Chapter 3
शुभी मायरा के साथ ऊपर कमरे में गयी, जैसे ही वह कमरे में enter हुई, एक बार फिर उसकी आँखे हैरानी से बड़ी हो गयी थी। इतना सुंदर कमरा आज से पहले उसने कभी नहीं देखा था। वह धीरे-धीरे कमरे में घूमते हुए उसे अच्छे से देखने लगी, फिर वह कमरे में बनी balcony में गयी। मायरा वहां से चली गयी। बालकनी से आने के बाद में शुभी अपना face wash करने bathroom में गयी। वह जोर से चिल्लाई, “Omg! ये तो मेरे room से भी ज्यादा बड़ा है, कितना सुंदर bathroom है।”
Bathroom advance features के साथ बना हुआ था। थोड़ी देर बाद शुभी fresh होकर नीचे पहुँच गयी, 7:00 बज रहे थे, वह सपना जी के पास जाते हुए बोली, “सपना आंटी! आपको पता है, दादी कहां पर है...?”
सपना जी ने मुस्कुराते हुए कहा, “Baby! Madam जी पूजा कर रही हैं, आइए मैं आपको लेकर चलती हूं मंदिर में!” सपना जी शुभी को मंदिर की तरफ ले गई। अनीता जी को शुभी के आने का एहसास हो गया था वह धीरे से बोली, “आओ बैठो!”
शुभी पीछे से उनके गले लगते हुए बोली, “दादी! आपको कैसे पता कि मैं हूं आपके पीछे?”
अनीता जी मुस्कुराई और मुड़ कर शुभी के हाथों में प्रसाद देकर बोली, “तुम्हें बंद आंखों से पहचान सकते हैं हम! चलिए आपके दादू आने वाले होंगे।”
अनीता जी और शुभी living room में सोफे पर बैठ कर बातें कर रहे थे। तभी door bell बजती है, मायरा ने दरवाज़ा खोला। संजीव जी को अंदर आते देखकर शुभी खुश हो गयी, और जल्दी से उनके पास जाते हुए बोली, “दादू!”
शुभी को देख के, उसकी आवाज़ सुनकर संजीव जी खुश हो गए थे। संजीव जी ने शुभी को गले लगाते हुए पूछा, “कैसी है आप…आपने खाना खाया?”
शुभी मुस्कुराते होते हुए बोली, “अभी कैसे, हम आपका ही इंतजार कर रहे थे।”
संजीव जी उसकी बात सुनकर कर उसका सिर सहलाते हुए बोले, “सपना! जल्दी से खाना लगाओ शुभी को भूख लगी है, आप बैठो हम बस 5 minute में आते हैं change करके।”
शुभी जल्दी से dining table की ओर जाते हुए बोली, “ठीक है, जल्दी आना वरना मेरे पेट के चूहे कूद कर बाहर निकल आएंगे।”
सभी लोग शुभी की बात सुन कर हंसने लगे।
Room में...
संजीव जी bathroom से बाहर आये तो उन्होंने अनीता जी को सामने couch पर बैठे देखा। अनीता जी ने संजीव जी को देखते हुए कहा, “आप शुभी को अभी कुछ मत बोलिएगा, मैंने उससे अभी बात नहीं कि है।”
संजीव जी थोड़ा नाखुश होते हुए बोले, “अनु! इस बारे में हमसे बात ही ना करो तो ज्यादा बेहतर होगा।”
अनीता जी उठ खड़ी हुई और संजीव जी के पास आते हुए बोली, “आप ऐसा क्यों कह रहे हैं...?”
संजीव जी इस बार serious होते हुए बोले, “और क्या कहें हम? आप जो कर रही हैं ठीक है क्या? क्यों उस बेचारी बच्ची की मासूमियत छीन लेना चाहती हो, अभी अपने बचपन से बाहर नहीं आई है वो और आप सोच रही हो कि वह आपके आदि को संभाल लेगी।”
संजीव जी ने towel bed पर फेंकते हुए आगे कहा, “उसकी उम्र अभी पढ़ने लिखने की है, ना कि घर बसाने की! आप से बस इतना कहना है हमरा की शुभी को आदि के साथ मत बांधो।”
अनीता जी ने संजीव जी की बात सुनी तो नाखुश होते हुए बोली, “हमें पता था कि आप हमें नही समझेंगे! खैर छोड़िए ये बातें, हमें बाहर जाना चाहिए, शुभी इंतजार कर रही होगी।”
Dinner करने के बाद तीनों आकर living room में बैठ गए और बातें करने लगे। यूं ही हंसते और बातें करते हुऐ रात के 10 बज गए, तब संजीव जी घड़ी देखते हुए बोले, “बेटा अब तुम सो जाओ।”
शुभी भी अपनी आँखे मसलते हुए बोली, “हां मुझे भी नींद आ रही है।”
संजीव जी और अनीता जी भी अपने कमरे में आ गए। अनीता जी ने bed पर बैठते ही संजीव जी से पूछा, “आदि क्यों नहीं आया? कितने बजे तक आएगा?”
संजीव जी couch पर बैठते हुए बोले, “उसकी meeting है, इसलिए वह hotel गया है, थोड़ी देर में आ जाएगा आप सो जाएं, हम उसका इंतजार कर रहे हैं।”
अनीता जी उनकी बात सुनकर झट से बोली, “नहीं! हमें आप पर भरोसा नहीं है! खुद तो सो जाएंगे और हमारे बच्चे को खाने को भी नहीं पूछेंगे, वह भूखे पेट ही सो जाएगा।”
संजीव जी उनकी बात सुनकर book पढ़ने लगे।
थोड़ी देर बाद उन्होंने अपनी book को side में रख दिया और बोले, “अनु! आप सच में शुभी की शादी आदि से कराना चाहती हो? बच्ची है अभी, आदि को नहीं संभाल पाएगी, आप तो जानती हैं आदित्य का nature कैसा है।”
अनीता जी अपना चशमा side रखते हुए बोली, “आपको ऐसा क्यों लगता है, कि वह आदि को नहीं संभाल पाएगी, आप देखना वह आदि को संभाल भी लेगी और उसे सुधार भी देगी।”
संजीव जी अब अनीता जी की बात सुन कर चिढ़ गए और गुस्से में बोले, “अपनी बकवास बंद करें आप, उन दोनों का कोई मेल ही नहीं है, शुभी अभी 21 साल की है, नादान है, शादी जैसी जिम्मेदारी को कैसे संभाल सकती है, और उन दोनों की उम्र में भी 7 से 8 साल का अंतर है, आदि उसके लायक बिलकुल नहीं है।”
संजीव जी गंभीर होते हुए बोले, “आप अच्छे से जानती हो की आदि कभी भी शादी के लिए राजी नहीं होगा और अगर इस तरह से जबरदस्ती शादी करवा भी देगें तो शुभी की जिंदगी खराब हो सकती है, दोनों एक दूसरे को समझ नही पाए तो क्या करेंगे हम?”
अनीता जी अब संजीव जी की बातें सुन कर भावुक हो गई और फ़िर भारी मन से बोली, “आप क्या चाहते हैं, आदि को ऐसे ही घुट-घुट के मरने दें, देखा हैं ना, क्या हालत बना ली हैं उसने अपनी, 3 साल पुराने हादसे के वजह से पहले ही वह अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद करने पर तुला हुआ है, किसी लड़की को अपनी जिंदगी में नहीं आने दे रहा इसलिए हमें ही उसकी जिंदगी में जबरदस्ती किसी ना किसी को तो लाना होगा।”
वह आगे बोली, “आपको पता है कि हमनें कितनी कोशिश की पर जितनी भी लड़कियां देखी, या तो हमारे बच्चे के चहरे पर मरती हैं या फिर उसके पैसों पर...ऐसी लड़कियां, जिंदगी भर तो क्या 1 से 2 साल भी साथ नहीं देंगी।”
संजीव जी उठे और खिड़की के पास जाते हुए बोले, “अनु! अगर शुभी के साथ कुछ भी गलत हुआ तो हम आपसे कभी बात नही करेगें।”
अनीता जी अपनी जगह से उठते हुए बोली, “कुछ गलत नहीं होगा! हम अच्छे से जानते हैं आदि के लिए शुभी से बेहतर जीवन साथी कोई और हो ही नहीं सकता, सब अच्छा होगा, देखना आप!”
