जैसे ही ब्रह्मपुरी राज्य के रक्षक ऋतिक वेदा ने उस अग्नि शक्तियों से घिरे आदमी को बचाया, तभी उस बूढ़े आदमी की शक्ति को महसूस कर वो समझ गए कि वो कौन था। उनका चेहरा गंभीर हो गया और ऋतिक वेदा अपनी आंखों को छोटा करते हुए उस बूढ़े आदमी को देखकर गंभीर आवाज में बोले, "तुम क्या कभी एक जगह आराम से नहीं रह सकते?"
ऐसा कहते हुए महान ऋतिक वेदा के चेहरे पर हल्के खीज भरे भाव थे। नीचे जमीन पर खड़े लोग ऋतिक वेदा और उस बूढ़े आदमी को हैरानी से देख रहे थे। तभी एक लड़का, जो कि योद्धा के कपड़े पहने था, वो गुरूर भरी आवाज में अपने साथ खड़े मित्र योद्धा से बोला, "देखना, लीडर रक्षक वेदा इसको अच्छा सबक सिखाएंगे।"
तभी उस लड़के का मित्र योद्धा बोला, "मुझे ऐसा नहीं लगता, अगर ऐसा होता तो अब तक एक खतरनाक लड़ाई शुरू हो चुकी होती, मेरे दोस्त!
क्योंकि मुझे वो बूढ़ा आदमी अपने कपड़ों से और उसके शरीर से निकलती शक्तियों से कोई मामूली आदमी नहीं लगता, नहीं तो वो इतनी ऊंचाई पर क्या कर रहा होता? बताओ, बताओ।"
ऐसा कहते हुए उसके चेहरे पर अपने दोस्त को हैरान कर देने वाली मुस्कुराहट थी, जिसमें वो कामयाब हो गया था। इधर वो सैनिक हैरानी के साथ आसमान में देख रहे थे और विद्युत् को कस कर पकड़े थे। लेकिन जैसे ही विद्युत् ने देखा कि सैनिकों का ध्यान उस पर नहीं है, तो वो उन्हें धक्का देकर वहां से भाग कर भीड़ में जाकर छुप गया। विद्युत् ने ये इतना तेज़ रफ्तार में किया कि जब तक सैनिकों का ध्यान खुद को संभालने के बाद उसकी ओर जाता, उनकी नजरों के सामने बस सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। सैनिकों ने जब उस लड़के को चालाकी से अपने हाथों से निकलने में कामयाब होते देखा तो उनका गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया। और वो गुस्से में कहने लगे, "ये लड़का बहुत चालाक निकला। अगली बार ये मीनार के आस-पास भी दिखा तो देखना मित्र, मैं उसके हाथ काट दूंगा।"
अपने साथी सैनिक की बात सुनकर दूसरा सैनिक हँसते हुए बोला, "ये तुम पंद्रहवीं बार कह चुके!"
और यह सुनकर वहां खड़े लोग भी हँसने लगे।
वहीं अपने साथी सैनिक और सभी लोगों की हँसी सुनकर वो सैनिक एक मज़ाक का पात्र बन गया, जिस वजह से उसे वहां खड़े होने में शर्म महसूस होने लगी और वो गुस्से में पैर पटक कर और दांत पीस कर रह गया। उधर आसमान में ऋतिक वेदा और वो बूढ़ा आदमी बात कर ही रहे थे कि तभी एक तेज़ और ताकतवर शक्ति उनके पास आकर रुकी, जिसके पंख काफी खूबसूरत थे। अचानक आई उस खूबसूरत पंखों वाली लड़की को देख ऋतिक वेदा और उस बूढ़े आदमी का ध्यान उस ओर गया। तभी वो बूढ़ा आदमी बोला, "ये लो आ गई मुसीबत, मैं इसी से बचकर भाग रहा था। न जाने इस खूबसूरत लड़की को मुझ बूढ़े आदमी से इतना लगाव क्यों है?"
ऐसा कहते हुए उस बूढ़े आदमी के चेहरे पर शातिर मुस्कुराहट थी। तभी अचानक वहां एक तेज़ रौशनी आकर रुकी और सभी की नजरों के सामने एक सिल्वर रंग का टाइगर आया, जिसके शरीर से बिजली की तरंगों से बने पंख के साथ हवा में उड़ रहा था। तभी वो टाइगर नाराज़गी से बोला, "दुदुसी...."
ऐसा कहते हुए उस सिल्वर टाइगर के चेहरे पर नाराज़गी थी, जिसे देखकर वो खूबसूरत पंखों वाली लड़की अपने चेहरे पर मुस्कुराहट और आँखों में नाराज़गी लिए देखने लगी, क्योंकि वो शक्ति के आठवें स्तर पर थी, जिसकी बेल्ट पर शक्ति के आठ सितारे लगे थे। और उसके सामने तीन ताकतवर शक्तियाँ मौजूद थीं। लेकिन अगले पल वो लड़की अपनी मस्त अदाओं के साथ तीनों के आगे आई, जिसे वहां मौजूद सभी लोग अपनी नज़र से उसके जिस्म को निहारने लगे थे, जिसने बहुत ही छोटे कपड़े पहन रखे थे, जिसमें उसका गोरा शरीर साफ-साफ नज़र आ रहा था। मदहोश निगाहें और खूबसूरत अदाओं के साथ वो लड़की हवा में अपने पंख को बड़ी धीमी रफ्तार से लहरा रही थी, और चलकर उनके बिल्कुल सामने आ गई। इस लड़की का नाम था दुदुसी। ये अधर्मपुरी, जो कभी एक देव स्थल हुआ करता था और शक्तियों के मामले में इस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रहस्यमयी स्थान था। ऐसी जगह चार थीं और चारों ही हमारे देश आर्यवर्त में थीं! उनमें से एक का नाम बदल कर अधर्मपुरी रखा गया था। उस राज्य के लीडर की छोटी बहन थी दुदुसी। जब दुदुसी ने देखा कि नीचे खड़े मामूली लोग उसके जिस्म को निहार रहे हैं, तो दुदुसी को बहुत बुरा लगा और उसने अपने आठ चक्रों को जागृत कर लिया, जिससे उसकी ऊर्जा इतनी बढ़ गई कि उन सब आम स्तर के लोगों और योद्धाओं की आँखों में जलन होने लगी, जिससे उन्हें अपनी आँखों को मजबूरन बंद करना पड़ा। पर किसी ने नहीं देखा कि दो निगाहें भीड़ में खड़ी अब भी उस लड़की को निहार रही थीं। जिनमें से एक लड़का मात्र चौदह साल का था और अभी इसकी शक्तियाँ भी जागरूक नहीं थीं। पर न जाने वो ये कैसे कर रहा था? कोई नहीं जानता था!
तभी लीडर ऋतिक वेदा ने अपने सामने खड़ी दुदुसी को देख कर कहा,
"दुदुसी, अपनी शक्ति को काबू में रखो वरना..."
ऐसा कहते हुए उनके चेहरे पर नाराज़गी थी, लेकिन ऋतिक वेदा इससे आगे कुछ कहते कि तभी उनके सामने खड़ी दुदुसी ने उन्हें हँसते हुए रोक कर कहा,
"वरना क्या? मुझ पर हमला करोगे... दो मर्द और एक दिव्य रैंक का टाइगर मिलकर एक लड़की पर हमला करोगे, शर्म नहीं आती तुम सब को?"
ऐसा कहते हुए दुदुसी ने अपने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ रक्षक वेदा की ओर देखते हुए कहा,
"अगर तुम चाहते हो कि मैं यहां से चली जाऊं, तो इस बूढ़े से कह दो कि मुझे वो अग्नि ग्रंथ दे दे, और मैं चली जाऊंगी।"
ऐसा कहते हुए लाल काले कपड़े पहने खूबसूरत जवान दुदुसी अपने बालों से खेलने लगी। लेकिन अपने सामने खड़ी दुदुसी की बात सुनकर वो बूढ़ा योद्धा, जिसका नाम सिल्वर थामा था, नाराज़गी से बोला,
"ये मेरी जीवन की पूंजी है और मैं इसे अपने वारिस को दूँगा, तुम्हें नहीं। अगर मेरी शक्तियों पर शील नहीं चढ़ी होती तो मैं तेरी जवान काट देता, क्योंकि तेरी हैसियत ही नहीं है मुझसे ऐसे मुकाबला कर सके।"
ऐसा कहते हुए सिल्वर थामा और उसके साथ हवा में उड़ रहे सिल्वर टाइगर के चेहरे पर नाराज़गी नज़र आने लगी। सिल्वर थामा की बात सुनकर दुदुसी मुस्कुरा कर बोली,
"देखो, मेरे पास वक्त नहीं, मेरे लीडर ने मुझे आदेश दिया है कि मुझे इस ग्रंथ को किसी भी कीमत पर हासिल करना है। इसलिए लीडर ऋतिक वेदा, आप मेरे रास्ते में ना आएं वरना मैं इन सबको अंधा कर दूंगी!"
और दुदुसी इतना कह कर अपनी शक्तियों को बढ़ाने लगी, जिससे सैकड़ों लोगों के दर्द से कराहने की आवाज़ आने लगी। ये देख वेदा ने अपने हाथ को हवा में हिलाया और वो ग्रंथ उनके हाथ में आ गया और उन्होंने वो ग्रंथ दुदुसी को दिखाते हुए जमीन की तरफ़ दूर फेंकते हुए मुस्कुराकर बोले,
"अच्छा, जब तुम्हें ये लोग आम लगते हैं, तो जाओ, इन्हीं लोगों के बीच से ये ग्रंथ ढूंढ कर ले लो!"
जब दुदुसी ने देखा वो ग्रंथ भूमि की ओर गिरने लगा है, तो वो अपनी शक्तियों को वापस लेने लगी ताकि वो उस ग्रंथ को देख सके, लेकिन इस वजह से शक्तियों का असर लोगों से हट गया और लोगों को राहत मिली। इससे पहले दुदुसी उस ग्रंथ के पीछे भूमि पर जाती, लीडर ऋतिक वेदा ने अपनी शक्तियों की मदद से एक शील बना दी जिससे इंद्रा पुरी साम्राज्य के ऊपर एक कवच बन गया। जिसे देख दुदुसी ने नाराज़गी से कहा,
"क्या तुम मुझसे मुकाबला करना चाहते हो?"
लेकिन तभी उसकी आँखों में खौफ़ नज़र आने लगा। क्योंकि मौके का फ़ायदा उठाकर बूढ़े सिल्वर थामा के आदमी ने हवा में हाथ लहराया, जिससे उसके हाथ से निकली शक्तियों ने एक बड़े धनुष का रूप ले लिया और उसका निशाना था —दुदुसी। जब दुदुसी ने देखा कि उसके एक कदम बढ़ाते ही वो हमले का शिकार होगी, तो वो घबरा गई और उसकी आँखों में खौफ़ नज़र आने लगा। दुदुसी महसूस कर पा रही थी कि भले ही उसकी शक्ति का स्तर उसके सामने खड़े दोनों योद्धाओं से ज्यादा था, लेकिन दोनों योद्धा मिलकर उससे लड़ने लगे तो शायद वो बहुत बुरी तरह ज़ख्मी हो जाएगी। इस फ़िक्र के चलते उसके माथे पर परेशानी नजर आने लगी। तभी उसे एक आवाज़ सुनाई दी और उसका ध्यान सामने की ओर गया!
तभी रक्षक ऋतिक वेदा ने भी अपने चक्रों को जागृत किया। उन्होंने अपने शरीर का रूप बदलकर एक बड़े ही भयानक शेर का रूप लिया, जिसके बाद उनके शरीर से एक के बाद एक भयानक और ताकतवर शक्तियाँ निकल रही थीं। और तब ऋतिक वेदा ने नाराज़गी से कहा,
"इससे पहले कि मैं भूल जाऊं अपने समझौते को... चली जाओ यहां से!"
जब दुदुसी ने देखा कि वो बुरी तरह फँस चुकी है, तो वो घबराने लगी, पर उसने अपने चेहरे पर ये भाव नहीं आने दिया। और वो बोली,
"रुको, मैं जा रही हूं। मैं हार मानती हूं। पर ध्यान रखना, मैं लौटूंगी ज़रूर — और जब मैं लौटूंगी, तो इस बूढ़े और उस ग्रंथ दोनों को साथ ले जाऊंगी।"
लेकिन ऋतिक वेदा उसकी धमकी सुनकर इतने नाराज़ हो गए कि वो आगे बढ़ते हुए बोले,
"हम दोनों मिलकर इसे अभी खत्म कर देते हैं!"
ऐसा कहते हुए वो अपने शरीर से शक्तियों को बाहर निकालने लगे। लेकिन तभी उनके कदम एक आवाज़ के साथ रुक गए, जो उनके पीछे खड़े बूढ़े थामा की थी। और वो बूढ़ा आदमी अपनी गंभीर आवाज़ में बोला,
"हम उसे नहीं मार सकते। अगर हमने ऐसा किया तो एक महायुद्ध होगा — और वो आएगा, जिसका सामना भले ही हम सातों मिलकर कर लें, लेकिन एक बार फिर हज़ारों लोग मारे जाएंगे। इसलिए इसे जाने दो।"
ये देख ऋतिक वेदा, जो कि एक शेर के रूप में थे, तेज़ दहाड़ के साथ अपनी भारी आवाज़ में बोले,
"जाओ, चली जाओ यहां से — इससे पहले कि मेरा मन बदले।"
तो आगे क्या होगा इस कहानी में?
कौन था वो जिसने दुदुसी की बढ़ी शक्तियों को भेद कर उसे देखा? क्या है उस अग्नि शक्ति ग्रंथ में? क्या दुदुसी फिर लौट कर आएगी?