Chapter 4 / 265

Bound to Him|बाउन्ड टू हिम |Author - Sunshine

Chapter 4

Bound to Him|बाउन्ड टू हिम |Author - Sunshine ·Sunshine

Chapter 4

शुभी room में आ जाती है, और मायरा नीचे चली जाती है। तभी शुभी को सोनम का call आता है तो शुभी सब भूल कर उससे बातें करने में busy हो जाती है। सोनम से काफी देर बात होने के बाद शुभी को अब भूख लग रही थी। वो room से नीचे जाने लगी...पर तभी नीचे आते हुए उसे नीचे hall में दो लोगों को बात करते हुए देखा। शुभी उन दोनों को देख खुद से बोली, “कही इनमें से एक वही खडूस तो नही है।”

तभी एक लड़के की नजर शुभी पर पड़ी उसका चेहरा शुभी के तरफ था और दूसरे वाले कि पीठ शुभी की तरफ थी। उस लड़के की नज़र खुद पर महसूस कर, शुभी डर से pillar के पीछे खड़ी हो गई। वह एक बार फिर बोली, “हे कान्हा जी! ये मुझे ऐसे क्यों देख रहा है, लगता है यही है वो gym वाला बंदा, कही इसने मुझे gym मे देख तो नही लिया, इसलिए मुझे घूर रहा है। शुभी एक बार फिर झांक कर देखती है, “नहीं ये नही हो सकता ,ये तो गोरा है, हम्म...तो मतलब खडूस उसके सामने वाला है।”

शुभी वही छुप के, फिर से नीचे देखने लगी। नीचे आदित्य अपने दोस्त समीर के साथ खड़ा था। आदित्य शुभी की तरफ पीठ करके खड़ा हुआ था, और शुभी के सामने समीर था। शुभी के कंधे पर किसी ने अचानक से हाथ रखा जिस वजह से शुभी एकदम से कांप गई। जैसे उसकी कोई चोरी पकड़ी गई थी। उसने पीछे पलट के देखा तो मायरा खड़ी हुई थी। शुभी बोली, “क्या यार दीदी! आप ऐसे पीछे से आकर क्यों डराती हो, heart fail हो जाना था अभी!!”

मायरा ने शुभी के कंधे पर से हाथ हटाते हुए पूछा, “अरे पर तुम यहां पर क्या कर रही हो और ऐसे छिपकर क्या देख रही हो नीचे?”

शुभी वापस नीचे देखते हुए बोली, “कुछ नहीं दीदी! मैं बस उस खडूस लंबू को देख रही हूं, यह वही है ना जो gym में exercise कर रहा था।”

मायरा नीचे देखा तो सामने समीर खड़ा हुआ था । मायरा बोली, “हां, पर जो सामने हैं वो समीर सर हैं और आदित्य सर तो तुम्हारी ओर पीठ करके खड़े हुए हैं।”

शुभी बोली, “हां, वो तो मैं समझ गई थी”

शुभी एक बार फिर आदित्य की पीठ को देखते हुए बोली, “यह अपनी शक्ल क्यों नही दिखाते पीठ करके क्यों खड़े है, हाय हाय शुभी कहीं शक्ल में कोई defect तो नही है ना!”

शुभी ने अभी इतना सोचा ही था कि तभी आदित्य पलट कर अपना phone सोफे से उठाता है और phone में कुछ देखने लगता है। शुभी जो कि खुद से बातें कर रही थी अब अपने सामने आदित्य का चेहरा देख रही थी, वह एक पल के लिए जम गई। शुभी अपनी पलकें बार बार झपकाते हुए आदित्य को देखने लगी। उसका ध्यान टूटा जब उसके कानों में मायरा की आवाज सुनाई दी, “चलो अंदर चलो! मैंने तुम्हारा room पूरा set कर दिया है।”

शुभी को अभी होश ही नहीं था पर फिर भी वह मायरा की आवाज़ सुन कर धीरे से बोली, “हां चलती हूं, चलिए!”

