Chapter 1 / 1556

Brahmyodha : The Destroyer | ब्रह्मयोद्धा : द डिस्ट्रोयर | Author - Ajit Kumar

Chapter 1

Brahmyodha : The Destroyer | ब्रह्मयोद्धा : द डिस्ट्रोयर | Author - Ajit Kumar ·Ajit Kumar

ब्रह्म पुरी एक छोटा सा राज्य यहां के राजा नागा अर्जुन एक महान राजा थे। जो हर साल अपने राज्य में एक समारोह करवाते थे। जिसमें हर वो योद्धा भाग लेता था जिसको अपनी शक्ति और सामर्थ्य पर भरोसा होता था। क्योंकि इस मुकाबले के बाद उन योद्धाओं को पूर्वजों की गुफा में जाने का मौका प्रदान किया जाता था। आज से ठीक तीन दिन बाद ये मुकाबला था। जिसमे राज्य और उसके आस पास के दल के लीडर और उनके मेंबर के बच्चे भी भाग लेते थें। इसलिए शायद राज्य की सड़को पर भारी मात्रा में भीड़ दिखाई दे रही थी। हथियार की दुकानों और दवा खानों पर भारी मात्रा में चहल पहल थी। तभी असमान से एक आग का गोला तेज़ी से नीचे गिरता नज़र आया। जिससे आस पास का वातावरण भी गर्म होने लगा। सड़को पर खचा खच भीड़ इस खतरे से अंजान थी किसी का ध्यान आसमान की ओर नहीं था। सभी अपने अपने कामों में व्यस्त थे। तभी एक लड़का जिसका नाम विद्युत था उसकी आवाज आई...

"वो देखो सूरज नीचे आ रहा है।"

इस पर आस-पास के लोग हँसी मजाक करते हुए बोले, "अरे ये देखो ये पागल क्या कह रहा है ? कभी सूरज भी नीचे आता है!"

उस आदमी की बात सुन कर और लाेगों का ध्यान भी उस लड़के पर गया। तभी एक दुकानदार बोला," ए पागल चल भाग यहां से सुबह-सुबह काम को खराब करने आ गया।"

इस पर वो लड़का बोला, "पागल नही हूं मैं, बल्कि तुम सब मूर्ख हो। मेरा नाम विद्युत है। और मैं तो चला पर अभी तुम्हें यकीन हो जाएगा एक बार ऊपर तो देखो।"

तभी वहां खड़े लोग हँसने लगे और इधर-उधर देख कर अपने अपने काम पर जाने लगें!

ये देख वो लड़का बोला, "मूर्ख हैं सब, चलो मुझे क्या?"

और एक बार फिर से आसमान की तरफ़ देखने लगा।

"अगर जल्द ही कुछ नहीं किया तो ये सभी लोग मारे जाएंगे।"

ये सोच कर वो तेज़ी से मीनार की ओर दौड़ा। मीनार ये एक घंटा घर की तरह था जिसमे एक अग्नि कुंड था, इस अग्नि कुंड में खतरे का आभास होते ही आग लगा कर राज परिवार और ताक़तवर वीरों को इशारा किया जाता था। जिससे वो खतरे का सामना कर सकें। वो पागल लड़का मतलब विद्युत तेज़ी से मीनार की ओर दौड़ा, पर अचानक सामने का नजारा देख कर उसके कदम रुक गए। तभी वो मन में सोचते हुए बोला,"अगर मैंने इन सैनिकों को बताया तो ये लोग मेरा फिर से मज़ाक उड़ाएंगे जैसे बाज़ार में उड़ाया गया था। मुझे इनसे छुप कर जाना होगा।"

ये सोच कर वो मुस्कुराता है, और अपने झोले से एक लाल पाउडर निकाल कर भीड़ वाले इलाके में हवा में उड़ा देता है, और छुप जाता है। जैसे ही वो पाउडर हवा में उड़ कर लोगों की आंखों तक पहुंचता है। वहा पर हंगामा मच जाता है। और सैनिकों का ध्यान उस ओर चला जाता है, इस बात का फ़ायदा उठा कर विद्युत तेज़ी से मीनार पर चढ़ जाता है। तभी एक सैनिक विद्युत को मीनार में जाते देख कर जोर से चिल्लाता है,"ए बालक कहा जाता है? रुक रुक.. वहा किसी को जानें की अनुमती नहीं है। रुक जा वरना तुझे दंड मिलेगा।"

सैनिक जोर जोर से चिल्लाते हुए उसके पीछे भागने लगे। पर भले ही चौदह साल का विद्युत कमज़ोर था पर उसकी भागने की रफ़्तार बहुत तेज थी। लेकिन आखिरकार विद्युत अभी बालक ही था, और सैनिक एक ताकतवर योद्धा थे इसलिए जब वो मीनार की बड़ी मशाल में आग लगाने वाला ही था की तभी एक सैनिक ने अपनी शक्ति को जागरूक कर तेज़ी से उसे पकड़ लिया। इधर आसमान से गिरता वो आग का गोला जो की एक महान योद्धा था किसी योद्धा के प्रहार से आहत होकर नीचे गिर रहा था। जिसमें से आग की लपटे लागातार निकल रही थीं और वो नीचे गिर रहा था। जैसे जैसे वो आग का गोला नीचे आ रहा था। वो किसी इन्सान की तरह लग रहा था। पर उसकी चारो ओर से निकल रही आग की लपटों के कारण कोई आम स्तर का योद्धा अब भी अगर उसे देखता तो कहता की शायद वो आग का गोला या उल्का पिंड हो। इधर मीनार में जब सैनिकों ने हाथ में मशाल लिए उस लड़के यानी विद्युत को देखा तो उसे मशाल से मीनार की बड़ी मशाल में आग लगाने से रोक लेते हैं लेकिन विद्युत फिर भी तेज़ी से मशाल को मीनार की अग्नि कुंड में फेक देता है और एक तेजी के साथ बड़ी मशाल जलने लगती है! और उस मीनार की मशाल के जलते ही राज्य के चारो कोनो की मशाल भी एक एक करके जलने लगती हैं। ब्रह्म पुरी के ब्रह्म पर्वत से एक शक्ति शाली इन्सान हवा में एक नीली शक्ति के साथ तेज़ी से उड़ कर मीनार के पास आता है। और सभी लोग आसमान में उसको उड़ता देखते हैं। तभी एक इन्सान कहता है,"वो देखो ये तो राजघराने के रक्षक वेदा हैं।"

तभी दूसरा लड़का कहता है,"हां भाई लेकिन ये मशाल किसने जलाई चेतावनी के लिए? क्या किसी ने राज्य पर हमला किया है?"

उस लड़के के ये बात कहते ही आस-पास के लोगों का ध्यान भी उस इन्सान की तरफ गया। लेकिन फिर सभी की नज़र महान वेदा की तरफ़ थीं। तभी महान वेदा आकर मीनार के सामने रुकते हैं और हवा में स्थिर हो जाते हैं। महान वेदा का चेहरा एक दम शांत था और वो कहते हैं की, "क्या तुम मुझे बताओगे ये मशाल चेतावनी के लिए किसने जलाई?"

लेकिन तभी उन्हे अचानक हवा में गर्मी का एहसास होता है और उन्हे माज़रा समझ आ जाता है और वो बिना सैनिकों की बात सुने आसमान की तरफ़ उड़ जाते हैं। तभी महान वेदा तेज़ी से हवा में गिरते उस ताक़तवर इन्सान पर अपनी बर्फीली शक्ति से प्रहार कर उसे हवा में गिरने से रोकते हैं। वेदा के शक्ति का असर इतना तेज़ था की उसका शरीर एक नीली आभा से चमक रहा था। और उसके शरीर से शक्तियां लागातार ऐसे निकल रही थीं जैसे वो कोई महासागर हो जिसमे शक्तियां लागातार बह रही थीं।

"ऋतिक वेदा एक जल मूल शक्ति के योद्धा थे उनका स्तर एक एलीमेंट गॉड का था। और उनकी इन्हीं लाज़वाब शक्तियों के कारण उन्हे वॉटर एलीमेंटल गॉड भी कहा जाता था।"

महान वेदा एक वक्त पर सुपर सेवन वॉरियर का हिस्सा थें जो आर्यवर्त का सबसे शक्तिशाली दल था। पर समय के बढ़ते-बढ़ते अब सुपर सेवन वॉरियर दल अलग अलग हो गए थें, जिनमे से कुछ रहस्मयी तरीके से गायब हो गए थें और कुछ ने आर्यावर्त के लीडर और रक्षक की उपाधि ले ली थीं!

तो आगे और क्या होगा इस कहानी में? कौन है ये विद्युत? और क्या वो बच पायेगा महान ऋतिक वेदा से? कौन है ये ताकतवर इंसान जिसकी शक्ति इतनी तेज है? और किसने किया इस पर प्रहार? जानने के लिए पढ़े ब्रम्हयोद्धा : द डिस्ट्रॉयर! मेरे यानी अजीत के साथ Only on pocket novel पर।

Chapter List: Next

Related Novels