संजीव जी ने खिड़की से बाहर देखते हुए पूछा, “शुभी की मर्जी जानी? उससे पूछा कि वह शादी करना चाहती है कि नहीं? या फिर इतनी खुदगर्ज हो गई हैं आप कि अपने पोते के चक्कर में आपको शुभी की भावनाओं का एहसास ही नहीं है।”
अनीता जी संजीव जी की बात सुन इस बार गुस्से में बोली, “हां है खुदगर्ज हम, आप बस इतना सुन लीजिए, शुभी और आदि की शादी होकर रहेगी।”
अनीता जी की आँखों में नमी देख संजीव जी उनके पास आए और उन्हें गले से लगा लिया। वह उनकी पीठ सहलाते हुए बोले, “अनु! अब हम क्या कहें आपसे।”
अनीता जी धीरे से बोली, “आप कुछ मत कहिए, इसमें शुभी की भी भलाई है, हमारे मरने के बाद कौन उसको देखेगा और हमारे मरने के बाद आदि के पास भी एक सच्चा साथी होना चाहिए, इसलिए अच्छा है कि वह दोनों एक दूसरे का सहारा बन जाए।”
अनीता जी संजीव जी से अलग होते हुए बोली, “शुक्रवार के दिन मैंने दोनों की शादी की date तय कर दी है।”
संजीव जी ने अनीता जी को देखते हुए कहा, “क्या? फिर भी एक बार दोनों से बात तो कर लो, आप करना क्या चाह रही हैं अनु, हम कुछ समझ नहीं समझ पा रहे हैं।”
अनीता जी बोली, “आप चिंता मत कीजिए हम उन दोनों से बात करेगें और दोनों को मना भी लेंगे।”
संजीव जी को अब गुस्सा आ रहा था, तो वह गुस्से में बाहर निकल गए। अनीता जी की आँखों में आंसू आ गए, वह रोने लगी और फिर खुद से बोली, “आपको हम अभी गलत लग रहे हैं, पर एक दिन आप ही बोलेंगे कि हमनें जो किया वह बहुत सही किया, अभी आप समझ नहीं रहे हैं।”
रात के 12:00 बजे
संजीव जी कमरे में वापस आते हैं, तो देखते हैं कि अनीता जी किताब पढ़ते पढ़ते सो गई हैं। वह उनको ठीक से बिस्तर पर लिटाते है, और उन्हें देखकर मन में बोले खुद से बोले, “पता नहीं अनु आप कैसी ज़िद्द पकड़ कर बैठी हो।”
आदि अभी तक घर नहीं आया था।
सुबह अनीता जी की आँख खुली तो उन्होंने संजीव जी को couch पर सोते हुए देखा। वह खुद से बोली, “ये यहां सो रहे है, तो इसका मतलब आदि late आया कल रात।”
अनीता जी उठ कर bathroom में चली गई।
अनीता जी बाहर निकल कर आई तो देखा संजीव जी room में नही थे। अनीता जी तैयार होकर बाहर निकल कर आ गई। सपना जी ने अनीता जी को पूजा की थाली देते हुए कहा, “Good Morning, madam जी!”
अनीता जी ने थाली लेते हुए कहा, “Good Morning, सपना! पूजा के लिए प्रसाद बन गया?”
सपना जी ने हां में सिर हिलाया और बोली, “जी madam, आप चालिए, मैं अभी मंदिर में लेकर आती हूं।”
इधर संजीव जी बाहर जाकर driver से पूछते हैं, “आदि कितने बजे आया था रात को?”
Driver बोला, “सर तो रात के 1:30 बजे आए थे घर पर।”
संजीव जी ने आगे पूछा, “Drink करके आया था?”
Driver ने संजीव जी की बात सुन कर अपना सिर झुका लिया। संजीव जी driver का इशारा समझ कर बोले, “अगर madam इस बारे में पूछे तो उन्हें कुछ मत बताना.... कह देना कि आदि रात के 12:00 बजे तक आ गया थे।”
Driver ने हां में सिर हिला दिया और बोला, “जी सर!”
संजीव जी अंदर चले गए।।
“Good Morning दादू!” संजीव जी शुभी को देख मुस्कुराते हुए बोले, “Good Morning बेटा! आपको नींद तो ठीक से आई ना, जगह change हो जाए तो नींद नहीं आती है।”
शुभी भी उनकी बात सुनकर कर बोली, “हां सही कहा आपने दादू मुझे काफी देर तक नींद नहीं आई, पर फिर आ गई थी।”
अनीता जी अपने हाथ में आरती की थाली लिए हुए दोनों के पास आती हैं। अनीता जी सबसे पहले शुभी को आरती देती हैं,उसके बाद संजीव जी को, फिर दोनों को प्रसाद देते हुए बोली, “आप जल्दी से fresh होकर आ जाइए, नाश्ता करके चलते हैं आज हमारी meeting है।”
संजीव जी अनीता जी की बात सुन कर अपने room की ओर बढ़ गए। अनीता जी ने आरती का थाल सपना जी को पकड़ा दिया और फिर शुभी से बोली, “आओ शुभी, हम तब तक dining table पर बैठते हैं और नाश्ता लगा लेते हैं।”
अनीता जी शुभी के चेहरे पर आए भावों को देखते हुए बोली, “Tension मत लो, हम जल्दी घर आ जाएंगे, बस थोड़ा सा office में काम है और हम पता करते हैं कि यहां का सबसे अच्छा college कौन सा है, फिर आपका admission करवा देंगे।”
आज के बाद वैसे भी अनीता जी कम ही office जाने वाली थी, वो आज retire हो रही थी अपनी office की जिम्मेदारियों से। थोड़ी देर बाद संजीव जी, अनीता जी और शुभी को नाश्ते की table पर join करते हैं। नाश्ता हो जाने के बाद अनीता जी शुभी से कहती हैं, “मायरा से कहकर अपने कमरे में अपना सारा सामान set करवा लेना।”
शुभी अनीता जी को देखते हुए बोली, “आप मेरी tension मत लीजिए, आप सोच रही हो कि मैं यहां पर bore हो जाऊंगी, मैं नहीं होने वाली, मैं सोनम से बात करूंगी और मेरे पास और भी बहुत सारे काम है, मैं वह कर लूंगी तब तक तो आप आ ही जाएंगी।”
अनीता जी ने खुश होते हुए बोली, “ठीक है!”
गाड़ी में बैठने के बाद अनीता जी ने संजीव जी से पूछा, “आदि रात को कितने बजे आया था?”
संजीव जी ने window से बाहर देखते हुए कहा, “12:00 बजे तक आ गया था, meeting की वजह से late हो गया। हमनें उसे खाना भी खिला दिया था, आप इतना tension क्यों लेती हैं, वह ठीक है अब।”
थोड़ी ही देर में वह दोनों office पहुंच गए, अनीता जी अपने cabin में चली गई और संजीव जी अपने cabin में, अंदर पहुंचकर अचानक से अनीता जी को कुछ याद आया, उन्होंने जल्दी से अपना phone निकाला और सपना जी को call लगाया। उधर से call pick होते ही वह बोली, “Hello...Hello सपना!”
“जी Madam जी...” सपना जी की आवाज़ सुन कर अनीता जी ने पूछा, “शुभी कहां पर है?”
सपना जी बोली, “Baby तो अपने room में है।”
अनीता जी ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “ठीक है, ध्यान से सुनो, आदि के उठने का time हो रहा है, वह gym जायेगा या नाश्ता करेगा, तो तब तक इस बात का ख्याल रखना कि उस समय शुभी, आदि के सामने ना आए, तुम शुभी को उसके room में ही रोके रखना...11:00 बजे तक, उसके बाद तो आदि office आ जाएगा।”
फिलहाल आदित्य शुभी के बारे में कुछ नहीं जानता था, तो अनीता जी चाहती थी वह खुद उन दोनों को मिलवाए। सपना जी ने उनकी बात सुनकर कर हां कहा और फिर call काट दिया। सपना जी ने मायरा को शुभी के room में भेज दिया...जिससे वह शुभी को बातों में उलझाए रखे। मायरा शुभी के room में सामान set कर रही थी...तभी शुभी के सामान से दो बड़ी और एक छोटी trophy मिली... तो मायरा ने शुभी से पूछा, “शुभी यह trophy आपकी हैं।”
शुभी trophy को अपने हाथों में लेते हुए बोली, “हां यह तीनों मेरी है, यह दो मुझे मेरे college में मिली और यह मुझे अपने school में एक dance competition जीतने पर मिली।”
मायरा ने उसकी बात सुनकर खुश होते हुए पूछा, “तो मतलब आप बहुत अच्छा dance कर लेती होंगी।”
शुभी ने मायूस होकर कहा, “हां पर अब सब छूट जाएगा।”
मायरा ने शुभी से उसकी बात सुनकर पूछा, “ऐसा क्यों??
शुभी कुछ देर के लिए चुप हो गई...शुभी ने बात टाल दी और बोली, “मैं आपको दीदी बुला सकती हूं ना।”
मायरा ने खुशी से अपना सिर हिला दिया।।
ऐसे ही बातें करते हुए मायरा, शुभी का सामान set करने में busy हो जाती है। शुभी भी अपना phone चलाते-चलाते अब bore हो गई थी। वह मायरा को काम करते हुए देखती है, तो वह मायरा को बिना disturb किए वहां से चुपचाप अपने room से बाहर निकल जाती है, और घर में इधर- उधर घूमने लगती है, पूरा घर घूमते-घूमते वह घर के top floor पर पहुंच जाती है। शुभी देखती है कि यहां पर दो बड़े-बड़े hall बने हुए थे, थोड़ा आगे निकल कर बहुत बड़ा terrace था, शुभी देखती है कि एक hall में gym का set up था, शुभी अपने मन में सोचती है, “दादू इस उम्र में भी gym करते है...”
वह gym में घूमने लगती है, पर तभी अचानक से उसका पैर वहा रखे dumbbell पर पड़ता है और वह सीधे जमीन पर गिर जाती है और उसके मुंह से हल्की सी चीख निकल जाती है। उसके पैर में दर्द होने लगता है, वो उठने की कोशिश करती है, पर तभी उसकी नज़र सामने glass door पर ठहर जाती है। वहां अंदर कोई था; शुभी अपने सामने एक लड़के की पीठ देख पा रही थी और वह लड़का workout कर रहा था। पहले तो शुभी थोड़ा डर गई पर फिर उसका कसा हुआ शरीर देख कर...शुभी उठ कर उसको वहीं बैठे देखने लगी। शुभी उस लड़के को देखकर अपने आप से बोली, “कितनी perfect body है, पीछे से देखने पर तो बिलकुल सलमान और ऋतिक लग रहा है, पर हां उनके जितना गोरा नही है ये।”
लड़के का रंग गोरा ना हो कर सांवला था। उसने अपनी upper body पर कुछ भी नही पहना हुआ था और उस पर पसीने से भीगी हुई उसकी back, उसकी body अलग ही shine कर रही थी, height उसकी लगभग 6 foot के आस पास थी। शुभी उसको अभी भी बैठ कर निहार रही थी। पर उसको अभी भी उसका चेहरा नही दिख पा रहा था। शुभी एक दम से अपने हाथ से अपना चेहरा छुपाते हुए बोली, “शुभी क्या हुआ है तुझे? तू ऐसे कैसे देख सकती है किसी लड़के को।”
तभी अचानक से कोई शुभी के कंधे पर हाथ रख देता है, शुभी इससे पहले की शुभी डर कर चिल्लाये, मायरा अपना हाथ शुभी के मुंह पर रख देती है और उसको बाहर ले आती है। मायरा ने शुभी से बाहर निकल कर पूछा, “आप यहां कैसे आ गई? चलिए नीचे चलते हैं।”
शुभी ने एक बार फिर पीछे देखते हुए कहा, “वो मैं बस घर देखते-देखते यहां आ गई, वैसे मायरा दीदी! यहां दादू और दादी के अलावा और कोई भी रहता है क्या?”
मायरा नीचे जाते हुए बोली, “हां आदि सर भी रहते है!”
शुभी ने जल्दी से मायरा से पूछा, “जो अभी gym में थे वही ना, वह यहां क्यूं रहते है?”
मायरा रुकी और बोली, “हां वही, वह madam और सर के grandson है, इस घर के इकलौते वारिस, आदित्य मित्तल!”
मायरा फिर घबराते हुए बोली, “आप यहां से चलिए वह बहुत खडूस है, उनको बिलकुल नहीं पसंद की जब वो gym में हो, तो कोई वहां आए, अगर यहां पर हम दोनो को देखेंगे तो बहुत गुस्सा करेंगे।”
शुभी मायरा को देखते हुए बोली, “हां चलिए!”
शुभी मुड़ कर एक बार और gym की ओर देखती है, और फिर मायरा के साथ अपने room मे वापस आ जाती है। क्या शुभी को पहली नज़र में आदि पसंद आ गया था? क्या शुभी और आदि एक दूसरे से शादी के लिए हाँ कर देंगे? ये फैसला इन दो जवान लोगों की ज़िन्दगी आबाद करेगा या बर्बाद?