शुभी का दिल आज पहली बार पता नही क्यों बहुत शोर मचाने लगा। वह room में आई पर उसका ध्यान उसकी चीजों पर नही, बस अपने दिमाग़ में घूम रहे आदित्य के चेहरे पर था। उसकी पहली झलक ने शुभी के दिल और दिमाग़ पर कब्ज़ा कर लिया था।। वह bed पर लेट गई। उसने अपनी आँखे बंद की तो एक बार फिर आदित्य का वही चेहरा उसके सामने आ गया। उसने अभी तक आदित्य की आँखें नही देखी थीं क्योंकि आदित्य ने उस समय अपना चेहरा झुकाया हुआ था पर जितना भी उसे देखा था शुभी ने, उसके दिल में घंटियां बजाने के लिए काफी था। इधर समीर के साथ आदित्य बाहर निकल कर आता है पर दरवाजे पर पहुंचते ही उसे अनीता जी मिल जाती हैं। समीर ने उन्हें देखते हुए कहा, “Good Morning दादी!”

अनीता जी ने मुस्कराते हुए समीर से कहा, “Good morning बेटा!”

वह आदित्य की ओर पलट कर देखते हुए उससे बोली, “आदि मुझे तुमसे कुछ बात करनी है तुम बाद में office चले जाना”

अनीता जी office से वापस लौट आयी थी!

आदित्य ने भी उनकी बात सुनकर अपना सिर हिला दिया और फिर वह समीर को देखते हुए बोला, “सैम! तू office चला जा, मैं थोड़ी देर में आता हूं।”

समीर ने भी हां में सिर हिलाया और बोला, “ठीक है पर जल्दी आना आज हमारी एक important meeting है।”

समीर वहां से चला गया और अनीता जी आदित्य को अपने साथ अपने कमरे में ले गई। आदित्य ने अपनी दादी को कहीं खोया देख उनसे पूछा, “क्या हुआ दादी आपको क्या बात करनी थी?”

अनीता जी को समझ ही नही आ रहा था कि वह अपनी बात आदित्य के सामने कैसे रखें पर बात तो करनी ही थी इसलिए हिम्मत कर एक गहरी सांस लेते हुए उन्होंने बोलना शुरू किया, “हमने तुम्हारी शादी तय कर दी है।”

उनकी बात सुनकर उसकी आँखें हैरानी से फैल गयी, और वह धीरे से बोला, “ये आप क्या बोल रही हो दादी?”

अनीता जी झट से बोली, “जो तुमने अभी सुना! सही सुना!”

आदित्य जल्दी से उनके पास आते हुए बोला, “दादी! आप जानती हो, मैंने पहले ही कहा है की मुझे शादी नही करनी है।”

अनीता जी आदित्य के हाथ को पकड़ कर बोली, “शादी तो तुमको करनी पड़ेगी आदि! जितना जल्दी इस बात को तुम accept कर लो तुम्हारे लिए बेहतर होगा।”

वह आगे बोली, “शादी तो होगी अब ये तुम पर निर्भर करता है की तुमको श्रुति से शादी करनी है या हमारी पसंद से, अब तुम सोच लो किससे शादी करनी है।”

आदित्य ने गुस्से में अपनी मुट्ठियाँ भींच ली, उसे अनीता जी की बात पसंद नहीं आई थी, वह अपने गुस्से को control करते हुए बोला, “मैंने सोच लिया है दादी! और मेरा final decision यही है कि मैं शादी नही करने वाला।”

आदित्य इतना बोल कर जाने को हुआ ही था कि अनीता जी की आवाज़ उसके कानों में पड़ी, “ठीक है मत कीजिए शादी!”

अनीता जी आदित्य से दूर जा कर window के पास खड़ी हो गई। आदित्य अपनी दादी के पास आया और बोला, “दादी आप क्यों शादी की ज़िद पर अड़ी हुई हैं, मुझे नही करनी शादी!”

अनीता जी ने बिना आदित्य को देखे हुए कहा, “ठीक है तुम जा सकते हो!”

आदित्य ने उनकी बात सुनकर अपनी दादी का चेहरा अपनी तरफ घुमाया और देखा की उनकी आँखों में आंसू थे। वह उनके चेहरे को अपने हाथों में लेते हुए बोला, “दादी please! आप मुझे यूं emotional blackmail मत कीजिए, आप जानती है मैं आपकी आँखों मैं आंसु नही देख सकता।”

अनीता जी ने आदित्य के हाथों को झटकते हुए कहा, “तुम जाओ यहां से आदि!”

फिर थोड़ी देर के लिए शांति छा गई।

आदित्य अभी भी वहीं खड़ा हुआ था। जब अनीता जी ने देखा कि वह वही खड़ा है तब वह बोली, “तुम्हे पता है आदि, जब तुम्हारे पापा हमें छोड़ कर चले गए तो हम बहुत बुरी तरीके से टूट चुके थे, एक उम्मीद की किरण आपके दादा जी ने हमें दिखाई, वह तुम थे, सोच लिया था कि बस अब तुम्हारे लिए जीना है, तुम्हारे बच्चों को अपनी गोद में खिलाना हैं और इसी तरह हमें हमारा बेटा और बहू भी वापिस मिल जाएंगे, तुम्हारे बच्चों के रूप में!”

आदित्य ने कुछ सोचते हुए कहा, “अभी इस सबके लिए तैयार नही हूं मैं दादी!”

अनीता जी अब आदित्य की बात सुनकर भड़क गई और गुस्से से बोली, “ठीक है, जाइए यहां से, अब हमें तुम से कुछ और नही कहना।”

आदित्य ने उनकी आवाज़ सुन कर कुछ कहना चाहा पर अनीता जी ने अपना हाथ दिखा कर आदित्य को चुप रहने को और उसे वहां से जाने को कहा। आदित्य वहां से गुस्से में बाहर चला गया। इधर शुभी अपने room में bore हो गई थी। सोनम से बात करने के बाद आदित्य का ख्याल भी उसके मन से निकल गया था। थोड़ी देर बाद ऐसे ही लेटे- लेटे उसे नींद आ गई। शाम को उसकी नींद खुली तो वह देखती है कि दादी उसके सिर पर हाथ रख कर उसके बालों पर हाथ फेर रही थी। शुभी उठ कर बैठ गई और बोली, “अरे दादी! आप कब आए और आपने मुझे उठाया क्यों नहीं कितना time हो गया है? पता नहीं मैं कब से सो रही हूं।”

अनीता जी मुस्कुराते हुए बोली, “शाम के 5:30 बज रहे हैं, चलो तुम उठ गई हो तो हम तुम्हारे बालों में तेल लगा देते हैं।”

शुभी ने झट से हां में सिर हिला दिया। अनीता जी शुभी को balcony में ले जाती हैं। अनीता जी सोफे पर बैठ जाती हैं और शुभी नीचे उनके पैरों के पास। अनीता जी शुभी के बालों में तेल लगाते हुए बोली, “शुभी, अगर आज हम तुमसे कुछ मांगे तो क्या तुम हमें दोगी।”

शुभी उनकी बात सुनकर हंसते हुए बोली, “क्या दादी, मैं आपको क्या दे सकती हूं? आपके पास तो सब कुछ है।”

अनीता जी ने उसके बालों में massage करते हुए कहा, “हां, फिर भी हमारे पास एक चीज की कमी है और वह तुम ही हमें दे सकती हो।”

शुभी थोड़ी हैरान हुई मगर फ़िर बोली, “अच्छा ,अगर मेरे पास है तो मैं आपको जरूर दे दूंगी पर आप पहले बताइए तो आपको क्या चाहिए”। अनीता जी ने अपना phone उठाया और उसमें से एक photo शुभी को दिखाई और बोली, “यह जो तुम लड़का देख रही हो यह हमारा पोता आदित्य है, हमारे बेटे और बहू की आखिरी निशानी, हमारा बेटा और हमारी बहू अब इस दुनिया में नहीं है, हमने तुमसे कभी जिक्र नहीं किया हमारे परिवार के बारे में , ऐसा कोई मौका ही नहीं मिला।”

शुभी उनकी बात सुनकर एकदम चुप हो गई। सही मायने में अब उसने आदित्य को अपने सामने देखा था। उसकी गहरी काली आंखे, पतले होंठ जिन पर शुभी की नज़र ठहर गई उसके होठों का रंग pink नही था पर फिर भी वह उसके चेहरे पर perfect लग रहे थे, हल्की दाढ़ी, forehead पर आते उसके छोटे छोटे बाल। photo देख कर एक बार फिर शुभी का दिल धड़का और शुभी ने जल्दी से अपने दिल पर हाथ रख लिया। शुभी का ध्यान टूटा जब अनीता जी ने उसे आवाज़ दी, “क्या हुआ बच्चा?”

शुभी उनकी ओर देखते हुए बोली, “मुझे पता है दादी कि आदित्य सर के पापा-मम्मी नहीं है, मुझे एक बार दादू ने बताया था जब मैंने उनसे पूछा उनकी family में कौन कौन है, उन्होंने मुझे बस इतना ही बताया था कि उनके बेटे और बहू की car accident में मौत हो गई थी उसके बाद दादू चुप हो गए और मैंने भी उनसे फिर कुछ नहीं पूछा।”

अनीता जी शुभी के सर पर प्यार से हाथ फेरते हुए बोली, “एक बात कहें तुमसे, मानोगी?”

अनीता जी ने शुभी को उठा कर अपने पास बैठा लिया और बोली, “शुभी क्या तुम आदित्य से शादी करोगी?”

शुभी यह सुनकर एकदम से अनीता जी को देखने लगी देखते हुए बोली, “यह क्या कह रही है दादी आप?”

अनीता जी ने उसके गाल छू कर कहा, “यही कि क्या तुम इस घर की बहू बनोगी? हम चाहते हैं कि तुम हमारे आदित्य से शादी कर लो।”

शुभी अपनी जगह से उठ कर दूर खड़ी हो कर बोली, “पर दादी यह कैसे हो सकता है हम दोनों तो एक दूसरे को जानते भी नहीं है और मैं तो अभी बहुत छोटी हूं शादी के लिए।”

शुभी ने अपना cute सा face बनाते हुए कहा, “और मुझे तो वह बहुत खड़ूस लगते हैं, मैं उनसे शादी बिल्कुल नहीं कर सकती।”

शुभी को भले ही आदित्य पसंद आया था पर अपनी feelings को वो अभी पहचान ही नही पाई थी और मायरा ने भी आदित्य की image शुभी के सामने change कर दी थी। उसने उसे बताया था कि आदित्य बहुत गुस्से वाला है और गुस्से में वह कुछ भी कर जाता है।। अनीता जी शुभी की बात सुन कर उसके पास आते हुए बोली, “क्या ? तुमने कब आदित्य से बात की?”

शुभी दादी को देखते हुए बोली, “मैंने बात नहीं की पर मैंने उनको देखा है हालांकि उन्होंने मुझे नहीं देखा पर वह शक्ल से ही खडूस लगते हैं।”

अनीता जी शुभी को समझाते हुए बोली, “नहीं तुम जैसा समझ रही हो ऐसा कुछ नहीं है।”

शुभी उनकी वही शादी की बात सुन कर चिढ़ते हुए बोली, “नही दादी मुझे अभी शादी नही करनी है।”

अनीता जी को अब गुस्सा आ गया था और वह शुभी को अपनी ओर खींचते हुए बोली, “ठीक है, पर क्या तुम पर हमने अभी तक जितने भी एहसान किए हैं उन एहसान के बदले तुम हमारी ये एक ख्वाइश को नही पूरा कर सकती?”

अनीता जी के मुंह से एहसान शब्द सुनकर शुभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके होठों की मुस्कुराहट खोने लगी। अनीता जी की बात ने उसे बहुत hurt कर दिया था। उसकी आँखों में आंसू आ गए। अनीता जी ने जब शुभी की आँखों में आंसू देखे तो वह अपने मन में सोचने लगी, “हमें पता है शुभी कि आज हमने तुमसे यह एहसान वाली बात करके तुमको कितना दुख पहुंचाया है, पर क्या करें, हमें पता है, ऐसे तो तुम शादी नहीं करोगी और यह सब हम आपकी भी भलाई के लिए कर रहे हैं।”

अनीता जी ने शुभी से कठोर शब्दों में आगे कहा, “हम तुम्हे 2 घंटे का समय दे रहे हैं, तुम हमें सोच कर बता देना की तुम्हारा क्या फैसला है, उम्मीद करते हैं कि तुम हमारे बारे में सोच कर ही फैसला करोगी।”

अनीता जी के वहां से जाने के बाद भी शुभी वहीं पर balcony में सोफे पर बैठी रही। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। उसे नहीं समझ आ रहा था कि अचानक से दादी इतना, कैसे और क्यूं बदल गई, और वह क्यों उसकी शादी आदित्य से करवाना चाहती हैं। इधर अनीता जी जब बाहर आई तो उनकी आँखों में आंसू आ गए थे, वह यह सब शुभी से बोलना नहीं चाहती थी पर उनको यह सब बोलना पड़ा। रात के 8:00 बजे के समय आदित्य और संजीव जी घर पर आए। आदित्य जल्दी से अपनी दादी के room में गया, room के बाहर वह सपना जी से टकरा गया। उन्हें रोक कर उसने पूछा, “Aunty दादी कहां है? कैसी है वह, उन्होंने खाना खाया कि नहीं?”

सपना जी ने थोड़ा दुखी होते हुए कहा, “नहीं आदि बाबा! उन्होंने खाना नहीं खाया है और उनकी तबीयत भी खराब हो गई है, डॉक्टर उनको चेक करके गए हैं।”

सपना जी की बात सुनकर आदित्य जल्दी से अपनी दादी के कमरे में गया तो उसने देखा कि की दादी बिस्तर पर लेटी हुई थी, संजीव जी भी आदित्य के पीछे – पीछे आ गए। आदित्य परेशान सा उनके पास बैठते हुए बोला, “दादी! आप यह कैसी ज़िद लेकर बैठी हुई है और आपने खाना क्यों नहीं खाया है, उठिए आप खाना खा लीजिए।”

अनीता जी ने अपना मुंह दूसरी तरफ मोड़ लिया और बोली, “नहीं हमें खाना नहीं खाना है तुम यहां से चले जाओ!”

आदित्य परेशान होते हुए संजीव जी से बोला, “दादू आप ही दादी को समझाइए ना की कैसी ज़िद पकड़ कर बैठी हुई है, खाना क्यों नहीं खा रही हैं, दादी please खाना खा लीजिए आपकी तबीयत खराब हो जाएगी!!”

संजीव जी वहां पर खड़े चुपचाप अनीता जी को देख रहे थे, वह समझ चुके थे कि अनीता जी नाटक कर रही हैं पर वह कुछ नहीं बोले और बाहर चले गए। आदित्य ने देखा कि संजीव जी बाहर चले गए हैं तो उसने आवाज दी, “दादू आप कहां जा रहे हैं पहले दादी को बोलिए कि वह खाना खा ले। दादी चलिए उठिए ना, please खाना खा लीजिए।”

अनीता जी ने बिना आदित्य के तरफ देखे हुए कहा, “नहीं आदि! हमें खाना नहीं खाना, वैसे भी तुमको क्या फर्क पड़ता है हम बीमार हो या मर जाएं!"

आदित्य उनकी बात सुनकर गुस्से में बोला, “दादी please! आप यह सब कैसे बोल सकती हो।”

थोड़ी देर बाद आदित्य बोला, “मैं जानता हूं कि आप यह सब किस वजह से कर रही है, ठीक है मैं आपकी हर बात मानने के लिए तैयार हूं पर आप खाना खा लीजिए, मैं शादी करने के लिए तैयार हूं पर मैं श्रुति से शादी नहीं करूंगा।”

अनीता जी ने जब आदित्य के मुंह से यह सुना तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। वह आदित्य की ओर पलटते हुए बोली, “सच कह रहे हो ना तुम! ठीक है, तुम श्रुति से शादी मत करो, हमें कोई दिक्कत नहीं है। तुम हमारी पसंद की लड़की से शादी कर कर लो।”

अपनी दादी को खुश होते देख आदित्य उठा और उनसे दूर जाते हुए बोला, “हां पर दादी मेरी एक शर्त है!”

इधर room में शुभी सोनम को बार-बार phone लगा रही थी पर सोनम शुभी का phone नहीं उठा रही थी। शुभी को बहुत घबराहट हो रही थी, बेचैनी महसूस कर रही थी वह इस समय, उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। क्या शुभी शादी के लिए कर देगी हाँ? क्या हैं आदित्य की शर्त? कहीं ये शादी शुभी की ज़िन्दगी बर्बाद तो नहीं कर देगी? क्या क़र्ज़ के मंडप में अपने सपनो को जला देगी मासूम शुभी?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels