आगरा, उत्तर प्रदेश,
Doorbell की आवाज सुनकर कविता जी दरवाजा खोलने जाती है और देखती हैं सामने एक लड़की जिसका गेहूंआ रंग, 5 feet 6 inch की height, खूबसूरत बड़ी बड़ी आंखें हाथ में मिठाई का डिब्बा लिए खड़ी हुई थी। ये लड़की और कोई नहीं शुभी की best friend सोनम थी। सोनम दरवाज़ा खुलते ही जल्दी से अंदर आती है और कविता जी से पूछती है, “आंटी जी! शुभी कहां है?”
कविता जी सोनम को देखते हुए बोली, “बेटा वह अपने कमरे में है, वैसे बात क्या है बड़ी खुश दिख रही हो?”
सोनम चलते चलते रुकी और फिर कविता जी की ओर देखते हुए बोली, “आंटी जी बात ही खुश होने वाली है, लिजिए लड्डू खाइए पहले फिर बताती हूं।”
सोनम खुश होते हुए आगे बोली, “आज हमारे UG final year का result आ गया है और सबसे खुशी की बात यह है कि शुभी pass हो गई है।”
कविता जी सोनम की बात सुनकर खुश होते हुए बोली, “चलो यह बात बहुत अच्छी है, बेचारी बहुत परेशान थी अपने result को लेकर।”
“हां, मैं उसको बता कर आती हूं”, इतना कहने के बाद सोनम जल्दी से शुभी के कमरे की तरफ बढ़ गई...। तभी कविता जी ने सोनम को रोकते हुए पूछा, “और बेटा तेरे result का क्या हुआ?”
सोनम जाते हुए जोर से बोली, “मैं भी pass हो गई हूं आंटी जी!”
सोनम शुभी के room में आ गई। पर शुभी room में नहीं थी, तभी bathroom का door open हुआ और शुभी बाहर निकल कर आई, लगभग 5 feet 2 inch की height, रंग दूध की तरह एकदम साफ गोरा, हल्की भूरी आंखें जो उसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही थी, इतना मासूम चेहरा की कोई एक बार देखे तो उसकी सुंदरता में खो जाए, इस समय उसने simple सा सफेद सलवार suit पहना हुआ था और अपने बालों का bun बनाया हुआ था जिसमें से कुछ बाल निकल कर उसके चेहरे पर आ रहे थे। सोनम को देखते ही शुभी खुशी से उछल पड़ी। वह चिल्लाते हुए बोलती है, “यार! मैं pass हो गई, मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा।”
सोनम शुभी की बात सुन कर हैरानी से बोली, “क्या! तुझे किसने बताया?”
सोनम ने sweets के box को side किया और फिर जल्दी से शुभी के पास आते हुए बोली, “मुझे पता है तूने खुद से पता नहीं किया होगा, तुझे अपने dance से फुर्सत मिले तब तो तू पता करेगी ना! तुझे तो यह भी नहीं पता था कि आज हमारा result आने वाला था।”
सोनम ने अब अपनी आँखें मटकाते हुए पूछा, “अब तू मुझे जल्दी बता तुझे किसने बताया...?”
शुभी ने अब अपने दांत दिखाते हुए कहा, “हां यार मुझे प्रिया ने बताया।”
सोनम मुंह टेढ़ा कर bed पर बैठ गई और फिर बोली, “यह प्रिया भी, इसके पेट में कोई भी बात नहीं पचती, पता है मैंने सोचा था कि मैं तुझे surprise दूंगी यह बता कर कि तू पास हो गई है पर इस प्रिया ने मेरा mood ही खराब कर दिया”। शुभी सोनम के पास बैठते हुए बोली, “छोड़ ना यार! तू भी, मुझे तो इस बात की खुशी है कि मैं पास हो गई वरना मैं दादी को क्या बोलती, उन्हें तो वैसे भी लगता है कि मैं पढ़ती लिखती नहीं हूं।”
सोनम दांत दिखाते हुए बोली, “हां ये भी सच है तू कौन सा पढ़ती है।”
शुभी ने सोनम के कंधे पर हल्के हाथ से मारते हुए कहा, छोड़ ना, वैसे कमाल तो तूने किया है, top जो किया है पूरे college में!”
सोनम शुभी की बात सुन कर मुंह फुलाते हुए बोली, “तू ना मेरा दिमाग मत खराब कर मैंने top नहीं किया है, मैं 2nd आई हूं, 1st रोहित आया है, मैं नहीं!”
सोनम के चेहरे को देखकर शुभी को हंसी आ गई और वह बोली, “अच्छा ठीक है madam साहिबा, आप 2nd तो आई, मैं तो सपने में भी कभी top 10 में नहीं आ सकती”। फिर शुभी अपनी जगह पर खड़े होते हुए बोली, “अब यह सब छोड़ हम मंदिर जा रहे हैं मुझे भगवान जी को thank you बोलना है कि उन्होंने मुझे पास करवा दिया।”
सोनम bed पर लेट गई और नौटंकी करते हुए बोली, “हे भगवान! मेरी इस झल्ली सी दोस्त को अक्ल भेजी है कि नहीं?”
शुभी सोनम की बात सुन कर गुस्से से बोली, “क्या है? अब मैंने ऐसा क्या कह दिया?”
सोनम हंसते हुए उठी और फिर शुभी को कंधे से पकड़े हुए बोली, “क्यों इसमें भगवान जी ने क्या किया है, exam paper लिखने तो तू गई थी ना, तभी तो तू पास हो पाई और वैसे भी मैं तेरे साथ मंदिर नहीं जा सकती, मैं नहा कर नहीं आई हूं।”
शुभी सोनम की बात सुन कर जल्दी से उससे दूर हटते हुए बोली, “Oh God! सोनम सुबह के 11:00 बज रहे है।”
सोनम अपनी क़मर पर हाथ रखते हुए बोली, हां भाग ले दूर, एक तो मैं ऐसे भागते हुए चली आई तुझे result के बारे में बताने और देखो देवी जी मुझे ही तेवर दिखा रही हैं।”
शुभी सोनम की बात सुन कर अपनी आँखें घुमाते हुए बोली, “चल ठीक है, छोड़ अब ये नौटंकी, तू मेरे यहां पर नहा ले, वैसे भी पिछले हफ्ते आई थी ना, तेरे कपड़े यही पर रह गए थे उन्हीं को पहन लेना, पर नहा ले हम लोग मंदिर चल रहे हैं बस...”
सोनम शुभी की बात सुन कर जल्दी से बोली, “ठीक है, मैं अभी नहा कर आती हूं बस 15 minute में।”
इधर बाहर से कविता जी ने शुभी को आवाज देते हुए कहा, “शुभी बेटा जरा बाहर आना”
शुभी उनकी आवाज सुन कर चिल्लाई, “जी मासी! अभी आती हूं।”
शुभी सोनम की ओर देखते हुए बोली, “तू जल्दी नहा कर आ मैं अभी बाहर से आती हूं, मासी बुला रही हैं।”
शुभी जल्दी से बाहर निकल कर hall में आई और कविता जी से बोली, “क्या हुआ मासी? आप क्यों बुला रही थी?”
कविता जी ने अपना bag उठाया और बोली, “मैंने तुम दोनों के लिए नाश्ता बना कर रखा है, मुझे कुछ काम है इसलिए मैं बाहर जा रही हूं तुम लोग घर पर ही रहना।”
“ठीक है, मासी आप जाओ वैसे मैं और सोनम मंदिर जाने वाले थे, पर हम दोनों शाम को चले जाएंगे आप चली जाओ।”
कविता जी शुभी की बात सुन कर हां में सिर हिलाते हुए बाहर निकल गई। कविता जी के जाने के थोड़ी देर बाद सोनम bathroom से बाहर निकल कर आती है। उसने शुभी को phone चलाते हुए देखा तो वह उसके पास आते हुए बोली, “चल! देखा मैंने कहा था ना कि मुझे बस 15 मिनट लगते है नहा कर आने में, चल जल्दी चल फिर मुझे घर पर भी वापस जाना है।”
शुभी उसकी बात सुनकर कर bed पर जा कर बैठ गई और बोली, “यार अब नहीं जा सकते मासी बाहर गई हुई है, इसलिए अब शाम को चलेंगे।”
सोनम उसकी बात सुनकर कर चिल्लाते हुए बोली, “क्या? यार तूने मुझे फालतू में नहाने को बोला।”
शुभी ने उसकी बात सुनकर कर चिढ़ते हुए कहा, “यार तू भी ना हद करती है।”
फिर उसने सोनम से पूछा, “नाश्ता करेगी?”
सोनम हंसते हुए बोली, “यह भी कोई पूछने वाली बात है।”
दोनों नाश्ता करने के बाद वापस शुभी के room में आती हैं और bed पर लेट कर अपना अपना phone चलाने लगती है, फिर थोड़ी देर बाद दोनों उठकर बातें करने लगती हैं। शुभी परेशान होते हुए बोली, “यार मेरा तो बस dance competition में selection हो जाए, मैं तो कान्हा जी को लड्डू खिलाऊंगी।”
सोनम शुभी के गाल खींचते हुए बोली, “हो जाएगा मेरी जान तू tension मत ले।”
फिर वह खड़े होकर बोली, “चल यार मैं अब जाती हूं, mummy मुझ पर गुस्सा करेंगे कि मैं इतनी late हो गई।”
शुभी ने अपना cute सा face बनाकर सोनम से कहा, “यार तू अपनी दोस्त को ऐसे अकेले घर में छोड़ कर कैसे जा सकती है।”
सोनम ने शुभी के गाल पर हल्के से मारा और बोली, ”तू ना फालतू नौटंकी मत कर, यह अपनी acting ना कहीं और दिखाना, चल मैं रुक जाती हूं, पर सिर्फ 1 घंटे के लिए और उसमें भी मेरी एक शर्त है, कि तू अपना dance करके दिखाएगी मुझे...।”
शुभी सोनम की बात सुन कर मुंह बनाते हुए बोली, “नहीं यार! मुझसे dance नहीं होगा, कल वैसे भी बहुत dance कर लिया मैंने, उस वजह से मेरे अभी तक पैरों में दर्द हो रहा है।”
सोनम ने भी मुंह बनाते हुए कहा, “अच्छा तो फिर मैं यहां पर बैठकर क्या तेरे चेहरे को देखूं!”
दोनों बातें कर ही रही थी कि...
तभी घर की door bell बजी.........
आवाज़ सुन कर शुभी उठते हुए बोली, “लगता है मासी आ गई, मैं दरवाजा खोल कर आती हूं ।”
शुभी दरवाजा खोलने जाती है।
शुभी ने दरवाज़ा खोला तो चौंकते हुए बोली, “दादी!”
वह जल्दी से आगे बढ़ कर उनके गले लग जाती है और वह औरत भी खुशी से शुभी को गले लगा लेती है। शुभी उनको अंदर लेकर आती है, और सोफे पर बैठाती है फिर वह उनके लिए पानी लेकर आती है। यह थी अनीता मित्तल, शुभी की दादी, जो कि खून के रिश्ते से शुभी की दादी नहीं है, दिल के रिश्ते से थी।”
आज से 5 साल पहले,,,,,
Flashback…
संजीव मित्तल और अनीता मित्तल आगरा के highway से गुजर रहे थे। रास्ते में संजीव मित्तल के सामने एक car और truck का बहुत ही भयानक accident होता है, truck को तो कुछ नहीं हुआ पर वह car पलट कर side में गिरती है। Truck driver accident करके वहां से भाग जाता है । यह सब अपनी आंखों के सामने देखकर संजीव जी driver को अपनी गाड़ी रोकने को बोलते हैं। संजीव जी बाहर निकल कर आते हैं, और अपने driver और bodyguard को car में बैठे लोगों की मदद करने के लिए बोलते हैं, “जल्दी जाओ उन लोगों की मदद करो!”
