें आसमान से गिरते हुए देख लिया था।"

बूढ़ा आदमी हैरानी से चौंका और अपनी अंदरूनी शक्ति के माध्यम से विद्युत को देखने लगा, पर वो विद्युत को और उसकी शक्ति को जाँचने में असमर्थ था। इसलिए बूढ़े आदमी ने पूछा, "तुम इतनी दूर आसमान से मुझे गिरते हुए कैसे देख सकते हो? ये तो किसी तीन स्तर के योद्धा ही कर सकते हैं!"

विद्युत बोला, "देखो, तुम बहुत अधिक सवाल पूछ रहे हो... मैंने पहले ही कहा था, मैं इस राज्य का सबसे ताक़तवर जवान योद्धा हूँ। पर तुमने मेरा भाला और मुझे घर लाकर मेरी मदद की है, तो मैं तुम्हें बता ही देता हूँ। वैसे भी मैं किसी से नहीं डरता। मेरी नज़र बहुत तेज़ है — दूर के हमले और खतरे महसूस कर सकते हैं! जब उस खूबसूरत महिला ने अपनी शक्ति को बढ़ाकर लोगों की नज़र पर हमला किया था, तो मुझे कुछ भी नहीं हुआ — और मैंने आसानी से पूरी लड़ाई देखी थी कि तुमने कैसे अपनी शक्ति से बड़ा धनुष बनाया और लीडर ऋतिक वेदा ने राज्य पर कवच चढ़ाया और अपना रूप बदला था।"

बूढ़ा आदमी हैरान हो गया। वो हैरानी से विद्युत को देख रहा था। लेकिन तभी विद्युत बोला, "अब तुम्हारे सवाल पूरे हो गए तो मैं जा सकता हूँ?"

विद्युत ने इतना ही कहा था कि एक और थप्पड़ उसकी गर्दन पर पड़ा, और इस बार विद्युत के मुँह से दर्द भरी 'आह...' निकल गई। इस पर बूढ़ा आदमी हँसने लगा!

तभी बूढ़ी दादी बोली, "नालायक, जानता भी है ये कौन हैं? ये इस राज्य के रक्षक के मित्र हैं और एक महान योद्धा हैं — और तू इनसे बहस कर रहा है... ये ले, इन्हें चाय दे।"

विद्युत अपनी गर्दन को सहलाते हुए चाय देने लगा और धीरे से बोला, "देखिए, मुझे जल्दी जाना है... दो दिन बाद राज्य में मुकाबला है, जिसमें जीतने वाले को वार करने की एक नई तकनीक और इनाम मिलेगा। मुझे उसमें भाग लेना है, इसलिए आप जल्दी-जल्दी चाय पी लीजिए। आपको अगर और कुछ पूछना हो, तो रास्ते में पूछ लेना!"

बूढ़ा आदमी बोला, "पर तुम्हें हमला करना आता है?"

विद्युत बोला, "वो तो नहीं आता... मेरे पास इतने पैसे नहीं कि मैं कोई तकनीक ख़रीद सकूं, और सीखने के लिए भी पैसे नहीं हैं — पर मुझे बचाव करना आता है।"

तो आगे क्या होगा इस कहानी में? क्या बूढ़े थामा को पता चलेगा कि उसका अग्नि शक्ति ग्रंथ विद्युत के पास है? बूढ़ा थामा विद्युत की शक्ति और उसे जाँचने में असमर्थ क्यों हुआ? क्या बूढ़ा थामा विद्युत की कोई मदद करेगा?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels