Chapter 5 / 265

Bound to Him|बाउन्ड टू हिम |Author - Sunshine

Chapter 5

Bound to Him|बाउन्ड टू हिम |Author - Sunshine ·Sunshine

Chapter 5

अनीता जी आदित्य की बात सुन कर थोड़ा हैरान हो गई, उन्होंने उससे पूछा, “कैसी शर्त?”

आदित्य window के पास जा कर खड़ा हो गया और बाहर देखते हुए बोला, “मैं इस शादी को secret रखना चाहता हूं, कम से कम 6 महीने तक, अगर मुझे इन 6 महीनों में लगा कि हम दोनों एक दूसरे के लिए compatible नहीं है, तो मैं उस लड़की को divorce दे दूंगा!”

आदित्य अनीता जी की ओर मुड़ा और आगे बोला, “आपको मंजूर है तो मैं शादी करने के लिए तैयार हूं।”

अनीता जी यह बात सुनकर थोड़ी देर के लिए एकदम चुप हो गई। वह समझ गई थीं की आदित्य इस शादी से बचने के लिए ये सब कर रहा है। आदित्य, अनीता जी को चुप देखकर मन ही मन खुश होने लगा था। थोड़ी देर बाद अनीता जी ने आदित्य से कहा, “ठीक है, हम तैयार हैं पर तुम यह शर्त वाली बात किसी को नहीं बताओगे, अपने दादू को भी नहीं।”

आदित्य को सुनकर थोड़ा झटका लगा। वह shock हो गया था दादी के फैसले से। उसको लगा था कि दादी उसकी शर्त सुनकर शादी के लिए मना कर देंगे पर उसकी यह चाल उस पर ही उल्टी पड़ गई। आदित्य ने बेमन से कहा, “ठीक है, चलिए अब आप खाना खा लीजिए, उसके बाद आपको दवाई भी खानी है।”

आदित्य ने सपना जी को आवाज दी, सपना जी अंदर आई तो वह उन्हें देख कर बोला, “दादी का खाना यहीं ले आइए।”

आदित्य अनीता जी को bed पर बैठाते हुए बोला, “दादी आप खाना खा लीजिए, मैं अभी आता हूं मुझे कुछ काम है।”

अनीता जी ने आदित्य को जाते देख जल्दी से कहा, “रुको आदि यह तो सुनते जाओ कि तुम्हारी शादी कब है।”

आदित्य यह सुनकर वापस से अनीता जी के पास बैठ गया और फिर उनको देखते हुए बोला, “मुझे इन सब से कोई फ़र्क नहीं पड़ता दादी, ये शादी मैं सिर्फ़ और सिर्फ़ आपकी खातिर कर रहा हूं इसलिए आप decide कर लीजिए की कब करनी है शादी फिर मुझे बता दीजिएगा।”

अनीता जी ने आदित्य के हाथों को अपने हाथों में लेते हुए उससे कहा, “ठीक है, पर तुम एक बार लड़की से नहीं मिलना चाहोगे?”

आदित्य ने चेहरे पर बिना किसी भाव को लाते हुए स्पष्ट हो कर कहा, “आप तो मिली ही होंगी तो मैं क्या करूंगा मिलकर, मुझे नहीं मिलना।”

अनीता जी उसकी बात सुनकर बोली, “ठीक है तो परसों ही मिल लेना, शुक्रवार को ही हम तुम्हारी शादी करवाना चाहते हैं, शुभ मुहूर्त है।”

आदित्य उनकी बात सुनकर परेशान होते हुए बोला, “इतनी जल्दी!”

अनीता जी मुस्कुराई और बोली, “हां हमें बहुत जल्दी है तुम्हारे बच्चे खिलाने की क्या पता अब हम कितने दिन और जिएंगे!”

आदित्य ने उनकी बात सुनकर कर जल्दी से उन्हें रोकते हुए कहा, “ठीक है दादी, जैसा आपको अच्छा लगे कीजिए पर ये मुझे छोड़ कर जाने वाली बात की तो मैं शादी नही करूंगा!”

तभी सपना जी अनीता जी के लिए खाना लेकर room में आ जाती हैं। आदित्य अनीता जी के पास से उठते हुए बोला, “दादी अब आप खाना खा लीजिए मुझे कुछ काम है, मैं अभी आता हूं।”

अनीता जी ने अपना सिर हिला दिया और बोली, “ठीक है, ज्यादा देर मत करना, जल्दी आ जाना।”

आदित्य वहां से उठ कर चला जाता है।

सपना जी ने आदित्य के जाते ही अनीता जी से पूछा, “क्या हुआ madam जी? क्या आदि बाबा शादी के लिए मान गए?”

अनीता जी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मानता कैसे नहीं, आज तक ऐसा कोई काम है जो हम नहीं कर पाए हैं...पर तुम ये सब छोड़ो ,लाओ जल्दी लाओ खाना, हमारे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।”

संजीव जी अपने study room से बाहर निकले, उन्होंने मायरा को देखा तो मायरा से पूछा, “शुभी नही दिख रही, खाना खा लिया उसने?”

मायरा संजीव जी की आवाज़ सुन कर जल्दी से बोली, “जी अभी नही!”

संजीव जी उसकी बात सुनकर उपर जाते हुए बोले, “ठीक है तुम खाना dining table पर लगाओ, मैं शुभी को लेकर आता हूं।”

संजीव जी शुभी के room मे आए तो उन्होंने देखा शुभी सो चुकी थी। वह उसे देख खुद से बोले, “ये तो सो गई, पता नही यहां पर बच्ची का मन लग भी रहा है या नही?”

संजीव जी वापस नीचे आ गए। आज वह अकेले ही dinner कर रहे थे तभी अनीता जी वहा आ गई..... और उनके सामने बैठ गई। अनीता जी खुश होते हुए बोली, “आदि शादी के लिए मान गया है।”

संजीव जी खाना खाते हुए बोले, “हम पहले ही समझ गए थे कि आज आप आदि को शादी के लिए मना कर ही मानेंगी, आपका नाटक हम से नही छुप सका।”

अनीता जी खुद पर इतराते हुए बोली, “हां, तो क्या हुआ नाटक ही सही, पर वह मान तो गया ना।”

उनकी बात सुनकर संजीव जी अचानक से बोले, “और शुभी, उससे पूछा आपने!”

अनीता जी अपनी खुशी काबू करते हुए बोली, “उससे भी पूछ लूंगी, अभी जा रही हूं उससे बात करने।”

संजीव जी ने अनीता जी को रोकते हुए कहा, “नहीं अभी मत जाओ वह सो रही है।”

अनीता जी उनकी बात सुनकर जाते हुए रूक गई और फिर वापस dining table पर आते हुए बोली, “इतनी जल्दी सो गई, उसने खाना खाया?”

संजीव जी bite लेते हुए बोले, “नही ऐसे ही सो गई बेचारी बच्ची!”

अनीता जी ने संजीव जी को सुन कर उन्हें टोकते हुए कहा, “आप ना उसे बच्ची बोलना बंद कीजिए, वो अब हमारे घर की बहू है।”

संजीव जी को अनीता जी की बात पसंद नहीं आई और वह चिढ़ते हुए बोले, “इसमें बच्ची बोलने से क्या परेशानी है? और हम एक बात कहें, आप शुभी को इस शादी के लिए force मत करना।”

अनीता जी संजीव जी की बात सुन कर झेंप गई पर खुद को शांत दिखाते हुए वह बोली, “नहीं, हम उसको force नहीं कर रहे हैं, वह हमारे आदि को पसंद करती है, हमनें उसे photo दिखाई थी आदि की।”

संजीव जी अपनी जगह से उठते हुए बोले, “आदि की photo देखकर कौन सी लड़की उसे पसंद नही करेगी? पर पसंद और प्यार दोनों बातें अलग हैं, दोनों में अंतर होता है।”

अनीता जी भी अपनी जगह से उठते हुए बोली, “हमें ना आपकी यह फालतू बातें सुनने का बिल्कुल भी time नहीं है, शादी में बस एक दिन ही है और हमें कल के दिन में ही सारी तैयारी करनी है, बस आपको यह बताना था कि यह शादी एक secret है, कम से कम 6 महीनों के लिए।”

संजीव जी को उनकी बात समझ नही आई थी, इसलिए वह थोड़ा चौंकते हुए अनीता जी से पूछते हैं, “ऐसा क्यों?”

संजीव जी की बात का जवाब देते हुए अनीता जी बोली, “आप तो जानते ही हैं कि अमीषा की बहन निशा इस समय यहां इंडिया में है। वो बहुत ही पागल लड़की है और अगर उसे पता चला कि आदि ने शादी कर ली है तो पता नहीं, कहीं वह शुभी के साथ कुछ गलत ना कर दे, जब तक वह इंडिया से चली नहीं जाती तब तक हम शादी को secret ही रखेंगे।”

संजीव जी उनकी बात सुनकर बोले, “ये तो सही कहा आपने!”

संजीव जी को अपनी बात से संतुष्ट देखकर अनीता जी ने मन में सोचा, “हमें माफ कर दीजिए, आपसे झूठ बोलना पड़ रहा है पर शादी को secret रखने की यह भी एक खास वजह है इसलिए हम आदि की शर्त मान गए।”

इधर आदित्य आज घर जाने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था, वह बार में समीर के साथ बैठा हुआ था। आदित्य के हाथ से शराब का glass लेते हुए समीर ने उससे पूछा, “यार तू मुझे वजह बताएगा कि तू आज फिर क्यों पी रहा है, कल भी तूने बहुत पी ली थी, अब चल चुपचाप से घर चल, मैं तुझे छोड़ दूंगा!”

आदित्य अपना glass वापस छीनते हुए बोला, “नहीं मुझे नहीं जाना कहीं पर भी, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि दादी क्यों मेरी शादी के पीछे पड़ी हुई है, मैं पागल हो जाऊंगा, परसों मेरी शादी है ये सोच सोच कर मेरा सिर फट रहा है।”

समीर ने आदित्य की बात सुन कर shock होते हुए पूछा, “शादी! किससे?”

आदित्य गुस्से में झल्लाते हुए बोला, “मुझे नहीं पता, मुझे बस इतना पता है कि, परसों मेरी शादी है।”

समीर नौटंकी करते हुए बोला, “क्या? तूने मुझे नहीं बताया लड़की कौन है, और शादी कर रहा है।”

आदित्य उसको देख चिढ़ते हुए बोला, “तुझे ना...कुछ बोलने का फायदा नहीं है, अभी क्या बोला मैंने की मैं कुछ नहीं जानता।”

समीर आदित्य को देख हंसते हुए बोला, “यार! शादी तो तुझे करनी पड़ेगी, after all दादी का फ़रमान है।”

आदित्य ने समीर को देख उसके गाल पर हल्के से मारते हुए कहा, “यह सब ना तेरी वजह से हुआ है, तू अगर शादी नहीं करता ना, तो दादी को मेरी शादी कराने की इतनी जल्दी नही होती, तेरी वजह से मुझे शादी करनी पड़ रही है। तुझे पता है लाखो लड़कियां मरती है मुझ पर, पर कोई मुझसे प्यार नहीं करती, सिर्फ मेरे पैसों से प्यार करती हैं and I am damn sure, जो लड़की दादी ने देखी होगी, वह भी इसीलिए ही मुझसे शादी करने को तैयार है।”

आदित्य आगे बोला, “पता है मैं उस लड़की से एक भी बार नहीं मिला हूं और वह मुझसे शादी कर रही है...क्यूं? पैसा...पर यह बात दादी को समझ में नहीं आती...इन लड़कियों का क्या है, जब एक से मन भर जाता है तो दूसरे के पास चली जाती हैं।”

समीर बोला, “ठीक है यार! तू सब लड़कियों को एक जैसा ही क्यों समझने लगा है, दादी ने देखी है तो मैं तो sure हूं कि वह लड़की अच्छी ही होगी, चल अब हम लोग घर चल रहे हैं और मैं आज तेरी एक भी बात नहीं सुनने वाला।”

आदित्य समीर को ना करते हुए बोला, “नहीं यार मैं नहीं जा रहा, तू जा में चला जाऊंगा...”

समीर ने आदित्य को पेट में मुक्का मारते हुए कहा, “तुझे पता है मैं तेरे बगैर नहीं जाऊंगा और तू इतना तो समझ, मैं शादीशुदा हूं मेरी बीवी मेरी पिटाई करेगी अगर मैं आज भी लेट गया तो!”

इधर मित्तल मेंशन में...

काफी देर हो गई थी पर आदि का कोई पता नहीं था, अनीता जी बहुत परेशान थी। संजीव जी उनके पास आए और बोले, “आ जाएगा आप चिंता ना करें और चलो चल कर सो जाओ वरना आपकी तबीयत खराब हो जाएगी।”

तभी doorbell की आवाज़ आई।

मायरा door open करती है, तो सामने से आदित्य अंदर आता हुआ दिखाई देता है, आदित्य को देखकर अनीता जी के चेहरे पर खुशी आ जाती है, वह आगे बढ़ कर बोली, “आ गए? इतना लेट क्यों?”

आदित्य ने drink की हुई थी तो वह अपनी नज़रे चुराते हुए उनसे बोला, “कुछ नहीं दादी वह एक जरूरी काम था। मैं खाना खा कर आया हूं, दादी आप लोग सो जाएं, परेशान ना हों!”

उसकी बात सुनकर अनीता जी और संजीव जी अपने room की ओर बढ़ गए। दोनों आदित्य को देख समझ गए थे कि वह इस समय drunk है। सुबह के समय, अनीता जी पूजा करने के बाद सीधा शुभी के कमरे में गई। शुभी अभी बस नहा कर ही निकली थी। अनीता जी bed पर बैठते हुए बोली, “आओ हमारे पास!”

शुभी उनके पास जा कर बैठ गई।

वह प्यार से बोली, “कल तुम इतनी जल्दी क्यों सो गई, खाना भी नही खाया था तुमने?”

शुभी अपने कंधे उचकातें हुए बोली, “पता ही नहीं चला दादी कब नींद लग गई?”

अनीता जी ने towel लिया और शुभी के भीगे बालों को पोंछेते हुए उससे कहा, “शुभी!”

पर उनके कुछ कहने से पहले ही शुभी जल्दी से बोली, “दादी मैं शादी करने के लिए तैयार हूं।”

शुभी की बात सुन कर अनीता जी ने खुशी से शुभी के सिर को चूम लिया और फिर बोली, “तुम नही जानती शुभी तुमने इस शादी के लिए हां कर के कितना बड़ा एहसान किया है हम पर।”

उन्होंने शुभी को अपने गले से लगा लिया और फिर उससे दूर होते हुए बोली, “चलिए आपके दादू को भी यह बात बतानी है और नाश्ता कर लीजिए, उसके बाद हमें आपके लिए shopping भी करनी है और भी बहुत काम है, कल शादी है!”

शुभी ने हां में सिर हिलाया।

अनीता जी खुश हो गई थी। वह सपना जी के साथ शादी की तैयारियों में लगी हुई थी। उन्होंने jeweller को बुलाया, वह शुभी के लिए मंगलसूत्र select कर रही थी। अनीता जी ने सपना जी को आवाज़ देते हुए कहा, “सपना जरा शुभी को बुला कर ले आओ”

Room में,

शुभी अपने room में अपने मम्मी-पापा की photo लेकर रो रही थी। वह उनकी photo के देख बोली, “पता नहीं मम्मी मैंने सही किया या नहीं, मैंने एहसान चुकाने के लिए शादी के लिए हां कर दी है। मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से दादी बिल्कुल भी दुखी हो.. शायद मेरा ऐसे करने से उनको खुशी मिले, आप ही बताइए पापा, मैंने सही किया ना।”

शुभी ने अपने मुंह में chips डाले और फिर से रोते हुए बोली, “मैं आप दोनों को बहुत miss कर रही हूं, सोनम भी मेरा phone नहीं उठा रही है, मुझे तो कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है, पापा आप को पता है बहुत खड़ूस है Mr. मित्तल, कल शादी है मम्मी! पर मेरे तो पैर कांप रहे हैं, कहीं मैं बेहोश हो कर मंडप में गिर गई तो? Mr. मित्तल कहीं मेरी इसी बात पर नाराज़ ना हो जाएं।”

शुभी अपने आप से बातें करने में busy थी, कि तभी सपना जी ने अंदर आते हुए उसे नीचे आने को कहा। शुभी balcony में थी इसलिए सपना जी ने उसकी हालात पर गौर नही किया। शुभी नीचे अपना हुलिया ठीक करते हुए पहुंची तो अनीता जी शुभी को देख कर बोली, “आओ बेटा, जल्दी इधर आओ और अपने लिए मंगलसूत्र पसंद कर लो।”

शुभी अपना cute face बनाते हुए बोली, “दादी मैं क्या पसंद करूंगी इसमें, मैंने तो कभी भी मंगलसूत्र नहीं खरीदा।”

अनीता जी उसकी बात सुनकर कर मुस्कुरा दी और बोली, “ठीक है, यह कुछ मंगलसूत्र select किए हैं तुम्हारे लिए, तुम इन्हीं में से बता दो कि तुम्हें कौन सा पसंद है।”

शुभी ने मंगलसूत्र पर अपनी नजर डाली तो उसे एक छोटा सा cute सा pendant वाला मंगलसूत्र बहुत अच्छा लगा। वह उसे अपने हाथों में लेते हुए बोली, “दादी मैं तो यह वाला मंगलसूत्र पहनूंगी।”

दादी ने उसकी बात सुनकर हंसते हुए कहा, “अच्छा ठीक है यही मंगलसूत्र लेंगे हम।”

आखिरकार शुक्रवार का दिन आ गया। सभी तैयारियां हो गई थी। शादी गुपचुप, शांत तरीके से की जा रही थी इसलिए कोई भी मेहमान invited नहीं था। बस invited था तो समीर का परिवार क्योंकि समीर के दादा जी संजीव जी के बहुत अच्छे दोस्त थे, इसलिए दोनों families एक दूसरे से काफी जुड़ी हुई थी। सुबह का समय था और दो makeup artist शुभी के कमरे में थी और समीर की wife खुशी भी उसके साथ थी। वह शुभी को हल्दी की रस्म के लिए तैयार कर रही थी। शुभी को तो कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे react करे, वह तो बस अपने कपड़े देख कर और अपने आप को देख कर खुश हो रही थी जैसे किसी बच्चे को उसके favourite कपड़े ला कर दो और वह खुश हो जाता है...वही हाल शुभी का था। जब वह तैयार हो कर mirror के सामने खड़ी हुई तो वह ख़ुद को देखते हुए बोली, “वाह यार मैं कितनी सुंदर लग रही हूं, मुझे क्यूं पता नहीं चला कभी की मैं इतनी ख़ूबसूरत हूं!”

शुभी ने अपना phone उठा लिया और अपनी photos click करने लगी।। खुशी समीर की wife, शुभी को देख हंसते हुए बोली, तुम बहुत cute हो!”

शुभी खुशी की ओर देखते हुए जल्दी से बोली, हां वो तो पता है मुझे! आइए ना आप भी...हम साथ में selfie लेते हैं”

Selfie लेने के बाद खुशी बोली, “रुको मैं तुम्हारी एक अकेले में photo खींचती हूं, तुम बहुत प्यारी लग रही हो”

शुभी खुशी की बात सुनकर, खुश होते हुए बोली, “सच में! रुकिए फिर मुझे ठीक से खड़े होने दीजिए...”

इधर दोनो makeup artist थक कर वही बैठ गई थी, शुभी ने उनको काफी परेशान कर लिया था। दूसरी ओर आदित्य की तो सुबह ही नहीं हुई थी, आज वह gym भी नही गया, बस सो रहा था...या यूं कहें कि उठना नही चाहता था। पर उसे अब इस शादी को accept करने के आलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा था इसलिए वह उठ कर बैठ गया। वहीं नीचे hall में शुभी की हल्दी की रस्म और फिर मेंहदी की रस्म की गई। इस सब के बाद आदित्य के साथ भी अनीता जी ने हल्दी की रस्म पूरी की...आदि को कोई भी interest नही था, पर वह सब दादी की वजह से कर रहा था। शुभी के हाथो में आदित्य के नाम की मेंहदी लग चुकी थी। पर शुभी मुंह फुलाए बैठी हुई थी, उसे इस तरह देख खुशी बोली, “क्या हुआ?”

शुभी अपनी आंखें मिचकाते हुए बोली, “आपको नही लग रहा ये शादी बहुत boring तरीक़े से हो रही है, गाना बजाना भी नही हुआ, उम्म मैं समझ गई आदित्य सर तो खड़ूस है उनको यह सब पसंद ही नही होगा इसलिए इतनी ख़ामोशी है”। खुशी शुभी की बात सुन कर मुस्कुरा दी । क्या शुभी शादी की ज़िम्मेदारियाँ निभा पाएगी? क्या आदि की ज़िन्दगी सुधार पाएगी? क्या आदि और शुभी एक दूसरे से प्यार कर पाएंगे?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels