अब आगे,
गेट नॉक होने की आवाज से नील और अध्या दोनों गेट की तरफ देखने लगे। अध्या ना समझी में बोली, “नील क्या तुमने कुछ आर्डर किया था?” नील ने कुछ सोचा और बोला, “ओह हां मैंने पंछी के लिए चॉकलेट केक ऑर्डर किया था! शायद वही आया होगा।” ये सुन, अध्या ने नील को डांटते हुए कहा, “नील तुम क्यों पंछी को इतना ज्यादा बिगाड़ रहे हो? वो दिन पर दिन बहुत जिद्दी होती चली जा रही है, तुम उसे इतना सिर पर मत बिठाओ। तुमने उसकी आदतें बिगाड़ के रख दी है।”
नील मुस्कुराते हुए गेट की तरफ बढ़ा और बोला, “वो तुम्हारी बेटी के साथ-साथ मेरी बेटी भी है। भले ही मैं पंछी का बायोलॉजिकल फादर नहीं हूं, लेकिन मैं उसे सगे बाप से भी बढ़कर प्यार करता हूं और उसके लिए ये सब कुछ करके मुझे खुशी मिलती है। जब वो कल सुबह उठेगी। तब मैं उसे खिला दूंगा। तुम हम दोनों के बीच मत आओ।” अध्या ने नील को घूरा और फिर अपना सिर हिला दिया। नील ने गेट खोला, तो इस वक्त नौकर अपने हाथों में केक का बॉक्स लिए खड़ा था। नील ने उससे केक बॉक्स को लिया और नौकर को टिप दिया। नौकर मुस्कुराते वहां से चला गया। नील ने केक को टेबल पर रख दिया और बोला, “अध्या रात काफी हो गई है। तुम्हे भी अब आराम करना चाहिए। वैसे भी कल तुम्हें अपने क्लाइंट से भी मिलने जाना है।”
अध्या ने अपना सिर हिलाते हुए कहा, “तुम सही कह रहे हो।इन सबके की वजह से मैं अपना पैशन तो भूल ही चुकी थी। मैं कल अपनें काम में लेट नहीं होना चाहती। वैसे भी मैं यहां काफी वक्त रुकने वाली हूं तो मुझे काम करना पड़ेगा। नील ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाया और दूसरे रूम में चला गया। अध्या बेड पर पंछी के पास आईं।अध्या ने प्यार से पंछी को अपने सीने से लगा लिया। छोटी सी पंछी अपनी मम्मा के सीने में छुप गई। अध्या ने प्यार से उसके सिर को सहलाया और अपनी आंखें बंद कर ली, लेकिन आंखें बंद करते ही उसकी आंखों के सामने उस भयानक रात की झलक आई। अध्या ने चौंकते हुए हुए अपनी आंखें खोली और बोली, “उस रात को बीते पूरे 3 साल हो गए, लेकिन आज भी मैं उस दर्द भरी रात को भूला नहीं पाई हूं। वो इंसान जो कोई भी था। आज भी उसका जिक्र मेरे जहन से मिट नहीं पाया। सालों पहले पंछी की वजह से मैंने उस इंसान को ढूंढना छोड़ दिया था, क्योंकि उस वक्त पंछी मेरे पेट में थी और मैं उसको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी, लेकिन अब मैं वापस आ चुकी हूं तो मैं उस इंसान का भी पता लगाऊंगी और ये काम मुझे कल से शुरू करना होगा।” अध्या ने गहरी सांस ली और अपनी आंखें बंद कर ली। अगली सुबह, एक सुनसान सड़क पर कई सारी कार्स एक कतार में तेजी के साथ आगे बढ़ रही थी। सबसे आगे वाली कार के अंदर इस वक्त माहौल बेहद गर्म था। एक इंसान ब्लैक बिजनेस सूट में बैठा फोन पर किसी से सख्त आवाज में बात कर रहा था। ड्राइवर के माथे पर पसीने थे। वही असिस्टेंट भी चुपचाप बैठा हुआ था। उस शख्स की सिल्वर आइस एक टक बाहर की ओर घूर रही थी और उसके पतले होंठ आपस में भिंचे हुए थे। कॉल पर किसी ने कहा, “बॉस हम उनके बारे में पता लगा रहे हैं। जल्द ही आपको इससे जुड़ी न्यूज़ दे देंगे, हमें आखिरी मौका दे दीजिए।” उस इंसान ने अपने दांत पीसते हुए जवाब दिया,, “ये आखरी मौका है। जो मैं तुम सबको दे रहा हूं। अगर इस बार तुमने उसके बारे में मुझे इंफॉर्मेशन लाकर नहीं दी तो याद रहे! I'll destroy all of you, got it!!” ये कह, उस इंसान ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। उसी वक्त, ड्राइवर ने कार पर ब्रेक लगा दिया। उस इंसान ने अपनी खूंखार नजरों से ड्राइवर को घूरा। ड्राइवर ने हड़बड़ाते हुए कहा, “स….सॉरी बॉस पर हमारे रास्ते में कोई आ गया है।” उस इंसान ने अपने अपनी कोल्ड आवाज में कहा, “अगर कोई रास्ते में आया है तो उसे कार के नीचे कुचल दो, लेकिन मुझे टाइम पर ऑफिस पहुंचना है। अगर मैं थोड़ा भी लेट हुआ तो उसकी सजा तुम भुगतोगे।”
ड्राइवर हक्का-बक्का रह गया। असिस्टेंट सामने की ओर देखते हुए बोला, “ब…बॉस मुझे लगता है, ये सब जानबूझकर हमारे रास्ते में आए हैं।”
उस इंसान ने सामने की ओर घूरा तो वहां इस वक्त जीप में कुछ लोग अपने हाथों में गन और हॉकी स्टिक लिए बैठे हुए थे। उन्हें देख, उस इंसान के चेहरे पर टेढ़ी मुस्कुराहट आ गई और बोला, “मैंने सोचा था कि अब मैं अपने हाथ किसी के खून से नहीं रंगूँगा, लेकिन शायद ये लोग मेरे हाथों से मरने के लिए ही मरे जा रहे हैं।” असिस्टेंट ने जल्दी से कहा, “बॉस आप उनकी फिक्र मत करिए। गार्ड उन्हे संभाल लेंगे। हम दूसरे रास्ते से ऑफिस चलते हैं।” जिसके जवाब में उस इंसान ने अपनी कमर के पीछे से गन निकाली और कार से बाहर निकलते हुए बोला, “त्रिजल राजपूत ने कभी अपना रास्ता बदलना नहीं सीखा, बल्कि रास्ते में आए कांटों को उखाड़ फेंकना सीखा है।” ये सुन असिस्टेंट परेशान हो गया। त्रिजल cold ऑरे के साथ उन सभी की तरफ बढ़ गया। गॉड्स पीछे आने लगे लेकिन त्रिजल ने अपना हाथ दिखाकर उन्हें रोक दिया। गार्ड्स अपनी जगह रुक गए। ये देख असिस्टेंट जल्दी से बाहर निकला और खुद से बोला, “ओ गॉड बॉस अकेले उन सब से क्यों लड़ने चले गए? अगर ये बात बड़े बॉस को पता चली तो वो हम सब की जान ले लेंगे। उन्होंने इसीलिए तो बॉस के पीछे गार्ड लगा रखे हैं क्योंकि बॉस के ऊपर आए दिन कोई ना कोई हमला होता रहता है। इस बारे में मुझे बड़े बॉस को इन्फॉर्म करना होगा।” ये कहते हुए असिस्टेंट जल्दी से अपने बड़े बॉस को कॉल डायल करने चला गया। त्रिजल अपने तेज कदमों के साथ उन सभी की तरफ बढ़ा। वही वो गुंडे त्रिजल को अकेले आता देख, जोर जोर से हंसने लगे और त्रिजल के आसपास आकर खड़े हो गए। त्रिजल उन सबको देख, boring way में बोला, “क्या तुम सबको इतनी जल्दी है ऊपर जाने की? क्या तुम सब अपनी जिंदगी से बोर हो चुके हो?” ये कहते हुए त्रिजल ने अपनी पैनी निगाहों से सबकी तरफ देखा। त्रिजल की ऐसी बातें सुनकर एक गुंडा सरकास्टिक अंदाज में ऊंची आवाज करके बोला, “कटने से पहले मुर्गा कुछ ज्यादा ही फड़फड़ाता है,,बेटा,.. तुम्हें मारने के लिए हमें पैसे दिए गए हैं तो हमारी फिक्र तुम मत करो, हम यहां से तुम्हें मार कर ही जाने वाले है ना कि मर कर।” इसी के साथ सभी गुंडे जोर-जोर से हंसने लगे। त्रिजल भी शैतानी ढंग से हंसते हुए बोला, “ग्रेट! पहली बार मरने वाले के मुंह से मारने वाली बात सुन रहा हूं।” गुंडो की हंसी गायब हो गई कि एक निहत्था लड़का, जिसने अपने गार्ड्स को भी आगे बढ़ने से रोक दिया वो ऐसी डेरिंग बातें कर रहा था। सारे गुंडे गुस्से में एक साथ त्रिजल की तरफ बढ़े, लेकिन दूसरे ही पल त्रिजल ने अपने पॉकेट से एक small गन निकाली और उसे लोड कर उन सभी के ऊपर धुआंधार फाइयरिंग शुरु कर दी। किसी के हाथ घायल हुए तो किसी के पैर घायल हुए, तो किसी के सीने पर गोली आर पार हुई। गुंडों को ये अंदाजा नहीं था कि त्रिजल के पास गन हो सकती थी। कुछ गुंडे हाथापाई पर आ गए। त्रिजल ने अपने पैर को मूव करते हुए उन्हें एक जोर का पंच दिया। वो गुंडा सीधे जमीन पर जा गिरा, दूसरे पल त्रिजल ने उसके सर पर गोली आर पार कर दी। उस को इस तरह मारते देख, कुछ गुंडे बहुत ज्यादा घबरा गए, और डर कर वहां से भाग निकले। वही उनका मेन गुंडा गुस्से से चिल्लाते हुए बोला, “कहां जा रहे हो तुम सब के सब? तुम सभी डरपोक निकले। मारो इसे। इसे मारने के लिए हमने पैसे लिए हैं।” त्रिजल उस गुंडे के पास बढ़ा और अपने लेदर शूज से उस गुंडे के सीने पर मसलते हुए बोला , “ जिस कुत्ते ने तुझे त्रिजल राजपूत को मारने के लिए भेजा है, उसे जाकर कह देना कि त्रिजल राजपूत कोई मामूली चीज नहीं है। जिसे कोई भी ऐरा गेरा आकर छू सके, मारना तो दूर की बात है। कोई उसे हाथ भी नही लगा सकता।”
ये कह, त्रिजल ने अपने शूज को कस कर उस इंसान के सीने पर मसला, तो उस इंसान की चीख पूरे सुनसान सड़क में गूंज गई। त्रिजल ने एक लात उस इंसान के कमर पर मारी और वो इंसान घसीटते हुए दूर जाकर गिरा। त्रिजल के शर्ट पर खून के छीटें आ गए लेकिन त्रिजल के चेहरे पर कोई भी भाव नहीं आए। वो वापस अपनी कार की तरफ बढ़ गया। वहीं असिस्टेंट जल्दी से कार में आया और घबराते हुए बोला, “बॉस आपको खुद से उनसे जाकर नहीं लड़ना चाहिए था। बड़े बॉस ने आपको मना किया था, मुझे लगता है कि आपने आज जो किया वो सही नहीं किया।” त्रिजल बैक सीट पर बैठते हुए अपनी कोल्ड आवाज में बोला, “मुझे मत सिखाओ कि मैने क्या सही किया और क्या गलत किया। बस इन सभी की लाश ठिकाने लगा दो।” उसने अपने पॉकेट से रुमाल निकाला और अपने कोट पर खून की छीटो को साफ करने लगा। असिस्टेंट ने अपना सिर फिर ना चाहते हुए भी हां में हिला दिया और ड्राइवर ने तुरंत कार वहां से आगे के लिए मोड़ दिया। इधर होटल रूम में, अध्या सुबह-सुबह फ्रेश होकर पंछी को रेडी कर रही थी। अध्या ने पंछी के कर्ल बालों की दो छोटी सी ब्रीड बनाई थी। पंछी पिंक कलर की फ्रॉक में काफी ज्यादा क्यूट लग रही थी। वो इस वक्त अपने बार्बी डॉल के साथ खेल रही थी। अध्या ने नील से कहा, “नील हमें अपार्टमेंट देखने चलना चाहिए क्योंकि हमें वहां जल्द से जल्द शिफ्ट होना है।” इसके जवाब में नील ने पंछी को अपनी गोद में उठाते हुए कहा, “चलो हम निकलते हैं।” पंछी एक्साइटेड होकर नील के गालों पर किस करते हुए बोली, “Hurray!! अब हम अपना new home देखने जा लहे हैं।” अध्या मुस्कुराई और फिर नील के साथ वहां से अपार्टमेंट देखने के लिए निकल गई। दूसरी तरफ, Worldwide company की आसमान छूती बिल्डिंग के आगे कई सारी कार्स कतार में रुकी। गार्ड्स ने तुरंत एक कार का गेट ओपन किया और त्रिजल अपने कोट की बटन लगाते हुए बाहर निकला और अपने तेज कदमों से ऑफिस बिल्डिंग के अंदर बढ़ गया। सीईओ केबिन टॉप फ्लोर पर था। त्रिजल अपने केबिन में आया और अपनी फियोनिक्स चेयर पर लीन होकर बैठ गया। असिस्टेंट ने त्रिजल को कॉफी दी और बोला, “बॉस आज आपकी तीन मीटिंग है और फिर आपको डिजाइनर भी सेलेक्ट करना होगा। जो हमारे समर कलेक्शन के लिए नई डिजाइन बनाएगी।” त्रिजल कॉफी का सिप लेते हुए बिना एक्सप्रेशन बोला, “जितने भी फैशन डिजाइनर समर कलेक्शन के लिए सिलेक्ट हुए हैं, उनका रिज्यूम मुझे लाकर दो।” ये सुन असिस्टेंट ने तुरंत अपना सिर हिलाते हुए कहा, “ऑलराइट बॉस।” असिस्टेंट वहां से चला गया। तभी त्रिजल का फोन रिंग हुआ। कॉल पर show हो रहे नाम को देखकर त्रिजल के चेहरे के एक्सप्रेशन सीरियस हो गए। वो कुछ देर तक उसी तरह कॉल को घूरता रहा और फिर आखिर में उसने कॉल पिक किया, उधर से किसी बूढ़े आदमी की कड़क आवाज आई, “त्रिजल ये मैं क्या सुन रहा हूं? तुमने आज फिर से उन गुंडो से मारपीट की है? मैंने गार्ड्स देखने के लिए तुम्हारे पीछे नहीं लगाए हैं। तुम क्यों अपनी जान को खतरे में डालते हो? तुम्हें पता है ना कि तुम्हारे आसपास दुश्मन बढ़ गए हैं। तुम्हें खुद का ध्यान रखना चाहिए।” त्रिजल चेयर पर लीन होते हुए बोला, “दादू मैं कोई 3 साल का बच्चा नहीं हूं। जिसे आप ऐसी बातें समझा रहे हैं। मुझे पता है कि मुझे अपने दुश्मनों के साथ कैसे डील करना है, इसलिए आप मेरी फिक्र करना छोड़ दीजिए।” इसके जवाब में कृपाल राजपूत ने कहा, “त्रिजल, दादा हूं तुम्हारा। मुझे तुम्हारी फिक्र मरते दम तक रहेगी और हां तुम्हारी सगाई की डेट फिक्स हो चुकी है, मैं चाहता हूं कि तुम अपनी शादी पर भी थोड़ा ध्यान दो।”
सगाई का जिक्र सुन, त्रिजल के एक्सप्रेशन सख्त हो गए। उसने अपने दांत भींचते हुए कहा, “दादू क्या आपने मुझे यही न्यूज़ देने के लिए कॉल किया था? या फिर आपको कोई और भी इंपोर्टेंट बात करनी है?”
