Chapter 3 / 1556

Brahmyodha : The Destroyer | ब्रह्मयोद्धा : द डिस्ट्रोयर | Author - Ajit Kumar

Chapter 3

Brahmyodha : The Destroyer | ब्रह्मयोद्धा : द डिस्ट्रोयर | Author - Ajit Kumar ·Ajit Kumar

दुदुसी समझ गई कि अभी उसका रुकना उसकी ज़िंदगी को खतरे में डाल सकता है! इसलिए वो वहां से जाने लगी और जाते-जाते बोली, "बूढ़े थामा और सिल्वर टाइगर — यही नाम हैं न तुम्हारे... मैं वापस आऊंगी ज़रूर, मेरा इंतज़ार करना।"

ऐसा कहते हुए उसके खूबसूरत चेहरे पर नाराज़गी थी। जब भूमि पर लोगों ने ये नाम सुना, तो सभी हैरान हो गए — ये दोनों सुपर सेवन वॉरियर के सात योद्धाओं में से हैं, जिन पर शील लगी है और जो शक्ति के आठवें स्तर से सातवें स्तर पर आ गए हैं। ये एक अमर योद्धा हैं, जिनको मारना मुमकिन नहीं है। ऐसा कहते हुए उनकी आँखों में खौफ़ और चेहरे पर इज़्ज़त थी। तभी दूसरा आदमी बोला, "हाँ, मैंने भी सुना — ये बहुत तेज़ और ताक़तवर हुआ करते थे। इनकी रफ़्तार के सामने तो लीडर ऋतिक वेदा भी नहीं टिक सकते थे। कहा जाता है, इसने एक बार अपनी एक शक्ति के हमले से पाँच योद्धाओं को जान से मार दिया था, जो शक्ति रैंक के सातवें स्तर पर थे।"

वहीं चारों ओर के शोर से दूर, बूढ़े थामा ने गंभीर आवाज़ में कहा, "इस मुसीबत के चलते मैं अपना अग्नि ग्रंथ लेना तो भूल ही गया। चलो, उसे देखते हैं।"

ऐसा कहते हुए बूढ़े थामा ने अपने बगल में खड़े ऋतिक वेदा को देखा, जो अपनी शक्तियों को वापस लेकर इंसानी रूप में आ चुके थे। और वो बोले, "हाँ, चलो!"

लेकिन जब वो भूमि पर आए, तो उन्हें वो ग्रंथ नहीं मिला और वो परेशान होकर बोले, "कहाँ गया वो ग्रंथ?"

ऐसा कहते हुए रक्षक ऋतिक वेदा के माथे पर परेशानी थी, जिसे देखकर बूढ़ा थामा मुस्कुराकर बोला, "अरे रक्षक ऋतिक वेदा, आपको इतना परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। उसे कोई आम आदमी अगर खोलेगा, तो मुझे आभास हो जाएगा और मैं उसे ढूंढ़ लूंगा। अच्छा, मैं चलता हूँ — मुझे ट्रेनिंग करनी है!"

ये कहकर एक लाल आग की तरह दहकते पंख उनके पीछे से निकल गए और वो वहां से तेज़ी से उड़कर आसमान में ग़ायब हो गए। वहीं ऋतिक वेदा मुस्कुराकर अपने दोस्त को जाते देखकर हामी में सिर हिलाकर रह गए। वो अपने दोस्त को रोकना तो चाहते थे, लेकिन वो जानते थे कि बूढ़े थामा को अकेले रहना ही पसंद था। साथ ही, उसके जाते ही सिल्वर टाइगर भी रौशनी में बदलकर उनके पीछे चला गया। दोनों को जाता देख ऋतिक वेदा ने भी अपने नीले पंख को निकालकर वहां से चले गए। वहीं, वहां मौजूद भीड़ उनको जाता देखकर मुस्कुराने लगी। वहीं दूसरी ओर...

गुफा के अंधेरे में एक लड़का जगमगाते मोती की रौशनी में किताब को पढ़ रहा था। और वो मुस्कुराकर बोला, "ये तो अग्नि शक्ति ग्रंथ है।"

ऐसा कहते हुए उसके चेहरे पर एक मुस्कुराहट थी। ग्रंथ को देखते हुए वो लड़का बोला, "अगर मैं इस ग्रंथ में लिखी तकनीक सीख गया, तो मैं आसानी से मुकाबला जीत जाऊंगा। तब मुझे बहुत बड़ा इनाम मिलेगा, फिर मैं राजा से पढ़ने के लिए सिद्धार्थ आश्रम भेजने के लिए बोलूंगा — और मैं वहां अपने चक्रों को जागृत कर ताक़तवर बन जाऊंगा!"

ऐसा कहते हुए उसके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुराहट थी, जो अगले पल ही उदासी में बदल गई और वो लड़का बोला, "लेकिन मैं लड़ूंगा कैसे? मेरे पास बस ये लोहे का भाला है और माँ का दिया लॉकेट! और मेरी बूढ़ी दादी, जो मुझे बताती भी नहीं कि मेरे माँ-बाप कहाँ हैं? मैं तीन दिन बाद के मुकाबले में हिस्सा कैसे लूंगा? मुझे बस भागना आता है, बचना — और लड़ना तो आता ही नहीं।"

ऐसा कहते हुए उसके चेहरे पर उदासी थी, और इसी के साथ वो अपने हाथ में पकड़े उस ग्रंथ को बंद करते हुए सोच ही रहा था कि उसका लॉकेट चमकने लगा और एक हवा का झोंका आया, जिससे ग्रंथ के पन्ने पलटने लगे और ग्रंथ का पहला पेज खुल गया, जिस पर लिखे शब्द चमकने लगे। और वो शब्द रौशनी का रूप लेकर उसके दिमाग में जाने लगे!

ये सब इतना जल्दी हुआ कि उस लड़के को संभलने का मौका ही नहीं मिला। साथ ही उस जानकारी के दिमाग में जाने से उस लड़के को एक तेज़ झटका लगा और वो बेहोश हो गया। ये लड़का कोई और नहीं बल्कि विद्युत था। कुछ देर बाद विद्युत को एहसास हुआ कि कोई उसे हिला-हिला कर जगा रहा है। जिस वजह से उसको होश आ गया और धीरे-धीरे उसने अपनी आँखें खोली — और तभी उसे सामने अपनी बूढ़ी दादी नज़र आई। तभी बूढ़ी दादी अपनी गंभीर आवाज़ में बोली, "बेटा विद्युत, तुम यहाँ क्यों सो गए? चलो उठो, खाना खा लो।"

ऐसा कहते हुए उस बूढ़ी औरत, जो कि विद्युत की दादी थी, की आवाज़ में विद्युत के लिए प्यार था — जिसे महसूस कर विद्युत ने दादी को हाँ में सिर हिलाकर जवाब दिया और उठकर बैठ गया। तभी विद्युत अलसाई अंदाज़ में बोला, "दादी, आप चलो... मैं आता हूँ!"

वहीं विद्युत की बात सुनकर दादी ने मुस्कुराते हुए उसके लंबे बालों में हाथ फेरते हुए कहा, "ठीक है, पर जल्दी आना — नहीं तो मुझ बुढ़िया को फिर से इतनी दूर आना होगा।"

ऐसा कहकर बूढ़ी औरत लाठी के सहारे जाते-जाते बोली, "आते वक्त चोटी से फल और जड़ी-बूटी भी लेते आना।"

वहीं दूसरी ओर, अपनी बूढ़ी दादी की बात सुनकर विद्युत गंभीर आवाज़ में बोला, "दादी, हमारे घर के सामने इतने पेड़, फल और जड़ी-बूटियाँ हैं — तो आप बार-बार मुझे पहाड़ के ऊपर से लाने को क्यों बोलते हो?"

लेकिन उसकी बूढ़ी दादी ने तो विद्युत की बातों पर ध्यान तक नहीं दिया और उस गुफा से बाहर चली गई। अपनी दादी के जाते ही विद्युत ने उठकर अपने कपड़े ठीक किए और आस-पास देखा। लेकिन उसे वो किताब कहीं नज़र नहीं आई, जिसे देख विद्युत ज़्यादा हैरान नहीं हुआ और वो समझ गया — ज़रूर उसकी दादी ने उसे रख लिया होगा। इसलिए विद्युत ने इस बात को नज़रअंदाज़ कर दिया, अपने भाले को उठाया और अपनी कमर पर बाँध लिया। और पहाड़ के ऊपर जाने लगा। विद्युत महसूस कर रहा था कि आज आसमान में बिजली कड़क रही थी और पहाड़ी पर फिसलन भी बहुत थी। विद्युत ऊपर शिखर पर पहुंचने वाला ही था कि अचानक आसमान से बिजली का झटका पहाड़ी से टकराया — और चट्टानें गिरने लगीं। विद्युत का हाथ फिसला ही था कि अचानक उसे कुछ ध्यान आया और तभी उसने कूदकर दूसरी चट्टान पकड़ ली। विद्युत हैरान हो गया और सोचने लगा — ये कैसे हुआ?

तब उसे याद आया, और उसके दिमाग में ग्रंथ का पहला पेज आ गया — ये तो ऊर्जा के इस्तेमाल और बचने के तरीके हैं। ये सोचकर वो खुश हो गया। वो मन ही मन सोचने लगा कि उसने ग्रंथ के पहले पेज में छुपी जानकारी को समझ लिया, जिसके चलते उसने पहाड़ी से गिरने से खुद को बचाया। और वो पहाड़ी को देखने लगा। इसे देख विद्युत ने अपनी आँखें बंद कीं और अपने शरीर में बहती ऊर्जा को महसूस करने लगा — जिसे उसने जानकारी के मुताबिक अपने पैरों की ओर भेजना शुरू किया। और अपने पैरों को ज़ोर से पटका और छलांग लगाई। और इस बार वो आसानी से चोटी पर पहुँच गया। इसे देख विद्युत चोटी पर खड़ा होकर ख़ुशी से चिल्लाने लगा। तभी एक तेज़ बिजली सीधा नाचते हुए विद्युत पर गिरी, जिससे उसके शरीर को तेज़ झटका लगा और उसके शरीर का लॉकेट चमकने लगा। विद्युत को पता भी नहीं था कि उसके गले का लॉकेट चमक रहा था। विद्युत के कपड़े बिजली के झटके से चिथड़ों में बदल गए और उसके शरीर पर बने चक्र, अग्नि, त्रिशूल, शंख के बने निशान — जो किसी टैटू की तरह थे — चमकने लगे। ये बिजली इतनी ताक़तवर थी कि अगर किसी मामूली इंसान पर गिरती तो शायद वो जलकर राख हो जाता। विद्युत अभी भी एक चौदह साल का लड़का था, लेकिन फिर भी उस बिजली के झटके का उस पर कोई असर नहीं हुआ। लेकिन उसका शरीर कमज़ोर होने के कारण वो फिर से बेहोश हो गया। करीब तीन घंटे बाद जब उसकी आँखें खुलीं तो वो एक झोपड़ी में था। जब उसने देखा तो वो हैरान हो गया — क्योंकि ये झोपड़ी उसका ही घर था। उसने अपने शरीर को देखा तो उसके कपड़े बदले हुए थे। जिससे विद्युत के चेहरे की हैरानी और भी अधिक बढ़ गई। लेकिन तभी विद्युत ने हड़बड़ाकर ज़ोर से "दादी! दादी!" कहकर चिल्लाने लगा। वहीं दूसरी ओर, विद्युत की अचानक चिल्लाने की आवाज़ सुनकर, एक बूढ़ी औरत हड़बड़ाकर कमरे में आई और बोली, "तुझे होश आ गया, नालायक!"

दादी चिल्लाते हुए बोली, "आजकल तू बहुत शैतान और आलसी हो गया है। कोई भी काम बोलो, जाकर सो जाता है। इस बार तो हद कर दी — अपने कपड़े भी फाड़ दिए! ये कपड़े तेरे जन्मदिन के लिए बनाए थे मैंने, और देख — अब तुझे पहले ही देने पड़े मुझे। बेटा, मैंने कितनी बार कहा है, अपने शरीर को ढंक कर रखा कर।"

ऐसा कहते हुए बूढ़ी दादी के चेहरे पर नाराज़गी और आँखों में फ़िक्र थी। तभी विद्युत कुछ पूछने वाला था कि दादी ने उसे टोकते हुए कहा, "अभी नहीं! मुझे पता है तू क्या पूछेगा... तुझे यहाँ कौन लाया?"

ऐसा कहते हुए बूढ़ी दादी ने विद्युत को चुप करा दिया और झुँझलाते हुए बोली, "मैं इतनी बूढ़ी हूँ कि मैं तो पहाड़ी पर चढ़ नहीं सकती। बाहर एक बूढ़े आदमी को तू बेहोश मिला। मुझे तो कोई भला इंसान लगता है। वही तुझे लेकर आया है। वो अब भी बाहर बैठा है — कह रहा था, तुझे जानता है। और वो तेरे होश में आने का इंतज़ार कर रहा है।"

ऐसा कहते हुए बूढ़ी औरत के चेहरे पर मुस्कुराहट थी — और विद्युत के चेहरे पर हैरानी!

तो आगे क्या होगा इस कहानी में? क्या विद्युत जा पाएगा शक्ति प्रतिस्पर्धा में? कैसे ऊर्जा शक्ति का ज्ञान विद्युत के अंदर आया? क्या है उस लॉकेट का रहस्य? कौन है वो बूढ़ा आदमी? कैसे जानता है वो विद्युत को?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels