Accident के 1 महीने बाद शुभी के बताए गए पते पर संजीव जी और अनीता जी पहुंचते हैं, पर वह वहां ताला लगा हुआ था। वह आस-पास पता करते हैं और राजीव जी के घर पर पहुंचते हैं। राजीव जी उनको देखकर परेशान हो गए थे। संजीव जी राजीव जी से पूछते हैं, “शुभी कहां है?”
राजीव जी परेशान हो जाते हैं, वह घबराते हुए बोलते हैं, “शुभी तो अभी school गई है।”
संजीव जी, राजीव जी की बात सुनकर वहीं बैठ जाते हैं, फिर थोड़ी देर बाद सोचते हुए बोलते हैं, “क्या कह रहे हैं आप? आज Sunday के दिन शुभी school क्यों गई है?”
राजीव जी अब और डर जाते हैं, वह घबराते हुए बोलते हैं, “अभी उन लोगों का school में कोई function चल रहा है, तो उसी की तैयारी के लिए गए है।”
संजीव जी राजीव जी की हालात भांप चुके थे। वह खड़े होते हुए बोले, “ठीक है आप हमें school का पता दीजिए हम वहीं जाकर शुभी से मिलेंगे।”
राजीव जी उनको school का पता दे देते हैं। राजीव जी की पत्नी ने संजीव जी और अनीता जी के जाते ही कहा, “क्या किया आपने, school का पता क्यों दे दिया, वो लोग school जाएंगे, उन्हें वहां पर शुभी नहीं दिखेगी तो वह लोग हम पर शक करेंगे।”
राजीव जी अपना पसीना पोंछते हुए बोले, “वह तो वैसे भी हो ही गया होगा, अब जल्दी से शुभी को अनाथ आश्रम से लेकर आओ क्योंकि जब वापस आएंगे शुभी को नहीं देखेंगे तो उनको सारा सच पता चल जाएगा, चलो जल्दी से शुभी को लेकर आते हैं।”
उधर संजीव जी को राजीव जी की बातें सुनकर पहले ही शक हो गया था। इसलिए वह वापस से शुभी के घर जाते हैं और वहां आस-पास पड़ोसियों से पता करते हैं, तब उन्हें सच्चाई का पता चलता है कि राजीव जी ने शुभी का घर बेच दिया है और शुभी को अनाथ आश्रम में डाल दिया है, वह अनाथ आश्रम का पता कर सीधे अनाथ आश्रम जाते हैं। अनीता जी जैसे ही अनाथ आश्रम पहुंचती हैं, वह अंदर देखती हैं कि शुभी कपड़े धो रही है। शुभी किसी के आने की आहट सुनती है, तो वह पीछे पलट कर देखती है, अनीता जी को देखकर उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह जल्दी से भागकर उनके गले लग जाती है। अनीता जी, शुभी की यह हालत देख कर भावुक हो गई, “हमारी बच्ची…आपकी हालत…” और वह शुभी को अपने गले लगा लेती हैं। थोड़ी देर में राजीव जी अपनी पत्नी के साथ वहां पर पहुंचते हैं, वहां पर संजीव जी और अनीता जी के साथ शुभी को देखकर चौंक जाते हैं और उन्हें पता चल चल जाता है कि उनका झूठ पकड़ा गया है। संजीव जी ने राजीव जी पर, धोखे से शुभी का घर छीनने के आरोप में पुलिस को बुलवा लिया था, पुलिस राजीव को पकड़ लेती है, और संजीव जी उन लोगो पर case भी कर देते हैं ।”
संजीव जी और अनीता जी दोबारा से शुभी को उसका घर वापस दिलवाते हैं, और उसको मुंबई उनके साथ चलने को कहते हैं। पर शुभी का आगरा छोड़ कर, अपने घर को छोड़कर जाने का मन नहीं है। वह अनीता जी से कहती है, “दादी मैं अपने घर को छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहती हूं, इसमें मेरी मम्मी-पापा, मेरी दीदी की यादें है मैं उनको छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहती मुझे मत ले जाइए।” बार-बार शुभी के request करने पर अनीता जी तैयार हो जाती हैं, वह शुभी को आगरा रहने की permission दे देती है। शुभी अब 12th class में आ गई थी तो उसकी पढ़ाई भी थी। वह लोग कुछ दिन वहां रुक कर शुभी के लिए एक caretaker का इंतजाम करते हैं । शुभी के सारे relatives जबलपुर में रहते हैं, उसके पापा और मम्मी ने भाग कर शादी की थी जिसकी वजह से उनका कोई रिश्तेदार उनसे संपर्क नहीं रखता है। संजीव और अनीता जी वहां आगरा में नहीं रुक सकते थे, क्यूंकि उनका मुंबई में बहुत बड़ा business था, इसलिए उनको तो मुंबई वापस जाना ही पड़ता। ऐसे ही 5 साल बीत जाते है........
अनीता जी और संजीव जी दोनों शुभी से हर महीने मिलने आते थे। उन्होंने शुभी की जिम्मेदारी ले ली थी, वह उसे अपनी बच्ची की तरह पाल रहे थे। शुभी के लिए भी अब उसका पूरा परिवार सिर्फ अनीता जी और संजीव जी थे। Flashback end….
सोनम कमरे से बाहर निकल कर आती है, वह सामने सोफे पर दादी को बैठे हुए देखती है तो वह जल्दी से उनके पास आती है...उनके गले लग कर बोलती है, “दादी! आपने तो यहां आकर हम को surprise कर दिया।”
अनीता जी ने मुस्कुराते हुए पूछा, “और सब कैसे हैं घर में...?”
सोनम ने मुस्कुराते हुए कहा, “सब अच्छे हैं दादी, पर इस बार तो आपने बहुत देर कर दी आने में...... आपको मैंने 3 महीने पहले शुभी के birthday पर देखा था, शुभी दादी से अच्छे से बदला लेना।”
शुभी ने सोनम की बात सुन कर मुंह बनाते हुए कहा, “सही बोला तूने सोनम मैं इनसे बहुत नाराज हूं यह कितने दिनों बाद मुझसे मिलने आई हैं।”
दादी उन दोनों की बातें सुन हंसते हुए बोली, “अच्छा तो आप हमसे नाराज हैं, पर इस बार हम आपकी नाराजगी की वजह ही खत्म कर देंगे।”
सोनम ने उनके पास बैठते हुए पूछा, “वह कैसे दादी?”
दादी बोली, “बताते है…”
दादी ने शुभी को देखते हुए उससे पूछा, “पहले ये बताओ कविता कहां है?”
शुभी बोली, “दादी वो मासी...ये...लो...आ गई।”
कविता जी अनीता जी को देख हैरान हुई क्योंकि अनीता जी हमेशा बता कर ही आया करती थी। कविता जी बोली, “नमस्ते madam! आप कब आई?”
अनीता जी कविता से बोली, “बस थोड़ी देर पहले ही...तुम कहां गई थी?”
कविता जी वहीं उनके पास नीचे बैठते हुए बोली, “कहीं नहीं madam जी, वो प्रीति आई हुई है, तो बस उसी से मिलने गई थी, उसके husband की यहीं पर posting हो गई है।”
प्रीति कविता की इकलौती बेटी थी, कविता के husband के इस दुनिया से चले जाने के बाद बस प्रीति ही कविता का जीने का सहारा थी, 5 साल पहले ही उसने प्रीति की शादी कर दी थी। प्रीति के जाने के बाद कविता बिल्कुल अकेली हो गई थी, इसलिए उसने शुभी की caretaker की जिम्मेदारी ले ली थी। अनीता जी खुश होते हुए बोली, “यह तो बहुत अच्छा हुआ...कैसी है प्रीति?”
कविता जी भी खुश होते हुए बोली, “खुश है, सब आपकी कृपा है बस!”
कविता जी अपनी जगह से उठी और फिर अनीता जी से बोली, “Madam जी आपका कमरा साफ कर दूं! आज तो आप यही रुकेंगे ना।”
अनीता जी ने ना में सिर हिलाया और बोली, “नहीं कविता! हमारा room नहीं साफ करवाइए आप तो शुभी की packing में मदद करिए।”
शुभी ने चौंकते हुए पूछा, “दादी! मैं कहां जा रही हूं?”
अनीता जी उठी और शुभी के सिर पर हाथ फेरते हुए बोली, “तुम हम से शिकायत करती रहती हो ना कि हम तुम से हर महीने मिलने नहीं आते…अब हमारी उम्र हो रही है...हर महीने हमें मुंबई से आगरा आने में बहुत दिक्कत होती है, ऊपर से वहां इतना सारा काम भी है, इसलिए हम चाहते हैं कि तुम हमारे साथ चलो, हमारे घर, मुंबई।”
दादी की बात सुनकर शुभी और सोनम सदमे में आ गए। सोनम ने उदासी से से पूछा, “दादी क्या कह रही हैं आप, आप शुभी को मुझसे दूर कैसे ले जा सकती हैं?”
शुभी ने भी सोनम का साथ देते हुए कहा, “हां दादी अभी तो मेरी UG ही complete हुई है, मुझे तो अभी आगे भी पढ़ना है, मैं कैसे जा सकती हूं आपके साथ मुंबई।”
अनीता जी बोली, “शुभी पहले भी हम तुम्हें अपने साथ ले जाना चाहते थे पर उस समय तुम्हारा 12th था इसलिए हम आपको यहां अकेले छोड़ने को राजी हो गए थे और तुम अपनी आगे की पढ़ाई की बिल्कुल tension ना लो, हम तुम्हारा मुंबई के किसी अच्छे college में admission करा देंगे। बस अब हम तुमसे दूर नहीं रह सकते, अब हम बूढ़े हो रहे हैं, बार-बार यहां आना बहुत दिक्कत देता है, और हम तुम्हें अपने पास रखना चाहते हैं…पता नहीं हम अब कितने साल और जिएंगे।”
शुभी ने अनीता जी की बात सुन कर उनको गले लगा कर कहा, “दादी! अभी आपको कुछ नहीं होने वाला है, कुछ भी मत बोलो।”
अनीता जी ने शुभी के चेहरे को अपने सामने करते हुए बड़ी उम्मीद से शुभी की तरफ देखते हुए पूछा, “तुम यह सब छोड़ो और बताओ चल रही हो ना हमारे साथ?”
शुभी को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या बोले, पर फिर वह बुझे मन से बोली, “ठीक है दादी, मैं आपके साथ मुंबई चलूंगी।”
सोनम, शुभी की बात सुनकर चौंक गई थी।
अनीता जी शुभी की बात सुन कर बस इतना ही बोली, “सच!”
वह खुश होकर शुभी को गले लगा लेती हैं।
वह कविता जी से कहती हैं, “अब आप जल्दी से शुभी की packing कर दीजिए हम आज ही निकलेंगे।”
वह शुभी से बोली, “शुभी बेटा! आप अपना सामान pack कर लो कविता जी के साथ।”
अनीता जी की बात सुनकर शुभी वहां से उठकर अंदर कमरे में चली गयी, उसे जाते देख सोनम भी उसके पीछे चल दी। सोनम ने शुभी की बाजू को पकड़कर अपनी ओर खींचा और गुस्से से बोली, “यह क्या किया तूने, क्यों दादी को हां बोला और अब तेरे dance competition का क्या होगा?”
शुभी ने मायूस होते हुए कहा, “पता नहीं पर तू ये भी तो देख ना कि दादी कितनी खुश हो गई मेरी हां सुनकर, मेरी वजह से यहां पर उनको आना पड़ता है, बस मैं नहीं चाहती कि वह मेरी वजह से बार-बार परेशान हो।”
सोनम, शुभी के गले लग जाती है और बोलती है, “यार तू ना बिल्कुल पागल है! मैं कैसे रहूंगी तेरे बगैर।” और फिर सोनम रोने लगती है। पीछे से अनीता जी आकर दोनों को गले लगा लेती है और बोलती है, “सोनम, तुम बिल्कुल चिंता मत करो हम शुभी को जब भी time मिला करेगा तुम्हारे पास मिलने के लिए जरूर लेकर आया करेंगे, और तुम भी आ सकती हो हमारे घर मुंबई जब भी तुम्हारा मन करे, हम जानते हैं कि तुम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हो पर हमारी भी मजबूरी है इसलिए हमें शुभी को यहां से लेकर जाना पड़ रहा है।”
2 घंटे में शुभी की सारी packing हो गई थी, शुभी और अनीता जी घर से बाहर निकल आए थे। शुभी कविता जी के गले लगती है और फिर उनसे कहती है, “मासी मैं आपको बहुत miss करूंगी।”
कविता जी भी आंखो में आसूं लिए बोली, “ख्याल रखना अपना।”
शुभी आगे बढ़ कर सोनम के गले लग जाती है, सोनम भी शुभी को कसकर गले लगा लेती है। सोनम शुभी से रोते हुए बोली, “मुझे तू बहुत याद आएगी यार।”
उसकी बात से शुभी की आँखें भी नम हो गई थी। सोनम शुभी को car में बिठा देती है, अनीता जी भी घर की देखभाल के लिए कविता जी को बोल कर सोनम को गले लगा लेती है और फिर car में बैठ जाती है। शुभी सोनम को bye करती है और उनकी गाड़ी airport की तरफ बढ़ जाती है। शाम के 6:00 बज रहे थे मित्तल mansion में…
सपना जी hall से गुजरते हुए वहां काम कर रहे लोगो से बोली, “सब लोग जल्दी से अपना काम खत्म करो, अभी madam जी आने वाली होगी, मुझे एक भी काम में लापरवाही नहीं चाहिए।”
सपना जी कई सालों से मित्तल house में थीं, अनीता जी सपना जी पर बहुत भरोसा करती थीं। सपना जी बाहर निकल कर जाने को हुई थी कि तभी car रुकने की आवाज सुनकर सपना जी खुद से बोली, “लगता है madam जी आ गई।”
सपना जी ने वहीं खड़े हुए मायरा को, जो कि घर की ज्यादातर kitchen संभालती थी, उसे आवाज़ दी, “मायरा! जल्दी से पूजा की थाली सजा कर ले आओ।”
मायरा उनकी आवाज सुन कर kitchen से बाहर निकल आई और बोली, “जी सपना aunty मैं अभी लेकर आती हूं।”
Car के रुकते ही शुभांगी जो सोते से जाग गयी थी, अंगड़ाई लेते हुए अनीता जी से बोली, “दादी! क्या हम लोग मुंबई आ गए?”
अनीता जी उसे देख हंसते हुए बोली, “हां बेटा हम लोग आ गए, अंदर चलें?”
शुभी ने हां में सिर हिलाया और जैसे ही car से बाहर कदम रखा, तो वह अपने सामने का नजारा देख कर हैरान रह गई। इतना बड़ा mansion उसने सिर्फ फिल्मों में ही देखा था, mansion के चारों तरफ tight security थी। वह अनीता जी के साथ चलती हुई दरवाजे पर पहुंची, जैसे ही दरवाजा खुला उसके सामने एक औरत हाथ में आरती की थाली लिए आ रही थी। सपना जी ने खुश होते हुए शुभी की तरफ देखा। अनीता जी शुभी से बोली, “यह सपना aunty है बेटा।”
शुभी, सपना जी को देख के मुस्कुराते हुए अपनी मीठी आवाज़ में बोली, “नमस्ते aunty।”
सपना जी ने शुभी के सिर पर हाथ फेरा और बोली, “नमस्ते शुभी baby! Welcome to Mumbai!”
सपना जी अनीता जी को देख मुस्कुराते हुए बोली, “Madam जी आपकी choice बहुत अच्छी है।”
शुभी को ये बात सुनके कुछ समझ नहीं आया पर अनीता जी सपना जी की बात सुनकर मुस्कुरायी। सपना जी शुभी की आरती करने लगी तो शुभी ने अनीता जी से पूछा, “दादी यह सब?”
अनीता जी शुभी के सवालों से भरी निगाहों को देखते हुए बोली, “तुम इस घर में पहली बार आई हो ना इसलिए।”
आरती के बाद जैसे ही शुभी ने अंदर कदम रखा उसकी आँखें हैरानी से बड़ी हो गयी। Mansion वाकई बहुत सुंदर था, बाहर से दिखने में बड़ा लगता था पर अंदर से और भी बड़ा था। उसका interior शुभी को बहुत अच्छा लगा। वह जाकर अनीता जी के साथ living room में सोफे पर बैठ गयी। तभी अनीता जी ने मायरा को आवाज़ लगायी, “मायरा, शुभी को उसके कमरे में ले जाइए।”
फिर वह शुभी से बोली, “बेटा जाइए आप जाकर अभी थोड़ी देर आराम कर लीजिए, थोड़ी ही देर में आपके दादू आने वाले है, तब आप उनसे मिल लेना।”
शुभी ने धीरे से कहा, “जी दादी!”
वह थक चुकी थी, दादी के गले लग कर वह ऊपर चली गई। सपना जी, अनीता जी के पास आई और शुभी को देखते हुए बोली, “Madam आपको नहीं लगता कि यह अभी बच्ची है! क्या यह जिम्मेदारी संभाल पाएगी।”
अनीता जी अपनी जगह से उठ खड़ी हुई और फिर सपना जी को देखते हुए बोली, “बिल्कुल, वह सब संभाल लेगी और सब सीख भी जाएगी।”
सपना जी उनकी बात सुनकर मुस्कराते हुई बोली, “हां वह तो है, सब सीख जाएगी, आप सिखाएंगे तो सीखेंगी क्यों नहीं।”
सपना जी ने एक गहरी सांस ली और बोली, “सब अच्छा है, बहुत सुंदर है बस थोड़ी height कम है, हमारे आदि बाबा तो कितने लंबे हैं पर देखते हैं कैसी लगती है दोनों की जोड़ी।”
अनीता जी मुस्कुराई और बोली, “इतनी भी कम height नहीं है सपना, दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लगेगी, यह हमारी पसंद है, आज तक कभी किसी ने बुरा बताया है हमारी पसंद को।”
सपना जी ने अपना सिर हिलाया और फिर बोली, “जी madam जी! अब आप भी जा कर आराम कर लीजिए वरना आपकी तबीयत खराब हो जाएगी।”
अनीता जी अपने room की ओर जाते हुए बोली, “बस अभी थोड़ी देर में ही आ रहें हैं, हमारी शाम की पूजा का समय हो गया है।”
क्या धोखा हो गया था शुभी के साथ? वो मुंबई आयी थी ये सोच कर की दादी उसके साथ रहना चाहती हैं? लेकिन यहाँ तो दादी उसकी शादी किसी आदि नाम के लड़के के साथ करने वाली थी? और कौन था ये आदि?