कृपाल ने जवाब दिया, “बेटा तुम मुझसे नाराज क्यों हो रहे हो? आखिर तुम्हें सगाई और शादी करनी है? और तुम्हारी दादी चाहती है कि जल्द ही तुम्हारी शादी हो जाए, इसलिए उन्होंने पंडित जी से सगाई का मुहूर्त निकलवा लिया है। तीन दिन बाद तुम्हारी सगाई होगी और फिर उसके एक हफ्ते बाद तुम्हारी शादी है, तुम आजकल ऑफिस में काम की वजह से घर नहीं आ रहे हो इसलिए मैं तुम्हें इन्फॉर्म कर रहा हूं और आज तुम ऑफिस से सीधा घर आओगे। ऐसा तुम्हारी दादी चाहती हैं और मुझे नहीं लगता कि तुम अपनी दादी को ना कहोगे।”
ये सुन, त्रिजल ने ठंडी आवाज में कहा, “दादू मैं घर आने की कोशिश करूंगा। लेकिन मैं जरूर आऊंगा इसकी उम्मीद मत रखना।” ये कह, उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया और आंखें बंद करते हुए cold voice में कहा, “एक बार तुम मेरे सामने आ जाओ फिर मैं तुम्हें बताऊंगा कि त्रिजल राजपूत के साथ गेम खेलने का असली अंजाम क्या होता है?” त्रिजल ने अपनी आंखें खोली, इस वक्त उसकी आंखें काफी डरावनी लग रही थी। इस बीच, अध्या नील के साथ अपार्टमेंट देख रही थी और उसने एक अपार्टमेंट पसंद कर लिया था, जहां इस वक्त पंछी खुशी से इधर से उधर भाग रही थी। नील ब्रोकर से बात कर रहा था। अध्या नील के साथ थी। तभी ब्रोकर ने अध्या और नील से कहा “सभी फॉर्मलिटीज हम पूरी कर देंगे आप बस ऑफिस आ कर रजिस्ट्रेशन करवा दीजियेगा मैडम के नाम पर और फिर ये घर आपका” ब्रोकर की बात सुन अध्या ने पंछी से प्यार से कहा, “बेबी अब से ये घर बहुत जल्द तुम्हारा होगा,Now यू आर हैप्पी?” ये सुन, पंछी प्यार से अध्या के सीने से लगते हुए बोली, “yes mumma पंछी is very happy!” नील ने मुस्कुराते हुए कहा, “चलो फिर इसी बात पे हम आज बाहर किसी रेस्टोरेंट में खाएंगे और सेलिब्रेट करेंगे।” पंछी खुशी के साथ तुतलाते हुए बोली, “yepi… हम आज बाहल पलटी कलेंगे, औल पंछी को उसकी फेवलेट आइसक्रीम भी खानी है… पल नील अंकल आप मम्मा से कहिये वो मुझे लोकेंगे नहीं।” नील और पंछी दोनों ने अध्या के तरफ देख कर क्यूट सा फेस बनाया तो अध्या ने भी हाँ में सिर हिला कर परमिशन दे दी। पंछी ये देख, बहुत खुश हो गई। अध्या उन दोनों को देखकर मुस्करा रही थी। नील ने उसका बहुत साथ दिया था, अध्या नील को देखते हुए मन ही मन बोली, “सच में अगर मेरे पास नील जैसा दोस्त ना होता तो पता नहीं आज मेरा क्या होता। मैं शायद ही अपने अतीत से कभी उभर पाती। नील मेरे लिए ब्लेसिंग से कम नहीं है।” तभी अध्या का फोन बजा, अध्या ने अपने फोन को देखा और कॉल पर शो हो रहे नाम को देखकर अध्या गुस्से से भर गई। वहीं नील कंफ्यूजन में अध्या को देखने लगा। किसका फोन आया है अध्या के नंबर पर ? और आखिर किसे ढूंढ रहा है त्रिजल? जानने के लिए पढ़िए “बेदर्दी से प्यार”
___
इतिहास गवाह है! एक पुलिस क्रिमिनल को कैद में डालता है! लेकिन क्या हो जब एक क्रिमिनल ही एक पुलिस को अपनी कैद में डाल दे तो? एक 21 साल की लड़की जिसने फर्स्ट attempt में UPSC क्लियर किया था और बनी थी एक पुलिस ऑफिसर! जिसे दिया जाता है एक ऐसा task जिसे पूरा करने में वो लड़की अपनी इज्जत तक गवा बैठती है एक ऐसे सनकी पागल इंसान के हाथों जो क्रिमिनल की दुनियां का बेताज बादशाह था!
कौन सा ऐसा टास्क दिया गया उस पुलिस ऑफिसर को?
क्या किया उस सनकी क्रिमिनल ने उस पुलिस ऑफिसर के साथ? जानने के लिए पढ़िए "My Criminal Lover"
जो मेरी लाइब्रेरी में add कर दिया है!
बाकि ये कहानी dark & deep Romance पर based होगा childhood टॉर्चर होगा… लेकिन चाइल्डहुड दीवानगी भी होगी!
एक्चुअली अभी तक मैंने बहुत सी कहानी लिखी लेकिन पहली बार मैं ऐसे चोर पुलिस पर लिख रही हूं…
Hope you will like it…. so please try…..
novel link 🖇️
https://pocketnovel.onelink.me/tSZo/30pbhflp Fm link 🖇️ https://pocketfm.onelink.me/2IE7/7wxqrrf9