Driver, bodyguard…car के पास जाकर देखते हैं, car में चार लोग है, वह आगे जाकर check करते हैं तो देखते हैं कि आगे जो 2 लोग बैठे हुए थे एक आदमी और एक औरत उनकी सांसें थम चुकी हैं। फिर पीछे देखते हैं कि दो लड़कियां हैं पर उनकी सांसे चल रही है। वह जल्दी से एक लड़की को बाहर निकाल कर car से दूर लेटा देते हैं और जल्दी से दूसरी लड़की को निकालने के लिए जाने वाले होते हैं, तभी गाड़ी blast हो जाती है। संजीव जी ने पुलिस को सूचना कर दी थी। लेकिन वह वहां पर और नहीं रूक सकते थे क्योंकि जिस लड़की को उनके driver और bodyguard ने बचाया था उसकी हालत बहुत खराब थी, उसको बचाना बहुत जरूरी था, इसलिए संजीव जी घटनास्थल पर अपने bodyguard को छोड़ कर वहां से hospital के लिए निकल जाते है। Hospital में आधे घंटे बाद doctor बाहर निकल कर आते हैं और वह संजीव जी से कहते हैं, “आप सही समय पर इस बच्ची को यहां ले आए वरना इसका बचना मुश्किल था।”
थोड़ी देर बाद police hospital पहुंचती है, inspector संजीव जी से पूछ ताछ करते है और वहां से चला जाता है। अनीता जी संजीव जी के पास आती हैं और बोलती हैं, “आपको पता चला कि यह लड़की कहां से है, कोई रिश्तेदार, उनका पता चला या नहीं।”
संजीव जी सामने देखते हुए बोले, “नहीं! अभी तो बस सिर्फ truck driver पकड़ा गया है, वहां से ज्यादा दूर नहीं निकल पाया था।”
संजीव जी ने एक गहरी सांस ली और फिर से बोले, “सही समय रहते हुए उस driver को पकड़ लिया, अब आगे देखते हैं, क्या पता चलता है, अभी पुलिस बस बोल कर गई है कि कुछ पता चलेगा इस बच्ची के बारे में तो वह हमें बताएंगे, बाकी बस अब इस बच्ची के होश में आने का इंतजार कर सकते है।”
अनीता जी बोली, “हमारी आधे घंटे में flight है उसका क्या करेंगे आप।”
संजीव जी उस लड़की के कमरे में चले जाते हैं, पीछे-पीछे अनीता जी भी जाती है। संजीव जी उस लड़की के चेहरे को देखते हुए बोले, “अनु! तुम इस मासूम बच्ची को देख रही हो, ऐसे में हम इसको किस के हवाले छोड़कर जाए, यह बच्ची किसी गलत हाथों में ना पड़ जाए!”
संजीव जी अनीता जी की ओर मुड़े और बोले, “इसलिए हम यही रुकते हैं जब तक इसको होश नहीं आ जाता और इसके किसी रिश्तेदार का पता नहीं चल जाता।”
अनीता जी उनकी बात सुनकर बोली, “ठीक है तो आप यहां आसपास के किसी hotel में रुकने का इंतजाम कर लीजिए हम यहां पर इस बच्ची के पास रुकते हैं, आप जाइए वरना रात भर जागने से आपकी तबीयत खराब हो जाएगी।”
12 घंटे बाद उस बच्ची को होश आता है.........
Nurse Doctor को आवाज़ देती है, “Doctor! Patient को होश आ गया है।”
अनीता जी जल्दी से उठ कर अंदर जाती हैं। Doctor Check up करते है और फिर अनीता जी से बोले, “अभी patient को आराम की ज़रूरत है....अभी आप इनसे ज्यादा सवाल जवाब न करें।”
Doctor इतना बोल कर वहां से चले गए।
थोड़ी देर बाद,,,,,,,
अनीता जी वही room में couch पर बैठी हुई थी। अचानक से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आती है, अनीता जी उठ कर उसके पास जाती हुए बोली, “क्या हुआ बेटा?”
वह बच्ची परेशान होते हुए बोली, “मेरे मम्मी-पापा और दीदी कहां है? मुझे उनके पास जाना है, कहां है वह लोग।”
अनीता जी ने उसको गले लगा कर कहा, “बेटा! आप शांत हो जाइए, देखिए जैसे आपको चोट लगी है ना वैसे ही आपके मम्मी-पापा और दीदी को भी चोट लगी है doctor उनको भी check कर रहे हैं.... हम थोड़ी देर बाद उनके पास चलेंगे आप लेट जाइए!”
अनीता जी अपने मन में बोले, “अभी मैं उसको सच नहीं बता सकती, कि उसकी पूरी family अब नहीं बची है, बेचारी बच्ची को कहीं सदमा ना लग जाए।”
अनीता जी ने प्यार से बच्ची के सिर पर हाथ फेरते हुए पूछा, “बेटा आपका नाम क्या है?”
वह बच्ची अनीता जी को देखते हुए बोली, “शुभी!”
अनीता जी उसकी बात सुनकर मुस्कुराते हुए बोली, “नहीं! आप हमें अपना पूरा नाम बताइए और अपने पापा का भी!”
शुभी उनकी बात सुनकर बोली, “शुभांगी यादव, मेरे पापा का नाम अजय यादव है।”
अनीता जी ने शुभी के सिर पर हाथ फेरते हुए आगे पूछा, “बहुत प्यारा नाम है आपका...आप कौन सी class में है और आपकी उम्र कितनी है?
शुभी बोली, “मैं 16 साल की हूं,11th में पढ़ती हूं!”
फिर वह अनीता जी को देखते हुए बोली, “आप यह सब क्यों पूछ रही हैं और मैं मम्मी-पापा से मिलने कब जाऊंगी?
अनीता जी उसकी बात सुनकर बोली, “जब doctor आ जाएंगे ना और वह कह देंगे कि आप मिल सकती हैं तब आप मिल लेना…ठीक है, अभी आप आराम करिए वरना आपकी भी तबीयत खराब हो जाएगी”। 2 दिन बीत जाते हैं। अनीता जी धीरे-धीरे शुभी से बातें करती हैं और उससे पता करती है कि उसके कोई रिश्तेदार वगैरा है या नहीं, वह कहां रहती है; इन दो दिनों में अनीता जी शुभी से बहुत attach हो गई थी। शुभी ने मुस्कुराते हुए अनीता जी से पूछा, “मैं आपको दादी बोल सकती हूं?”
अनीता जी ने शुभी के मुंह से दादी सुना तो वह खुश हो गई और बोली, “हां मेरी बच्ची! आप हमें दादी बोल सकती हो”। शुभी ने अब एक बार फिर चिंता करते हुए पूछा, “आप मुझे बताइए ना कि मैं मम्मी-पापा से कब मिल पाऊंगी? मेरी दीदी, कैसे हैं सब लोग ठीक तो है ना?”
“वह लोग अब इस दुनिया में नहीं है!”
पीछे से आवाज आई तो अनीता जी ने पीछे पलट के देखा, संजीव जी खड़े हुए थे। शुभी उनकी बात सुनकर एक दम चुप हो गई। थोड़ी देर बाद उसके मुंह से चीख निकल पड़ी, वह चीखते हुए बोली, आप क्या बोल रहे हैं, मुझे...मुझे मम्मी-पापा के पास जाना है, मुझे अभी उनसे मिलना है....। अनीता जी ने शुभी को संभाला, उसे दोबारा बैठाया और उसे अपने सीने से लगा लिया। वह बहुत तेज़ रोने लगी। कुछ देर बाद अनीता जी ने उसे शांत किया और उन्होंने उसे सच्चाई बताई । शुभी सच्चाई जानकर...अनीता जी के गले लग कर रोने लगी। थोड़ी ही देर में वहां पर राजीव जी आए। राजीव जी शुभी के पापा के बहुत अच्छे दोस्त थे। राजीव जी के साथ उनकी बेटी और उनकी पत्नी भी आए थे। शुभी ने उनकी बेटी को देखा तो उसके गले लग गई क्योंकि वह शुभी की बहुत अच्छी दोस्त थी...। राजीव जी की family ने शुभी को संभाला...। राजीव जी संजीव जी से बोले, “आपका बहुत-बहुत शुक्रिया जो आपने हमारी शुभी का इतना ध्यान रखा, अब हम उसका ध्यान रख लेंगे आप लोगों ने शुभी की बहुत मदद की इसके लिए हम आपके आभारी हैं।”
संजीव जी मुस्कुराते हुए बोले, “यह तो हमारा फर्ज था, यह सब हमने इंसानियत की खातिर किया।”
राजीव जी उनकी बात सुनकर बोले, “इतना आज की दुनिया में कोई नहीं सोचता।”
अनीता जी को अब बहुत बुरा लग रहा था क्योंकि अब वह शुभी से दूर जाने वाली थी। इन 2 दिनों में वह शुभी के काफी करीब आ गई थी। संजीव जी और अनीता जी hospital से बाहर आ गए, वह लोग अपनी car में बैठ गए और जाने लगे, अनीता जी emotional हो गई थी। तब संजीव जी ने उनको गले लगाते हुए कहा, “आप चिंता ना करें, जब भी आपका शुभी से मिलने का मन होगा हम यहां पर आ जाया करेंगे।”
क्या अनीता और संजीव जी ने शुभी को राजीव जी के हाथ सौंप कर सही फैसला लिया था? क्या अनीता जी फिर से कभी शुभी से मिलेंगी? क्या होगा मासूम शुभी की ज़िन्दगी का?